समाचार
अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पर नियुक्त का0 इस्फाक अली द्वारा अभियुक्त मोसिन पुत्र मंगता नि0 काजीखेड़ा थाना तितावी मु0नगर को चिरागिया मदरसे के सामने खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्तगण सलीम अहमद पुत्र अहमद अली नि0 ग्राम बझेडी थाना नई मण्डी मु0नगर, कामिल पुत्र तालिब हसन नि0 बागोवाली थाना नई मण्डी मु0नगर को ग्राम शाहबुद्दीन से ग्राम मिमलाना रोड की तरफ जाने वाली रजवाहे की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 चाकू नाजायज व 01 बन्दूक मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया।
थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्तगण गुलबहार पुत्र इरफान निवासी ग्राम लाजपुर थाना लक्सर हरिद्वार,उत्तराखंड, रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी श्याम नगर थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ को ग्राम नरा से जनावली जाने वाला रास्ता शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1. 06 गाय व 01 बछिया (जिन्दा) 2. गोकशी के उपकरण (01 छुरी, 01 छुरा, 01 बुग्दा लकड़ी, 01 दाव, 8 प्लास्टिक के कट्टे आदि), 01 क्ब्ड कैन्टर बरामद किया।
पुलिस ने वांछित दबौचे
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वांरटियों को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 प्रशान्त कुमार गिरि द्वारा वाद में वारंटी अभियुक्त सुरेश पुत्र बल्ले नि0 चानसमद थाना खतौली मु0नगर व वारंटी अभियुक्त कुमरू उर्फ समरपाल पुत्र बलजोर नि0 उपरोक्त को अभियुक्तगणो को मस्कन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त साकिब पुत्र अली हसन नि0 कसेरबा थाना शाहपुर मु0नगर हरसौली मोड से गिरफ्तार किया गया।
ग्राम प्रधान की हृदयगति रूकने से मौत
मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधान की हृदयगति रूकने से मौत हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छा गया। कई गांवो के ग्राम प्रधानो व जिला पंचायत सदस्यो तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के अनुसार गांव शहाबुददीनपुर नियाजुपूरा के ग्राम प्रधान नूर हसन उर्फ नूरा की बीती रात अचानक हृदयगति रूकने से मौत हो गई। ग्र्राम प्रधानकी मौत की खबर से ग्रामीणो मे शोक छा गया। ग्राम प्रधान नूर हसन की मौत पर गांव शाहबुददीनपुर का बाजार,मिमलाना रोड का बाजार बन्द रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणो का कहना है कि प्रधान नूरहसन बहुत ही व्यवहारिक था। तथा जनसेवा के कार्यो मे बढ चढ कर हिस्सा लिया। गांव प्रधान की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।
उत्तराखंड सीएम आज जायेंगे
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के सत्याग्रहियों के साथ हुए रामपुर तिराहा कांड के २ अक्टूबर को होने वाले वार्षिक आयोजन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। वे रामपुर तिराहा स्मारक पर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि देंगे।
देश के महापुरुषों का अपमान करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग
मुजफ्फरनगर। देश के महापुरुषों का अपमान करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा आज अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के नेतृत्व में ११ सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को नगर में मजिस्ट्रेट के द्वारा एक ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया कि आजकल देश के महापुरुषों का अपमान करना देश के खिलाफ बोलना देवताओं का अपमान करने का फैशन चल पड़ा है। अभी एक शराब फैक्ट्री द्वारा हम महान शिरोमणि महाराणा प्रताप की फोटो अपनी शराब की बोतल पर लगाई गई हैं जो इन महापुरुषों का अपमान है। यानी देश का अपमान ऐसे असामाजिक तत्वों को सरेआम फांसी पर लटका देना चाहिए, जो देश के खिलाफ बोलते हैं। देश के महापुरुषों का अपमान और हिंदू देवताओं का अपमान करना नगर बाईपास पर अनेकों हिंदू देवताओं के नाम पर चल रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मंत्री ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मुसलमानों द्वारा बाईपास पर हिंदू देवी देवताओं के नाम पर अनेक होटल में चलाए जा रहे हैं, जहां पर मांस मदिरा अंडे बेचना में आम बात है। ऐसे लोग केवल समाज को तोड़ने का कार्य करते हैं। हिंदुत्व को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा ने मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को तुरंत बंद कराया जाए। देश के विरुद्ध बोलने वाले देश के महापुरुषों का अपमान करने वाले को सरेआम फांसी पर लटका जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला महामंत्री अभिनव गर्ग, सचिन कपूर, जोगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ट्रक फास्टफूड की दुकान मे जा घुसा
सिखेडा। तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहा ट्रक फास्टफूड की दुकान मे जा घुसा। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत मे ले लिया। जानकारी के अनुसार बीत देर रात सिखेडा में तेजगति से आ रहा ट्रक फास्ट फूड की दुकान मे जा घुसा। इस दौरान अनेक लोग मौके पर मौजूद रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत मे ले लिया।
प्रतियोगिता में जीते कई पदक
मुजफ्फरनगर। मेरठ जोन मेरठ में २९ व ३० अक्टूबर को दो दिवसीय आयोजित आठवीं अंतर्जनपदीय आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता में जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना पर नियुक्त कांस्टेबिल १२६७ मनोज कुमार व कार्यालय क्षेत्राधिकारी सदर, मुजफ्फरनगर पर नियुक्त कांस्टेबिल २३४ विनोद कुमार द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर से मेरठ जोन मेरठ में प्रतिभाग किया गया। का० १२६७ मनोज कुमार द्वारा ३० मीटर आर्चरी प्रतियोगिता सर्वश्रेष्ठ १४२ अंकों के साथ मेरठ जोन में प्रथम स्थान एवं ५० मीटर आर्चरी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए १४७ अंकों के साथ मेरठ जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम इवेंट में दोनों खिलाड़ियों (का० १२६७ मनोज कुमार तथा का० २३४ विनोद कुमार) द्वारा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेरठ जोन में मुजफ्फरनगर को द्वितीय स्थान प्राप्त कराते हुए शील्ड प्राप्त की है। दोनों राइफल शूटिंग के खिलाड़ी भी हैं। का० विनोद कुमार अब तक मेरठ जोन के विगत वर्ष २०१९ में २०० मीटर तथा ३०० मीटर के राइफल शूटिंग में प्रथम और द्वितीय स्थान के साथ मुजफ्फरनगर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। का० १२६७ मनोज कुमार राज्य एवं अन्तर्राज्य स्तर पर जनपद मुजफ्फरनगर से प्रतिनिधित्व करेंगे।
युवक ने बाईक में आग लगाई
मुजफ्फरनगर। परिजनो की डांट से क्षुब्ध युवक ने अपनी बाइक को हवाले कर दिया। चन्द मिन्टो मे धु धु कर जलकर बाइक खाक हो गई। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के रूडकी रोड स्थित दक्षिणी रामपुरी निवासी एक युवक ने बीती रात अपने परिजनो के साथ हुई कहासुनी से क्षुब्ध होकर अपनी बाईक को आग के हवाले कर दिया। घर के बाहर बाइक मे आग लगने से परिजनो मे अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान अनेक लोग मौके पर एकत्रित रहे।
बाइक व थ्री व्हीलर के बीच भिडन्त तीन घायल
भोपा। बाइक व थ्री व्हीलर के बीच हुई भिडन्त मे हादसे के तहत बाईक सवार 3 युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के बिहारगढ रोड पर आज दोपहर के वक्त बाइक व थ्री व्हीलर के बीच हुई भीषण भिडंत मे बाईक सवार तीन युवक बुरी तरह घायल हो गए। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से तीनो घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया तथा घायलो के परिजनो को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनरल रूल्स सिविल को संशोधित करके न्याय शुल्क में वृद्धि के संदर्भ में हाईकोर्ट बैंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा पारित प्रस्ताव दिनांक 28 सितम्बर के अनुपालन में एक आम सभा सिविल बार एसोसिएशन, मुजफ्फरनगर में श्री सुगंध जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसका संचालन श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा किया गया। श्री ब्रिजेंद्र सिंह मलिक महासचिव द्वारा आम सभा को अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा न्याय शुल्क में १० गुना तक की भारी वृद्धि कर उसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिससे वादकारियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा सस्ता व सुलभ न्याय का सिद्धांत बेमानी हो जाएगा। आम सभा द्वारा प्रस्तावित किया गया है कि उपरोक्त वृद्धि अविलंब वापस ली जानी न्यायोचित है अपनी इस मांग के संबंध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को माननीय जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के माध्यम से प्रेषित किया गया तथा न्याय शुल्क में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे इस अवसर पर श्री नेत्रपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, सत्यपाल नरेश, जितेंद्र पाल सिंह डॉक्टर मीरा सक्सेना, राजसिंह रावत, प्रवीण खोकर, रामवीर सिंह, अनुराग त्यागी, आदेश सैनी, सतेंद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, सोहनलाल, राकेश आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
घर में घुसे चोर से हाथापाई में गृह स्वामी की हार्टअटैक से मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर में घर में गाड़ी चुराने की नीयत से घुसे कुछ चोर में से एक को गृह स्वामी ने पकड़ लिया। शोरगुल होने पर जय स्वामी का पुत्र और अन्य परिजन दौड़े तब तक चोर ने हाथापाई कर भागने का प्रयास किया। इसी हाथापाई में गृह स्वामी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भीड़ ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस में शांति नगर निवासी सचिन शर्मा द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रात्रि करीब २ बजे उसके पिता राकेश शर्मा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पुत्र व अन्य परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पिता ने एक व्यक्ति को पकड़ रखा है।
पिता ने बताया कि यह व्यक्ति अपने साथियों के साथ गाड़ी चुराने का प्रयास कर रहा था। जब तक सचिन और अन्य परिजन उस व्यक्ति की ओर दौड़कर पकड़ने का प्रयास करते उसने गृह स्वामी राकेश शर्मा के साथ हाथापाई कर भागने का प्रयास किया।
इसी हाथापाई में राकेश शर्मा नीचे गिरे और अचेत हो गए। तब तक जाग होने पर अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने उक्त बदमाश को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। अचेत अवस्था में राकेश शर्मा को एसडी मेडिकल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोर को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे सचिन शर्मा की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विदाई समारोह का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एसवीपी इंडस्ट्रीज लि के रिकॉर्ड कीपर किरण सिंह को लंबी सेवाओं के बाद सेवा निवृत्ति पर कंपनी के अधिकारियों व स्टाफ द्वारा शानदार विदाई देते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की गई। करीब ५१ वर्ष की सेवाओं के बाद रिकॉर्ड कीपर किरण सिंह सेवा निवृत्त हो गए। इस मौके पर तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके कार्य और स्वभाव की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ और प्रसन्न रहने की कामना की। इस मौके पर डायरेक्टर हरशरण गुप्ता, डीजीएम लीगल अरविंद कुमार निचंतक, प्रबंधक टेऊजरी संजय कुमार गर्ग, डिप्टी मैनेजर अकाउंट पुष्पित बंसल, विधि अधिकार हरीश यादव, असिस्टेंट मैनेजर अशोक कुमार यादव, संजय कुमार मैनेजर स्टोर, योगेश कुमार वरिष्ठ अधिकारी प्रशासन, देवेंद्र कार्यालय सहायक तथा गौतम जोगिंदर गार्ड आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल जिला कार्यालय पर क़ाज़ी शहीर आलम शहर अध्यक्ष युवा रालोद मुज़फ्फरनगर ने शहर कार्यकारिणी का गठन किया। राष्ट्रीय लोकदल और चौधरी जयंत सिंह जी में आस्था रखते हुए दर्जनों युवाओं ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर युवाओं को शहर कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें मुख्य रूप से, नौमान खान, आर्यन मलिक, चौधरी संगम निर्वाल, विनित कुमार, सचिन बालियान, उम्मेद आलम, राव ताहिर, हरेंद्र, आशु आदि हैं। क़ाज़ी शहीर आलम शहर अध्यक्ष युवा रालोद ने कहा कि हम आने वाले समय में राष्ट्रीय लोकदल और चौधरी जयंत सिंह जी के हाथों को मज़बूत करने के लिए हर संभव प्रयत्न करते रहेंगे एवं राष्ट्रीय लोकदल को मजबूती प्रदान करेगें। मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक, सुधीर भारतीय, पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष हर्ष राठी, ज़िला संयोजक विकास कादियान, कार्यालय प्रभारी ओमकार बालियान, जगपाल नेता जी, गज्जु पठान जिला पंचायत सदस्य, डॉ. वाज़िद अली, जयवीर ठाकरान, मयंक, देवांश, आशीष आदि क़ाज़ी शहीर आलम मौजूद रहे।
शिक्षकों व समाजसेवियों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुंदर योग प्रदर्शन किये। इस दौरान विद्यार्थियों शिक्षकों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
श्रीराम कॉलेज में आज उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पांचवी जनपदीय योगासन चैंपियनशिप अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. विरपाल निर्वाल व श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ रहे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में योग एसोसिएशन के विद्यार्थियों द्वारा अलग-अलग तरह के योगासन करके सभी की तालियां बटोरी। उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने चैंपियनशिप में विजेताओं विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। योग शिक्षकों को भी पटका पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को आयोजकों ने पटका बनाकर बुके व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। योग एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
राष्ट्रप्रेम ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की समाजसेवी टीम व हिंदू महासंघ की टीम ने संयुक्त रुप से आज सुबह राष्ट्रप्रेम ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन भोपा रोड पर श्रीराम भवन के निकट मुख्य चौराहे पर किया गया, देशभक्ति गीतों के बीच सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। मुजफ्फरनगर की समाजसेवी टीम व हिंदू महासंघ ने एक नई पहल करते हुए देशप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम की शुरुआत करने का निर्णय लिया है, जिसमें हर महीने की पहली तारीख को शहर के किसी एक प्रमुख चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में आज अक्टूबर माह की पहली तारीख को भोपा रोड पर रेलवे पुल के निकट स्थित श्री राम भवन के पास मुख्य चौराहे पर आज सुबह मुजफ्फरनगर की समाजसेवी टीम ने प्रमुख समाजसेवी व हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी के नेतृत्व में सामूहिक राष्ट्रगान गायन का आयोजन हुआ, जिसमें देशभक्ति गीतों के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के दौरान सभी लोग अपनी जगह ही सावधान की मुद्रा में खडे हो गए थे और पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। राष्ट्रगान के पश्चात भारत माता की जय व वंदेमातरम के जयकारे लगने से सारा वातावरण देशभक्ति से परिपूर्ण हो गया था। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि करने के लिए ही इस तरह के कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है और यह कार्य लगातार जारी रहेगा । अगले महीने भी इसी तरह की व्यवस्था किसी मुख्य चौराहे पर की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल, अतुल गर्ग टीटू, नवीन कश्यप, अशोक गुप्ता, राजकुमार गोयल, ओमप्रकाश मिश्रा, चेतन जोशी, मनीष चौधरी उर्फ गोलू, सचिन शर्मा, लक्षय कश्यप, शिवांश कश्यप, अनुरुप सिंघल, रवि, दीपक आदि मौजूद रहे।
पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल का जन्म दिवस, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल द्वारा केक काटकर एवं पदाधिकारियों द्वारा एक दूसरे को केक खिलाकर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया,प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि आज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल जी का जन्मदिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है हम उनकी दीर्घायु की कामना करते हैं,इस अवसर पर संगठन के नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,वरिष्ठ महामंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर उपाध्यक्ष पवन वर्मा,भूरा कुरेशी,तरुण मित्तल,शिव कुमार सिंघल,प्रवीण जैन,सुशील कुमार,शोभित जैन,पंकज जैन उपस्थित रहे
कोई भी बीमारी लाइलाज नहीं है हमें उससे बचाव के प्रति जागरूक रहना चाहिएः सीएमओ
मुजफ्फरनगर। खतौली गंग नहर के निकट एक विवाह मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में सीएमओ प्रभारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने कहा बीमारी लाइलाज नहीं है। हमें उससे बचाव के प्रति जागरूक रहना चाहिए। संचारी रोग से बचाव को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। टीवी घातक बीमारी, लेकिन उसका उपचार संभव है। बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति समय पर इलाज कराने पर सहीं हो जाता है।
स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आल इंडिया कौमी एकता कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किए शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार से कस्बे के निजी चिकित्सकों ने बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और बीमारों को उपचार दिलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा टीवी का रोग कोरोना से भी घातक है। उससे मौत का प्रतिशत अधिक है,लेकिन अब वह लाइलाज नहीं है। सरकारी अस्पतालों में उसका उपचार है। इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति के समय इलाज कराने पर सहीं हो जाता है। उन्होंने संचारी रोग के प्रति लोगों को सचेत किया। कहा संचारी रोग से बचाव को नालियों और घरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कोरोना महामारी के समय आक्सीजन के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारियों के बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करें। इस अवसर डा. लोकेश गुप्ता, डा. राजीव निगम, डा. अवनीश कुमार ने बीमारियों बचाव के बारे में बताया। जिला मुख्य जिला चिकित्साधिकारी ने टीवी रोग में जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने वाले चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम देवेंद्र लोहित, डा. शाहनवाज, परवेज अंजुम, जोशीराम, राजवीर सिंह, शमशाद अली, शमशाद अली, रामपाल, शाने आलम, सीताराम, कय्यूम, डा. इश्याक, अशोक शर्मा, डा. मंसूर उलहक, राजू सैनी, जयपाल सिंह, संजय जाटव आदि मौजूद रहे। संचालन परवेज गाजी ने किया। कार्यक्रम आयोजक डा. शाहनवाज ने आंगुतकों का आभार प्रकट किया।
मिशन शक्तिः गन्ना बीज उत्पादन में लगी 3509 महिलाओं ने तैयार की 9 लाख से अधिक पौध
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल की आपदा को गन्ना विभाग और जिले की महिलाओं ने अवसर में बदलते हुए बङ चिप विधि और सिंगल बड से गन्ना बीज की 9 लाख से अधिक पौधे तैयार कर दी हैं। गन्ना विभाग द्वारा एक पौध के लिए 1.50 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इससे प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रमों यानी मिशन शक्ति को एक नया आयाम मिला है।
मुजफ्फरनगर के जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने बातचीत के दौरान बताया कि वर्ष 2020 में जब कोरोना की भयंकर त्रासदी से देश जूझ रहा था। तब प्रदेश की योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान में सहयोग के लिए गन्ना विभाग के मुखिया अपर मुख्य सचिव एवं गन्ना चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी की स्वप्रेरणा से ग्रामीण महिलाओं को स्व-रोजगार उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक उन्नति एवं स्वालंबन के दृष्टिकोण से गांव-गांव में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों का गठन कराकर उनके माध्यम से गन्ने की सिंगल बड और बड चिप से गन्ने की नवीनतम किस्मों के पौध को तैयार कराया गया। इन गन्ना पौध को किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। गन्ने का बीज तैयार करने का यह अभियान अब पूर्ण रूप से मूर्त रूप ले चुका है।
डीसीओ ने बताया कि जनपद में अब तक 158 महिला स्वयं सहायता समूह क्रियाशील हो चुके हैं। इन समूहों से 3509 महिलाएं जुड़ी हुई है जो अब तक 9 लाख से अधिक गन्ना पौध तैयार कर चुकी है। सितंबर से असौज के समय में इनको से गन्ने की बुवाई चल रही है। इन तैयार बीज से गन्ने की बुवाई करने पर एक बीघे में लगभग 4 कुंतल बीज की बचत होती है जिसका मूल्य लगभग 1400 रुपए का लाभ किसान को मिलता है।
किसानों को इन बीजों का फायदा
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सिंगल बडध् बड चिप से तैयार एक पौध की कीमत तीन रुपए है लेकिन किसान को केवल 1.50 रुपया ही देना होता है, क्योंकि विभाग महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति पौध वितरण पर 1.50 रुपयाअनुदान दे रहा है।
फैक्ट्री मालिकों पर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप
मुजफ्फरनगर। फैक्ट्री मालिकों पर 16 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-एक में एक्सप्रेस ग्रीन निवासी श्याम सुंदर बंसल ने डीआईजी को शिकायत कर बताया कि उसकी जान पहचान जानसठ रोड प्रेम विहार निवासी देवेंद्र गर्ग और दिनेश गर्ग से थी। दोनों की बेगराजपुर में रवि आर्गेनिक लिमिटेड नामक फैक्टरी है। आरोप है कि दोनों फैक्टरी मालिकों ने मई 2012 से एक साल की अवधि में उससे लोन के नाम पर 16.20 लाख रुपये न्यूनतम ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि समय पूरा होने के बावजूद उन्होंने रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि पैसे वापस मांगने उसे धमकियां दी गयी। डीआईजी के आदेश पर दोनों के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

