News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसे में महिला की मौत
मुजफ्फरनगर। टै्रक्टर-ट्राली पलटने से सडक हादसे के तहत ट्राली सवार महिला की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार नाएडा के गांव गेजा निवासी बेबी उर्फ दुर्गेश त्यागी पत्नि अन्शु त्यागी अपने गांव गेजा से आज सुबह टै्रक्टर-ट्राली मे सवार होकर रोहाना क्षेत्र के गांव खुडडा अपने मामा के यहां जा रही थी कि टै्रक्टर-ट्राली सवार ये लोग जैसे ही रोहाना से खुडडा रोड पर काली नदी के पुल के समीप पहुंचे कि इसी बीच अचानक ट्राली पलट जाने से ट्राली मे सवार महिला दुर्गेश त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने रोहाना चौकी पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सडक हादसे मे महिला की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। परिजनो ने इस हादसे मे पुलिसिय कार्यवाही कराने से इन्कार कर दिया। जिसके चलते ेपुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनो को सौप दिया। ंमहिला की मौत से ग्रामीणो मे शोक बना हुआ है।

 

चिनाई मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत
बुढाना। सडक हादसे मे चिनाई मिस्त्री की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से ग्र्रामीणो मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार बुढाना कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव विज्ञाना निवासी युवक शाहिद चिनाई मिस्त्री का कार्य करता था। कि बीती रात जब वह अपनी मजदूरी कर अपने घर वापिस लौट रहा था कि बुढाना से करीब 3 किलोमीटर दूर बडकता पुलिया के समीप सडक हादसे मे बाईक सवार करीब 29 वर्षीय युवक शाहनवाज की मौत हो गई। अल सुबह अपने खेतो का काम करने के लिए जा रहे ग्र्रामीणो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो उसकी जेब से मिले कागज के आधार पर मृतक की पहचान गांव विज्ञाना निवासी शाहनवाज के रूप मे हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की सूचना दी। युवक शाहनवाज की मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव वालो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र िंसह द्वारा वारण्टी अभियुक्त नूरहसन पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी नविया करीम मस्जिद के पास किदवई नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त नीरज पुत्र हरिसिंह निवासी नसीरपुर थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभि0 के मस्कन से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त मोहित पुत्र राजेश निवासी चौकडा थाना चरथावल जनपद मु0नगर को कसौली से न्यामू जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। वहीं ंथाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र सूरजमल निवासी चौकडा थाना चरथावल जनपद मु0नगर को रोहाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 आशुतोष कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त शहीद पुत्र भूरा निवासी तेवडा थाना ककरौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार तौमर द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजू उर्फ राजवीर पुत्र जयभगवान निवासी ग्राम शाहडब्बर थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

अलग अलग स्थानों से कई जुआरियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अलग अलग स्थानों से कई जुआरी के नकदी सहित गिरफ्तार किया। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 श्री लौकेन्द्र पाल सिंह मय हमराहीगण द्वारा अभियुक्त नरेन्द्र पुत्र बुद्धसिंह निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को हरिनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 395 रूपये, पैन, पर्चा सट्टा बरामद किया गया।इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 जबर सिंह द्वारा अभियुक्तों पप्पन पुत्र प्रीतम निवासी बाबडी जनपद शामली, सुभाष पुत्र सुखबीर निवासी कस्वा व थाना भोपा जनपद मु0नगर को निरगाजनी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 11 हजार 02 सौ रूपये, पैन, पर्चा सट्टा बरामद किया गया।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारीक वसीम द्वारा अभियुक्त विकास पुत्र ऋषिपाल निवासी निवासी ग्राम अमीरनगर थाना तितावी जनपद मु0नगर को ग्राम अमीरनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2540 रूपये, पैन, पर्चा सट्टा बरामद किया गया।

 

जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा1 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। श्रीगणति खाटूश्याम मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भीमसैन कंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान श्री खाटू श्याम जी की शोभा यात्रा आगामी १२ नवंबर को प्रातः ११ः०० बजे से निकाली जाएगी। यह यात्रा नई मंडी रजवाहा रोड बाबूराम गेट के सामने से मुनीम कॉलोनी जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी बिजली घर, संकीर्तन भवन के बराबर से गौशाला रोड, लक्ष्मी स्वीट्स व पुरानी गुड मंडी रोड से होते हुए भोपा पुल के बराबर से गौशाला रोड डॉक्टर राजवंशी हॉस्पिटल के चौराहे से बड़ी धर्मशाला वकील रोड से हेतराम स्वीट्स बाजार से बिंदल बाजार मेहता क्लब डाकखाना रोड होती हुई वापस मंदिर पर संपन्न होगी। शोभायात्रा में तीन बैंड, ढोल, ८ झांकियां शामिल होंगी। बाबा श्याम का पुष्प वर्षा से अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर यात्रा मार्ग को झण्डों व तोरण द्वार से सजाया जा रहा है। दिनांक १३ नवंबर को मेहंदी उत्सव मंदिर प्रांगण में, १४ नवंबर को निशान यात्रा शिव चौक से प्रारंभ होकर झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, मदन स्वीट्स, भोपा पुल, गौशाला रोड, पीठ बाजार, जनरल बाजार, स्वीट कॉर्नर के बराबर से डाकखाना रोड होती हुई मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। रात्रि में ९ः०० बजे से प्रभु क्षेत्र बाबा जागरण के मुख्य भजन गायक राजू बावरा बबलू भाई म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जाएगा। १५ नवंबर को रात्रि में ७ः०० बजे बधाई उत्सव के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर के संस्थापक संरक्षक प्रमुख समाजसेवी भीमसैन कंसल, मंदिर प्रधान अशोक गर्ग, कैलाश चंद ज्ञानी, जेपी चचा, रजत राठी, अम्बरीश गर्ग, विकास उर्फ कन्नू, रजत गोयल, प्रतीक कंसल, लोकेश गोयल, शंशाक राणा, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

लाखों की लूट2 Min 2 |
मुजफ्फरनगर। बुधवार को बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर एक युवक को घायल कर दिया और उससे करीब दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी इसी बीच एसएसपी अभिषेक यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ-साथ अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन चैकिंग, तलाशी अभियान व काम्बिंग शुरू करा दी।
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा खतौली के बैंक मित्र को दो बदमाशों ने बुधवार सुबह डंडा मारकर घायल कर दिया। बदमाश बैंक मित्र से करीब दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी, लेकिन थाना जानसठ और खतौली की पुलिस काफी देर तक उनके क्षेत्र में घटना न होने की बात कहकर मामले को टालती रही। बाद में खतौली थाना पुलिस ने स्वीकारा कि लूट की घटना उन्हीं के क्षेत्र में हुई। खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक पुत्र विजयपाल ने बताया कि वह प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र है। बताया कि १० नवंबर की सुबह वह अपने घर से करीब पांच लाख रुपए कैश लेकर गांव चिदौड़ा स्थित बैंक शाखा पर जमा करने जा रहा था। जैसे ही तुलसीपुर और चिदौड़ा गांव के बीच पहुंचा कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे बाइक पर चलते ही डंडा मारकर घायल कर दिया। दीपक बाइक से गिरकर घायल हो गए। इसी बीच बदमाशों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से वार कर किया और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैंक मित्र से लाखों की लूट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खतौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक मित्र को डंडा मारकर उससे करीब दो लाख रुपए की लूट की गई है।

 

विधि विधान व मंत्रों के द्वारा हुआ पेराई सत्र का शुभारंभ3 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। आईपीएल शुगर रोहाना चीनी मिल में पेराई सत्र के लिए पंडित शिव नारायण शास्त्री के द्वारा विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया जिसमें क्षेत्र के किसान हवन पूजन में सम्मिलित हुए। मिल के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार एवं शहर कोतवाल आनंद देव मिश्रा ने संयुक्त रूप से किसानों के साथ नारियल फोड़कर क्रेन में गन्ना डालकर मील का विधिवत रूप से पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अनिल त्यागी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रवीण कुमार जिला पंचायत सदस्य, प्रधान श्याम सिंह गौतम, पंकज, भगत, चंद शेखर चेयरमैन, पूर्व प्रधान इमलाक, पूर्व प्रधान विजय त्यागी, प्रधान देवगन, पूर्व प्रधान मनोज, श्रवण ,डॉ सुरेंद्र, टीनू, मुखिया गुर्जर, रामपाल शर्मा, प्रवेश त्यागी, पवन त्यागी, पूर्व चेयरमैन सतीश एवं गन्ना प्रबंधक नरेश मलिक एच आर आर के तिवारी गन्ना प्रबंधक नीरज यादव असिस्टेंट मैनेजर राहुल सोलंकी, सुधीर लांबा पर्चेज अधिकारी, नीरज त्रिपाठी आदि शामिल रहे। प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने बैलगाड़ी के प्रथम किसान राजकुमार बीड़ी दित्य ट्राली के किसान राजीव त्यागी पूर्व प्रधान आखलौर को शाल ओढाकर कर सम्मानित किया गया।

 

शस्त्र सहित शातिर दबोचा4 Min 4 |
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा नाजायज असलहों सहित ०२ अभियुक्तों की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना को०नगर मु०नगर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा अभियान के दौरान थाना को०नगर मु०नगर पुलिस के द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान सुजडू चुंगी के पास जैन मन्दिर कट के पास से दो शातिर अभियुक्तों को मय नाजायज असलाहों के साथ गिरफ्तारी किया गया। अभियुकतगण किसी संगीन घटना कारित करने के उद्देश्य से संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। अभि०गणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उन्हे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में शाहिब पुत्र गुफरान निवासी निकट फक्करशाह चौक थाना को०नगर, मु०नगर, रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रुपा स्कूल के पास द० कृष्णापुरी थाना को०नगर, मु०नगर बताया। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश कुमार शर्मा, का० प्रशान्त चौधरी, का० संदीप चौधरी, का० यशपाल नागर बताया।

 

खनन सामग्री व ट्रक सहित किया गिरफ्तार5 Min 6 |
पुरकाजी। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा दौराने गश्त दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर चोपडा होटल के सामने से उत्तराखण्ड राज्य भोगपुर से चोरी की अवैध खनन सामग्री ट्रको मे ओवर लोड भरकर ले जाते समय ०८ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। दौराने पूछताछ बताया कि यह सामग्री लक्सर से भरकर लायी गयी है। पुलिस पूछताछ मं शातिरों ने निसार पुत्र मौहर्रम अली निवासी कांसी सोलाना थाना परतापुर जनपद मेरठ, अहमद पुत्र महताब निवासी हुसैनबाद भनवाडा थाना रतनपुरी जनपद मु०नगर, आजाद पुत्र रफिया निवासी नगला थाना रतनपुरी जनपद मु०नगर, आसमौहम्मद पुत्र याद इलाही निवासी नगली थाना किठौर जनपद मेरठ, आदिल पुत्र आबिद निवासी खरदौनी थाना इन्चौली जनपद मेरठ, राकिब पुत्र शाहिद निवासी सिकरोडा थाना मंसूरी जनपद गाजियाबाद, आजाद पुत्र जब्बार निवासी ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ, सलीम पुत्र खुर्शेद निवासी मौ० मौसम खानी कस्बा व थाना किठौर जनपद मेरठ। जिसके कब्जे से ट्रक (बजरी से भरा हुआ ) कुल वजन ७८१७० कि०ग्रा०, ट्रक नं० (बजरी से भरा हुआ) कुल वजन ६८४९५ कि०ग्रा०, ट्रक नं० (बजरी से भरा हुआ ) कुल वजन ६५०१० कि०ग्रा०, ट्रक नं० (बजरी से भरा हुआ ) कुल वजन ५५१२३ कि०ग्रा०, ट्रक नं० (बजरी से भरा हुआ) कुल वजन ६८७२० कि०ग्रा० बरामद किया।

 

पं. विष्णु शर्मा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि6 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। जाने-माने कलाकार पंडित विष्णु शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर भोपा रोड स्थित विष्णु लोक में आज एक श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला पंचायत के सदस्य तरुण पाल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रुप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यज्ञ हवन पूजन के उपरांत स्व. पंडित विष्णु शर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में अनेकों अनेक संस्मरण सुनाए और बताया कि वह कैसे हर दिल अजीज इंसान थे। छोटा हो या बड़ा वे सभी से बराबर प्यार से मिलते थे और संपर्क बनाए रखते थ। इस अवसर पर पंडित उमादत्त शर्मा, डॉ वागीश चंद्र, सुभाष चौधरी, पंडित जय भगवान शर्मा ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए। हवन पूजन का कार्यक्रम पं. अशोक शुक्ला, कमलेश शास्त्री, दिनेश वशिष्ठ व अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों का स्वागत विष्णु लोक के संचालक पंडित विनय शर्मा, हेमंत कुमार और माला शर्मा ने किया। उल्लेखनीय है कि विष्णु शर्मा ने अपने जीवन काल में आम जनमानस की भलाई के लिए विष्णु लोक की स्थापना की थी। जहां लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उचित और प्रभावी मार्गदर्शन दिया जाता रहा है। अपने संबोधन में जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल ने कहा कि वे काफी समय से स्वर्गीय विष्णु शर्मा के संपर्क में रहे हैं और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है ।पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी इंसान के रूप में देवता थे और वह निरंतर उनके संपर्क में रहती थी।

 

नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठायेगी सोशल डेमोक्रेटिव पार्टी7 Min 3 |
मुजफ्फरनगर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने रूड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ११ दिसंबर की रैली के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ निजामुद्दीन खान ने प्रेसवार्ता में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार बेरोजगारी और महंगाई पर कोई रोक नहींं लगा पा रही है। किसान आंदोलन एवं कोरोना महामारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार सभी मामलों को लेकर पूरी तरह विफल हो चुकी है। आज सरकार न तो विकास के मुद्दे पर बात कर रही है और ना ही बेरोजगारी, महंगाई व किसानों के लिए कुछ कर पा रही है। इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मोहम्मद कामिल, अब्दुल मुईद हाशिमी, शुएब हसन, नूर हसन, शकील सुलेमान, रागिब राणा आदि मौजूद रहे।

 

कई शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा नाजायज असलहों सहित ०२ अभियुक्तों की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे थाना को०नगर मु०नगर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा अभियान के दौरान थाना को०नगर मु०नगर पुलिस के द्वारा गश्त व चैकिंग के दौरान सुजडू चुंगी के पास जैन मन्दिर कट के पास से दो शातिर अभियुक्तों को मय नाजायज असलाहों के साथ गिरफ्तारी किया गया। अभियुकतगण किसी संगीन घटना कारित करने के उद्देश्य से संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। अभि०गणों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर उन्हे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में शाहिब पुत्र गुफरान निवासी निकट फक्करशाह चौक थाना को०नगर, मु०नगर, रोहित पुत्र प्रमोद निवासी रुपा स्कूल के पास द० कृष्णापुरी थाना को०नगर, मु०नगर बताया। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० प्रवेश कुमार शर्मा, का० प्रशान्त चौधरी, का० संदीप चौधरी, का० यशपाल नागर बताया।

 

लैब का किया लोकार्पण9 Min 5 |
मुजफ्फरनगर। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर मिडटाउन द्वारा ग्लोबल ग्रांट 2011890 के अंतर्गत एक टॉयलेट ब्लॉक और एक कंप्यूटर लैब व् वाटर कूलर का लोकार्पण भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी, मुज़फ्फरनगर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि रो राजीव सिंघल मंडलाध्यक्ष 2021-22 है । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो राजीव सिंघल जी ने क्लब के कार्यों की सराहना की क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने बताया की रोटरी क्लब मुज़फरनगर मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे भी कार्य करता रहेगा। रो सुनील अग्रवाल ने बताया की क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो विनय सिंघल व् रो आर सी मिश्रा रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कोषाध्यक्ष रो निशांक जैन, रो प्रगति कुमार, रो विपुल भटनागर, रो वीरेंद्र कुमार जी (मेरठ से ) व समस्त रोटरी क्लब मिडटाउन परिवार रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग कॉलेज प्रिंसिपल और विद्यालय के समेत स्टाफ और बच्चों का रहा। क्लब सचिव रो कौशल कृष्ण ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।

चलाया चैकिंग अभियान
मुजफरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के दिशा निर्देश ओर शहर कोतवाल आनन्द देव मिश्रा के नेतृत्व में रोहाना चौकी प्रभारी अखिल चौधरी ने रोहाना के बाजार छपार रोड तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों के तलाशी लेकर पूछताछ की।ओर वाहनों के कागजात चौक किये। चौकी प्रभारी द्वारा इस अभियान से बाजार के व्यापारीयो ने उनकी प्रशंसा की।व्यापारियों का कहना है की शाम के समय पुलिस अभियान से अपराधियो में दहशत का माहौल पैदा होगा।

सकुशल किया बालक को बरामद
रोहाना। चौकी रोहाना पर अबरार निवासी बहेड़ी ने आकर सूचना दी कि मेरा बेटा आहाद उम्र करीब ५ वर्ष सुबह घर से खेलता हुआ कहीं निकल गया जो काफी तलाशने पर भी नहीं मिला।इस सूचना पर चौकी प्रभारी रोहाना अखिल चौधरी अपने चौकी के कर्मचारीगण के साथ तत्काल प्रभाव से चौकी से रवाना होकर बच्चे को तलाश करने हेतु निकल गए और काफी मशक्कत के बाद गुमशुदा बच्चे आहाद उपरोक्त को खामपुर चौराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदा बच्चे को इसके घर ग्राम बहेड़ी जाकर इसकी मां के सुपुर्द किया गया। जिससे ग्रामवासियों ने चौकी इंचार्ज और समस्त कर्मचारीगण की भूरि भूरि प्रशंसा की।

अखिलेश यादव के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा हेतु जनपद में पधारे विधानपरिषद सदस्य व समाजवादी पिछड़े वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के साथ मुलाकात हुई व पश्चिम के बड़े नेता व जनपद के गौरव व पूर्व सांसद हरेंद्र मालिक का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ व मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी रहे गौरव जैन,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी डॉ इसरार अल्वी,सलमान त्यागी,गोल्डी अहलावत,निधीश गर्ग,अक्षय कुमार भी मौजूद रहे।

 

स्मैक के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। अवैध नशीले पदार्थ सहित शातिर को गिफ्रतार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त व0उ0नि0 राकेश कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त अय्यूब उर्फ पासी पुत्र याकूब पठान निवासी जसवन्तपुरी मौ0 बाडा थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को बाल्मिकी मन्दिर रूडकी रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 80 ग्राम स्मैक को बरामद किया गया।

चाकू सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरेश कुमार द्वारा अभियुक्त वशीम पुत्र शलीम अख्तर निवासी ग्राम कबाल थाना जानसठ जनपद मु0नगर को पिमोडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया।

मछली सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। प्रवेश कुमार वन रक्षक जानसठ रेन्ज द्वारा अभियुक्त कमल पुत्र काला चन्द निवासी नवलपुर थाना कोतवाली बिजनौर जनपद बिजनौर को गंगा बैराज थाना क्षेत्र रामराज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 किग्रा0 मृतक मछली को बरामद किया गया ।

शराब खाम को बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त उपिल उर्फ विपिन पुत्र वीर सिंह निवासी वैली थाना बुढाना जनपद मु0नगर को बडकता रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया।

 

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की सभासद प्रवीन पीटर के समर्थन में हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कीएक बैठक अध्यक्ष राहुल गोयल की अध्यक्षता में और संगठन मंत्री पवन बंसल के संचालन में श्री कदीम अग्रवाल सभा मैं संपन्न हुई जिसमे नगरपालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के सभासद श्री प्रवीण कुमार मित्तल पीटर की गिरफ्तारी व उन्हें जेल भेजे जाने के कृत्य की कड़ी भर्त्सना की गई, वक्ताओं ने कहा कि लोक सभा, विधान सभा में भी अगर कोई मामला होता है तो सदन के अन्दर निपटा लिया जाता है पुलिस प्रकरण नहीं बनाया जाता, सदन के अन्दर मामले का पटाक्षेप हो जाने व पीटर द्वारा खेद व्यक्त करने के बावजूद उनके खिलाफ की गई कार्यवाही घोर निंदनीय है और कहा गया है कि नई मंडी के सभासद विपुल भटनागर के ऊपर जो धाराएं लगाई गई उनकी भी घोर निंदा की गई वह भी बेगुनाह जनप्रतिनिधि हैं एक ऐसे धनाढ्य व्यक्ति द्वारा जो प्रथम श्रेणी का अधिकारी है व लाखों रुपए वेतन लेने के बावजूद नगरपालिका परिषद की अपने से संबंधित समस्याओं के प्रति लगभग उदासीन है, सभासदों का उपहास उड़ाता है व धनी एवं उच्च पद पर होते हुए अपने से गरीब व कमजोर सभासद को सिर्फ इस वजह से की सभासद वैश्य अग्रवाल समाज से है एससी एसटी एक्ट में फसा कर उन्हें जेल भिजवा रहा है, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उक्त कृत्य की कड़ी निन्दा करते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, अपने उत्तरदायित्वों के प्रति उदासीन रहने के लिए उनकी जांच करने व ऐसे अधिकारी को जनहित में निलम्बित करने के साथ साथ सेवा से बर्खास्त किया जाए एवं प्रशासन से मांग करती है की प्रवीण पीटर के खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों की निष्पक्ष जांच के साथ उन्हें जेल से तुरन्त रिहा करने की मांग करती है बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राहुल गोयल संगठन मंत्री पवन बंसल महामंत्री शशिकांत गर्ग एडवोकेट श्रवण गुप्ता अनिल महेश्वरी पप्पू जिंदल शुभम अरविंद गोयल सुनील गर्ग नवीन ठेकेदार प्रदीप गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, मास्टर ब्रह्म स्वरूप, अनिल तायल आदि मौजूद रहे।

 

आरोपी दोषी करार
मुजफ्फरनगर । १५ वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार में आरोपी ज़ाहिद दोषी करार दिया गया है। कोर्ट द्वारा ११ नवंबर को सज़ा सुनाई जाएगी। आरोपी ने पीड़िता को बहलाकर दिल्ली लेजाकर बलात्कार किया था।
गत१९ जुलाई २०१६ को ग्राम ककरौली से बहला फ़ुसलाकर दिल्ली में एक कमरे में बलात्कार के मामले में आरोपी ज़ाहिद को बलात्कार का दोषी ठहराया गया है। सज़ा आगामी ११ नवंबर को सुनाई जाएगी। मामले की सुनवाई विशेष अदालत पोक्सो के ज़ज़ संजीव किमर तिवारी की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिनेश शर्मा व मनमोहन वर्मा ने ७ गवाह पेश कर पैरवी की। अभियोजन की कहानी के अनुसार गत १९ जुलाई २०१६ को ग्राम ककरौली के दो नाबालिग बच्चों द्वारा १५ वर्षीय बालिका को बुलाकर आरोपी ज़ाहिद के घर ले गए। जहां पीड़िता को कार में दिल्ली लेजाकर एक कमरे में उसके साथ ज़ाहिद ठहर गया और बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी ज़ाहिद को गिरफ्तार कर ३७६ ५०६ आई पी सी व ३/४पोक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया। दो नाबालिग आरोपियों के विरुद्ध मामला बाल न्यायालय में भेजा आज मुख्य आरोपी ज़ाहिद को पोक्सो कोर्ट में दोषी ठहराया गया है।

 

केवल ब्याज जमा करने की सुविधा मिलेः अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को हर वर्ष मूलधन के बजाय केवल ब्याज जमा करने की सुविधा और पांचवे वर्ष नवीनीकरण के समय मूलधन (ऋण) व् ब्याज दोनों जमा करने की सुविधा देने की मांग की। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की वैधता ५ वर्ष के लिए होती है। प्रत्ये क अगले वर्षों (दूसरे, तीसरे, चौथे व् पांचवे वर्ष) में ऋण सीमा १०त्न की दर से बढ़ाने का प्रावधान है, परन्तु इस योजना में किसान को हर वर्ष ब्याज के साथ एक दिन के लिए मूलधन (ऋण) भी जमा करना होता है। और किसान अगले दिन किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा पुनरू ले लेता है।
किसान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत यह फसल ऋण ४ प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर उपलब्ध होता हैढ्ढ किसान यदि एक वर्ष के अंदर समय से ब्याज व् मूलधन (ऋण) जमा नही करता, तो उसे पूरा ब्याज देना होता है। किसान अनेक कारणों से मूलधन (ऋण) समय से जमा नही कर पाता है और उसे अधिक ब्याज चुकाना पड़ता है,या किसान को साहूकार से ऋण लेकर बैंक में जमा करना पड़ता है।
किसानों की मांग है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को चार वर्ष तक हर वर्ष केवल ब्याज जमा करने की सुविधा होनी चाहिए और पांचवे वर्ष में नवीनीकरण के समय एक बार मूलधन (ऋण) व् ब्याज दोनों जमा करने का प्रावधान होना चाहिए, ताकि किसान हर वर्ष एक दिन के लिए बैंक में मूलधन जमा के लिए किसी साहूकार पर निर्भर ना रहे।
आपसे अनुरोध है कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत किसान को हर वर्ष मूलधन (ऋण) के बजाय केवल ब्याज जमा करने की सुविधा और पांचवे वर्ष नवीनीकरण के समय मूलधन व् ब्याज दोनों जमा करने की सुविधा देने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करे। आभार सहित।

 

युवक से दो लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश, सीमा विवाद में उलझी पुलिस
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण बैंक का सीएससी पॉइंट चलाने वाले युवक से बदमाशों ने चिंदौड़ी के निकट दो लाख रुपये लूट लिए। बताया गया कि युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद में उलझ गई।
जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक चिंदौड़ी गांव में ग्रामीण बैंक का सेंटर चलाता है। बुधवार सुबह खतौली से बाइक पर सवार होकर वह सेंटर के लिए निकला था। मीरापुर से पहले मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने दीपक को रोक लिया और नगदी लूट ली।
बदमाशों ने तमंचे की बटों से दीपक के सिर में कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गईए खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

युवती से दुर्व्यवहार के आरोपियों का चालान
मुजफ्फरनगर। युवती से सरेआम दुर्व्यवहार के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ शांतिभंग में चालान कर दिया। सरकारी विभाग में कार्यरत युवती के साथ दुर्व्यवहार की घटना से सनसनी मच गई थी। पुलिस ने दो कथित आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस का कहना था कि मामले में युवती पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी। जिसके बावजूद पुलिस ने दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =