समाचार (Muzaffarnagar News)
बंदरों से परेशान हुए नागरिक
रामराज। कस्बे मे बंदरो की टोली के कारण स्थानीय निवासी काफी परेशान है। क्षेत्रवासियो का कहना है कि कस्बे मे बंदरो की टोली के कारण बुजुर्गो व बच्चो मे भय बना हुआ है। लोगो का कहना है कि खादर क्षेत्र से आयी बंदरो की टोली ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। बंदर छत पर फैले कपडों को फाड देते हैं तथा घर मे घुसकर सामान बिखेर देते है।
विवाद में मारपीट
मुजफ्फनगर। रास्ते को लेकर दो पडौसियो के बीच हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बिलासपुर निवासी सुनील का अपने पडौसी ब्रजमोहन से पिछले कुछ समय से घेर के सामने रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि आज सुबह इन दोनो पडौसियो के बीच फिर से कहासुनी हो गई जो मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर शराबे की आवाज सुनकर पडौसी मौके पर पहुंचे। गांव के जिम्मेदार लोगो ने दोनो पक्षो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया तथा दोनो के बीच समझौता कराकर विवाद समाप्त हो गया।
सड़क हादसे में घायल
खतौली। दोपहर के वक्त अपने घर के बाहर धूप सेक रहा बुजुर्ग व्यक्ति बाईक की चपेट मे आकर चोटिल हो गया। सूत्रो के अनुसार कस्बे के मौहल्ला मिटठूलाल निवासी बुजुर्ग रामकिशन दोपहर के वक्त अपने घर के बाहर धूप मे बैठा हुआ था। कि इसी बीच गली मे तेजी के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी युवक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनो ने पडौसियो की मदद से घायल रामकिशन को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
कई वांछितों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त मौ0 इमरान पुत्र जमील निवासी वार्ड नं0-44 झोड वाली मस्जिद खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त आरिफ पुत्र इरशाद निवासी 601/06 रहमत नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 संजय कुमार आर्य द्वारा वारण्टी अभियुक्त मतीन पुत्र यामीन निवासी कुंगर पट्टी सूजडू थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 अमीर सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त धर्मवीर िंसंह पुत्र स्व रडवा निवासी ग्राम नन्हेडा थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को रूडकी रोड सहारनपुर बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 ओमप्रकाश द्वारा वारण्टी अभियुक्त भारत पुत्र राजेन्द्र निवासी तुगलकपुर थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
वहीं थाना पुरकाजी पर नियुक्त है0का0 राजेन्द्र सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त विजेन्द्र पुत्र ओमी निवासी खाईखेडी थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त पदम पुत्र सोरन सिंह निवासी जावन थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र िंसंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त शिवा पुत्र संजय मौ0 देवदास कस्वा व थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
जवान की मौत
भोपा। सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल पीएसी के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुखद खबर से परिजनो व पुलिस विभाग मे शोक की लहर दौड गई। जानकारी के अनुसार मोरना निवासी युवक राकेश पीएसी का जवान है । बताया जाता है आज कर राकेश अपन घर छुटटी पर आया हुआ है। बताया जाता है कि बीते दिन पीएसी के जवान
का जवान राहुल गांव युसुफपुर के समीप सडक हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसे पुलिस की मदद से उपचार के लिए मेरठ भर्ती कराया गया। जहां भर्ती युवक राहुल ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। इस दुखद खबर से पुलिस विभाग मे शोक की लहर व परिवार मे कोहराम मच गया।
शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला दबोचा
तितावी। कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक की फोटो वायरल हुई थी जिसमें उसके द्वारा अवैध हथियार (तमंचे) का प्रदर्शन किया जा रहा था। थाना तितावी पुलिस द्वारा वायरल फोटो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा े बुढिना कलां मोड से अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त घौल्ला पुत्र देशपाल निवासी ग्राम धनसैनी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से 1 तमंचा मय 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर। स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र को किससे खरीदा गया, इसकी जांच की जा रही है।
अलग अलग हादसों में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी दीपक पुत्र संजीव आज सुबह रामपुर तिराहे के समीप सडक हादसे मे घायल हो गया। उधर से जा रहे वाहन चालको ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी। नई मन्डी के अमित विहार कूकडा निवासी अखलेश पुत्र किशोरी लाल यादव कूकडा ब्लॉक के समीप फल सब्जी का ठेला लगाता है। बताया जाता है कि अलमासपुर रोड की और से तेजी व लापरवाही के साथ आ रहे डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने डीसीएम सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे पर मौके पर पहुंचे लोगो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गांव विज्ञाना निवासी साजिद भी भोपा के रूढकली मे रिश्तेदारी से लौटते वक्त सरिये से लदी टै्रक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। गांव के समीप हुए इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तथा पडौसी मौके पर पहुचे और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसी क्रम मे मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी उमेश पुत्र श्यामपाल शर्मा भी मिल मन्सूरपुर के समीप प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। आसपास के दुकानदारो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी व घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया।
शराब खाम बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 जयवीर सिंह द्वारा अभियुक्त नयनसिंह पुत्र किशन निवासी हरैटी थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को धमात रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर शराब खाम बरामद की गयी।
तमंचे, कारतूस सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अरविन्द शर्मा पुत्र वारू शर्मा निवासी असारा थाना रमाला जनपद बागपत को बुढीना कलां इण्टर कॉलिज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 शिव कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त प्रिंस पुत्र अमरपाल निवासी मौ0 मुर्स्तक कस्वा व थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को मोन्टी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद किया गया।
फागिंग एवं पानी का छिड़काव कार्य कराया
मुजफ्फरनगर। समस्त विकासखंड नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई,एंटी लारवा,फागिंग एवं पानी का छिड़काव कार्य संबंधित क्षेत्रों में कराया गया शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय से चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड नगर पालिका नगर निकाय नगर पंचायतें एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है इसी क्रम में नगर पंचायत भोकरहेड़ी के वार्ड संख्या ०२ में फागिंग का कार्य कराया गया, नगर पंचायत चरथावल के वार्ड संख्या ०४ में फागिंग का कार्य कराया गया। नगर पंचायत पुरकाजी के वार्ड संख्या ०९ फागिंग का कार्य कराया गया, नगर पंचायत मीरापुर के वार्ड संख्या ०८,०९ एवं १० में एंटी लारवा का छिड़काव कार्य एवं फागिंग का कार्य कराया गया, नगर पंचायत सिसौली के वार्ड संख्या १० में फागिंग का कार्य कराया गया, नगर पंचायत बुढ़ाना के मुख्य मार्ग ’ कर्बला रोड एवं डीएवी रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं वायु प्रदूषण के बचाव हेतु पानी का छिड़काव कार्य कराया गया।
शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अज्ञात कार सवार व्यक्तियों द्वारा जानसठ पुल से वादी इशाक निवासी बिहारी थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर व उनके भतीजे को लिफ्ट दी गयी थी तथा सुनसान रास्ते पर उनके साथ लूट करके छोड दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग का अनावरण करते हुए लिफ्ट देकर यात्रियों से लूट करने वाले गैंग के ०२ अभियुक्तों को बिलासपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में शादाब पुत्र मौहम्मद गजनवी निवासी नगला तासी थाना कंकरखेडा, मेरठ, शाहरुख पुत्र यासीन निवासी उपरोक्त। जिनके कब्जे से ०४ हजार रुपये नकद- (लूट हुए एंव उपरोक्त अभियोग से सम्बंधित), ०१ मोबाइल फोन-रेडमी ब्रॉड बरामद किया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपराध कारित करने का तरीका- गैंग के सदस्य रात्रि के समय हरिद्वार, रुडकी, मेरठ व मुजफ्फरनगर के क्षेत्र छपार व खतौली स्थित हाईवे पर कार के माध्यम से लोगों को लिफ्ट देते थे तथा लूट-पाट करके यात्रियों को सुनसान स्थान पर छोड कर फरार हो जाते थे। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी है।
सड़क दुर्घटना में दर्जनों यात्री घायल
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। नेशनल हाईवे ५८ पर देर रात एक डबल डेकर बस के पलट जाने से उसमे सवार १३ यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय पुलिस ने समय रहते अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से बस चालक की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सैंटर रेफर कर दिया गया,पुलिस ने जहां एक तरफ हाईवे पर पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया तो वहीं हाईवे पर लगे जाम को कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया, बताया जा रहा है की उत्तराखंड के हरिद्वार से ये डबल डेकर बस जयपुर पुष्कर के लिए जा रही थी की अचानक हाईवे पर धोला पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई।
पूरा मामला जनपद मु० नगर के थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित धौलापुल के पास का है जहां बीती देर रात्रि में अचानक एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे के बीचो बीच डिवाइडर पर पलट गई बस के पलट जाने से उसमे सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी ने घटना की सूचना यूपी ११२ डायल सहित स्थानीय पुलिस को भी दे दी हाइवे पर बस पलट जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया और आनन फानन में चौकी प्रभारी से लेकर थाना प्रभारी तक भरी फोर्स और हाईवे एम्बुलेंस सहित यूपी ११२ डायल की कई गाड़ियों को लेकर मोके पर पहुंच गए।
जहां पुलिस ने रेस्कयू करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को इलाज के लिए मु० नगर मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने बस चालक की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सैंटर भेज बाकि घायलों का उपचार शुरू कर दिया। बताया जा रहा है की इस घटना में महिलाएं ,बच्चे पुरुष सहित १३ यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए है जबकि बस में १०० के पार सवारियां भरी हुई थी गनीमत रही कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई वरना एक बड़ी जनहानि से भी इंकार नही किया जा सकता था। थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर स्थित धोलापुल के पास की घटना। घायल बेरू, कालीबाई, लीला, कालूलाल बेदवाल, सनपत, बदामी, दिलीय, आदित्य, कोमल को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। अपराध एवं अपराधियों पर लगाम कसने एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर कोतवाली प्रभारी आनंद मिश्रा एवं उनके अधीनस्थ भी २४ घंटे पुलिस सेवा में तत्पर एवं आतुर है । स्वंय शहर कोतवाल आनंद देव मिश्र व रातों को जाकर मुस्तैद रहते हुए अपने अधीनस्थों को भी इस बात के लिए प्रेरित कर रहे हैं कि पुलिस २४ घंटे एक्टिव रहेगी तो फिर अपराधियों की इतनी हिम्मत नहीं कि वह सिर उठा सके। इसके लिए पुलिस को सदैव सेवा भाव के साथ जनता के साथ अपराध उन्मूलन अभियान में सक्रिय रहना होगा जिसके लिए कोतवाली पुलिस सदैव प्रयत्नशील है जिसका परिणाम हम सभी के सामने हैं तो वही रात को जागकर जाकर अपनी पिक्ट चेक करते हुए शामली चौकी प्रभारी जोगिंद्र पाल सिंह लगातार अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं।
लंगर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री गुरु नानक देव महाराज जी का ५५२वां प्रकाश पर्व पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति (रजिश)सर्राफा बाजार मुजफ्फरनगर मे मनाया गया !जिस पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया जिसमे रागी जत्था भाई परमजीत सिँह खालसा (राजौरी गार्डन दिल्ली) वालो ने गुरुबानी कीर्तन से संगतो को निहाल किया !खालसा जी श्री गुरु नानक देव महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि गुरु जी का जन्म तलवण्डी (पाकिस्तान) मे हुवा था गुरु जी के पिता का नाम मेहता कालू ओर माता का नाम माता तृप्ता था गुरु नानक देव जी के २०रूपये से लगाये लंगर आज भी पुरे विश्व मे चलते है ओर आगे सदियों तक ऐसे ही लंगर चलते रहेंगे!गुरु नानक देव जी ने सदाचार एवं सच्चाई का रास्ते पर लोगो को चलने का सन्देश दिया! कार्यक्रम मे किसान आंदोलन मे किसानो की लंगर सेवा के लिये श्री गुरु सिँह सभा के प्रधान सरदार गुरुचरण सिँह बराड, सरदार मोहिन्दर सिँह बेदी, सरदार जसविन्दर सिँह बग्गा, सरदार जगप्रीत सिँह छाबड़ा,सरदार कुलबीर सिँह ग्रोवर तथा अन्य गुरु घर मे सेवा के लिये सेवादारों को गुरु घर के सर्वोच्च सम्मान सरोपाओ से सभी को सम्मानित किया गया!कार्यक्रम का संचालन सरदार सतनाम सिँह हँसपाल द्वारा किया गया!रात्रि१० बजे ज्ञानी नरदीप सिँह जी द्वारा अरदास उपरान्त संगतो को लंगर छकाया गया! कार्यक्रम मे मुख्य रूप से डाश प्रतिपाल सिँह कथूरिया, सश सतनाम सिँह हँसपाल, संत नारायण सिँह, सश हरमिन्दर सिँह रूपराय,सुरेंदर वर्मा,सशमनजीत सिँह मान,सशसुरेंद्रदीप सिँह सिडाना, सश बलविंदर सिँह सल, सुभाष साहनी, सतीश अनेजा एडवोकेट, सश सुरेंद्र सिँह बुद्धिराजा, सश कुलदीप सिँह भट्टी, सश प्रभुदयाल सिँह मलिक, सश प्रताप सिँह, सश निशु बांगा, सश गुरुचरण सिँह बांगा, राहुल बजाज, सश देविंदर सिँह साहनी, मनीष मखीजा, मेहर सिँह, सश राजेश सिँह चंदौक आदि का विशेष सहयोग रहा!
विवाद में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। पैसो के लेनदेन के आपसी विवाद मे दो भाईयो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। दुकानदारो के बीच हुई मारपीट से अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया। मार्किट के दुकानदारो ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार शहर के शिव चौक के समीप स्थित न्यू.एस.डी.कालेज मार्किट मे गोपाल की साडीज वालो के यहां आज उस समय अच्छा-खासा हंगामा बन गया कि जब किसी बात को लेकर कपडा व्यापारी दो भाईयों के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। देखते ही देखते मार्किट के सैकडो दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और झगडे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा इस मामले मे मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस दुकान स्वामी रामगोपाल तथा उनके भाई से उक्त मामले को लेकर पूछताछ मे जुट गई है।
खतौली। गली मौहल्लो मे सामान बेचने बेचने आए ठग ने सामान का बैग रखने के बहाने महिलाओं के साथ ठगी कर ली। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की। सूत्रो के अनुसार खतौली कोतवाली क्षेत्र की श्यामपुरी कालोनी मे कालीन बेचने के बहाने आए ठग ने सामान का बैग रखने के बहाने महिलाओं से हजारो की ठगी कर ली। आरोपी इस घटना के बाद मौके से रफूचक्कर हो गया। पीडित महिलाओ ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच पडताल शुरू की।
26 साल बाद मिला इंसाफ, सुबूत के अभाव में बरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की चैकिंग के दौरान कारतूस के साथ पकड़े गए व्यक्ति को कोर्ट ने सबूत के अभाव में 26 साल बाद बरी कर दिया। इस लम्बी लड़ाई में पीड़ित की आधी उम्र गुजर गई।
शहर कोतवाली पुलिस ने वर्ष 1995 में शामली जनपद के कस्बा बनत निवासी सलाऊद्दीन से चुंगी नंबर दो से 312 बोर के चार कारतूस बरामद करने का दावा किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 25 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भेज दी। मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए वर्ष 1999 को सलाऊद्दीन पर आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने अभियोजन को सलाउद्दीन के विरुद्ध सुबूत पेश करने के लिए समय दिया। कई साल बाद भी अभियोजन सबूत पेश नहीं कर सका। इसके चलते कोर्ट ने वर्ष 2019 में सबूत पेश करने का समय समाप्त कर दिया। यही नहीं पुलिस मुकदमे से संबंधित माल भी कोर्ट में पेश नहीं कर सकी। अभियोजन साक्ष्य का समय समाप्त होने के बाद सीजेएम कोर्ट में सलाऊद्दीन के धारा-313 के तहत बयान लिया गया। सलाउद्दीन ने लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया। बीती दस नवंबर को सीजेएम मनोज कुमार जाटव ने सलाऊद्दीन को बरी कर दिया।
हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी व मोबाइल बरामद किया है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर लूट करने वाले दो लुटेरे शादाब व शाहरुख निवासीगण नगलाताशी थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 4 हजार की नकदी व मोबाइल बरामद किये है। नई मंडी थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त हाईवे पर अपनी गाड़ी लेकर चलते हैं और रास्ते में खड़े व्यक्ति को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी बैठा लेते हैं। रास्ते में उनसे लूटपाट करके सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो जाते हैं। यह गैंग मेरठ, मुजफ्फरनगर व उत्तराखंड के रुड़की हरिद्वार हाइवे पर कई वारदातें कर चुका है। इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल है। पुलिस के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

