उत्तर प्रदेश

UP Assembly Election 2022: अखिलेश यादव और संजय सिंह की मुलाकात, गठबंधन की चर्चा तेज

UP Assembly Election 2022 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी दौरान आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे। अखिलेश यादव और संजय सिंह की मुलाकात के बाद दोनों दलों में गठबंधन की चर्चा तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली।

आप सांसद संजय सिंह को बुधवार को लोहिया ट्रस्ट के दफ्तर में देखा गया। अखिलेश यादव और संजय सिंह की मुलाकात के बाद लखनऊ में राजनीतिक तापमान चढ़ने लगा है। बता दें कि कल यानी मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी से हुई थी। दोनों दलों में चुनावी गठबंधन को लेकर बातचीत भी हुई। हालांकि, कल उनकी बातचीत किसी सिरे तक नहीं पहुंच पायी थी।

अखिलेश यादव पहले भी ये बात बोल चुके हैं कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान वो छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन की तैयारी में हैं। उनकी पहले जयंत चौधरी और अब संजय सिंह से मुलाकात को इसी बयान से जोड़कर देखा जा रहा है।

गौरतलब है, कि आप सांसद संजय सिंह अपनी पार्टी के बड़े नेता होने के साथ-साथ यूपी के प्रभारी भी हैं। बता दें, कि संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच यह तीसरी मुलाकात थी। अब से करीब दो महीने पहले भी इन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की थी। जबकि, हाल ही में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर के मौके पर भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 6 =