Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फागिंग एवं पानी का छिड़काव कार्य कराया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। समस्त विकासखंड नगर पालिका एवं नगर निकाय द्वारा संचारी रोगों की रोकथाम हेतु खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा साफ-सफाई,एंटी लारवा,फागिंग एवं पानी का छिड़काव कार्य संबंधित क्षेत्रों में कराया गया

शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय से चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन के क्रम में समस्त विकासखंड नगर पालिका नगर निकाय नगर पंचायतें एवं ग्राम पंचायतों में संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, एंटी लारवा का छिड़काव कार्य एवं रात्रि में फागिंग का कार्य कराया जा रहा है

वायु प्रदूषण के नियंत्रण हेतु पानी का छिड़काव कार्य भी कराया जा रहा है इसी क्रम में नगर पंचायत भोकरहेड़ी के वार्ड संख्या ०२ में फागिंग का कार्य कराया गया, नगर पंचायत चरथावल के वार्ड संख्या ०४ में फागिंग का कार्य कराया गया। नगर पंचायत पुरकाजी के वार्ड संख्या ०९ फागिंग का कार्य कराया गया

नगर पंचायत मीरापुर के वार्ड संख्या ०८,०९ एवं १० में एंटी लारवा का छिड़काव कार्य एवं फागिंग का कार्य कराया गया, नगर पंचायत सिसौली के वार्ड संख्या १० में फागिंग का कार्य कराया गया

नगर पंचायत बुढ़ाना के मुख्य मार्ग ’ कर्बला रोड एवं डीएवी रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया एवं वायु प्रदूषण के बचाव हेतु पानी का छिड़काव कार्य कराया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 11 =