समाचार (Muzaffarnagar News)
एडीएम प्रशासन के खिलाफ कोर्ट गए नगर स्वास्थ्य अधिकारी
मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी बिजेन्द्र कुमार सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर के खिलाफ कोर्ट में केस दायर किया है। उन्होंने एडीएम प्रशासन पर अभद्रता और अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एडीएम पर डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। जबकि एडीएम प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। वहीं उनके वेतन पर भी रोक लगा दी।
सीएमओ के आदेश के बाद अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बिजेन्द्र कुमार सिंह ने 20 नवम्बर को नगर पालिका में नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कार्यभार संभाला था। उन्होंने अपने कार्यालय में करीब पांच घंटे बैठकर कार्य भी किया। इसके बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीएमओ से 24 नवम्बर तक अवकाश लेकर अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए चले गए। 21 नवम्बर को एडीएम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया। जब उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो उनके वेतन पर रोक लगा दी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जब वे शादी समारोह में परिवार के बीच थे तो एडीएम प्रशासन का कई बार फोन आया। इसके बाद नगर मजिस्ट्रेट का भी फोन आया। उन्होंने सीएमओ से अवकाश लेने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को बताया कि वह अपने भतीजे की शादी में अवकाश लेकर आए हुए है, लेकिन दोनों अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने उनके साथ अभद्रता और अपमान किया है। उन्होंने उनके खिलफ न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम में केस दायर किया है। उन्होंने बताया कि वह कोर्ट में उपस्थित होकर अपनी बयान भी दर्ज कराएगे।
“नगर स्वास्थ्य अधिकारी मेरे खिलाफ कोर्ट गए है मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शहर की सफाई को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण जरूर मांगा गया था। मेरे द्वारा उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई है।
नरेन्द्र बहादुर, एडीएम प्रशासन
समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी द्वारा रोजाना फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
अखिल भारत हिंदू महासभा 2022 के चुनावों में प्रत्याशियों को उतारेगी मैदान में
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश द्वारा लिंक रोड स्थित एक रेस्टोरेट में आयोजित प्रेसवार्ता में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा द्वारा काशी कॉरिडोर के उद्घाटन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को साधुवाद दिया गया। हिंदू महासभा सभी राजनीतिक पार्टियों से पुरानी राजनीतिक पार्टी है जिसकी स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा हरिद्वार में एक जनसभा के दौरान की गई थी। उन्होंने कहा कि २०२२ के चुनाव में अखिल भारत हिंदू महासभा उत्तर प्रदेश अपने प्रत्याशियों के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि भारत के हिंदू राष्ट्र होने के बावजूद भी भारत के हिंदुओं को समान अधिकार नहीं मिला हुआ है उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि भारत सरकार सभी के लिए एक समान कानून बनाएं। साथ ही भारतवर्ष में हो रही गौ माताओं की हत्या को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जिससे गौ माताओं की हत्या पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के प्रदेश स्तर के एक कार्यकर्ता को पदमुक्त कर दिया गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के केंद्र के स्तर पर उक्त कार्यकर्ता पर मनमानी करने का आरोप लगाया जिस कारण उक्त कार्यकर्ता को अखिल भारत हिंदू महासभा ने सभी पदों से हटा दिया है । इस दौरान वीरेश त्यागी, संजीव राणा, सुरेश, डॉक्टर सतीश कुमार, सुरेंद्र मित्तल सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरक्षण का लाभ मिलने की मांग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमैटी के प्रदेश अध्यक्ष ई.देवेन्द्र कश्यप ने मेरठ रोड स्थित मधुबन रेस्टोरेन्ट पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि कश्यप समाज के लोग विगत 25 अक्टूबर 2021 से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। क्योंकि ये समुदाय आज विकास के नीचले पाये पर है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण समाज में शिक्षा का स्तर बहुत निम्न है। इस समुदाय को संविधान मे लिखा अनुसूचित जाति का आरक्षण नही मिल पा रहा है। इनके पुस्तैनी धंधे मछली पालन, बालू खनन पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने समुदाय से अनुसूचित जाति का आरक्षण देने का वादा किया था। और इननके नदी के अधिकारों को कश्यपप निषाद समाज को देने का वादा किया था। इनके नदी के अधिकारों को कश्यप निषाद समाज को देने की बात कही थी। लेकिन सात साल से चख्ल रही केन्द्र की भाजपा सरकार ने इस समाज से किया वादा पूरा नही किया। कश्यप निषाद समाज भारतीय जनता पार्टी की वादा खिलाफी से नाराज होकर 25 अक्टूबर 25 अक्टूबर 2021 से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा है। 02 नवम्बर 2021 को धरने के नौवे दिन सरकार की बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। धरने के 11 वें दिन कश्यप समाज के लोगों ने दीपकों से आरक्षण लिखकर धरना स्थल पर दीपावली मनाई। 18 नवम्बर को पूरे प्रदेश के समस्त जिलो मे राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन भेजा। 25 नवम्बर को अपने आरक्षण मी मांग को पूरा करने के लिए कश्यप समाज के लोगो ने अपने खून से प्रधानमंत्री को खत लिखा। 29 नवम्बर 2021 से 23 दिसम्बर 2021 तक संसद का शीत कालीन सत्र चल रहा है। लेकिन सरकार ने अभी तक कश्यप निषाद समाज के आरक्षण का विधेयक पास नही किया। जिस कारण पूरा कश्यप निषाद समजा गुस्से मे है। सरकार ने अभी तक कश्यप निषाद समाज के आरक्षण का विधेयक पास नही कि। जिस कारण पूरा कश्यप निषाद समाज गुस्से मे है। इसलिए समाज के लिए लोगों ने शीत कालीन सत्र में आरक्षण विधेयक पास करने को लेकर भाजपा सरकार को चेतावनी दी है औरे दुखी मन से निर्णया लिया है कि 18 दिसम्बर से सामूहिक भूखहडताल की जाएगी। और 20 दिसम्बर को जिलाधिकारी कार्यालय पर सामूहिकक आत्मदाह किया जाएगा। और आर-पार की लडाई होगी। जिसकी जिम्मेदार देश और प्रदेश की बीजेपी सरकार होगी। प्रेसवार्ता के दौरान देवेन्द्र कश्यप,जयभगवान कश्यप, सोमपाल कश्यप, आनन्द कश्यप, संजीव कश्यप आदि मौजूद रहे।
भेड, नकदी, तमंचा सहित कई दबोचे
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे वाँछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर शाहबुद्दीनपुर बाईपास तिराहा मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मु०नगर से चार व्यक्तियों मौ० असलम पुत्र मुस्तफा नि० ग्राम खजूरी थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, समरेज पुत्र जाबिद नि० डेरना थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, सन्नी धीमान पुत्र सुभाषचन्द नि० डेरना थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, इस्लाम पुत्र जीवन नि० ग्राम खजूरी थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड से चोरी की गई १२ भेडो सहित मय एक अदद छोटा हाथी, एक तमन्चा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर अभि० मौ० असलम स, एक तमन्चा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर अभि० सन्नी धीमान स, एक अदद नाजयाज चाकू अभि० समरेज से ४. एक अदद नाजयाज चाकू अभि० इस्लाम से अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में मौ० असलम पुत्र मुस्तफा नि० ग्राम खजूरी थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, समरेज पुत्र जाबिद नि० डेरना थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, सन्नी धीमान पुत्र सुभाषचन्द नि० डेरना थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड, इस्लाम पुत्र जीवन नि० ग्राम खजूरी थाना झबरेडा जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड बताया। जिनके कब्जे से अभिक्तों गणो के कब्जे से कुल १२ भेड वाहन स०- छोटा हाथी , ७०२३ की नकदी, एक तमन्चा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर अभि० मौ० असलम से, एक तमन्चा ३१५ बोर व ०२ जिन्दा कार० ३१५ बोर अभि० सन्नी धीमान से, एक अदद नाजयाज चाकू अभि० समरेज से, एक अदद नाजयाज चाकू अभि० इस्लाम से बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० जोगेन्द्रपाल सिंह, है०का० सुरेन्द्र अधाना, का० सुभाष सागर, का० अनिल, का० मंजीत, का० प्रमोद कुमार, का०प्रवीण कुमार शामिल रहे।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. ग्लोबल स्कूल में पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टकार्ड लेखन में छात्र छात्राओ ने उत्साहपूर्वक अपने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी को पत्र लिखा। प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों ने उनसे निवेदन किया कि आने वाले समय में हमारा भारत देश अधिक शिक्षित, अधिक प्रगतिशील, बेरोजगारी मुक्त बने, साथ ही ये भी लिखा कि सभी भारतवासी एक समान जीवन स्तर का निर्वाह करे हर तरह का भेवभाव हमारे देश से समाप्त हो । इस मौके पर मौजूद रहे विद्यालय के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बताया कि पुराने समय में हम किस प्रकार अपने परिजनों से बात करने के लिए पोस्टकार्ड का प्रयोग करते थे। इसके साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी विद्यार्थियोश् के द्वारा लिखे गये पत्रो की प्रशंसा की । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण अनुमलिक, प्रीति गोयल, मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, ज्योति सैनी शिल्पी शर्मा, पूजा पाल, मेघा, श्वेता जैन, दीपावली, दीपमाला सोनिका शर्मा, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, आदि का सहयोग रहा।
निःशुल्क राशन वितरण
मुजफ्फरनगर। नई मन्डी पटेल नगर स्थित श्री वर्धमान जैन में समाजसेवी मनमोहन जैन द्वारा निराश्रितों को मासिक राशन वितरण किया गया। इस दर्जनो परिवारों को खादय सामग्री,आटा,चीनी,चाय,घी, मसाले,चावल आदि के पैकेट वितरित किए गए। उल्लेखनीय मनमोहन जैन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट,नई मन्डी के तत्वाधान मे प्रत्येक सक्रांति पर्व पर राशन वितरण किया जाता है। श्री वर्धमान जैन धर्मशाला के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी मनमोहन जैन द्वारा निराश्रित परिवारो को प्रत्येक माह राशना वितरीत किया जाता है। इसी संदर्भ मे आज वर्धमान भवन मे राशन वितरीत किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी मनमोहन जैन,राजीव जैन आदि मौजूद रहे।
सनातन धर्म महाविद्यालय में सफलता का लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय के धावकों ने परचम लहराया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मीट २०२१-२२ का आयोजन नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन दादरी में किया गया। पुरुष वर्ग में महाविद्यालय की टीम ने दूसरा स्थान अर्जित किया वही महिलाओं की टीम ने भी अपने वर्ग में दूसरा स्थान अर्जित किया। महिला वर्ग में ५००० मीटर की दौड़ में कुमारी निशा ने प्रथम स्थान, कुमारी शालिनी ने त्रिकूद में प्रथम स्थान अर्जित किया वही कुमारी स्वाति ने ८०० मीटर में द्वितीय स्थान, कुमारी आयशा ने १०० मीटर में द्वितीय स्थान, कुमारी निपम ने १०० मीटर में तृतीय स्थान अर्जित किया कुल मिलाकर महाविद्यालय की ६ महिला धाविकाओं ने इस चौंपियनशिप में भाग लिया और सात मेडल अर्जित किए जिसमें ५ इंडिविजुअल इवेंट और दो रिले रेस ४ गुना १०० मीटर और ४ गुना १०० मीटर मैं द्वितीय स्थान अर्जित कर के प्राप्त किए। पुरुष वर्ग में सागर नायक ने २०० मीटर में प्रथम स्थान, ४०० मीटर में प्रथम स्थान, अंकित ने ३००० मीटर पानी बाधा दौड़ में प्रथम स्थान और ५००० मीटर में द्वितीय स्थान, सत्यम कुमार ने १०००० मीटर में प्रथम स्थान, गौरव ने २० किलोमीटर पैदल दौड़ में तृतीय स्थान और वही महाविद्यालय की पुरुष टीम ने ४ गुना १०० मीटर और ४ गुना ४०० मीटर रिले दौड़ में द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस प्रकार महाविद्यालय की टीम ने महिला वर्ग में ७ पदक पुरुष वर्ग में ८ पदक अर्जित किए। अंकों के आधार पर महाविद्यालय की टीम ने महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही द्वितीय स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय ने इन्हें दो बड़े कप देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर, शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष लेफ्ट डॉ एस एन सिंह शिक्षा, डॉक्टर सतीश त्यागी डॉक्टर अजय पाल सिंह एक्टर विश्वंभर पांडे डॉ अशोक त्रिपाठी अरुणिमा डॉ शेखर चंद्र और शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षक विभाग के शिक्षक डॉक्टर नागेंद्र कुमार,डॉक्टर अंशुल, डॉक्टर संदीप, डॉ नितिन कुमार, डॉक्टर चंद्रमणि, डॉक्टर करमजीत कौर आदि ने खिलाड़ियों की सराहना की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुधीर पुंडीर ने सभी एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनकी प्रशंसा की और महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को इन से प्रेरणा लेकर अपने रूचि के क्षेत्र में कुछ कुछ कर गुजरने का आह्वान किया और इस उपलब्धि के लिए डॉक्टर एसएन सिंह और खेल समिति के सभी शिक्षकों की इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा की।
समस्याओं के सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के सचिव द्वारा जनसुनवाई के अतंर्गत गन्ना किसानों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारणि कया। जिलाधिकारीचंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तितावी सतीश कुमार के द्वारा जनसुनवाई के अंतर्गत सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी के गन्ना कृषक अनुज, नीटू, अनारकली, राजवीर, ओमवीर सिंह आदि किसानों की गन्ने से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण किया गया।
महोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर । मां काली धाम भोजाहेड़ी में चल रहे वार्षिक महोत्सव के मुख्य यजमान सचिन सिंघल जिला मंत्री भाजपा पूजन काया आचार्य सीताराम त्रिपाठी द्वारा शतचंडी महायज्ञ मां काली धाम में १७ दिसंबर को १०८ कन्या पूजन २०१ घंटे अखंड महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी जिसमें महामंडलेश्वर यतींद्र आनंद गिरि महाराज, महामंडलेश्वर रुड़की, महामंडलेश्वर केशवानंद, महाराज शुक्रताल सभी भक्तों को आशीर्वाद देंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संजीव कुमार बालियान केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार अनिल शर्मा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बुलंदशहर से उपस्थित रहेंगे मुख्य अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, विजय शुक्ला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे कार्यक्रम आयोजक लीलाराम अग्रवाल ने बताया कोरोना में मारे गए सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए अवधी दी गई शतचंडी महायज्ञ पूरे विधि विधान से मां काली धाम मंदिर के प्रांगण में कराया जा रहा है १७ दिसंबर को १०८ कन्या पूजन मैं विशाल भंडारे का आयोजन होगा सभी भक्तजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में माता के दर्शन कर प्रसाद लें
सब्जी विक्रेता का निधन
मुजफ्फरनगर। गली-गली फेरी लगाकर सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेता की अचानक तबियत बिगड गई तथा ब्रेन हैम्ब्रेज के कारण सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। दोपहर के वक्त हुए इस दुखद हादसे से मौहल्लावासी भी सकते में आ गए। नागरिकों ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला खालापार निवासी युवक साबिर पुत्र फिदाहुसैन ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है। बताया जाता है कि रोजाना की भांति आज दोपहर के वक्त जब सब्जी विक्रेता साबिर थाना सिविल लाईन क्षेत्र के मौहल्ला मल्हुपूरा पहुंचा कि इसी बीच फेरी लगाते वक्त अचानक उसकी तबियत बिगड गई और ब्रेन हैम्ब्रेज के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे पर मौहल्ले के दर्जनो लोग एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की जानकारी थाना सिविल लाईन पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कराकर उसके परिजनो को इसकी जानकारी दी। युवक साबिर की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट मच गई। परिजन व पडौसी तुरंत मल्हुपूरा पहुंचे। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
हादसो मे घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र संजीव अपने भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जाते वक्त डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ घायल के परिजनो को हादसे से अवगत कराया। शाहपुर के गांव कसेरवा निवासी साजिद भी गांव निरमाना जाते वक्त अचानक बाईक फिसल जाने से पुलिया के नजदीक घायल हो गया। जिसे उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवा दिया। एक अन्य सडक हादसे के तहत चरथावल के गांव कुटेसरा निवासी मीरहसन आज सुबह के वक्त अपने पशुओ के लिए खेतो से चारा लाते वक्त अचानक ट्राली से गिरकर घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। नगर के मौहल्ला गउशाला नदी रोड निवासी कृष्णा शर्मा पुत्र स्व.राजीव शर्मा स्कूटी द्वारा रामपुर तिराहे से लौटते वक्त गुरूरामराय पब्लिक स्कूल के समीप सडक हादसे में घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्णा को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा उसके परिवारजनो को इसकी सूचना दी।
कई को शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना सिविल लाइन पर नियुक्त उ0नि0 पवनदीप शर्मा द्वारा अभियुक्त शाकिब पुत्र शाहिद निवासी काजीवाला थाना कोतवाली नगर जनपद बिजनौर को जानसठ पुल के नीचे रोलवे रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब बरामद की गयी। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 मुकेश कुमार द्वारा अभियुक्त संजय पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम सिसौली थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को मूनलाइट पब्लिक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब बरामद की।
सड़क हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। तेजगति के साथ आ रही कार की चपेट मे आकर साईकिल सवार युवक घायल हो गया। जिसे उसके परिजनो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी कूकडा ब्लॉक के समीप तुलसीनगर निवासी लवलेश पुत्र किशोरी लाल कूकडा मन्डी गेट के समीप मूंगफली का ठेला लगाता है। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त युवक लवलेश अपने छोटे भाई मिथलेश यादव को ठेले पर बैठा कर बिलासपुर बाईपास के पास किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही बिलासपुर हाईवे कट के पर पहुंचा कि इसी बीच वहलना चौक की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे ग्रमाणो ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।
जहरीले पदार्थ का सेवन
खतौली। अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। इस हादसे से घबराए परिजनो ने पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के मौहल्ला सैनी नगर निवासी युवक विपिन ने आज सुबह घर मे हुई आपसी कहासुनी पर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड गई तथा उसके मुंह से झाग निकलने लगे। इस हादसे से परिजन बुरी तरहा घबरा गए तथा पडौसियो की मदद से उक्त युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी होने से इन्कार किया है।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा का0 आदर्श यादव पोक्सो एक्ट में वारण्टी अभियुक्ता कुडिया पत्नी डीकम निवासी ग्राम दतियाना थाना छपार जनपद मु0नगर को अभियुक्ता के मसकन से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 विनयपाल म0का0 आदर्श यादव द्वारा वांछित अभियुक्ता दिलशाना पत्नी मुस्तफा निवासी छपार थाना छपार जनपद मु0नगर को खामपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिखेडा पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त इस्तखार पुत्र निसार अहमद निवासी इस्लामनगर थाना जलालाबाद जनपद बिजनौर को निराना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 रोहताश सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संजय पुत्र जगतसिंह निवासी ग्राम खोखनी थाना ककरौली जनपद मुजफ्फरनगर को बेहडा चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश २०२२ में शानदार प्रस्तुतियांं का आयोजन हो रहा है। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश २०२२ के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को बड़े ही धूमधाम से आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी नुमाइश में रंगारंग कार्यक्रम एवं स्टार नाइट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कलाकारों का कार्यक्रम जनपद मुजफ्फरनगर में प्रस्तावित है जो निम्न प्रकार है- दिनांक १७.१२.२०२१ में रात्रि ६ः३० बजे मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम का आयोजन जीआईसी मैदान में कराया जाएगा। दिनांक १८.१२.२०२१ को रात्रि ६ः३० बजे बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कार्यक्रम जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। दिनांक २१.१२.२०२१ को रात्रि ६ः३० बजे मशहूर कलाकार निजामी बंधुओं का कार्यक्रम जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। दिनांक २३.१२.२०२१ को रात्रि ६ः०० बजे जबरदस्त गायक श्री कैलाश खेर का लाइव परफॉर्मेंस जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। दिनांक २७.१२.२०२१ को रात्रि ६ः३० बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का कार्यक्रम नुमाइश ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। दिनांक २८.१२.२०२१ को रात्रि ६ः३० बजे फिल्मी नाइट के अंतर्गत सुपरहिट गायकर बी प्राक का कार्यक्रम जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा। दिनांक ३१.१२.२०२१ को रात्रि ६ः३० बजे स्टार नाइट के अंतर्गत सपना चौधरी का कार्यक्रम जीआईसी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
पैट्रालियम पदार्थो की अनाधिकृत रूप से बिक्री करने वालो पर होगी कार्यवाहीः डीएसओ
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने पिछले एक-दो दिन से समाचार पत्रों में अवैध तरीके से जनपद मुजफ्फरनगर के कुछ क्षेत्रों में बायोडीजल पम्प के नाम पर डीजल एवं पेट्रोल की अनधिकृत तरीके से बिक्री की खबरों का कड़ाई से संज्ञान लिया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कुछ व्यक्तियों द्वारा भी चोरी-छिपे डीजल/पेट्रोल की बिक्री किये जाने से संबंधित खबरों का भी गंभीरता से संज्ञान लिया है। मोटर स्प्रिट एवं हाई स्पीड डीजल(रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एण्ड डिस्ट्ीव्यूशन एण्ड प्रिवेशन ऑफ माल पै्रक्टिसेस) आदेश २००५ के प्रस्तर-३(५) में यह स्पष्ट व्यवस्था है कि कोई भी व्यक्ति मोटर स्प्रिट या हाईस्पीड डीजल या केन्द्र सरकार द्वारा अधिकृत ईधन के अतिरिक्त किसी पेट्रोलियम पदार्थ या मिश्रण को चाहे वह किसी रूप, नाम, ब्रांड का हो, जो परिवहन ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता हो, का व्यवसाय नहीं किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त संदर्भित आदेश २००५ के प्रस्तर-४ में यह व्यवस्था की गयी है कि भारत सरकार से प्राधिकार प्राप्त किये बिना कोई व्यक्ति मोटर स्प्रिट एवं हाई स्पीड डीजल की बिक्री या व्यवसाय नहीं कर सकेगा। डीजल/पेट्रोल की अनाधिकृत बिक्री ना सिर्फ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय दण्ड संहिता आदि के सुसंगत प्राविधानों का उल्लंघन है। बल्कि इससे आम जनता के जान-माल के लिए खतरा भी रहता है। अतः एतद्द्वारा जनपद में डीजल/पेट्रोल के अनाधिकृत बिक्री को रोकने एवं इसमें लिप्त संबंधित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ विधिक/दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित कराने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निम्नवत् आदेश जारी किये गयेः-कोई भी व्यक्ति या संस्था बिना निर्धारित विधिक प्रक्रिया पूर्ण किये, अनापत्ति प्रमाण पत्र, लाईसेन्स आदि प्राप्त किये एवं बिना सक्षम ऑयल कम्पनी/प्राधिकारी से अधिकार प्राप्त किये, मोटर स्प्रिट(पेट्रोल) या हाईस्पीड डीजल या इसके मिश्रण को चाहे वह किसी भी रूप, नाम, ब्रांड का हो, बिक्री नहीं करेगा। संबंधित उपजिलाधिकारी अपने-अपने तहसील में संबंधित क्षेत्रीय खा़द्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक एवं पुलिस बल के साथ अगले एक सप्ताह तक इसकी जांच के लिए सघन अभियान चलायेंगे। कही भी यदि अनधिकृत तरीकें से डीजल/पेट्रोल का भण्डारण या बिक्री पायी जाती है तो तत्काल संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम १९५५ एवं भारतीय दण्ड संहिता आदि के सुसंगत प्राविधानों के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। यदि किसी क्षेत्र में चोरी-छिपे अनाधिकृत तरीकें से डीजल/पेट्रोल की बिक्री होती है तो संबंधित लेखपाल एवं ग्राम पंचायत सेक्रेटरी का यह दायित्व होगा कि वह तत्काल लिखित रूप में ऐसे प्रकरण को अपने उपजिलाधिकारी के संज्ञान में लिखित रूप से लाये। संबंधित उपजिलाधिकारी तत्काल ऐसे प्रकरण में संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से कठोर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायेंगे। ऐरिया आफिस मुजफ्फरनगर क्षेत्र में यह कार्यवाही संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। प्रत्येक क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक का दायित्व होगा कि वह सुनिश्चित करायेंगे कि उनके क्षेत्र में कही भी अनधिकृत तरीकें से डीजल/पेट्रोल की बिक्री ना हो। इसके लिए अपने उपजिलाधिकारी के सहयोग से निरन्तर जांच अभियान चलाते रहेंगे। इसके अतिरिक्त निरन्तर स्वयं भी भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके यहां कही पर भी अनधिकृत तरीके से डीजल या पेट्रोल की बिक्री ना हो। यदि भविष्य में किसी भी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/आपूर्ति लिपिक के तैनाती क्षेत्र में कही भी अनधिकृत तरीके से डीजल या पेट्रोल की बिक्री पायी गयी तो संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक एवं आपूर्ति लिपिक का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा एवं इसका कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये।
मुजफ्फरनगर में ठंड का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान 4.8 बना रहा
मुजफ्फरनगर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण वहां आ रही सर्द हवाओं के चलते जिले में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान जरूर 22 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया।
पिछले एक सप्ताह में मुजफ्फरनगर दो बार प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र रह चुका है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकार्ड किए जाने के बाद यह मेरठ के साथ सबसे ठंडा इलाका था। मंगलवार को भी यहां पर न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली लेकिन सूर्यास्त के बाद मौसम में ठंडक दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। आमतौर पर सामान्य न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए था लेकिन यह एक डिग्री कम चल रहा है।
प्रदूषण में राहत रही, एक्यूआई 235 रहा
मुजफ्फरनगर। शहर में तापमान तो नीचे गिरा लेकिन वायु प्रदूषण में कुछ राहत रही। पूरे दिन में वायु प्रदूषण का स्तर 2.5 पीएम में अधिकतम 330 और न्यूनतम 112 और आठ बजे औसत 235 दर्ज किया गया। हालांकि एयर क्वालिटी इंडैक्स 235 का स्तर खराब की श्रेणी में आता है लेकिन पिछले कई दिनों तक जिले में एक्यूआई 300 से 400 की श्रेणी में अत्याधिक खराब की स्थिति में था उसे देखते हुए 235 के स्तर को सुधार माना जा रहा है। प्रदूषण विभाग वायु प्रदूषण रोकने के लिए प्रतिदिन टैंकरों से सड़कों पर छिडकाव करने के साथ ही एंटी स्मोग गन का प्रयोग भी कर रहा है। वायु प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर जुर्माना लगाकर शिकंजा भी कसा गया है।

