समाचार (Muzaffarnagar News)
रात भर अंधेरे में डूबा रहा छपार
छपार। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र में विधुत आपूर्ति ठप होने से शनिवार शाम से बत्ती गुल है। जिससे छपार क्षेत्र रातभर अंधेरे में डूबा रहा। रविवार को भी अभी तक विधुत आपूर्ति न होने से ग्रामीण बेहद परेशान है। भीषण गर्मी के बावजूद भी रातभर बिजली न आने से हाहाकार मचा हुआ है। शनिवार शाम को आए तुफान के चलते विधुत आपूर्ति ठप हो गई थी। जो अभी तक ठीक नही हो सकी है। रात को भी ग्रामीणों जागकर गुजार नी पडी है। लोगों के इंवर्ट ठप हो गई है। पानी की किल्लत से भी जूझना पड रहा है। ग्रामीणों ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शीघ्र विधुत आपूर्ति कराने की मांग की है।
किसान के घर लाखों की लूट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव कयामपुर में बीती रात १ बजे किसान परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर ६ बदमाशों ने मारपीट कर लूटपाट की। इस दौरान बदमाश घर की ३ महिलाओं सहित पुरुषों से जेवर, नगदी व बाइक आदि सामान लूटकर फरार हो गए। लूटी गई बाइक गांव में एक खेत से बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। डकैती की घटना से पीड़ित परिवार सहित आसपास के क्षेत्र में भी दहशत फैल गई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी ली।
खाना खाने के बहाने घर में दाखिल हुए बदमाश-थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कयामपुर स्थित किसान परिवार के घर को डकैतों ने निशाना बनाया। पीड़ित किसान फर्जंद ने बताया कि शनिवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। वह घर के बाहर सो रहा था। रात करीब १ बजे कुछ लोगों ने उसे आकर उठाया और खाना खाने की ख्वाहिश जाहिर की। जिसके बाद उन्होंने घर की कुंडी खुलवाकर महिलाओं से खाना बनाने की बात कही। इसी दौरान उक्त लोगों ने अपने हथियार निकाल लिये और एक-एक कर सभी सदस्यों को हथियारों से डराकर घर के एक कमरे में बैठा लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी तथा दो बेटों की बहुओं एवं विवाहिता बेटी से जेवर की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद घर की सभी महिलाओं ने अपना-अपना जेवर बदमाशों के हवाले कर दिया। करीब एक घंटे तक सभी बदमाशों ने घर के सामान की तलाशी ली।
जिसके बाद सभी को बैड की चादर काटकर उनकी कत्तरों से बांध अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया गया। जाते समय घर में खड़ी बाइक से दो बदमाश लूटी गई नगदी तथा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। जबकि बाकी बदमाश अलग-अलग गए। सुबह के समय लूटी गई बाइक गांव के बाहर से बरामद हुई। जिसमें पंक्चर पाया गया।
पीड़ित परिवार के अनुसार डकैती की घटना के बाद बदमाशों के घर से जाते ही घर की महिलाओं ने किसी तरह अपने बंधन खोलकर परिवार के अन्य लोगों को भी मुक्त कराया। सूचना पर डायल-११२ पुलिस रात करीब २.३० बजे मौके पर पहुंची। जिसके बाद सुबह ४.०० बजे थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
कुछ भी बोलने पर बच्चों को मारने की धमकी-किसान फर्जंद के बेटे परवेज ने बताया कि वह मकान की छत पर सोया हुआ था। ३ बदमाशों ने छत पर जाकर उसे उठा लिया। कनपटी पर बंदूक लगाकर मारपीट की। बताया कि उसके बाद मारपीट करते हुए छत से उसे नीचे लाए। कुछ भी बोलने पर बच्चों को मारने की धमकी दी। परिवार की महिलाओं और अन्य सदस्यों को एकत्र कर खाना खाने की बात कही। लेकिन सभी को हथियारों से डराकर कर बांध दिया। बदमाशों ने उसकी पत्नी, भाभी तथा विवाहिता बहन के जेवर लूट लिये। घर पर बुजुर्ग नानी आई हुई है, उसके कान के कुंडल भी बदमाश लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों की धरपकड़ के लिए ३ टीमों का गठन-एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने मय फोर्स मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी लेकर जांच शुरू की। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कयामपुर में कुछ लोगों के घर में घुसकर जेवर आदि ले जाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना के राजफाश के लिए एसओजी, सर्विलांस तथा थाना पुलिस तीन टीमों का गठन किया गया है।
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्वथैम वेलफेयर सोसायटी द्वारा रक्तवीर स्व. अंकित जैन की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
पटेलनगर स्थित जैन साधु भवन सवेरे रक्तदान शिविर शुरू किया गया। जिला चिकित्सालय से ब्लड बैंक से आयी टीम ने रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित किया। सोसायटी के अध्यक्ष शुभम जैन व संघ संभव जैन ने बताया कि शिविर में लगभग रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही दूसरा रक्तदान शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में सोसायटी के अध्यक्ष शुभम जैन, सैक्रेटरी श्याम गर्ग, कोषाध्यक्ष संभव जैन, योग शिक्षक मोहित वर्मा, योगेश कुमार, भरतज्ञान सेवा के संस्थापक पारस जैन, अनुज जैन, तुषार जैन आदि का सहयोग रहा।
जिला सहकारी बैंक के वार्षिक सामान्य निकाय की 88 वीं बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर मे जिला सहकारी बैंक के वार्षिक सामान्य निकाय की 88 वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलेभर से आए संचालको व समितियों के प्रतिनिधि मंडल ने भाग लिया। इसका उदघाटन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक उमेश मलिक ने किया। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत के चेयरमैन डा.वीरपाल निर्वाल ने की। कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि के रूप मे गाजियाबाद से आए हरिराम,सहारपुर से राजपाल विशिष्ठ अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र मे अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होने बताया कि किस प्रकार चुनावों से दो माह पूर्व काकडा मे जमीन कब्जा कर एक समिति का गठन किया गया। जो सहकारिता के क्षेत्र मे अब काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने सहकारिता बन्धुओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सहकारी बैंक ने 31 करोड का सकल लाभ कमाया है। जबकि जिला पंचायत का कुल बजट ही 28 करोड का है। बैंक के उप सभापति मुकेश जैन ने इस अवसर पर कहा कि कुछ समय पूर्व जनपद का बैंक प्रदेश मे प्रथम स्थान पर था जो इस वर्ष दूसरे स्थान पर आ गया है। लेकिन हम पुनः प्रयास करेंगे कि बैंक इस वर्ष प्रथम स्थान पर आ जाए। जिला सहकारी बैंक के सभापति सतपाल सिह पाल ने कहा कि देश मे जो बडे नेता हुए हैं,वे पूर्व मे सहकारिता के क्षेत्र मे कार्यरत थे जो अब राजनीति मे आकर सफल हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि बैंक की मजबूत रिकवरी के लिए प्रबन्ध तंत्र कर्मचारियो का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है। कार्यक्रम मे बसेडा, सोहजनी, प्रेमपुरी, कैराना शाखाओ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार ने बाहर से आए सभी डेलीगेटस का आभार जताया और सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फर नगर।(Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फर नगर की अंडर १६ क्रिकेट टीम के चयन के लिए आज अल्मासपुर में मैग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर ट्रायल आयोजित हुआ जिसमें पंजिकृत ७९ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर के अनुसार सुबह के सत्र में ३ घण्टे में खिलाड़ियों की बैटिंग ,बोलिंग और फील्डिंग को चयन समिति के विकास राठी और रोहन त्यागी द्वारा परखा गया । इन ७९ खिलाड़ियों में ४१ बल्लेबाज और ३८ गेंदबाज शामिल रहे।चुने हुए खिलाड़ी की सूची एसोसिएशन की वेबसाइट एम सी ए क्रिकेट डॉट टी वी पर जल्दी ही अपलोड कर दी जाएगी। इन्ही खिलाडीयो में से आगे अच्छा प्रदर्शन करने वालो को प्रदेश की अंडर १६ टीम में आने का मौका मिलेगा।आज चयन ट्रायल पर निदेशक संजय शर्मा , संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, विकास राठी ,रोहित चौधरी मैग के निदेशक गौरव अरोरा ,अरशद और अमित जावला भी उपस्थित रहे।
दो जिला बदर दबोचे
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०२ जिलाबदर अभियुक्तगण को अलग- अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण अनुज पुत्र अन्जू पुत्र बलवीर निवासी ग्राम निरमाना थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, असजद उर्फ काला पुत्र हाकिम अली निवासी ग्राम साँझक थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ०२ तमंचा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद हुई।
पुलिस ने तमंचा, कारतूस सहित दबोचा
छपार।(Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त अवैध तमंचा व कार० के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार वारण्टी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग दौरान के स्टार ढाबे का पास तिराहा ग्राम रामपुर से वारण्टी अभियुक्त अवैध तंमचे व कारतूस के साथ मोहित पुत्र देवेन्द्र निवासी ग्राम रामपुर थाना छपार मुजफ्फरनग को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा १२ बोर व ०२ जिंदा कारतूस नाजायज बरामद किया गया।
समाचार (Muzaffarnagar News)
कब्जा कराने का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टिकैत बन्धुओं ने सिसौली गांव के अधिकतर तालाबां व बंजर भूमियो पर अवैध कब्जे करा रखे हैं। यहां तक की तालाब की भूमि पर अपने आवासीय भवन भी बना लिए हैं।
शहर के रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान राहुल मुखिया ने मीडिया से रूबरू होते हुए आरोप लगाया कि टिकैत बन्धुओ ने उनके गांव सिसौली मे तालाबों व बंजर भूमि पर अवैध कब्जे करा रखे हैं। राहुल मुखिया का आरोप है कि एक तालाब की भूमि पर तो एक आवास भी बना हुआ है। उन्होने आरोप लगाया कि उक्त दोनो बन्धुओ ने गांव मे चकबन्दी नही होने दी है। राहुल मुखिया का कहना है कि अवैध कब्जे के सम्बन्ध मे उन्होने जिला प्रशासन से कई बार शिकायत की है। परन्तु अभी तक कोई हल नही निकल पाया है। उन्होने कहा कि वे प्रेसवार्ता के माध्यम से प्रशासन से पुनः अपील करते हैं कि उक्त प्रकरण की जांच कराकर भूमि कब्जा मुक्त करायी जाए। अन्यथा मजबूरीवश उन्हे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हे पूरे प्रकरण से अवगत कराना पडेगा। प्रेसवार्ता के दौरान राहुल मुखिया, देवेन्द्र बालियान, कपिल बालियान, सुभाष बालियान, रविन्द्र उर्फ प्रदीप ठेकेदार आदि मौजूद रहे।
पैदल भ्रमण किया
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने क्षेत्र मे सघन चैकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की मौजूगदी मे पुलिस द्वारा क्षेत्र के बाजारों का पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान पुलिस ने दुकान से आगे तक सामान रखने वालो कडी चेतावनी देते हुए दुकान के बाहर रखे सामान को वापिस दुकान में रखवाया। उल्लेखनीय है कि अतिक्रमण के कारण बाजार मे निकलना दुर्भर हो जाता है। ई-रिक्शा के आ जाने से और अधिक समस्या बन जाती है। इस दौरान यातायात पुलिस द्वारा भी ऐसे दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई।
लोकल से ग्लोबल पर सेमिनार आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एस.डी.इन्जि.मे लोकल से ग्लोबल तकनीकि विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार आयोजित की गई। इसका उदघाटन मां शाकुम्भरी विश्व विद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रो.एच.एस.सिह ने किया।
सेमिनार के आज दूसरे दिन अन्तिम सत्रो मे गुरूकुल कांगडी विश्व विघालय से सेवा निवृत्त डा.एस.पी.सिह के चेयरमैन नेतृत्व और प्रो.के.जी.अरोरा को चेयरमैन के सानिध्य मे आर्थिक विकास, आयात निर्यात, पर्यावरण तथा तकनीकि प्रबन्धन पर शोध पत्र प्रस्तुत किए गए तथा नवीनतम जानकारी दी गई। इस सत्र मे डा.राम शर्मा व डा.नवीन द्विवेदी,डा.आलोक गुप्ता ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किए। संस्थान के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा.एस.एन.चौहान ने विजेता छात्र-छात्राओं को मैडल व प्रमाण पत्र प्रदान करवाये तथा सेमिनार की उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया। कॉलेज के प्राचार्य डा.ए.के.गौतम ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी मे आए हुए विद्वतजनो का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया और कहा कि विद्यालय मे समय-समय पर छात्र-छात्राओ के हितार्थ ऐसे सेमीनार आयोजित होते रहेंगे। सेमीनार मे डा.कीर्तिवर्धन, मनोज सिह, आर.टी.एस.पुण्डीर, पुनीत गोयल आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। सेमिनार के अन्त मे निखिल रोहण, शुभांगी व यशी को सम्मानित किया गया।
योग शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्थान द्वारा निर्देशित पांच दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर के उपलक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में निश्चित हुआ कि २५ मई २०२२ से ३० मई २०२२ तक उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला जिला मुजफ्फरनगर में होने वाले ५ दिवसीय पेट रोग निवारण शिविर का लाभ अधिकतर लोगों को पहुंचाने का प्रयास किया जाए । शिविर को सफल बनाने के लिए २ दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संस्थान की गाइड लाइन के अनुसार दिनांक २३ व २४ मई को ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के योग साधना केंद्र पर प्रातः ५रू०० बजे से ६रू०० बजे तक दिया जाएगा। आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में गर्मी की छुट्टियों में लगने वाले बालक एवं बालिकाओं के योग संस्कार शिविर पर भी विचार विमर्श किया गया। बालक एवं बालिकाओं का योग संस्कार शिविर १ जून से २१ जून तक ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में प्रति वर्ष की भांति संचालित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। उक्त शिविर में बालकों को योगासन के विशेष प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा जिनका २१ जून अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले बालक एवं बालिकाओं को २१ जून के कार्यक्रम में ही सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी एवं राजमोहन गुप्ता जिला कार्यकारिणी सदस्य यज्ञदत्त आर्य, अमित कुमार, चौधरी चरण सिंह भवन गांधी कॉलोनी केंद्र के योग केंद्र प्रमुख विपिन शर्मा ,वीर सिंह, देवेंद्र सिंह जीआईसी ग्राउंड केंद्र के संचालक डॉ जीत सिंह तोमर आदि अधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया।
कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ की पावन धरा पर अष्टोत्तर शत श्रीमद् भागवत मूल पाठ के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा छठे दिन शुकतीर्थ मंदिर प्रांगण में स्थित श्री डोंगरेजी महाराज भागवत भवन मैं चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान ललीतांबा पीठाधीश्वर आचार्य जयराम जी महाराज ने कहां की भक्तों के पापों का हरण कर लेने वाला ही ईश्वर है। वास्तव में श्रीमद् भागवत कथा सुनने का लाभ तभी है जब हम इसे अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुरूप व्यवहार करें।
आचार्य श्री ने कहा कि कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है।
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथा व्यास ललीतांबा पीठाधीश्वर आचार्य जयराम जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के १६ हजार आठ विवाह के वर्णन के साथ ही अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मां देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर मां देवकी को वापस देना, सुभद्रा हरण का आख्यान कहना एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा जी से समझा जा सकता है। सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने मित्र कृष्ण से मिलने के लिए द्वारिका पहुंचे। सुदामा ने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे लेकिन द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं, इसपर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई उनसे मिलने आया है। अपना नाम सुदामा बता रहा है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना सुदामा सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे। सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभा में बैठे सभी लोग अचंभित हो गए। कृष्ण सुदामा को अपने राज सिंहासन पर बैठाया। उन्हें कुबेर का धन देकर मालामाल कर दिया। जब भी भक्तों पर विपदा आई है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। सुखदेव तीर्थ मैं सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अंत में भागवत भगवान की आरती की गई और लंगर में प्रसाद वितरण किया गया।
इस दौरान अखिल भारतीय शक्ति समिति से जुड़े सुरेंद्र शर्मा आनंद प्रकाश शर्मा विजेंद्र शर्मा अशोक शर्मा शाकुंबर प्रसाद शर्मा राकेश शर्मा जयप्रकाश सुभाष गोयल उमा दत्त शर्मा जनार्दन शर्मा ब्रजमोहन संजय शर्मा दीपक शर्मा पंकज त्यागी रामकुमार बृजेश शर्मा अर्जुन सिंह सुनील दत्त सत्य प्रकाश नरेंद्र शर्मा मुकेश कुमार अमित अमित कन्हैया शर्मा समेत आसपास के क्षेत्रों की श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रहे
विभिन्न मांगों को लेकर किया विचार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन के जिला संयोजक उदयवीर सिंह पोरिया के ब्रहम आश्रम ग्राम कनियान मे उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन व पश्चिमांचल पार्टी के संयुक्त तत्वाधान बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन उदयवीर सिंह पोरिया ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद की दूरी ८०० किमी होने की वजह से विश्व का सबसे मंहगा न्याय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो को मिलता है। उत्तर प्रदेश मे दो एम्स है जोकि पूर्वी उत्तर प्रदेश मे हैं पश्चिम मे कोई एम्स नही है। तीस मेडिकल कालेज मे मात्र तीन पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे हैं।मरीजो को मंहगी चिकित्सा के लिए प्राईवेट चिकित्सालयों की शरण मे जाना पडता है। राष्ट्रीय सचिव इमरान राव ने कहा कि पश्चिम मे कोई आई आई टी,आई आई एम भी नही है। सभी सरकारी भर्ती कार्यालय पूरब मे हैं। कोई अच्छा स्टेडियम भी नही है युवाओ को सेना व पुलिस मे भर्ती होने के लिए सडको पर दौडना पडता है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है। अब तक उत्तर प्रदेश मे जितनी भी सरकारें बनी हैं सभी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगो के साथ पक्षपात किया है।उत्तर प्रदेश को ७२प्रतिशत रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मे विकास कार्यो के लिए मात्र १८ प्रतिशत धनराशि विकास के लिए मिलती है। केन्द्रीय कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार ने कहा कि ढाई करोड की आबादी वाला हरियाणा व डेढ करोड की आबादी वाला उत्तराखण्ड विकास की दौड मे उत्तर प्रदेश से आगे हैं । पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आठ करोड की आबादी वाला अलग पश्चिमांचल प्रदेश का गठन जरूरी है। उत्तर प्रदेश की आबादी २५ करोड है इतने बडे प्रदेश की शासन व्यवस्था को संभालना कठिन है,अपराधियों पर सरकार का अंकुश नही है बहुबेटियां सुरक्षित नही हैं । शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछडा है। बैठक मे अनिल वर्मा को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया। बैठक मे विक्की पोरिया ,संजीव मुखर, वीरेन्द्र सिंह,सूर्य पोरिया,यशपाल सिंह, जयपाल सिंह,मिन्टु,विनीत पहलवान ,शशीबाला,सलीम आदि ने भाग लिया।।
शीतल जल सेवा का २ स्थानों पर उदघाटन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैसा कि आपको विदित है कि सम्राट शाखा हमेशा सामाजिक सेवा के कार्यक्रम करने में सदैव अग्रिम पंक्ति में रहती है । उसी श्रृंखला में शाखा ने शीतल जल सेवा का दो स्थानों पर उदघाटन किया। एक शीतल जल सेवा का उदघाटन बालाजी चौक, टाउन हॉल रोड,मु,नगर पर दिनांक व दूसरा शीतल जल सेवा का उदघाटन सिंघल जनरल स्टोर , साउथ सिविल लाइन पर किया गया। दोनों शिविर पूरी गर्मियों चलेंगे। उल्लेखनीय है कि शाखा द्वारा मूल रूप से एक शीतल जल सेवा कार्यक्रम विगत ४ वर्षों से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पूरी गर्मी चलाया जा रहा है। गर्मी की अधिकता व राहगीरों की परेशानियों को देखते हुए ऐसे समय में जबकि पक्षी भी बेहोश होकर नीचे गिर रहे हैं और डॉक्टर उन्हें ड्रॉपर से पानी पिला रहे हैं ऐसी गर्मी की तीव्रता को देखते हुए शाखा ने दो और शीतल जल सेवा के विस्तार का निर्णय लिया था।
इस अवसर पर हमें अमित तायल(प्रांतीय चेयरमैन) एवं मनोज सेठी ( प्रांतीय चेयरमैन) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक इंजीनियर पी के गुप्ता एवं प्रीतम सिंघल ने कार्यक्रम का संयोजन बहुत ही सुंदर ढंग से किया एवं सहयोग दिया। यह दोनों शीतल जल सेवा कार्यक्रम प्रीतम सिघल , सिंघल जनरल स्टोर वालों के सहयोग से चलाया जा रहा है जो पूरी गर्मियों चलेगा।शाखा उनको हृदय से धन्यवाद देती है। दोनों कार्यक्रमों में संस्थापक परम कीर्ति शरण, अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सचिव कीमती लाल जैन, प्रवीण कुमार, इंजीनियर पीके गुप्ता, प्रीतम सिंघल, डॉक्टर नितिन जैन, गोपाल कंसल, डॉक्टर बी डी भारद्वाज, अजय अग्रवाल एडवोकेट,संजीव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, वीके सूर्यवंशी, के के बंसल आदि एवं मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती प्रभा अग्रवाल, सोनिया जैन, सुमन अग्रवाल एवं अनुराधा सिंघल ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के बाद सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था,सिंघल जनरल स्टोर पर प्रीतम सिंघल द्वारा की गई।
खिलाडियों ने लिया ट्रायल में भाग
मुजफ्फर नगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फर नगर की अंडर १६ क्रिकेट टीम के चयन के लिए आज अल्मासपुर में मैग स्पोर्ट्स ग्राउंड पर ट्रायल आयोजित हुआ जिसमें पंजिकृत ७९ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर के अनुसार सुबह के सत्र में ३ घण्टे में खिलाड़ियों की बैटिंग ,बोलिंग और फील्डिंग को चयन समिति के विकास राठी और रोहन त्यागी द्वारा परखा गया । इन ७९ खिलाड़ियों में ४१ बल्लेबाज और ३८ गेंदबाज शामिल रहे।चुने हुए खिलाड़ी की सूची एसोसिएशन की वेबसाइट एम सी ए क्रिकेट डॉट टी वी पर जल्दी ही अपलोड कर दी जाएगी। इन्ही खिलाडीयो में से आगे अच्छा प्रदर्शन करने वालो को प्रदेश की अंडर १६ टीम में आने का मौका मिलेगा।आज चयन ट्रायल पर निदेशक संजय शर्मा , संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह, विकास राठी ,रोहित चौधरी मैग के निदेशक गौरव अरोरा ,अरशद और अमित जावला भी उपस्थित रहे।
खींची लाइनों में गैप की मांग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा ट्रैफिक विभाग द्वारा रोड पर जो लाइन खींची गई है उसके संबंध में ट्रैफिक इंचार्ज आर के शर्मा से बात की गई व उन्हें बताया गया कि वह लाइने दुकानों से एकदम मिलाकर खींची गई है दुकानों व लाइन में इतना गैप नहीं है कि वहां पर ग्राहक भी खड़ा हो सके। इस पर संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक इंचार्ज आर के शर्मा द्वारा रुड़की रोड पर आकर खींची हुई लाइनों को देखा गया व सुनिश्चित जगह पर लाइनों को खिंचवाने की बात कही गई। इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज द्वारा रुड़की रोड इकाई के अध्यक्ष विजय कुच्छल एव उपस्थित व्यापारियों से सुझाव लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के सुझाव का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर सरदार लवली गंभीर,जावेद,विभोर मल्होत्रा, हरीश ग्रोवर,अनिल मित्तल,शैलेश कुच्छल,आकाश धमीजा,उदित किंगर,दीपांशु कुच्छल आदि अनेकों व्यापारी उपस्थित रहे।
सेवा से बढकर कुछ नहीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ओम योगा केंद्र गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर नगर द्वारा चलाई जा रही मंगल सेवा कार्यक्रम आज रविवार मुजफ्फरनगर से शुक्रताल भारी मात्र मे केला, चना, गुड़, आटा, तरबूज, मुरुरुरा ले जा कर वाहा पर बंदर, गाय, कुत्ते, मछली, कौआ, चींटी को भोजन करवाया हम ये सेवा इसलिए करते है। जीव-जंतु ही पृथ्वी के श्रृंगार हैं और हम उनकी ही उपेक्षा कर रहे हैं। प्रकृति ने जितने तरह के जीव-जंतु हमें दिए हैं, वे सभी मानव कल्याण में दिए हैं। प्रकृति से जीव-जंतु समाप्त हो जाएंगे तो हमारी पृथ्वी श्मशान की तरह हो जाएगी। इनका हमारे जीवन में आध्यात्मिक, धार्मिक, वैज्ञानिक व आर्थिक महत्व है। पक्षी कीड़े-मकोड़ों को खाकर पेस्ट कंट्रोल करते हैं, वहीं फल-फूल खाकर विष्ठा त्यागकर वनों का पुनर्चक्रीकरण भी करते हैं। जिस क्षेत्र में पक्षियों की तादाद अधिक होती है, वहां सुख-समृद्धि भी बेहतर होती है। पक्षी पृथ्वी की प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सेवा करते हैं। इसलिए सबसे पहले हमें पशु-पक्षी व जीव-जंतुओं को जीवन का अंग मानना होगा। यदि पक्षी ना हों तो हम खेत-खलिहान से ३० फीसद फसल भी घर नहीं ला पाएंगे, क्योंकि तब इतने कीट या कीड़े पैदा हो जाएंगे जो इन फसलों को देखते ही देखते बर्बाद कर देंगे। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे ओम योगा केंद्र से जुड़े सभी साधक एवं अन्य लोगो से अपना भरपुर सहयोग दिया।
समस्याओं पर किया विचार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) द्वारका सिटी मैं वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जरनल हाउस मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें सोसाइटी के मुख्य मुद्दे चारदीवारी सफाई लाइट पानी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई और सोसायटी द्वारा मांटिनेंस फण्ड और वार्षिक शुल्क आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर भी आम सहमति हुई जिसमे अध्यक्ष अमित वत्स द्वारा सभी सोसायटी के लोगो को आश्वस्त किया कि किसी भी समस्या के लिए एक साथ मिलकर कार्य किये जायँगे और सभी के सहयोग से मिलजुल कर एक परिवार कि तरह से रहना चाहिए। संरक्षक दरिया सिंह संजीव गर्ग ने अध्यक्षता की और संचालन मनोज सिंह सेक्रेटरी ने किया मीटिंग मैं मुख्य रूप से निश्चित मान, सत्यपाल सिंहपाल, आंनद वमा, मयंक जैन. अंकित गोयल, सोमबीर सिंह, अमित पंवार, डॉ सचिन जैन, संजीव गुप्ता, मुकेश अग्रवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


