Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में लेबर-डे का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में लेबर-डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री आजाद वीर कोर्डिनेटर श्री आशीष कुमार त्यागी व सभी शिक्षकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे तथा सभी ने श्रमिकों का स्वागत करने के साथ उनका सम्मान भी किया।

कक्षा ९ की छात्रा शुभांगी व अन्वेषा ने इस दिवस पर कविता के माध्यम से श्रमिकों की महत्ता को दर्शाया। कक्षा १० के कुणाल ने श्रमिकों की महत्ता पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रमिकों के महत्ता को बताते हुए ऐन्जल, आदर्श, व मान्यता ने आज के मुख्य विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वयं बनाए गए फूल एवं ग्रीटिंग कार्ड देकर सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आजाद जी ने बच्चों को श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों के योगदान के बिना विद्यालय एवं छात्रों की उन्नति संभव नहीं है।

१ मई अंतर्राष्ट्रीय लेबर-डे को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस और मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रमिको की हितो की रक्षा करने के लिए मनाया जाता है।

यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० मनोज कुमार गुप्ता जी ने भी सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कार्यो की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रीयगान के साथ इस दिवस का समापन हुआ।

पुलिसकर्मियों को ध्यान एवं योगाभ्यास कराया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) योगाचार्य अजय कुमार द्वारा थाना रामराज पर मौजूद समस्त पुलिसकर्मियों को तनाव मुक्ति, स्वास्थ्य लाभ हेतु मैडिटेशन एवं योगाभ्यास कराया गया तथा जानकारी दी गयी कि स्वस्थ जीवन जीना भी एक कला है, जो योग से प्राप्त होती है। आसन से शरीर शुद्ध, प्राणायाम से मन एकाग्र एवं ध्यान से चित्त की शुद्धि होती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twenty =