News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कार पोल से टकराई कई हुए घायलMuzaffarnagar News
मंसूरपुर/ मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित थाना मंसूरपुर अंतर्गत नेशनल हाईवे ५८ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पास ही स्थित विद्युत पोल से जा टकराई, कार के विधुत पोल से टकराये जाने से उसमे सवार आधा दर्जन महिला पुरुष और बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए,घटना से इलाके में जहां सनसनी फैल गई तो वही मोके पर स्थानीय ग्रामीणों सहित शिव भक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई ,उधर घटना की सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है कार सवार सभी लोग दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे। देर शाम नेशनल हाईवे ५८ थाना मंसूरपुर अंतर्गत जड़ोदा कट पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक रिक्शा को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर पास ही खड़े विधुत पोल से जा टकराई एका एक कार के पोल से टकराने से उसमे सवार महिला पुरुष और बच्चों में चीख पुकार मच गई आनन फानन में ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही शिवभक्त कावड़ियों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। उधर नेशनल हाईवे पर कार के टकराये जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया जहां सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को बिना देरी किये सरकारी जीप से ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया ।बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मेरठ से हरिद्वार की ओर जा रहे थे कि अचानक बीच सड़क में एक रिक्शा आ गई और कार सवार ने किसी तरह उसे बचा दिया लेकिन कार अनियंत्रित होकर विधुत पोल से जा टकराई इस हादसे में कार में सवार महिलाएं पुरुष और बच्चे घायल हुए।।

 

शिव भक्त कावड़ियों की पुलिसकर्मी लगातार कर रहे है सेवाMuzaffarnagar News
बारिश के बीच भी नही डिग रहे होंसले ,कहीं मुख्य राजमार्ग पर तैनात तो कहीं शिव भक्त कांवड़ियों को दवाई और खाद्य्य प्रदार्थ कर रहे है वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) गत २ वर्षों के कोरोना काल में सेवा के बाद अब श्रावण मास पर आयोजित कांवड़ मेला को सकुशल संपन्न कराने ,शिवभक्त कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सेवा भाव से जनपद की पुलिस जी जान से जुटी हुई है। आपको बता दें गत २ वर्षों से जहां एक तरफ भारत के साथ ही तमाम राज्यों में भी कोरोना ने अपना कहर बरपा रखा था जिस से निजात पाने के लिए तमाम प्रदेशों की पुलिस के साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उनकी पुलिस जी जान से कोरोना काल में भी जहां सेवारत देखी गई ।
तो वही अब श्रावण मास में भी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की पुलिस खासकर जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस जी जान से शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा में जुटी हुई है फिर चाहे आसमान से आग बरस रही हो या फिर पानी। जी हाँ हम बात कर रहे है उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर की पुलिस की जो न केवल अपराधियों को अपराध से तोबा कराती है बल्कि जिले की जनता की सुरक्षा के साथ ही कांवड यात्रा को भी सकुशल सम्पन्न कराने का बीड़ा उठा रही है । यहां जिले स्तर की तमाम थाना पुलिस की अगर हम बात करें तो यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देशों के अनुपालन में पुलिस जहां दिन-रात पैदल गस्त, संदिग्ध वाहनध् व्यक्तियों की तलाशी एवं अपने-अपने थाना क्षेत्रों से ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त और वहां से निकलने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में जी-जान से जुटी हुई है।
सिटी सर्किल की अगर बात की जाये तो यहां शहर कोतवाली, थाना सिविल लाईन,और थाना नई मंडी पुलिस रात दिन इस समय कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने को लेकर कटिबद्ध है। यहां कुछ तस्वीरे हम आपको दिखाते है जिनमे पुलिस के चेहरे कुछ इस तरह भी नजर आ रहे है जहां एक तरफ शहर के ह््रदय स्थल शिव चौक पर सीओ सिटी कुलदीप कुमार थाना शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा व् उनकी टीम के साथ बड़ी मुस्तैदी के साथ शिव भक्त कावड़ियों की सेवा सुरक्षा में लगे हुए है ।
तो वहीं थाना सिविल लाईन प्रभारी सन्तोष कुमार त्यागी एंव सब् इंस्पेक्टर योगेश शर्मा व् उनकी टीम कच्ची सड़क पर न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे है बल्कि शिव भक्त कावड़ियों की सेवार्थ उनकी फल, दवाई महरहम और खाद्य्य प्रदार्थ भी वितरण कर सेवा कार्य में लगे है। वहीं अगर थाना नई मंडी पुलिस की हम बात करें तो यहाँ सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव सहित थाना नई मंडी प्रभारी सुशील कुमार सैनी अपनी टीम के साथ हाईवे पर चाहे तेज धुप हो अथवा बारिश वे शिव भक्त कांवड़ियों की सुरक्षा ,हाईवे पास व् सेवा में जी जान से जुटे हुए है तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है की दो साल बाद योगी सरकार के दिशा निर्देशनो में खाकी किस तरह अब सेवा भाव से कार्य कर रही है जो काबिले तारीफ है ।।

तीमारदारों की पिटाई का वीडियो वायरल, ७ अरेस्टMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)मेडिकल कालेज में भर्ती मरीज के तीमारदारों को सिक्योरिटी गार्ड और वार्ड ब्वाय ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। तीमारदारों के कपड़े तक फाड़ डाले। करीब २४ घंटे तक इस प्रकरण को छिपाए रखा गया। मंगलवार रात वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने ५ सिक्योरिटी गार्ड और २ वार्ड बॉय को अरेस्ट कर लिया है। सभी पर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। ऊपर फोटो पर क्लिक कर पूरा वीडियो देख सकते हैं।
सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती हुआ था मरीज
मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में छपार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी जाफर के सीने में दर्द की शिकायत थी। परिवार वालों ने उसे सोमवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सोमवार देर रात हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स और वार्ड ब्वाय ने तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार किया।
५ सिक्योरिटी गार्ड और २ वार्ड बॉय पर मुकदमा
मारपीट के इस प्रकरण में पीड़ित पक्ष की और से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई, लेकिन मंगलवार देर रात पुलिस ने इस मामले में खुद मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में तैनात वरुण सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड गौरव, सौरभ, अर्चित राठी, मोहित और विकास मलिक शामिल है। साथ ही वार्ड ब्वाय रजनीश और दीपक को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

युवती गंगनहर में कूदी
भोपा। (Regional  News) भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर उस वक्त सनसनी फैल गई जब क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चलती बस से आत्म हत्या के इरादे से गंग नहर में छलांग लगा दी । लड़की के गंग नहर में कूदे जाने के तुरंत बाद ही स्थानीय गोताखोरों ने उसकी जान बचाने के भरसक प्रयास किए लेकिन लड़की का बैग बरामद हो गया जबकि लड़की पानी के तेज बहाव में डूब गई हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से डूबी हुई लड़की की तलाश में जुटी हुई है लेकिन लड़की का कोई अता पता नही चल सका।

 

पेपर मिल में आग से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मंगलवार देर रात पेपर मिल में भीषण आग लग गई जिससे भारी नुकसान हुआ है। देखते-देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित कर मौके पर बुलाया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित सिल्वर पल्स पेपर मिल में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
आग लगने का कारण -मुख्य दमकल अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि पेपर मिल के यार्ड में पड़े वेस्ट पेपर में आग लगी थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि आग किसी चौकीदार द्वारा बीड़ी पीने पर फेंकी गई जलती तिल्ली के कारण आग लगी है। आसपास की फैक्ट्रियों एवं दमकल विभाग ने पानी डालकर आग को बुझाया है। अभी नुकसान के बारे में जानकारी नहीं दी गई है

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया पुलिसकर्मियों को ब्रीफMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कांवड़ यात्रा- २०२२ को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा समस्त जोनल पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार भृमणशील रहकर ड्युटी करने हेतु किया गया ब्रीफ। कांवड़ यात्रा- २०२२ को जनपद में सुकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात एवं जोनल पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। जनपद मुजफ्फरनगर को ०९ सुपर जोन, १६ जोन, ५३ सब जोन को ८० सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिसमें पुलिस बल की दिन एवं रात्रि की शिफ्टवार तैनाती की गयी है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवड डियूटी में लगे सभी जोनल पुलिस अधिकारियों को चिन्हित ड्यूटी पॉइंट्स पर सतर्कता के साथ डियूटी करने, संवेदनशील स्थानों पर निरंतर गश्त करते रहने , मुख्य मार्गों/चौराहों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से निगरानी करने, पुलिस मित्रों से आपसी समन्वय स्थापित करने के साथ ही कांवडियों की मदद के लिए पीआरवी पुलिस बल का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने एवं शिविर संचालकों से वार्ता कर कांवड़ यात्रियों की सुविधा का उचित ध्यान रखने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से ब्रीफ किया गया।

 

महाआरती का भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट द्वारा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भारत विकास परिषद के ६०वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्कारित एवं सेवा कार्य पखवाड़ा के अंतर्गत द्वितीय कार्यक्रम श्री बालाजी भगवान की महाआरती का आयोजन श्री बालाजी मंदिर (निकट टाउन हॉल) मे १९ जुलाई २०२२ दिन मंगलवार को ७ः३० बजे सायं किया गया। इसमें हमें श्री आर के सिंह जी प्रांतीय महासचिव का सानिध्य प्राप्त हुआ। अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, सचिव कीमती लाल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंघल ने मुख्य अतिथि व शाखा सदस्यों का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने श्री बालाजी महाराज की आरती कर धर्म लाभ प्राप्त किया आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के संयोजक श्री प्रेम प्रकाश एडवोकेट एवं श्रीमती प्रभा अग्रवाल तथा श्री प्रीतम सिंघल एवं श्रीमती अनुराधा सिंघल रहे। महा आरती में परम कीर्ति शरण, सुनील गर्ग ,संजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल एडवोकेट , डॉ वी.डी. भारद्वाज, गोपाल कंसल, मुकेश खत्री, अरविंद गुप्ता, महेश जिंदल,राकेश वर्मा, इं० पी के गुप्ता , चक्रेश जैन, डॉक्टर विपिन गुप्ता, बीके सूर्यवंशी, अनिरुद्ध गुप्ता, आशुतोष स्वरूप बंसल, अजय भार्गव एवं मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती सुदेश गर्ग प्रीति कंसल, अनीता कर्णवाल, डॉक्टर मंजू गुप्ता ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ उठाया।

 

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने प्रशिक्षण दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा चीनी मिल गन्ना पर्यवेक्षक व राजकीय गन्ना प्रयवेक्षको को विभागीय ६३ कोलम संशोधन, किसानों के भरे जाने वाले घोषणा पत्र व ऑन लाइन सदस्यता रजिस्ट्रेशन का प्रशिक्षण दिया गया। चीनी मिल खाईखेड़ी में जिला गन्ना अधिकारी महोदय श्री राजेशधर द्विवेदी जी के दिशा निर्देशन में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सतीश कुमार द्वारा चीनी मिल गन्ना पर्यवेक्षक व राजकीय गन्ना प्रयवेक्षको को विभागीय ६३ कोलम संशोधन, किसानों के भरे जाने वाले घोषणा पत्र व ऑन लाइन सदस्यता रजिस्ट्रेशन का प्रशिक्षण दिया गया, प्रशिक्षण के समय चिनिमिल के सीनियर मैनेजर आई०टी० वशी जेदी व डी०जी०एम० संजीव कुमार ए०सी०एम० प्रदीप कुमार, सरदार सिंह राणा ने विस्तार से जानकारी दी गयी।

 

विशेष सफाई अभियान जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और सेवा के साथ सफाई का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। पंचायत राज विभाग की देखरेख में कांवड़ सेवा शिविरों के आसपास तथा मार्ग पर सफाई जारी है। हालात ये हैं कि आगे-आगे कांवड़ और उनके पीछे सफाई जारी है।
सुरक्षा, सेवा और सफाई की प्रतिबद्धता
जिला प्रशासन जनपद में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा सेवा के साथ-साथ सफाई के लिए भी प्रतिबद्ध नजर आ रहा है। कांवड़ मार्ग तथा सेवा शिविरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कड़ी धूप हो या बारिश सफाई के प्रति कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है।
९ मार्गों पर पंचायत राज अधिकारियों की नजर
डीएम के निर्देश पर जिले में कांवड़ यात्रियों के आवागमन के प्रमुख नौ मार्गों पर विशेष सफाई अभियान जारी है। २५ जून से मुजफ्फरनगर क्षेत्र के प्रवेश द्वार से शहर के अन्दर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मुख्य ०९ सफाई स्थल तथा रूटों पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से तैनात सफाई कर्मचारी सफाई में जुटे हैं। जिसका स्थलीय निरीक्षण सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कर रहे हैं। बुधवार को विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत कांवड मार्ग भूराहेडी, फलौदा कट बरला, कैल्लनपुर, धमात नहर पटरी, कम्हेडा पुरकाजी, भैंसी, ज्ञानामाजरा कावड मार्ग, माण्डी गेट, रसूलपुर जाटान शिविर में विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत संचालित गतिविधियां करायी जा रही हैं।

 

कावंड़ सेवा शिविर का मंत्री कपिलदेव ने किया उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कावड़ शिविर का शुभारंभ सवरुप प्लाजा रुड़की रोड पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में यतिनरसिंहनंद गिरी महामंडलेश्वर महंत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा रहे।
विशेष अतिथि के रुप में उधोगपति व समाजसेवी भीम सैन कंसल व सरिता शर्मा अरोरा राष्टीय अध्यक्ष राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन श्री प्रमोद जैन समाज सेवी रहे। इस अवसर पर बोलते हुए यति नरसिंहा नंद गिरी ने कहा कि हिंदू धर्म की रक्षा के शस्त्र धारण करना चाहिए।
जनसंख्या असंतुलन से बचने के लिए और हिंदू धर्म को बचाने के लिए अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए तभी जिहादियों के इस देश की रक्षा की जा सकती है उन्होंने यह भी कहा कि निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले कावडियो की सेवा कर रहा है जो कि सराहनीय कार्य हे। इस अवसर पर
सरिता शर्मा अरोड़ा ने कहा कि स्वामी जी राष्टीय हिंदू शक्ति संगठन के कांवड़ सेवा शिविर में आए हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होकर जिहादियों का मुकाबला करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेकर आने वाले कांवरियों से मुजफ्फरनगर की पवित्र भूमि शिव मय हो जाती है इस अवसर पर हिंदू शक्ति संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ सेवा करते हैं उस काअन्य कोई उदाहरण नहीं मिलता है इस अवसर पर संजय अरोरा ने कहा कि हिंदू शक्ति संगठन पूर्ण रूप से यती नरसिंहानंद सरस्वती महाराज के साथ है उन्होंने कहा कि हरिद्वार से गंगा का पवित्र जल लेने वाले कांवड़ियों की सभी हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग और मनो भाव से सेवा करते है इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीण जैन, विपिन शर्मा, सुनील वर्मा, सोनू माहेश्वरी, अमरीश शर्मा, राजकुमार गर्ग, मनोज शर्मा, कन्हैया शर्मा, संजीव मलिक, अंकित पाल, संजीव शर्मा, ठाकुर अनुराग, जगदीश मोदी, राजू जैन, प्रमोद वर्मा, सरदार जागन सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, श्याम वर्मा, नवीन त्यागी, राजू पाल, निरुपमा गोयल, आकाश शर्मा, ओम शर्मा, भव्य शर्मा, दीपक मलिक, अनुभव शर्मा, सचिन तिवारी, संजय ठाकुर, सीमा ठाकुर, चौधरी शिवपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

सेवा शिविर का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) श्री गीता मानस मण्डल के 52 वें कांवड सेवा शिविर का विधिवत रूप से शुभारम्भ हुआ। शुभारम्भ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल ने पूजन मे हिस्सा लिया तथा विधिवत पूजा अर्चना के बाद कांवड सेवा शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कांवड यात्रा बडे धूमधाम के साथ सम्पन्न हो सके। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश है कि कांवड यात्रा के दौरान किसी कांवडिये को कोई असुविधा न हो। उन्होने कहा कि कांवड यात्रा के दौरान वे भी नगर मे उपस्थित रहेंगे। यदि कांवड यात्रा के दौरान मेरी कहीं आवश्यक्ता है तो मै सेवा के तत्पर हुं। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक कंसल, गीता मानस मण्डल के अध्यक्ष साधुराम गर्ग एडवोकेट,शंकर स्वरूप बंसल, सनातन धर्म सभा के मंत्री दीपक मित्तल, पंडित ब्रहम प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस ने वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) चौकी प्रभारी खालापार उप० नि. राकेश शर्मा द्वारा वारंटी अपराधी अकरम पुत्र इस्लाम नि नई आबादी खालापार थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर को अभि० के मकान गहराबाग खालापार से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

बारिश से मिली गर्मी से राहत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) सवेरे से झमाझम बारिश से आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं यह बारिश कई स्थानों के दुकानदारों व रोड से गुजरने वालों के लिए आफत बनी। पानी की निकासी ठीक से न होने पर कई क्षेत्रों में जलभरा हो गया है।
क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश से जहां आमजन ने गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं सड़कों पर पानी भरने से लोगों को परेशानी हो गई। बारिश होने से धान आम व सब्जी की फसलों को फायदा पहुंचा है। बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। घरों से निकलकर बच्चों ने भी बारिश का खूब मजा लिया। वहीं सड़कों पर पानी भर जाने से आम लोगों को भाई परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान चौधरी नियाज हसन, हाजी मोहम्मद जमा, साबिर रजा, जाफर अब्बास, रामभूल सिंह, ठाकुर नरेश, नजर जैदी, जगपाल सिंह, श्याम सिंह व संदीप कुमार आदि का कहना है कि इस बारिश से धान, हरे चारे, सब्जी के साथ साथ आम की फसल को भी बहुत फायदा होगा।

 

अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव चौक पहुंचकर कांवड़ व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। २ वर्षों के बाद आयोजित कांवड़ यात्रा को अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं संपूर्ण पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ यात्रा को संपन्न बनाने में दिन-रात लगे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह रात्रि में शिव चौक पहुंचकर कावड़ यात्रा के लिए की गई व्यवस्था का निरीक्षण निरीक्षण किया एवं सुरक्षा की दृष्टि से सभी बिंदुओं पर सीओ सिटी कुलदीप शर्मा एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव के साथ वार्ता की। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर भी मौके पर उपस्थित रहे।

 

चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) श्रावण माह मे चल रही कांवड यात्रा के मददेनजर एक और जहां पुलिस-प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवडियो के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और स्थानीय रेलवे स्टेशन से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार जाने वाले कांवडियो की जबरदस्त भीड को देखते हुए थाना जीआरपी पुलिस एवं आरएपीएफ के जवानो द्वारा सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल द्वारा डॉग स्कवॉयड को साथ ले सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन व स्टेशन परिसर मे घूमने वाले लोगो से पूछताछ की गई तथा तलाशी ली गई।

 

टूयबवैल से चोरी
तितावी (Regional  News) । चोरों ने बीती रात पांच किसानो के टयूबवैल से र्स्टाटर तथा कट आउट आदि चोरी कर लिए। पीडित किसानो ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन मे जुट गई है।

 

कांवड व्यस्थाओ का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने श्रावण माह मे चलने वाली उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा की सकुशल सम्पन्ना तथा कांवड यात्रा के मददेनजर जिला पुलिस-प्रशासन, नगरपालिका परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग आदि द्वारा शिवभक्तों के आगमन सम्बन्धी की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मे अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे इन सभी मुददो पर बिन्दुवार समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सिटी मजिस्टै्रट अनूप कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप सिंह आदि के साथ आयोजित बैठक मे कांवड यात्रा सम्बन्धी प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि शिवभक्तों के सेवा सत्कार मे किसी प्रकार की कोई कमी नही रहनी चाहिए। उन्होने कहा कि कई राज्यां एवं कई जनपदो के शिवभक्त शिव चौक की परिक्रमा कर अपने गंतव्यो की और बढते हैं। अतः सभी व्यवस्था ऐसी हों कि जनपद से एक अच्छा मैसेज जाए। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ शिव चौक, रूडकी रोड से मेरठ रोड तक भ्रमण कर कांवड यात्रा सम्बन्धी की गई व्यवस्थाओं को देखा तथा निर्देशित किया।

 

सिलैण्डर लीक होने से हडकम्प
छपार।(Regional  News)  कांवड सेवा शिविर के भोजनालय मे गैस सिलेण्डर ली होने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। श्रावण माह मे चल रही कांवड यात्रा के मददेनजर विभिन्न संस्थाओ द्वारा शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड सेवा शिविर लगाए गए है। छपार के जय भारत इंटर कॉलेज परिसर मे लगे कांवड सेवा शिविर के भोजनालय मे लगे गैस सिलेण्डर के लीक होने से अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे किसी प्रकार को कोई नुकसान नही हुआ। जिस पर शिविर संचालको ने राहत की सांस ली।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =