Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: लोगों को योग अपनाना चाहिए, जीवन में सुख शांति जरूरीः ज्ञानानन्द

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हाल मे दिव्य गीता सत्संग के तत्वाधान गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज ने कहा कि समूचे विश्व म कोई ऐसा व्यक्ति नही है जो यह कह सके कि मैं अपने जीवन मे शान्ति नही चाहता हॅूं। जीवन मे सुख शान्ति सभी को चाहिए।

यदि इस आपाधापी की दुनिया मे मनुष्य गीता मे दिए गए सूत्रो के अनुसार अपना जीवन जिये तो निश्चित ही उसे सुख शान्ति मिलेगी। गीता मनीषी ने कहा कि बिना गीता के विवेक जागृत नही होता है। और जिस व्यक्ति का विवेक जागृत नही है। वह अपना जीवन यों ही गंवा रहा है। आज व्यक्ति आध्यात्म को छोड कर भौतिक सुख की और दौड रहा है। जबकि भौतिक सुख से कोई लाभ नही होने वाला है। भगवत भजन व दान धर्म से ही व्यक्ति का उ(ार सम्भव है।

उन्होने कहा कि लोगों को योग अपनाना चाहिए। योग से मानसिक शान्ति मिलती है। उन्होने कहा कि जीवन की सबसे बडी उपलब्धी नही है बल्कि आत्मिक शान्ति है। आत्मिक शान्ति के लिए गीता का पाठ जरूरी है। गीता मनीषी ज्ञानानन्द महाराज ने कहा कि भौतिकवाद मे मनुष्य का मन कमजोर हो रहा है।

जबकि हमे अपना मनोबल मजबूत करना चाहिए। गीता मनीषी ने बताया कि कोरोना काल मे जिन व्यक्तियों का मनोबल कमजोर रहा। उन्ही को जीवन की हानि हुई है। जिन व्यक्तियों का मनोबन मजबूत रहा। उनका कोरोना भी कुछ नही बिगाड पाया। गीता मनीषी ने कहा कि मनुष्य को व्यवसन व तामसी भोजन शराब, गुटखा आदि किसी भी प्रकार का नशा नही करना चाहिए। जिससे उसका मनोबल मजबूत रहेगा तथा भगवत भजन मे उसका मन लगेगा।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा,डा.गिरीश मोहन सिंघल, राजीव शर्मा, डा.अमरकान्त गुप्ता,श्यामलाल बंसल दाल वाले, नरेन्द्र कुमार गोयल, सुरेन्द्र गुप्ता, सुनील शर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनूप शर्मा,शोभित गुप्ता, एड.शिशुकान्त गर्ग,पत्रकार रिषीराज राही, अनिल चौधरी मुन्नू, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कथा के पश्चात गीता मनीषी मीका विहार स्थित प्रमुख उद्योगपति व गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल के घर पधारे। जहां सुरेन्द्र अग्रवाल, होतीलाल शर्मा ने वेदमंत्रो व स्वस्ति वाचन का मंगला चरण कर सन्तों को विश्वधरा का आभूषण कहा। इस दौरान दीपा अग्रवाल,झलक अग्रवाल, प्रसून अग्रवाल, शिवचरण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, पुष्पेन्द्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,डा.मनोज काबरा, अमरीश सिंघल अंकुर गर्ग, समाजसेवी भीमसैन कंसल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 9 =