News
खबरें अब तक...

समाचार

अंडर गारमेंट में डिवाइस छुपाकर नकल करने के मामले में सीसीयूएस के छात्रों को कोर्ट से राहत
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2019 में मुजफ्फरनगर के जैन कन्या पीजी पाठशाला में विग लगाकर मोबाइल से नकल करते पकड़े गए एमबीबीएस के छात्रों को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय की समस्त परीक्षा निरस्त करते हुए छात्रों को दो वर्ष डिबार करने के आदेश को खारिज करते हुए रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट के आदेशों पर विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। पूरे प्रकरण में नकल में अब छात्रों पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं होगी। उक्त आदेश विश्वविद्यालय के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
यह था मामला ? अंडर गार्मेंट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छुपाकर नकल करने का आरोप
2019 में उक्त कॉलेज एमबीबीएस का परीक्षा केंद्र था। सूचना मिलने पर परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय के सचल दल ने छापा मारा तो यहां 12 छात्र-छात्राओं को नकल करते पकड़ा गया। छात्रों ने विग में ब्लूटूथ छुपा रखा था। स्टूडेंट के अंडर गारमेंट से भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुई। विश्वविद्यालय ने इन 12 छात्र-छात्राओं की संपूर्ण परीक्षा निरस्त करते हुए दो साल के लिए डिबार कर दिया था। छात्र विश्वविद्यालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए।
हाईकोर्ट के आदेश पर देते रहे परीक्षा
विश्वविद्यालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे सभी छात्रों के आगे के परीक्षा कोर्ट के आदेशों पर होती रहे। हाईकोर्ट ने रिजल्ट रोकने के आदेश दिए हुए थे। पिछले साल विश्वविद्यालय ने गलती से इन छात्रों का रिजल्ट भी जारी कर दिया था, जिसमें चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
विश्वविद्यालय ने बनाई थी जांच समिति, रिपोर्ट का पता नहीं
जिस वक्त विश्वविद्यालय ने केंद्र पर छापा मारा वहां तमाम अनियमितताएं मिली। केंद्र की भूमिका पर भी सवाल उठे। विश्वविद्यालय की टीम ने केंद्र पर सहयोग नहीं करने के आरोप भी लगाए। विश्वविद्यालय ने प्रकरण की जांच को कमेटी बनाई, लेकिन आज तक इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई।
छात्रों ने कोर्ट में यह दी दलील
पांच छात्रों ने विश्वविद्यालय के 26 जुलाई 2019 के उस आर्डर को चुनौती दी जिसमें संपूर्ण परीक्षा निरस्त करते हुए उन्हें दो साल के लिए डिबार कर दिया गया था। छात्रों की ओर से काउंसिल ने तीन जून 2019 के नोटिफिकेशन को कोर्ट के समक्ष रखा। काउंसिल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने मोबाइल को छोड़कर अपने नियमों में इलेक्ट्रानिक डिवाइस की बरामदगी को श्रेणी तीन में माना है जिसमें डिबार का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को दो साल डिबार करने का आदेश दोषपूर्ण और परेशान करने वाला है। काउंसिल ने कहा कि छात्रों से मोबाइल के अतिरिक्त जो डिवाइस बरामद हुई वे श्रेणी तीन में आती हैं जिसमें केवल संपूर्ण परीक्षा निरस्त करने का प्रावधान है।
विश्वविद्यालय ने यह कहा
विश्वविद्यालय की ओर से वरिष्ठ काउंसिल जीके सिंह पेश हुए। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा नकल करने का जो तरीका अपनाया गया वह विशेषरूप से श्रेणी तीन से परे है। विश्वविद्यालय ने याचिककर्ताओं को न्यायसंगत ढंग से सजा दी है। जीके सिंह ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि छात्र इलेक्ट्रानिक डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे। ऐसे में विश्वविद्यालय का आदेश दोषपूर्ण नहीं है। जीके सिंह ने यह भी कहा कि श्रेणी तीन मोबाइल को छोड़कर उस इलेक्ट्रानिक डिवाइस के मिलने से संबद्ध है जो मैसेज भेजने या प्राप्त करने में प्रयुक्त होती हो।
हाईकोर्ट ने यह माना
हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ताओं पर परीक्षा के दौरान विग और अंडर गारमेंट से इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद होने के आरोप हैं। सुबूत यह भी दर्शाते हैं कि डिवाइस में सिम था जो बातचीत के लिए प्रयुक्त हो सकता था, लेकिन इसके कोई सुबूत नहीं है कि डिवाइस कैसे और किस हद तक प्रयुक्त की जा रही थी और क्या डिवाइस से ऐसी कोई एन्क्रिप्टिड सामग्री मिली जो उत्तर में शामिल की गई थी? कोर्ट ने कहा कि ऐसे में छात्रों का प्रकरण श्रेणी तीन में आता है और इस स्थिति में विश्वविद्यालय का छात्रों को दो साल डिबार करने का फैसला न्यायोचित नहीं है। साथ यह निर्णय अनावश्यक परेशान करने वाला और अत्यधिक है। इसी के साथ हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के 26 जुलाई 2019 के छात्रों की परीक्षा निरस्त करते हुए दो साल डिबार करने के आदेशों को निरस्त कर दिया। विश्वविद्यालय ने इसी आधार पर छात्रों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं।

 

पुलिस ने कई वांछितों दबौचा
मुजफ्फररनगर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जोगेन्द्रपाल सिंह द्वारा वॉछित अभियुक्तगणों फरूख पुत्र मांगा, कुर्बान पुत्र दिलशाद, ओसामा पुत्र इमरान, इस्माइल पुत्र शौकीन, शादाब पुत्र रिफाकत अली निवासीगण ग्राम चन्दसीना थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर को रामपुर धर्मकाटा ग्राम चन्दसीना से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा वॉछित अभियुक्तगणों सतपाल पुत्र जिलेसिंह, गौरव पुत्र सतपाल, अभिषेक उर्फ सौरभ पुत्र सतपाल निवासीगण ग्राम मुन्डभर थाना भौराकलां जनपद मु0नगर को अभियुक्तों के मसकन से गिरफ्तार किया गया।
शाहपुर। थाना शाहपुर पर वादी मुकदमा संजीव त्यागी पुत्र कृष्णदत्त त्यागी निवासी ग्राम दिनकरपुर थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 दॉव, 03 छुरी, 01 लकडी का गुटका आदि गौकशी के उपकरणों को बरामद किया गया।

 

 

मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना2 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच त्रिस्तरीय चुनाव 2021 के लिए जनपद के विभिन्न तहसीलों, ब्लॉक एवं कूकडा नवीन मण्डी स्थल आदि अनेक स्थानो से मतदान कार्य हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। 19 अप्रैल 2021 को होने वाले मतदान कार्य के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे पोलिंग पार्टियां अपने अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल 2021 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सफलता के लिए डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम आलोक कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो के निर्देशन मे चुनाव सम्बन्धी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की जा रही हैं। 19 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को होने वाले मतदान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुपालन मे विभिन्न मतदान केन्द्रो के लिए कूकडा नवीन मन्डी स्थल, जानसठ तहसील,बघरा ब्लॉक, चरथावल ब्लॉक आदि विभिन्न ब्लॉक व अन्य स्थानो से त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। इस दौरान सभी को कोविड-19 की गाइडलाइनो का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया। एसएसपी अभिषेक यादव ने चरथावल ब्लॉक पहुंच कर वहां से रवाना हो रही पोलिंग पॉर्टियो के सम्बन्ध मे व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी संदर्भ मे कूकडा नवीन मण्डी स्थल पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत कूकडा नवीन मन्डी स्थल पहुंच कर वहां से रवाना हो रही पोलिंग पार्टियों के सम्बन्ध मे सभी व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया। साथ ही सभी को कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन करने व कराने हेतु निर्देशित किया गया। त्रिस्तरीय चुनाव के लिए डयूटी वितरण को लेकर कई जगह लम्बी-लम्बी लाइन देखने को मिली। नई मन्डी क्षेत्र के कूकडा ब्लॉक व जानसठ ब्लाक आदि सम्बन्धित ब्लॉक पर पहुंचे कर्मचारी डयूटी वितरण कार्ड लेकर अपने अपने मतदान केन्द्रो के लिए रवाना हुए।डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव ने जनपद मे त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी अभिषेक यादव ने तितावी थाना क्षेत्र स्थित बघरा मे पोलिंग पार्टियो का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रवाना किया गया। एसएसपी ने इस दौरान सभी को सतर्क रहने रहने,सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत नियमित मास्क पहनने,सैनिटाइजर का प्रयोग करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही पोलिंग बूथ पर आने वाले वृद्ध एवं दिव्यांग की मदद करने तथा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एसपी देहात श्रीवास्तव, सीओ फुगाना,एसओ तितावी राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी और जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के मददेनजर पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल शुक्रताल, ब्लॉक मोरना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ जानसठ, एसडीएम जानसठ एवं इंस्पैक्टर भोपा दीपक चतुर्वेदी मौजूद रहे।

 

तालाब मे डूबने से बालक की मौत5 Min 8 |
भोपा। तालाब मे डूबने से बालक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली निवासी करीब दो वर्षीय अलफाज पुत्र कल्लू आज सुबह कुछ अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था कि इसी बीच बालक अलफाज बच्चो के साथ खेलते वक्त तालाब मे डूब गया। बच्चों द्वारा शोर मचाने पर इस दुखद हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने बच्चे के परिजनो को मामले की जानकारी दी। बालक के तालाब मे डूबने की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंचे। गांव के कुछ उत्साही युवको ने तुरंत ही तालाब मे छलांग लगा दी। तथा तालाब मे डूबे बच्चे को किसी प्रकार तालाब से बाहर निकलवाया व उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक अलफाज की मौत से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया व रोआराट शुरू हो गई। इस हादसे से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

कोबरा सांप मिलने से मचा हडकम्प
मंसूरपुर। किसान की ट्राली मे कोबरा सांप मिलने से हडकम्प मच गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी के अनुसार मंसूरपुर मिल मे गन्ना डालने आए क्षेत्र के गांव सोंटा निवासी किसान की ट्राली मे कोबरा सांप मिलने से हडकम्प मच गया। इस दौरान मिल मंसूरपुर मे गन्ना डालने आए अन्य किसानो मे भी हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि काफी देर बाद कोबरा सांप ट्राली से उतर कर खेतो की और चला गया। तब कहीं जाकर ग्रामीणो ने राहत की सांस ली। यह मामला आज दिनभर मिल कर्मचारियो व ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

बीमारी के चलते हिन्दुवादी नेता का निधन
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी के जिला महामंत्री नई मन्डी पटेल नगर निवासी पंकज गुप्ता का बीमारी के चलते निधन हो गया। हिन्दुवादी नेता पंकज गुप्ता के आकस्मिक निधन से क्षेत्र मे शोक छा गया। बताया जाता है कि युवा नेता पंकज गुप्ता पिछले काफी दिनो से काफी बीमार चल रहे थे। जिनका आज सुबह निधन हो गया। इस दुखद खबर से नगर मे शोक छा गया तथा परिजनो मे कोहराम मच गया। कई गणमान्य लोगो ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी7 Min 6 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा आज दूसरे दिन नईमंडी चोडी गली से अभियान शुरू किया गया जिसमें दुकानदारों को मास्क नहीं तो सामान नहीं के स्टीकर चिपका कर व मास्क बांटकर सभी दुकानदारों के व आम जनता को जागरूक किया अभियान की शुरुआत प्रदेश मंत्री संजय मित्तल जिलाध्यक्ष महेश चौहान के द्वारा की गई उन्होंने कहा कि मास्क और २ गज की दूरी ही हमारी जान बचा सकती है दुकानों पर व रास्तों पर चलते हुए जो भी व्यक्ति या महिला बिना मास के दिखाई दिए उनको मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया व मास्क दिए आज का अभियान नई मंडी इकाई के अध्यक्ष इंद्रसेन बिंदल जी के यहां से किया गया अभियान में संजय मित्तल महेश चौहान जयपाल शर्मा नीरज बंसल अंशुमन अग्रवाल अजय गोयल डॉ पुनीत बुद्धा विनय मित्तल दीपक जैन मुदित जैन दिनेश बंसल मनीष अग्रवाल मदन लाल बंसल सतीश बंसल आदि व्यापारी उपस्थित थे

समाचार

तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त निशान्त सैनी पुत्र नवीन सैनी निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को ग्राम पलडी नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 राहुल कुमार द्वारा वारंटी अभियुक्त साहिद पुत्र फारूख निवासी ग्राम पलडी थाना शाहपुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

 

 

पंचायत चुनाव सामग्री वितरण में उड़ी सोशल डिस्टेंस की धज्जियां, इंतजामों के देखकर भड़के अधिकारी8 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। पूरे देश में जहां कोरोना के केसो की तादाद तेजी के साथ बढी रही है तो वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यवस्था की कमी के चलते चुनाव कर्मचारियों को ड्यूटी लेने के लिए भी अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पढ़ रहा है, ब्लॉकों में कर्मचारियों को 4 गज की दूरी तो दूर 4 इंच की दूरी भी नहीं मिल पा रही है। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मुजफ्फरनगर में सोमवार को होने हैं जिस से पहले रविवार को अधिकतर ब्लॉको व सदर ब्लाक के लिए बनाए गए मंडी स्थल स्थित पोलिंग रवानगी सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग पर बड़ी घोर लापरवाही देखी गई। जहां कर्मचारी कड़ी धूप के बीच लंबी लंबी कतारों में लगकर ड्यूटी कार्ड, मतपत्र, बैलट बॉक्स व अन्य सामग्री बिना सोशल डिस्टेंसिंग के प्राप्त कर रहे थे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए लगाए गए अध्यापक ने गुस्से से आगबबूला होते हुए जिला प्रशासन पर कोरोना काल में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सामग्री वितरण का एक ही काउंटर बनाया गया है। जिसके चलते जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखने के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी।

 

पंचायत चुनाव के प्रेक्षक मुजफ्फरनगर पहुंचे, शिकायत हो तो मिल सकते है सुबह 9 से 10 तक
मुजफफरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अन्तर्गत सर्वज्ञ राम मिश्रा, (आई. ए. एस.)विशेष सचिव, वाणिज्य कर, उत्तर प्रदेश शासन, को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक 16 अप्रैल को निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग पहुंच चुके है। उन्होने बताया कि प्रेक्षक का मोबाईल नम्बर-7302730377 है तथा लैंड लाईन टेलीफोन नम्बर-0131-2437608 है। इनके लाईजनिंग अधिकारी प्रवेश तोमर, डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्य कर है जिनका मो0 न0 8765583770 है। उन्होने कहा कि जनपदवासी उनसे प्रातः 09 बजे से प्रातः 10 बजे के मध्य मिल सकते है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =