News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जहां क्षेत्र के निवासियों, शिवभक्त कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शहर के हृदय स्थल शिव चौक पहुंच भोले भंडारी पर जलाभिषेक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अब नगर क्षेत्र से डाक कावड़ की भाग दौड़ शुरू हो गई है। बता दें जहां एक आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को प्रदेश भर के शिवालयों में भगवान भोले नाथ की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है तो वहीं शिव भक्त भगवान शंकर पर जलाभिषेक कर अपनी मन्नते मांग रहे है। जनपद मुजफ्फरनगर की अगर हम बात करें तो यहां जिले भर में अनेकों शिव मन्दिरों में आज सोमवार के दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे है और अपनी अपनी मन्नते मांग रहे है। मु० नगर शहर के ह््रदय स्थल शिव चोक पर प्रातः से ही स्थानीय निवासियों शिव भक्त कांवड़ियों सहित आम जनमानस भगवान शिव की आराधना सहित जलाभिषेक कर रहे है । शिव भक्त कांवड़ियों की अगर बात की जाये तो जिले से अब पैदल शिव भक्तो की भीड़ छटने लगी है अब सिर्फ डाक कांवर्ड की भागम भाग रह गई है जो की आज से प्रारम्भ होकर मंगलवार की रात्रि तक जारी रहेगी । आज शहर के ह््रदय स्थल पर पहुंचे डाक कांवर्ड लाने वाले शिव भक्त कांवड़ियों ने भी जलाभिषेक किया और अपने अपने गन्तव्य की ओर रवाना हो गए सुरक्षा व्यवस्था की अगर बात की जाये तो यहाँ पैरा मिल्ट्री सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन भी कड़ी चौकसी बनाये हुए है।।

 

 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर द्वारा समाज हित में चलाई जा रही मुहिम के अंतर्गत गांव सिखेड़ा में डॉक्टर तनु सिंह एवं टीम के द्वारा पीएचडी रूरल एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का उद्घाटन चीनी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित व ९५ वर्ष के बुजुर्ग विक्रम सिंह द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया, इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने सभी ग्राम वासियों से अधिक से अधिक संख्या में चीनी मिल द्वारा सामाजिक सेवा के लिए चलाई जा रही इस मुहिम का लाभ प्राप्त करने की अपील की, शिविर में ४३ महिला ५७ पुरुष एवं ०५ बच्चों सहित कुल १०५ लोगों ने अपना चिकित्सीय परीक्षण, जिसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी की जांच व उपचार करा कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, शिविर में सभी दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया, जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने सामाजिक हित में मंसूरपुर चीनी मिल द्वारा चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में किसानों के लिए किए जा रहे अग्रणीय प्रयासों की सराहना करते हुए सभी किसानों एवं ग्राम वासियों से परिवार सहित इस सेवा का भरपूर लाभ प्राप्त करने की अपील की। इस दौरान चीनी मिल की ओर से महाप्रबंधक (गन्ना) बलधारी सिंह, महाप्रबंधक (प्रशासन) रविंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (गन्ना) उत्तम वर्मा, ग्राम प्रधान अनूप सिंह, उदय सिंह, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, दिनेश सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, करण सिंह, अजय कुमार, राजीव कुमार, सुशील शर्मा, अरुण सैनी, भारत, मोहम्मद उस्मान,चंद्रपाल एवं अन्य अधिकारी व ग्रामीण लोग उपस्थित रहे,

 

शिवभक्तों की सेवा की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) शिवशक्ति कावड़ सेवा शिविर गाजा वाली पुलिया के पास आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ आज भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला व जिला मंत्री सचिन प्रजापति द्वारा किया गया भंडारे के आयोजन पर भोलेनाथ की आरती व कन्याओं को भोग प्रसाद ग्रहण कराया गया भंडारे के विषय में जानकारी देते हुए जिला मंत्री सचिन प्रजापति ने बताया कि यह भंडारा पिछले कई वर्षों से चला आ रहा है और आगे भी भोले बाबा की कृपा से निरंतर चलता रहेगा भंडारे के आयोजन पर मुख्य रूप से मेनपाल प्रजापति, सचिन प्रजापति, ने कावड़ भाइयों की सेवा कर धर्म लाभ उठाया व्यवस्था को बनाने में जॉनी अरोरा दीपक पाल शिवकुमार शिबू भाई, सोनू मुखेजा, दुर्गेश पाल ,रवि चौधरी, डॉक्टर अभिषेक जिंदल दिल्ली वाले, डॉ पुनीत सिंह, शुभम पाल, रविंद्र पाल उर्फ काला, प्रदीप पाल व कमेटी के अन्य लोगों का भी सहयोग रहा

 

कावंड़ियों को बांटे तिरंगेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) हृदय स्थली शिव चौक पर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह एसएसपी विनीत जायसवाल ने तिरंगा यात्रा को लेकर कावड़ियों को २००० तिरंगे बांटे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के शिव चोक पर पुरकाजी बार्डर व खतौली सहित अन्य क्षेत्रों में भी तिरंगा कांवडीयों को बांटा जा रहा है तिरंगे बाटने का मुख्य कारण प्रदेशवासियों व देशवासियों में देशभक्ति का संचार करना व युवाओं को एक देश के प्रति समर्पण व सम्मानजनक व्यवहार व प्रेरणा देने का आह्वान किया गया है कावंड़ियों को तिरंगा बाटने में डीएम चंद्र भूषण सिंह एसएसपी विनीत जायसवाल एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार सिंह सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह शहर कोतवाल आनंददेव मिश्रा थाना सिविल लाइन इंचार्ज संतोष त्यागी पुलिस प्रसासनिक अधिकारी मौजूद रहे

 

एसएसपी रात्रि ढ़ाई बजे पहुंचे शिवचौकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मुजफ्फरनगर में कावड याघ्त्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा श्रावण मास का द्वितीय सोमवार होने के अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल रात्री में ढाई बजे शिवचौक पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सोमवार सुबह से ही डाक कांवड़ चलना शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन ने डाक कांवड़ के मद्देनजर रूट डायवर्जन किया है। पुलिस ने शिवरात्री तथा सोमवार को डाक कांवड़ चलने के मद्देनजर ई रिक्शा का संचालन कम करने का अनुरोध किया है। विशेष तौर से मीनाक्षी चौक तथा अस्पताल तिराहा पर ई रिक्शा संचालन में अहतीयात बरतने की हिदायत दी है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को द्वितीय सोमवार पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड के दृष्टिगत सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों की हरसम्भव सहायता करने तथा किसी भी छोटी-बडी सूचना से उच्चाधिकारीयों को अवगत कराने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह,पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय , सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

 

 

 

शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar  News) मिशन शक्ति के अंतर्गत बुढ़ाना में शिवभक्त कावड़ियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । मिशन शक्ति के अंतर्गत कस्बा बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर में महावीर तिराहा पर रवेद्र यादव प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना द्वारा शिव भक्तों/कावड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया एवं सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गई । पुष्पवर्षा कार्यक्रम में श्री राकेश कौशल उप प्रबंधक, महिला आरक्षी रवीना, रश्मि सिंह शामिल हुए। डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति( प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र भूषण सिंह एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय श्री सतीश गौतम के निर्देशन में किया गया । स्वागत एवं शुभकामना कार्यक्रम में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना की गाइड/छात्राएं मुस्कान, वैष्णवी, लाइबा, अदिति, स्वाति, श्वेता व चंद्रशेखर, राकेश गर्ग, कोतवाली बुढ़ाना स्टाफ एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे ।

 

सामूहिक महारुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारत विकास परिषद के ६०वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्कारित एवं सेवा कार्य पखवाड़ा के अंतर्गत चतुर्थ कार्यक्रम का आयोजन सामूहिक महारूद्राभिषेक कार्यक्रम दिनांक २५ जुलाई २०२२ दिन सोमवार को प्रातः ६.४५ बजे से ९.०० बजे तक श्री नागों का मंदिर निकट रामलीला भवन पटेल नगर नई मंडी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हमें भारत विकास परिषद के प्रा० महासचिव श्री आर.के.सिंह जी,प्रा० चौयरमेन स्थाई प्रकल्प श्री जगदीश पालीवाल जी, एवं प्रा० चौयरमेन दिव्यांग सहायता एवं पुनर्वास श्री अचिन कंसल जी ’ का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्री परम कीर्ति शरण जी, अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट ,सचिव कीमती लाल जैन ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सम्मिलित विशेष अतिथिगण ने शाखा द्वारा आयोजित सामूहिक महारुद्राभिषेक की प्रशंसा की और बताया कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक कराने से बहुत ही धार्मिक लाभ मिलता है और शिवजी उन पर प्रसन्न हो जाते हैं व उनकी विशेष कृपा होती है। इस कार्यक्रम के संयोजक सुनील गर्ग-सुदेश गर्ग , अजय अग्रवाल एडवोकेट-सुमन अग्रवाल, विजय सिंघल – रीनू सिंघल एवं आदर्श मित्तल-वीना मित्तल ने कार्यक्रम की बहुत ही अच्छी व्यवस्था की। सामूहिक महा रुद्राभिषेक में डॉ आर के सिंह ,अचिन कंसल, सुनील गर्ग, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, अजय अग्रवाल एडवोकेट,विजय सिंघल धर्मेंद्र त्यागी, विनय शर्मा, अशोक सिंघल, आदर्श मित्तल,हर्षित अग्रवाल,पवन सिंघल ने सपत्नीक एवं सौम्य कुच्छल ने पूजन करके धर्म लाभ उठाया। शाखा के अन्य सदस्यो ने भी आरती में भाग लिया तथा पंडित जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन समाप्त होने के बाद सभी सदस्योंको प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने नाश्ते का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नितिन जैन का विशेष सहयोग रहा।

 

 

भंडारे का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) शिवभक्तों के लिए एक भंडारे का आयोजन स्टेट बैंक कॉलोनी में किया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सपा नेता राकेश शर्मा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अभिजीत पराशर अपने साथियों के साथ प्रसाद वितरित किया और सभी को शिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्य रूप से अरुण शर्मा, राजीव शर्मा चंदन शर्मा, चिंटू, राजपाल, अजय शर्मा शशिकांत शर्मा, सोनू गोयल आदि उपस्थित रहे

 

ड्यूटी के साथ कांवडियों की सेवा जारी
भोपा।(Muzaffarnagar  News) ड्यूटी के साथ ही इंसानियत का फर्ज निभाते हुए भोपा थाना के सीनियर सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण दहिया वह उनकी टीम के मगन सिंह चालक, कांस्टेबल आदि उस समय नजर आए जब पैरों में छाले पड़े कांवडिए को अपने हाथों से फर्स्टएड देकर उसका उपचार किया। उनके कार्य से प्रतीत हो रहा है कि ड्यूटी किसी भी तरह की हो लेकिन इंसानियत भी जेहन में रहे।

संचारी रोग नियंत्रण को चला अभियान
बुढ़ाना। (Muzaffarnagar  News) नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं कावड़ यात्रा २०२२ के अन्तर्गत त्रियोदशी के अवसर पर नगर के सभी मंदिरो के आस पास सफाई कराकर कली चूना डलवाया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देंशानुसार नगर पंचायत बुढाना में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मौसमी बिमारिया जैसे. डेंगू, मलेरिया, इत्यादि से बचाव एवं बरसात के मौसम में मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए सफाई अभियान चलाया गया एवं त्रियोदशी के अवसर पर नगर के सभी मंदिरो के आस पास सफाई कराकर कलीदृचूना डलवाया गया।

 

फैक्ट्री में लगी आग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) मंसूरपुर थाना क्षेत्र मे स्थित प्रदुल मशीनरी फैक्ट्री मे आज दोपहर के वक्त अचानक आग लग जाने से कर्मचारियो मे हडकम्प मच गया। कर्मचारियों ने इस हादसे की जानकारी मिल प्रशासन को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री स्वामी तथा मिल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौराना सीएफओ रमाशंकर सहित साथी स्टाफकर्मी मौजूद रहे।

 

सड़क किनारे मिला होमगार्ड का शव
मीरापुर। (Muzaffarnagar  News) होमगार्ड का शव सडक किनारे पडा देख कांवडियो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मिली जानकारी के अनुसार मीरापुर थाने की सम्बभहेडा पुलिस चौकी पर कांवड डयूटी पर लगे होमगार्ड का शव व उसकी बाईक देर रात ग्राम शिवपुरी के निकट सडक किनारे पडा देख उधर से जा रहे दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक की पहचान का प्रयास किया जो शव की शिनाख्त क्षेत्र के गांव कासमखोला निवासी प्रमोद के रूप मे हुई। पुलिस सूत्रो का कहना है कि सम्भवतः हार्ट अटैक से होमगार्ड की मौत हुई है। पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांच के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। होमगार्ड की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

करंट से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बुढाना। (Muzaffarnagar  News) विद्युत लाइन की चपेट मे आ जाने से हादसे के तहत एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव रायपुर अटेरना में आज सुबह हादसे के दौरान भोलू उर्फ रविंदर पुत्र बारू की 11000 की विद्युत लाइन की चपेट मे आ जाने से मौत हो गई। इस हादसे पर स्थानीय ग्रामीणो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इसकी सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा पडौसी कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

मनुष्य का शिव शंकर की कृपा से बदल जाता भाग्य बदल जाता है
शामली।(Muzaffarnagar  News) शिवपुराण कथा में कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने कहा कि मनुष्य के भाग्य में जो नहीं है, वह आकर भी चला जाता है। बिना भाग्य के मनुष्य के जीवन कुछ भी नहीं आने वाला है। भगवान शिव शंकर बड़े भोले है, जिस पर कृपा दृष्टि कर देते हैं, उसका भाग्य बदल जाता है।
शहर के मोहल्ला रेलपार में सिद्धपीठ प्राचीन सदा शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के मौके पर शिवपुराण कथा में कथा व्यास पंडित दिनेश पाठक ने शिव सती का प्रंसग सुनाया। कहा खासकर महिलाओं से गलती हो जाए तो उसे अपने पति से नहीं छिपाना चाहिए। गलती को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम वनवास के दौरान सीता हरण के बाद जंगल में सीता के विरह में मारे भटक रहे थे। भगवान शिवजी ने राम वनवास का प्रसंग सुनाया तो सती ने भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने का निर्णय लिया। मां सीता का रुप धारण करके श्रीराम के सामने प्रकट हुई तो भगवान श्रीराम ने सती को पहचानकर माता कहकर प्रणाम किया। सती ने यह बात भगवान शंकर को नहीं बताई। शंकर जी शायद माता सती को माफ कर देते। इसी कारण सती का त्याग हुआ। पति के मना करने के बावजूद अपने पति के महायज्ञ में शामिल होने चली गई। पति के अपमान को सहन नहीं कर सकी। हवन अग्नि कुंड में कूद कर प्राण त्याग दिए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक, विजय कौशिक, सुमन कौशिक, सुरेश, सचिन, राजीव, ब्रिजेश, देवेंद्र, सजय बजाज, राजू, यशपाल निर्वाल, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =