News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आजादी के अमृत महोत्सव पर एसएसपी और एसपी सिटी ने पुलिस ऑफिस चलाया सफाई अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एसएसपी विनीत जायसवाल ने एसपी सिटी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। एसएसपी ने अपने हाथों से पुलिस ऑफिस के आस-पास का कूड़ा चुनना शुरू किया और उसे डस्टबिन में डाला।
आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों के बीच एसएसपी के सफाई में जुटते ही पूरे जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। सभी थानों में विशेष सफाई अभियान शुरू हो गया।
श्रमदान के प्रति पुलिस कर्मियों को किया जागरूक
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एसएसपी विनीत जायसवाल गुरुवार सुबह पुलिस ऑफिस पहुंचे। उन्होंने वहां ऑफिस और पुलिस लाइन प्रांगण में श्रमदान और साफ-सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान साफ-स्वच्छ रखने के लिए परिसर, भवनों की छतों, दीवारों तथा आस-पास उगे पेड़-पौधों एवं घास-फूस को हटाया गया।
पुलिस लाइन के सरकारी आवासों में भी सफाई को लेकर किया जागरुक
एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहने वाले परिवारों को भी दैनिक जीवन में साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने भी श्रमदान कर साफ-सफाई में योगदान दिया।
जिले के थानों में भी चला विशेष सफाई अभियान
एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों तथा पुलिस कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। प्रत्येक थाने में एसएचओ से लेकर अन्य पुलिसकर्मी हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई करते दिखे। परिसर को धोया गया और आस-पास पौधारोपण भी किया गया।

 

रक्षाबंधन का पर्व पर बहनों ने भाई के बाधी राखी
भाईयों ने भी बहनों को दिया उपहारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और मंगल तिलक किया। भाइयों ने भी बहनों को बदले में नेग के रूप में उपहार भेंट किए। बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ रही। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर लाइन लगी रही।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रातः काल से ही बाजारों में चहल-पहल प्रारंभ हो गई। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधे और मंगल तिलक किया। भाइयों ने बहनों को नेग के रूप में पैसे और विभिन्न तरह के उपहार दिए। रक्षाबंधन को लेकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियां और गिफ्ट के रूप में पसंद के खाने का सामान उनको अत्यधिक खुशी देने वाला रहा। सदर बाजार, भगत सिंह रोड, नई मंडी, चौड़ी गली, अंसारी रोड, एसडी मार्केट रोड बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ रही और सभी ने अपनी मन पसंद की राखियां खरीदी। नेग के रूप में अपनी बहनों को भाइयों ने अच्छे और महंगे गिफ्ट भी दिए। बहनों के घर भाई फल भी लेकर पहुंचे. जिस कारण बाजार में फलों की ठेलियों और दुकानें पर काफी भीड़ रही। फलों में अनार, सेब, केला, आम, अमरूद लोगों की पसंद रहा।
दुकानों पर घेवर की खूब हुई ब्रिकी
बाजार में मिठाइयों में घेवर की सबसे ज्यादा ब्रिकी होने से मिठाई विक्रेताओं के चेहरे पर रौनक लौट आई। मांग ज्यादा होने के कारण हलवाइयों के घर से ताजी मिठाईयां बनकर आती रही। वहीं, छोटे बच्चों की पसंद में चॉकलेट सबसे पहले नंबर रही। नतीजतन दुकानों से काफी मात्रा में चॉकलेट खरीदी गई।

यज्ञ का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के तत्वाधान में श्रवणी उपक्रम में वैदिक सप्ताह में आज यूपी कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निवास स्थल पर यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमे यजमान मंत्री कपिल देव अग्रवाल सपत्नीक श्री मति अनु अग्रवाल एंव यज्ञ के बह्मा श्री गजेन्द्र राणा जी बने जिसमे श्री गुरु दत्त आर्य जी की उपस्थिति विशेष रूप से रही। यहां जिले के समस्त आर्य समाजो ने प्रतिभाग किया यज्ञ में शामिल होने वालों में आनंद पाल सिंह,दीपक त्यागी ,मुकेश आर्य ,बिर्जेश त्यागी,यशपाल सिंह,मंगत सिंह आर्य पदम् सिंह तोमर सहित पारिवारिक लोग भी शामिल रहे ।

प्रियंका गोस्वामी का गांव में स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद अपने पैतृक गांव गढ़मलपुर सागड़ी पहुंची प्रियंका गोस्वामी का ग्रामीणों द्वारा पलक पांवडे बिछा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रियंका गोस्वामी ने भावुक होते हुए कहा कि काफी अच्छा लग रहा है कि मेरा पूरा गांव इकठ्ठा होकर इतनी गर्मी में इतनी दूर से मुझे लेकर आया है। ग्रामीणों से मुझे इतना प्यार व सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि मेडल जीतने पर जो भी मुझसे प्रभावित हुए होंगे। वह अपने-अपने फील्ड में मेहनत करें। हार-जीत तो लगी रहती है। हम जीत के लिए ओर ज्यादा मेहनत करें। मुझे अच्छा लग रहा है कि मेरे गांव का नाम पूरे वर्ल्ड में जा रहा है। मेरे इस गांव को लोग जानने लगे हैं, इस गांव में मैंने जन्म लिया और १०ध्१२ साल इसी गांव की गलियों में मेरा बचपन बीता है। रजत पदक विजेता खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी खुली कार में सवार होकर गांव गढ़ी सखावत पुर पहुंची। जहां ग्रामीणों के साथ भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठाकुर रामनाथ सिंह, पूर्व मंत्री व रालोद नेता योगराज सिंह ने फूल मालाएं पहनकर स्वागत किया।
प्रियंका गोस्वामी का स्वागत करने के लिए गांव गढ़मल पुर सागड़ी से दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली, कार व बाइकों पर सवार होकर ग्रामीण ढोल नगाड़ों के साथ मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव गढ़ी सखावत पुर में जमा हो गए थे। जहां ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर व पुष्प वर्षा कर प्रियंका का स्वागत किया। उत्साहित युवक भारत माता की जय ओर वन्देमातरम के नारे लगा रहे थे।
प्रियंका गोस्वामी ने अपने पैतृक गांव में पहुंच कर कार से उतरकर मकान के पास स्थित शिव मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। प्रियंका गोस्वामी अपने माता, पिता व भाई आदि के साथ मेरठ रह रही है, जबकि गांव गढ़मल पुर सागड़ी में उनके ताऊ रामपाल, सेवाराम, सोमपाल व बाबा रामफल आदि परिवार सहित रहते हैं। गांव के परिजन प्रियंका के स्वागत व सम्मान में ओर भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन करना चाहते थे। जिसके लिए २ध्३ दिन बाद का समय मांग रहे थे। लेकिन बाद में व्यस्तता के चलते प्रियंका के पास समय नही था। आनन-फानन में प्रियंका के स्वागत के लिए परिवार की महिलाएं व पुरुष सुबह से ही कार्य मे लगे हुए थे।

 

कमैटी की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) रामपुरी रामलीला कमेटी मुजफ्फरनगर की एक बैठक रामलीला कमेटी अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह के निवास स्थान पर हुई बैठक में कार्यकारिणी द्वारा निर्णय लिया गया की दिनांक २३ सितंबर २०२२ से रामलीला मंचन का शुभारंभ कर दिया जाएगा जिसके लिए दिनांक २५ अगस्त २०२२ को विधिवत पूजन कर ध्वजारोहण कर रामलीला का ध्वज मैदान पर स्थापित कर दिया जाएगा इस अवसर पर रामलीला कमेटी महामंत्री डॉ एसके गौतम उपाध्यक्ष दिवाकर त्यागी कोषाध्यक्ष चंदू धीमान देवेंद्र धीमान प्रवीण शर्मा संतलाल बंसल देवदत्त शर्मा देव शरण शास्त्री आदि उपस्थित रहे

 

दुकानों पर तिरंगे वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ व्यापारी नेता व भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने आज नवीन मंडी स्थल पर सभी दुकानों पर तिरंगा वितरित किया।
इस अवसर पर अरुण खण्डेलवाल, कृष्ण चंद मुंदड़ा, हरि शंकर मुंदड़ा,रामनिवास मित्तल, सुरेंद्र बंसल, भूषण लाल,विष्णु मूंदड़ा, राकेश मित्तल, जितेंद्र कुछल, सुशील मित्तल, संजय चावल, जगबीर सिंह, कैलाश गोयल, अशोक गोयल और संजय मिश्रा आदि को भी तिरंगा झंडा भेंट कर आजादी के अमृत महोत्सव में बढ चढकर भाग लेने का आग्रह किया, भाजपा नेता अंचित मित्तल १२ अगस्त को सुबह १० बजे मोहल्ला फ्रेंड्स कॉलोनी और त्यागी कॉलोनी में करेंगे तिरंगा वितरित कार्यक्रम।।

 

महापुरूषों की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया नमनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)मंत्री कपिल देव सहित भाजपाइयों ने शहर में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओ की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया फहराया तिरंगा।
आजादी के ७५ वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे देश व प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा हैं इसी क्रम में भाजपा मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों के साथ मंत्री कपिल देव ने सवेरे ही सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर पहुच कर हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई कर माल्यार्पण किया तथा प्रकाश चौक स्थित लाला लाजपत राय की मूर्ति पर जाकर भी साफ सफाई कर माल्यार्पण किया इसके बाद मंत्री कपिल देव ने कचहरी रोड स्थित बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर जाकर कर साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया व तिरंगा भी फहराया।
कपिल देव ने कहा कि ये हमारा सामाजिक दायित्व भी है जिन महापुरुषों ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा दिया उनकी मूर्ति भी साफ रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा समय समय पर महापुरुषों की मूर्ति की सफाई के लिए अभियान चलाया जाता है। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जो समाज के एकीकरण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से काम करता है। मंत्री कपिल देव ने कहा कि १३ से १५ अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर-घर झंडा भी लगाने का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे सबको मिलकर सहयोग भी करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग , प्रदेश संयोजक कुशपुरी, सभासद नवनीत कुच्छल, नरेश चंद मित्तल, संजय सक्सैना, नई मंडी मण्डल अध्यक्ष राजेश पारासर, केशव मण्डल अध्यक्ष कपिल त्यागी, पदम तोमर, वंदना भारद्वाज, कमलकान्त शर्मा, घनश्याम भगत, संजय अग्रवाल, बीजेन्द्र गोयल, सुमित गर्ग, दयाल कश्यप, शोभित गुप्ता, आदि रहे।।

 

तिरंगों का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)न्यु होलेंड कम्पनी द्वारा किसानो को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण कार्यक्रम के तहत गाँव-गाँव जाकर किसानो के घर, खेत खलियान पर किसान को तिरंगा भेंट करते सिँह एग्रो न्यु होलेंड कम्पनी मुजफ्फरनगर से सतनाम सिँह हँसपाल।

 

रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पी० एस० पबि्ंलक स्कूल अलमासपुर मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया गया बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की तथा भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच ने रक्षाबंधन के पर्व का महत्व बताया। भाई बहन का यह पर्व सनातन धर्म में बड़े प्राचीन काल से चला आ रहा है। बहने बड़े उत्साह के साथ में अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनू चौधरी, पिंकी चौधरी, अनीता मिश्रा, अभिषेक, जितिन शर्मा, केशव आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

पुलिस लाइन में हुआ ध्वजारोहणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) आजादी का अमृत महोत्सव तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा कैम्प कार्यालय तथा पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण । आजादी का अमृत महोत्सव तथा श्हर घर तिंरगा कार्यक्रमश् के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा कैम्प कार्यालय तथा रिजर्व पुलिस लाइन्स में राष्ट्रगान एवं झण्डागीत का उद्बोधन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी गयी । इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वीपर अनीता के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर भी झण्डा लगाया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय , पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस अधिकारियोंध्कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत अपने-अपने आवासों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

जल निकासी न होने से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सरकुलर रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जलनिकासी नहीं हो पा रही है। पानी घरों के बाहर भरा है। नागरिकों का कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मार्ग जाम करेंगे। बार-बार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं निकला।
भाकियू अराजैतिक से जुड़े अजय पंडित का कहना है कि कॉलोनी में पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। यहां पर सफाई कर्मचारी नहीं आते। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। कॉलोनी निवासी राजीव कुमार का कहना है कि जलनिकासी का इंतजाम होना चाहिए। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। नागरिक रविंद्र कुमार का कहना है कि कॉलोनी में बीमारियां फैलने का खतरा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है। बरसात होते ही गलियां तालाब बन जाती है। कॉलोनी निवासी नितिन कुमार का कहना है कि आमजन की समस्याओं के समाधान के वायदे किए जाते हैं, लेकिन काम नहीं किया जाता। नागरिक राकेश कुमार का कहना है कि कॉलोनी के लोगों की समस्या जानने के लिए कोई नहीं पहुंचता। लोग परेशानी झेल रहे हैं।

 

करंट लगने से भैंस की मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)करंट की चपेट में आकर भेंस की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। आरोप है कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी घंटो तक नहीं पहुंचे, पिछले कई घंटों से खंभे में करंट आ रहा है जिसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई है लेकिन अभी भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं विद्युत विभाग के लोग ना जाने किस और बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेरपुर का पूरा मामला।।

पुलिस कर्मियों को माल्यार्पण कर एवं पटका पहना कर सम्मानित कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के सरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक सरदार बलविंदर सिंह, पवन वर्मा,सतपाल सिंह मान,सुनील ग्रोवर,मोहम्मद सलीम,रवि शर्मा,विक्की चावला,द्वारा अभी हाल ही में नगर क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में हुई डकैती की घटना को मात्र कुछ घंटे में ही खोलकर रखने व चोरी गया समस्त सामान सकुशल बरामद करने पर समस्त क्राइम ब्रांच व एसओजी टीम के समस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को माल्यार्पण कर एवं पटका पहना कर सम्मानित किया गया संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल एवं अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहां की आज संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति द्वारा डकैती की घटना को कुछ घंटे में खोलकर रखने वाली समस्त पुलिस टीम को नई मंडी थाने में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा सम्मानित किया जा रहा है एवं उपस्थित व्यापारियों द्वारा उनकी हौसला अफजाई की गई है।
इस अवसर पर तहसील कांपलेक्स अध्यक्ष हरिओम शर्मा,युवा नेता तरुण मित्तल,राजेंद्र अरोरा,उदित किंगर,ज्ञानी गुरबचन सिंह,बृज किशोर,जितेंद्र मदान,राजीव कुमार,चंदन गुप्ता,समीर गौतम,अनिरुद्ध गौतम,आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

 

चित्तौड़ा के कमपोजिट विद्यालय के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालीMuzaffarnagar News
जानसठ। (Muzaffarnagar  News) चित्तौड़ा गांव स्थित कमपोजिट विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा आजादी अमृत महोत्सव मनाते हुए राष्ट्रीय झंडे का महत्व बताने के लिए गांव में जागरूकता रैली निकाली रैली का शुभारंभ प्रधान पुत्र सुभानी ने झंडी दिखाकर किया
बृहस्पतिवार को चित्तौड़ा गांव के कमपोजिट विद्यालय मैं अध्यापक एवं छात्र छात्राओं द्वारा सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम अनुसार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी अमृत महोत्सव मनाते हुए छात्र छात्राओं ने स्कूल में कार्यक्रम किए एवं ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी निकाली इस दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बताया और उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय ध्वज अपने अपने घरों पर लगाने की अपील की। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहां की 15 अगस्त को हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इसी के परिपेक्ष में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इससे पूर्व प्रभात फेरी को ग्राम प्रधान पुत्र सुभानी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =