News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वांछितों को अलग अलग स्थानों से किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अलग अलग स्थानों से दो के गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आदेश के अनुक्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक वांछित अभियुक्त रवि कुमार पुत्र राजाराम निवासी सैनिक विहार नई बस्ती ए टू जेड रोड नियर अलमासपुर थाना नई मंडी को बायपास के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० रविंद्र सिंह परिहार, हेड कांस्टेबल कुशल मंगल, कांस्टेबल विश्वेंद्र शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त साजिद पुत्र युसूफ निवासी कुकड़ा थाना नई मंडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० ज्ञानेंद्र सिंह नागर, कांस्टेबल पुष्पेंद्र शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक वारंटी अभियुक्त रामचरण पुत्र अतर्रा उर्फ अतर सिंह निवासी मेघा खेड़ी थाना नई मंडी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

 

चैकिंग अभियान से मचा हडकम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र , पेट्रोल पंप , सर्राफा बाजार, मुख्य मार्गों आदि स्थानो पर सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों के ग्राहक सेवा केंद्र व एटीएम, पैट्रोल पम्पों, मुख्य मार्गों, सर्राफा मार्केट, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की गयी। अभियान के दौरान समस्त थाना प्रभारीध्चौकी प्रभारियों द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत स्थान बदल बदल कर विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की बैरियर लगाकर सघन चौकिंग की गयी जिसमे तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों, मोटर साइकिल सवार नई उम्र के लडको, बिना नम्बर प्लेट वाहन, दो पहिया वाहन पर ०३ सवारी, संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों को चेक कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गयी । अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि चौकिंग के दौरान अकारण किसी को परेशान न किया जाये तथा बुजुर्गो महिलाओं आदि को अनावश्यक ना रोका जाये । इसी क्रम मे पुलिस अधीकारी/कर्मचारियों द्वारा वाहन चौकिंग/तलाशी अभियान के दौरान तेज गति से वाहन चलाने, ०२ पहिया पर ०३ सवारी, बिना हेलमेट चलने वाले, प्रेशर हार्न,बुलेट में पटाखा, फिटनेस, बिना सीट बेल्ट यात्रा करने वाले व्यक्तियों का मोटर वाहन अधि० के तहत चालान किया गया एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।

 

संयुक्त निर्देशाक ने किया कान्हा गौशाला का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत भोकरहेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। संयुक्त निदेशक सहारनपुर मंडल, द्वारा कान्हा गौशाला नगर पंचायत भोकरहेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया शुक्रतीर्थ में विभिन्न गौशालाओं का भ्रमण किया गया। गोवंश में फैल रही वायरल बीमारी एलएसडी से बचाव हेतु लोगों को जागरूक किया गया एवं पशु चिकित्सा हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।। मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना,पशु चिकित्सा अधिकारी भोपा, पशु चिकित्सा अधिकारी भोकरहेड़ी उपस्थित रहे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) अलमासपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में पड़ने वाले गांवों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों के आस-पास मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाआ/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खतौली।(Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा वांछित अभि० मोहित कुमार पुत्र राजपाल नि० ग्राम मंदवाडी थाना खतौली को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश में थाना शाहपुर प्रभारी राधेश्याम यादव की पुलिस टीम द्वारा लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। शातिर हिस्ट्रीशीटर राशिद को अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार। जिस पर गोकशी व अन्य मामलों के संगीन धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे है दर्ज भेजा गया जेल।

10 सितम्बर को लगेगा निःशुल्क कैम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) गुडविल सोसायटी की मीटिंग कोल्ड स्टोरेज कंपाउंड मीनाक्षी चौक पर आयोजित की। मीटिंग में समिति से हार्ट चेक अप कैंप वेदांता गुडगांव से १० सितंबर को दिन शनिवार एक टीम डॉक्टर संजय मित्तल डीएम के सानिध्य में सिंगल नर्सिंग होम कंपनी गार्डन के सामने आ रही है। जिसमें इको ईसीजी ब्लड टेस्ट किए जाएंगे इसके संयोजक मनोज जैन, सह संयोजक लोकेश चंद्र, एलके मित्तल मनोनीत किए गए। मीटिंग में मुख्य अतिथि डॉ गिरीश मोहन सिंगल उपस्थित रहे।

 

पशुओं के टीम ने लिये सैंपल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान से आई टीम ने एलएसडी से प्रभावित पशुओं के सैंपल लिए। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह के कुशल निर्देशन में भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान से आई टीम ने एलएसडी से प्रभावित पशुओं के सैंपल लिए। आईवीआरआई से आई टीम में डॉक्टर संजय विश्वास (प्रधान वैज्ञानिक) के साथ डॉ हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी लालूखेड़ी डॉ अजीत सिंह राणा पशु चिकित्सा अधिकारी कुटबा उपस्थित रहे। टीम ने ग्राम लालू खेड़ी ग्राम सौजनी जाटान ग्राम बुडिना कला से सैंपल लिए।

 

नियमित योग निरोगी काया के लिए जरूरीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र उच्च प्राथमिक विद्यालय हल्का दो जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय योग संस्थान के जिला प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने योग साधना केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर योगा चार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य और जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने योग साधना कराई। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक, मानसिक ,बौद्धिक और अध्यात्मिक विकास एक साथ होते हैं। आज के भागदौड़ के भौतिकवादी युग में मानव मात्र के कल्याण के लिए योग अति आवश्यक है। भारतीय योग संस्थान भारत के साथ-साथ विदेशों में भी लगभग ४५०० निशुल्क योगसाधना केंद्रों का नियमित संचालन करता है। योग एक जीवन जीने की कला है। नियमित योग साधना करने से व्यक्ति के दुर्गुण दूर होकर उसमें सद्गुणों का विकास होता है। यह मानव जीवन बार-बार नहीं मिलता। कुछ अच्छे कर्म हमने पूर्व जन्म में किए होंगे तब जाकर यह मानव जीवन हमें प्राप्त हुआ है। इस जीवन का मुख्य उद्देश्य मोक्ष प्राप्त करना है योग के मार्ग पर चलकर हम उस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रधान श्री राज सिंह पुंडीर ने सभी साधक और साधिकाओ को बताया कि भारतीय योग संस्थान के निर्देशानुसार हमें अपनी १ घंटे की योग साधना प्रतिदिन अवश्य करनी चाहिए। भारतीय योग संस्थान योग के माध्यम से गृहस्थ सन्यासियों का निर्माण करता है ताकि एक अच्छे सभ्य समाज का निर्माण हो सके। आसन संस्थान के निर्देशानुसार ३५ मिनट ,१० मिनट प्राणायाम और १० मिनट का ध्यान अवश्य करें। इस अवसर पर केंद्रप्रमुख लक्ष्मण सिंह ,पुरुषोत्तम ,मुनेश कुमार रविंदर सिंह और हर्षवर्धन सिंह का सहयोग रहा। काफी संख्या में साधक और साधिकाएं इस केंद्र पर आकर प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

 

भारत विकास परिषद् देगा सेवा व संस्कार के कार्यो को गति
रीजनल कार्यशाला में कार्यक्रमों पर हुआ मंथनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) भारत विकास परिशद् उत्तर-मध्य क्षेत्र-1 की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन भारत विकास परिशद् हस्तिनापुर प्रान्त के आतिथ्य में सम्पन्न हो गया। इस क्षेत्रीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि राश्टीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन जी ने कहा भारत विकास परिशद् अपने लक्ष्य की ओर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुये व्यक्तित्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से समाज में सेवा और संस्कार को एक साथ समायोजित कर भारतीय दर्शन व भारतीय संस्कृति एवं भारतीय मूल को क्रियान्वित करने के लिये और समाज में कुछ करने के लिये महती योगदान करता है। इस क्षेत्रीय कार्यशाला में सभी आठों प्रान्त से 100 से अधिक दायित्वधारियों ने पिछले त्रमासिक कार्यो पर जहांॅ एक ओर मंथन किया वहीं दूसरी ओर आगामी सत्र के लिये कार्ययोजना पर भी मंथन किया।
रीजनल कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन व वन्दे मातरम् के गायन के साथ प्रारम्भ हुआ। प्रान्तीय अध्यक्ष श्री आलोक भटनागर जी ने आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत कर रीजनल कार्यशाला के संक्षिप्त उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत विकास परिशद् के प्रत्येक सदस्य पर समाज के लिये बहुत कुछ करने की जिम्मेदारी है। उन्होने परिशदृ के संवा प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि समाज में गरीबों व जरूरतमंदों की सहायताए निर्धन कन्याओं का विवाहए बालिकाओं के सर्वागिण विकासए रक्तदान तथा विद्यार्थीओं के लिये अनेकों प्रकार की सहायता आदि कार्य किये जा सकते हैं। इस अवसर पर रीजनल कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे उत्तर मध्य क्षेत्र-1 के अध्यक्ष डॉ0 तरूण शर्मा ने कहा कि परिशद् के सदस्यों के आचरण से परिलक्षित होना चाहिये कि वह एक राश्टवादी संगठन का दायित्वधारी या सदस्य है। इस अवसर पर मिडिया प्रकल्प पर चर्चा करते हुये राश्टीय प्रकल्प चेयरमैन डॉ0 केशव दत्त गुप्ता जी ने भारत विकास परिषद् के उद्देश्यों की पूर्ती में मिडिया के रोल पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर दो सत्रों में विभिन्न प्रान्तों से आये दायित्वधारियों ने प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त कियाए जिससे परिशद् और अधिक गति के साथ समाज में जनकल्याण के कार्य कर सके।
कार्यक्रम का संचालन रीजनल महासचिव अनुराग दुबलिश एवं प्रान्तीय महासचिव डॉ0 आर0 के0 सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्रीय मंत्री नरेश गोयल जीए क्षेत्रीय मिडिया प्रभारी शिशुकान्त गर्ग, प्रान्तीय उपाध्यक्ष नवीन सिंघल, पंकज कंसल, हंस कुमार गुप्ता, प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमति नीलम शर्मा एवं प्रान्तीय मिडिया प्रमुख डॉ0 नितिन जैन का विशेश सहयोग रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव शरत चन्द्रा, क्षेत्रीय मंत्री विनीत संगल जीए डॉ0 नितिन दालभ जीए डॉ0 रजत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल सहित विभिन्न प्रान्तों से आये 100 से अधिक दायित्वधारीयों ने प्रतिभाग किया।

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) दुर्गा मंदिर पुरानी आबकारी रामलीला टीला में आज भव्य शोभायात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। भागवत कथा से पूर्व बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर बैंड बाजो के धुन पर थिरकते हुए हनुमान मंदिर से प्रारम्भ कर अनेक मार्गो से होते हुए कथा स्थल पर शोभायात्रा का बिश्राम हुआ। श्री मद भागवत कथा के महात्म्य को श्रवण कराते हुए पूज्य श्री गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज जी ने कहा कि हमारे पूर्व जन्म के जब पुण्य उदित हो ते है तब हमें भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होता है भागवत कथा श्रवण करने मात्र से हमारे जीवन से पित्र दोष समाप्त हो जाता है तथा पितरों को मुक्ति मिल जाती है ओर मृत्यु भय समाप्त हो जाता है महाराज श्री ने गो कर्ण व धुंधकारी प्रसंग का व्याख्यान कर लोगो को मन्त्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हरि किशन वर्मा व नरेश द्वारा बड़े सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किये गए व राकेश शर्मा चंदू गोयल सचिन वर्मा नमन तिवारी लवकुश पांडेय नारायण तिवारी धीरज शुक्ला राजीव यादव नितिन कश्यप सोनू गोयल मधु वर्मा समेत बहुत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा संयोजक श्री हरि किशन वर्मा ने बताया कि भागवत कथा आज २१ अगस्त से प्रारम्भ होकर २७ अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर ३ बजे से शाम ७ बजे तक कथा प्रवाहित होगी।

रिटायर्ड फौजी घायल
खतौली। (Muzaffarnagar  News) देर रात चली गोली से रिटायर्ड फौजी घायल हो गया। इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
सूत्रो के अनुसार बीती देर रात थाना क्षेत्र के गांव भैंसी मे अज्ञात कारणो से चली गोली से एक रिटायर्ड फौजी घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पडौसियां सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही कुछ ही देर मे गांव मे पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच पडताल की जायेगी।

शातिर को पकडा
पुरकाजी। (Muzaffarnagar  News) नगर पंचायत के जादुई कैमरो ने एक और चोर पकड़वाया। पुरकाजी में कबाड़ी की दुकान से सोलर प्लेटें चोरी हो गयी नगर पंचायत के कैमरो में देखने पर चोर साफ साफ प्लेट्स सिर पर रखकर जाता हुआ दिखायी दिया पहचान होते ही पुलिस ने चोर को पकड़ लिया और हवालात की हवा खिलायी नगर पंचायत के कैमरो का जनता को भरपूर लाभ मिल रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 2 =