समाचार (Muzaffarnagar News)
अलग अलग स्थानों से वांछितों को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० अतहर खां द्वारा पोक्सो एक्ट के वाछित बालअपचारी लाल्ला उर्फ अनिकेत पुत्र सतीश नि० अद्वैत विहार थाना खतौली मु०नगर को अद्वैद विहार से संरक्षण मे लिया गयाइसके अलावा प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० संजय कुमार आर्य द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजकुमार पुत्र विसम्बर निवासी पंचशील दयालपुरम थाना खतौली मु०नगर को गिरफ्तार किया।
बाइक सवार दो की हादसे में मौत
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे बाईक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे से अवगत कराया।
जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब बारह बजे खतौली थाना क्षेत्र के भैंसी सीएनजी पैट्रोल पम्प के समीप खतौली से बाईक द्वारा मुजफ्फरनगर जाते वक्त दो बाईकें आपस मे टकरा गई तथा बस के नीचे जा घुसी। इस हादसे पर जी.टी.रोड पर जा रहे कुछ अन्य वाहन चालक तथा ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कर तुरंत ही दोनो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। लेकिन गंभीर रूप से घायल इन दोनो लोगों की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। वहीं दूसरी और पुलिस ने मृतक दोनो व्यक्तियों की जब पहचान का प्रयास किया तो उनकी पहचान प्रमोद उम्र करीब 48 वर्ष पुत्र कंवरपाल सिंह निवासी मथेडी थाना रतनपुरी व राजकुमार पुत्र उपेन्द्र उम्र करीब 36 वर्ष निवासी मथेडी थाना रतनपुरी निवासी हाल निवासी यमुना विहार कालोनी खतौली के रूप मे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही एम्बूलैन्स की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनो को हादसे की सूचना दी। प्रमोद व राजकुमार की मौत की खबर से उनके परिजनो मे कोहराम मच गया तथा रोआराट शुरू हो गई। कुछ ही देर मे परिजन तथा पडौसी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
समस्याओं का किया निस्तारण
तितावी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की गयी। सतीश कुमार (सचिव) सहकारी गन्ना विकास समिति तितावी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत किसान लटूर सिंह, सोरन सिंह, दिलेरम, पूरण सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम पिन्ना, विनोद कुमार, दिलशाद, ग्राम कूकड़ा, चतर सिंह, ग्राम गढ़ीदेशराज आदि किसानों के प्रार्थना पत्रों पर विचार किया गया तथा उक्त किसानों के प्रार्थना पत्रों का संबंधित पटल से मौके पर निस्तारण करा दिया गया।
शराब सहित किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जीरो ड्रग्स अभियान के तहत एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर शिकंजा जारी है। शाहपुर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थो को गिरफ्तार कर रही है। २८ लीटर कच्ची शराब सहित तस्कर चढ़ा शाहपुर पुलिस के हत्थे। मुजफ्फरनगर एसएसपी विनीत जायसवाल के जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत। शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव की शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी। शाहपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से शाहपुर पुलिस ने २८ लीटर अवैध कच्ची शराब की बरामद। बीते दिन भी शाहपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को ३० लीटर अवैध कच्ची शराब और डोडा तस्कर को भेजा था जेल। शाहपुर पुलिस ने उदयवीर पुत्र सीताराम निवासी खतौली को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
खेल प्रतियोगिता हुई आयोजित, विजयी को किया सम्मानित
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड असमोली मुरादाबाद में ग्रुप की तीनों शुगर मिल के कर्मचारियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में प्राप्त अंकों के आधार पर मंसूरपुर शुगर मिल ने ग्रुप चौंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया।
खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने तथा शारीरिक विकास के उद्देश्य से धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की तीन शुगर मिलों असमोली, मीरगंज, मंसूरपुर के कर्मचारियों के बीच असमोली मुरादाबाद में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित तथा टीम मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मंसूरपुर शुगर मिल की वालीबॉल तथा बैडमिंटन की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सिंगल्स में द्वितीय स्थान प्राप्त कियास खो खो की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कियास मंसूरपुर शुगर मिल की टीमों ने सभी खेलों में उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक अंक प्राप्त कर ग्रुप की चौंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। ग्रुप के चेयरमैन विजय गोयल तथा मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम गोयल ने टीम को चौंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। मंसूरपुर पहुंचने पर टीम का अधिकारियों तथा कॉलोनी वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, पवन कुमार शर्मा, विश्व दीपक रतन, सौरभ शुक्ला, महिला क्लब की अध्यक्ष रंजना दीक्षित, दीपक त्यागी, चंद्रशेखर, ब्रजराज यादव, नरेंद्र पुंडीर , करण सिंह, संजीव कुमार शर्मा राजू त्यागी, अजय कुमार गुप्ता ,नितिन श्रीवास्तव, कपिल, साक्षी कल्याणी, सुखविंदर आदि उपस्थित रहे।
अवैध अतिक्रमण पर चला चाबुक
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिलाधिकारी बुढ़ाना के नेतृत्व में ग्राम परसौली में स्थित चक मार्ग को राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार पैमाइश कर आपसी सहमति से चक मार्ग में स्थित अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र अंतर्गत जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन एवं उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार के नेतृत्व में ग्राम परसौली में स्थित चक मार्ग संख्या ३५४ एवं ३४१ को शिकायतकर्ता अमित कुमार निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर के द्वारा प्रस्तुत शिकायत के क्रम में राजस्व टीम द्वारा नियमानुसार पैमाइश कर आपसी सहमति से चक मार्ग में स्थित अवैध अतिक्रमण को हटवाया गयाद्य रास्ता विधिवत रूप से चालू करा दिया गया है मौके पर स्थानीय किसान एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
गौशालाओं में खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व मेंकिया स्प्रे का छिडकाव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड विकास अधिकारी बघरा के नेतृत्व में विकास खण्ड बघरा में अस्थायी गौशाला में एंटी लारवा का स्प्रे एवं वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी बघरा राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में विकास खण्ड बघरा के अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल में पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं का टीकाकरण एवं वैक्सीनेशन का कार्य किया गया एवं ग्राम पंचायत बघरा के अस्थाई गौशाला में एंटी लारवा का स्प्रे कार्य करवाया गया।
दो थानेदार बदले
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने की दृष्टि से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो थानेदारों के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल किए हैं। मिथुन दीक्षित को अब रतनपुरी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
विकास भवन में प्रशिक्षण प्रदताओं की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास भवन के सभाकक्ष में उ०प्र० कौशल विकास मिशन अन्तर्गत जिला कौशल समिति के सदस्य एवं जनपद के सूचीब( समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। विकास भवन मुजफ्फरनगर के सभाकक्ष में उ.प्र. कौशल विकास मिशन अन्तर्गत जिला कौशल समिति के सदस्य एवं जनपद के सूचीब( समस्त प्रशिक्षण प्रदाताओं के साथ मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद के सूचीब( प्रशिक्षण प्रदाताओं का आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा कि गई। समीक्षा के दौरान जनपद में 16 प्रशिक्षण प्रदाताओं को 3321 का लक्ष्य 12 सेक्टर में आवंटित किया गया है जिसके सापेक्ष वर्तमान में 1851 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा जिन प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा प्रशिक्षण कार्य प्रारम्भ नही कराया गया है उनको माह सितम्बर, 2022 के द्वितीय सप्ताह तक लक्ष्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिय गये है। तथा जनपद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेवायोजन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान मैं आयोजित होने वाले बृहद रोजगार मेले पर भी चर्चा की गई। 50 लाख से अधिक लागत वाले निर्माण कार्यो/सड़को की समीक्षा की गयी जिन कार्यो में प्रगति धीमी है उनमें तत्काल प्रगति बढायी जाये जो कार्य धन अभाव के कारण अवरू( है उनमें जिलाधिकारी महोदय की ओर से धनराशि जारी कराये जाने हेतु अर्द्धशासकीय पत्र प्रेषित किये जाये। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिये गये कि कतिपय परियोजनाओं का उनके द्वारा स्वयं निरीक्षण किया जायेगा। अतः गुणवत्ता पर विशेष घ्यान दिया जाये।
पदाधिकारियों की हुई घोषणा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिम उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में चुनाव पश्चात नव घोषणाओं का विधिवत आयोजन हुआ। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमति तनु राजपूत एवं प्रदेश महिला महामंत्री श्रीमति मोनिका रूस्तम रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक बाठला ने की व संचालन धर्मेन्द्र सिंह व सतनाम सिंह हंसपाल रहे। आयोजन की व्यवस्था में प्रदेश संगठन मंत्री पवन सिंघल की विशेष भूमिका रही। आयोजन में जिले व नगर के वरिष्ठ पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव कराकर घोषणाएं की गयी व इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र भी सौपे गये । प्रदेश महामंत्री द्वारा जिला अध्यक्ष गोपाल मित्तल, जिला महामंत्री दीपक नारंग, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, नगर अध्यक्ष प्रमोद टाक, नगर महामंत्री सतपाल सिंह हंसराज, नगर कोषाध्यक्ष अतुल गोयल को मनोनीत किया। युवा जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सडाना, युवा जिला महामंत्री प्रशान्त जैन, युवा जिला कोषाध्यक्ष विपिन बालियान, युवा नगर अध्यक्ष राजीव बंसल व युवा नगर महामंत्री केशव झाम्ब, युवा नगर कोशाध्यक्ष शक्ति सिंघल को बनाया गया महिला जिला अध्यक्ष पर श्रीमति शुभा अग्रवाल, महिला जिला महामंत्री श्रीमति सेजल अग्रवाल, महिला जिला कोषाध्यक्ष श्रीमति नूतन सिंघल, महिला नगर अध्यक्ष श्रीमति सारिका पवार, महिला नगर महामंत्री निधि झाम्ब को घोषित किया गया। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी महगाई की मार से दुखी है। ऑनलाईन व्यापार ने फुटकर व्यापारी को खतम करने का काम किया है। सरकार को नीतियों में सुधार करके नई नीतियों के तले व्यापार को बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। अगर इसी प्रकार चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब व्यापारी को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना होगा। प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री अशोक बाठला ने कहा कि पश्चिम उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल सदैव व्यापारी सेवा में तत्पर रहता है। आज संगठन की सभी इकाईयों का पुन गठन किया गया है जो भविष्य में बड़ी टीम के रूप में सामने आयेगा। आयोजन में अशोक बाठला, गोपाल मित्तल, पवन सिंघल, धर्मेन्द्र सिंह, रविन्द्र गुप्ता, प्रमोद टांक, सरदार सतनाम सिंह हसपाल, अतुल गोयल, विष्णु अनेजा, सि(ार्थ बाठला. सभासद विवेक चुग्ध, गुरप्रीत सिंह सिडाना. मोहित हुडिया प्रशान्त जैन, राजीव बंसल, अनिल विक्की, शोभित कपिल, गुरप्रीत सिंह सडाना, नितिन जैन, गुणा सिंह सडाना, इन्द्र . खुराना, विपुल धमीजा, विहान धमीजा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानाध्चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद में विशेष चौकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, ए०टी०एम, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों एवं लेन देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग की गई । जनपदीय पुलिस द्वारा सभी बैंको, पेट्रोल पम्प पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरे, अलार्म आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया साथ ही सभी प्रबन्धकों से कुशलता जानी गई । बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी तथा बैंक डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देश दिये गये । इसके साथ समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा मय पुलिस बल स्थान बदल बदल कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की भी चेकिंग की गयी तथा सभी को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।।
इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा स्थानीय अभिसूचना ईकाई, डॉग स्क्वॉड तथा एएस चेक टीम के साथ जनपदीय कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लगे सीसीटीवी कैमरों की दशा व दिशा को चेक किया गया, महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया गया। कचहरी परिसर में उपस्थित लोगों से पूछताछ की गयी तथा परिसर में खडें वाहनों को चेक किया गया। साथ ही सभी से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी। वहीं जनपद पुलिस द्वारा चलाये गये चैकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में भी हड़कम्प मचा रहा।
शातिर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातर शातिरों/वांछितों को पकडने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर भी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है तथा जनपद में जगह जगह चैकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। नगर कोतवाल आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने वारंटी अभियुक्त अज्जू पुत्र जुल्फीकार को गिरफ्तार किया तो वही किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने वारंटी अभियुक्त जावेद पुत्र महफूज को गिरफ्तार कर भेजा जेल!!
चाकू की नोक पर लूट
मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दिनदहाडे महिला से लूट की सूचना से हड़कम्प मच गया। महिला ने पचास हजार की नगदी व सोने की चैन को लूटने का आरोप अज्ञात बदमाश पर लगाया है। बाईक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मोरना की पॉश कॉलोनी में घटी घटना को लेकर दहशत व्याप्त हो गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
भाकियू के ब्लॉक उपाध्यक्ष विनीत चौधरी ने बताया कि मोरना स्थित शिक्षक कॉलोनी में उनका आवास है। मंगलवार की सुबह साढे दस बजे उनकी पत्नी सोनम अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ घर पर थी कि अचानक एक बदमाश जो मुंह पर मास्क लगाए हुए था, घर में घुस आया। बदमाश ने चाकू दिखाकर और छोटी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर सोनम को भयभीत कर दिया। बदमाश ने टीवी स्टैण्ड की रैंक में रखी पचास हजार रूपये की नगदी को लूटकर उसके गले में पडी सोने की चैन को खींच लिया। गली में आवाज होने पर बदमाश फरार हो गया। महिला ने पति को घटना की सूचना दी तो भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष ने मोरना चौकी प्रभारी को घटना की सूचना दी। विनीत चौधरी ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने बेतुके सवाल करते हुए लापरवाही दिखाई तथा मौके पर जाना भी गंवारा नहीं समझा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने थाना भोपा पर घटना की सूचना दी तो भोपा पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी की। वहीं बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
एन्टीलार्वा एवं सोडियम हाईपोक्लोराईड छिड़काव हुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम हेतु जनपद की चिन्हित ग्राम पंचायतों/ग्रामों में एन्टीलार्वा एवं सोडियम हाईपोक्लोराईड छिड़काव का कार्य विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत सम्पादित कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम हेतु जनपद की चिन्हित ग्राम पंचायतों/ग्रामों में एन्टीलार्वा एवं सोडियम हाईपोक्लोराईड छिड़काव का कार्य विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत सम्पादित कराया जा रहा है। विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-ढिंढावली, निजामपुर, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-मन्सूरपुर, नावला, विकास खण्ड-चरथावल की ग्राम पंचायत-बधाई कलां, विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-फलौदा, विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत-किनौनी, विकास खण्ड मोरना की ग्राम पंचायत-खाईखेडा, शुक्रताल एवं विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-रामपुर में लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम हेतु किये गये एन्टीलार्वा एवं सोडियम हाईपोक्लोराईड छिड़काव कार्य कराये जा रहे है।
अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विकास खंड शिक्षा अधिकारी बघरा के नेतृत्व मे अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक विकास क्षेत्र बघरा के विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुई। शासन के निर्देशानुसार अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक विकास क्षेत्र बघरा के विभिन्न स्कूलों में आयोजित हुई। विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डवराल के निर्देशन में शासन के आदेशानुसार विकास क्षेत्र बघरा की न्याय पंचायत तितावी, कूटबी व जसोई सहित अलीपुर कला के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमें शासन के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं जैसे निपुण भारत सब पढ़े सब बढ़े बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ डीबीटी के द्वारा यूनिफॉर्म का पैसा बैंक खातो में भेजा जाना। व उसके बाद अभिभावको के द्वारा बच्चों की ड्रेस बनवाए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
आदित्य धनराज कौशिक का हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) हरियाणा, रोहतक महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी में नॉर्थ इण्डिया कराटे चौम्पियन शिप का आयोजन हुआ जिसमें लगभग अलग-अलग राज्यों से आये हुए ५०० खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। सिहान राजेश कौशिक ने बताया कि अक्टूबर माह में दिल्ली में आयोजित नैशनल कराटे चौम्पियन शिप के लिए काता ईवेन्ट में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से केवल दो ही पुरुष सीनियर वर्ग में जा रहे हैं जिसमें आदित्य धनराज कौशिक ने काता में शानदार प्रदर्शन कर जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा दिल्ली आदि राज्यों को पछाड़ते हुए गोल्ड मैडिल पर अपना कब्जा कर नैशनल मे अपना स्थान सुरक्षित किया वहीं मु०नगर जिले से अंशिका निर्वाल ने सीनियर कुमिते (फाईट) में ब्रांज मैडिल हासिल किया व अक्षरा चौधरी ने भी फाइट में ब्रांज मेडल जीता। इसी क्रम में कुमिते में दक्ष भारद्वाज का भी प्रदर्शन सराहनीय रहा।
सिहान राजेश कौशिक ने बताया कि कराटे एसोसियेशन ऑफ इण्डिया के सेकेट्री जनरल सिहान रजनीश चौधरी व उत्तर प्रदेश के सैकेट्री जनरल सिहान अमित गुप्ता ने सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर भविष्य में आगे बढने की कामना की।
मोरना में हुआ रालोद प्रदेश अध्यक्ष का भारी स्वागत
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोरना में पहुंचे रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने चौधरी चरणसिंह चौक पर किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष ने प्राचीन तीर्थस्थल शुकतीर्थ में जाकर शुकदेव आश्रम में मन्दिरों के दर्शन किए व स्वामी ओमानन्द महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
मोरना में रालोद के जिला महासचिव अमित ठाकरान के आवास पर रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष रॉय ने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव की तैयारियों में संगठन जुट गया है। सपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई जा रही है। प्रत्येक विधानसभा पर पदाधिकारियों को सक्रिय किया जा रहा है। 11 मई से पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पांच लाख से अधिक व्यक्तियों को पार्टी से जोडा जा चुका है। पिछले कार्यों की समीक्षा की जा रही है। पार्टी नये उत्साह व नए जोश के साथ लोकसभा चुनाव लडेगी। भाजपा सरकार की नीतियों से आज जनता त्रस्त हो चुकी है। 147 भ्रष्ट अधिकारियों को चिन्हित किया जा चुका है। सरकार उन पर बुलडोजर की कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। रालोद किसान मजदूर आम आदमी के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगा। जनता के अधिकारों के लिए रालोद संघर्ष करता रहा है। आज जनता सरकार की बांटने वाली राजनीति को समझ चुकी है। भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में जुटी सरकार मुद्दों से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष सुन्दर गुर्जर, ललित सहरावत, बिन्नू राठी, धीरसिंह डायरेक्टर, भूपेन्द्र चौधरी, फरमान अली, बिन्नू, गौरव राठी, नीशू आदि मौजूद रहे। इसके उपरान्त रालोद प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय ने तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम में महान संत स्वामी कल्याणदेव महाराज को नमन किया व प्राचीन वट वृक्ष की परिक्रमा कर मन्दिरों के दर्शन किए। सुमन कृष्ण शास्त्री ने उन्हें शुकतीर्थ की महत्ता को विस्तार से बताया। प्रदेश अध्यक्ष को स्वामी ओमानन्द महाराज ने पटका पहनाकर व ग्रन्थ भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया।


