समाचार (Muzaffarnagar News)
रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति चेयरमैन रमेशचंद रतन ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति चेयरमैन रमेशचंद रतन ने समिति सदस्यों के साथ मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर पंखे लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वेटिंग रूम पर रखी पुरानी कुर्सियों पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें बदलने का आदेश रेलवे अधिकारियों को दिया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। रेलवे में भी पुरानी व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। अब ठंड के दिनों में रेल को पटाखे फोड़कर आगे नहीं बढ़ाया जाता।
दिल्ली डिवीजन के स्टेशनों का निरीक्षण करने के लिए 24 सदस्यों की टीम के साथ निकले रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति चेयरमैन रमेशचंद रतन ने बुधवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में रेल देशाटन का बड़ा माध्यम बन चुकी है। कहा कि पहले यात्री रेल से यात्रा करने में घबराते थे। सर्दी के दिनों में पटाखे फोड़ कर रेल चला करती थी। 2016 से पहले रेल का बजट अलग था, अब रेल का विकास जैसे पटरी, रेक्टीफिकेशन, ब्रोड गेज जैसा नहीं था। नए बजट में अब मोदी की सरकार में नई डिवाइस लगाकर चलाई ट्रेन चलाई जा रही है। आज वंदे भारत जैसी ट्रेन पटरियों पर दौड़ रही है। पीएम की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास। अब लटकाना-भटकाना इस सरकार में नहीं चलता।
उन्होंने कहा कि विगत 17 जून को 24 सदस्यीय टीम का गठन हुआ। रेलवे बोर्ड यात्री सेवा समिति चेयरमैन रमेश चंद रतन ने कहा कि समिति यात्रियों से संवाद कर समस्याओं की चिंता करती है। यात्रियों के ट्रेन में चढने से उतरने तक उनकी समस्याओं का ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि यात्री महसूस करें कि यात्रा हवाई जहाज जैसी हो। उन्होंने कहा कि डिवीजन से वार्ता कर समस्याओ का निस्तारण करते हैं। यदि डिवीजन के बाहर का मामला होता है तो मासिक बोर्ड की बैठक में उसका भी निस्तारण किया जाता है। लगभग सवा दो से ढाई करोड़ यात्री प्रतिदिन रेल से यात्रा करते हैं। रेल ने कोविड काल में 24 घंटे दवा आदि मरीजों को पहुंचाई।
मुजफ्फरनगर में वृंदावन गार्डन बैंकटहाल को एमडीए ने किया सील, व्यापारियों ने धरना किया शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन को सील कर दिया है, यह कार्रवाई मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने की है .प्राधिकरण का आरोप है कि बैंक्विट हॉल का संचालन अवैध रूप से किया जा रहा था।
आज नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति और तहसीलदार सदर अभिषेक साही के नेतृत्व में विकास प्राधिकरण की टीम और भारी पुलिस बल भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन बैंक्विट हॉल पर पहुंचे और बैंकट हॉल को सील कर दिया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि वृंदावन गार्डन समेत शहर के ज्यादातर बैंक्विट हॉल बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं, जिन्हें कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद भी इनके द्वारा बैंकट हॉल के नक्शे पास कराने की कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिसके चलते यह बैंकट हॉल सील किया गया है।
आपको बता दें कि वृंदावन गार्डन बैंक्विट हॉल मुजफ्फरनगर के प्रमुख उद्योगपति और भाजपाई परिवार का है। इस परिवार का प्रसिद्ध गांधी टेंट हाउस भी है, जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत सभी वीवीआईपी की जनसभा में टेंट लगाने का काम करता है और उत्तर प्रदेश के प्रमुख टैंट व्यवसायी में शामिल है , विकास प्राधिकरण ने कुछ माह पूर्व मुजफ्फरनगर शहर के सभी बैंकट हॉल को नोटिस जारी किए थे लेकिन किसी ने अभी तक भी नक्शा पास नहीं कराया है ,सभी बैंकट हॉल स्वामी राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के पास भी गए थे, जिन्होंने वादा किया था कि उनके बैंकेट हाल को सील नहीं करने दिया जाएगा ,लेकिन आज जिला प्रशासन ने बैंकेट हाल को सील कर दिया है जिससे बाकी बैंकट हॉल मालिकों में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर शहर में ज़्यादातर बैंकेट भाजपा नेताओं से ही जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा वृंदावन गार्डन को सील किए जाने की सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर पहुंच गए हैं और उन्होंने वहीं सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भी हैं, उनके द्वारा वृंदावन गार्डन को सील किए जाने के बाद शुरू हुए धरने से क्या यह बैंकट हॉल फिर खोल दिया जाएगा?, इस पर सबकी नजर रहेगी। समाचार लिखे जाते समय व्यापारी वृंदावन गार्डन के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं और पुलिस बल वहां तैनात है।
सीडीओ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला सहकारिता बैंक का निरीक्षण कर सहकारिता विभाग के कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भांगिया द्वारा सहकारिता विभाग के बारे में जानकारी ली गई सर्वप्रथम जिला सहकारिता बैंक का निरीक्षण, सहकारिता विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण एवं इफको कृषक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया गया साथ ही नवीन मंडी में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कृषको से वार्ता करते साथ में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक महोदय, जिला प्रबंधक पीसीएफ, क्षेत्र प्रबंधक इफको, अपर जिला सहायक सहकारी अधिकारी सदर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता की समस्याओं को सुना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड सदर मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल०सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, अवर अभियंता एवं समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। आज ब्लॉक दिवस मे ०४ प्रकरण प्राप्त हुये, एवं ०४ शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर निराकरण का निर्देश दिया गया।
रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । २४ सदस्य टीम के साथ मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे पीएससी रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड भारत सरकार के चेयरमैन रमेश चंद्र रतन! मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण! निरीक्षण से पूर्व पूरा रेलवे स्टेशन साफ सुथरा चमका! शानदार बिल्डिंग बनने के बाद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बदल चुका है, उसी का निरीक्षण करने के लिए आज पीएससी चेयरमैन मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं! रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम, जीआरपी, क्रक्कस्न और रेलवे के अन्य अधिकारीगण मौजूद!
सामुदायिक शौचालय का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी सदर द्वारा बीबीपुर स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा द्वारा बीबीपुर स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें चल रही मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई, ग्राम पंचायत राई में नवनिर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया, एवं मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत अवर अभियंता ग्राम पंचायत सचिव आदि उपस्थित रहे।
समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली काशीराम आवासीय कॉलोनी में लगातार समस्याओं का जमावड़ा लगा रहता है वर्षों से बनी हुई इस कॉलोनी के अंदर बीजेपी सरकार में उन गरीब परिवारों को मकान आवंटित हुए थे जिनका शहर में स्थाई रहने का ठिकाना नहीं था सरकार ने आवास तो आवंटित कर दिए लेकिन उन लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरत में काम आने वाली बिजली पानी साफ-सफाई पानी की निकासी आदि व्यवस्थाओ की ढंग से व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है। लगातार यह लोग समस्याएं रखते हैं लेकिन निवारण के नाम पर कॉलोनी वासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता है तो वही आज दर्जनों काशीराम आवास की रहने वाली महिलाएं आज डीएम कार्यालय पर आई और कई समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम डीएम कार्यालय पर दिया और कहा कि हम चाहते हैं कि हमारी समस्याओं का जल्द ही निस्तारण हो सके।
श्रद्धालु महिलाओं ने की पूजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की तिथि अक्षय नवमी पर्व अंावला नवमी के पावन अवसर पर आज नगर के विभिन्न मंदिरो एवं कई अन्य स्थानो पर श्रृद्धालु महिलाओं द्वारा अंावले के पौधे की पूजा-अर्चना कर कथा सुनी गई। इस अवसर पर नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य द्वारा विधि विद्यान से से आंवले के वृद्ध की पूजा एवं कथा सुनाई गई। वहीं दूसरी और स्थानीय रेवले स्टेशन के सामने वाली गली में स्थित श्री शिव मंदिर के पंडित कृष्णानन्द मिश्रा द्वारा अंावला नवमी का वृतान्त सुनाया गया। नगर के मौहल्ला बंजारान पंचमुखी कुएं पर श्रृद्धालु महिलाओं द्वारा सामूहिक पूजन किया गया। शास्त्रानुसार अक्षय नवमी पर्व आंवला नवमी पारिवारिक एवं संतान सुखप्रदान करने वाला है। एतएव पारिवारिक सुख समृद्धि की मंगल कामना से श्रृद्धालु महिलाओं द्वारा आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना की जाति है।
युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।Train की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रेशू विहार रेलवे फाटक के समीप आज सुबह Trainकी चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के लोगों सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची थाना जीआरपी पुलिस ने मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का होने के कारण सिविल लाइन पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहंुची सिविल लाइन पुलिस कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहंा मौजूद भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना हे कि हुलिये के आधार पर मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिवारजनो को इस हादसे की सूचना दी जा सके।
पैराई सत्र का हुआ शुभारम्भ
रोहाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आईपीएल की रोहाना कलां शुगर मिल का आगामी पेराई सत्र के लिये क्रेन में गन्ना डालकर मुहर्त किया गया। मिल के मुहर्त से पूर्व पंडित शिव नारायण ने प्रतिवर्ष की भांति गन्ना यार्ड में मंत्रोचाप, हवन यज्ञ पूजा अर्चना की। आगामी पेराई सत्र में मिल प्रधानप्रबंधक कुलदीप सिंह के साथ किसानों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर क्रेन में गन्ना डालकर मुहर्त किया गया। इस अवसर पर गन्ना सचिव शशि प्रकाश, डिप्टी बिनोद कुमार सिंह, राहुल पूर्व प्रधान विजय सिंह, अरविंद मलिक, पूर्व प्रधान इमलाक, किसान नेता पकजभगत, अनुज त्यागी, नित्यानन्द, सतवीर त्यागी, सुशीलत्यागी पूर्व जिला मंत्री, प्रधानसोनू, चेयरमैन चंद्रशेखर, सतीश भारद्वाज बहेड़ी, प्रधान सुभाष त्यागी, पवन त्यागी, दुष्यंत त्यागी, ओमबीर सिंह, बबलू त्यागी, भवरसिंह शास्त्री आदि किसान उपस्थित रहे।
प्रकाश उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गुरू नानक देव जी महाराज के जन्मोत्सव कार्तिक पुर्णिमा से पूर्व चल रहे प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में आज नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें श्री गुरूद्वारा सिंह सभा सहित नगर के विभिन्न गुरूद्वारों की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों सहित सिख समाज के अनेक श्रृद्धालु साध संगत मे मौजूद रहे। विदित हो कि सिख समाज द्वारा पांच प्रभातफेरी निकाली जाएंगी।
डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । तेजगति व लापरवाही के साथ आ रहे बाईक चालक युवकों ने डिवाईडर मे टक्कर मार दी। इस हादसे पर मौके पर पहंुची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तथा चोटिल हुए दोनो युवकों को उपचार के लिए समीप ही निजी चिकित्सक के यहंा भिजवा दिया।
ई रिक्शाएं बन रही है जाम का कारण
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर की सड़कों पर ई रिक्शा की भरमार है। ये सस्ते होते के साथ ही अब खतरनाक होते जा रहे हैं। चालकों की मनमानी के चलते सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्कूली बच्चों को भुस की तरह ठूंस कर ले जाया जाता है।
जिले में इन ई रिक्शा सुविधा के साथ जान के दुश्मन भी बन रहे हैं। नियम-कायदों को ताक पर रख अनियंत्रित गति से दौड़ाए जा रहे हैं।रात के समय तो ये ओर भी खतरनाक हो रहे है।कुछ अनट्रेंड ड्राइवरों की लापरवाही से लोगो दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को ई-रिक्शों में भुस की तरह ठूस कर ले जाया रहा है। सुरक्षा के मानकों का अनुपालन न होने से ही ई-रिक्शा दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। अभी कुछ देर पहले ही जो घटना हुई उसमें लापरवाही ई रिक्शा चालक की निकली ।जहाँ बाइक सवार अपनी नियंत्रित गति में होने के बावजूद ई रिक्शा से भिड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उनका कहना था कि ई रिक्शा चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक रोंग साइड ई रिक्शा घुमा दी जिससे ये घटना हुई।और ये कोई नई घटना नही है इसी तरह कई अनट्रेंड ड्राइवर सड़को पर लापरवाही करते दिख सकते है।
ई-रिक्शा लोगों के लिए रोजगार का सबसे सरल माध्यम बन गए हैं। पैरों से चलाने वाले अधिकतर रिक्शा चालक अब ई रिक्शा चला रहे हैं। इसके अलावा इनमें अन्य रोजगारों को छोड़ने वाले व बेरोजगार भी ई-रिक्शा चला रहे हैं। इनके लिए कोई नियम-कानून नहीं है। चार यात्रियों के लिए निर्धारित इन रिक्शों में सीमित संख्या से अधिक यात्रियों को बिठाया जा रहा है। अनियंत्रित गति से चलने वाले ई-रिक्शा ही हादसों को न्योता दे रहे हैं।
इनको लोडर वाहन के रूप में भी प्रयोग किया जा रहा है। स्कूली बच्चों के लिए ई-रिक्शा का प्रयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। एक रिक्शा में मानक से काफी ज्यादा बच्चों को बिठाया जा रहा है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। इन्हें नाबालिग भी दौड़ा रहे हैं। अनियंत्रित गति से चलाने से दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा भी इनकी अनदेखी की रही है।
प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के संबंध में विद्यालय में स्लोगन/कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के संबंध में विद्यालय में स्लोगन/कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एस०डी० गर्ल्स इंटर कॉलेज, झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के पत्रांक के अनुसार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न किए जाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने के संबंध में विद्यालय में स्लोगनध्कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा ९ से १२ की छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया व सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन से संबंधित विचारों को कविता व स्लोगन के माध्यम से कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया। जनता इंटर कॉलेज भोपा में हो रही तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता में श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका ने डिस्कस और हैमर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करके २ गोल्ड मैडल प्राप्त किया। शालू, नेहा, अर्शी, तनवी, दीपांशी, तनु, रितिका ने विविध खेलों में द्वितीय स्थान प्राप्त करके सिल्वर मैडल प्राप्त किया और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त करके २ कांस्य मैडल प्राप्त किया।
प्राचार्य के नाम सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बीएससी बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर को परीक्षा परिणाम को वापस लेने की मांग की । आज डी ए वी कॉलेज मुजफ्फरनगर के छात्रसंघ संयुक्त सचिव अमन जैन के नेतृत्व में बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं ने माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलसचिव के नाम प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ नेता अमन जैन ने बताया कि डीएवी पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर के बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं का परीक्षाफल असंतोषजनक घोषित हुआ है जिसमें विद्यार्थियो को अधिक संख्या में अनुतीर्ण किया गया है। विद्यार्थियो के घोषित परीक्षाफल के अनुसार अधिकतर विद्यार्थियो के विषयो में शून्य अंक दर्शाए गए हैं और अधिकांश विद्यार्थियों के कई विषयो में ५ से कम अंक दिए गए है साथ ही अधिकांश छात्र -छात्राओं को ३ से ४ विषय में अनुत्तीर्ण किया गया है जिससे अनुमान है कि मूल्यांकन सही ढंग से नहीं किया गया है। इस त्रुटि से विद्यार्थियो का भविष्य अंधकारमय हो सकता है इसीलिए समस्त छात्र छात्राएं की मांग है की विद्यार्थियो की कॉपी की जांच पुनः निष्पक्ष और सही ढंग से कराई जाएं और विद्यार्थियो का संशोधित परीक्षाफल पुनः घोषित करते हुए वर्तमान घोषित परीक्षाफल में हुई गड़बड़ी को सार्वजनिक करते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाए यदि ऐसा नहीं होता है तों छात्र संघ एवं विद्यार्थी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे जिसका दायित्व विश्वविद्यालय प्रशासन का होगा।
इस पर प्राचार्य डॉ संजीव मित्तल ने आश्वासन देते हुए कहा कि विश्वविधालय को इस मामले में अवगत कराया जाएगा और शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
इस मौके पर रुचिन नरवाल, नदीम, नीरज, अदीबा खान, आदित्य कुमार, अनुष्का त्यागी, अवि तालियान, किरण, वर्निका त्यागी, अंजलि तोमर, उन्नति, मेघा, मनताशा प्रवीण, निक्की, सारा, शोएब, अनस, काजल आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे…
निकाय चुनाव की तैयारियां हेतु बैठक आयेाजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर निगम चुनाव हेतु सूर्य प्रकाश पाल नगर प्रभारी ने मुजफ्फरनगर में सभी वार्डों पर प्रभारी एवं संयोजको की नियुक्ति की थी जिसमें विजय वर्मा को वार्ड नंबर ५३ का प्रभारी एवम नैमिष चन्देल को संयोजक नियुक्त किया गया। विजय वर्मा ने चुनाव में गर्मी लाने हेतु सेक्टर नंबर ६ में जाकर एक कामकाजी मीटिंग नैमिष चंदेल वार्ड संयोजक, सेक्टर संयोजक अनुज, बूथ अध्यक्ष रविन्द्र, बृजेश, अजनेश, राहुल , मनीष धीमान आदि पदाधिकारियों के साथ ली जिसमें उन्होंने वहां उपस्थित सभी पदाधिकारीयो एवम कार्यकर्ताओं में जोश भरा और पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों को बताया और कहा कि सभी लोग आने वाले १ महीने में घर घर व मोहल्ले की प्रत्येक गली में जाकर चुनाव प्रचार करें और यह भी कहा की १-७ नवंबर तक नए वोट बनाने की अंतिम तिथि है जिसमें अधिक से अधिक नए वोट बनाकर पार्टी को इसका लाभ पहुंचाने का काम करें।
उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया की वह लोग अपने वार्ड में कड़ी मेहनत करेंगे और १००प्रतिशत भाजपा प्रत्याशी को नगर एवं वार्ड में जिताने का कार्य करेंगे।
एसएसपी ने किया शुकतीर्थ मेले की तैयारियों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थ नगरी सुकतीर्थ में होने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियां जोरों पर है जिसके चलते पुलिस और प्रशासन द्वारा तमाम तरह की व्यवस्थाएं की जा रही है जिसमें पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी पूरे मेले की व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं इसी के चलते एसएसपी विनीत जायसवाल दल बल के साथ सुकतीर्थ पहुंचकर मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एसएससी विनीत जयसवाल ने बताया शुक्रताल मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं यहां कोतवाली बनाई जा रही है और पर्याप्त संख्या में यहां पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाएगा इसके अलावा इस पूरे एरिया को ३ सेक्टर्स में बांटा है जहां पर इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी २४ घंटे शिफ्ट वार ड्यूटी करेंगे और सभी सीनियर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा यहां लगातार भ्रमण किया जा रहा है उन्होंने यह भी बताया कि मेले को शांतिपूर्वक सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों से भी समन्वय में स्थापित किया जा रहा है।
खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपतिधाम मंे चल रहे श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अन्तर्गत आज प्रातः करीब 9 बजे भगवान श्री खाटू श्याम जी की शोभायात्रा गणपति धाम मंदिर से प्रारम्भ्भ होकर कूकडा मंडी, राजवाहा रोड, मुनीम कालोनी, बडा डाकखाना, गउशाला रोड, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार एवं वकील रोड आदि विभिन्न स्थानो से बैंडबाजो के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा मे 12 झंाकिया, श्याम बाबा का रथ जो हाथों से खींचा गया। इस दौरान मंदिर के संस्थपक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल, सचिव अशोक गर्ग, अनिल गोयल, जे.पी.चचा, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्रीश सिंघल, रजत राठी,अमित गुप्ता, शुभम तायल, प्रतीक कंसल आदि मौजूद रहे।
अग्निशन अधिकारी रमाशंकर तिवारी का स्थानान्तरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दमकल विभाग द्वारा जनपद मे करीब साढे पांच साल का शानदार कार्यकाल बिताने वाले मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी का स्थानान्तरण चंदौसी मुगलसराय कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने अपनी लगनशीलता से दमकल विभाग की पूरी व्यवस्था को बदल कर रख दिया। उनके प्रयास से जनपद के सभी फायर बिग्रेड स्टेशनो को नई गाडियंा उपलब्ध हो सकी। विदित हो कि जनपद को दो नए फायर स्टेशन भी मिले। मसलन जनपद में बुढाना और जानसठ मे दो नए फायर स्टेशन खुल चुके हैं। सभी पेपर मिलो और अन्य संस्थानो मे फायर के टैंकर उपलब्ध हैं।
एडवोकेट शलभ कौशिक की माता का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शलभ कौशिक एडवोकेट की माताजी श्रीमति सुधा कौशिक पूर्व प्रधानाचार्या का बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया। इस हादसे से नगर मे शोक छा गया। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, साथी अधिवक्ताओ व समाज के गणमान्य लोगों नेे शलभ कौशिक के पान मंडी स्थित पैतृक आवास पान मंडी पहंुच कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। दोपहर के वक्त नदी घाट स्थित शहर शमशान घाट पर स्व.श्रीमति सुधा कौशिक का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।
बस स्टेंड के समीप बेसुध अवस्था में मिला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रोडवेज बस स्टेशन के समीप लोगांे का उस समय हुजूम लग गया कि जब उन्होने देखा कि एक व्यक्ति रोडवेज तिराहे के कोने पर बेसुध अवस्था मे पडा हुआ है। आसपास के दुकानदारो व मौके पर एकत्रित भीड का कहना है कि शायत उक्त व्यक्ति नशे मे है। जबकि यहंा बसों व अन्य वाहनो का भी आवागमन बना रहता है। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


