समाचार (Muzaffarnagar News)
छात्रा को किया सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आजादवीर ने छात्रा को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य आजादवीर ने प्रतियोगितामें प्रथम आने पर राधिका को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोतिओं में भाग लेने से बच्चों का मानसिक विकास होता है जैसे कि मनुष्य के जीवन में पढ़ाई आवश्यक है उसी प्रकार पढ़ाई के साथ-साथ खेल, गायन, भाषण आदि विभिन्न गतिविधियां भी जरूरी है। इन सब गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास होता है तथा खेलों से शारीरिक विकास होने पर बच्चे जल्दी से बीमार भी नहीं पड़ते।
विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जैन महासंघ नेदिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भारतीय जैन महासंघ द्वारा अपनी पांच मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन। आपको बता दें कि आज शुक्रवार को भारतीय जैन महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी पांच मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि पारसनाथ पर्वत राज को वन्यजीव अभयारण्य पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान पर्यटन धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाए। पारसनाथ पर्वत राज और मधुबन को मांस मदिरा बिक्री मुक्त पवित्र जैन तीर्थ स्थल घोषित किया जाए।पर्वतराज से पेड़ों का अवैध कटान पत्थरों का अवैध खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंध लगाया जाए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
सेक्टर लेवल मीटिंग आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्राम नावला में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सेक्टर लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया। ग्राम नावला में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की सेक्टर लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के पोषाहार वितरण रजिस्टर एवं आशा एवं एएनएम के हस्ताक्षर किए जाने वाले लाभार्थी रजिस्टर का सत्यापन किया गया, पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थी फीडिंग का सत्यापन किया गया। तथा विभागीय कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उक्त मीटिंग में १५ आंगनवाडी कार्यकत्रियों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय मुख्य सेविका श्रीमती संतोष एवं ब्लॉक को ऑर्डिनेटर गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।
मेधावियों का आज होगा सम्मान समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद जाट महासभा के प्रेस प्रवक्ता अनिल चौधरी उर्फ मुन्नू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि 11 दिसम्बर 2022 में होने वाले जनपद जाट महासभा के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभावान खिलाडियों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भोपा रोड स्थित पंजाबी बारात घर में सम्मानित किया जायेगा। जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमति वन्दना वर्मा एमएलसी, अति विशिष्ट अतिथि डा.राममोहन चेयरमैन सुदिती ग्लोबल एकेडमी,मैनपुरी, अति विशिष्ठ अतिथि डा.नरेश कुमार मलिक प्राचार्य चौ.छोटूराम पी.जी.कॉलेज, मुजफ्फरनगर, विशिष्ठ अतिथि सरदार जंग सिंह प्रबन्धक पंजाबी बारात घर भोपा रोड, विशिष्ठ अतिथि इन्जि.संजीव कुमार टैगोर गार्डन, नई दिल्ली, विशिष्ठ अतिथि अमित चौधरी डायरेक्टर वसुन्धरा रेजीडेंसी, मुख्य संरक्षक कुं. विजय राज सिंह, वरिष्ठ सचिव युद्धवीर सिंह मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता अनिल चौधरी मुन्नू ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारम्भ होगा।
11 को निःशुल्क नेत्र कैम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एमजी पब्लिक स्कूल विद्यालय परिसर में वरदान सेवा संस्थान, गाजियाबाद के सहयोग से हमारे संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल जी एवं स्वर्गीय विमलावती देवी जी के सम्मान में आँखों के निःशुल्क विराट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आँखों के निःशुल्क विराट कैंप की जानकारी समाज के हित में अधिकतम लोगों से साझा करें ताकि बहुत सारे लोग इस का लाभ उठा सकें। कैम्प का समय -प्रातः १० बजे से १ बजे तक होगा। यह जानकारी सतीश चन्द गोयल सी.ई.ओ टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग लि.एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनसमस्याओं को सुनकर किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला थानाप्रभारी रेनू सक्सेना एक और जहां पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने का काम बखूबी कर रही हैं तो वही अपने अधीनस्थों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक कर सपथ भी दिलवा रही हैं।आज महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना ने महिला थाना परिसर में अपने अधीनस्थों को यातायात नियमों के प्रति शपथ दिलाते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन किसी डर या भय से नहीं बल्कि मन से करें और यातायात नियमों के पालन के संबंध में शपथ दिलाते हुए कहा की सभी पुलिस कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को यातायात के प्रति नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई और इस अवसर पर सभी पुलिस जनों ने यातायात नियमों के पालन करने और कराने का शपथ लेते हुए सभी पुलिस कर्मचारीयो ने कहा कि
हम शपथ लेते हैं कि यातायात नियमों का पालन करेंगे और लोगो को जागरूक भी करेंगे।
निरीक्षण कर किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के विभिन्न विकास खंड पशु चिकित्सकों द्वारा पशुओं को बीमारी से बचाव को जागरूक किया जा रहा है तथा टीकाकरण के प्रति भी जागरूक कर टीकाकरण किया जा रहा है।
जनपद के विभिन्न पशु चिकित्सकों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के स्थाई गोवंश आश्रय स्थल एवं अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया, बीमार पशुओं का उपचार, ब्रूसेलोसिस बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण, एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के दिशा निर्देशन में डा० मंशाराम गौतम उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना द्वारा अस्थाई गौवंश आश्रय स्थल अटाली पर नियमित भ्रमण कर पशुओं का स्वास्थ परीक्षण किया। एक घायल गाय का उपचार किया गया, साफ सफाई सही पाई गई। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के द्वारा कान्हा गोशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी चरथावल डॉ० अमरदीप सिंह के निर्देशानुसार कसोली गोशाला चरथावल की रूटीन विजिट की गई, गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार तथा घायल गोवंश का उपचार किया गया।
सकारात्मक सोच और प्रयास का बताया महत्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) दीपचंद्र ग्रेन चैंम्बर इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में आज ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा मुजफ्फरनगर से आई बहन बी.के.तनु और बी.के.विधि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के चहुंमुखी विकास के लिए सकारात्मक सोच और प्रयास का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए नकारात्मक विचारों और वस्तुओं से दूर रहकर छात्र देश और समाज के लिए बेहतर भविष्य साबित हो सकते हैं। दोनों बहनों ने कहा कि नियमित पाठ्यक्रम के साथ ही बालकों को विद्यार्थी जीवन से ही अध्यात्म, योग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए ताकि भविष्य में असफलता के लिए कोई स्थान ही शेष ना रहे। विश्वविद्यालय से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार और योगाचार्य श्री मुकुल दुआ जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थी जीवन से ही योग और आध्यात्मिक विकास पर बल दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों के पीछे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की ।
प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का विभिन्न विद्यालयों में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला विद्यालय निरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह के आदेशों के क्रम में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डी०ए०वी०इण्टर कॉलेज जानसठ मुजफ्फरनगर मे विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सेन एवं जानसठ थाना के एस०आई० इंतजार अहमद एवं कस्बा चौकी इंचार्ज गजेंद्र कुमार द्वारा छात्रों को यातायात संबंधित नियम बताए गए। फिट इंडिया विद के अंतर्गत श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में बालिकाओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर में फिट इंडिया क्विज कंपटीशन में विद्यालय के २ छात्रों ने विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कर टेस्ट पूर्ण किया।
श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रदर्शनी तथा मॉक ड्रिल का आयोजन छात्र एवं छात्राओं के सम्मुख किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा चरथावल मुजफ्फरनगर में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं को पीटी तथा योग कराया गया। श्री के के जैन इंटर कॉलेज खतौली में श्रीमती सोनी जैन जी द्वारा छात्र एवं छात्राओं हित में कैरियर काउंसलिंग की गई। श्री पार्श्वनाथ जैन इण्टर कॉलेज जौला मुजफ्फरनगर में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रदर्शनी में आग बुझाने के सिलेंडर से आग पर काबू करने का प्रदर्शन किया गया। आग से संबंधित हादसे से बचाव कैसे कर सकते हैं इसके बारे में विस्तार से समझाया गया। अमृत इंटर कॉलेज रोहाना मुजफ्फरनगर में आपदा प्रबंधन विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिले के समस्त प्रधानाचार्य के साथ पी. आर. पब्लिक स्कूल में रीजनल ऑफिसर सीबीएसई रणबीर सिंह का वार्तालाप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में सीबीएसई की ओर से मुजफ्फरनगर जिले के प्रिंसिपल मीट २०२२ का आयोजन किया गया । ।मुख्य अतिथि डॉक्टर रणबीर सिंह जी सीबीएसई रीजनल ऑफिसर, देहरादून का स्वागत पी आर पब्लिक स्कूल के मैनेजमेंट एवम जिले के विभिन्न स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापकों द्वारा किया गया । ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्र बैंड द्वारा मनमोहक धुन बजा कर एस्कॉर्ट किया गया ।माननीय रणबीर सिंह जी ग्रुप के सभी छात्र छात्राओं से मिले। बैठक की शुरुआत रीजनल ऑफिसर रणबीर सिंह जी , सिटी कोऑर्डिनेटर अनीता दत्ता ,मैनेजर अशोक सिंघल जी , प्रधानाचार्य मानसी सिंघल द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई । स्कूल प्रधानाचार्य मानसी सिंघल ने सभी उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। स्कूल छात्र छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया । अध्यक्ष रुहामा अहमद ,आई एस ए जिले के दोनो सहोदया के अध्यक्ष रुहामा अहमद जी व प्रमोद त्यागी जी ,इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल आर्य और सिटी कोऑर्डिनेटर श्री अनिता दत्ता जी ने अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। रीजनल ऑफिस रणवीर सिंह जी ने उपस्थित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को संबोधित करते हुए एन ई पी २०२० को सही रूप से लागू करने तथा उसके रिकॉर्ड्स को सही रूप में अपने पास सुरक्षित रखने के लिए कहा ।उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षा को चलाने के निर्देश दिए ताकि स्कूल के रिजल्ट को बेहतर किया जा सके, वही सभी स्कूल के बच्चों को एकेडमिक से अलग खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियों भाग लेने के लिए उत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रयास किया जाने पर जोर दिया ।हमें सबको एक टीम के रूप में कार्य करना चाहिए तथा अपने जिम्मेदारियों का अच्छे से निर्वाह करना चाहिए ।सीबीएसई द्वारा परीक्षा के लिए निर्धारित दिशा निर्देश का सही से पालन करें ।उन्होंने उपस्थित स्कूल प्रधानाध्यापकों के द्वारा शैक्षिक स्तर को ऊपर उठाने के लिए दिए गए सुझावों को सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निवारण भी दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों में सहयोग देने के लिए मैं हमेशा आपके साथ हूं ।होस्ट स्कूल के प्रबंधक कमिटी, सिटी कोऑर्डिनेटर, दोनो सहोदया के अध्यक्ष तथा आई एस ए के अध्यक्ष आदि के द्वारा अतिथि गण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के धन्यवाद के साथ इस सत्र का समापन किया गया।इस अवसर पर मुजफ्फरनगर और देवबंद के १०० से अधिक सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीप मालिक, अतुल कुमार, दुष्यंत त्यागी, शिव कुमार, गरिमा वर्मा , नीरज बलियान, सुघोष आर्य, आदि का विशेष योगदान रहा ।
2 दिवसीय योग शिविर का कल्याणकारी गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कल्याणकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज जागाहेडी मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्या श्रीमती सविता ने फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत २ दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को योग का प्रारंभिक ज्ञान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार का भी सहयोग रहा।
योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को योग करने से पहले की जानकारी देते हुए बताया कि योगासन खाली पेट और सुबह के समय करना हितकर होता है। उन्होंने बच्चों को यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान और समाधि का सूक्ष्म परिचय कराया। उन्होंने बच्चों को ताड़ासन तिर्यक ताड़ासन कटिचक्रासन पादहस्तासन अर्ध चक्रासन उष्ट्रासन मंडूकासन सिंहासन तथा हंसी आसन करवाएं तथा उनका लाभ भी बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के मस्तिष्क के विकास हेतु अनुलोम विलोम कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम भी कराए। उन्होंने बताया कि योगासन करने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। जो बच्चे बचपन से ही योगासन व प्रणाम करते हैं उनका शारीरिक मानसिक वह बौद्धिक विकास एक साथ होता है । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती सविता सुमन अश्वनी कुमार सोनिया रितिका अंजली मित्तल दीपमाला यज्ञ कुमार आदि समस्त स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
खोया मोबाइल सौंपकर दिया मानवता का परिचयत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खोया मोबाइल पाकर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौट गयी। बुढ़ाना मोड़ चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह ने मानवता दिखाते हुए चरथावल मोड़ सड़क पर पढ़ा हुआ एक मोबाइल उठाकर मोबाइल वाले शख्स को ढूंढकर उसको उसका मोबाइल वापस किया हैं।मोबाइल खोने को लेकर मायूस हुआ अरविंद लकड़संधा निवासी अपने खोए हुए मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आया।नाउम्मीद लिए बैठा अरविंद अपना मोबाईल मिल जाने पर चेहरे पर मुस्कान बिखर गई और मोबाइल पाने पर चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह को धन्यवाद दिया।
चरथावल इंस्पेक्टर ने थाना प्रांगण में पुलिसकर्मियों को दिलाई ट्रैफिक नियमों की शपथ
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल प्रांगण में जनपद में चल रहे यातायात माह के अंतर्गत चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को यातायात नियमों की शपथ दिलाते हुए कहा कि जब तक लोग जागरूक होकर वाहन नहीं चलाएंगे, तब तक सड़क दुर्घटना में कमी नहीं आ पाएगी। यातायात नियमों का पालन करने से लोग खुद की सुरक्षा तो करेंगे ही साथ परिवार को परेशानियों से बचाएंगे इस अवसर पर समस्त चौकी प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा
पांच वांछितों को किया गिरफ्तार
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बुढाना रवेन्द्र सिह द्वारा थाना बुढाना पर गठित पुलिस टीम द्वारा निम्न गुडवर्क किया गया । २४ नवम्बर को थाना बुढाना के ग्राम अटाली मे दो पक्षो का जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हो गया था जिसमे ०१ व्यक्ति की हत्या तथा कई लोग घायल होगये थे उक्त घटना के सम्बन्ध मे अंकित पुत्र ब्रहमसिह नि० अटाली थाना बुढानामु०नगर की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ जिसमे से ०६ अभियुक्तो को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं आज ०५ वाछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशादेही से आलाकत्ल की बरामदगी कर जेल भेजा जा रहा है। पकडे गये शातिर पंकज पुत्र ब्रह्मपाल, संजीव पुत्र धर्मवीर, हरिओम पुत्र धर्मवीर, सुनील पुत्र ब्रह्मपाल, वरुण उर्फ मुखिया पुत्र ब्रहमपाल सिहं समस्त नि०गण ग्राम अटाली थाना बुढाना को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रवेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उ.नि. नरेश कुमार, का० सत्यवीर सिह, अमन कुमार, मोहित कुमार, विवेक कुमार, अनुज कुमार, राजीव शामिल रहे। जिनके कब्जे से एक अदद चाकू (आलाकत्ल) (अभि० पंकज द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद फावडा (आलाकत्ल) (अभि० संजीव द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद तलवार (आलाकत्ल) (अभि० हरिओम द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद बलकटी (आलाकत्ल) (अभि० सुनील द्वारा घटना प्रयुक्त), एक अदद तलवार (आलाकत्ल) (अभि० वरूण उर्फ मुखिया द्वारा घटना प्रयुक्त) शामिल रहे।
ट्रक चालक घायल
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बीती रात सडक हादसे के तहत एक ट्रक चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार घने कोहरे के कारण बीती रात दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक बुरी तरह से फंस गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
हादसे में स्कूटी सवार हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त भोपा रोड के गंाव जट मुझेडा के समीप कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि उक्त कार सवार हादसे के बाद अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कासमपुर निवासी युवक दीपक आज दोपहर के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार होकर बहुपुरा रिश्तेदारी मे जा रहा था कि जैसे ही वह नई मन्डी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव मुझेडा पहंुचा कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे राहगीरो ने घायल युवक को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा घायल के परिजनो को इसकी सूचना दी। दीपक के घायल होने का समाचार मिलते ही उसके परिजन एवं पडौसी तुरंत ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
जीत पर दी बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजसेवी पं.उतादत्त शर्मा ने गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया को उनकी जीत पर अपनी व ब्राहमण समाज की और से शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समाजसेवी पं.उमादत्त शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में सभी वर्गो के साथ ब्राहमण समाज ने भी प्रत्याशी मदन भैयया को समर्थन करते हुए जीत के लिए आर्शीवाद दिया था। विज्ञप्ति मे अवगत कराया इस चुनाव मे पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव रालोद पूर्व विधायक पं.राजेन्द्र शर्मा, पं.नानक चन्द शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राहमण महासभा आदि का विशेष सहयोग रहा। चर्चा है कि लालबाग गंाधी कालोनी निवासी समाजसेवी पं.उमादत्त शर्मा शीघ्र ही रालोद मे शामिल होंगे।
विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना रामराज पर नियुक्त उ0नि0 रमेशचन्द द्वारा अभियुक्त परमजीत उर्फ काली पुत्र हरभजन निवासी नया गांव थाना रामराज, मुजफ्फरनगर को नया गांव मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 नरेश कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त निर्देश पुत्र राममेहर निवासी भोजाना पटटी कस्बा व थाना दोघट, बागपत को खतौली तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 टाटा ट्रक बरामद किया गया। इसके अलावा थाना सिविल लाईन पर नियुक्त उ0नि0 प्रवेश कुमार द्वारा अभियुक्त इकबाल उर्फ कालू पुत्र वसीर निवासी झाल चित्तोडा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को सिन्धावली अन्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस .315 बोरा बरामद किया गया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 नन्द किशोर द्वारा वारण्टी अभियुक्त रियाज पुत्र कदीर निवासी मौ0 महमूदनगर थाना सिविल लाईन को गिरफ्तार किया।
बाइक सहित शातिर दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र सैम कुमार निवासी ग्राम लखनौती थाना देवबन्द, सहारनपुर को तेवडा पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाईकिल को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 हरपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त विनय उर्फ छोटा पुत्र प्रवीण निवासी ग्राम सदरूदीन थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को सदरूददीननगर मार्ग से गिरफ्तार किया।


