समाचार (Muzaffarnagar News)
जिला महिला अस्पताल सहित ६ स्वास्थ्य इकाइयों पर मॉक ड्रिल की गई
संयुक्त निदेशक, सहारनपुर मंडल ने जिला महिला चिकित्सालय एवं मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर की मॉक ड्रिल का अवलोकन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में आज कोरोना की ६ स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । जिला महिला चिकित्सालय में मॉक ड्रिल का अवलोकन डॉ अनिल कुमार संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सहारनपुर मंडल द्वारा किया गया, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आज की मॉक ड्रिल में समस्त उपकरणों की क्रियाशीलता एवं दवाइयों के स्टॉक के संबंध में की गई उनके द्वारा कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया तथा दवाइयों का स्टॉक ,वेंटिलेटर आदि चेक किए गए उन्होंने ऑक्सीजन पाइप लाइन का प्रेशर व सप्लाई की भी जांच की गई जहां पर उन्हें सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली ।उसके पश्चात डॉक्टर अनिल कुमार संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार के द्वारा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में सभी कोविड वार्डो का निरीक्षण कर उपकरणों की क्रियाशीलता की जांच की गई उनके द्वारा बीएसएल २ लैब एवं ऑक्सीजन प्लांट का भी का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के बाद डॉक्टर अनिल कुमार ,संयुक्त निदेशक के द्वारा मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला महिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में कोरोना मॉक ड्रिल का प्रभारी जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शरण सिंह को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार को, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलौदा में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ विपिन कुमार को एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा में डॉक्टर वी॰के॰ सिंह को कोरोना मॉक ड्रिल का जनपद स्तर से प्रभारी नोडल बनाया गया था जिनके द्वारा समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मॉक ड्रिल का निरीक्षण कर स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
आईवीएफ सेंटर का हुआ उदघाटन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और ब्लूम आईवीएफ मुंबई ने किया आईवीएफ सेंटर का उदघाटन कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से ट्रेजरार गौरव स्वरूप , डायरेक्टर राघव स्वरूप वसुन्धरा स्वरूप , मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रशांत गुप्ता एवं . विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति विभाग डॉ भारती माहेश्वरी ने ब्लूम आईवीएम के डॉ रोहन पालशेतकर और अशोक मौजूद थे । मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल , मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में पहला मेडिकल कॉलेज है जिसमें आईवीएफ सेंटर उपलब्ध है । इस आईवीएफ सेंटर में अल्ट्रासाउंड , डॉपलर , दूरबीन से नालों क खोलना और जांच , आईयूआई , आईवीएफ एवं आईसीएसआई आदि उच्च सफलता दर और कम लागत के साथ इष्टतम उपचार की सुविधाएं उपलब्ध है । एचई देश में निसंतान दम्पति की संख्या बढ़ती जा रही है । लगभग २०-२५ प्रतिशत दम्पति सन्तान प्राप्त करने असमर्थ है । बाँझपन का कारण नलों का बन्द होना , शुक्रानुओं की कमी , माहवारी की अनियमितता , अ का न बनना आदि होता है । पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुख्यतः मुजफ्फरनगर व अन्य जगहो पर ( आस – पा बच्चेदानी की टयूबरक्लूसोसिस भी मुख्य कारण है । इन समस्याओं के निदान के लिये आईवीएफ ( टेस्ट ट्यूब बेक एक कारगर उपाय है । अभी तक यह प्रक्रिया सिर्फ बड़े शहरो पर बहुत अधिक दरों तक सीमित थी पर यह मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज आईवीएफ सेंटर ( बेगराजपुर , तीसरी मंजिल , नई बिल्डिंग ) पर अत्यधि सफलता दर पर बहुत कम शुल्क पर उपलब्ध है । आईवीएफ ब्लूम सैन्टर ( अंतरराष्ट्रीय स्तर का देश भ केन्द्र – मुबंई , दिल्ली आदि ) से कोलेबोरेशन करके मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज आईवीएफ सैन्टर विभागाध्यक्ष डॉ भारती माहेश्वरी व ब्लूम आईवीएफ के डॉ रोहन पालशेतकर मरीजों को निसंतानता क इलाज उपलब्ध करायेंगे ।आईवीएफ ब्लूम के निर्देशक डॉ रिषिकेश पाई , डॉ नन्दिता पालशेतकर का योगदान रहेगा गौरव स्वरूप राघव स्वरुप श्रीमति वसुन्धरा स्वरूप का अथक प्रय यह संभव हुआ
एम डी ऐ का अवैध निर्माण पर चाबुुक
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला प्रशासन के निर्देश पर आज एमडीए की टीम ने अपने लाव लश्कर के साथ पहुंच कर अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी को ध्वस्त किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के निर्देशों के चलते एमडीए द्वारा समय समय पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण आदि की शिकायतों को गंभीरता के साथ संज्ञान मे लिया जाता है तथा उघ्क्त शिकायतों मे सत्यता पाए जाने पर इस सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण किया जाता है। एमडीए की कार्यवाही को आमजन द्वारा बाखूबी सराहा जा रहा है। चर्चा रही कि आज एमडीए की टीम द्वारा चरथावल रोड पर मदरसे के सामने अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी को ध्वस्त किया। इस दौरान एमडीए के अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहा। एमडीए के बुलडोजर को देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीण तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित रहे।
युवक की सडक हादसे में मौतः शव की शिनाख्त मे जुटी Police
छपार।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के शव को अपने कब्जे मे ले लिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। ताकि उसके परिजनो को इसकी सूचना दी जा सके।
गणमान्यों के साथ की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं धार्मिक स्थलों से जुडे लोगों के साथ आयोजित बैठक में धार्मिक स्थलों पर नियमानुसार लाउड स्पीकर बजाने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श हुआ। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव व इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली महावीर सिंह चौहान की मौजूदगी मे आयोजित बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं धार्मिक स्थलो से जुडे लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक मे मौजूद धर्मगुरूओं ने प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
जमीयत उलमा-ए-हिन्द समाज सुधार कार्यक्रम चलायेगी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मंगलवार को जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों एवं जिले भर की स्थानीय यूनिटों के पदाधिकार्यो की विशेष बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष हाजी अजीजुर्रहमान की अध्यक्षता व् जिला महासचिव मौलाना मुकर्रम अली कासमी के संचालन में सम्पन्न हुई द्य बैठक के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये मौलाना मुकर्रम कासमी ने कहा की समाज सुधार कार्यक्रम को मजबूती चलाने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिन्द मेहनत कर रही है उन्होंने कहा की बच्चे नशे के आदि बनकर अपनी जिंदगी को तबाह कर रहे है जिनको रोकना समाज की जिम्मदारी बनती है उन्होंने कहा शिक्षा को मजबूती के साथ हासिल करना भी बेहद जरूरी है द्य बैठक में इस्लाहे मुआशरा समाज सुधार कमेटी के संबंध में जिले में ६ सदस्य कमेटी बनाई गयी द्य कमेटी को दायित्व सौंपा गया की वो गाँव गाँव कस्बा कस्बा इस्लाहे मुआशरा की कमेटिया बनायेंगे द्य मुख्य अतिथि रहे मौलाना नजर मुहम्मद कासमी ने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिन्द का शानदार इतिहास रहा है वो समाज हित में कार्य करती है और समाज की इस्लाह में विशेष भूमिका निभाती है द्य अध्यक्षता कर रहे हाजी अजीजुर्रहमान ने कहा की हमे अल्लाह से ताल्लुक को मजबूत करना होगा उन्होंने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हजरत मौलाना सय्यद अरशद मदनी साहब समाज सुधार कार्यक्रमों को पूरे देश में मजबूती से चला।
जोकि समाज हित बेहद जरूरी है द्य हाजी अजीजुर्रहमान ने कहा की समाज से नशे जुआ आदि की बीमारियों को समाप्त करने के लिए जगह जगह दौरा कर कर कार्यक्रम को चलायेंगे द्य बैठक को बुढ़ाना नगर अध्यक्ष हाफिज शेरदीन ने सम्बोधित किया और कहा हमे सबको मिलकर समाज सुधार हेतु मेहनत करनी है और हिदायत अल्लाह के हाथ में इस लिए सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करे द्य बैठक का समापन मुफ्ती उस्मान की दुआ पर हुआ द्य हाफिज शेर दीन, मौलाना जुबैर रहमानी, कलीम त्यागी ,मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी मौ०आसिफ कुरैशी बुढ़ाना मौलाना मुहम्मद सादिक, मौलाना मुदस्सर, मुफ्ती मुहम्मद उस्मान, मौलाना इजराइल, मौलाना साद, हाफिज तहसीन, मौलाना रिजवान, मौलाना शान मुहम्मद, मौलाना इमरान, मौलाना हारून, मौलाना अबुल कलाम, मुफ्ती मुजीब उर रहमान, मौलाना जावेद, मुफ्ती ऐनुद्दीन, मुफ्ती नवीद, कलीम त्यागी, कारी इसरार रशीदी, मुहम्मद इकराम, मुहम्मद अकील आदि मौजूद रहे
ओवर रेटिंग से शराब बेचने वालों पर चलेगा शिकंजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज और अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश श्री संजय भूसरेड्डी के कड़े निर्देशानुसार एवं मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अत्यंत ही उत्साही जागरूक कर्तव्यनिष्ठ योग्य एवं अनुभवी पारदर्शिता के साथ अपने कर्तव्यों का जबरदस्त निर्वहन करने वाले जिला आबकारी अधिकारी श्री उदय प्रकाश द्वारा जहां एक और शराब माफियाओं नशे के तस्करों पर जबरदस्त शिकंजा कसने में सफलता हासिल की है वहीं दूसरी ओर जिला आबकारी अधिकारी श्री उदय प्रकाश ने एक सुनियोजित अभियान चलाकर शराब की निर्धारित बिक्री धनराशि से अधिक धनराशि वसूलने वाले देसी और अंग्रेजी शराब विक्रेताओं के विरुद्ध जबरदस्त अभियान चला दिया है जिसमें जिला आबकारी विभाग मुजफ्फरनगर को भारी सफलता हासिल हो रही है और शहरी क्षेत्रों में तो अधिकतर शराब दुकानदार निर्धारित बिक्री धनराशि ही वसूल कर रहे हैं परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक धनराशि वसूलने की शिकायत को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी श्री उदय प्रकाश ने मुखबिर तंत्र को मजबूत करते हुए जबरदस्त अभियान चला दिया है एवं निर्धारित बिक्री धनराशि से अधिक धनराशि वसूल करने वाले शराब दुकानदारों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिला आबकारी अधिकारी श्री उदय प्रकाश ने नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला आबकारी विभाग के निरीक्षकों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया है जो लगातार इस बात पर नजर रख रही है कि मुजफ्फरनगर के नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित शराब बिक्री धनराशि से अधिक धनराशि कोई दुकानदार वसूल तो नहीं कर रहा है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात के दृष्टिगत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ मासिक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित/विधिक निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री विनीत जायसवाल महोदय द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी। इस दौरान व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री हिमांशु गौरव, प्रतिसार निरीक्षक श्री मुहम्मद नदीम, नगर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी व अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी और उनकी सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं की समीक्षा कर निराकरण करने एवं सम्पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन देते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में जानकारी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर शहर में गश्त करती है मगर इसके अतिरिक्त व्यापारियों को भी सुरक्षा के प्रति सतर्क होना पड़ेगा । सभी व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा की दृष्टि से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने, रात्रि में प्रकाश की उचित व्यवस्था रखने, आपसी सहयोग से मार्केट में सुरक्षा गार्डध्चौकीदार रखने, व्यापारिक कार्यों के दौरान कैश का परिवहन करने से पूर्व पुलिस को सूचित करने, किसी व्यापारी बंधु को किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति से किसी प्रकार का खतरा होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात के सुचारू रूप से संचालन एवं जाम की समस्या के निराकरण के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये साथ ही सभी व्यापारी बंधुओं को साइबर फ्रॉडध्आनलाइन ठगी से बचाव के तरीको पर विस्तार से जानकारी दी गयी ।
सर्दी से ठिठुरे लोग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ठंड का सितम जारी है। मंगलवार सुबह कोहरे के साथ शीतलहर ने लोगों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया। सूरज तो बादलों के बीच से निकला ही नहीं। करीब २० किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही हवा ने दुश्वारियां को बढ़ा दिया। बच्चे घरों में दुबके रहे। जबकि बड़ों को मजबूरन काम पर जाना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
७ डिग्री पर पहुंचा सुबह का तापमान
पश्चिम उत्तर प्रदेश मैं ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। जनपद मुजफ्फरनगर में मंगलवार को भी सुबह के समय सूरज नहीं निकला। सुबह का न्यूनतम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। २० किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चल रही है। हवाओं से लोगों की दुश्वारियां में इजाफा हुआ है।
अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से बचाव कर रहे हैं लोग
आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले बच्चों को जिला प्रशासन ने शीतकालीन अवकाश घोषित कर राहत दे दी है। लेकिन आम जनमानस ठंड से प्रभावित हो रहा है। रोजी-रोटी की तलाश में लोगों को कप कंपाती ठंड के दौरान ही घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। जो लोग अपने काम और कारोबार पर पहुंचे, उन्हें ठंड से राहत पाने के लिए अलाव पर हाथ सेकने पड़े।
कोहरे की चादर में लिपटा रहा शहर-सुबह के समय ७ डिग्री तापमान और तेज हवाओं ने लोगों की जीवनचर्या को प्रभावित किया। कोहरा होने के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही। वाहनों को सड़कों पर रेंगना पड़ा। सुबह सूरज न निकलने के कारण लोग लाइट ऑन कर वाहन चलाते दिखे।
कोहरे के चलते रद्द की गई ट्रेन-कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी आने की वजह से सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या ०४४०३ को रद्द कर दिया गया है। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट विपिन त्यागी ने बताया कि दृश्यता काफी कम है। इसलिए सहारनपुर से सुबह ४.४० बजे चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली ०४४०३ एक्सप्रेस को रद्द किया गया है।
पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी रेनू सक्सेना लगातार भृमणशील होकर स्कूल कॉलेज के बाहर चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं तथा नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से रेनू सक्सेना अपने अधीनस्थों को साथ लेकर प्रमुख स्कूलों कॉलेज व भीड़ भाड़ वाले चौराहो के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग भी कर रही हैं तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत भी दे रही हैं।
प्रतियोगिता काहुआ आयोजन
मोरना (मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) )। ब्लाक मुख्यालय पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय बालिका खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी कूद व २०० मीटर दौड़ प्रतियोगिता में तिस्सा की शबनम प्रथम रही। कबड्डी में गांव तिस्सा की टीम ने भुवापुर गांव की टीम को हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि कवियत्री प्रीति अग्रवाल, प्राचार्य सुमैया, समाज सेविका बबीता पाल व ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। जिसके बाद विभिन्न गांव से आई बालिकाओं ने प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाए। जिसमें २०० मीटर दौड़ में शबनम तिस्सा, सलोनी भुवापुर, वंशिका व जोया बेहडा सादात तथा लंबी कूद में शबनम तिस्सा, खुशी ककरौली, आंचल भवापुर व रूबी चौरवाला क्रमश प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में तिस्सा की टीम ने भुवापुर को हराकर ट्राफी कब्जाई। रेफरी के रूप में महर्षि शुकदेव इंटर कालेज के खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, कैप्टन सिंह व उधम सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व विशिष्ट अतिथि भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रविंद्र कुमार ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक प्रीति पाल, शिक्षक उमेश्वर सिंह, अंकित कुमार, शिखा चौहान राजकुमारी, साक्षी पाल ने मुख्य भूमिका निभाई। कबड्डी की प्रथम टीम में शबनम, अंजलि, मीनाक्षी, खुशी, छाया, खुशी, ज्योति,व भुवापुर की द्वितीय टीम में अंजलि, स्वाति, विपुल, आंचल, आरती, करीना सलोनी ने मुख्य भूमिका निभाई।
गर्भवती की गोद भराई कराई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गोदभराई दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा गोद लिए आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खतौली एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र की गर्भवती की गोद भराई कराई गई गोदभराई दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा गोद लिए आंगनवाड़ी केंद्र गालिबपुर १, गालिबपुर २, गालिबपुर ३, पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खतौली एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी खतौली की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र की गर्भवती की गोद भराई कराई गई तथा गर्भवती लाभार्थी व केंद्र पर आए अन्य लाभार्थियों को आंगनवाड़ी केंद्र की सेवाओं एवं पोषण स्वास्थ्य शिक्षा के विषय में जानकारी दी गई
विभिन्न स्थानों से कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों मे कई को गिरफ्तार किया। थाना को0नगर पर तैनात उ0नि0 देवा सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त त्रिदेव पुत्र अशोक निवासी पटवारी वाली गली पेट्रोल पम्प के पास कस्बा व थाना बडौत, बागपत को बुढाना मोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना भौराकलां पर तैनात उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त रविन्द्र उर्फ मिन्टू पुत्र महक सिंह निवासी कस्बा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को मुंडभर से सिसौली गेट की तरफ से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर तैनात निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त कासिम पुत्र मुस्तकीम निवासी कायस्थ वडडा थाना किठौर, मेरठ को ग्राम अल्हेडा साहनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 1.125 किलो ग्राम एल्युमिनियम का तार बरामद किया गया। इसके अलावा थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सेंसरपाल मलिक द्वारा वारंटी अभियुक्त अंकुर सिंह पुत्र जसरथ सिंह निवासी ग्राम राजपुर छाजपुर थाना बुढाना को गिरफ्तार किया। वहीं थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 अनिल राघव द्वारा आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त इरशाद पुत्र नूर मौहम्मद दर्जी निवासी मौ0 शेखपुरा थाना खतौली गिरफ्तार किया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 देवेन्द्र सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त आबाद पुत्र जियाउल उर्फ नियामुल निवासी ग्राम सम्भलहेडा थाना मीरापुर गिरफ्तार किया।
अवैध शराब सहित दबोचा
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पर तैनात उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्त समनू पुत्र इसराईल निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुज्जफरनगर को कांधला रोड पीर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 44 पव्वे देशी शराब महबूबा मार्का बरामद की गई। इसके अलावा थाना बुढाना पर तैनात उ0नि0 संजय सिंह द्वारा अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम जौली थाना बुढाना, मुज्जफरनगर को परासोली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे देशी शराब महबूबा मार्का बरामद की गई।


