समाचार (Muzaffarnagar News)
शातिर इनामी को भोपा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)थाना भोपा पुलिस द्वारा फरार/वांछित व १५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किया। शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी भोपा व थाना प्रभारी भोपा के कुशल नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ०१ शातिर अभियुक्त को ग्राम सिकरी तिराहा कस्बा भोकरहेडी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना भोपा पर वांछित व १५ हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। अभियुक्त भूपेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा, मुजफ्फरनगर करीब ०१ वर्ष से फरार/वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा १५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार शातिर भूपेन्द्र पुत्र ब्रहम सिंह निवासी कस्बा भोकरहेडी थाना भोपा जिसके कब्जे से ०१ तंमचा मय ०२ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक रामवीर सिंह, उ०नि० ललित कुमार, का० अमित कुमार, राम प्रकाश कुन्तल थाना भोपा शामिल रहे।
छूटी शीतलहर से कपकंपी, धूप की रही आंख मिचौली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एक सप्ताह के भीतर गुरुवार को सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सुबह का तापमान बुधवार के मुकाबले १.२ डिग्री नीचे गिरकर ५ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को सुबह का न्यूनतम तापमान ६.२ डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह के भीतर गुरुवार की सुबह सबसे ठंडी रही।
बादलों के पीछे छिपा सूरज, धूप नदारद
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को ठंड ने लोगों की कपकंपी बढ़ा दी। कोहरा होने के चलते सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। तेज चल रही हवाओं से लोगों की मुश्किलों में बढ़ोतरी हुई। आद्रता भी ९७ प्रतिशत पर पहुंच गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गत गुरुवार से आज तक का तापमान लिया जाए तो सुबह का समय आज का दिन सबसे ठंडा रहा। गुरुवार सुबह का तापमान ५ डिग्री पर पहुंच गया। गुरु गोविंद सिंह की जयंती होने के कारण स्कूलों में तो छुट्टी होने से बच्चों को राहत मिली।
७ दिनों के दौरान यदि सुबह का तापमान देखा जाए तो गुरुवार को यह अपने न्यूनतम स्तर पर रहा। २३ दिसंबर को न्यूनतम तापमान ८.१ रहा था, जबकि २४ दिसंबर को ८.२ और २५ को ७.७ डिग्री दर्ज किया गया। २६ दिसंबर को न्यूनतम तापमान ६.४ और २७ दिसंबर को ७ डिग्री तथा २८ दिसंबर को ६.२ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पाला से गन्ने की फसल को नुकसान की आशंका
तापमान में लगातार गिरावट आने और पाला पड़ने से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका पैदा हो गई है। गन्ना शोध संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. वीरेश सिंह किसानों को सलाह देते हैं कि गन्ने की फसल में पानी दें। ताकि उसे पाले से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है।
एडीएम को पिछड़ा वर्ग ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में लोगों ने प्रदर्शन किया। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर धरना देकर अन्य पिछड़ा वर्ग को निकाय चुनाव में आरक्षण दिए जाने की मांग की। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने एडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए बिना निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी न की जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात पर अन्य पिछड़ा वर्ग की जातियों में आक्रोश है। जो भी हालात बने हैं उसके लिए मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर-दाई है। बिना आरक्षण तय किए निकाय चुनाव कराने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोहन प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा कि सरकार आयोग के माध्यम से ट्रिपल टेस्ट की कार्रवाई पूरी कराए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार मोर्चा की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के गुरुवार को हुए प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, सुखपाल कश्यप, रविंद्र पाल, सुशील कश्यप, सुमित प्रजापति, डॉ. राजवीर प्रजापति, नाहर सैनी, राजन पाल, श्यामसुंदर आदि शामिल रहे।
मारपीट में तीन दबोचेः टोलकर्मियों से की थी मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर- सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रोहाना टोल कर्मियों के साथ मारपीट की गई। ट्रक को ओवरलोड बताए जाने पर उसका वजन कराने की बात पर हंगामा हो गया। जिसके बाद मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने ३ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर विक्रम वीर सिंह ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार शाम को एक ट्रक सहारनपुर की ओर जा रहा था। टोल कर्मियों ने ओवरलोड जानकार उसका वजन कराने को कहा तो ट्रक चालक ने अपने समर्थन में पास के गांव से लोगों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रक का वजन कराने से इनकार करते हुए मारपीट की, और टोल कर्मियों पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया।
रोहाना टोल प्लाजा पर कर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली आनंद मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले गांव कूटेसरा निवासी उस्मान और शावेज तथा निर्धना निवासी नसीम और १०-१५ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा- १४७, १४९ ५०४, ३२३, ५०६ और ४२७ आदि में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वांछित को दबोचा
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० मागेराम कर्दम द्वारा वाछित अभि० शक्ति सिंह पुत्र चरण सिंह नि० भूपखेडी थाना रतनपुरी जनपद मु०नगर को सलावा झाल पर पहुँचे तो सलावा एन.एच. ५८ से गिरफ्तार किया।
एंटी रोमियो टीम ने किया जागरूक
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/ बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधो के बारे में जागरूक किया और वार्तालाप कर उनके पर्याप्त अधिकारों के बारे में जानकारी दी व उनकी सुविधा के लिए सरकार द्वारा चलाए गए टोल फ्री नंबर १०९० ,१०७६, १८१, ११२ ,१०९८, १९३० के बारे में जागरूक किया और पंपलेट वितरित किए।
परीक्षण कैम्प के प्रमाण पत्र वितरित किये गये ’’
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में 82 यू0पी0 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल श्री सुगंध शर्मा व एडमिन ऑफिसर कर्नल श्री बकुल गोसाई के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जो एन0सी0सी0 परीक्षण कैम्प सी0ए0टी0सी0-269 दिनांक 15.12.2022 से 22.12.2022 तक इंटर कॉलेज भोक्करहेडी में आयोजित किया गया था जिसमें महाविद्यालय के एन0सी0सी0 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था। उपरोक्त कैम्प में महाविद्यालय के एन0सी0सी0 कैडेट्स ने आयोजित होने वाली अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खुब बढचढकर प्रतिभाग किया तथा अपनी प्रतिभा के अनुसार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार (मैडल) प्राप्त किये। एन0सी0सी0 कैडैटस में मुख्य रूप से तुषार कुमार, परिक्षित त्यागी, शिवम कुमार, प्रियांशु देशवाल, विकास कुमार, मौ0 शान, संध्या, प्रथा त्यागी, खुशी चौधरी, अंतिम, सूर्य प्रताप सिंह, नंदनी, हिमानी देवी, रूपक कश्यप, विनित कुमार, कार्तिक पाल, नैना देवी, आयुष, सुमित कुमार तथा अमान चौधरी ने उत्तम श्रेणी के साथ प्रमाण पत्र प्राप्त किये। महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने उपरोक्त एन0सी0सी0 कैडेटस को प्रमाण पत्र वितरित किये एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये उनको बधाईयां दी। डा0 नवेद अख्तर (एन0सी0सी0 अधिकारी) एवं अंकित धामा ने एन0सी0सी0 कैडैटस को एन0सी0सी0 की बी एवं सी सर्टिफिकेट के लिए होने वाली परीक्षाओं में भी उत्तम प्रदर्शन करने के लिए मार्ग दर्शन किया एवं परीक्षा में किस प्रकार से उचित अंक अर्जित करने के गुण सिखायंे तथा उन्होने उनके उज्जवल भविष्य एवं देश हित में कार्य करने के लिए एवं एक अच्छा नागरिक बनने के लिए उन्हे प्ररित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र उपस्थित रहें।
प्रदेश अध्यक्ष बनने पर स्वागत
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लखनऊ में आयोजित सहकारी चीनी मिल एवं आश्वनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के कर्मचारी वर्कशाप टर्नर कालूराम को सर्व सम्मति से दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
प्रशासनिक अधिकारी ऋषिपाल सिंह ने बतायाकि बीते सोमवार को लखनऊ में सहकारी चीनी मिल एवं आश्वनी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव अधिकारी धर्मपाल रवि के निर्देशन व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रूहेला के संचालन में दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना के कर्मचारी वर्कशाप टर्नर कालूराम को सर्व सम्मति से दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। बुधवार को मिल में पहुंचने पर कर्मचारियों ने कालूराम को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सहायक अभियंता शशिकांत यादव, हीरेन राठी, चंद्रपाल मलिक, हरिंदर सिंह, श्रीपाल, डीपी सिंह, रमाकांत यादव, अखिलेश मिश्रा, राजवीर, घनघोर, आदित्य, अनिमेष, वीरपाल सिंह, सलीम, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
स्कूलों को डीआईओएस् ने जारी किया नोटिसः निर्धारित दुकानों से किताबें खरीदने को मजबूर करने पर होगी कार्रवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस और किताबों की दुकानें विद्यालयों के हिसाब से ही निर्धारित है। इस मिलीभगत को लेकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी डीआइओएस ने जारी की है।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने जनपद के सभी निजी और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर तय दुकानों से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए अभिभावक को बाध्य न करने के आदेश दिए है। उन्होंने ऐसा होने पर विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देेश दिए हैं। उन्होंने जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को एक चेतावनी पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने पब्लिक स्कूलों सहित अन्य विद्यालयों द्वारा अपनी निर्धारित जगहों से स्कूल ड्रेस व किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर करने पर सख्ती दिखाई है।
डीआइओएस ने अवगत कराया कि खतौली के एक अभिभावक कपिल नागर ने एसडीएम को शिकायत की है। जिसमें पब्लिक स्कूलों सहित अन्य माध्यमिक विद्यालयों की शिकायत की गई है, जिसमें अभिभावक ने बताया कि निजी स्कूल अभिभावकों को निर्धारित दुकानों से ही स्कूल ड्रेस और किताबें खरीदने के लिए बाध्य क्या जा रहा हैं। इस कारण दुकानदार अधिक कीमत का सामान देकर अभिभावकों को ठग रहे हैं। इसमें विद्यालयों को भी दुकानदार कमीशन देते है, जो अभिभावकों से ही वसूला जा रहा है। डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश दिए हैं कि यदि अभिभावकों ने शिकायत की तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कम्बलों का किया वितरण
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तहसीलदार बुढाना सतीश चंद भागेल द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए एवं विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवाये गए। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में तहसील बुढाना क्षेत्र अंतर्गत उप जिलाधिकारी महोदय बुढाना श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में शीत लहर के दृष्टिगत निरंतर कस्बा शाहपुर ,बुढाना एवं सिसौली में निर्धारित स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं तथा निराश्रित एवं गरीब लोगों को लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से कंबल वितरित कराए जा रहे हैं । कंबल वितरण एवं अलाव जलने संबंधी कार्य का संबंधित नायब तहसीलदार द्वारा सत्यापन भी कराया जा रहा है । जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार सभी राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों को शीत लहरी के दृष्टिगत गरीबों एवं निराश्रित व्यक्तियों की मदद करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
हादसे में स्कूटी सवार घायल
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीसीएम की चपेट मे आकर स्कूटी सवार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र प्रेमचन्द शर्मा अपनी स्कूटी द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार में किसी काम से जा रहा था कि बाजार से लौटते वक्त फाटक के समीप वह डीसीएम की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे ग्र्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी।
उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में अतिक्रमण हटाने के संबंध में बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिलाधिकारी खतौली की अध्यक्षता में तहसील खतौली के सभागार में व्यापारियों, सभ्रांत नागरिकों एवं अधिकारीगणो के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी । जिलाधिकारी महोदय के निर्देशनुसार उप जिलाधिकारी खतौली श्री जीत सिंह राय की अध्यक्षता में तहसील खतौली के सभागार में व्यापारियों, सभ्रांत नागरिकों एवं अधिकारी के साथ अवैध अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कुछ दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है एवं जल्द ही नगर पालिका परिषद खतौली एवं प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जो अतिक्रमण नहीं हटाएगा, उनसे जुर्माना वसुला जाएगा एवं दंडनीय कार्रवाई की जाएगी जाएगा। उपजिलाधिकारी ने बताया यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी निर्माण नाली के ऊपर ना रहे। नालियों की साफ-सफाई भी हो। बरसात के समय में नालियों में जलजमाव हो जाता है, उसके निराकरण के लिए आज से ही नगर पालिका परिषद द्वारा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत माइक से प्रचार प्रसार कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यदि जल्द ही व्यापारियों ने अवैध कब्जा स्वतरू नहीं हटाया तो जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में थानाध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी ,राजस्व निरीक्षक इत्यादि शामिल थे।
नाली विवाद में मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पडौसी के साथ हुई आपसी कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी खालापार निवासी सादिक का अपने पडौसी जान मौहम्मद से पिछले कुछ समय से नाली विवाद चल रहा है। जिसके चलते पूर्व मे भी इन दोनो के बीच कहासुनी हो चुकी है। बताया जाता है कि आज सुबह फिर से इन दोनो के बीच हुई कहासुनी मारपीट मे तब्दील हो गई। शोर-शराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहंुचे पडौसी व गणमान्य लोगों ने दोनो पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला समाप्त करा दिया।
सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध हेतु अभियान चलाया गया । शासन के निर्देशों के अनुपालन मे सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध हेतु नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के द्वारा अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत ६.५ किलोग्राम प्लास्टिक जब्त की गई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध तथा प्रयोग ना करने हेतु प्रचार -प्रसार कराया गया, अभियान मे हेमराज अधिशासी अधिकारी, योगेश कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक, प्लाक्षा मेंवाल सफाई निरीक्षक, पारुल यादव, कर अधीक्षक , अमित कुमार व श्री अमरजीत राजस्व निरीक्षक, आकाश दीप व राजीव कुमार स्वच्छ भारत मिशन एवं सुनिलव, अरविन्द अनुचर उपस्थित रहे ।
सब्जी विक्रेता चोटिल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर सब्जी विक्रेता घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया। जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के तुलसी विहार कूकडा निवासी अखिलेश पुत्र किशोरीलाल यादव कूकडा ब्लॉक के समीप सब्जी का ठेला लगाता है। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त सब्जी विक्रेता अखिलेश कूकडा ब्लॉक से कुछ आगे सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया।
युवक घायल
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बाईक द्वारा अपने गंाव से शाहपुर जा रहा युवक बाईक फिसलने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गंाव विज्ञाना निवासी मनोज आज दोपहर के वक्त शाहपुर रिश्तेदारी मे जा रहा था कि शाहपुर नदी के पुल के समीप अचानक बाईक फिसलने से उक्त युवक घायल हो गया। जिसे कुछ लोगो ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया।
नैनो यूरिया के प्रयोग की विधि एवं तकनीकी जानकारी के बारे में बताया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गन्ना समिति रोहाना कला से संबंध चीनी मिल आईपीएल रोहाना कला की मीटिंग हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। गन्ना समिति रोहाना कला से संबंध चीनी मिल आईपीएल चीनी मिल रोहाना कला के मीटिंग हाल में सचिव प्रभारी समिति रोहाना कला एसपी सिंह एवं इफको प्रतिनिधि श्री ए के ढाका आईपीएल चीनी मिल से जीएम केन श्री नरेश मलिक की उपस्थिति में गन्ना विकास परिषद रोहाना कला के गोदाम प्रभारी गन्ना पर्यवेक्षक एवं अन्य सभी गन्ना पर्यवेक्षकों को किसानों के खेत में नैनो यूरिया के प्रयोग की विधि एवं तकनीकी जानकारी के बारे में विस्तार से बताया गया। श्री ढाका जी द्वारा यह बताया गया कि नैनो यूरिया भूमि एवं फसल के लिए सुरक्षित तथा अत्यधिक उपयोगी है। सचिव प्रभारी एसपी सिंह द्वारा बताया गया कि नैना यूरिया का स्प्रे करने के लिए समिति पर फार्म मशीनरी बैंक स्थापित है जिसमें ट्रैक्टर से संचालित स्प्रेयर उपलब्ध है किसान इसको न्यूनतम किराया दर पर ले जा सकते हैं।
पैनल चोरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सिखेडा क्षेत्र में केन्द्र की योजना के तहत लगाये जा रहे सोलर पैनल में से २० सोलर पैनल अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये। इस सम्बन्ध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
सिखेडा थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में राजस्थान के अलवर निवासी सुन्दर सिंह पुत्र हरिराम ने बताया कि उसकी कम्पनी केन्द्र सरकार की जल जीवन योजना के अंतर्गत गांव खेडी विरान में सोलर पैनल लगा रही है। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि अज्ञात बदमाश साईट से २० सोलर पैनल चोरी कर ले गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
सिविल लाईन पुलिस लूट की सूचना पर दौडी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। देर रात रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड के बीच लूट की सूचना मिलने से सिविल लाईन पुलिस में हडकम्प मच गया और पुलिस ने भागदौड शुरू कर दी। बाद में लूट की सूचना सीओ देवबंद द्वारा लिखाई गई टैस्ट रिपोर्ट निकली।
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव पुषार निवासी विवेक पुत्र रामवीर सिंह ने सिविल लाईन थाने पर सूचना दी थी कि वह सहारनपुर से ट्रेन में सवार होकर मुजफ्फरनगर आया था और बागपत जाने के लिये बस पकडने हेतु रोडवेज बस स्टैंड पर जा रहा था। तभी बाईक पर आये दो बदमाश उसका महंगा मोबाइल फोन छीनकर ले गये। लूट की सूचना पर पुलिस ने भागदौड शुरू कर दी। बाद में पुलिस को पता चला कि लूट की यह रिपोर्ट सीओ देवबंद ने पुलिस की कार्यप्रणाली परखने के लिये दर्ज कराई थी। तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में दिल्ली की प्रतिश्ठित बहुराश्ट्रीय पैन इण्डिया कम्पनी लर्निंगशाला एजुकेशनल प्रा0 लि0 को मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के चयन हेतु आंमत्रित किया।
लर्निंगशाला शिक्षा उद्योग के पेशेवरों के लिये एक दूरस्थ शिक्षा पोर्टल है जो भारत और विदेशों में कई सर्वश्रेश्ठ विश्वविद्यालयों में प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न दूरस्थ पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी उपलब्ध करा रही है। यह कम्पनी दिल्ली, नोएडा, हैदराबाद, चण्डीगढ़ आदि स्थानों में अपनी सेल्स एवं मार्केटिंग टीम के लिये युवा एवं सहासी विद्यार्थियों को हायर करने की इच्छुक है।
कम्पनी प्रतिनिधि आकाश जोशी, एच0आर0 रिक्रूटर लर्निंगशाला एजुकेशनल प्रा0 लि0 का श्री राम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, मुजफ्फरनगर के डीन डॉ0 सौरव मित्तल और चीफ ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट कोओर्डिनेटर, आशीष चौहान ने पुश्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरान्त कम्पनी प्रतिनिधि आकाश जोशी ने पॉवर प्वांइट प्रजेंटेशन द्वारा सभी विद्यार्थियांे को कम्पनी के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण में संचार कौशल परीक्षा एवम् द्वितीय चरण व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 109 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमें से 36 छात्र/छात्राऐं द्वितीय चरण के लिए चयनित हुये। चयनित हुये छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। साक्षात्कार के उपरांत 11 विद्याथियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों को रु0 5.56-6 लाख प्रतिवर्श के पैकेज पर नियुक्त कर कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया। चयनित हुए छात्रों में एम0बी0ए0 के वेदांश अग्रवाल, प्रज्ञा कुच्छल, कृतिका शर्मा एवं बी0बी0ए0 के सौम्या अरौरा व हर्श सैनी आदि रहे।
चयनित विद्यार्थियों को संस्थान के निदेशन डॉ0 आलोक गुप्ता, डीन मैनेजमेंट डॉ0 सौरव मित्तल व ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट चीफ कोर्डिनेटर आशीश चौहान ने शुभकामनाएं दीं। चयनित छात्रों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को जाता है।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेश्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविश्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उनके अनुसार मैनेजमेंट के क्षेत्र में रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर आशीश चौहान ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मैनेजमेंट के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न है तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वेणी भारद्वाज ने किया। चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर आशीश चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल रघुवंशी, सागर शुक्ला एवं गरिमा सिंह आदि सभी प्रवक्ताओं का विशेश योगदान रहा।


