News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

इनामी को बुढाना पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा वांछित व २५ हजार रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार। ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा कारतूस .३१५ बोर तथा ५० किग्रा० एल्यूमीनियम का तार बरामद किया। शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विनीत जायसवाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देहात के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना व थाना प्रभारी बुढाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा रात्रि को ०१ शातिर अभियुक्त को मेरठ करनाल हाईवे ग्राम बडकता को जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त वांछित व २५ हजार का ईनामी अपराधी है। अभियुक्त के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर व ५० किग्रा० हाइटेंशन लाईन का एल्यूमीनियम का तार बरामद किया गया। अभियुक्त हसीन पुत्र कल्लू नि० ग्राम मेघराजापुर थाना मुण्डाली जनपद मेरठ, थाना बुढाना पर पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा २५ हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सेन्सरपाल सिंह, गनेश शर्मा, है०का० कुलवन्त सिंह, वकार, का० गजेन्द्र सिंह, रोहित कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

 

कोहरे व शीतलहर से बढी परेशानीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार सुबह का तापमान ५.२ डिग्री पर पहुंच गया। ठंड में बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलों में इजाफा हुआ। सुबह के समय कोहरे की चादर ने शहर को अपने आगोश में लिए रखा। धूप न निकलने से परेशान लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गया है। रात सर्द हो रही है, और सुबह के समय पारा काफी नीचे जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह का तापमान ७ डिग्री दर्ज किया गया-शिक्षा विभाग ने सभी परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की शीतकालीन छुट्टी घोषित कर दी है। कक्षा ९ से १२वीं तक के बच्चों को कालेज जाना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह का तापमान ५.२ डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को सुबह का तापमान ७ डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन तापमान में गिरावट आई, जिससे जनजीवन असामान्य हो गया। बच्चे घरों में ही सीमित रहे।
अधिकतम तापमान में गिरावट से बढ़ी दिक्कत-न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान नीचे जाने से लोगों की दिक्कतों में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान १३.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि रविवार का अधिकतम तापमान १२.८ डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान में गिरावट का कारण दोपहर में भी धूप का न निकलना माना जा रहा है। सुबह के समय अधिकतर लोग घर में रहते हैं। लेकिन दोपहर और शाम के समय काम की बाध्यता के चलते उन्हें घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में अधिकतम तापमान में गिरावट परेशानियों में अधिक बढ़ोतरी कर रहा है।

 

कूडा डलावघर पर दिनभर मंडराते है आवारा पशु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के रूडकी रोड स्थित जिला अस्पताल के समीप कूडा डलाव घर पर गन्दगी का अम्बार है। नागरिकों का कहना है कि कूडा डलाव घर के कारण रूडकी रोड की और से आने-जाने वालो को परेशानी का सामना करना पडता है। दुर्गन्ध से लोग बेहाल हैं वहीं दूसरी और कूडा डलाव घर पर आवारा पशु मडराते रहते हैं। नागरिको का कहना है कि जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वच्छता के मददेनजर इस और गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। जिला अस्पताल के समीप कूडा डलाव घर के कारण संक्रमण फैलने का भी भय बना है। गौर तलब है कि जिला अस्पताल मे भर्ती मरीजों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड सकता है।

 

गैंगस्टर को दबोचा
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा पुलिस ने धरपकड अभियान के तहत एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार को मोरना निवासी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे सौरभ पुत्र विनोद को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बिहारगढ मार्ग पर गौशाला तिराहे के पास मौजूद था। जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आरक्षी को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड में संपन्न हुई। तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम की तरफ से ३० मीटर व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में जनपद मुजफ्फरनगर के आरक्षी १२६७ मनोज कुमार द्वारा प्रतिभाग करते हुए द्वितीय स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा खिलाड़ी आरक्षी द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी उच्च कोटि का प्रदर्शन करते रहने हेतु उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित किए गए खिलाड़ी आरक्षी मनोज कुमार परिवहन शाखा पुलिस लाईन्स, मुजफ्फरनगर।

 

जाम से लोग रहे हलकान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जागाहेड़ी फ्लाईओवर के पास मिट्टी भराव के दौरान पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार रही। वाहन चालक देहात के रास्तों से किसी तरह गंतव्य तक पहुंचे। देर रात जाम खुलवाया जा सका। पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

 

वांछितों को दबोचा
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ककरौली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ धरपकड अभियान चलाते हुए दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भज दिया।
ककरौली थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सुधीर निवासी बेहडा सादात को गांव कैडी मार्ग पर स्थित आश्रम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से एक तमंचा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वहीं दूसरे मामले में ककरौली पुलिस ने वारंटी दीपक निवासी भुवापुर को उसके आवास पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पर थाना हाजा पर पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

भोजन की गुणवत्ता हेतु दी ट्रेनिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला कारागार, मुजफ्फरनगर में निरूद्ध बंदियों के भोजन की गुणवत्ता में वृद्धि किये जाने हेतु सोलेटियर इन, मुजफ्फरनगर के सौजन्य से टेªनर (सेफ) श्री अजीत सिंह एवं श्री राहुल के द्वारा बंदियों को भोजन बनाने एवं भोजन की गुणवत्ता में अधिक सुधार लाने हेतु प्रशिक्षित किया गया। जिससे बंदियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन प्राप्त हो सके। टेऊनर (सेफ) द्वारा बंदियों को भोजनालय में जाकर तथा बंदियों की एक टीम गठित कर उन्हें भोजन की गुणवत्ता में अधिक सुधार कैसे लाया जा सकता है, के बारे में बताया गया। साथ ही टेªनर (सेफ) द्वारा कारागार अधिकारियों एवं बंदियों के बीच भोजन बनाकर दिखाया गया। भोजन की गुणवत्ता को कारागार अधिकारियों एवं बंदियों द्वारा चेक किया गया, जिसकी गुणवत्ता प्रथम दृष्टया ठीक पायी गयी। यह कार्यक्रम कारागार में ०७ दिन चलाया जायेगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जेलर श्री कमलेश सिंह, जेल चिकित्साधिकारी, उप जेलर श्री सुरेन्द्र मोहन सिंह, मेघा राजपूत, फार्मासिस्ट श्री शैलेन्द्र कुमार राही एवं अन्य कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।

 

चाय बिस्कुट का ठंड में प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर भारत मे ढकी घने कोहरे की चादर तथा सर्द हवाओं से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन प्रतिदिन बढती सर्दी से लोग बेहाल हैं। सर्दी के बढते सितम को देेखते हुए आज नई मन्डी के व्यापारियों ने निराश्रितों एवं मजदूरों को चाय-बिस्किट बांटे। नई मन्डी भारतीय स्टेट बैंक के पास कडाके की ठंड के बीच लगाई गई सीमेंट की चोपाल मे व्यापारी नेता संयज मित्तल और कारोबारी विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

वजन दिवस हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जानसठ परियोजनाओं में वजन दिवस का आयोजन किया गया। जानसठ परियोजनाओं में वजन दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन में ० से ५ वर्ष तक के बच्चों की लंबाई तथा वजन लिया गया सैम मैम बच्चों को चिन्हित क्या गया तथा उनके माता-पिता से बच्चों को जांच संबंधी स्वास्थ्य और आहार संबंधी सलाह दी गई।

 

सपा में हुए शामिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सपा रालोद गठबंधन द्वारा खतौली विधानसभा उपचुनाव में जीत व जिले की ६ में से ५ विधानसभा सीटो पर गठबंधन के काबिज होने से सपा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है इसी से प्रभावित होकर भाजपा नेता संजय सिंघल ने भाजपा को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
रामपुर तिराहा स्थित रेस्टोरेंट स्वामी भाजपा नेता संजय सिंघल ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट के समक्ष भाजपा छोड़कर सपा में आने की घोषणा की। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने भाजपा नेता संजय सिंघल को सपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में र्भ्ष्टाचार व तानाशाही के चलते भाजपा कार्यकर्ता भी निराश है। सरकार के तानाशाही रवैये से आमजन की समस्या को सुना नही जा रहा है। इसी के चलते भाजपा से जनता का मोहभंग होने लगा है उन्होंने संजय सिंघल को सपा में लाने की घोषणा करते हुए कहा कि सपा में सभी वर्ग जाति के कार्यकर्ताओं को पूर्ण सम्मान व जनता की समस्याओं के लिये आवाज उठाना पहली प्रथमिकता है।
सपा में शामिल हुए संजय सिंघल ने कहा कि वह सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए है जनता की आवाज उठाने में केवल सपा ही सक्षम है।
इस दौरान सपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश त्यागी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा नेता अरशद आबिद,नवेद रँगरेज सहित सपा में शामिल हुए संजय सिंघल के अनेक समर्थक मौजूद रहे।

 

6 को शाकम्भरी प्रकटोत्सव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि कुल देवी माता शाकुम्भरी के प्रकटोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति नदी रोड स्थित अति प्राचीन देवी मन्दिर में दिनाक 6 जनवरी को बडे ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें प्रातः 10 बजे हवन,साढे ग्यारह बजे कन्या पूजन तथा 12 बजे से विशाल भण्डारे का ाआयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नदी रोड स्थित देवी मन्दिर की बहुत मान्यता है। यह अति प्राचीन मन्दिर है जहंा बहुत दूर-दूर से आकर श्रृद्धालु मन्नते मंागते हैं।

 

विदाई समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । चरथावल थाना प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया आप को बता दें कि चरथावल कस्बा इंचार्ज आशुतोष का थाना सिखेड़ा क्षेत्र की भंडूर चौकी पर ट्रांसफर हो गया। कस्बा इंचार्ज का ट्रांसफर होने पर थाना प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने उन्हें फूल माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर थाना प्रभारी राकेश शर्मा के अलावा,इंस्पेक्टर चन्द्रसेन,कस्बा इंचार्ज संजय आर्य,हिंडन चौकी प्रभारी नितिन,एस आई लोकेन्द्र,मनोज कौशिक,शैलेश चौधरी,जितेंद्र कसाना,नितिन,गौरव,सचिन आदि मौजूद रहे।

 

ड्रोन से अवैध शराब की तस्करी करने वाले माफियाओं पर निगरानीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इन दिनों पुलिस अवैध शराब बनाने वालो पर शिकंजा कसने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ने को तैयार नही है। जिसके चलते जनपद के थाना भोपा पुलिस ने अवैध शराब बनाने वालो पर शिकंजा कसने के लिए खादर क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी करनी शुरू कर दी है।
दरअसल शनिवार को थाना भोपा क्षेत्र की नहर की पटरी के निकट पड़ने वाले खेतो में कच्ची शराब बनाने की पुलिस को शिकायत मिलती थी। जिसपर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से जंगल में तलाशी अभियान चलाया था जो अब बदस्तूर रुक रुक कर चलता रहेगा।
जनपद मुजफ्फरनगर में थाना भोपा क्षेत्र के खादर में अक्सर कच्ची शराब बनाने की शिकायत मिलती रहती है लेकिन नहर और गन्ना की खेती होने के कारण जब तक पुलिस यहाँ पर पहुंचती है तो अवैध शराब बनाने वाले लोग वहा से रफूचक्कर हो जाते है और पुलिस हाथ मलते रह जाती है। इन्हीं कारणों को देखते हुए एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर भोपा पुलिस द्वारा पूरे खादर क्षेत्र व नहर पटरी मार्ग पर अवैध कच्ची शराब बनाने वालो व शराब माफियाओं की तलाश में ड्रोन कैमरे से सर्च अभियान चलाया गया।
पुलिस की कड़ी मेहनत के बावजूद भी पुलिस के हाथ कुछ लगा तो नहीं लेकिन अवैध शराब बनाने वाले माफियाओं में खलबली जरूर मंच गई है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब की रोकथाम व धरपकड़ के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान में गंगा की जो पटरी है उस पर ड्रोन कैमरे को उड़ा कर निगरानी की गई इससे पता चल सके की जो ये अवैध शराब बनाते है या जो बेचते है उनका पता चल सके । क्योंकि दुर्गम इलाका है और गन्ने का खेत है जाने में परेशानी होती है इसलिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रहीं है और अवैध शराब कारोबारी और बनाने वालो पर शिकंजा कसा जा सके।

 

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) /चरथावल। जनपद पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था उसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने खुद को गिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश जहां पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो वही दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भागने में कामयाब हो गया।
दरअसल आपको बता दे की चरथावल थाना क्षेत्र की अलावलपुर चौकी पर आज रात्रि पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इस दौरान जब पुलिस ने एक बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए जब आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो उसमें एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से जहां घायल हो गया तो वहीं घायल बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल के रास्ते फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घंटों तक जंगल में कांबिंग अभियान भी चलाया लेकिन कोई कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी जबकि घायल बदमाश को पुलिस द्वारा जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वही पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम सलमान निवासी मुरादाबाद बताया है घायल बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक गिरफ्त में आए इस शातिर बदमाश सलमान पर लूट ,डकैती और हत्या जैसे तकरीबन आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। बहराल इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए सीओ सदर यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि थाना चरथावल की चौकी अलावलपुर पर आज रात्रि में चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए जिनको रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे जिसके बाद पुलिस पार्टी ने बदमाशों का पीछा किया जिसमें जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया जो बदमाश घायल हुआ है उसे एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है बदमाश से जब पूछताछ की गई तो उसका नाम सलमान जो कि जनपद मुरादाबाद का रहने वाला है जिस पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं यह सारे मुकदमे लूट, डकैती और मर्डर के हैं दूसरा जो फरार अभियुक्त है उसकी गिरफ्तारी के लिए काम्बिंग की जा रही है जल्दी उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

बांटे उपहार व कंबल
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ में श्रद्धालुओं के द्वारा हरे-रामा, हरे कृष्णा संकीर्तन का गुणगान किया गया। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को सर्दी से बचने के लिए कंबल व उपहार बांटे गए।
गौडीय मठ में पीठाधीश्वर त्रिदंडी स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज ने कहा कि जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद करना बहुत पुण्य का कार्य है। कड़ाके की ठंड में बहुत सारे लोग बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आदि पर ठिठुरते दिखाई देते हैं। समाज के धनी लोगों व स्वैच्छिक संगठनों को ऐसे लोगों की बढ़-चढ़कर मदद करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सर्दी से बचने के लिए अनेक ई-रिक्शा चालकों को कंबल व उपहार बांटे। इस दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा हरे-रामा हरे कृष्णा संकीर्तन का गुणगान किया गया, जिसमें श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए झूम उठे तत्पश्चात विधि-विधान से मंदिर में पूजन किया गया। कार्यक्रम में भक्ति भूषण श्रीधर महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में दान अवश्य करना चाहिए। मानव के जीवन में दान पुण्य का बहुत बड़ा महत्व है। कार्यक्रम में रवि, सुंदर, रविंद्र, कुलदीप, नीरज शर्मा, बिजेंद्र, मोनू, मनीष, दीपक आदि मौजूद रहे।

 

कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप क्रीडाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय,सहारनपुर के पत्र संख्या 1188 दिनॉक 29.12.2022 के अनुपालन में दिनॉक 13 से 15 जनवरी,2022 तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय,देवरिया मे किया जा रहा है। इस कार्यालय द्वारा दिनॉक 02.01.2023 को स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम,मुजफ्फरनगर में जिला स्तर पर सब जूनियर बालिका कुश्ती चयन/ट्रायल करा लिया गया है। जिसमें 19 खिलाडियो ने प्रतिभाग किया। उक्त खेल में दिनॉक 03.01.2023 को मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तर पर चयनित खिलाडियो का विवरण निम्न प्रकार से हैः- कुश्ती रिया चौधरी, प्राची, अवन्तिका, दिपाली, सुहानी। उक्त चयन/ट्रायल्स में श्री युधिष्ठर पहलवान,श्री अंकुर राठी,कुश्ती खिलाडी, नरेन्द्र पवांर,श्रीमती रेनू रानी,सुश्री किरन गौतम आदि उपस्थित रहे।

 

समीक्षा बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रमुख सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश शासन, की अध्यक्षता में शीत लहर से बचाव, कंबल वितरण,अलाव,रैन बसेरों तथा उसमें उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए समीक्षा बैठक किया गया। प्रमुख सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश शासन, की अध्यक्षता में शीत लहर से बचाव, कंबल वितरण,अलाव,रैन बसेरों तथा उसमें उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए समीक्षा बैठक की गई, जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार मिश्र द्वारा प्रतिभाग किया गया साथ में जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

 

अटल भूजल योजना हेतु मांगे आवेदन
मुजफ्फरनगर। भूमि संरक्षण अधिकारी,मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि जनपद मे भूगर्भ जल की कमी को देखते हुए शासन द्वारा जनपद के अति दोहित विकास खण्ड-बुढाना में अटल भूजल योजना मे चयनित ग्रामों में किसानो के लिए खेत तालाब योजना स्वीकृत की गई है।
जिसमें किसानों को अपने खेत पर 22एक्स20एक्स3 वर्ग मी.का तालाब खुदवाने पर पक्का कार्य सहित कुल लागत रूपये अंकन 105000.00 एक लाख पांच हजार का मात्र 50 प्रतिशत रूपये 52500.00 अंकन रूपये बावन हजार पांच सौ मात्र का अनुदान कृषि विभाग की तरफ से दिया जायेगा। विकास खण्ड बुढाना के इच्छुक कृषक भूमि संरक्षण अधिकारी,मुजफ्फरनगर के कार्यालय कमरा नम्बर 302 तृतीय तल विकास भवन मो.नं.-9457965449,7310712438 पर सम्पर्क कर उक्त योजना हेतु आवेदन कर सकते हैं।

 

हादसे में स्कूटी सवार घायल
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कार की चपेट मे आकर स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला बिददीवाडा निवासी साजिद आज दोपहर के वक्त जानसठ तिराहे पर किसी काम से गया हुआ था कि इसी बीच वह मेरठ की और से तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के दुकानदारो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिवारजनो को हादसे से अवगत कराया।

 

बुजुर्ग हादसे मंे घायल
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बस से उतरते वक्त एक बुजुर्ग व्यक्ति को चोट लग गई। जिसे उपचार के लिए समीप ही निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर के कसेरवा निवासी बुजुर्ग महेन्द्र सिंह प्राईवेट बस द्वारा मेरठ से अपने गंाव वापिस जाने के लिए जैसे ही पुरबालियान मोड पर बस से उतरते वक्त चोटिल हो गया। ग्रामीणो ने उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20706 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 9 =