समाचार (Muzaffarnagar News)
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की अमृतवर्षा का भंडारे के साथ हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नई मंडी क्षेत्र के मौहल्ला भरतिया कालोनी में शिव शक्ति मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा की अमृतवर्षा का आज भंडारे के साथ समापन हो गया है। साध्वी माता राजरानी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान गंगा में कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा ने श्रद्धालुओं को एक सप्ताह तक कथा सुनाई। कथा महोत्सव का समापन प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने किया। कथा आयोजकों ने मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी का भडारे में पधारने पर पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि माता राजरानी के सानिध्य में एक सप्ताह तक श्रद्धालुओं ने श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया है। श्रावण मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से सभी कष्टों व पापों का निवारण होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि माता राजरानी के सानिध्य में श्रद्धालुओं को एक सप्ताह तक कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला है, यह सभी के अहोभाग्य है। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि पिछले तीस सालों से माता राजरानी सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा को लहरा रही है और समाज के उत्थान के कार्य में सहयोग दे रही है, यह सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कथा आयोजन समिति का कथा के समापन अवसर पर आमंत्रित करने पर आभार जताया। कथा महोत्सव में कथा व्यास पंडित बिजेंद्र मिश्रा ने सभी श्रद्धालु जनों को एक सप्ताह तक श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कराई और श्रीमद् भागवत कथा को सुनने से मनुष्य को होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया। कथा महोत्सव के समापन पर हुए भंडारे में स्वास्तिक पेस्टीसाइड के मालिक रविन्द्र सिंघल, शंकर जैन, सागर जैन, पंडित अनुज मिश्रा, भारत लोक सेवक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केपी चौधरी आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पुण्य तिथि पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान दिल्ली के क्षेत्रीय केन्द्र सरस्वती शिशु मन्दिर साकेत में भारतीय योग के संस्थापक श्रद्धेय प्रकाश लाल जी की १४वीं पुण्य तिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ उपस्थित सभी साधकों द्वारा स्व. प्रकाश लाल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। क्षेत्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने श्रद्धेय प्रकाश लाल जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि उनके द्वारा घर-घर तक योग पहुँचाने का कार्य १० अप्रैल १९६७ को पहला केन्द्र दिल्ली में खोलकर किया। आज भारतीय योग संस्थान के देश-विदेश में ४५०० केन्द्रों पर ३६५ दिन निःशुल्क योगाभ्यास कराया जाता है। प्रकाश लाल जी के अन्तिम संदेश ष् संस्थान ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना चाहता है, जो लेटे को बैठा दें, बैठे को खड़ा कर दें और खड़े को दौड़ा दें। दूसरे में प्राण फूँक दें अर्थात् दूसरे का प्रेरणा-स्रोत बन जाएं। क्या ऐसा बनेंगे?ष् हम सब उनके इस बताये मार्ग पर चलकर उनके जलाये दीप को प्रज्जवलित रखें। कार्यक्रम में केन्द्र प्रमुख रकमपाल सैनी, मनोरमा त्यागी, डा. पी. एस. राजवंशी, सन्तोष यादव, मिथलेश गोयल, नीलम त्यागी, रजनीश शर्मा, पवन ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।
रोटरी क्लब ने किया वृक्षारोपण

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर के श्री कुंदकुंद जैन इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब खतौली परिवार ने वृक्षारोपण का महनीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य अनुराग जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी अध्यक्ष अनिल जैन सर्राफ ने की तथा संचालन सचिव अतुल जैन ने किया। इस कार्यक्रम में रोटरी सदस्य तथा शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में उपयोगी पौधे रोपित किए गए तथा इनकी देखभाल तथा संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन मेंअनिल जैन सर्राफ ने बताया वृक्ष मनुष्य के सबसे अच्छे मित्र है। हमें इनकी अच्छी तरह से देखभाल करनी चाहिए। ये कार्बनडाइऑक्साइड का सेवन करके हमें प्राणदायी ऑक्सीजन देते हैं।वृक्ष पृथ्वी के पोषक तत्वों की रक्षा करते हैं।पेड़ धरती को हरा-भरा रखकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाते हैं। हमें जीवन के शुभ अवसर पर पौधारोपण तथा इनकी देखरेख का संकल्प करें। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने रोटरी परिवार का हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा क्लब ने अल्प समय में मानव तथा प्रकृति सेवा के दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए कॉलेज का चयन किया है। क्लब ने दूरस्थ स्थानों से आने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल भेंट करके सराहनीय मानवता का कार्य किया है।यह बालिका शिक्षा सशक्तिकरण के लिए मजबूत कदम है। छात्राएं इससे लाभान्वित हो रही है आशा है रोटरी परिवार आने वाले समय में अपने उदारवादी कार्यों के लिए कॉलेज के छात्र-छात्राओं का चयन करेगा। संचालन शिक्षक जे० पी० गौतम ने किया।इस अवसर पर राजीव अग्रवाल ललित गुप्ता गौरव सर्राफ सुबोध अनिमेष पंकज महलका मनोज सर्राफ राजीव भैंसी सुदेश सर्राफ अनिलसर्राफ अतुल डा.रजत अग्रवाल अजय जैन पारुल राजकुमारजैन दलीप सिंह विकास मोतला जे.पी.गौतम सत्येंद्र मलिक रसना नीतू जैन गौरव मनोज पायल सहित बड़ी संख्या में रोटरी सदस्य तथा कालेज परिवार से उपस्थित रहे!अतिथियों के स्वागत हेतू छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोलिया बनाई गई।
विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जाइंट फोरम ऑफ बी.एस.एन.एल-एम-टी एल एल पेंशनर्स एसोशियेयशन के केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली के आहवान पर आज नई मन्डी-पटेल नगर स्थित बी.एस.एन.एल कार्यालय पर एकत्रित पेंशनर्स ने अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
ए.आई.बी.डी.पी.ए के जिला सचिव आर.यू.सिंह व एस.एन.पी.डब्लू.ए के जिला सचिव शकील अहमद के नेतृत्व में पटेलनगर स्थित बी.एस.एन.एल कार्यालय पर एकत्रित बी.एस.एन.एल के रिटायर कर्मचारियों ने दूरभाष केन्द्र के प्रांगण में ऑल इण्डिया बी.एस.एन.एल-डॉ ट पेंशनर्स एसोसिएशन और संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोशियेशन के सदस्यों ने 1 जनवरी 2017 से पेंशन रिवीजन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया।
पेंशन रिवीजन की मॉग को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया। पेंशन रिवीजन की मॉग 78 माह से लम्बित है और दूरसंचार विभाग टाल मटौल का रवैया अपनाए हुए है। यूनियन प्रतिनिधि बार-बार अधिकारियो से व संचार मंत्री से मुलाकात करते रहते हैं। 06 जौलाई को पूरे भारत से हजारो पेंशनर्स ने संचार मंत्री को पोस्ट कार्ड लिखकर अपनी व्यथा से अवगत कराया था लेकिन सरकारर के कान पर जूं नही रेंग रही है। इस अवधी में बहुत से पेशनर्स की बिना पेंशन रिवीजन का लाभ लिए मृत्यु भी हो चुकी है। यदि सरकार अब भी नही मानती तो आगामी 21 अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक पांच दिन के लिए जंतर-मंतर नई दिल्ली नई दिल्ली में धरना दिया जाएगा। धरने पर निम्न पेंशनर्स ने हिस्सा लेकर सहयोग प्रदान किया। इस दौरान आर.यू.सिंह, एन.वी.निगम, जी.डी.शर्मा, सतीश कुमार, मुकेश शर्मा, संजीव बालियान, वाई.पी.सिंह,धर्मपाल सिंह, विनोद कुमार, जनार्दन शर्मा, आदिल, उत्तम चन्द शर्मा, पूरण लाल, आर.डी.रावत, नींबू लाल आदि मौजूद रहे।
परिष्ज्ञदीय विद्यालयों में पढाई चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों के अभिभावकों व उच्चाधिकारियों सहित बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शासन द्वारा निर्देशित शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तितावी में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों के अभिभावकों व उच्चाधिकारियों सहित बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शासन द्वारा निर्देशित शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग व शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय तितावी के परिसर में आयोजित किया गया शिक्षा चौपाल के अंतर्गत उच्च प्राथमिक तितावी। प्राथमिक विद्यालय तितावी नंबर १ व प्राथमिक विद्यालय तितावी नंबर दो के अंतर्गत पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया।जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शिक्षा चौपाल की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल ने शासन की शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न नीतियों व कार्य योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत ३१ दिसंबर २०२३ तक परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को निपुण बनाया जाएगा जिसके लिए निपुण भारत मिशन कार्य योजना सभी विद्यालयो में लागू है सर्वप्रथम विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को निपुण बनाया जाएगा और विद्यालयों को निपुण घोषित किया जाएगा।उसके बाद ब्लॉक को निपुण बनाया जाएगा और ब्लॉक के बाद जनपद को निपुण बनाया जाएगा इस तरह से प्रदेश निपुण घोषित होगा। श्री डबराल जी ने डीबीटी के द्वारा खातों में प्रेषित धनराशि रुपए १२०० के विषय में अभिभावकों से आह्वान क्या कि वे बच्चों की अच्छी ड्रेस, एक जोड़ी शूज, एक जोड़ी स्वेटर और स्टेशनरी क्रय करें।
शिक्षा चौपाल में तीनों विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्षों सहित ग्राम प्रधान अरविंद कुमार व अन्य अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया शिक्षा चौपाल में शिक्षा के महत्व के साथ साथ संचारी रोग जैसे आई फ्लू के प्रकोप पर कैसे काबू पाया जा सकता है विस्तार से चर्चा की गई अंत में तीनों विद्यालय के ५-५ उत्कृष्ट छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल के द्वारा मोमेंटो भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। अंत में समस्त अभिभावकों व शिक्षकों को निपुण भारत कार्यक्रम की शपथ ग्रहण कराई गई
श्रृद्धालुओं की शिवालयो में उमडी भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रावण के चौथे सोमवार को आज सुबह से ही जनपद सहित नगर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रृद्धालुओं ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ शिव मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया तथा पूजा-अर्चना की।
पालिका प्रशासन की और से सावन के सोमवार के उपलक्ष में मंदिरो के समीप उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं कली आदि का छिडकाव कराया गया।
श्रावण माह के सोमवार के कारण शहर के शिव चौक,नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर, संकीर्तन भवन,अंसारी रोड स्थित बोहरों का मंदिर, महावीर चौक के समीप जीआईसी मैदान परिसर स्थित अतिप्राचीन शिव मन्दिर, श्री गणपति धाम, श्री बालाजी धाम आदि विभिन्न मंदिरो मे जलाभिषेक, पूजा-पाठ तथा ओम नमः शिवाय के जाप, हर हर महादेव शंभु, काशी विश्वनाथ की जय आदि जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रृद्धालुओं ने जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र चढाये। नई मंडी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मंदिरन के पुजारी पं.सुधाकर भारद्वाज आचार्य ने जलाभिषेक कराया।
सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सहायक पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए निम्न पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। विदाई समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण के नाम व नियुक्ति स्थल-निरी० ना०पु० कृष्ण कुमार शर्मा कचहरी सुरक्षा, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० रविन्द्र कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० प्रमोद सिंह सम्मन सैल, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० जयपाल सिंह रिर्जव पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० मूलचन्द शर्मा थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर, उ०नि० ना०पु० श्रीमति शारदा सम्बन्ध डीआईजी कार्यालय, मुजफ्फरनगर, एचसीपी यशपाल सिंह रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर, फालवर राजपाल सिंह रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर।
बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर के शत प्रतिशत परिणामों से हर्ष

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम कॉलेज के बी०बी०ए० प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा तथा सभी विद्यार्थी अच्छे अंको से उत्तीर्ण हुए। बी०बी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर मे वन्दना ने सबसे अधिक ८२.६ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। सौरव कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से ७८.१ प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति नामदेव ने ७७.६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली वंदना ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरुजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरुजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मददगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है।
द्वितीय स्थान पर रहे सौरव कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनुशासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है।
तृतीय स्थान पर रही श्रुति नामदेव ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।
श्री राम ग्रुप आफ कालिजेज के चौयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने बी०बी०ए० के सभी विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा० अशोक कुमार तथा श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा० प्रेरणा मित्तल ने सभी विद्यार्थियो को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रबंधन खंड के डीन डा० सौरभ मित्तल ने भी सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है।
विभागाध्यक्ष श्री विवेक त्यागी ने बीबीए प्रथम सेमेस्टर में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ताओं पंकज कौशिक, हिमांशु वर्मा, अंकुश रावल, सागर शुक्ला, निशी ठाकुर, निवेदिता पाण्डेय, प्राक्षी त्यागी, हंशिका जैन, शिवानी शर्मा, मुद्रा मित्तल, और विकास कुमार ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
तीन वारंटी दबोचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में कच्ची सड़क चौकी प्रभारी सन्दीप चौधरी ने काफी दिनों से न्यायालय में पेश न होने पर लूट का मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे वारण्टी प्रवीण कुमार पुत्र रामदेल निवासी मौहल्ला जनकपुरी थाना सिविल लाइन, धारा २७९, ३३७, ३३८, ४२७, ३०४ए के फरार चल रहे वारन्टी सुशील कुमार पुत्र बसीराम निवासी मौहल्ला आनंदपुरी थाना सिविल लाइन तथा घर मे घुसकर मारपीट के मामले में फरार वारन्टी नसीम पुत्र मुस्तकीम निवासी मल्हूपुरा को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए तीनों वारंटियों को जेल भेज दिया है।
रागिनी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गांव खेडी तगान में कवि स्व.लड्डन सिंह की पुण्यतिथि पर रागिनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव पार्टी के उपाध्यक्ष रामपाल मांडी, भाजपा नेता राजू अहलावत, सुजीत बंजारा, कपिल सोम, सतेन्द्र चौहान के द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राहुल बालियान ने किया। कार्यक्रम मे एक से बढकर एक रागिनी प्रसतुत की गई। इस दौरान कवि विरेन्द्र कपासिया, नीरज भाटी, जयवीर भाटी, भीष्म, सुरेन्द्र भाटी,कवि महताब, राहुल नम्बर आदि ने रागिनी प्रस्तुत की। इस मौके पर कर्मसिंह, उद्यमसिह, मनोज कुमार, रामकुमार, राजेश, अजब सिंह, अनुज प्रधान आदि मौजूद रहे।
कांजी हाउस का किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। डॉक्टर हरेंद्र कुमार व उनकी टीम द्वारा कांजी हाउस खाई खेड़ा का नियमित भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीवी सिंह के कुशल नेतृत्व में पशु चिकित्सा अधिकारी ककरौली डॉक्टर हरेंद्र कुमार व उनकी टीम द्वारा कांजी हाउस खाई खेड़ा का नियमित भ्रमण किया गया। जिसके दौरान सभी गौवंश स्वस्थ्य पाए गए सभी गौवंश को बैलेंस राशन देने हेतु निर्देशित किया गया। साफ सफाई विषयक विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त डॉ राजीव कुमार त्यागी की टीम के द्वारा ग्राम मन थोड़ा में गला घोटू रोग से बचाव हेतु गला घोटू का टीकाकरण का कार्य राजकुमार अंकित जुनैद इत्यादि के द्वारा पशुपालकों के द्वार द्वार जाकर संपन्न कराया गया। तथा वर्षा के मौसम में पशुओं को बीमारी से कैसे बचाएं इस प्रकार पशुपालकों को जागृत भी किया गया।
जनता की समस्याओं को सुना
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रालोद के विधायक मदन भैया ने क्षेत्र के १ दर्जन से अधिक गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना इससे पूर्व में उन्होंने खतौली में स्थित अपने कैंप कार्यालय एवं जानसठ में स्थित डाक बंगले पर पहुंचकर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया।
पूर्व की भांति प्रत्येक सप्ताह के प्रत्येक रालोद के खतौली विधायक मदन भैया स्थानीय डाक बंगले पर क्षेत्र से आए जनता की समस्याओं को सुनते हैं इसके अलावा खतौली में स्थित अपने कैंप कार्यालय पर क्षेत्र से आए जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कर आते हैं विधायक मदन भैया के सप्ताह में २ दिन खतौली एवं जानसठ में लगातार बैठने से क्षेत्र में प्रत्येक समाज में उनकी लगातार पेठ बनती जा रही हैं। जानसठ डाक बंगले पर पहुंचने पर क्षेत्र से आई जनता ने विधायक मदन भैया का जोरदार स्वागत किया इस दौरान लोगों ने बिजली एवं डोल संबंधी विवाद को लेकर लोग विधायक से मिले विधायक मदन भैया ने संबंधित अधिकारियों को फोन कर उनकी समस्याओं का निराकरण कराया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसाना, प्रभात मोतला, अमित कुमार, हाजी आशु मलिक, विकास बालियान, मोंटी, राजू तोमर, दीपक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के छात्र ने नेपाल में लहराया परचम 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बी०ए० तृतीय वर्ष के छात्र अमान चौधरी ने अन्तर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल (इण्डो नेपाल यूथ गेम्स अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता-२०२३) रंगशिला स्टेडियम, पोखरा, नेपाल में २१ से २५ जुलाई, २०२३ तक सम्पन्न हुई प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत व महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया व इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त करके देश, प्रदेश एवं महाविद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय द्वारा छात्र अमान चौधरी के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय प्रबन्ध समिति से श्री ध्रुव कुमार, प्राचार्य डा० सचिन गोयल व क्रीडा विभागाध्यक्ष श्री अंकित धामा, डीन डा० नवनीत वर्मा, मानविकी संकाय की विभागाध्यक्ष श्रीमति एकता मित्तल आदि ने छात्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
श्री धु्रव कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेलों में नियमित भागीदारी बच्चों को स्कूल और जीवन में खेल खेलना सिखाती है। वे अच्छी तरह से जानते हैं कि हारे हुए खेल को कैसे जीतना है। खिलाड़ी हमेशा अनुशासित और जीवन भर आत्मविश्वास से भरे रहते हैं और जीवन के कठिन संघर्षों में भी कभी निराश नहीं होते। वे आसानी से नैतिकता, आवश्यक कौशल और जीने की कला को विकसित कर लेते हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने छात्र के इस प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि सभी छात्रध्छात्राओं को इसी प्रकार परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
छात्र ने अपनी इस उपलब्धी का श्रेय महाविद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों एवं अपने माता पिता को दिया।
सड़क सुरक्षा पखवाडा के अंतिम दिन विशाल रैली का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । डी० ए० वी० इंटर कॉलेज आलमपुर, सिसौली, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतिम दिन एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के डी० ए० वी० इंटर कॉलेज आलमपुर, सिसौली, मुजफ्फरनगर में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतिम दिन एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, सड़क पार करते समय धैर्य रखने, जेबरा क्रॉसिंग का उपयोग करने तथा सिग्नल का सही पालन करने का संदेश दिया। रैली के दरमियान सड़क सुरक्षा पर श्रीमती सैली रंजन (प्रवक्ता संगीत ) वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के द्वारा गाए गए गीत को बजाया गया। गीत के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। गीत अपने आप में सड़क सुरक्षा के सभी आयामों को समेटा हुआ है। यदि आप अभी तक नहीं सुन पाए हैं तो इस गीत का लिंक नीचे दिया जा रहा है कृपया इसे अवश्य सुने व बच्चों को सुनाएं। इसके अतिरिक्त श्री के के जैन इंटर कॉलेज में पॉलिथीन के प्रयोग के दुष्प्रभाव तथा भू जल संरक्षण विषय पर सभी छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं को अवगत कराया। विद्यालय में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दो मासूम बच्चों को चाइल्ड लाइन व थाना सिविल लाइन द्वारा उनके परिजनों से मिलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । दिन रविवार थाना सिविल लाइन जनपद मुजफ्फरनगर मैं ब्रह्मपुरी साकेत चौकी थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दो मासूम बच्चे जिनकी उम्र लगभग एक ५ वर्ष एवं ७ वर्ष के लगभग अंसारी रोड पर लावारिस घूम रहे थे किसी सज्जन ने बालकों की सूचना चाइल्ड हेल्प लाइन १०९८ पर दी टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए थाना सिविल लाइन साकेत चौकी प्रभारी द्वारा बच्चों को थाना सिविल लाइन लाया गया बच्चों से पूछताछ की गई जो बोलने में असमर्थ है अपने घर परिवार के बारे में कुछ नहीं बता रहे थे बच्चों की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया रात्रि लगभग १०ः३० बच्चों के माता-पिता थाना सिविल लाइन आए और बच्चों को देखकर उनके बारे में दस्तावेज दिखाकर बताया यह बालक हमारे हैं चाइल्डलाइन टीम ने बच्चों के माता-पिता से संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि लेकर बाल कल्याण समिति आने को बोला चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर माता पिता के सुपुर्द किया गया बच्चों को पाकर माता पिता के चेहरे पर अलग ही खुशी थी और थाना सिविल लाइन साकेत चौकी प्रभारी प्रशांत गिरी जी एवं चाइल्डलाइन टीम का धन्यवाद किया बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव, बिल्किस एवं चाइल्डलाइन टीम से डायरेक्टर पूनम शर्मा गौरव मलिक आदि का सहयोग रहा।
सैनिक सम्मेलन का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । युवा सैनी संगठन के बैनर तले आज शाहपुर में विशाल सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया इसमें समाज के प्रति हो रही अभद्र टिप्पणियों के प्रति रोष जाहिर करते हुए इसका जवाब वोट से देने का ऐलान हुआ। युवा सैनी संगठन के आह्वान पर शाहपुर के वृंदावन गार्डन विशाल सैनी सभा का आयोजन हुआ इसमें मुजफ्फरनगर ही नहीं आसपास के जनपदों बिजनौर ,सहारनपुर ,मेरठ, उत्तराखंड के सैनी संगठनों के नेताओं ने से लिया भाग लिया । सम्मेलन में अनिल लुहारी,जतिन सैनी बॉक्सर सोनू सैनी ,अंकुर सैनी सहारनपुर ,अंकुर बुढाना ,अनिल सैनी अनुज सैनी ,प्रिंस ,संजय सैनी ,भारत सैनी सहित हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। बुढाना तहसील के सराय ,लुहसाना ,निमखेड़ी ,परासौली ,अटेरना,कपूरगढ़ ,शिकारपुर ,पलड़ी ,ढिंढ़ावली,काकड़ा ,पलड़ी ,पलड़ा ,कमालपुर ,लुहारी खुर्द ,जलालाबाद से बड़ी संख्या में समाज के युवाओं ने हिस्सा लिया । समाज मे पिछले दिनों भाजपा के एक मंत्री और लूहसाना गांव में किसान नेता की टिप्पणी के प्रति समाज में भारी रोष देखा गया ।
सम्मेलन में लोगों ने इन टिप्पणियों पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को कमजोर समझने वाले ये लोग भरम नही पाले , हम लोग शांतिप्रिय हैं इसका मतलब नहीं कि हम जवाब देना नहीं जानते ।सम्मेलनमे लोगों ने कहा कि यदि टिप्पणियां जारी रही तो आगामी चुनाव में इसका जवाब सैनी समाज वोट की चोट के रूप में देगा । सम्मेलन में युवाओं से नशा मुक्ति शिक्षा, सामाजिक एकता, पर बल दिया गया। सम्मेलन में एक निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया जो मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें इस तरह की टिप्पणियों पर प्रस्ताव पास कर निंदा की गई और कहा कि अगर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए नही तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। ज्ञापन में सैनी समाज को उसकी संख्या बल के हिसाब से राजनीतिक और नौकरियों में हिस्सेदारी की भी मांग की गई ।सम्मेलन का सफलता पूर्ण संचालन पूर्व पत्रकार एवं पूर्व जिलापंचायत सदस्य राजीव प्रताप सैनी ने किया।
मेधावियों का हुआ सम्मान समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री नामदेव जनसेवा मंच,मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत मेधावी छात्र/छात्राओं का अलंकरण समारोह बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री नामदेव धर्मशाला शुक्रताल में मंचासीन अतिथियों द्वारा संत शिरोमणी नामदेव जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम की इस श्रृंखला में मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जलवित किया। सजातिय छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में पहुंचकर अलंकरण समारोह में प्रतिभाग किया। जिसमें 24 बच्चे हाई स्कूल से व 22 छात्र-छात्राएं इण्टरमीडिएट से, ग्रेजुएट/डिप्लोमा से 10, विशिष्ठ योगयता से 8 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि देहरादून से राकेश आर्य रहे। मुख्य अतिथि राकेश आर्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का उत्साह बढता है। कार्यक्रम में अतिथियों में बलजीत सिंह खुरपा, चन्द्रपाल वर्मा, रामकुमार रूडकी, डॉ.पवन कुमार शामली आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्यन राज, श्रेयांशी, प्रियांशी एवं भूमि आदि ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम मे अजय नामदेव, मनोज नामदेव, विजय टोनी, प्रदीप कुमार, गोपाल सिंहवाल, मन्नू लाल, प्रमोद चाट वाले, दिवाकर, रवि नामदेव, राकेश पप्पू, डॉ.राजेन्द्र कुमार लक्सर, आशीष नामदेव, मनोज नामदेव आदि मौजूद रहे।
मटकी सजाओ, राखी बनाओ कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कला एवं साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती मेरठ प्रान्त तथा सेवा भारती मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम बिजोपुरा मुजफ्फरनगर में मटकी सजाओ, राखी बनाओ, कार्यशाला एवम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवम् छात्राओं ने प्रतिभाग किया, इस कार्यक्रम में संस्कार भारती मेरठ के चित्रकला विधा प्रमुख प्रवीण कुमार सैनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी कलात्मक प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनीष मित्तल जी ने बताया कि मटकी सज्जा प्रतियोगिता में
कक्षा ९ की वाणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय विधि कक्षा सात, तृतीय छवि कक्षा आठ सांत्वना, विधि कक्षा पांच, सांत्वना अंशिका कक्षा ६, परी कक्षा पांच ,देवांश कक्षा ५, गौरव कक्षा ८ की मटकियां बहुत सुन्दर बनी राखी बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम गुंजन कक्षा आठ, द्वितीय विदित कक्षा छः, तृतीय सहदेव कक्षा ७, सांत्वना अंश कक्षा ७, तथा कृष्णा, २ ,अनंत कक्षा ४ को सुन्दर राखी बनाई। अन्य सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के पुरुस्कार प्रदान किए । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य समाज सेवी रामकुमार जी, विपिन कुमार,अक्षय कुमार,अक्षित कुमार, का योगदान रहा।


