News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खतौली तहसील पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमनद्वारा खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। डीएम द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,उप जिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

राष्ट्रीय महासचिव बनने पर हरेंद्र मलिक का जोरदार स्वागत
अखिलेश यादव की हर जाति वर्ग को सम्मान देना पहचान- प्रमोद त्यागीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)समाजवादी पार्टी के नि० जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को सपा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित आभार सभा में नव मनोनीत सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक का जोरदार स्वागत करते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया गया।
सपा कार्यालय मैदान पर आयोजित बड़ी आभार सभा में नव मनोनीत राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उन पर विश्वास व बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं व जनपद वासियों को पूरी तरह अश्वस्त करता हूं की किसानों मजदूरों युवाओं तथा किसी भी जाति वर्ग पर अत्याचार की लड़ाई को वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से मजबूती से लड़ने का काम करेंगे।सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक ने कहा कि मेहनतकश किसानों का उत्पीड़न तथा उनकी फसलों को हड़पने वाली भाजपा सरकार को कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों की प्रमुखता से आवाज उठाती आई है। इस जिम्मेदारी को सपा कार्यकर्ताओं तथा जनता को एकजुट कर निर्णायक लड़ाई में बदला जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा की सपा ने हमेशा किसानों मजदूरों युवाओं की आवाज उठाने वाले नेताओं को पूरा संरक्षण व सम्मान दिया है। हरेंद्र मलिक को सपा राष्ट्रीय महासचिव बनाया जाना किसानों की आवाज उठाने वालों का सम्मान है।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में महंगाई से जूझ रही जनता की आवाज मिलकर उठाने का आह्वान किया।
चरथावल विधानसभा के विधायक पंकज मलिक ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचार व नीति पूरी तरह किसान मजदूर नौजवान के अधिकार दिलाने की है तथा उनके द्वारा इस लड़ाई को लड़ने वाले हर नेता कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने का काम किया गया है।
विधायक पंकज मलिक ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अखिलेश यादव का धन्यवाद करने आभार सभा में भारी संख्या में आए लोगों ने जता दिया है की वह अखिलेश यादव द्वारा दिए गए सम्मान को नहीं भूलेंगे।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर सत्येंद्र सैनी पूर्व मंत्री राजकुमार यादव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली सपा नेता राकेश शर्मा सपा नेताअब्दुल्ला राणा सोमपाल सिंह भाटी पूर्व मंत्री महेश बंसल शबाब जैदी सरताज राणा व संचालन कर रहे निवर्तमान जिला महासचिव जिया चौधरी सपा जिला उपाध्यक्ष विनय पाल असद पाशा सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन सपा महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सपा राष्ट्रीय सचिव शौकत अंसारी सपा नेता सैयद अली अब्बास काजमी सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव जैन अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती सपा नेता सतीश गुर्जर शमशेर मलिक सत्यवीर त्यागी कुशल पाल त्यागी सलीम मलिक राशिद मलिक जुनेद रऊफ शमशाद अहमद, गोल्डी अहलावत हाजी इकबाल सत्यदेव शर्मा मेराजुद्दीन तेवड़ा, डॉ इसरार अल्वी रागिब कुरैशी शलभ गुप्ता एडवोकेट ने अपने संबोधन में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक को सपा राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर उनको बधाई देते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविंद्र कुमार एडवोकेट सपा नेता इमरान सिद्दीकी डॉ नरेश विश्वकर्मा बॉबी त्यागी सचिन त्यागी दिलशाद कुरेशी काजी नबील अहमद डॉ नूर हसन सलमानी प्रधान शाह राजा नकवी राहुल वर्मा शशांक त्यागी महक सिंह बाल्मीकि आस मोहम्मद मेवाती सुमित पवार बारी पवन पाल रामपाल सिंह पाल दीपक गंभीर अन्नू कुरेशी सभासद रमेश चंद शर्मा अमलेश शर्मा जॉनी अरोरा इरशाद जाट नौशाद अहमद बुडिना अविनाश कपिल मीर हसन चेयरमैन शाहिद राणा सलमान त्यागी डॉ अली शेर अंसारी चौधरी यशपाल सिंह चेयरमैन वीरेंद्र तेजियांन आशीष त्यागी अरशद मलिक शिव कुमार खटीक नवेद रंगरेज वसीम राणा इसरार अब्बासी काजी फंसी अख्तर राशिद जैदी पंकज सैनी धनवीर कश्यप दिलशाद अंसारी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता व हजारों की तादाद में लोगों ने भाग लिया।

 

एस पी सिटी से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,संयोजक सतपाल सिंह मान,सरदार बलविंदर सिंह,राकेश त्यागी,रवि शर्मा,सुरेंद्र मित्तल,सुनील ग्रोवर द्वारा एस पी सिटी श्री अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात कर अभी हाल ही में भोपा रोड ट्रांसपोर्टर्स के साथ हुई घटना से अवगत कराया गया,जिसके पश्चात एस पी सिटी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के आदेश देते हुए घटना में संलिप्त की गिरफ्तारी कराते हुए घटना पर संज्ञान लिया गया एवं पीड़ित व्यापारी को भी निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया

कैंप का हुआ आयोजन
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)तहसील खतौली में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर मतदाताओं के पहचान पत्र के विभिन्न पहलुओ से सम्बन्धित कार्य किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के क्रम में तहसील खतौली में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र से आधार कार्ड को लिंक करने संबंधी फार्म ६बी भरवाने का कार्य तहसील कार्मिकों द्वारा किया गया।

 

तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजितMuzaffarnagar News
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) की अध्यक्षता में तहसील जानसठ के क्षेत्र में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील जानसठ में अपर जिलाधिकारी (वि०ध् रा०) श्री अरविन्द कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जन मानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल ४५ शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई, ०२ शिकायतो का निस्तारण किया गया। उक्त प्राप्त शिकायतों को अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी विभागों के सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया गया कि शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाए। उन्होनें समस्त अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार तहसील में आये हुए फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण जांच कर समयानुकुल की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी जानसठ शकील अहमद, पूर्ती निरीक्षक सचिन कुमार, गन्ना निरीक्षक दिनेश कुमार मौर्या, बाल विकास प्रयोजना अधिकारी श्रीमती रेन,् ब्लॉक निर्माण विभाग संजय कुमार सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

मुठभेड में शातिर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश याकूब उर्फ कोबरा को दबोच लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से कोबरा घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बदमाश से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र रावत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश अपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से बागोवाली के समीप सिसौना पुलिया के आसपास जंगलों में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बताए गए स्थान के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात नई मंडी कोतवाली पुलिस बागोंवाली से सिसौना जाने वाले रास्ते पर पुलिया के समीप चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से दो संदिग्ध बाइक पर सवार होकर आते नजर आए।
पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक मोड़ाकर तेज दौड़ा दी। बताया कि पुलिस की चेतावनी के बावजूद दोनों बदमाश नहीं रुके और पुलिस पर ही फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी। इस दौरान बाइक फिसल गई और दोनों बदमाश नीचे गिर गए। उन्होंने बताया कि बाइक चला रहा बदमाश मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने दबोच कर घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया कि घायल बदमाश की शिनाख्त थाना भोपा के हिस्ट्रीशीटर गोकश याकूब कोबरा निवासी सीकरी के रूप में हुई।
चित्रा अधिकारी डॉक्टर रविशंकर ने बताया कि बदमाश से एक तमंचा और दो कारतूस तथा एक बाइक बरामद हुई है। बदमाश पर ढाई दर्जन से अधिक मुकदमे बताए जा रहे हैं। जिनमें लूट, गोकशी, चोरी और जानलेवा हमले से संबंधित हैं। पुलिस के अनुसार फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।

 

जनपद को ग्रेन चैम्बर क्रिकेट एकेडमी टीम ने किया गौरवान्वित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल की क्रिकेट एकेडमी टीम का मैच चरथावल के आई०जी० पब्लिक स्कूल की टीम के बीच शुक्रवार को हुआ। जिसमें ग्रेन चौंबर क्रिकेट टीम के निदेशक श्री मयंक शर्मा स्टेट लेवल प्लेयर ने बताया कि इस टीम के देव कौशिक ने अपने जोशीले प्रदर्शन से आई०जी० पब्लिक स्कूल चरथावल को २२० रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। खिलाड़ी देव शर्मा ने इस क्रिकेट मैच में १३६ रन बनाकर अपने जोशीले प्रदर्शन से मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल कर अपनी टीम को गौरवान्वित किया। इस शानदार जीत को हासिल कराने में खिलाड़ी रुद्राक्ष ने ३ विकेट, अभिजीत ने २ विकेट, राहुल ने १ विकेट, कृष्णा ने १ विकेट, मयंक ने १ विकेट लेकर तथा अन्य खिलाड़ियों ने भी अपना महत्वपूर्ण सहयोग देकर टीम का नाम रोशन किया।

किसान आंदोलन को राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्षा कासमर्थन
संगठन के तीन हजार महिलाएं आंदोलन के लिए तैयार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिले के जीआईसी मैदान में किसान आंदोलन में आज राष्ट्रीय महिला एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने ३ हजार महिलाओं के साथ मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने कहा कि जब भी टिकैत साहब को हमारी जरूरत होगी, हम उन्हें अपना समर्थन देंगे उन्होंने कहा कि आगामी १० फरवरी को होने वाली महापंचायत में भी राष्ट्रीय महिला एकता संगठन सहभागिता करेगी।

 

विदाई समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर निदेशक डॉक्टर आनंद सोलंकी का विदाई समारोह सिल्वर स्पून विश्वकर्मा चौराहे पर मनाया गया जिसमें पूर्व निदेशक डॉ एसके मलिक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश तोमर, पूर्व एडिशनल डायरेक्टर बालियान, पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद मलिक, कपिल, डॉ विजेंद्र बालियान संयुक्त निदेशक, डॉक्टर प्रदीप तोमर पूर्व संयुक्त निदेशक, डॉक्टर सुनंदा पांडे, मिसेज डॉक्टरदिनेश तोमर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मिसेज डॉक्टर आनंद सोलंकी, डॉक्टर सुधीर कुमार अध्यक्ष पशु चिकित्सा अधिकारी संघ मुजफ्फरनगर, डॉक्टर हर्षवर्धन महामंत्री पशु चिकित्सा अधिकारी संघ मुजफ्फरनगरराहुल राणा एवं जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

 

दो आरोपी दबोचेMuzaffarnagar News
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक भोपा के नेतृत्व में थाना भोपा पर तैनात निरीक्षक रामवीर सिह थाना भोपा मु०नगर, उप निरीक्षक ललित कुमार थाना भोपा मु०नगर, उप निरीक्षक रईस खान थाना भोपा मु०नगर, कान्स० विमल कुमार थाना भोपा मु०नगर, कान्स० शैलेन्द्र भाटी थाना भोपा मु०नगर द्वारा दौराने गस्त व चैकिंग व देखरेख शान्ति व्यवस्था तलाश वांछित अपराधी/वारण्टी, यचौकी शुक्रताल क्षेत्र से ग्राम इलाहाबास में मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम इलाहाबास थाना भोपा मु०नगर को ग्राम लखनौता थाना झबरेडा हरिद्वार से तथा अभियुक्त दीपक पुत्र बुद्ध सिह निवासी ग्राम शुक्रताल थाना भोपा मु०नगर को महेश्वर आश्रम के पास शुक्रताल से गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि २५ दिसम्बर को वादी मुकदमा अमित पुत्र सतपाल नि० ग्राम इलाहाबास थाना भोपा मु०नगर के घर मे घुसकर विपक्षी.जोनी उर्फ जोनित, प्रवेश पुत्र गण सतपाल, मोनू पुत्र कँवरपाल, ऋषिपाल पुत्र सुखबीर नि०गण ग्राम इलाहाबास थाना भोपा मुजफ्फरनगर द्वारा वादी की माताजी श्रीमति सुदेश व तहेरे भाई विकास पुत्र विक्रम को गोली मारकर गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे मामला कराया गया । ग्राम लखनौता थाना झबरेडा हरिद्वार से मुखबिर की सूचना पर अभि० ऋषिपाल पुत्र सुखवीर निवासी ग्राम इलाहाबास थाना भोपा मु०नगर को गिरफ्तार किया गया है तथा वादी मुकदमा अंकुर पुत्र विरेन्द्र नि० ग्राम शुक्रताल थाना भोपा मु०नगर के साले सचिन के साथ विपक्षी दीपक पुत्र बुद्ध कश्यप, रितिक पुत्र दीपक नि०गण ग्राम शुक्रताल थाना भोपा मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के साले से बलकटी द्वारा गम्भीर रुप से घायल कर देने के सम्बन्ध मे ०२ के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जहां पुलिस ने महेश्वर आश्रम के पास शुक्रताल से मुखबिर की सूचना पर अभि० दीपक पुत्र बुद्ध सिह निवासी ग्राम शुक्रताल थाना भोपा मु०नगर को गिरफ्तार किया गया है।

 

वारंटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चौकी प्रभारी अस्पताल उप निरीक्षक देवा सिंह द्वारा वारंटी अभियुक्त विपिन पुत्र सुभाष गडरिया निवासी भगवती चौक रामपुरी थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्त को भगवती चौक रामपुरी से गिरफ्तार किया गया

 

एसएसपी ने किया खतौली थाने का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा थाना खतौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीवी कैमरों, विवेचक कक्ष का निरीक्षण किया गया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों मुख्यतः अपराध रजिस्टर का बारिकी से निरीक्षण किया गया साथ ही थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। एसएसपी द्वारा थाना परिसर में खडें माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही करें। साथ ही थाने में मौजूद अग्निशमन यंत्रों व अन्य सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए थाना प्रभारी खतौली को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

 

एडीएम प्रशासन ने सुनी समस्याएं सुनीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देशानुसा तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर आम जनदृमानस की समस्याओं का निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्यत शिकायतें राजस्व, भूमि विवाद,अवैध कब्जा,राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित प्राप्त हुई। उक्त प्राप्त शिकायतों को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित विभागों को प्रभावी एवं गुणवत्ता परक निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया एवं उन्होनें कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित कार्मिक रोस्टर के अनुसार अपनेदृअपने क्षेत्रों में तैनात रहें यदि आप समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर आपसी रजामंदी से करायेगें तो इसका अच्छा संदेश जायेगा और शिकायतों का तत्काल ही निस्तारण हो सकेगा। उन्होनें समस्त विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय मे प्रतिदिन सुनवायी कर आम जनदृमानस को राहत पहुॅचानें का कार्य करेगा। जनसुनवायी की कार्यवाही प्रतिदिन सुनिश्घ्चित करायें। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सदर श्री परमानन्द झा,पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय,पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर श्री यतेन्द्र नागरग्सहित सम्बन्धित पुलिस अधिकारी गण एवं राजस्व टीम व सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में हुआ यूपी ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यू पी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन चौधरी छोटू राम महाविद्यालय में किया गया जिसमें जिले के महाविद्यालयों के ५५० छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया,पूर्व कुलपति प्रोफेसर एन सी गौतम, प्राचार्य नरेश कुमार मालिक, रविन्द्र कुमार विशेष सचिव आबकारी व गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। विशेष सचिव आबकारी रविन्द्र कुमार ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से हमारे प्रदेश को एक नई पहचान मिलेगी,वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में अनुकूल व अनुशासित वातावरण बना हुआ है जिससे आकर्षित हो कर विश्व के अधिकांश देश अरबों रुपए हमारे प्रदेश में इन्वेस्ट करने के लिए आतुर है। आज के युवा को विभिन्न उद्योगों को विकसित करने की जानकारी होनी चाहिए तब ही हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र बनेगा।उनके द्वारा फूड प्रोसेसिंग, डेयरी डेवलपमेंट , सोलर पॉलिसी आदि से सम्बन्धित नीतियों की भी विस्तृत जानकारी दी गई । पूर्व कुलपति प्रोफेसर एन सी गौतम ने कहा कि शिक्षित युवाओं से आववाहन किया कि वे अपने भीतर इच्छाशक्ति जागृत कर राष्ट निर्माण में सहयोग दे,सकारात्मक तरीके से अपना लक्ष्य निर्धारित कर शासन की योजनाओं का लाभ ले। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने कहा कि विभिन्न विभाग जैसे टेक्सटाइल, डेयरी फार्म,इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स बायो एनर्जी ,विमान रख रखाव, डेटा सेंटर आदि से सम्बन्धित कैपिटल सब्सिडी , स्टाम्प ड्यूटी आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने स्टार्ट अप पॉलिसी,यू पी टूरिज्म पॉलिसी,सोलर एनर्जी पॉलिसी,वेयर हाउस पॉलिसी,फिल्म पॉलिसी आदि की भी जानकारी दी गई। आई आई ए अध्यक्ष विपुल भटनागर ने कहा कि उद्योग विकसित करने के लिए पैसे के साथ साथ जज्बा होना चाहिए तब ही आप कामयाब हो सकते है।रजनीश कुमार मित्तल ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश उद्योग जगत में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपको अपने स्तर पर सही दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। कुश पुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्टार्ट अप आरंभ करने के लिए नौ लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे है जिससे हमारे बच्चों का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल होगा।जिला कृषि अधिकारी जय वीर सिंह तेवतिया ने प्रदेश में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने पॉली हाउस आदि बनाने व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना , ड्रिप एंड स्पिन योजना की विस्तृत जानकारी दी। छोटू राम महाविद्यालय के प्राचार्य नरेश कुमार मलिक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शॉल भेटकर कर सम्मानित किया।जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की कार्यशाला से विद्यार्थी निश्चितरूप से लाभान्वित होंगे। प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार, डॉ रणबीर सिंह, ललित मोहन गुप्ता,अभिषेक गर्ग,संदीप कुमार कौशिक,आशीष द्विवेदी,मीनाक्षी आर्य आदि उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + eight =