समाचार (Muzaffarnagar News)
साईकिल सवार अधेड़ की हादसे में मौत
खतौली। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खतौली स्थित चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी गंग नहर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पूरा मामला मु० नगर जनपद के थाना खतौली क्षेत्र अंतर्गत चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग का है जहां बीती देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तो वही अज्ञात वाहन भी मौके से फरार हो गया ।
उधर गंग नहर पटरी पर शव देख आस पास से गुजर रहे राहगीरों एवं अन्य ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही यूपी ११२ डायल के साथ ही खतौली पुलिस मोके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किये। मृतक की जेब से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त महिंद्रा पुत्र भिखारी उम्र करीब ५० वर्ष निवासी ग्राम बुआडा कलां थाना खतौली के रूप में हुई बताया जा रहा है की मृतक मजदूरी के लिए प्रतिदिन अपने गांव से कस्बे में आया करता था तथा शाम को अपने गांव वापास लौट जाया करता था।
उधर जैसे ही मृतक के घर वालो को घटना का पता चला तो उन में कोहराम मच गया और रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए यहां खतौली पुलिस ने शव को एंबुलेंस की मदद से मोर्चरी भेज दिया तो वही अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।।
बेटियों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। सरकार की बेटियों को शिक्षित करने की योजना के तहत जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली छात्राओं के साथ ही बालिका शिक्षा में सराहनीय योगदान और सहयोग करने वाले विद्यालयों और उनके शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मेधावी छात्रा एवं विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत अपने सम्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अनेक कार्यक्रमों में बेटियों को सरकार ने प्रोत्साहित किया है।
बेटियों की शिक्षा ही नहीं बल्कि उनको तकनीकी शिक्षा ओर उच्च शिक्षा तक पहुंचाने के लिए अनेक याजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने आज आयोजित मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह में बेटियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहकर मेधावियों विद्यार्थियों के साथ साथ विद्यालयों के प्रधानाचार्यो और शिक्षकों को सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधान परिषद सदस्या वंदना वर्मा, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, सीडीओ संदीप भागिया सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
पानी की निकासी न होने से परेशान, लगाई गुहार
खतौली। उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा में स्थित आवास विकास कॉलोनी के २ दर्जन से अधिक लोगों ने आज एसडीएम खतौली जीत सिंह राय के ऑफिस में धरना प्रदर्शन करते हुए कालोनी की मुख्य समस्या पानी निकासी को लेकर कड़ा रोष जताया है । यह पहुंचे आवास विकास कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पिछले तीस,पैंतीस वर्षों पुरानी इस आवास विकास कॉलोनी की पानी निकासी की समस्या का आज तक भी कोई समाधान नहीं हो पाया है कस्बे के तमाम अधिकारियों, नगर पालिका एवं रेलवे विभाग को मामले की शिकायतें कई मर्तबा की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई भी समाधान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा की आज एसडीएम को हम लोगों ने मामले की शिकायत की है अगर जल्द पानी की निकासी का समाधान ना हुआ तो हम उग्र प्रदर्शन भी करेंगे उधर एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका रेलवे एवं आवास विकास के अधिकारियों कर्मचारियों को मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बता दें कस्बे में स्थित आवास विकास कॉलोनी के लोगों का साफ तौर पर कहना है कि पहले हमारी कॉलोनी का पानी रेलवे लाइन के नीचे से निकल जाया करता था लेकिन अब नए बन रहे कॉरिडोर के चलते रेलवे लाइन बिछाने के कार्य के दौरान रेलवे विभाग द्वारा हमारी पानी की निकासी भी बंद कर दी गई है। तो वही रेलवे के चल रहे कार्य के कारण आवास विकास कॉलोनी की दीवार भी टूट कर गिरी पड़ी है जिसके चलते पानी की निकासी बिल्कुल भी नहीं हो रही है कॉलोनी में मक्खी मच्छरों का आतंक बनता जा रहा है बिना वजह एकत्रित हुए पानी से विभिन्न बीमारियां भी फैलने का खतरा लगातार बनता जा रहा है जल्द ही कोई समाधान नहीं हुआ तो हम लोग प्रदर्शन करने को भी बाध्य होंगे।।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् इलाहाबाद ययूपी बोर्डद्ध की वार्षिक परीक्षा के लिए जिले में चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। परीक्षा केन्द्रों को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है। परीक्षा के लिए पुलिस सतर्क और प्रशासन चौकस नजर आ रहा है तो इस परीक्षा कुंभ में उतरने की तैयारी कर चुके ६१ हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने भी अपनी कमर कस ली है। आज परीक्षा केन्द्रों पर अपने एडमिट कार्ड के साथ पहुंचे हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट के परीक्षार्थियों ने अपनी अपनी सीटिंग प्लान को समझा तो वहीं परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों ने भी सीसीटीवी से लेकर सीटिंग प्लान तक पूरी तैयारियों को पूर्ण किया। जोनल से लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक व पुलिस अफसरों ने भी अपने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप से परखते हुए तैयारी की।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए काउंटडाउन अब पूर्ण हो चुका है, अब पुलिस और प्रशासन के साथ ही परीक्षार्थियों की परीक्षा की घड़ी आ चुकी है। गुरूवार को सवेरे आठ बजे से परीक्षा का दौर शुरू हो जायेगा, जो ०४ मार्च तक चलेगा। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार के अनुसार जिला मुजफ्फरनगर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए कुल ७५ परीक्षा केन्द्र बंनाए गए है, जिन पर कुल ६१०८१ परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें हाईस्कूल के ३२४१२ परीक्षार्थी व इंटरमीडिएट के २८६६९ परीक्षार्थी शामिल हैं। इसके लिए जिलाधिकारी अरविन्द मल्लपा बंगारी के मार्गनिर्देशन में बुधवार को जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रों के द्वारा अपने अपने क्षेत्रों के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए स्ट्रांग रूम और अन्य व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही खुद डीआईओएस और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों ने प्रश्न पत्र के स्ट्रांग रूम, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्र और उत्तरपुस्तिका पहुंचाने की व्यवस्था को भी परखा गया।
नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों का वातावरण स्वास्थयप्रद व भयमुक्त होना चाहिए व सभी केन्द्रों पर पर्याप्त भौतिक संसाधन उपलब्ध रहे, इसके लिए शिक्षा विभाग दिनभर भागदौड़ करता रहा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के उपरान्त ही प्रवेश दिलाई जायेगी। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर जल, स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन यंत्रो आदि की व्यवस्था की गई है। अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का विशेष रूप से निरन्तर सघन निरीक्षण करने की तैयारी है। जिले में ७५ में से परीक्षा केन्द्र संवेदनशील श्रेणी में रखे गेय हैं, यहां पर अतिरिक्त रूप से सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने बताया कि यह परीक्षा केन्द्र मुख्यालय से ज्यादा दूरी होने के कारण संवेदनशील बनाये गये हैं, यहां पर नकल या हंगामे का कोई पुराना रिकार्ड नहीं है। परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्र प्राप्त होने के बाद से २४ घंटे ऑनलाइन कैमरे क्रियाशील रहेंगे। परीक्षा केन्द्र परिसर में परीक्षार्थियों, कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों द्वारा मोबाइल फोन अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि राजकीय इण्टर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो सीधे बोर्ड मुख्यालय से अटैच रहेगा। २५ परीक्षा केन्द्रों को सीधे बोर्ड मुख्यालय से ऑनलाइन जोड़ा गया है।
यूपी बोर्ड ने व्यवस्था-निगरानी को भेजी अपनी टीम, डीडीआर बने नोडल
यूपी बोर्ड की गुरूवार से प्रारंभ हो रही परीक्षा के लिए परिषद् मुख्यालय से भी निगरानी के लिए अपनी टीम भेजी गई है। डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने बताया कि यहां पर क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ से दो लोगों को सेंटर विजिट करने और व्यवस्था एवं निगरानी के लिए भेजा गया है। ये लोग अपने स्तर से निगरानी करेंगे। इसके साथ ही डीडीआर सहारनपुर उम्मेद नेगी को यूपी बोर्ड ने जिले में परीक्षा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। वो आज मुख्यालय पहुंच गये हैं। उनके साथ शिक्षकों की एक टीम लगाई गई है, इसके साथ ही पुलिस सुरक्षा दल भी दिया गया है। डीडीआर अपनी टीम के साथ फ्लाइंग स्क्वायड के तौर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।
उत्तरपुस्तिकाओं की कमी में शुरू हो रही परीक्षा, तीसरी खेप का इंतजार
यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं की कमी को पूरा किया जा रहा है। हालांकि अभी भी छात्रों के हिसाब से उत्तर पुस्तिका कम बताई जा रही है। इसके लिए डीआईओएस ने बताया कि उत्तरपुस्तिका कम थी, लेकिन बोर्ड द्वारा दूसरी खेप में उत्तरपुस्तिका को भेजकर इस कमी को पूरा करने का काम किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही तीसरी खेप में उत्तरपुस्तिका प्राप्त हो जायेंगी। इसके लिए अब व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जायेगी।
फुल स्ट्रैंथ के साथ शुरू होगी यूपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा
डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन ही परीक्षा फुल स्ट्रैंथ के साथ शुरू हो रही है। गुरूवार को हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षार्थियों का हिन्दी विषय का मुख्य पेपर होने के कारण सभी ७५ परीक्षा केन्द्रों पर फुल स्ट्रैंथ के साथ परीक्षा होने को देखते हुए सख्त व्यवस्था पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल का हिन्दी विषय का पेपर सवेरे आठ बजे प्रारम्भ होगा और सवा ११ बजे पूर्ण होगा। वहीं इण्टरमीडिएट का हिन्दी विषय का पेपर दूसरी पाली में दोपहर दो बजे शुरू होकर पांच बजे तक चलेगा। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को १५ मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने की सलाह दी गयी है।
योग के दिये टिप्स
मुजफ्फरनगर। आयुर्वेद और योग दोनों ही अत्यंत प्राचीन विधाएं है। दोनों का विकास और प्रयोग समान उद्देश्य के लिए एक ही काल में मनुष्य मात्र के दुखों को दूर करने के लिए हुआ। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में संचालित निशुल्क त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में दिए। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद का शाब्दिक अर्थ जीवन का विज्ञान है। इसे एक बहुउद्देशीय विज्ञान के रूप में विकसित किया गया है। योग के अनुसार पुरुषार्थ को ही मनुष्य जीवन का लक्ष्य माना गया है। चरक सूत्र में कहा गया है किष्धर्माथकाममोक्षाणामारोग्यं मूलमुत्तमम्ष् अर्थात आयुर्वेद का निर्माण धर्म, अर्थ ,काम और मोक्ष के लिए ही किया गया है। यह कहा जा सकता है कि योग और आयुर्वेद दोनों मानव जीवन के समान सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद आयु का वह ज्ञान है जिसके माध्यम से एक स्वस्थ पुरुष अपने स्वास्थ्य का रक्षण कर सकता है एवं एक बीमार व्यक्ति के रोग दूर हो सकते हैं। स्वास्थ्य रक्षा हेतु आयुर्वेद में विभिन्न विधियों का वर्णन किया गया है। यहां पर स्वास्थ्य का आधार वात, पित्त ,कफ नामक त्रिदोष को माना गया है । आयुर्वेद और योग दोनों का एक ही लक्ष्य मनुष्य के वर्तमान जीवन को सुखमय बनाते हुए उसे मोक्ष की प्राप्ति तक ले जाना है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने प्रशिक्षणार्थियों को विशेष आसन प्राणायाम और ध्यान भी कराया।
विशेष साफ -सफाई अभियान चलाया गया
पुरकाजी। जिलाधिकारी एंव अपर जिलाधिकारी प्रसाशन ध् प्रभारी अधिकारी स्थानिय निकाय मुजफ्फरनगर श्री नरेन्द्र बहादुर के आदेशो के अनुपालन में नगर पंचायत पुरकाजी में अधिशासी अधिकारी श्री सुरजीत कुमार के निर्देशानुसार सफाई नायक रविकांत के द्वारा कर्मचारियों को साथ लेकर नगर पंचायत पुरकाजी के क्षेत्रांतर्गत लगने वाले कावड़ सेवा शिविरों व कावड़ यात्रा मार्ग पर विशेष साफ -सफाई अभियान चलाया गया स्वच्छ पानी का टैंकर व मोबाइल टॉयलेट आदि उपलब्ध कराये गए,जिससे कि हरिद्वार से पावन गंगा जल लेकर आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो,अभियान के दौरान मुख्य रूप से सफाई नायक रविकांत, मैनपाल, पप्पन, दीपक आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
सचिवों की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा सहकारी समिति की सचिवों की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त सहकारिता द्वारा सहकारी समितियों के सचिवों की बैठक करते हुए के सी सी के माध्यम से ऋण वितरण, ऋण वसूली, उर्वरक वितरण आदि की समीक्षा की गई। बैठक मे जिला सहकारी बैंक के जी,एम एवम समस्त सहकारिता विभाग के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। आगामी वित्तीय वर्ष की समाप्ति जल्द ही है जिसे देखते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि वे अपना शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करे।
3 अभियुक्तों को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा पुलिस कार्य मे बाँधा डालने वाले ०३ अभियुक्त गिरफ्तार किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में पुलिस अधीक्षक नगर के व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० हरीश राघव द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वाछित अभि०गण लक्की पुत्र सुनील, निखिल पुत्र सुनील नि०गण मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली मु०नगर को मौ० देवीदास से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त मे वाछित अभि० शादाब पुत्र अजिजु रहमान नि० नई आबादी थाना खतौली मु०नगर को बुढाना तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभि०गण लक्की पुत्र सुनील नि० मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली, निखिल पुत्र सुनील नि० मौहल्ला देवीदास कस्बा व थाना खतौली, शादाब पुत्र अजिजु रहमान नि० नई आबादी थाना खतौली को गिरफ्तारी किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० हरीश राघव, है०का० संजय, का० सर्वेश, मनीष, योगेन्द्र शामिल रहे।
आरोपी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मीनाक्षी चौक से बलात्कार के अभियोग में वांछित अभि०-संजय उर्फ सन्नी पुत्र जयभगवान सिंह निवासी ग्राम नगला पिथौरा थाना तितावी, मु०नगर को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक वधानिक कार्यवाही कर अभि० को जेल भेजा जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली टीम में निरी० संजय सिंह, का० जावेद खान, सुधीर सिंह शामिल रहे।
गन्ने के दाम न बढ़ाना निराशाजनकः नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के दाम बढ़ाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा की किसानों का ७५प्रतिशत गन्ना मिलों में जा चुका है और लगभग २५प्रतिशत गन्ना ही खेतों में खडा है। सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है जहां डीजल , खाद, कीटनाशक दवाइयां और मजदूरी महंगी हुई है वही गन्ने के दाम न बढ़ाना निराशाजनक है। जहां किसानों की गन्ना उत्पादन लागत बढी है, ऐसे में गन्ने के दाम न बढ़ाने से यह बात साबित होती है कि यह सरकार उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है।
देश के बेहतर भविष्य के लिए एवं देश के विकास के लिए देश की रीढ किसान का मजबूत और आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है और वह तभी संभव है जब किसान को उसकी फसलों के का वाजिब दाम मिले। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हक के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।
कार की चपेट में आकर साईकिल सवार की मौत
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर साईकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास मे जुट गई। ताकि परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात क्षेत्र के रूडकी रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर साईकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर मिलने पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने शवप को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
ब्लॉक दिवस आयोजित
पुरकाजी। ब्लॉक दिवस का विकास खण्ड पुरकाजी मे आयोजन कर जनता की समस्या का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार की अध्यक्षता में ब्लाक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें समाज कल्याण, प्रोवेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपूर्ति विभाग, स्वास्थय विभाग, ल० सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग से कानूनगो एवं लेखपाल विकास खण्ड से समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे। आज ब्लॉक दिवस मे कोई प्रकरण प्राप्त नही हुआ।
वांछितों को सिखेडा पुलिस ने दबोचा
सिखेडा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देश में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार थाना सिखेडा मु०नगर के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे विशेष अभियान वारंटी/वाछिंत के अर्न्तगत वारंटी अभि०गणों को उनके मस्कनों से गिरफ्तार किया गया। गिर० वारंटी अभियुक्तगणों को समय से मा०न्यायालय पेश किया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त जोनी पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा, मयंक पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम बेहडा अस्सा थाना सिखेडा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० वीरेन्द्र सिह, का० धर्मेन्द्र कुमार, केतन चौधरी, हे०का० जोगेन्द्र नागर शामिल रहे।
खेतों में जानवरों का अवशेष मिला
छपार। खेतो मे जानवरों के अवशेष मिलने पर हिन्दू संगठनो से जुडे नेताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की जांच तथा कार्यवाही की मांग की। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव छपार थाना क्षेत्र के गांव खामपुर के जंगल मे नई बस्ती के पीछे एक किसान के खेत मे कुछ जानवरों के अवशेष मिलने की सूचना पर उक्त खेत पर एकत्रित हिन्दूवादी संगठन के नेता राहुल उपाध्याय ने जानवरों के अवशेष मिलने पर हंगामे का प्रयास किया। आरोप लगाया कि यहां दंगे के दौरान विस्थापित हुए लोगो ने बस्ती बसाई हुई है। हिन्दू संगठन के नेताओं का आरोप है कि गौकशी की जा रही है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शान्त कराया। पुलिस ने मौके से बरामद अवशेष को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांचोपरांत ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान रोहाना मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भाजपा राहुल उपाध्याय, रवि पापल प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख बजरंग दल, लियाकत गाडा, मोटा और दीपक धीमान आदि शामिल रहे। बता जाता है कि 2 दिन पहले पुलिस ने जिंदा गोवंश के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनो आरोपियों का गोवध अधिनियम के तहत चालान कर दिया था।
पुलिस ने 25 हजार का इनामी दबोचा
मुजफ्फरनगर। २५ हजार का इनामी कुख्यात अपराधी चढ़ा मंसूरपुर पुलिस के हत्थे मुजफ्फरनगर पुलिस कमांडर संजीव सुमन के निर्देशन में। मंसूरपुर पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा एक खोखा कारतूस बरामद। कुख्यात अपराधी पर लूट डकैती के लगभग आधा दर्जन है मुकदमे पंजिकृत। कुख्यात अपराधी की पहचान सलामू मेवात हरियाणा के रूप में हुई। जिसका आज सीओ खतौली ड़ॉ०रवि शंकर ने प्रेसवार्ता कर किया खुलासा।
होली पर्व को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा की एक बैठक महिला जिलाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ की संयोजक श्रीमति नीलम गौतम के आवास साकेत कालोनी पर आयोजित की गई। जिसमें समाज को एकजुट होकर आगे बढने के लिए बल दिया गया। सभा के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि होली पर्व के शुभ अवसर पर एक भव्य आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर साकेत मे रखा जाएगा। जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से फूलों की होली का कार्यक्रम किया जाएगा व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक मे मुख्य रूप से अखिल भारत वर्षीय ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा, महिला ईकाई की जिलाध्यक्ष श्रीमति नीरज गौतम, विनोद शर्मा, विकास मुदगल,जिला पंचायत के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, श्रीमति अन्जू शर्मा,श्रीमति रंजना शर्मा, ओम शर्मा, सुबोध शर्मा, श्रीमति अलंकार त्यागी, श्रीमति दुर्गेश कौशिक, रोहताश शर्मा आदि अनेको पदाधिकारी तथा ब्राहमण समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पब्लिक स्कूल में मनाया गया महिला दिवस
मुजफ्फरनगर। जनपद के कस्बा सिसौली में स्थित मूनलाइट पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अश्वमेघ बालियान, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निधि मलिक, वरिष्ठ कैरियर काउंसलर डॉक्टर समृद्धि त्यागी तथा योगाचार्य तेजस मुनि मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक नाट्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान ऐसी भी प्रस्तुतियां दी गई जो कि कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बच्चों के लिए काफी शिक्षाप्रद रही। डॉ अश्वमेघ बालियान ने पोषक आहार पर प्रकाश डालते हुए उसकी महत्व बताई साथ ही स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। डॉ निधि मलिक ने बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने पर बल दिया। साथ ही बच्चों को बाहर की चीजें न खाने देने पर भी जोर दिया। डॉक्टर स्मृद्धि त्यागी ने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने एवं सफलता प्राप्त करने के लिए कई उदाहरणों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर बल दिया तथा कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया।
तेजस मुनि द्वारा महिला दिवस मनाए जाने की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि मूनलाइट स्कूल द्वारा महिला दिवस मनाने की जो शुरुआत विद्यालय परिसर की गई है वह अनवरत जारी रहनी चाहिए। महिलाएं स्वयं एकत्र होकर अपनी गोष्ठियां करें और एक दूसरे की समस्याओं को आपस में बांट कर उनका समाधान करने का प्रयास करें। इस दौरान सेंट द्रोण पब्लिक स्कूल बुढाना से राजपाल एवं सनराइज पब्लिक स्कूल बुढ़ाना से विनीत ने भी अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल आर्य ने विद्यालय में आए सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए विद्यालय द्वारा समाज को रास्ता दिखाने वाला एक दर्पण बताया, साथ ही छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने और अपने माता-पिता के साथ गुरुजनों का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।
विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती बबली देवी ने विद्यालय में आए सभी महिलाओं का धन्यवाद किया एवं सभी छात्र छात्राओं को जीवन में नई ऊंचाइयां छूने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज खान एवं सपना चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान अमित शर्मा, धर्मेंद्र, रुपेश राममेहर, रश्मि, पूजा, अनीता आदि का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।
तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। महाविद्यालय में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ के अंतर्गत चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन छात्राओं ने रंगोली, चौक पूरन, अल्पना,ऐपण एवं सांस्कृतिक,धार्मिक, प्रतीक चिन्ह बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया जिसका निर्देशन कला विभाग की कुशल प्रवक्ता डॉ बबीता शर्मा जी ने किया द्य कॉलेज की प्राचार्या डॉ संगीता चौधरी जी ने छात्राओं की सराहना की और कहा कि हमें अपनी परंपराओं और त्योहारों से भावात्मक रूप से जुड़े रहना चाहिए जिसका प्रभाव हमारे जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ता है
पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेंत्राधिकारियोंध्थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीयध्अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।
लगाई मदद की गुहार
भोपा। भारतीय बाल्मीकि दल के मुखिया मितवा भंवर ने जानसठ ब्लॉक के गांव राजपुर तिलोरा निवासी बाल्मीकि समाज के युवक संजू की मौत के आरोपी राजेन्द्र व माहित के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान तीन अन्य लोग भी घायल हो गए थे। भारतीय बाल्मीकि दल के मुखिया मितवा भंवर ने मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए पत्र मे लिखकर अवगत कराया है कि राजपुर कला के मामले मे आरोपियों के खिलाफ जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाए तथा मृतक के परिवारजनो को 25 लाख रूपये का मुआवजा व मृतक के परिवार को गांव से बाहर खतौली या जानसठ मे प्लाट आबंटन किया जाए।
हादसे मे घायल
मुजफ्फरनगर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला कस्सवान,खालापार निवासी साजिद पुत्र अशफाक अपने भान्जे साकिब के साथ बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। नागरिको की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
संजय सिंह को मुजफ्फरनगर कोर्ट से मिली राहत
मुजफ्फरनगर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मुजफ्फरनगर की अदालत ने बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ एक पुराना मामला बंद कर दिया है। आप सांसद के खिलाफ सांप्रदायिक दुर्भावना के मामले की फाइल को कोर्ट ने बंद कर दिया। २०२० में दर्ज हुए मुकदमे की विवेचना कर पुलिस ने साक्ष्य के अभाव में क्लोजिंग रिपोर्ट लगा दी थी। सीजेएम कोर्ट ने एफआर स्वीकार करते हुए फाइल बंद कर दी।
मुजफ्फरनगर के अहाता औलिया निवासी गौरव अग्रवाल ने आम आदमी पार्टी नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के विरुद्ध शहर कोतवाली में १३ अगस्त २०२० को मुकदमा दर्ज कराया था। गौरव अग्रवाल और उनके साथियों ने संजय सिंह पर आरोप लगाया था कि उन्होंने १२ अगस्त २०२० को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सांप्रदायिक दुर्भावना फैलाने वाले बयान दिये थे। संजय सिंह, सभाजीत और ब्रज कुमारी ने योगी आदित्यनाथ पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया गया था कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जाति वर्ग के लोगों में भेद किया जा रहा है। जिससे सामाजिक समरसता भंग हो रही है।
साइबर सेल, मुजफ्फरनगर द्वारा धोखाधडी के शिकार पीडितों के ३५ लाख रुपये कराये वापस।
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगीध्धोखाधडी के शिकार पीडितों की तत्काल सहायता हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर सेल मुजफ्फरनगर द्वारा धोखाधडी के शिकार पीडितों के ३५,००,००० रूपये वापस कराये गये, जिनका विवरण निम्नवत है- आवेदिका श्रीमती स्वेता चौधरी पत्नी विवेक बैनीवाल निवासी सर्कुलर रोड रिशभ विहार थाना सिविल लाईन जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर सेल को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा झांसा देकर उनके बैंक खातों से ३४,००,००० रुपये की ठगी की गयी है। साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंकों को फ्रॉड से अवगत कराया तथा पत्राचार कर खाते को फ्रीज कराते हुए ३०,००,०००ध्- रुपये की धनराशि को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को भी आवेदिका के खाते में वापस कराने के प्रयास किये जा रहे है। आवदेक नौशाद अली पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी १५७ आर अपोजिट इस्लामिया मदरसा ग्राम मिमलाना थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर सेल को प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया कि अज्ञात साइबर ठग द्वारा पोलट्री फार्म के लिए फीड्स हेतु मक्का अनाज को उपलब्ध कराने का झांसा देकर उनके बैंक खातों से ५,००,००० रुपये की ठगी की गयी है। साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंकों को फ्रॉड से अवगत कराया तथा पत्राचार कर खाते को फ्रीज कराते हुए सम्पूर्ण धनराशि(५,००,०००- रुपये) आवेदक के खाते में वापस कराये गये। साइबर सेल द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिए आवेदकों द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस का धन्यवाद दिया गया।

