News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

10 हजार के इनामी को खतौली पुलिस ने किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा १० हजार के ईनामी/वांछित डकैत अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से बिना नम्बर मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में शातिर ईनामी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली डॉ० रविशंकर व प्र०नि० संजीव कुमार थाना खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की बदमाशों से नहर पटरी पर हुई मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त १० हजार रुपये का ईनामी था तथा थाना मन्सूरपुर व खतौली पर पंजीकृत डकैती के अभियोगों में वांछित था। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी खतौली भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से ०१ अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर व ०१ तमंचा मय ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किये गये। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना खतौली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक व वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । घायल कलीम पुत्र यासीन निवासी मोहल्ला शराफत कॉलोनी थाना खतौली मुजफ्फरनगर (घायल/गिरफ्तार) जिसके कब्जे से ०१ अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर, ०१ तमंचा मय ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मशकूर अली, जितेन्द्र भाटी, मोहित चौधरी, का० राहुल, शिवम, सुधीर, मोहित कुमार थाना खतौली, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।

 

 

रैड स्कीम का किया परीक्षणः एसपी सिटी ने पुलिस फोर्स को ब्रीफ कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा की दृष्टि से तैयार की गयी रैड स्कीम का किया गया परीक्षण, पुलिस फोर्स को ब्रीफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी त्यौहारों को जनपद में शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपद में रेड स्कीम लागू की गयी है। रेड स्कीम का मुख्य उद्देश्य जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना, त्यौहार के समय विवाद अथवा किसी भी तरह की अराजकता फैलने, बलवे की स्थिति होने पर पुलिसकर्मी दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचेगे तथा प्रभावी कार्यवाही कर स्थिति को नियंत्रित करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से तैयार की गयी रैड स्कीम का शहरी एवं देहात क्षेत्र में परीक्षण किया गया। रेड स्कीम परीक्षण के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अर्पित विजयवर्गीय द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न प्वाइंट पर पहुंच कर डियूटी पर लगे पुलिसबल के दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक करते हुए ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौराने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि समस्त फोर्स दंगा नियंत्रण उपकरणों से लेस रहेगी तथा अराजकता/विवाद/ बलवा/दंगा की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करेगी तथा प्रत्येक छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारीगण को अवगत कराएगी साथ ही सड़कों पर हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी विधिक कार्यवाही करेंगे।

 

निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर पंचायत पुरकाजी मे चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण प्रशासक/उपजिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एंव अपर जिलाधिकारी प्रसाशन/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय नरेन्द्र बहादुर के निर्देशों के अनुपालन में नगर पंचायत पुरकाजी में प्रशासक/उपजिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार के साथ कर्मचारियों को साथ लेकर नगर पंचायत पुरकाजी मे विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के समय रविकांत सफाई नायक, हुजैफा आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

होली और शब ए बारात के चलते पुलिस सतर्क
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले में सघन चेकिंग के साथ-साथ मुख्य चौराहों एवं होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहरी क्षेत्र में शिव चौक, अस्पताल चौराहा हनुमान चौक, विश्वकर्मा चौक, गांधी कॉलोनी चौक सहित होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया गया है।
आपको बता दें कि होलिका दहन एवं रंग व शबे बारात का त्यौहार एक साथ होने के चलते जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य योगी आदित्यनाथ द्वारा पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते पुलिस विभाग को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने के आदेश जारी किए गए थे। उसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान संजीव सुमन के निर्देश पर जिले का पुलिस प्रशासन मुख्तार हो गया कई चौराहों पर सघन चेकिंग के साथ-साथ होलिका दहन स्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खण्ड शिक्षा अधिकारी मोरना द्वारा परीषदीय प्राथमिक विद्यालय मलपुरा १, परीषदीय प्राथमिक विद्यालय मलपुरा २ एवं जू हा० स्कूल मलपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशानुसार खण्ड शिक्षा अधिकारी मोरना द्वारा परीषदीय प्राथमिक विद्यालय मलपुरा १, परीषदीय प्राथमिक विद्यालय मलपुरा २ एवं जू हा स्कूल मलपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी विद्घ्यालयों मे समस्त स्टाफ उपस्थित है ,मिड डे मील मीनू के अनुसार बना है । बच्चो की उपस्थिति आज कम है ।शैक्षिक स्तर मे सुधार की आवश्यकता है ।अभिभावको से सम्पर्क कर धनराशि को बच्चो की ड्रेस, जूता मोजा ,बैग ,स्टेशनरी आदि पर खर्च कराए जाने का अनुरोध करे ।

 

क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली विधायक मदन भैया ने अपने कैंप कार्यालय पर नगर एवं क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए समस्याओं का निराकरण कराया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मदन भैया खतौली स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे और उन्होंने नगर व विधानसभा क्षेत्र से आए लोगो से बातचीत कर कुशल क्षेम पूछा इस दौरान लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखी इस दौरान विधायक मदन भैया ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराया। इस दौरान वेदपाल भूईयार ने अपने साथियों के साथ कैंप कार्यालय पर पहुंचकर विधायक मदन भैया का माल्यार्पण करते हुए स्वागत किया। इस दौरान विधायक मदन भैया ने स्वागत करने आए लोगों को माल्यार्पण कर उनका मान बढ़ाया। विधायक मदन भैया में क्षेत्र से आए लोगों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी, इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी विधायक मदन भैया को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। और उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी सौहार्द के साथ मिलजुल कर मनाएं।

शातिर को किया गिरफ्तार, ३ एटीएम व नकदी बरामदMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद भर में क्राइम का ग्राफ बढ़ाने के लिए अपराधिक दुनिया के खिलाडियों द्वारा अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिसमें भोले भाले लोगों को फंसा कर उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए खाते से पैसे गायब किए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दस जनवरी को पीडिघ्त विकेन्द्रपाल निवासी केशवपुरी द्वारा अज्ञात द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर ४८ हजार रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वहीं पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करने एवं धोखेबाजों को गिरफ्तार करने के लिए टीम का गठन किया गया था ।
उन्होंने बताया कि गठित की गई टीम द्वारा रविवार को एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर के कब्जे से १९,५०० रूपये एवं विभिन्न बैंकों के ३ एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए शातिर की पहचान मौ. जाहिद पुत्र नसीमुद्दीन निवासी मकान नंबर १५८ वार्ड न. ४१ नई बस्ती जमालपुरा निकट सुनेहरी मस्जिद अशोक नगर लोनी देहात थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी के अपराधिक इतिहास की छानबीन की जा रही है। वहीं कानूनी कार्यवाही करते हुए शातिर अपराधी को जेल भेजा जा रहा है।

 

होली मिलन समारोह मनायाPaschimanchal Nirman Party
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के केम्प कार्यालय साऊथ सिविल लाईन मे होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भागीदारो को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र बालियान ने कहा कि होली का त्योहार हमे भाईचारे का संदेश देता है इस त्योहार मे अलग अलग रंगो के गुलाल व रंग का प्रयोग किया जाता है जो हमे यह संदेश देता है कि भारत मे अलग अलग जाति व धर्म के लोग रहते है यह रंग हमे एक कडी के रूप मे जोडने का काम करते है। त्योहार हमे मिलकर रहने एक दूसरे के सुख दुख मे सहयोग करने कि प्रेरणा देते है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम ने कहा कि त्योहारो पर हमे शपथ लेनी चाहिए कि हम सभी लोग मिलजुल कर रहें व हमारा नारा भाई चारा को ध्यान मे रखते हुए सभी जाति व धर्म के लोगो का ध्यान रखते हुए समाज के उत्थान के लिए काम करें उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर ने कहा कि हमारे देश के संविधान मे सभी नागरिको को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है अतः सभी मिलजुलकर रहें हम संगठित रहेंगे तो मजबूत होंगे कोई पडोसी देश हमारी ओर आंख उठाने की हिम्मत नही कर सकता।राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने सभी भागीदारो व पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए होली की शुभकामनाएं प्रेषित की ।समारोह को राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव मलिक मासूम,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डाकट राजेश कुमार ,राष्ट्रीय उपसचिव इमरान राव,प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर मौ सिराज ताजवर जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर।अनुज बालियान ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर प्रताप सिंह,ब्लाक सचिव पुरकाजी सौरभ चौधरी आदि ने सम्बोधित किया।सभी भागीदारो ने एक दूसरे को गुलाल लगा गले मिलकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित कर गुजियों का लुत्फ उठाया।

जानसठ में चला शराब की दुकानों पर चला अभियान
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली के पावन अवसर पर उप जिलाधिकारी जानसठ के द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत देशी शराब, अग्रेजी शराब, बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। होली के पावन अवसर पर अभिषेक कुमार उप जिलाधिकारी जानसठ के द्वारा तहसील जानसठ क्षेत्रान्तर्गत देशी शराब, अग्रेजी शराब, बियर की दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें आबकारी निरीक्षक श्री प्रभात तिवारी व पुलिस मौके पर उपस्थित रहा। साथ ही क्षेत्रीय लेखपालों एवं राजस्व निरीक्षक के माध्यम से क्षेत्रों में कच्ची शराब के रोक थाम हेतु निर्देशित किया गया।

राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खाद्य अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर एवं आपूर्ति लिपिक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में राशन कार्ड धारकों एवं लाभार्थियों की राशन कार्ड संबंधी समस्याओ का जन सुनवाई के अन्तर्गत त्वरित निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार श्यामसुंदर राम क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नगर क्षेत्र एवं आपूर्ति लिपिक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर द्वारा क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में राशन कार्ड धारकों एवं लाभार्थियों की राशन कार्ड संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया तथा कार्यालय में आये फरयादियों की सभी समस्याओ का त्वरित निस्तारण करने हेतु आश्वस्त किया गया ।

 

धूमधाम से निकाली गई मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पचेंडा रोड स्थित मनोकामना पूर्ण पावन धाम श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादारों द्वारा फाल्गुन पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा प्रातः ७रू३० बजे से शामली रोड स्थित हनुमान मंदिर से श्री सालासर बालाजी धाम तक पैदल चलकर निकाली गई। यह जानकारी देते हुए श्री सालासर बालाजी धाम के सेवादार राजीव बंसल ने बताया कि सेवादारों द्वारा विगत वर्षों से प्रत्येक माह की पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा का आयोजन होता रहता है जिसमें सेवादारों द्वारा श्री बालाजी महाराज से अपनी अपनी मनोकामना पूर्ति व विश्व शांति हेतु कामना की जाती है। आज फाल्गुन पूर्णिमा पर मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा श्री हनुमान चालीसा पाठ व जय श्री राम ,जय श्री बालाजी के जयकारे लगाकर पैदल निकाली गई। जो हनुमान चौक से शुरू होकर भगत सिंह रोड, शिव चौक, झांसी रानी, टाउन हॉल रोड, श्री बालाजी चौक ,मालवीय चौक ,गांधी कॉलोनी रेलवे पुल से पचेंडा रोड होते हुए श्री सालासर बालाजी धाम पहुंची जहां सभी सेवादार द्वारा अपनी-अपनी ध्वज पताका श्री बालाजी महाराज को अर्पित की तदुपरांत श्री बालाजी महाराज को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। मनोकामना पूर्ण ध्वजा यात्रा में श्री बालाजी धाम के सेवादार दिनेश कुमार ,हिमांशु गर्ग,नीरज बंसल,अंकित बंसल ,विपुल गर्ग ,अजय मित्तल ,संदीप गुप्ता,हर्षित तायल ,वरुण गर्ग राहुल कुमार ,विकास गोयल ,अर्पित अरोरा,संजय चोपडा,दीपान्शु शर्मा नबलू,अतुल जैन,अभिषेक राठी,अमन शर्मा,शिवम शर्मा,राहुल शर्मा,मोहित कुमार आदि सेवादार शामिल रहे।

 

रंग, गुलाल, पिचकारी और खाने पीने का सामान वितरित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । होली के त्यौहार पर गरीबों के घर में भी त्यौहार मने, इसी उद्देश्य को लेकर तेजस सामाजिक विकास शिक्षा एवं वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े लोगों ने भोपा रोड पर स्थित झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों में रंग, गुलाल, पिचकारी और खाने पीने का सामान वितरित किया। होली का सामान पाकर बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे। तेजस सोसायटी के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि दीपावली पर तो तमाम संगठन एवं गणमान्य लोग इन लोगों तक सामान पहुंचाते हैं लेकिन होली पर यह लोग एक दूसरे का मुंह ताकते हैं इसलिए हमारी सोसाइटी ने इन लोगों के बच्चे भी होली मनाए, इसके लिए सामान इन तक पहुंचाया है, आगे भी हमारी सोसाइटी इस तरह के काम करती रहेगी, स्कूल खुलने पर हम लोग इन बच्चों को कॉपी, किताब और अन्य स्टेशनरी भी मुहैया कराएंगे। इस मौके पर तेजस सोसायटी के प्रबंधक अरुण प्रताप, उप प्रबंधक अमित गोयल, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, संजय अग्रवाल, सुखबीर सिंह, सतीश मलिक, डॉक्टर संजीव शर्मा, पंकज त्यागी, रोहित शर्मा, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे। समान वितरण में तेजस सोसायटी के अध्यक्ष अमित गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।।

 

गौ को कराया गुड का सेवन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली के अवसर पर गौ संरक्षण समिति के सदस्यो द्वारा रामपुर तिराहा स्थित गोशाला मे सभी निराश्रित गो को गुड का सेवन कराया गया । जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में होली के अवसर पर गौ संरक्षण समिति के सदस्यो द्वारा रामपुर तिराहा गौशाला मे सभी निराश्रित गो को गुड का सेवन कराया गया तथा गौशाला की साफ-सफाई भी की गई। गोवंश के लिये स्वच्छ पेयजल व चारा भूसा आदि की व्यवस्था की गई।

 

गौशाला का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० समीर बिन्दल क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा क्षेत्र मे स्थित कान्हा गौशाला में निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय के आदेशो के अनुपालन में डा० समीर बिंदल क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गौशाला मीरापुर का निरीक्षण किया गया ,सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। भ्रमण के समय गो आश्रय स्थल पर चारा,भूसा, स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला द्यसाफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई।

 

राधा कृष्ण संग लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने खेली होलीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । स्थानीय मूलचंद रिजॉर्ट में लायंस क्लब उन्नति ने पूर्व संध्या पर लायन परिवार के सदस्यों ने राधा कृष्ण संग साथ नाच गाकर धूमधाम से मनाया होली उत्सव लायन्स क्लब उन्नति के मार्केटिंग चेयरमैन अनिल कंसल जी ने ये जानकारी दी। कार्यक्रम को प्रोग्राम चेयरमैन लायनेड वन्दना मित्तल व लायनेड अर्चना जैन, के संयुक्त एवं कुशल संयोजन में व लायन अध्यक्ष निखिल मित्तल की अध्यक्षता व सचिव मनीष जैन के संचालन में आयोजित किया गया, होली मिलन कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया एवं सभी लायन लायनेड सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के होली से सम्बन्धित गानों पर डांस किया व प्रतिस्पर्धापक गेम खिलाए गए जिसमें मुख्यरूप से लायन अनिल कंसल, सीए अजय अग्रवाल, लायनेड रीना अग्रवाल,निखिल मित्तल शालू मित्तल, मनीष जैन अर्चना जैन, हिमांशु गुप्ता सोम्मया गुप्ता, अमित गर्ग,आदित्य भरतिया,अनुश्री भरतिया, नरेन्द्र गोयल, मुकेश गोयल, सचिन गोयल, खुशबू गोयल, राजीव माहेश्वरी, हेमलता माहेश्वरी, दीप अग्रवाल, ममता अग्रवाल,संदीप संगल अलका संगल, अमित मित्तल, वन्दना मित्तल, अनुज मित्तल, लायनेड रुचि मित्तल, राकेश गर्ग लक्ष्मी साड़ी, वन्दना गर्ग, आकाश अग्रवाल निधि अग्रवाल, गौरव जैन,पंकज अग्रवाल, रूमा अग्रवाल,मुकुल गोयल नीतू गोयल, राजेश मित्तल, अनुराधा मित्तल,आलोक गुप्ता, आदि सभी ने प्रोग्राम मे बढ़चढ़ कर मनोरंजन किया व कार्यक्रम में चारचांद लगाए,अंत में क्लब द्वारा सभी परिवार को गुंजिया का डिब्बा व ठंडाई की बोतल गिफ्ट मे दिए गए और क्लब द्वारा आयोजित स्वादिष्ट रात्रि भोज का आनन्द लिया।

 

एसओजी-2 टीम का एसएसपी संजीव सुमन ने किया गठन
इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्रा को बनाया इंचार्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसएसपी संजीव सुमन ने एस ओ जी टीम का गठन कर दिया है और इंस्पेक्टर आनंददेव मिश्रा को एसओजी-२ टीम की कमान सौंपी है।
एसओजी २ में सब इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा, दीपक चौधरी, कर्मवीर सिंह सहित कॉन्स्टेबल भोलू त्यागी, वकार, अलीम आदि शामिल किए गए हैं।

 

शातिर पुलिस की गोली लगने से घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शाहपुर थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद डकैती के आरोपित दो बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों बदमाशों से पुलिस ने डकैती में लूटा गया सामान और हथियार बरामद किए हैं।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वारदात अंजाम देने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाहपुर थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया था।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली
उन्होंने बताया कि देर रात चेकिंग के दौरान गाड़ी में सवार होकर जाते हुए दो संदिग्ध नजर आए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन दोनों ने गाड़ी से बाहर निकल कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया। बचाओ में की गई पुलिस फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। दूसरे बदमाश को भी मौके से कुछ दूरी पर दबोच लिया गया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों की शिनाख्त १४ फरवरी को शाहपुर क्षेत्र में एक स्टोर पर डकैती की घटना अंजाम देने वाले बदमाशों के रूप में हुई। इन दो बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल आलम पुत्र रहीश निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, जिला मेरठ और नईम पुत्र यामीन निवासी खिवाई थाना सरूरपुर, मेरठ को गिरफ्तार किया गया। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों से अवैध हथियार और डकैती का सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के कब्जे से ०६ कण्डक्टर व लगभग १०० किलो ग्राम हार्डवेयर फिटिंग का सामान, ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ चाकू नाजायज, ०१ ईको कार न० डी.एल ०१ सी.डब्लू ६२१५ आदि सामान बरामद किया गया।

 

वाहन चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन पर यातायात प्रभारी निरीक्षक मिरपाल तेवतिया जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं। गाड़ी को रोककर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सीटबेल्ट ना लगाने वाले, तीन सवारियों को बैठाकर चलने वालों के भी चालान काटे गए तथा वही शहर के मीनाक्षी चौक महावीर चौक सहित विभिन्न क्षेत्रों में यह चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन कर सड़क पर वाहन चलाने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। शहर के विभिन्न चौराहों पर की गई इस सघन चेकिंग में काफी वाहनों का चालान किया गया।

 

मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शिव सैनिकों ने एसपी सिटी को दिया ज्ञापन
जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो शिवसेना मंसूरपुर थाने का करेगी घेरावः बिट्टू सिखेड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने एकत्रित होकर एसपी सिटी को एक ज्ञापन दिया जिसमें बताया गया कि गत २ मार्च को पूरबलियान निवासी सोनू पुत्र रमेश के साथ गांव के ही कई युवकों ने लाठी डंडों से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था । जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी हैं उसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिसकी सूचना शिवसेना को लगने पर शिवसेना ने आज एकत्रित होकर सिटी को ज्ञापन देते हुए मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और उचित कार्यवाही की जाए। वही शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिवसेना मंसूरपुर थाने का घेराव करेगी। ज्ञापन देने वालों में बिट्टू सिखेड़ा, कपिल कश्यप, रविंद्र कश्यप, शालू कश्यप, गौरव कश्यप, आकाश, सुनील, अमित, अर्जुन, बीर सिंह, रमेश कश्यप व मोनू कश्यप आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।

 

होली पर्व पर एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में रंग उत्सव -२०२३ मनाया गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आज महाविद्यालय की कल्चरल एण्ड एक्टीविटी सेल द्वारा आने वाले होली पर्व पर एक ष्रंग उत्सव -२०२३ष् का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारम्भ प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० रवि अग्रवाल, श्रीमति एकता मित्तल, डा० सौरभ जैन, अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। होली रंग उत्सव समारोह के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर छात्र/छात्राओं को अपने हुनर दिखाने का मौका दिया गया जिसमें महाविद्यालय से जुडे छात्र ध् छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम का संचालन डा० मोनिका रूहेला व श्रीमति मानसी अरोरा ने किया ।
कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस त्योहार में पुरानी बातों को भूलकर आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए । इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और सभी को होली की बधाई दी विद्यार्थियों ने होली गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कियें। सभी शिक्षकों और विद्यार्थी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी ।
वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल ने कहा कि होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है ।
गृहविज्ञान संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति नीतु गुप्ता ने कहा कि इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।
मानिवकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने कहा हम सभी को भी आपसी द्वेष को भूलकर होली मनानी चाहिए व सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
अंत में आईक्यूएसी समन्वयक डा० सौरभ जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए होली पर्व के बारे में कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्वहर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसेहर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं।
इस समारोह को सफल बनाने में डा० नवनीत वर्मा, डा० नवेद अख्तर, डा० मोनिका रूहेला, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० ज्ञानेन्द्र, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० जगमोहन, डा० अतुल वर्मा, डा० बुशरा आकिल, डा० महेन्द्र, अमन वर्मा, आशा, प्राची चौधरी, प्रशान्त, नुपुर अरोरा, विरेन्द्र, नीरज कुमार, गगनप्रीत कौर, सपना, गरिमा, सोनम, डा० अर्पणा, शिवांगी, मोनिका पंवार, तनु सिंह, शिखा पाल, वंशिका गुप्ता, पिंकी, श्पूजा, विंशु, विपाशा, नितिन गोयल, कमररजा, कृष्ण कुमार, अंकित धामा, संकेत जैन, आशीष, दीपक आदि का योगदान रहा।

 

सिसौली में मुख्तियारि देवी कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न
सिसौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्रीमती मुखतयारी देवी टिकैत कन्या महाविद्यालय सिसौली मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश वर्मा सचिव एवं उपाध्यक्ष श्री ब्रह्म सिंह बाबू जी रहे ।कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सोनिया सैनी ने हमारी संस्कृति के त्योहारों के विषय में बताया रंगो के त्योहार होली को आपस में प्रेम भावना के साथ इको फ्रेंडली तरीके से मनाने एवं पानी बर्बाद न करने के लिए प्रेरित किया स्वयंसेविका ने दुर्गा मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की और होली का पर्व हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया अंत में कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सोनिया सैनी ने सभी स्वयंसेविका उनको अपनी और महाविद्यालय की ओर से होली पर्व की शुभकामनाएं दी और होली पर्व को मनाने का कारण भी समझाया। एक दिवसीय शिविर में प्रवक्ता श्रीमती सुनीता देवी एवं मुख्य लिपिक सुनील बालियान और महाविद्यालय दफ्तरी श्रीमती कविता देवी मौजूद रहे।

 

बुजुर्ग ने की डेढ करोड की सम्पत्ति सरकार के नाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) करीब 85 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रजिस्ट्रार के यहां जाकर अपनी करीब डेढ करोड रूपये की सम्पत्ति सरकार के नाम करने का मामला सामने आया है। चर्चा है कि उक्त बुजुर्ग के द्वारा रजिस्ट्रार के यहां जाकर अपनी करीब डेढ करोड रूपये की सम्पत्ति सरकार के नाम करने का मामला प्रकाश मे आया है। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग का आरोप है कि उसने अपने बच्चों की हरकतों से आजिज होकर अपनी सम्पत्ति सरकार के नाम कर दी है। चर्चा है कि उक्त व्यक्ति ने अपने बेटों और बेटियों से सिर्फ संपत्ति ही नही बल्कि अंतिम संस्कार का हक भी ले लिया। बुजुर्ग ने अपनी सारी सम्पत्ति जिनमें उनकी करीब 18 बीघा कृषि भूमि भी शामिल है। जो उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है। बुजुर्ग व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के पत्र लिखकर अपना शरीर भी यूपी सरकार को दान दे दिया है। बताया जाता है कि यूपी सरकार के लिए की गई वसीयत में इस बुजुर्ग ने अपनी सम्पत्ति के साथ-साथ उनका शरीर भी यूपी सरकार को दे दिया जाए।

 

महिलाएं होली महोत्सव में भजनों पर झूमीं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली महोत्सव पर भजन कीर्तन में महिलाएं कान्हा की भक्ति में सरोबार हो गई। गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली।
कृष्णापुरी में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्घालु महिलाओं ने संगीतमय अंदाज में भगवान कृष्ण और राधा-रानी पर आधारित भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। श्रीकृष्ण और श्याम बाबा का गुणगान किया गया। लड्डू गोपाल के साथ होली खेलकर फूलों की वर्षा की। रंगोत्सव पर पंडाल में गुलाल उड़ा। च्कान्हा ले लो कलम दवात, भाग मेरा ऐसा लिखयोज् और च्श्याम चंदा है श्यामा चकोरी, बड़ी सुंदर है दोनों की जोड़ीज् गीतों पर महिलाएं थिरकती रहीं। इसके अलावा भजन नंद गांव में उड़े गुलाल, कान्हा बड़ा प्यारा लगे और आ जाओ श्याम गरीबी में, जो सुख तेरी भक्ति में वह सुख नहीं अमीरी में आदि भजनों पर महिलाओं ने होली खेलकर भरपूर आनंद उठाया। अर्चना, मंजू, रेनू ,दीपा, रेखा, अनीता, श्रेया, नंदनी, वंश, रीता, प्रीति, शिवानी, मीना गोयल मौजूद रहीं।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 5 =