News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मुजफ्फरनगर का फुरकान जापान में सम्मानित
ओसाका यूनिवर्सिटी ने दिया सुपर ग्लोबल रिसर्च अवार्ड, ब्लिस्क निर्माण पर कर रहे शोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कस्बा चरथावल निवासी फुरकान को जापान में ओसाका विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए सबसे प्रतिष्ठित और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी सुपर ग्लोबल रिसर्च अवार्ड से नवाजा गया है। फुरकान का शोध ब्लिस्क निर्माण पर केंद्रित है। यह सम्मान हासिल कर फुरकान ने जनपद को गौरवान्वित कराया है।
फुरकान ने जयहिंद इंटर कालेज चरथावल से १०वीं और १२वीं की पढ़ाई की है। वह दोनों क्लास में टॉपर था। उसके बाद गाजियाबाद स्थित अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कालेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। बीटेक के दौरान रोबोटिक्स में रुचि होने के कारण उन्होंने एक रोबोट बनाया। कई रोबोटिक्स प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। वर्ष २०२० में आईआईटी जोधपुर से एमटेक किया। फुरकान मई २०२२ में जापान चला गया। ओसाका यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस एग्जाम में टॉप करके कोर्स में दाखिला लिया। वह प्रथम वर्ष का शोध कर्त्ता है। उसका शोध ब्लिस्क निर्माण पर केंद्रित है। इसका उपयोग विमान के इंजन में किया जाता है।
फुरकान ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और वाहनों की ईंधन दक्षता बढ़ाने के लिए हल्के वजन वाली ऑटोमोबाइल कारों के विकास पर भी काम कर रहा है। इस परियोजना को सफल बनाने के लिए अनुसंधान की सारी लागत जापान की सरकार द्वारा प्रायोजित की जायेगी। इसके लिए ओसाका विश्वविद्यालय द्वारा ५ जनवरी २०२३ को आवेदन जमा किया गया था। अंतिम परिणाम ७ मार्च २०२३ को घोषित किया गया।
शिक्षा, संस्कृति, खेल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा फुरकान को यह शोध पुरस्कार प्रदान किया गया है। उसने जापान सरकार से सबसे प्रतिष्ठित और अत्यधिक प्रतिस्पर्धी सुपर ग्लोबल रिसर्च अवार्ड प्राप्त किया। फुरकान के पिता ने बताया वह बचपन से ही लगनशील और होनहार रहा है। हमें अपने बेटे पर गर्व है। उसने इसका श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। उसकी इस उपलब्धि पर परिजन और नगरवासियों ने खुशी जाहिर की है।

नगर में चला चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की गयी।

 

निःशुल्क नेत्र शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामाजिक संस्था वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्थान,गाजियाबाद के सहयोग से आगामी 12 मार्च 2023, दिन रविवार को समय प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक सरकूलर रोड स्थित एम.जी.पब्लिक स्कूल में ऑखो का निःशुल्क विराट कैम्प आयोजित किया जाएगा। एम.जी.पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि टिहरी आयरन एण्ड स्टील कॉस्टिंग लि. के सी.ई.ओ. सतीश चन्द गोयल के पिता स्व.ला.हरबंश लाल गोयल व उनकी माता स्व.बिमलावती देवी की स्मृति में 12 मार्च दिन रविवार को सरकूलर रोड स्थित एम.जी.पब्लिक स्कूल में वरदान धर्मार्थ सेवा संस्थान की और से प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निःशुल्क विराट कैम्प आयोजित किया जाएगा। विज्ञप्ति में अवगत कराया कि शिविर में ऑखो की जॉच करके दवाई मुफ्त दी जायेगी। मोतिया पाये जाने पर रोगी को संस्थान की बस द्वारा कैम्प से ही गाजियाबाद ले जाकर आधुनिक आई.ओ.एल. विधि से लैंस लगाते हुए ऑपरेशन किया जायेगा तथा अगले दिन सुबह रोगी को वापस सरकूलर रोड पर ही छोडा जायेगा किसी तीमारदार की साथ जाने की कोई जरूरत नही है। ना ही साथ जाएगा। जॉच, लैंस, ऑपरेशन, गाजियाबाद ले जाने व वापस छोडना तथा खाना व विश्राम की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। अपने घर से सरकुलर रोड तक आने तथा सरकूलर रोड से अपने घर वापस लौटने की व्यवस्था रोगी को स्वयं करनी होगी। ऑपरेशन कराने वाले व्यक्ति या तीमारदार का मोबाइल नं.होना आवश्यक है। एम.जी.पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष भीमसैन कंसल, टिहरी आयरन एण्ड स्टील कॉस्टिंग लि. के सी.ई.ओ व समाजसेवी सतीश चन्द गोयल, टिहरी आयरन एण्ड स्टील कॉस्टिंग लि.के डायरेक्टर वैभव गोयल, सीनियर सर्जन डा.एस.सी.गुप्ता, एम.जी.वर्ल्ड विजन स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ.मृडालिनी अनंत,एम.जी.पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग आदि नेत्र परीक्षण शिविर की सफलता हेतु व्यवस्था बनवाने मे जुटे हैं।

 

समस्याओं के समाधान पर की चर्चा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छात्राओ को स्कूल आने-जाने मे होने वाली समस्याओ व उनके संभावित समाधान के बारे मे चर्चा की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एस०डी० कन्या इण्टर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में प्रधानाचार्या व अध्यापको द्वारा छात्राओं को स्कूल आने या जाने के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उनके संभावित समाधान के बारे में चर्चा की गई। छात्राओं को सभी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।

योजनाओं की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पशु पालन विभाग द्वारा दिनेश कुमार गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी, शीप सेंटर बुढाना द्वारा ग्राम कुतुबपुर दाताना एंव कुरथल मे आयोजित चौपाल मे प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओ की जानकारी जन सामान्यो को दी गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार पशु पालन विभाग की ओर से दिनेश कुमार गुप्ता, पशुधन प्रसार अधिकारी, शीप सेंटर बुढाना द्वारा ग्राम कुतुबपुर दाताना एंव कुरथल मे आयोजित चौपाल मे प्रतिभाग करते हुए भिन्न-भिन्न योजनाओ की जानकारी जन सामान्यो को दी जा रही है। जिसमे ग्रामवासियो को बताया गया कि वे किस प्रकार अपने पशुओ की देखभाल कर सकते है।

वेबीनार का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा १०ः०० से प्रधानमंत्री के वेबीनार कार्यक्रम से जुड़ी केंद्र संचालन की गतिविधियों का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा १०ः०० से प्रधानमंत्री के वेबीनार कार्यक्रम से जुड़ी केंद्र संचालन की गतिविधियों का आयोजन किया गया ग्राम कुतुबपुर बताना और कुरथल में ग्राम चौपाल में भाग लिया गया कुछ केंद्रों पर ड्राई राशन वितरण भी किया गया सीएचसी बुढाना पर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशिक्षण में भी भाग लिया गया बीएलओ कार्यकर्ताओं द्वारा १२ः०० बजे से तहसील बुढ़ाना में प्रशिक्षण में भाग लिया गया एवं कार्यालय से मुख्य सेविका अलका राघव द्वारा स्वयं सहायता समूह को माह जनवरी का ड्राई राशन का उठान कराया गया।

पूर्ति निरीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ए०के० राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के द्वारा उचित दर विक्रेता रामपुरी के वितरण की जांच की गई । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार ए०के० राणा पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के द्वारा मै० संदीप वर्मा उचित दर विक्रेता रामपुरी के वितरण की जांच की गई जांच में कार्ड धारकों से पूछताछ की गई विक्रेता के वितरण के संबंध में कोई शिकायत प्रकाश में नहीं आई कार्ड धारको द्वारा विक्रेता के व्यवहार को भी अच्छा बताया गया। घट-तौल् माप उचित पायी गई।

 

ग्राम चौपाल में समस्याएं सुनी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता मे ग्राम चौपाल मे समस्त ग्रामवासियो को विविध शासकीय योजनाओ से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विकासखंड सदर की ग्राम पंचायत सिमली में ग्राम चौपाल का आयोजन खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में किया गया ग्राम चौपाल में समस्त ग्राम वासियों को विविध शासकीय योजनाओं से अवगत कराया गया तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। योजनाओ को प्रयोग करने के तरीके बताये गये। ग्राम चौपाल में कुल ४ शिकायतें प्राप्त हुई जिन्हे निस्तारण के लिए अग्रसित कर दिया गया इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव पंचायत सहायक ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।

शिशु टीकाकरण शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पीएचसी उप केन्द्र आदर्श कालोनी की ओर से मौहल्ला बचनसिंह कॉलोनी में जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा के आवास पर निःशुल्क शिशु टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शिशुओं को जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाए गए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। उप केन्द्र आदर्श कालोनी की एएनएम शालू चौधरी, राजेश्वरी देवी व दीपा ने शिशुओं को टीके लगाए और विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री पंडित ऋषभदेव शर्मा, मास्टर सोहनबीर सिंह, केके शर्मा, सतपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य पंडित श्रीभगवान शर्मा, मास्टर श्याम लाल, पंडित ब्रह्मप्रकाश शर्मा, चंद्र शेखर शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, बालेंद्र वर्मा, जयभगवान शर्मा, श्रीमती उषा शर्मा, रमेश ठाकुर, पंडित रामचंद्र शर्मा, डा. संदीप शर्मा, राधेश्याम त्यागी एडवोकेट, नीरज त्यागी, महेंद्र उपाध्याय, दिनेश गिरि, पंकज गौतम, सुरेश शर्मा, सतीश शर्मा, सेठपाल उपाध्याय सेठी आदि मौजूद रहे।

लाभार्थियों को योजना का दिया लाभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डॉ०हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी लालूखेडी द्वारा ७ लाभार्थियो को आत्मा योजनान्तर्गत मिनरल मिक्चर, कैल्शियम, मल्टीविटामिन,कृमि नाशक, लीवर टॉनिक का वितरण किया गया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार डॉ० हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी लालूखेरी द्वारा ७ लाभार्थियों को आत्मा योजनान्तर्गत पशुपालन विभाग के रबी प्रदर्शन में विकास खण्ड बघरा से मिनरल मिक्चर, कैल्शियम, मल्टीविटामिन, कृमि नाशक, लीवर टॉनिक का वितरण किया गया ।

टीकाकरण सत्र का भी आयोजन
मोरना मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । परियोजना के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा संबोधित कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण लिंक के माध्यम से सुना गया एवं उपस्थित महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को भी सुनवाया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार मोरना परियोजना के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओ द्वारा प्रधानमंत्री के द्वारा संबोधित कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण लिंक के माध्यम से सुना गया एवं उपस्थित महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को भी सुनवाया गया । सभी केन्द्रो पर बच्चो को प्री स्कूल शिक्षा भी प्रदान की गयी एवं कुछ केंद्रों पर टीकाकरण सत्र का भी आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा राशन का वितरण किया गया। प्रभारी सीडीपीओ मोरना एवं सुपरवाइजर द्वारा भी लिंक के माध्यम से आंगनवाडी कार्यकत्री, सहायिका एवं महिलाओं को प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित कार्यक्रम सुनवाया गया।

 

कहानीवाचन प्रतियोगिता हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में एक कहानीवाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की अध्यक्षा रीटा दहिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में सतकुमार और सुरेखा ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभायी। कहानीवाचन प्रतियोगिता में कक्षा-२ से कक्षा-११ तक के विद्यार्थियों ने बडे ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर कहानी सुनाकर सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों के मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन किया, विद्यार्थियों ने अपनी कहानी में प्रेरणादायक विषय वस्तु का भी समावेश किया। जिन्हें सुनकर विद्यार्थियों ने प्रेरणा ली और अपने जीवन को अनुशासित और संस्कारिक बनाने के लिए संकल्प लिया। ११५ बच्चों ने कहानीवाचन प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें निम्नलिखित बच्चों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-२ से आश्विका ने प्रथम, विधि ने द्वितीय एवं कुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-३ से रानी ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय एवं अक्ष पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-४ से इशिका ने प्रथम, अक्षिता पहाडवाल ने द्वितीय एवं सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-५ से आफिया ने प्रथम, अनुश्री ने द्वितीय एवं आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-६ से अवनी ने प्रथम, अनन्त धीमान ने द्वितीय एवं वर्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-७ से नैतिक शुक्रालिया ने प्रथम, सबाकेसर ने द्वितीय एवं मानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-८ से वैष्णवी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय एवं अर्श खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-११ से तनिष्का ने प्रथम, पलक ने द्वितीय एवं वाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया और विजेताओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रोहाना तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेई के नवनिर्मित भवन का क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। राज्य आयुष सोसाइटी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ तथा माननीय जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशों के अनुपालन में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रोहाना तथा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रेई के नवनिर्मित भवन का क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया निरीक्षण में कार्यदाई संस्था के द्वारा अभी तक बजट प्राप्ति के पश्चात भी कार्य का आरंभ नहीं किया गया है कार्यदाई संस्था के अवर अभियंता से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ की होली का अवकाश होने के कारण ठेकेदार के द्वारा कार्य नहीं कराया गया है अवर अभियंता को ठेकेदार से तत्काल रुके हुए कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

पुण्यतिथि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कियेMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कंपोजिट विद्यालय बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर मे प्रथम महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार कंपोजिट विधालय बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फर नगर मे सामाजिक क्रांति की योद्धा, महिलाओ एवं बालिकाओं के लिए प्रेरणा स्रोत, प्रथम महिला शिक्षक, महान समाज सुधारक,कवियत्री एवम स्त्रियों की शिक्षा का स्तंभ तथा नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महिलाओं के अधिकारों एवं लड़कियों की शिक्षा के लिये, सामाजिक कुरीतियों जैसे बाल विवाह, भेदभाव के विरुद्ध ,देश के प्रथम बालिका विद्यालय में अध्यापन कार्य करने वाली ,सामाजिक क्रांति की योद्धा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए एक श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे छात्राओं को सावित्रीबाई फुले के विषय मे डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवम जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद गौतम के निर्देशन में जनपद मुजफ्फर नगर मे निरंतर विभिन्न प्रकार के जनजागरुकता कार्यक्रम एवम हमारे देश के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों तथा महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि मनाने सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवम संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर ०४ महिला शिक्षकों श्रीमती मुनेश, श्रीमती पिंकी, श्रीमती नेहा एवम श्रीमती दीपा को सम्मानित किया गया। श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम मे डॉ राजीव कुमार, विद्यालय शिक्षकों श्रीमती मुनेश, पिंकी, नेहा, दीपा एवं सोमदत्त, देवेंद्र एवम विद्यालय की छात्राओ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

सडक हादसों में दो की मौत
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग-अलग सडक हादसो मे दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के भैसी-नावला मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सडक हादसे के तहत गांव नावला निवासी अब्दुल हकीम पुत्र अब्दुल अजीज की मौत हो गई। उधर से जा रहे कुछ अन्य ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे मे साईकिल सवार की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर मौजूद ग्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराकर परिजनो को इसकी सूचना दी। अब्दुल हकीम की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी में पचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
वहीं दूसरी और मूलरूप से क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी तथा हाल में सैनीनगर निवासी मौसम शर्मा पुत्र किशोर शर्मा बाईक पर अपने घर जाते वक्त अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे मे अधिक रक्तश्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से उसके परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने परिवारजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आपसी प्रेम, और सौहार्द, का प्रतीक होली, मिलन, कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के निज निवास पर आयोजित हुआ! जिसमें मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी के मस्तक पर चंदन तिलक लगाया एवं सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी! जिसमें प्रशासनिक अधिकारी सीओ शकील अहमद, थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह, चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह, एडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, निवर्तमान चेयरमैन प्रवेंद्र भडाना, सुरेंद्र बंसल, महेश चंद्र शर्मा, आदित्य रस्तोगी, सतीश खटीक, सुशील कुमार, विकास गुप्ता, बबलू सैनी, पंकज राणा, गौरव वाल्मीकि, रामनिवास प्रजापति एवं रजत गुप्ता जी, उपस्थित रहे!

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत आज धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रतियोगिताका आयोजन किया गया, जिसमें १२ प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता में जसविंदर ने प्रथम, कमल कांत ने द्वितीय और विपुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वही साक्षी दक्ष को प्रतियोगिता में सराहनीय योगदान के लिए चुना गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी, प्रतियोगिता को कारखाना प्रबंधक रविंद्र कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ब्रजराज यादव, करण सिंह, डॉ प्रदीप शर्मा, संजीव सिंह एवं योगेश शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया, इस दौरान महाप्रबंधक उत्पादन पवन शर्मा, सुरेंद्र कुंवर, संजीव त्यागी, जावेद, दीपक, सुनील एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 

स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिद्ध पीठ श्री दुर्गा मंदिर दुर्गा पुरी खतौली में साईं बाबा का १६ वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया प्रातः बाबा का मंगल स्नान हुआ वह शाम को विशाल साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बाबा का गुणगान दीपेश कोहली एंड पार्टी मेरठ द्वारा किया गया साईं बाबा के भजनों भक्तों ने खूब नृत्य किया भजन संध्या के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के तजेंद्र मोहन भाटिया, धीरज सूरी, हरीश भसीन, राजेंद्र लोहिया, राजीव ग्रोवर, विपिन कोहली, राजकुमार मंगवानी, रवि ग्रोवर, रिंकू सलूजा, कुशांक ग्रोवर, मनीष सहगल, दिनेश सूरी, प्रवीण ठकराल, राम गजनेजा, राजपाल नारंग, विद्याभूषण साहनी, संजय लोहिया, कारण सूरी, वरुण सेठी, जुगल किशोर गोगिया, संजय ग्रोवर, मोहन सूरी, गौरी शंकर गौरी आदि भक्तों का सहयोग रहा।

 

हादसे में बुजुर्ग की हुई मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली के पास हुए सड़क हादसे में फेरी लगाकर घर लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का शव घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर बरामद हुआ। परिजन किसी वारदात की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
थाना खतौली क्षेत्र के गांव नावला निवासी ६५ वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल हकीम आस-पास के गांव में फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचते थे। उनके पुत्र जावेद ने बताया कि पिता अब्दुल हकीम गुरुवार को फेरी लगाने के लिए घर से निकले थे। बताया की शाम के समय उन्हें जानकारी मिली की भैंसी स्टेडियम के पास प्लास्टिक का सामान बिखरा पड़ा है। बताए गए स्थान पर वह पहुंचे तो वहां सामान तो मिला, लेकिन उनके पिता नहीं थे। मौके पर देखा तो खून पड़ा था। हल्के-हल्के खून के निशान आगे तक जा रहे थे। जिसका पीछा करते हुए वह करीब ढाई किलोमीटर तक गए।
इस दौरान नावला जाने वाले रास्ते पर खतौली हाईवे के पास नाले के करीब पिता अब्दुल हकीम पड़े मिले। वे उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जावेद ने बताया कि उसके पिता के सिर में चोट के निशान थे। पैरों की उंगलियां और अंगूठे कटे हुए थे। आशंका है कि पिता के साथ कोई वारदात हुई है। जावेद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 1 =