समाचार(Muzaffarnagar News)
खतौली में समाधान दिवस पर डीएम, सीडीओ, एसपी सिटी ने सुनी जन समस्याएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर खतौली तहसील पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा खतौली तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। खतौली तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
छत गिरीः दबने से दो बच्चों सहित तीन घायल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांव लोहारी खुर्द में मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर महिला सहित २ बच्चे घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।
शनिवार सुबह चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लोहारी खुर्द में हादसा हो गया। मकान की कच्ची छत भरभरा कर गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबकर परिवार के ३ लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब परिवार के अधिकतर लोग सोए हुए थे। पुलिस के अनुसार सुबह ६ः०० बजे हुए हादसे में मलबे के नीचे दबने से परिवार के ३ सदस्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार अरशद पुत्र नजर मोहम्मद निवासी ग्राम लुहारी खुर्द थाना चरथावल का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें एक महिला सहिस्ता पत्नी अरशद उम्र करीब २५ वर्ष व दो बच्चे असद उम्र करीब ५ वर्ष एवं माहीन उम्र करीब ३ वर्ष दबकर घायल हो गए है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल ने मौके का मुआयना किया।
एस्केड योजना के अंतर्गत निःशुल्क शिविर का आयोजन
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सालय जानसठ के द्वारा सचल वाहन के माध्यम से एस्केड योजना के अंतर्गत निशुल्क पशु चिकित्सा बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार पशु चिकित्सालय जानसठ के द्वारा सचल वाहन के माध्यम से एस्केड योजना के अंतर्गत ०१ दिवसीय निशुल्क पशु चिकित्सा बांझपन निवारण शिविर तथा कृमि नाशक औषधि शिविर का आयोजन ग्राम मुस्तफाबाद में डॉ राजीव कुमार त्यागी के तत्वाधान में किया गया। शिविर में कृमि नाशक औषधियों का वितरण निशुल्क बांझपन निवारण गला घोटू टीकाकरण का कार्य संपन्न हुआ शिविर में फार्मासिस्ट राजीव कुमार अनिल कुमार विपिन कुमार तथा अन्य स्थानीय पैरावेट उपस्थित रहे। डॉ राजीव त्यागी ने पशुपालकों को पशु पालन योजना ओ एन एल एम इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया आगामी मंगलवार को ग्राम कुतुबपुर राजपुर में इस प्रकार के शिविर का पुनर आयोजन होगा।
कला की बारीकियां को शिविर में समझाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राजा ललित कला अकादमी लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रयासों से निर्मल कला भावन आदर्श कॉलोनी में चल रहे ग्रीष्मकालीन कला शिविर स्थानीय कलाकारों के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है, निरंतर नित नई नई फिदा उसे जुडे कलाकार कलांगन आर्ट गैलरी में आकर कला की बारीकियां समझा रहे हैं। आज फिर राम कॉलेज के जल रंग चितरंगी विधि के जाने-माने कलाकार प्रोफेसर मयंक सैनी ने डेमो स्टेशन द्वारा बताया कि इस विद्या में जन का प्रयोग पर्याप्त मात्रा में होता है हाईलाइट के लिए पेपर को खाली छोड़ दिया जाता है। दूरी एवं समिति का के प्रभाव को भी आसानी से दिखाया जा सकता है। इसमें दक्षता प्राप्त करने के लिए पर्याप्त परिश्रम करना पड़ता है। युवा एवं बाल कलाकारों ने रुचि के साथ जल रंग की खूबियों को सीखा। उनसे इस विधा में अवनी, श्रेयांश , वेदांश, आयुष विनय सैनी, देव सैनी, सागर, राधिका आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के सफल आयोजन सोनिया सैनी, रेखा, पुनीत कुमार राठी, पंकज कुमार राधिका विशेष योगदान रहा। फिर संयोजक डॉ राजबल सैनी ने बताया कि शिविर में २२ जून से नेट टीजीटी एवं पीवीटी की कक्षा भी निशुल्क चलाई जाएगी। यह शिविर शिविर निर्देशक डॉ महावीर सिंह जी के कुशन निर्देशन निरंतर गति प्राप्त कर रहा है।
प्राथमिकता से होना चाहिए समस्याओं का समाधनः एडीएम प्रशासन 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा तहसील सदर मुजफ्फरनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सदर तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सदर यतेंद्र नागर , तहसीलदार सदर अभिषेक शाही सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे
पूर्व जिला पंचायत सदस्य को मां बेटी की हत्या मामले में उम्रकैद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पूर्व जिला पंचायत सदस्य को एक महिला व उसकी बेटी की हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है साथ ही 15 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 3 जनवरी 2018 को जनपद शामली के थाना झिंझाना के ग्राम हरिनगर में 50 वर्षीय महिला कमला व उसकी 22 वर्षीय बेटी सोनू की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी थी। अभियोजन सूत्रों के अनुसार शामली जिले के थाना झिंझाना के हरिनगर में मां बेटी की हत्या कर उनके शवों को बोरे में भरकर फेंक दिया जायेगा। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. सुधीर व सुनील के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट भेज दी थी। इस मामले की सुनवाई एडीजे प्रथम कैराना सुरेंद्र कुमार की कोर्ट में हुई। डीजीसी फौजदारी संजय चौहान, एडीजीसी संजय पुनिया व वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ठा. दुष्यंत सिंह ने पैरवी की थी। सुनवाई के चलते एक आरोपी सुनील की मौत हो गयी थी। अदालत ने आरोपी पूर्व जिला पंचायत सदस्य उा. सुधीर को दोषी मानते हुए उसे उम्रकैद की सजा दी है साथ ही 15 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है।
9 साल के कार्यो का किया किया बखान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)९ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण हनुमत मंडल के भाग संख्या ११४, १२०, १२१पर महा संपर्क अभियान चलाकर मिस्ड कॉल के जरिए जन-समर्थन प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल, बड़े भाई विवेक चौहान, हनुमत मंडल के उपाध्यक्ष नितिन गर्ग व अनुज खटीक, वरिष्ठ भाजपा नेता चमन बाल्मीकि, मंडल मंत्री अखिलेश शर्मा, छोटे भाई हैप्पी शर्मा, बूथ अध्यक्ष मेहर चंद, सुशील प्रजापति, बूथ अध्यक्ष विशाल बंसल व मोहित मित्तल, रामलीला टिल्ला से संजय मित्तल सहित पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता संग में रहें।
पुलिस लाइन में हुआ योग सप्ताह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-२०२३ के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन में योग सप्ताह का किया गया आयोजन। पुलिस कर्मियों द्वारा किया योगाभ्यास किया गया। आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-२०२३ के दृष्टिगत योग सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें योग प्रशिक्षिका श्रीमति सोनिया लूथरा द्वारा मौजूद समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने हेतु योगाभ्यास कराया गया।
योगभ्यास के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते बताया गया कि योग बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, योग ना केवल मानसिक एवं शारीरिक लाभ भी प्रदान करता है, योग से रक्त संचार भी बढ़ता है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तहसील सदर पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्चारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सदर तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर सहित प्रशासन व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
अलग अलग मामलों में कई को दबोचा

चरथावल/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी सिटी सत्यनारायण एवं सीओ सदर यतेंद सिंह नागर के कुशल पर्येक्षण में चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व में सभी चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया गया। जिसमें पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक दर्जन अपराधियों को धर दबोचा है।चरथावल प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा के नेतृत्व कुटेसरा चोकी प्रभारी वरुण कुमार तेवतिया ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारन्टी पप्पू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम कूटेसरा रमेश पुत्र मानसिंह निवासी ग्राम दहचन्द थाना चरथावल को गिरफ्तार किया है।इसके अलावा कुटेसरा चौकी प्रभारी वरुण तेवतिया ने आर्मी एक्ट के मामले में ही फरार वारंटी इकराम पुत्र अब्दुल निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इसके अलावा बिरालसी चौकी पर तैनात उप निरीक्षक विनोद कुमार ने अवैध हरियाणा संतरा मारकर शराब के साथ अभियुक्त धर्मेंद्र भगत पुत्र गेंदा भगत निवासी ग्राम अंबेहटा शेख थाना देवबंद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा चरथावल कस्बा इंचार्ज संजय कुमार आरके ने चोरी के मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त सावेज पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी मौहल्ला मनव्वर नगर कस्बा चरथावल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है इसके अलावा अलावलपुर चौकी प्रभारी शिव सिंह नगर में पूर्व में गोकशी के मामले में सक्रिय तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान करते हुए जेल भेज दिया है।
फादर्स डे धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर में एक्टीविटी कल्ब एवं आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान द्वारा मानविकी संकाय द्वारा फादर्स डे की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मानिविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल, डा० नवनीत वर्मा (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) व एक्टीविटी क्लब के सदस्य डा० बुशरा आकिल, डा० नवेद अख्तर, श्रीमति नुपुर अरोरा व श्रीमति अंजु कुमारी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस कार्यक्रम अन्तर्गत महाविद्यालय के छात्रध्छात्राओं ने अनेक प्रकार की प्रस्तुतियां दी व अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड बनाये। कार्यक्रम में में अवनी, तुषार, आकाश, राधिका, फरवा, तनु, मीनल, हुदा, आंचल, पूजा, विशाल आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन गगनप्रीत कौर व अवनी ने किया। डा० नवनीत वर्मा (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर) ने फादर्स डे के बारे में बताते हुए कहा कि फादर्स डे एक ऐसा अवसर है जो पिता को विशेष महसूस कराने का मौका देता है इस दिन हम अपने पिता सम्मान में आभार प्रकट कर सकते हैं। पिता हमेशा अपने बच्चों से स्नेह करता है लेकिन वह इसे कभी महसूस नही होने देता वह परिवार की रक्षा करता है और परिवार को अच्छे जीवन के लिए तैयार करता हैं। अंत में मानिविकी संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है व कहा कि फादर्स दे एक ऐसा उत्सव है जो पिता के सम्मान में मनाया जाता हैं इस सभी अपने पिता को विशेष अनुभव कराने के लिए कोई उपहार देते है उनके साथ समय बिताते है और अपने दिल में पिता के लिए प्यार का इजहार करते है। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार, विरेन्द्र कुमार, प्रियंका जैन, सोहनलाल, सपना, स्वेता सिंघल, आदि का सहयोग रहा।
चित्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों को उकेरा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार मिशन लाइफ पर डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार मिशन लाइफ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे प्रतिभागी बाल चित्रकारों ने पर्यावरण बचाओ, योग आसन, बिजली बचाओ, तथा सिंगल यूज प्लास्टिक ,आदि विषयों पर खूबसूरत चित्र बनाए।
इस अवसर प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि अगर हमे स्वस्थ रहना है तो पर्यावरण शुद्ध रखा होगा। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे, इतना ही नही बल्कि उनकी देखभाल करनी भी हम सब की जिम्मेदारी है। साथ ही बिजली बचाने के लिए छात्रों से अपील की ओर वैकल्पिक ऊर्जा के बारे में बताया। श्री सुनील कुमार शर्मा ने कार्यक्रम मिशन लाइफ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ द्वारा तथा जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में गत ५ जून २०२३ पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ पर विभिन्न आयोजन करने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम आज चित्रकला प्रतियोगिता तथा योगासन कराए गए जिसमे छात्र छात्राओं के अतिरिक्त अध्यापकों ने भी योग किया ।
कार्यक्रम का संयोजक तथा संचालन कर रहे विद्यालय के कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि हमे छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना है और वो प्रतियोगिता के माध्यम से ही सम्भव है, हमे उन्हें प्रेरित करने की अश्यकता है। आज डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के लगभग ४० छात्रों ने इस प्रयोगिता में प्रतिभाग किया। जिसका परिणाम निम्नवत रहा।
प्रथम कु० अंजू कक्षा १२ आई, कु० नैना कक्षा १२ आई, द्वितीय मानसी पाल कक्षा १० डी, विशु कुमार। ९ बी
तृतीय, कु खुशी। ९ ए प्रतिभागी चित्रकारों ने ऊर्जा बचाओ,पर्यावरण बचाओ, जल की महत्ता, मिशन लाइफ, योग, सिंगल यूज प्लास्टिक आदि विषयों पर सुन्दर चित्र बनाए। सहायक अध्यापक राजेश कुमार ने अवगत कराया कि १९ जून को मिशन लाइफ पर विद्यालय में लघु नाटिका का आयोजन सुबह ८ बजे से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में स्वीटी महली, तेजस , जोया, देवान्श भार्गव अफशा ,शगुन सैनी,माजिया , शनि सारिका ,खुशी,वंश , वंशिका पाल, डिम्पल सैनी,गुलफ्शा, प्रिया,फकेहा,सोनिया पाल, मोहित,रुद्राक्ष सोहनिया,ईशा पाल सृष्टि आदि की कलकृतियां सराही गई।
नकल विहिन परीक्षा हुई सम्पन्न
जानसठ।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अटल आवासीय विद्यालय, नंगला बुजुर्ग, तहसील जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर में कक्षा ६ में अस्सी बच्चों के प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा में आज जनपद के एकमात्र केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में कुल पंजीकृत १६६ परीक्षार्थियों के सापेक्ष १६१ परीक्षार्थी उपस्थित रहे। यह विद्यालय पूरे मण्डल सहारनपुर के बच्चों के लिए है। आज ही जनपद शामली और सहारनपुर में भी परीक्षा का संचालन हो रहा है। पूरे मण्डल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या ३२४ है। परीक्षा शांतिपूर्ण ,निर्विघ्न एवं नकल विहीन समाप्त हो गई है।
अपना बस्ता, कापी, किताब, वेशभूषा नियत स्थान पर रखेः योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपने कार्य स्वयं करें। सामान उसके नियत स्थान पर ही रखे। अपना बस्ता, किताब ,कापी तथा अपनी वेशभूषा नियत स्थान पर रखें तथा उन्हें साफ स्वच्छ रखें। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे १५ दिवसीय किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में दिए। उन्होंने बताया कि अनुशासन सफलता की कुंजी है। घर परिवार में तथा विद्यालय में दीवारों आदि पर लिखना गलत आदत है। नियमित योगाभ्यास करने से बालक और बालिकाओं में अनुशासन की भावना का विकास होता है। जीवन में सदैव अच्छी बातों का अनुसरण करें । सादा जीवन और उच्च विचार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने बालक और बालिकाओं से आवाहन किया है कि वे अपने परिवार और समाज में हर घर आंगन योग कार्यक्रम के अंतर्गत योग के लिए प्रेरित करें। २१ जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर युवा योग शिक्षक अंकुर मान ने बालक बालिकाओं को ताड़ासन, त्रिकोणासन, सूर्यनमस्कार, पश्चिमोत्तानासन, योग मुद्रासन, उष्ट्रासन, धनुरासन, हलासन तथा मत्स्यासन करवाए। अनुलोम विलोम प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाया। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह, पुंडीर तुष्य भूषण शर्मा, कविंदर बालियान आदि योग शिक्षकों का सहयोग रहा।
गिरफ्तार नहीं हुई तो होगी महापंचायतः प्रजापति

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में बुढाना के गाँव लुहसाना के सैनी समाज के दर्जनों लोगों ने दबंगों द्वारा विशाल सैनी के परिवार पर किए गए जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी देहात को दिए ज्ञापन में पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय मोहन प्रजापति ने बताया है कि बुढ़ाना के गांव लूहसाना निवासी विशाल सैनी की २ बीघा जमीन गांव के ही एक दबंग व्यक्ति के खेत के पास है। जिसको बेचने का दबाव उक्त व्यक्ति विशाल सैनी पर काफी समय से बना रहा है। इसकी वजह से ही समय-समय पर उक्त व्यक्ति पीड़ितों का शोषण करता रहता है और अगर पीड़ित पुलिस में शिकायत करते हैं तो कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नही की जाती। जिससे दबंगों के हौसले बुलंद है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन पूर्व थाना फुगाना क्षेत्र में परिवार सहित घर आ रहे विशाल सैनी पर उसने व भांजे आदि ने लाठी-डंडों तलवार व सरिए व तमंचा से लैस होकर विशाल सैनी के परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया और विशाल सैनी के भाई आकाश सैनी के साथ मारपट की जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने कहा है कि दबंग जाति के लोग अति पिछड़े समाज के लोगों को निशाना बनाकर उन पर जानलेवा हमले कर रहे हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वही उन्होंने कहा है कि पुलिस ने दो दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया थे उन्होंने तुरंत ही अधिकारियों से बात की वही अधिकारियों ने फुगाना पुलिस व सीओ फुगाना को फोन कर तुरन्त मुकदमा दर्ज कराया वही अभी तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर पाई जिसकी वजह से अति पिछड़े समाज में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी के साथ मांग की है कि अगर २ दिन के अंदर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए नहीं मोर्चा लुहसाना में महापंचायत कर जल्द आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल, मोर्चा नेता सचिन सैनी, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रभात प्रजापति, प्रभारी सुखपाल कश्यप,युवा जिलाध्यक्ष बिट्टू प्रजापति, जोगिंदर सैनी, सतपाल सैनी प्रधान,विपिन सैनी, राकेश सैनी, विनोद सैनी, विशाल सैनी,सतीश सैनी, अरुण सैनी, राजवीर सैनी,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे
शातिर चोर को दबोचा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना चरथावल पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग ०१ वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी की ०१ मोटरसाइकिल व अवैध शस्त्र बरामद की। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर व थाना प्रभारी चरथावल के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा दिनांक १६.०६.२०२३ को दौराने चेकिंग ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को महाबलीपुर मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की ०१ मोटरसाइकिल व ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त साजिद कुरैशी पुत्र इसराईल कुरैशी निवासी पैंठ बाजार कस्बा व थाना मंसूरपुर जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल , ०१ तमंचा मय ०१ जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० नितिन कुमार थाना चरथावल, हे०का० पिन्टू कुमार थाना चरथावल,. हे०का० अरुण कुमार थाना चरथावल शामिल रहे।
मौहल्लावासियों के हत्थे चढे तमंचाधारीः पुलिस छानबीन में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस ने तमंचाधारी दो युवकों को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की किदवईनगर पुलिस चौंकी क्षेत्र के 40 फुटा रोड पर स्थानीय लोगां ने दो युवकों को कुछ शक होने पर घेर लिया। बताया जाता है कि भीड मे से कुछ लोगों ने उक्त दोनो की पिटाई कर डाली। चर्चा रही कि उक्त युवको के पास से तमंचा भी बरामद हुआ। इस दौरान कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वहीं दूसरी और नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उक्त दोनो युवकों को अपने साथ थाने लग आई तथा पूछताछ मे जुट गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
चलाया गया जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । बाल आयोग उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजीव सुमन के द्वारा चलाए जा रहे मिशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत थाना मानव तस्करी विरोधी इकाई और चाइल्डलाइन मुजफ्फरनगर द्वारा रेलवे स्टेशन साईं धाम रोडवेज बस स्टैंड शिव चौक आदि स्थानों पर भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया थाना मानव तस्करी विरोधी इकाई और चाइल्डलाइन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा मार्केट में कार्य करने वाले दुकानदार एवं भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को और उनके मां-बाप को बालकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया सरकार द्वारा १४ वर्ष से कम आयु के बच्चे को मुफ्त में शिक्षा एवं सरकार द्वारा माता पिता के खाते में अनुदान तक दिया जाता है विद्यालय में एक टाइम में मिड डे दिया जाता है बालकों से शिक्षा प्राप्त करने वाली उम्र में बाल श्रम या भिक्षावृत्ति जैसा जघन्य अपराध कराना कानूनन अपराध है चाइल्डलाइन टीम द्वारा बच्चों को पंपलेट एवं खिलौने वगैरह वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना मानव तस्करी विरोधी इकाई से आरक्षी अमरजीत महिला आरक्षी शालू मलिक श्वेता चौधरी विमलेश जी एवं चाइल्डलाइन टीम से गौरव मलिक सृष्टि सिंह आदि लोगों का सहयोग रहा
चौकीदार के साथ की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) तीन अज्ञात युवकों ने चौकीदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पडताल मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अर्न्तगत मुख्य चौराहा महावीर चौक के निकट देर रात तीन अज्ञात लोगों ने मार्के के चौकीदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। चर्चा रही कि उक्त मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नागरिकां की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई। नागरिकों का कहना है कि जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस सम्बन्ध मे जांच पडताल शुरू की।जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। वहीं दूसरी और नागरिकों का कहना है कि पुलिस को उक्त मामले को गंभीरता से लेना चाहिए तथा रात्रि गश्त बढा देनी चाहिए। ताकि इस प्रकार के तत्वों में पुलिस की सख्ती से भय का माहौल बन सके।
शाहपुर क्षेत्र के गरीब व असहाय परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने का रोटरी क्लब मुजफ्फर नगर सखी ने उठाया बीड़ा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सर्व शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत रोटरी क्लब मुजफ्फर नगरसखी के द्वारा शाहपुर क्षेत्र के गरीब व असहाय परिवारों के बच्चो को पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा उठाया है।रोटरी क्लब मुजफ्फर नगरसखी, की अध्यक्ष अर्चना बंसल व सचिव डा०रुचि शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस योजना के अंतर्गत सभी बच्चों को शिक्षा, पुस्तके, बैग, स्टेशनरी, ड्रेस आदि बिलकुल मुफ्त प्रदान की जाएगी। यह शिक्षा केवल प्ले/नर्सरी क्लास के लिए राज एकेडमी शाहपुर की स्नेहा होम प्ले स्कूल शाखा के स्थापना वर्ष के उपलक्ष पर प्रदान की जाएगी। प्रवेश हेतु बच्चे की उम्र २.५वर्ष से४वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह करेंगे खाकी टूर्नामेंट के समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रासरूट हाकी प्रमोशन एंव डेवलपमेंट फाऊंड़ेशन अन्ड़र-१५ बालक अखिल भारतीय हाकी प्रतियोगिता का समापन दिनांक १८जून को सांयकाल ०४ बजे डी ए वी डिग्री कालेज, आर्य समाज रोड़, मुजफ्फरनगर के हाकी मैदान पर होने जा रहा है। जिसका समापन मोहिंद्र पाल सिंह पूर्व ओलम्पियन एंव अर्जुन एवार्ड़ से सम्मानित के कर कमलों द्वारा किया जायेगा। १८जून को प्रातः ८ बजे प्रथम सेमीफाइनल एंव प्रातः ९ बजे द्वितीय सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोपहर ३ बजे तृतीय स्थान का तथा सांयकाल ४ बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। संजय शर्मा- अयोजन सचिव एंव सैक्ट्ररी जरनल उत्तर प्रदेश, ग्रासरूट हाकी ने कहा कि उक्त प्रतियोगिता से राष्ट्रीय खेल हाकी को बढ़ावा मिलेगा तथा आपके द्वारा स्थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाकी खेल अपने पूर्व के गौरव को प्राप्त करेगा।
योग शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एम.जी. पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस के उपलक्ष में योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ करते हुए हर घर-आंगन योग को नियमित रूप से अपनाने का प्रेरक संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में सवेरे शिक्षकों और विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसन करते हुए स्वास्थ्य जीवन के लिए योग को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
एम.जी. पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति मोनिका गर्ग ने बताया कि सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए योग से जोड़ने के लिए विद्यालय में योग दिवस सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस २० जून तक पूरे सप्ताह विद्यालय में ऑफ लाइन और ऑन लाइन योग प्रशिक्षण एवं अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने बताया कि योग भारत की देन है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग दिवस को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। २१ जून को दुनिया में नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। इस बार हर घर आंगन योग थीम के साथ घर-घर योग को पहुंचाकर एक स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपना सक्रिय योगदान करने के लिए आगे आना चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी एक मुहिम है, योग अपनाकर हम स्वस्थ रहने के साथ एक तनावमुक्त जीवन भी जी सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग के प्रति जोड़कर उनको एक स्वस्थ दिनचर्या में लाने का प्रयास ऐसे कार्यक्रमों से किया जा रहा है। आज विद्यालय परिसर में शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसन का प्रशिक्षण लिया। आज योग वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी साबित किया जा चुका है। प्रधानाचार्या ने इस दौरान स्वस्थ जीवन का मंत्र देते हुए सभी को अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हुए योग को अपनाने और खानपान की बुरी आदतों का त्याग करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन विद्यालय में होने वाले योग से बच्चे और उनके अभिभावक लाइव भी जुड़ सकते हैं। वहीं विद्यालय में भी योग प्रशिक्षण प्रतिदिन चलता रहेगा। २१ जून को भव्य कार्यक्रम के साथ योग दिवस बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन ही सबसे बड़ा उपहार है। इसके लिए हमें योग को जीवन में अपनाना होगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन अलग अलग बीमारियों और उसके निदान के लिए विशेष योग आसन की जानकारी भी दी जायेंगी। इनमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि योग को नियमित अपनाने से हम कुछ असाध्य रोगों पर भी नियंत्रण पा सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं और स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।


