News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

फैक्ट्री में ब्लास्ट में दो की मौत, तीसरा घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। जनपद में हुआ भीषण हादसा यहां एक केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के दौरान दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीसरा घम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ही स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी ११२ डायल सीओ नई मंडी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहले घटना स्थल व उसके बाद अस्पताल में पहुंचे जहां पीड़ितों से जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित मखियाली गांव के पास बजरँग एल्म कैमिकल फैक्ट्री में बीती देर रात जबरदस्त ब्लास्ट हो गया।  इस ब्लास्ट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें फैक्ट्री मालिकों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दिन निकलते ही दो मजदूरों अली नवाज उम्र ४२ व् राम बोहरण उम्र ५५ की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं तीसरे घायल  जयपाल की हालत गम्भीरता के चलते उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया गया । प्रातः ही २ लोगों की मौत की सूचना फ्लैश होते ही एक बार फिर थाना प्रभारी एवं सीओ नई मंडी भी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और केमिकल फैक्ट्री का गहनता के साथ मौका मुआयना किया। यहां स्थानीय ग्रामीणों की माने तो ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसमें तीनो व्यक्ति उछलकर पास के जंगलों में जा गिरे थे जिन्हें फैक्ट्री मालिकों द्वारा ही अस्पताल में भर्ती कराया था जिनकी सुबह मौत की खबर आ गई। मोके पर दिन निकलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही आलाधिकारियों ने पूरी फैक्ट्री की गहनता से तलाशी के साथ ही जंगलों में भी सर्च अभियान चलाया है । थाना नई मंडी क्षेत्र के भोपा रोड पर स्थित बजरंग एल्म केमिकल फैक्ट्री की घटना।
हादसे के मृतकों के प्रति सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की
मुजफ्फरनगर/भोपा। शहर के भोपा रोड स्थित फैक्ट्री में हुए हादसे में दो लोगों की दुर्घटना मे मौत के मामले का सीएम योगी ने संज्ञान  लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ  होने की कामना की। 
\
भाजपाईयों ने सुना लाइव प्रोग्रामMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। प्रातः ११ बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के सीकर जिले से लाइव कार्यक्रम के माध्यम से १.२५ लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के राष्ट्र को समर्पित किया  तथा वही पर मौजूद करोड़ों किसानों को संबोधित किया तथा यूरिया गोल्ड (सल्फर कोटेड यूरिया), देश के ८.५ करोड़ से अधिक किसानों के खाते में १४ वी किश्त के रूप में १७,५०० करोड़ से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया तथा डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क यानी ओएनडीसी पर १६०० से अधिक एफपीओएस की ऑनबोडिंग इसी के साथ राजस्थान में ३६०० करोड़ से अधिक की लागत से ५ मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और  ७ मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास, २५० करोड़ से अधिक की लागत से ६ एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय और जोधपुर के तिवरी में एक केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन कर किसानों को संबोधित किया । बघरा स्थित प्रधानमंत्री कृषि समृद्धि केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक उमेश मालिक, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सपना कश्यप, जिला महामंत्री विजय सैनी एनजे विवेक बालियान, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी, जिला संयोजक सोशल मीडिया रक्षित नामदेव, सभासद रविकांत काका, अमित राठी, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग आदि सम्मानित कार्यकर्ता बंधु और किसान भाई उपस्थित रहे।
भौराकलां पुलिस ने किया हत्या का खुलासाः शातिर गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। बेटे ने ही रची थी अपने पिता की हत्या की साजिश, साथियों के साथ मिलकर दिया हत्या की घटना को अंजाम । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना देववृत वाजपेई के कुशल नेतृत्व में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०३ हत्यारे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। २० जुलाई को मनोज बालियान निवासी गढी नौआबाद थाना भौराकलां मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भौराकलां पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि दिनांक १९ जुलाई को उनके चाचा देवेन्द्र उर्फ बिन्दर अपने पुत्र के साथ बैंक गये थे। वापस आते समय वह खेत में रुक गये तथा उनका पुत्र वापस घर आ गया। गांव के ही रहने वाले लोगों ने सूचना दी की देवेन्द्र उर्फ बिन्दर का शव खेत में पडा है जिसके गले में चादर लिपटी है। तहरीर के आधार पर थाना भौराकलां पुलिस द्वारा अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। २७ जुलाई को उक्त गठित टीमों द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए मृतक के पुत्र सहित ०३ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।  प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त प्रशान्त ने बताया कि मैं और मेरा दोस्त कपिल मेरठ वैष्णो धाम कंकरखेडा मेरठ मे रहकर पढाई कर रहे है। मृतक देवेन्द्र उर्फ बिन्दर मेरे पिता जी थे जो काफी कंजूस थे तथा मुझे न तो पढाई का खर्चा देते थे न ही मकान बनवाते थे, इसी बात पर अक्सर मेरी व मेरे पिता की लडाई रहती थी। परेशान होकर मैनें अपने दोस्त कपिल से कहा कि वह मुझे अपने चाचा अतेन्द्र उर्फ अजेन्द्र से मिलवा दे। तेरा चाचा मेरे पिता की हत्या कर देगा और तेरे चाचा अतेन्द्र पर जो गाँव के लोगो का करीब साढे तीन लाख रूपया कर्जा है उसे मैं उतरवा दूँगा। योजना के तहत दिनांक १९ को मैं अपने पिता देवेन्द्र उर्फ बिन्दर को केवाईसी के काम से सिसौली ले गया तथा वापस आते समय खेत पर रुक गया जहां अतेन्द्र उपरोक्त पहले से ही मौजूद था।अतेन्द्र के साथ मिलकर मैने अपने पिता की हत्या गला दबाकर कर दी तथा शव को मौके पर छोडकर भाग गए। गिरफ्तार अभियुक्तगणप्रशान्त पुत्र स्व० देवेन्द्र उर्फ बिन्द्र निवासी ग्राम गढ़ीनौआबाद थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर, अतेन्द्र उर्फ अजेंद्र पुत्र निर्भय सिंह निवासी ग्राम गढ़ीनौआबाद थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर,  कपिल पुत्र वीरेन्द्र निवासी ग्राम गढ़ीनौआबाद थाना भौराकला, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे  थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा थाना भौराकला, उ०नि० रनवीरसिंह थाना भौराकलां, का० सन्दीप डागुर, का० अश्वनी थाना भौराकलां शामिल रहे। 
पुलिस को मिली सफलताः  हत्यारों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्यारे अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जिसके कब्जे से स्पलैण्डर मोटर साईकिल व आलाकत्ल बेस बॉल बैट बरामद किया पूछताछ में पता चला कि बेइज्जती का बदला लेने के लिए दामाद ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी ससुर की हत्या।  जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रविशंकर एवं प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी थाना मंसूरपुर के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्याभियुक्तो को सिखेडा रोड पर बने मदरसे के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीपी १२७३ व निशादेही से घटना में प्रयुक्त ०१ बेस बॉल बैट बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। २५ जुलाई को वादी श्री अमन राठी पुत्र पंकज राठी निवासी ग्राम दूधाहेडी थाना मन्सूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर थाना मन्सूरपुर पुलिस को अवगत कराया कि उनके पिता पंकज अपने घर सोये थे परन्तु सुबह अनका शव खाट पर मिला, अज्ञात द्वारा उनकी हत्या कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था। थाना मन्सूरपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०२ हत्यारे अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा आलाकत्ल बेस बॉल बेट सहित अन्य सामान बरामद किये गये।  मृतक पंकज की पुत्री प्रिया की शादी अभियुक्त अंकुर कुमार पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा के साथ हुयी थी। प्रिया द्वारा अंकुर की शिकायत अपने पिता से करने पर पंकज उपरोक्त द्वारा अपने परिवार के साथ अभियुक्त अंकुर के घरवालो के साथ कहासुनी व हाथापाई की गयी थी, जिससे अभियुक्त अंकुर उपरोक्त को अपनी बेइज्जती महसूस हुई और बदला लेने के उद्देश्य से अंकुर द्वारा अपने साथी हिमांशु पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा के साथ मिलकर दिनांक २४/२५ जुलाई की रात्रि को पंकज की बेस बॉल बैट से हत्या कर दी गयी थी। जिसके कब्जे से ०१ स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीपी १२७३, ०१ बेस बॉल बैट बरामद (घटना में प्रयुक्त), घटना कारित करते समय अभियुक्तगण द्वारा पहने हुए कपडे, जिनपर रक्त लगा है।  गिरफ्तार अभियुक्तगण अंकुर कुमार पुत्र पुष्कर सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा,  हिमांशु पुत्र नेपाल सिंह निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना सिखेडा, मुजफ्फरनगर। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० महेन्द्र कुमार गौतम, उ०नि० युनूस खॉन, नरेश शर्मा, है०का० अनित चौधरी थाना मंसूरपुर शामिल रहे। 
नशीले पदार्थ सहित दबोचाMuzaffarnagar News
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शाहपुर पुलिस ने ०२ किलो २९० ग्राम डोडा पाउडर के साथ ०३ अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बसीनहर के पास चौंकिग के दौरान कुल ०२ किलो २९० ग्राम डोडा पाउडर के साथ ०३ अभि०गण जगदीश पुत्र लालचन्द निवासी वार्ड नम्बर २ ग्राम चेचट थाना चेचट जनपद कोटा राजस्थान, अर्जुन सोनी पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी वार्ड नम्बर २ ग्राम चेचट थाना चेचट जनपद कोटा राजस्थान, सुरेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी शान्ति नगर थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर  के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण जगदीश पुत्र लालचन्द निवासी वार्ड नम्बर २ ग्राम चेचट थाना चेचट जनपद कोटा राजस्थान, अर्जुन सोनी पुत्र विष्णु प्रसाद निवासी वार्ड नम्बर २ ग्राम चेचट थाना चेचट जनपद कोटा राजस्थान, सुरेन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी शान्ति नगर थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर। अभि०गण के कब्जे से कुल ०२ किलो २९० ग्राम डोडा पाउडर विवरण निम्नवत है। अभि० जगदीश उपरोक्त से ७४० ग्राम डोडा, अभि० अर्जुन सोनी उपरोक्त से ८५८ ग्राम डोडा, अभि० सुरेन्द्र सिंह उपरोक्त से ६९२ ग्राम डोडा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० सत्यवीर सिंह, का० नवदीप सिंह , का० अमित कुमार चौधरी, प्रवीन कुमार, नितेश कुमार शामिल रहे। 
बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा मिलेः राकेश टिकैत
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।देहरादून से वापसी में पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के पास पहुँचे चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को पुरकाजी खादर क्षेत्र सहित मुजफ्फरनगर में बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा देना चाहिए। खादर क्षेत्र में बांध के बिना बाढ़ की समस्या खत्म नही होगी और डोईवाला क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के नाम पर किसानों की जमीन हड़पने नही दी जायेगी।  इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजबीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, भाकियू नेता सुलेमान, पुरकाजी नगर अध्यक्ष इरशाद फरीदी, युवा नगर अध्यक्ष आदिल फरीदी ,विकसित उर्फ विक्की, कामिल आदि किसान मौजूद रहे।।
रालोद ने  सौपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं ने विगत 4 मई को मणिपुर राज्य में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 
  रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें अगवत कराया कि मणिपुर राज्य में विगत 4 मई को घटित दुर्भाग्यपूर्ण एवं बर्बरता पूर्ण घटना है। मणिपुर सरकार ने इतनी बडी मारवीय त्रासदी को मूकदर्शक बनकर होने दिया। जिसने मणिपुर सरकार के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। साथ ही मणिपुर हिंसा ने दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों मे भी तनावपूर्ण स्थिती पैदा कर दी है। बडे अफसोस की बात है कि मणिपुर में बढ रहे संवैधानिक संकट पर संसद के दोनो सदनों मे कोई चर्चा नही हुई और ना ही देश के प्रधानमंत्री ने सदम मे  कार्यवाही में शामिल होकर अपना वक्तव्य दिया। 
  एतएव मणिपुर  नरसंहार से उत्पन्न संकट पर रालोद प्रदेश कार्यकर्ता भारत सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु निम्न मांग की। जिनमें क्रमशः मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तथा सर्वोच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश की अध्यक्षता मे एक कमैटी बनाई जाए जिससे मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच हो सके। मणिपुर मे महिलाओं, आदिवासी , दलितो तथा गरीबों के साथ हो रहे उत्पीडन पर तत्काल रोक लगायी जाए। मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनो को उचित मुआवजा दिलाया जाए। 
  ज्ञापन सौपने वालो में रालोद जिलाध्यक्ष संदींप मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान,रालोद मंडली अध्यक्ष अजित राठी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर,पूर्व विधायक अनिल कुमार, मोनू कुमार,  अनुपमा, पूर्व मंत्री योगराज सिह, विनोद मलिक, प्रमुख बुढाना, मौमीन बाबा जौला, यूनूस, मोनू पाल, उदयवीर सिंह, रामछैल राठी, संजीव लाम्बा, नौशाद, संदीप कुमार, गौरव राठी आदि मौजूद रहे।
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 नन्दकिशोर शर्मा द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र रूल्हा सिंह निवासी ग्राम खिनदडिया थाना छपार को गिरफ्तार किया। वहीं, थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 रनवीर सिंह द्वारा  वारण्टी अभियुक्त अमीर पुत्र यासीन व खलील पुत्र यासीन निवासीगण ग्राम कम्हेडा थाना ककरौली को गिरफ्तार किया। वहीं,  थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 चरण सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र नौशाद निवासी जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को ग्ररम जौला से गिरफ्तार किया। वहीं, थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा एससी एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त विनीत उर्फ भूरा पुत्र प्रमोद निवासी ग्राम चांदसमद थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को फहीमपुर अडड्े के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 खोखा कारतूस .12 बोर बरामद किया गया।इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मशकूर अली द्वारा वारण्टी अभियुक्त श्रवण पुत्र शिवकुमार निवासी मढकरीमपुर थाना खतौली को गिरफ्तार किया। 
शराब सहित दबोचा
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त शोएब पुत्र खलील निवासी मौ0 मिर्दगान कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।
चाकू के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। प्रभारी निरीक्षक थाना नई मंडी संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में जेल चौकी प्रभारी जोगिंदर पाल सिंह व उनकी टीम ने एक अभियुक्त बालेन्द्र पुत्र जगमाल निवासी बच्चन सिहं कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर को मय एक चाकू के साथ गोल्डन पब्लिक स्कूल से पचौण्डा बाईपास की तरफ से गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
विवादित टिप्पणी पर किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भाजपा के एक मंत्री की टिप्पणी के विरोध में त्यागी समाज के लोगों ने कचहरी परिसर में धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा। 
  आरोप है कि भाजपा के एक मंत्री द्वारा त्यागी समाज पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में आज दोपहर के वक्त कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित हो राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल को सौंपा। इस दौरान सपा नेता प्रमोद त्यागी, बोबी त्यागी आदि त्यागी समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
अस्पतालों में आइफ्लू को लेकर ेलगी भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिले भर मे ऑखो का संक्रमण फैलने से छोटे बच्चों से लेकर बडो तक हर कोई इस समस्या से परेशान हैं। जिसका नतीजा यह है कि ऑखो के अस्पताल में मरीजों की लम्बी-कतारें लगी हुई हैं।  आई फ्लू से लोग बेहाल हैं। इस संक्रमण बिमारी के कारण चिकित्सा विभाग ने जनहित मे आई फ्लू की समस्या से समाधान हेतु जानकारी प्रसारित की हैं। 
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस0 डी0 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर की एन0सी0सी0 इकाई ने 82 यू0पी0 बटालियन मुजफ्फरनगर के निर्देशों के अनुपालन में कारगिल दिवस के उपलक्ष पर एक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता शुभारम्भ डा0 सचिन गोयल (प्राचार्य), ए0एन0ओ0(लेफ्टिनेंट) डा0 नवेद अख्तर, श्रीमति एकता मित्तल ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित कर किया। प्रतियेगिता में एन0सी0सी0, व एम0कॉम0, एम0एस0सी0 (फूड एवं न्यूट्रिशन), बी0एस0सी0, बी0कॉम0, बी0ए0, बी0एस0सी0 (गृहविज्ञान) एवं बी0एस0सी0 (माइक्रोबॉयोलॉजी) की छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी सृजनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अभिषेक, विकास, अर्जुन, नितिन, कार्तिक पंवार, रेशु, नंदनी व गौरव कश्यप आदि ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में श्रीमती अंजू कुमारी व नीतू शर्मा रही। प्रतियोगिता का संचालन श्री अंकित धामा ने किया।  प्रतियोगिता के समापन पर प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने सभी प्रतिभागियों तथा शिक्षकाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. यही वह दिन है जब भारत के वीरों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को करारी शिकस्त देकर दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा फहराया था। इस युद्ध में सैकड़ों भारतीय सैनिकों की जान चली गयी, कारगिल विजय दिवस न सिर्फ देश की विजय की गौरवशाली कहानी को याद करने का दिन है, बल्कि इस कहानी को लिखने वाले वीर सपूतों के शौर्य, पराक्रम और शहादत को नमन करने का भी दिन है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग रहा।
-प्यार प्रेम स्नेह का नाम ही भगवान है- गणाचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी महाराजMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। परम पूज्य गणाचार्य श्री पुष्पदन्त सागर जी महाराज ने सम्बोधन करते हुए कहा कि एक पारिवारिक घटना आपके समक्ष रख रहा हूं दो तरह की सासु मां होती है । एक सासु मां कहती है अपनी बहू से तू सुनती नहीं है तुझ में संस्कार नहीं है तुझको कुछ भी काम करना नहीं आता है । जब इस तरह की बातें एक सासु अपनी बहू से करती है तो वह अपनी सासू मां का कभी भी आदर नहीं करेगी ।
एक सासू मां ऐसी होती है जो अपनी बहू से कहती है तुम कितनी अच्छी हो सबका ख्याल रखती हो । सुबह उठ जाती हो । बहू भी नये घर को अपना मान लेती है और प्रतिदिन की तरह कार्य करती है।  तैयार होकर मंदिर जाती है अपने हाथ से आटा पीसती है झाड़ू लगा देती है । सासु बोलती है ऐसी क्या जल्दी है काम करने वाली आएगी वह कर लेगी । लेकिन वह बोलती है जब घर में कचरा भी हमने फैलाए हैं तो हम ही साफ करेंगे । तात्पर्य है जिस तरह का व्यवहार सासु अपनी बहू के साथ करती है तो बहू भी सासु मां को उतना ही सम्मान देकर घर का काम करती है ।  घर जितना साफ रहता है उस घर में इतनी अधिक दिव्य शक्तियों का वास होता है ।
सब व्यक्ति हर एक को अपने रूप में डालने की कोशिश करता है यह संभव नहीं है । सब बहू प्यार मांगती है दो मधुर शब्द उसको कह दो वह सब काम करेगी स्नेह आप देंगे तो आपको भी स्नेह मिलेगा । अगर आप हाथ से रोटी पर घी लगाओगे तो यह आपके हाथ पर भी लगेगा । मां का इकलौता बेटा है और उसकी पत्नी इतनी अच्छी आई कि वह मां की सेवा करें और घर में सभी का ख्याल रखें तो घर में रहने वालों का जीवन ही सुधर जाएगा । हम जिस उम्मीद के साथ शादी करके बहू को लाए उसे भी घर को अपना लेना चाहिए । हमारे घर को हमारी जिंदगी  को स्वर्ग बनने में देर नहीं लगेगी । सभी गुरु भक्तों ने गुरुदेव के चरणों में अर्घ चढ़ाकर भक्ति और आरती की वर्षायोग सेवा समिति पुष्पदंत सागर युवा मंडल एवं राजन जैन प्रवीण जैन प्रदीप जैन अनुज जैन अमूल जैन सैकी जैन मुकेश जैन अमित जैन सभी संयोजक मंडल का पूर्ण सहयोग रहा । मीडिया प्रभारी प्रवीन जैन चीनू सुनील जैन रोहित जैन चुन्नू जैन ने आकर अपना सहयोग प्रदान किया । मंच संचालन पुनीत जैन द्वारा किया गया
गोआश्रय स्थल का निरीक्षण
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना डॉक्टर सुनील कपूर द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल मोरना का नियमित भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुसार व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी वी सिंह के कुशल निर्देशन मे पशु चिकित्सा अधिकारी मोरना डॉक्टर सुनील कपूर द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल मोरना का नियमित भ्रमण किया गया जिसके दौरान एक गोवंश अस्वस्थ पाया गया जिसकी उचित चिकित्सा की गई। तथा अस्वस्थ गोवंश को स्वस्थ गोवंश से अलग रखते हुए सभी गोवंश को बैलेंस राशन देने हेतु निर्देशित किया गया तथा सभी गोवंशो को नियमित स्नान कराने हेतु निर्देशित किया गया है तथा परिसर में नियमित साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया है। 
रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
खतौलीमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। लायन्स क्लब खतौली संस्कार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मे रक्त दाताओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।बारिश का मौसम होते हुए भी लोग श्रीमती निर्मला तायल मेडीकेयर सेंटर पर उत्साह पूर्वक पहुंचे।१२२ लोगों का पंजीकरण हुआ और ११६ यूनिट रक्त एकत्र किया गया। प्यारेलाल शर्मा हस्पताल मेरठ से पहुँची रक्त संग्रह टीम के डॉक्टरों द्वारा बड़े ही व्यवस्थित ढंग से शिविर का संचालन किया गया।शिविर के आयोजन मे तायल मेडिकल स्टोर   के स्टाफ तथा मालिक लायन आशीष तायल का विशेष सहयोग रहा।लायन्स क्लब संस्कार की ओर से ला. सुरेंद्र सिंह, ला. अनिल वर्मा, ला.जसवीर राणा, ला.कमल गुप्ता, ला.सरदार अवतार सिंह. ला.पीयूष जैन अरिहंत, ला.सुधीर कुमार, ला.दिनेश सहगल,ला.नवीन चन्द्रवंशी तथा हस्पताल प्रबंधक मानसिंह का विशेष सहयोग रहा।
मुल्तानी वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भी बढचढकर भाग लिया।महिला रक्त दाताओं की सहभागिता प्रशंसनीय रही।रक्तदाताओं मे सर्वश्री अनिल वर्मा, पीयूष जैन, अवनीश राणा, कमलजीत कुमार, विकास कुमार, पवन पंजाब बैंक, अमरीश नागर, अलका लोहिया, प्रियंका सैनी, शाजेब एडवोकेट आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
पटका पहनाकर किया सम्मानित
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।  शिव मंदिर में आयोजित की जा रही कथा के दौरान मंदिर समिति की ओर से कथा व्यास   संजयचार्य को ६७ वें श्री सुंदरकांड के अवसर पर सम्मानित किया गया।  विश्व हिंदू परिषद् से जुड़े रहे श्री चार्य जी ने मौहल्ला शिवपुरी खतौली में निर्माणाधीन श्री शिव मंदिर में सुंदरकांड की १०८ माला में विशेष योगदान किया है। उनके साथ विश्व हिंदू परिषद् संकीर्तन साधना परिवार भी मौजूद रहा।  सुंदर काण्ड की भाव विभोर कर देने वाली कथा के कारण उनकी मंदिर समिति शिवपुरी व वहां के श्रद्धालुओं में विशेष पहचान है। अब तक संपन्न हुए सुंदरकांड के पाठ में उन्होंने अपनी टीम के साथ दर्जनों बार निशुल्क सेवा दी है।   मंदिर समिति से जुड़े कुलदीप तोमर , सुनील कुमार, पंकज कुमार ने उन्हें समिति की ओर से पटका पहनाकर व स्मृति के रूप में उपहार देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर  पंडित छोटन लाल आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, हरिओम टंडन, सत्य प्रकाश गुप्ता, नीरज कुशवाह, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारीगण व सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रही।
प्रतियोगिता का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कारगिल विजय दिवस की २४ वी वर्षगांठ पर इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में कारगिल विजय दिवस की २४ वी वर्षगांठ पर  एनसीसी अधिकारी मोहम्मद वसीम अहमद डॉ नासिर खान अकील अहमद खान आफाक खान के मार्गदर्शन में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कैडेट्स और छात्रों ने कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों की युद्ध गाथा पर निबंध लिखें निबंध प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉक्टर सलीम अहमद ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा के बच्चों द्वारा स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के अंतर्गत  महिला थाना,पुलिस लाइन और परिवार कल्याण केंद्र का भ्रमण किया गया। 
आईआईए की प्रथम मीटिंग में उठाई गई उद्यमियो की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आईआईए की सत्र २०२३ की प्रथम जनरल बैठक सीएक्यूएम के नियमों पर जानकारी हेतु गोष्ठी के रूप में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल, विशिष्ट अतिथि डिविजनल चेयरमैन  श्रीमती सुषमा बजाज, मंडलीय सचिव गौरव जी, शामली चौप्टर के चेयरमैन आशीष जैन और सहारनपुर चैप्टर के चेयरमैन अनूप खन्ना उपस्थित रहे। चौप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल द्वारा सभी को बुके देकर गोष्ठी का शुभारंभ कराया और सभी ऑफिस पदाधिकारीयो का परिचय कराया । निवर्तमान चेयरमैन विपुल भटनागर ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ-साथ आईआईए के सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्यार व आशीर्वाद से गत वर्षो में उद्योग की समस्याओं को मजबूती से सक्षम अधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान का प्रयास किया। उन्होंने  नीरज सिंघल व पवन कुमार गोयल को आगामी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने आगामी वर्षों का अपना विजन रखते हुए कहा कि वर्तमान में सीएक्यूएम के व सीपीसीबी के नए आदेशों के कारण उद्योगों को चलाना मुश्किल हो रहा है । इसके अलावा समय-समय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ निरंतर बैठक आयोजित करके समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा चाहे वह एमडीए का हु या पावर विभाग का। 
ज्वलंत समस्या से निपटने के लिए आज की बैठक आयोजित की गई है जिसमें  सरकार द्वारा अनुमन्य ड्यूल फ्यूल कीट लगाने वाली निर्माता कंपनी, गैस से संचालित होने वाले जैनसेट निर्माता व मुजफ्फरनगर में पीएनजी सप्लाई करने वाले आईजीएल के अधिकारियों को बुलाया गया है,  आईआईए के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज केड़िया ने कुछ नीतिगत समस्याओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा कि यूपी सरकार उद्योगों को बढ़ावा देना चाहती है जिसमें इन्वेस्टर मीट के माध्यम से कई लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावित है परंतु विकास प्राधिकरण द्वारा बिल्ड अप एरिया की जगह लैंड एरिया पर विकास शुल्क लिया जाना न्याय संगत नहीं है उन्होंने कहा कि विद्युत की क्वांटिटी में तो कोई कमी नहीं है पर विभागीय लापरवाहियों के कारण गुणवत्तापरख विद्युत उपलब्ध नहीं हो पा रही है इसी प्रकार फायर की एनओसी भी लेना छोटे उद्योग के लिए संभव नहीं है गुजरात की तर्ज पर इसे फैक्ट्री एक्ट के साथ ही किया जाना चाहिए।
कंपनियों के अधिकारियो साहिल और लोकेश बंसल आदि ने सदस्यो को अपनी अपनी कंपनी के प्रोडक्ट के बारे में बताया और मेंबर्स की शंका का समाधान किया।
आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने पवन कुमार गोयल को बधाई देते हुए कहा कि आपने पहली बैठक में ज्वलंत मुद्दों को उठाकर अपनी कार्यशैली का परिचय दे दिया हे, उन्होंने कहा कि आईआईए उद्योगों के लिए जो कष्टकारी नियम है उसके प्रति गंभीर है व संबंधित मंत्रालय से उन्हें सही कराने के लिए प्रयासरत है, उन्होंने यह भी कहा कि गैस पर लगने वाले जीएसटी का मोडरेट भी हमें मिल सके ऐसा प्रयास किया जा रहा है उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की जिस समय नियमों में परिवर्तन होता है व आईआईए द्वारा उस पर फीडबैक मांगा जाता है तब उद्यमियों से सुझाव आने चाहिए ताकि हम उन सुझावों को लागू करवा सके। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कार्यालय द्वारा सभी उद्यमियों की समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है जिसमें आप उद्योगों की समस्याओं को बता सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन आईआईए सचिव अमित जैन और संयुक्त सचिव राहुल मितल ने संयुक्त रूप से किया ।  राष्टीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने स्वर्ण होटल के मालिक श्री श्रेय गोयल को आईआईए परिवार में शामिल करके सम्मानित किया।
बैठक में सर्वश्री अश्विनी खंडेलवाल, पंकज जैन, कुश पुरी, अमित गर्ग, सुशील अग्रवाल, संदीप जैन, दीपक सिंघल, सत्य प्रकाश रेशू, समर्थ जैन, राज शाह, आकाश बंसल, राहुल मित्तल, अरविंद मित्तल जगमोहन गोयल, अंकित संगल,  शिशिर संगल, अंकुर गर्ग, मनोज अरोरा, शरद जैन,  ज्ञानेंद्र वर्मा, राकेश जैन, अनुज कुछल,  प्रीतुल जैन, नवीन अग्रवाल, प्राचीर अरोरा, विनोद जलोत्रा, सुधांशु गर्ग, अमन गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, राजेश गोयल,  तुषार गुप्ता, पंकज मोहन गर्ग, संजीव मित्तल, पंकज मित्तल, कपिल मित्तल, ललित अग्रवाल, नईम चांद, असद फारुकी, कौशल अग्रवाल, जे.के मित्तल, विवेक गोयल, राजीव सिंघल, संजय बंसल, सी ए अतुल अग्रवाल, आदि अनेकों उद्यमी उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर परम द्वारा किया माता पिता का सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। होता है मां-बाप का सम्मान जहां, है भगवान का स्थान वहां। जरूरत नहीं उसे तीर्थों की, जिसने सेवा कर ली अपने मां बाप की। निस्वार्थ प्रेम है जिनका,मां-बाप नाम है उनका। ना भूल तू कभी उनको,जो भूल जाते हैं तेरी खुशियों के लिए खुद को। उक्त वाक्यो को सार्थक करते हुए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर परम परिवार के सदस्यों द्वारा अपने माता-पिता का सम्मान किया गया। रोटरी क्लब मुजफ्फर नगर परंम के सदस्यों ने मंडलाध्यक्ष के आवाहन पर माता पिता का प्रत्येक सदस्य के घर जाकर एवम माता पिता को शाल पहनाकर  सम्मान किया गया, तथा उनके पास बैठकर उनसे उनके जीवन की यादों को साझा किया,, इस अवसर पर इस नेक कृत्य को कर सभी सदस्यों ने अपने आप को गोरांवित महसुस किया और माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।  इस  कार्यक्रम को सफल बनाने मे कार्यक्रम सयोजक        रो० अचिन् अगरवाल, अमित शर्मा का योगदान रहा। कार्यक्रम मे  अध्यक्ष  रो०  देवन्द् कुमार, सचिव संजीव गोयल, विशाल शर्मा, अर्पित मित्तल, अरविंद गुप्ता, अमित मित्तल, अंशुल् तायल, नितिन कपूर, सुनील कुमार, सुनील संगल आदि सदस्य उपस्थित थे। 
गो संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेडी एवं डॉक्टर सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी पावटी द्वारा वृहद गो सरंक्षण केंद्र बधाई कला का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशों के अनुसार डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेडी एवं डॉक्टर सुनंदा पांडे पशु चिकित्सा अधिकारी पावटी द्वारा वृहद गो सरंक्षण केंद्र बधाई कला का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। दो बीमार गोवंश की चिकित्सा की गई। अन्य गोवंश स्वस्थ पाए गए। पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल उपलब्धन मिलाद्य निरीक्षण के समय उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को लगातार हरा चारा ,दाना, खल चोकर उपलब्ध कराने हेतु  निर्देशित किया गया कि लगातार नियमित रूप से गोवंश को हरा चारा मिलना चाहिए  द्यनिरीक्षण के समय  गो आश्रय स्थल पर केयरटेकर उपस्थित थे। साथ में  अरुण कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी का सहयोग मिला। 
स्वास्थ्य शिक्षा दी
चरथावल। ग्राम सलेमपुर और लकड़संधा ब्लॉक चरथावल में एंटोमोलाजिकल सर्विलांस का कार्य किया गया तथा  जनसमुदाय को स्वास्थ्य  शिक्षा दी गयी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी जनपद मुजफ्फरनगर के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया इकाई द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम सलेमपुर और लकड़संधा ब्लॉक चरथावल में एंटोमोलाजिकल सर्विलांस का कार्य किया गया तथा  जनसमुदाय को स्वास्थ्य  शिक्षा दी गयी। बच्चों को वेक्टर जनित रोगों से बचाव संबंधी स्वास्थ शिक्षा प्रदान की गई एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक से ह्यद्वष् मीरिंग में अभिभावकों को वेक्टर जनित रोगों से संबंधित जागरूक करने को कहा गया।तथा अनावश्यक जल भरे पात्रों को खाली कराया गया। संचारी रोगों से बचाव के लिए हैंड बिलों का वितरण भी किया गया। 
 कारगिल विजय दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मदर्स प्राइड स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।स्कूल के शिक्षकों और बच्चों ने वीर अमर शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस हैं। उन्होंने समारोह में उपस्थित स्टाफ व बच्चों को अपने संबोधन में उन सभी अमर योद्धाओं को याद किया जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और दुश्मन के हमले से देश की रक्षा की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध १९९९ में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच ६० दिनों तक चला और २६ जुलाई को हमारी सेना विजयी हुई। हम सभी को इन वीर योद्धाओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपने देश की खातिर अपना जीवन बलिदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस मौके पर बच्चों की ओर से कारगिल विजय दिवस के शहीदों को सलामी दी। छात्रों ने २ मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों की वेशभूषा धारण कि।छात्रों ने इस विशेष दिन से संबंधित वीडियो और प्रस्तुति देखी और सैनिकों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में स्कूल कि डायरेक्टर,टीचर्स और बच्चों की उपस्थिति सराहनीय रही।
फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की कार्ययोजना जारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। .उप निदेशक कृषि ने बताया कि .शासन द्वारा वर्ष २०२३-२४, २०२४-२५, २०२५-२६ खरीफ व रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की कार्ययोजना जारी किया गया है। योजना को जनपद में संचालित करने हेतु एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी आफ इण्डिया लि० (ए०आई०सी०) को नामित किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों से अधिसूचित फसलों खरीफ मौसम हेतु अधिसूचित फसल-धान है जिसमें १७९ ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया है। जिसमें घान की फसल के लिये बीमित राशि ८१६००.०० रू० एवं किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि १६३२.०० रू० पर हैक्टेअर है। बीमा से आच्छादित जोखिम फसल की बुवाई न कर पानाध्असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति, खडी फसलों को (प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव (फसल धान को छोडकर) बादल फटना, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने से से उत्पन्न आग) के कारण क्षति, फसल कटाई के उपरान्त आगामी १४ दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम वर्षाध्चक्रवाती वर्षाध्जल भराव से नुकसान के जोखिम को कवर किया गया है। गैर ऋणी कृषक अपना आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण, आई०एफ० एस०सी० कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सैन्टर अथवा बैंक शाखा, भारत सरकार के पोर्टल (पी०एम०एफ०बी०वाई) से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते है। कृषकों द्वारा देय प्रीमियम राशि के अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क बीमा के लिये देय नही है। खरीफ मौसम योजना में भागीदारी की अन्तिम तिथि ३१ जुलाई है। अतः निर्धारित तिथि ३१ जुलाई, २०२३ तक जमा की गई प्रीमियम की क्षति पूर्ति की धनराशि देय है, इसके बाद जमा की गई धनराशि पर फसल बीमित नही हो सकेगी व क्षति पूर्ति की धनराशि देय नही होगी। उपरोक्तानुसार अनुपालन सुनिश्चित करें।
वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज मे सडक सुरक्षा अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर मे सडक सुरक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता कराई गयी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (१७ जुलाई २०२३ से ३१जुलाई २०२३) सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित उत्तर प्रदेश का आयोजन किया गया। 
 सड़क सुरक्षा के नियम अपनाएं, अपनी यात्रा सुगम बनाएं के नारे के साथ छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ। प्रश्नोत्तरी मे सफल होने वाली छात्राओं का किया गया उत्साहवर्धन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा ( १७ जुलाई २०२३ से ३१ जुलाई २०२३) के अंतर्गत वैदिक पुत्री पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर मे  सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित उत्तर प्रदेश। हेतु छात्राओंध् बालिकाओं को ’सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। प्रत्येक वर्ष भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओ एवम उनसे होने वाली मृत्यु के विषय मे एन सी आर बी द्वारा जारी आंकड़ों के विषय मे डा राजीव कुमार द्वारा छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई   एवं सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। कार्यक्रम अतिथि उप प्रभागीय वन अधिकारी, मुजफ्फर नगर श्री विमल भारद्वाज  द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को सड़क सुरक्षा से सम्बंधित नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।                   प्रश्नोत्तरी मे सफल होने वाली छात्राओं तनु व राशि एवम शुकतीर्थ मे पंचवटी वाटिका स्थापना में रंगोली बनाने वाली शिक्षक श्रीमती सुशीला   एवम छात्राओं सना, रानी, आंकाक्षा व अलीशा को अतिथियों द्वारा पगड़ी एवम पटका पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया।  जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी  एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री संदीप भागिया के निर्देशन मे बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवम स्वावलंबन हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार एवम  अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डा राजीव कुमार द्वारा जनपद मुजफ्फर नगर मे निरंतर विभिन्न प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।  श्री अजय मिश्रा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) व श्री सुशील मिश्रा सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन) द्वारा सड़क सुरक्षा  पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं,   जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना व जन हानि रोकना है। सड़क सुरक्षा शपथ   कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव कुमार चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमारी द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।  सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम मे विद्यालय प्रवक्ता अंजलि, गीता, मीना, बबीता, निधि, शिखा व अजय आदि का सहयोग रहा।
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 1 =