Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: स्काउट-गाईड देश के युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है : मनीष चौधरी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड प्रादेशिक प्रधान केंद्र महानगर लखनऊ एवं जिला संस्था के संरक्षक गजेंद्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार जिला मुख्य आयुक्त डॉ. कंचनप्रभा शुक्ला एवं जिला स्काउट गाइड कमिश्नर डॉ. विनोद कुमार, रजनी गोयल, जिला सचिव सुखदेव मित्तल इत्यादि द्वारा विगत १४ जून से चल रहे चल रहे जनपद के समस्त विद्यालयों के साथ साथ जिला कार्यालय जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी के प्रांगण में आजादी के ७५वे अमृत महोत्सव पर ८वें योग शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की क्रियाकलाप पोस्टर, निबंध, वाद विवाद, क्विज प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई ।

आज प्रातः जनपद के प्रमुख समाजसेवी एवं हिंदू महासंघ के संरक्षक मनीष चौधरी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर बोलते हुए स्काउट गाइड की जमकर सराहना की। प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि देश के युवा वर्ग को नई दिशा देने का कार्य स्काउट गाईड द्वारा किया जा रहा है।

स्काउट गाइड में शामिल होकर बच्चे अनुशासन व देशप्रेम का पाठ पढ रहे हैं। उन्होंने स्काउट गाईड की टीम के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर केपी चौधरी, सुरेंद्र मित्तल इत्यादि द्वारा स्काउट गाइड रोवर रेंजर को शुभकामनाएं दी गई।

योग प्रशिक्षक अशोक वर्मा के नेतृत्व में योग सूर्य नमस्कार,अनुलोम विलोम, कपाल भाती, योग शपथ एवं योग क्रियाकलाप कराए गए। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, राखी, किरण मैडम ,सहायक प्रशिक्षक अमित सैनी ,ज्योति रानी ,आशीष ,आनंद मालियांन इत्यादि रोवर रेंजर्स श्री अनुज कुमार उपस्थित रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seventeen =