News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

…अंदर से बंद मिला कमरा, दरवाजा तोड़ा तो सन्न रहे गए साथीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दरोगा रविंद्र यादव (५४) अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी निवासी दरोगा रविंद्र यादव पुलिस लाइन से करीब ४ महीने पहले बुढाना कोतवाली में आए आए थे। उन्होंने कोतवाली के सामने ही एक गली में किराए पर कमरा लिया था। वह रात में अपने कमरे पर सोने के लिए गए थे। सुबह के समय वह कोतवाली के मैस में खाना खाने लेने के लिए नहीं पहुंचे तो पुलिसकर्मी उन्हें देखने के लिए कमरे पर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह कमरे का गेट खुलवाया तो दरोगा रविंद्र यादव बिस्तर पर मृत हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत ही सीएचसी पर ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ हिमांशु गौरव भी पहुंचे। उन्होंने दरोगा के परिजनों को सूचना कराई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

देश की एकता अखंडता का सपा ने लिया संकल्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानी आजाद भारत के प्रथम ग्रहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई।
सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी व सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने इस अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि देश की आजादी में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका व संघर्ष के चलते उनको सरदार की उपाधि दी गयी तथा आजाद भारत मे ५६२ रियासतों में फैले देश को अपने मजबूत इरादों से रियासतों मे बंटे भारत को एकसूत्र में बांधकर देश की एकता अखण्डता को मजबूत करने के लिए उन्हें लौहपुरुष कहा गया। उनके महत्वपूर्ण विचार हमे ऊंच-नीच, अमीर -गरीब जाति पंथ के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सपा जिला महासचिव गोल्डी अहलावत,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, धर्मेंद्र पंवार नीटू,अमीर कासिम एडवोकेट, अमलेश शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, रमेश चंद शर्मा, रामशरण कश्यप,वीरेंद्र तेजियांन,पवन पाल, इकबाल कुरैशी,मीर हसन, अब्बास अली, रामपाल सिंह पाल,नवेद रंगरेज, फरमान शेरनगर, दुर्गेश पाल,नदीम राणा मुखिया, मौहम्मद मेहंदी, हुसैन राणा,सईदुजम्मा धीरज त्यागी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

एकता दौड हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया गया एकता दौड़ का आयोजन, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।
सम्पूर्ण देश में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय द्वारा मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। एकता दौड़ को पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड से पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री मु० नदीम द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। एकता दौड़ पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर, मदन स्वीट्स, स्टेशन रोड, एसडी तिराहा, प्रकाश चौक, सदर मार्केट, मालवीय चौक, त्यागी चौक से होते हुए पुनः पुलिस लाईन स्थित मन्दिर परिसर में समाप्त हुई। एकता दौड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया।

 

राष्ट्र की एकता की दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस ऑफिस में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा पुलिस लाईन में पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। प्रतिवर्ष सम्पूर्ण देश में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस ऑफिस में तथा पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद महोदय द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्रों का लोकार्पण एवं माल्यार्पण किया गया तथा पस्थित समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानाध्शाखा कार्यालयों पर भी राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गयी। इसके साथ ही स्व० श्रीमती इन्दिरा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में राष्ट्रीय एकीकरण प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ राष्ट्रीय एकीकरण प्रतिज्ञा ली गयी तथा उनकी याद में ०२ मिनट का मौन धारण करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गयी ।

 

रन फॉर यूनिटी का डीएवी कालेज में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।जिसमे शपथ तथा दौड़ का आयोजन किया गया, अंग्रेजी के वरिष्ठ प्रवक्ता अब्दुल सत्तार जी ने सभी अध्यापकों को राष्ट्रीय एकता, एवम अखंडता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा जी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस अखण्ड भारत के विकास में सरदार वल्लभ भाई पटेल की विशेष भूमिका रही है । इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ,नरेश सैनी, अजय कुमार, अमित कुमार, कला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी, जय वर्धन ,मोहिब हसन, सलीम जावेद, जावेद, राजेश कुमार,प्रदीप कुमार, चंद्रिका प्रसाद रामा सिंह यादव,रामकिशन यादव, संतोष यादव, मुकेश चंद्रा , जितेंद्र मलिक, ब्रह्मदत्त शर्मा ,शिव कुमार यादव, अमित सिडाना, मुकेश त्यागी ,नीरज त्यागी, प्रतिभा रानी, मोनिका चौधरी, जया मिश्रा, प्रीति रानी ,महिमा शर्मा तथा विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने इस शपथ ,तथा दौड़ में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

करवाचौथ कार्यक्रम का अर्धनारीश्वर धाम ट्रस्ट परिवार द्वारा हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अर्धनारीश्वर धाम ट्रस्ट परिवार द्वारा रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा डॉक्टर तारिणी तनेजा रही तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम मार्शल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अर्चना गोयल ने की। करवा चोथ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सुंदर साज सज्जा के साथ सज धज कर प्रतिभाग किया। अर्धनारीश्वर धाम ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम को अनोखा और सुंदर बनाते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा गया जिसमे नृत्य,गायन, करवा चोथ की थाली, लोटा , छन्नी,दीपक की साज सज्जा , पंक्चुअलिटी प्रतियोगिता रखी गई। प्रतियोगिता में उपस्थित महिलाओं ने अपने अपने अनुरूप प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट कर करवा चौथ के कार्यक्रम को सुशोभित कर कार्यक्रम को रंगारंग रूप देकर कार्यक्रम का आनंद उठाया। वही मुख्य अतिथि डॉक्टर तारिणी तनेजा स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने उपस्थित सभी बहनों को करवा चोथ क्यों मनाते है पर सभी को विस्तार से जानकारी दी और इस व्रत के करने से परिवार को क्या लाभ मिलता है पर बताया । करवा चोथ कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता पंक्चुलीटी में विजेता श्रीमती इंदु अग्रवाल,आकांक्षा शर्मा,श्रीमती दीप्ति। साज सज्जा में विजेता श्रीमती मेघा, भावना शर्मा ,रिचा रही।
करवा चोथ कार्यकम में प्रतिभागी महिलाओं को मुख्य अतिथि एवम संस्था की अध्यक्षा अर्चना गोयल,पूनम मार्शल,सचिव शिवानी यादव द्वारा सभी को उपहार देते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर तारिणी तनेजा,स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ,श्रीमती अर्चना गोयल,पूनम मार्शल,रेणुका जमीनी ,रीता शर्मा,रीमा चौधरी,दीपा गुप्ता,कविता,नीतू बजाज,चित्रा शर्मा,भावना शर्मा,आकांक्षा शर्मा के साथ साथ बड़ी संख्या में महिला उपस्थित रही और करवा चोथ व्रत के संबंध में विस्तार से जाना।

 

100 बहिनों के फ्री महेंदी लगाई गई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । किड्स लैंड से अतुल कुमार गर्ग (महामंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार) मुजफ्फर नगर ने बताया कि करवा चौथ के शुभ अवसर पर किड्स लैंड के शो रूम ७ड़ी बिंदल बाजार मुजफ्फर नगर पर फ्री महेंदी कैम्प आयोजित किया गया जिसमे १०० रजिस्ट्रेशन हुए और सभी बहिनों ने अपने अपने हाथो पर मेहंदी लगवाई कल के लिए भी ५० रजिस्ट्रेशन हो चुके है कल भी इसी प्रकार फ्री मेहंदी लगाई जायेगी कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग,केशव गर्ग, वैभव मुखेजा,अनमोल, अबीर, मीनाक्षी गर्ग ,काजोल गर्ग, ममता मित्तल, नेहा अग्रवाल, आदि का सहयोग रहा।

 

दीपावली मिलन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रुड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा में कलाल महासभा की ओर से दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक ठाकुर देवेंद्र सिंह वालिया द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।मंडल अध्यक्ष श्री सुखचौन वालिया व सहारनपुर अध्यक्ष विनीत कर्णवाल द्वारा राजा सहस्त्रबाहु महाराज व श्री जस्सा सिंह अहलूवालिया के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई ।संरक्षक विजय कलाल व अध्यक्ष प्रमोद कर्णवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।कार्यक्रम में सहारनपुर के महामंत्री संजीव कर्णवाल ने कहा कि समाज के सभी लोगों को आपस में मिल जुल कर एक होकर रहना चाहिए क्योंकि एकता में ही ताकत है तथा हमे समाज के कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए।वीरेंद्र वीर कलाल ने कहा कि बिरादरी का मैरिज ग्रुप बनाया गया है अपने विवाह योग्य बच्चों के बायोडाटा ग्रुप में जरूर डालें। वृंदावन से पधारे राधा रमन दास जी ने कहा कि हमें अपने समाज की मिसाल बनना चाहिए उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रणलेना चाहिए कि हम अपने किसी भी आयोजन या त्योहार में कोई भी नशा व मांस का सेवन नहीं करेंगे। हमारे समाज को आध्यात्मिकता में विशेष रुचि लेनी चाहिए हमें अपने समाज के सभी कार्यकर्मों में आध्यात्मिकता का समावेश जरूर करना चाहिए।महामंत्री ऋषि राज राही ने कहा कि हमारा समाज नेतृत्व करने वाला समाज है आदरणीय जस्सा सिंह अहलूवालिया ने हमारे समाज का नेतृत्व किया था जिनका बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है हमें अपने पूर्वजों का अनुसरण करना चाहिए।संरक्षक ठाकुर देवेंद्र सिंह वालिया ने कहा कि हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देनी चाहिए।विनीत कर्णवाल सहारनपुर ने कहा कि हम आने वाले समय में ब्लड बैंक,दवाई वितरण तथा गरीब कन्याओं के विवाह भी कराएंगे।कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया।कार्यक्रम में के के जायसवाल, राकेश कर्णवाल दिल्ली,राजीव कर्णवाल ईचू , जिला मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल,राजीव भरतरी, विशाल तलवार, नरेश जायसवाल, गगन कर्णवाल,मुकेश कर्णवाल, गौरव कर्णवाल, सुरेश कर्णवाल, शिवकुमार, सोनू कर्णवाल, एड.रोहितास कर्णवाल,राजेश कर्णवाल,योगेश, नानक चंद वालिया, विकास कर्णवाल,प्रदीप वालिया, आदि उपस्थित रहे।

 

 

घायल को उपचार हेतु कराया भर्ती
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाईपास पर अज्ञात पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया घायल मौके पर ही तड़पता रहा घायल की किसी भी व्यक्ति के द्वारा न तो मदद की गई और नहीं सूचना दी है। कुछ ही देर बाद जब चरथावल प्रभारी ओपी सिंह के नेतृत्व में दधेडू चौकी प्रभारी ओंकार नाथ पांडे, कांस्टेबल राज कमल आदि गश्त करते हुए वहां पहुंचे तो उन्होंने बिना देर करते हुए सड़क पर घायल पड़े बाइक सवार को तत्काल अपनी वर्दी की परवाह न कर स्वयं गाड़ी में डालकर अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसकी जान बचाई। पुलिस का यह नेक रवैया देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है।

 

राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डीएवी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार ने सरदार पटेल के भारतीय स्वाधीनता संग्राम में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान एवं कैसे सरदार पटेल के प्रयासों से ५६२ रियासतों का भारत में विलय हुआ इस विषय में प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चारू त्यागी ने बताया कि सरदार पटेल का स्वप्न पूरे राष्ट्र को एक करना रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में यहां के लोगों के बीच एकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे समय में जब कई रियासतें खंडित थीं, सरदार वल्लभभाई पटेल ने एकजुट भारत के दृष्टिकोण का समर्थन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस देश को एकजुट करने के लिए पटेल और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है। यह एकजुटता की पुष्टि करता है, ष्विविधता में एकताष् की भावना को बढ़ावा देता है और राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है।बीकार्यक्रम के अंत में डॉ कुलदीप सिंह ने सभी छात्रध् छात्राओं एवं शिक्षकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर संध्या जैन, डॉ रचना त्यागी, डॉ सतेंद्र कुमार, डॉ ध्रुव मिश्रा, डॉ हर्ष धनखड़, डॉ सचिन कुमार एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

 

दुपहिया वाहनों का कराया निस्तारण
सिखेडा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा वर्ष २०२२ से थाने पर खडे कुल १२ दोपहिया वाहनों की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया, जिसमें ६०,०००/-रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
जनपद में वर्षों से थानों पर खड़े लम्बित वाहनों के निस्तारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी के नेतृत्व में माननीय न्यायालय के आदेशानुसार थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा वर्ष २०२२ से थाने पर खडे कुल १२ दोपहिया वाहनों की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया जिसमें कुल ६०,०००/- रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। निस्तारित किए गए वाहनों में १० वाहन दो पहिया (सीज शुदा), ०२ वाहन दो पहिया (लावारिश)। निलामी के दौरान उपस्थित अधिकारीगण हेमन्त कुमार क्षेत्राधिकारी नई मण्डी, अजय कुमार नायब तहसीलदार जानसठ, सचिन शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना सिखेड़ा, रनवीर सिंह नेगी प्रधान लेखक, थाना सिखेडा शिमल रहे।

 

किड्जी स्कूल में हैलोवीन पार्टी का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) किड्जी स्कूल में मंगलवार को बच्चों ने हैलोवीन पार्टी कर खूब एंज्वॉय किया। जिसमें बच्चे मॉन्स्टर, ममी , ड्रैकुला, भूत आदि की पोशाक पहन कर आए। स्कूल को हैलोवीन पार्टी के अनुरूप कागज की मकड़ी , भूत , डायन , पम्पकिन आदि से सजाया गया । बच्चों को तरह तरह के गेम्स भी खिलाए गए । सभी बच्चों ने हैलोवीन पार्टी में खूब एंजॉय किया । घर जाते समय बच्चों को टोकन ऑफ लव भी दिया गया । हैलोवीन पार्टी के बारे में स्कूल की डायरेक्टर श्री मती चारु भारद्वाज जी ने बच्चों को बताया की – हैलोवीन डे हर साल अक्टूबर माह के आखिरी दिन मनाया जाता है। अमेरिकी देशों में ये उत्सव पूर्वजों की याद में मनाया जाता है।अलग – अलग धर्मों के त्योहार अलग – अलग प्रकार के होते है जैसे हिन्दुओं में होली, राखी, दशहरा एवं दिवाली, राष्ट्रीय त्योहार के रूप में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि और भी कई त्यौहार मनाये जाते है, इस्लाम में ईद – उल – फितर, बकरीद, मुहर्रम आदि और सिख में वैसाखी, गुरुनानक जयंती आदि उसी प्रकार ईसाईयों में भी कई प्रकार के त्योहार मनाये जाते है जैसे क्रिसमस, गुडफ्राइडे और इस्टर और उन्हीं का एक त्यौहार हैलोवीन दिवस भी है, इस त्योहार को ज्यादातार अमेरिका, इंग्लैंड व यूरोपीय देशों के लोग मनाते है। हमे सभी धर्मो का सम्मान करना चाहिए , और सभी त्योहार मनाने चाहिए । इसलिए आज हमने हैलोवीन डे मनाया है । स्कूल की को-कोर्डिनेटर साक्षी बक्शी जी ने बच्चों को समझाते हुए कहा की – हैलोवीन पार्टी पश्चिमी देशों में मनाई जाती है। हैलोवीन का इतिहास लगभग २००० साल पुराना है। हैलोवीन की शुरुआत सबसे पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। हैलोवीन से वहां के लोग मौसम में बदलाव का स्वागत करते हैं। इस प्रक्रिया को हमारे देश में भी अनेक अवसरों पर मनाया जाता है । इस दिन से ठंड के मौसम की शुरूआत होती है। हैलोवीन पार्टी के सफल संचालन हेतु विद्यालय कि सभी शिक्षिकाओं अरुणा, सिमरन, श्वेता , सुदिकक्षा, ऐश्वर्या, स्नेहा, तान्या, जूही, सना, लवली आदि ने पूर्ण योगदान दिया ।

 

त्यौहारों के मद्देनजर गश्त कीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना क्षेत्र नई मण्डी में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु े पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना क्षेत्र नई मण्डी के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया एवं आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी, सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़े/घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गयी। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थान/मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नई मण्डी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज में रैली आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह जी के निर्देशन में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं तथा कर्मचारी वर्ग द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। इस अवसर पर रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बंधने के नारे लगाए । रैली झांसी की रानी होते हुए शिव चौक और भगत सिंह रोड से होकर विद्यालय में आकर समाप्त हुई। प्रार्थना सभा में भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्र को एकता सूत्र में बंधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। आज इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं अपने निबंध के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन परिचय लिखते हुए उनके राष्ट्र एकता के कार्यों को भी निबंध के माध्यम से व्यक्त किया गया।।

 

एसडी कालेज ऑफ कामर्स में प्रतियोगिता आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के उलक्ष्य पर आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मानविकी संकाय द्वारा ष्पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र/छात्राओं ने अपनी कल्पना को कला के माध्यम से केनवस पर रेखांकित किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल, विभागाध्यक्षा मानविकी संकाय श्रीमति एकता मित्तल, वाणिज्य संकाय के विभागध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल, विभागाध्यक्षा विज्ञान संकाय डा० मोनिका रूहेला, डा० नवनीत वर्मा (डीन) द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने अनेक मनमोहक पोस्टर बनाये । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमि में सुनील कुमार व विपाशा गर्ग रहे । प्रतियोगिता का संचालन डा० नीतु पंवार व सपना चौहान ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अलफिया को, द्वित्तीय पुरस्कार अक्षरा पुण्डीर व तृत्तीय पुरस्कार वृंदा गर्ग को मिला और सांत्वना पुरस्कार गुनगुन और बेबी मुस्कान को मिला । सभी प्रतियोगियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते राष्ट्रीय एकता दिवस से सम्बन्धित अनेक चित्रों को बनाया जिनमें मुख्य रूप से सुहाना मलिक, सिमरन, कीर्ति उपाध्याय, ईशा, कोमल यादव, रेशू, अंशिका, तृप्ती, अलीशा अंसारी, विधि आहुजा, विवेक, सोनिया, सल्तनत, व तरूल आदि ने राष्ट्रीय एकता दिवस से सम्बन्धित चित्रों को बनाया । महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिबस का उद्देश्य भारतीय समाज को विभिन्न जातियों, धर्मों और भाषाओं के बीच एकता और सामंजस्य की महत्वपूर्ण भूमिका देना है। इस दिन कई शैली और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें विभिन्न समुदायों के लोग भाग लेते हैं। यह दिन भारतीयों को उनके सामाजिक और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद एक एकत्र आने की महत्वपूर्णता को याद दिलाता है। विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन हमें देश की एकता और अखंडता के लिए संकल्पित होना चाहिए। हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी एक ही देश के नागरिक हैं, और हमें एक साथ मिलकर काम करना चाहिए । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मानविकी संकाय से श्रीमति सपना, नीरज कुमार, श्रीमति गरीमा कंसल, सोहन लाल, डा० नीतु पंवार, डा० योगिता पुण्डीर, श्रीमति प्रियंका जैन, गगनप्रीत कौर, श्रीमति श्वेता संगल, कमर रजा, संकेत जैन आदि मौजूद रहे।

 

शूटिंग चैंपियनशिप में जीता मेडल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एमजी पब्लिक स्कूल की छात्रा ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप २०२३श् में रजत पदक जीत कर उत्कृष्ट खेल उपलब्धि प्राप्त कर अपने जनपद और स्कूल का नाम रोशन किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर छात्रा श्रद्धा ने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। मेडल जीतकर लौटने पर छात्रा एवं पूरी टीम का स्कूल प्रांगण में स्वागत किया गया।
एमजी पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून (उत्तराखण्ड) में २५ से २९ अक्टूबर, २०२३ तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-प्रथम शूटिंग चैंपियनशिप २०२३ का आयोजन किया गया, जिसमें १९ वर्ष से कम आयु के लड़के और लड़कियों की श्रेणी के अन्तर्गत विभिन्न शूटिंग चौंपियनशिप हुई। उन्होंने बताया कि एमजी पब्लिक स्कूल से कक्षा-१२वीं कॉमर्स की छात्रा श्रद्धा तोमर पुत्री श्री शैलेन्द्र तोमर ने अंडर १९ आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रद्धा तोमर ने इस प्रतियोगिता में ४०० में से ३७४ अंक हासिल करते हुए रजत पदक अपने नाम कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि अभूतपूर्व प्रदर्शन करने पर श्रद्धा तोमर को सम्मानित करने के लिए आज स्कूल परिसर में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। श्रद्धा तोमर को पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी गई। इस प्रतियोगिता में स्कूल से प्रतिभाग करने वाले अन्य प्रतिभागियों में अंडर १७ बालिका स्पर्धा में कक्षा १० की छात्रा अपर्णा पाल ने ४०० में से ३६७ अंक, अंडर १७ बालक वर्ग में कक्षा १० के छात्र कार्तिक राठी ने ४०० में से ३५८ अंक और कक्षा ९ के छात्र युवराज सिंह ने ४०० में से ३२० अंक प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। इन छात्र छात्राओं ने स्कूल के शारीरिक शिक्षक श्री कुलदीप कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रिंसिपल श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि छात्रा श्रद्धा तोमर ने श्सीबीएसई नॉर्थ जोन-प्रथम शूटिंग चौंपियनशिप २०२३श् में रजत पदक जीतने के साथ ही नेशनल शूटिंग चौंपियनशिप में क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पदक पाने से वंचित रहे दूसरे खिलाड़ियों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा इस उपलब्धि पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी।

 

करवाचौथ कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर चैम्बर का करवा चौथ उत्सव धूम धाम से टूलिप बैंक्वेट में मनाया गया। जिसके कार्यक्रम संयोजक ऋचा गुप्ता, विनीता अरोरा व् भारती साहनी रहे। कार्यक्रम का सञ्चालन चेतना सेठी व् शिप्रा गुप्ता ने मनोरंजक अंदाज में किया। कार्यक्रम में इनरव्हील सदस्यों के परिवार की बहु बेटियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी सदस्यों का स्वागत ब्रेसलेट पहनाकर इनरव्हील अध्यक्षा चेतना सेठी, सचिव शिप्रा गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंजलि गुप्ता, विनीता अरोरा व् एडिटर निशा संगल की टीम ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाल रंग के दिल का सेल्फी पॉइंट रहा। सभी सदस्यों ने काले चश्मे लगाकर इसके साथ अपनी सेल्फी ली। समयबद्धता की भाग्यशाली विजेता रही शशि सिंघल व् शशि गर्ग। तत्पश्चात भारती साहनी ने करवा चौथ पर आधारित तम्बोला विशेष अंदाज से कराया। जिसके विजेता रहे मधु भार्गव, लोचन बंसल, संगीता अग्रवाल, राखी कुच्छल, वीनू गाबा आदि। इसके बाद परिवार की बहु बेटियों कनिका अग्रवाल, सौम्या अरोरा, आराध्या, ट्रांची मल्होत्रा, सोनल गाबा तथा अंजलि गुप्ता व् शिप्रा गुप्ता द्वारा जबरदस्त डांस प्रस्तुति दी गयी। एक अन्य गेम में प्रतिभागियों को कैटवाक के अंदाज में श्रृंगार का सम्मान पहनना था। इसके विजेता संगीता अग्रवाल राखी कुच्छल रही। ताश पर आधारित एक अन्य गेम चेयर गेम के विजेता संगीता अग्रवाल, नीरा शर्मा, शशि सिंघल व् मनीषा जैन रहे। सरप्राइज गिफ्ट भी कार्यकर्म का विशेष आकर्षण रहे। इस कार्यक्रम में मञ्जूषा चंद्रा, बाला अग्रवाल ने सभी को करवा चौथ के पावन पर्व की शुभकामनाये दी। सुमन अग्रवाल, निशा एरोन, सुषमा खंडेलवाल, सुनीता मल्होत्रा, योगिता अरोरा, मंजू गोयल, नीरज जैन, मधु गोयल, अंजू जलोत्रा, मिथिलेश गुप्ता ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बना दिया।

 

सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी एवं श्रीमती स्वाति गौतम जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर वंदना सत्र का शुभारंभ किया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इसके उपरांत मुख्य वक्ता श्रीमती स्वाति गौतम जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि ये स्वतंत्र भारत के उपप्रधानमंत्री व गृहमंत्री बने । इन्होंने भारत की लगभग ५६५ रियासतों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जिसमें ये पूरी तरह सफल भी हुए। उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को देखते हुए गांधी जी ने इन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं अगर चाणक्य के बाद किसी ने भारत को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया तो वह सरदार वल्लभ भाई पटेल है ।सरदार पटेल जैसे महान व्यक्तित्व से हमें नई ऊर्जा ,प्रेरणा, ताकत व सीख मिलती है। सन १९९१ को मरणोपरांत सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिया गया।

 

भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं हुईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जिला क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि खेल निदेशालय, उ०प्र० लखनऊ के तत्वाधान जिला खेल कार्यालय, मुजफ्फरनगर द्वारा वर्ष २०२३-२४ में पं० दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर दिनांक ३०.१०.२०२३ बालक वर्ग में हॉकी एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं का आयोजन स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम के खेल मैदान पर कराया गया। जिसका उद्घ्घाटन सुश्री प्रतिभा शर्मा, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र, मुजफ्फरनगर के कर कमलों द्वारा किया गया। हॉकी प्रतियोगिता में ०८ टीमो एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता में ८१ खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नप्रकार से हैः-बालक हॉकी-हॉकी का प्रथम मैच स्टेडियम ए बनाम ब्लू स्टार क्लब, मुजफ्फरनगर के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ए की टीम ३-१ से विजेता रही। द्वितीय मैच डी०ए०वी० बनाम हंस वाहिनी के मध्य हुआ। जिसमें डी०ए०वी० की टीम ३-२ से विजेता रही। तृतीय मैच लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कालेज बनाम स्टेडियम बी. के मध्य हुआ। जिसमें लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कालेज की टीम २-१ से विजेता रही। चतुर्थ मैच बाल विकास बनाम ए. स्टार अकेडमी के मध्य हुआ। जिसमें बाल विकास की टीम २ से विजेता रही। सेमी फाइनल का प्रथम मैच लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कालेज बनाम डी०ए०वी० के मध्य हुआ। जिसमें लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कालेज की टीम ४-३ से विजेता रही। सेमी फाइनल का द्वितीय मैच स्टेडियम ए बनाम बाल विकास के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ए. की टीम ४-२ से विजेता रही। फाइनल मैच स्टेडियम ए. बनाम लाला जगदीश प्रसाद इण्टर कालेज के मध्य हुआ। जिसमें स्टेडियम ए. की टीम १-० से विजेता रही।
जिला स्तरीय जूनियर बालक भारोत्तोलन प्रतियोगिता का परिणाम निम्नप्रकार से है-भार वर्ग परिणाम
४९ कि०ग्रा०प्रथम रोहित, द्वितीय, प्रियांशु, ५५ कि०ग्रा०वीर बालियान, तुषार पाल, तृतीय रजनीश सौरभ स्वामी ३, ६१ कि०ग्रा०, हर्षित कुमार, मौ० हम्माद, ४, ६७ कि०ग्रा०ईशान शर्मा, नैतिक बालियान५, ७३ कि०ग्रा०मौ० आयान, ६, ८१ कि०ग्रा०आदर्श७, ८९ कि०ग्रा०हेमन्त, ८, ९६ कि०ग्रा०चिराग, १०२कि०ग्रा०, सार्थक, कार्तिक, अक्षित पाल, अदि पाल, आवेश, मानस, तेजस चौधरी, रोहित पाल, विशाल, प्रिंस पाल, आदित्य शर्मा़१०२कि०ग्रा०शुभ, ईशान, आदर्श कुमार, नमन कुमार, उज्ज्वल
हॉकी प्रतियोगिता में निर्णायको की भूमिका श्री उपेन्द्र चौहान, अंशकालिक हॉकी प्रशिक्षक,परमजीत, मौ० ताजीम, मौ० तालीब,अमित कुमार,विकाश, मौ० शादाब,कार्तिक,लक्षित एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता में निर्णायको की भूमिका श्रीमति रेनू रानी, अंशकालिक भारोत्तोलन प्रशिक्षिका,पारस,ललित,मनु, श्री मोहित,अर्जुन,वासुश्री राहुल कुमार एवं श्री शिवम के द्वारा निभाई गयी। उक्त अवसर पर प्रदीप कुमार,मनीष शर्मा,आकाश कुमार, कु० किरन गौतम,राजेश कुमार तिलकराम एवं कु० भावना मलिक आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रतियोगिता में आये गणमान्य नागरिक/खेल प्रेमियो एवं पत्रकार बन्धुओ का आभार व्यक्त/संचालन श्री लक्ष्यराज त्यागी, कीडाधिकारी द्वारा किया गया।

 

पूर्ति निरीक्षक सदर ने राशन की दुकानों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्ति निरीक्षक सदर एवं बघरा द्वारा ग्राम गढ़ी दुर्गनपुर विकास खंड सदर के उचित दर विक्रेता महबूब के राशन वितरण की जांच की गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के आदेशो के क्रम में पूर्ति निरीक्षक सदर एवं बघरा द्वारा ग्राम गढ़ी दुर्गनपुर विकास खंड सदर के उचति दर विक्रेता महबूब के राशन वितरण की जांच की गयी। जिस दौरान पूर्ति निरीक्षक सदर एवं बघरा द्वारा उचित दर विक्रेता को नियमानुसार राशन वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उनके द्वारा राशन वितरण में उपस्थित कार्डधारको से उचित दर विक्रेता के बारे में पूछताछ की गयी। कार्डधारको द्वारा उचित दर विक्रेता के व्यवहार को सही बताया गया। अन्त में पूर्ती निरीक्षक सदर एवं बघरा द्वारा घट तौल, माप की जांच करते हुए उचित दर विक्रेता को वितरण से शेष राशन को नियमानुसार वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

भाषण प्रतियोगिता हुई
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्राथमिक विद्यालय दुर्गनपुर में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अन्तर्गत विद्घ्यालय में एकता दौड़ एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में खण्ड शिक्षा क्षेत्र बुढाना के प्राथमिक विद्यालय दुर्गनपुर में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ एवं भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया। बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई व एमडीएम के अंतर्गत मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं गांव के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

 

नशे के सौदागरों को रतनपुरी पुलिस नेदबोचा
मुजफ्फरनगर। नशे के सौदागरों पर रतनपुरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गांजा तस्कर गिरोह का रतनपुरी थाना प्रभारी पंकज राय ने किया भंडाफोड़। चार बड़े नशे के सौदागरों सरकार मेहंदी उर्फ चुनान, आसिफ, उस्मान और हैदर को रतनपुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार। नशे के इन सौदागरों के पास से रतनपुरी पुलिस ने लगभग डेढ़ किलो गांजा और ६ लाख ८० हजार रुपए की नगदी की बरामद। गिरोह के सरगना सुधीर की तलाश में जुटी रतनपुरी पुलिस।।

 

राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की एडीएम ने दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियो/कर्मचारियो को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को बनाये रखे के लिए संकल्प लेना हेगा। उन्होने कहा कि हम यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहे है जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा सम्भव बनाया जा सका। उन्हेने कहा कि हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों को वरियता देते हुए उनके राष्ट्र के प्रति अखण्डता और सुरक्षा के प्रति समर्पित हेना हेगा। इस अवसर पर समस्त कलैक्ट्रेट कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

 

परीक्षा परिणाम में लहराया परचमMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डॉ एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी लखनऊ के द्वारा घोषित किये गये बीफार्मा के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उच्चतम अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। जिससे विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ने लगी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र शीर्ष पर रहे। जिसमे सुहेल ने ८५ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रूपेश ने ८३ अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान वही समायरा ने ८० प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियो ने इस उपलब्धि पर उनसे वार्तालाप करने पर बताया कि उनकी सफलता में मुख्य योगदान श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के अध्यापकों का रहा। उनके कुशल निर्देशन में विद्यार्थियो ने उच्चतम अंक प्राप्त किये। विद्यार्थियों ने बताया कि कक्षा व प्रयोगशाला का नियमित रूप से चलना अध्यापको का सही मार्गदर्शन शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही इस सफलता का एक सबसे अहम हिस्सा रहा है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निदेशक डॉ गिरेंद्र कुमार गौतम ने विद्यार्थियां को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने न केवल अपने परिजनों का बल्कि संस्थान का नाम भी रोशन किया हैं साथ ही अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और कठिन मेहनत से कोई भी छात्र अपने लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर सकता है। छात्र-छात्रों के निरंतर अभ्यास ही उन्हें सफल बनाते हैं। छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ।
इस अवसर पर विभाग के प्रवक्ता जिसमे सोनू ,साबिया, टिंकू कुमार, मुसय्यब खान, ईशू कौशिक, संदीप कुमार,आर्यवर्त,भूदेव कुमार, सुमंत कुमार,सागर कुमार,रोहिणी गुप्ता, क्रांति साहू,तरन्नुम फातिमा ,मनोज गुप्ता, सलमान, गौरव, पायल, आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

 

 

टैंकर में घुसी, दो की मौत
रतनपुरी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रतनपुरी। सडक हादसे मे दो लोगों की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस तथा परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनो व्यक्तियों के शवो को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जनपद हाथरस के थाना क्षेत्र जगनपुरी के गांव लाखन (२८) पुत्र पदम सिंह, तेजवीर (२६) पुत्र भरत सिंह, रुचिका पुत्री तेजवीर अपने साथियों के साथ हिमाचल प्रदेश क्षेत्र में कपड़ो की फेरी लगाते हैं। सोमवार देर रात यह बाइक से घर लौट रहे थे। रतनपुरी क्षेत्र में दिल्ली देहरादून हाइवे पर होटल ओल्ड राय के निकट सड़क किनारे खड़े कैंटर से बाइक टकरा गई। जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते सभी को मेरठ मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर लखन और तेजवीर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका रुचिका का उपचार चल रहा है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लिया है।

 

किसानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे रालोद नेताआें ने उत्तर प्रदेश मे गन्न मूल्य निर्धारण और धान, आलू सहित सभी फसलों के एम.एस.पी. पर कानून बनाये जाने के सम्बन्ध में राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक की अध्यक्षता मे सरकूलर रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय से एकत्रित होकर कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे रालोद नेताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश में किसानो को असंतुलित वर्षा तथा प्राकृतिक प्रकोप से भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके कारण उसकी आर्थिक हालत बदहाल एवं सोचनीय है। उ.प्र.में किसानो की बहुत बडी आबादी गन्ना और आलू का उत्पादन करती है। किन्तु उनको लाभकारी मूल्य न मिलने से आर्थिक स्थिती बहुत खराब है। सरकार ने 2022 तक किसान की आमदनी दुगुनी करने का लक्ष्य रखा था, किन्तु किसान की लागत मंहगाई से बढ गई आमदनी और घट गई। अतः राष्ट्रीय लोकदल किसानो के हित में निम्नलिखित मांगो को लेक र सरकार से पूरा कराये जाने की निम्न मांग करता है। जिनमें प्रमुखतः गन्ना मूल्य 400 रूपये कुन्तल किया जाए। आलू, धान सहित सभी कृषि उत्पादों का लाभकारी मूल्य तय कर एम.एस.पी. पर कानून बनाया जाए। प्रदेश मे अनेक जिलो मे धान की फसल खेत मे पानी के अभाव में सूख गई है। सरकार सर्वे कराकर राहत प्रदान करे। पूरे प्रदेश मे धान को सूखने
ेसे बचाने के लिए किसानो ने बिजली से अपने खेतो की सिंचाई की जिन पर बिजली विभाग ने जुर्माना लगाया है। जिसे माफ किया जाए। किसानो को कृषि फसलो की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली प्रदान किया जाए। आवारा पशुओं से किसानो के जान माल की भारी क्षति हो रही है। इस तत्काल रोकने के ठोस प्रयास किए जाए। ज्ञापन सौपने वालो में रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक,पूर्व मंत्री धर्मवीर सिह बालियान, प्रभात राठी, सरवट प्रधान सतीश बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, अजित राठी, बिल्लू प्रधान,हंसराज जावला एडवोकेट, रोहित तोमर, रामछैल राठी, उदयवीर सिह, संजीव पचैण्डा, दिमाग सिंह, मनोज कुमार, सुभाष चन्द, नितेश, विजय कुमार,सुधीर भारती सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

नकली जेवर थमाये
मुजफ्फरनगर। महिला से लाखो रूपये लेकर नकली जेवर थमा दिए जाने के आरोप में पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सौंपी गई तहरीर मे एक महिला ने आरोपित किय है कि सचिन वर्मा नामक युवक ने उससे पैसे लेकर बदले मे उसे नकली गहने थमा दिए हैं। पीडिता की शिकायत पर पुलिस उक्त मामले की जांच पडताल मे जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

 

बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर मे बंदरो का आतंक बढता जा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। सामाजिक संस्था महाराजा अग्रसैन सेवा समिति के पदाधिकारियो ने कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। महाराजा अग्रसैन सेवा समिति ने शहर के वार्ड 28 मे बंदरो के आतंक से निजाद दिलाने की मांग की है।

 

क्रांति सेना शिवसेना की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना शिवसेना की एक बैठक प्रकाश चौक स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने की व संचालन मंडल अध्यक्ष शरद कपूर द्वारा किया गया बैठक में २ नवंबर को सनातन धर्म विरोधियों के खिलाफ होने वाली हुंकार रैली अब २० नवंबर को करने का निर्णय लिया गया क्योंकि इस समय डेंगू बुखार चल रहा है और त्योहार भी हैं इसलिए सभी पदाधिकारी ने बैठक में निर्णय लेते हुए घोषणा की २ नवंबर की जगह २० नवंबर को होगी हुंकार रैली सभी कार्यकर्ता अभी से ही २० नवंबर के इस कार्यक्रम की तैयारी में अभी से जी जान से जुट जाए इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा आज देश के अंदर सनातन विरोधी राजनीति चल रही है मुस्लिम तृप्तिकरण के कारण सनातन धर्म का विरोध कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं उन्हें जवाब देने के लिए शिवसेना क्रांति सेना के द्वारा हुंकार रैली का आयोजन किया जा रहा है बैठक में उपस्थित शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सनातन धर्म विरोधी ताकते २०२४ के चुनाव में पूरी तरह धारा साही हो जाएगी उन्होंने इस अवसर पर बैठक का संचालन कर रहे सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कुछ राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सनातन हिंदू धर्म का विरोध केवल मुस्लिम वोट बैंक के लिए किया जा रहा है जिससे सनातन हिंदू धर्म बर्दाश्त नहीं करेगा और ऐसी सनातनी विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकेगा जो सनातन हिंदू धर्म विरोधी हैं बैठक में मुख्य रूप से किसान क्रांति सेना मण्डल अध्यक्ष सहारनपुर चौधरी शक्ति सिंह, जिला प्रभारी अमित गुप्ता, देवेंद्र चौहान ,ललित रुहेला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, नगर अध्यक्ष नेहा गोयल, सचिन जोगी संजीव वर्मा संजय गोयल नरेंद्र शर्मा ,अमित गुप्ता ,देश मित्र, शैलेंद्र विश्वकर्मा ,आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह संपन्न हुआMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गत दिवस स्थानीय जानसठ रोड स्थित आर्शीवाद बैंकट हॉल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में महाराज अग्रसेन जयंती समारोह एवं छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षा जगत में ९५प्रतिशत प्रतिशत अंकों में समक्ष अंक पानी के संदर्भ में छात्र-छात्राओं अलंकरण समारोह संपन्न हुआ! जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल,(आई.ए.एस) एवं गोपाल शरण गर्ग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जहां इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे वहीं पूर्व विधायक सोमांस प्रकाश एवं अशोक कंसल अति विशिष्ट अतिथि एवं अभिमन्यु गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन तथा प्रमोद मित्तल राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविंद सिंघल नगर पालिका अध्यक्ष शामली अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि रहे! इस समारोह मैं उपस्थित ग्रेन चौंबर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समस्त जनसमूह को मंत्र मुग्ध कर दिया! महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में अगरवंसीय उन छात्र-छात्राओं को मेडल स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जिन्होंने परीक्षा में ९५त्न प्रतिशत या उसके समक्ष अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर बोलते हुए जहां अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग बने अग्रवाल धाम में निर्माणधीन श्री महालक्ष्मी मंदिर के संदर्भ में विशिष्ट जानकारी दी वहीं पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दीपक सिंघल(ढ्ढ्र्रस्) ने देशभर के समस्त वैश्य समाज को एकजुट होकर अपने समूह के लिए काम करने को कृत संकल्प होने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सामाजिक एवं राजनीतिक क्षमता बढ़ाने पर बल दिया और अग्रोहा धाम को विश्व स्तर धाम बनाने के लिए जनसमूह को प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक विनोद संगल जिला अध्यक्ष अंकुर गर्ग जिला महामंत्री टोनी बिंदल जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणु गर्ग प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई का सहयोग सराहनीय रहा। इस समारोह का संचालन प्रदेश मंत्री रामकुमार तायल ने किया सर्व श्री विश्वदीप गोयल प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई ल.के.मित्तल इंजीनियर लोकेश चन्द्रा आरके गर्ग अशोक बंसल सुनील गोयल बीएम गुप्ता अरुण गोयल नीति अग्रवाल जिला अध्यक्ष महिला इकाई अंकित बिंदल अश्वनी मित्तल पुष्पेंद्र अग्रवाल कृष्ण सुनील सिंघल अमित सिंघल संजय अग्रवाल कुमार तायल शिवकुमार सिंघल तेजराज गुप्ता भारत अग्रवाल सत्य प्रकाश मित्तल कृष्ण कुमार तायल लोकेश अग्रवाल नवनीत गुप्ता दिनेश बंसल मनोज जैन रु.त्र रमेश गुप्ता आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

 

भाकियू टिकैत ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन टिकेत द्वारा गन्ना भुगतान व गन्ना तौल केंद्रों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था और भेसाना शुगर मिल में गन्ना भुगतान को लेकर लगभग ५० दिनों तक धरना दिया गया भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया कि जल्द ही गन्ना भुगतान कर दिया जाएगा इसके बाद किसानों का लगभग ११२ करोड रुपए का गन्ना भुगतान कर दिया गया किसानों की अन्य समस्याओं का भी जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा जिसको लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा द्वारा जिलाधिकारी का धन्यवाद किया गया और सैंटरो की समस्याओं को लेकर भी जिलाधिकारी से बातचीत की गई।

 

बयान की निंदा
मुजफ्फरनगर। रालोद की राष्ट्रीय सचिव रमानागर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राकेश टिकैत पर लोनो विधायक नंदकिशोर गूजर के बयान की निंदा। खतोली विधानसभा के एक गांव मे आयोजित कार्यक्रम मे लोनी विधायक नंदकिशोर गूजर द्वारा दिए गए विवादित बयान व अमर्यादित टिप्पणी करने की मै घोर निदा करती हूॅ श्री गूजर अपनी लोकप्रियता जूटाने के लिए अमर्यादित बयानबाजी करते रहते है वह हमेशा अविवादित बयानबाजी के लिए जाने जाते है। चौधरी राकेश टिकैत जी और उनका परिवार सदैव किसानो के हितो के लिए संघर्षरत रहतै है जब जब किसानो का केंद्र सरकार व राज्य सरकारो द्वारा किसान विरोधी बात की गई राकेश टिकैत हमेशा किसानो के साथ खडे हुए और सरकारो को झुकना पडा। राकेश टिकैत जी व अनके पिताजी बाबा सवं महेंद्र सिंह टिकैत जी ने किसानो को उनका स्वाभिमान दिलाया वरना किसान की प्रशासन के सामने बात करने की हिम्मत नही थी। मै पुनं नंदकिशोर गूजर के राकेश टिकैत पर दिए गए विवादास्पद बयान की घोर निदा करती हूॅ तथा गूजर से मांग करती हूॅ कि वह माफी मांगे।

 

पटाखों की रामलीला ग्रांउड में लगेगी दुकाने
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकार के निर्देशानुसार दुर्घटना से बचाव हेतु एवं सुरक्षा की दृष्टि के मध्यनजर दीपावली के त्यौहार पर पटाखों की दुकानें रामलीला ग्रांउड में लगायी जायेगी। इस सम्बंध में नगर पंचायत चेयरमैन,ईओ,व्यापार मंडल अध्यक्ष व व्यापारियों को अवगत कराया गया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दीपावली के त्यौहार के मध्यनजर व्यापारी लोग अपनी दुकानों के आगे पटाखों की दुकानें सजा लेते है। त्यौहारों के दौरान अक्सर बाजारों में अधिक भीड हो जाती है।वहीं ज्वलनशील पटाखों की दुकानों के लगने से शरारती तत्वों द्वारा खुराफात करने का भय बना रहता है। ऐसे में कोई अनहोनी न होऔर जान माल की हानि न हो सके। इन सभी बातों से बचने के लिए रामलीला ग्राउंड में पटाखों की दुकाने आबंटित की जायेगी।इस प्रक्रिया के लिये दो दिन के अन्दर पटाखे लगाने वाले दुकानदार अपने नाम थाना कार्यालय में देगे। ताकि सम्भावित दुकानदारों को जगह आवंटित की जा सके। इसके लिये नगर पंचायत अध्यक्ष इस्लामुदिन,ईओ नीलम पांडे व व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग को भी सूचित कर दिया गया है।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20944 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − one =