Hathras News: महिला को गर्भवती कर रचा रहा था अन्य संग शादी
प्रेमी द्वारा महिला को गर्भवती करने के बाद अब किसी अन्य महिला से शादी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए Hathras पुलिस के अधिकारियों से गुहार लगाई है।
Hathras में सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। इस दौरान महिला के गांव के ही एक युवक से संबंध हो गए।
इसके बाद यह महिला पति से अलग प्रेमी के साथ रहने लगी। महिला गर्भवती हो गई। महिला का आरोप है कि अब उसका प्रेमी किसी अन्य युवती से शादी करने जा रहा है।

