समाचार (Muzaffarnagar News)
शुद्धि यज्ञ का हुआ आयोजन
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)क्षेत्र के गांव दधेडू कलां के शिव मन्दिर में गांव का ही एक परिवार १० वर्षो से ऊपर मंदिर की जमीन पर कब्जा करके रह रहा था मंदिर की भूमि पर ही अंडे मांस पकाकर खाया जाता था स्वामी यशवीर महाराज के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम सदर परमानंद झां के नेतृत्व में उस परिवार को मंदिर से निकाला गया आज मंदिर के शुद्धिकरण के मंदिर में शुद्धि यज्ञ का आयोजन हुआ गांव व क्षेत्र के सनातन धर्म के अनुयायियों ने भारी संख्या में यज्ञ में सम्मिलित होकर यज्ञ में आहुतियां दी ब्रहाचारी मृगेन्द्र आचार्य नें वेद के पवित्र मंत्रों के द्वारा विधि विधान पूर्वक शुद्धि यज्ञ संपन्न कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर महराज रहे शुद्धि यज्ञ में आये सनातन धर्म के अनुयायियों को संबोधित करते हुए स्वामी यशवीर महराज ने कहा की हमने सनातन धर्म में जन्म लिया है तो हमारा परम कर्तव्य हैं हम अपने प्राणों की आहुति देकर भी अपने सनातन धर्म की रक्षा करे सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे यदि कही पर भी सनातन धर्म पर प्रहार किया जाता है जेहादियों के द्वारा हिन्दुओं पर कोई अत्याचार होता है मंदिर पूजा स्थल पर कब्जा होता है तो सभी लोग एकजुट होकर विरोध करे हमे एकता के सूत्र में बंधकर जातिवाद से ऊपर उठकर एक सनातनी होकर रहना चाहिए क्योंकि सनातन धर्म को मिटाने का अन्तर्राष्ट्रीय इस्लामिक षड्यंत्र चल रहा हैं एकजुट होकर ही इस षड्यंत्र को समाप्त किया जा सकता हैं स्वामी यशवीर महराज ने दधेडू कलां के हिन्दुओं का विषेश धन्यवाद किया की आप लोगों ने गांव में संख्या बल में कम होते हुए भी मंदिर को कब्जा मुक्त कराने के लिए सालों तक संघर्ष किया आप धन्यवाद और प्रशंसा के पात्र है शुद्धि यज्ञ के मुख्य यज्ञमान प्रवीण कश्यप, सुमन देवी, जनेश्वर, कुंवरपाल, जसबीर, अक्षय, सुमित, प्रमोद, अरविंद, चन्दपाल, बाबूराम, सचिन, विकास, चेतन, कमलेश, रीना, शीतल, रचना आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चें युवा आदि उपस्थित रहें।
तेज गति से आ रही कार पलटी
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे कुछ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह घने धुंध के कारण खतौली थाना क्षेत्र के बाईपास पर ंअज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बीएमडब्ल्यू कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार मे सवार कुछ लोग घायल हो गए। उधर से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले मे चोटिल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई गाडी को हाईवे से हटाकर किनारे लगवाया।
मंत्री शोक संतृत्प परिजनों से मिलकर की संवेदना व्यक्त
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने सडक हादसे मे मारे गए युवक के परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन खतौली हाईवे पर सडक हादसे में बाईक सवार गांव खेडी राजपाटन निवासी हर्ष नामक युवक की मौत हो गई थी। इस हादसे में उसका साथी घायल हो गया था। दोपहर के वक्त खतौली क्षेत्र के गांव खेडी पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया तथा परिजनो को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री संजीव बालियान के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मरीज की मौत से गुस्साये परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये परिजनो को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।
जानकारी के अनुसार ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कम्हेडा निवासी सौराज की तबियत बिगडने पर उसके परिजनो ने उसे उपचार हेतु मेरठ रोड स्थित एक अस्पताल मे भर्ती करा दिया। परिजनों का आरोप है कि बीमार चल रहे सौराज की चिकित्सकों की लापरवाही के चलते मौत हुई है। सौराज की मौत से क्षुब्ध परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। मरीज की मौत तथा हंगामे की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। आनन-फानन मे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ गुस्साये परिजनो को जांचोपरान्त कार्यवाही का आश्वासन देते हुए किसी प्रकार मामला शान्त कराया। पुलिस के समझाने पर गुस्साये लोग शान्त हुए।
अज्ञात शव मिला
मीरापुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव सिखरेडा के मजरा चमनपुरी में गंगनहर पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया।
सिखरेडा व चमनपुरी के ग्रामीण सुबह के समय अपने खेतों में जा रहे थे इस दौरान ग्रामीणों ने गंगनहर पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव चमनपुरी के जंगल में गंगनहर पटरी शव मिलने की सूचना मिलते ही रामराज इंस्पेक्टर सीता सिंह मौके पर पहुँची किन्तु घटनास्थल मीरापुर क्षेत्र का निकला कुछ ही देर में जानकारी मिलते ही मीरापुर इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की आयु करीब ३७ वर्ष तथा शव कई दिन पुराना लग रहा है। जिसको देखने से उसकी मृत्यु भूख-प्यास से होना प्रतीत हो रही है। आसपास के थाना क्षेत्रों में जानकारी करके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
हलवे का प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहर के टाउन हॉल रोड बालाजी चौक पर व्यापारियों ने हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस दौरान सैकडो राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर के वक्त टाउन हॉल रोड स्थित श्री जी मोबाइल प्रतिष्ठान के बाहर व्यापारियों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान दुकान स्वामी गौरव जैन,भाजपा नेता तरूण मित्तल,नीरज जैन, विजय मित्तल, प्रमोद शर्मा, अरविन्द मिश्रा, कपिल जुनेजा आदि श्री जी मोबाइल प्रतिष्ठान के पांच वर्ष पूर्ण होने पर प्रसाद वितरण मे हिस्सा लिया।
वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)विवाह शादियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक फरार अभियुक्त को नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी पुलिस ने विवाह शादियों में चोरी चकारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह का एक सदस्य फरार होने में कामयाब रहा था। पुलिस ने गश्त के दौरान मुठभेड़ के बाद एक शातिर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम जोन्टी सिसौदिया पुत्र उमराव सिंह, निवासी ग्राम कडिया, थाना बोडा, जिला राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बैंकट हाल में घुसकर विवाह शादी में शामिल होकर मौका पाकर वहां से वधु पक्ष का बैग और जेवरात आदि चोरी कर लेते हैं। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने लिखापढी कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
एक मिनट एक साथ गीता पाठ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ’श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा गीता जयंती दिनांक २३-१२-२०२३ के उपलक्ष्य में महाराज श्री द्वारा आव्हान किये गए कार्यकर्मो को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई जिसमे एक मिनट एक साथ गीता पाठ जिसे २३-१२-२०२३ को पूरे विश्व में एक साथ प्रातः ११रू०० बजे किया जाना है की रूप रेखा तैयार की गई उक्त पाठ मुजफ्फर नगर जिले के सभी विद्यालयों, डिग्री कॉलेजों,प्रतिष्ठानो, मंदिरों, एडवोकेट्स,डॉक्टर्स, जिला जेल, व्यापारियों,सभी संस्थाओ, आदि में किया जाएगा बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के जिला संयोजक अमर कान्त गुप्ता की अध्यक्षता में की गई बैठक में श्री श्याम लाल बंसल,श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ,कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग,सुरेन्द्र अग्रवाल, एड सुरेश चन्द्र अग्रवाल, आर के मालिक,आलोक कुमार गर्ग, गोपाल मित्तल रामबीर सिंह, लोकेश चंद्रा, गिरीश अग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, विजय शंकर शर्मा,प्रेम प्रकाश अरोरा जी आदि सदस्य उपस्थित रहे सभी सदस्यों द्वारा दिनांक २३-१२-२०२३ को प्रातः ११रू०० बजे तीन श्लोको के पाठ को करने व् कराने हेतु एवं गीता जयंती के उलक्ष्य पर होने वाले समस्त कार्यक्रमों को सफल बनने हेतु तन मन धन से सहयोग करने का आश्वाशन दिया गया अध्यक्ष द्वारा सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया
विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत
मीरापुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांव चुड़ियाला व मुंझेड़ा सादात में विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर किया।
मुझेड़ा पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्राम प्रधान इश्तियाक राव व ग्राम सचिव शिवम कौशिक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम मौजूद सभी लोगों ने देश को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने की शपथ ली।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने महिलाओं, गरीबों, किसानों, बेटियों आदि के कल्याणार्थ योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया। यहां पर लगे हुए स्टाल का निरीक्षण तथा महिलाओं की गोद भराई रस्म तथा लाभर्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं देश के हर पात्र नागरिक के लिए है इसलिए विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में अधिकारी योजनाओं को ईमानदारी से लागू करें।ग्राम प्रधान मुझेडा मौ० इश्तियाक राव ,रामकुमार शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता नजर सिंह गुर्जर, जयकरण सिंह,मीरापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर,सम्भालेहड़ा मण्डल अध्यक्ष इंदरसिंह कश्यप, रविन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
चैकिंग के दौरान दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी संजीव सुमन के निर्देशो के चलते क्षेत्र मे शान्ति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त एवं चैकिंग अभियान के तहत थाना सिविल लाईन पुलिस ने गश्त/चैकिंग के दौरान विशाल नामक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।
शराब का निस्तारण किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नई मंड़ी पुलिस द्वारा ५० अभियोगों से सम्बन्धित कुल ५०० लीटर अवैध शराब का किया गया निस्तारण। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे लम्बित माल निस्तारण अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नई मंड़ी हेमन्त कुमार के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह थाना नई मंड़ी की मौजूदगी में थाना नई मंड़ी पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष २०२३ के ५० अभियोगों से सम्बन्धित कुल ५०० लीटर अवैध शराब को गड्ढा खुदवाकर दबाकर निस्तारण किया गया। उपस्थित अधिकारीगण क्षेत्राधिकारी नई मंड़ी हेमन्त कुमार, प्रभारी निरीक्षक बबलू सिंह, है०मो० कपिल कुमार थाना नई मंड़ी शामिल रहे।
अक्षय अविनाशी परमात्मा का आधार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचलित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि जीओ गीता परिवार द्वारा जिला कारागार में गीता जी के पंचम अध्याय का पाठ किया तथा साथ-साथ प्राचीन शिव मन्दिर में शाम को पंडित कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से गीता जी के पाठ का आयोजन कराया गया। ज्ञातव्य है कि गीता जी के एक अध्याय का पाठ रोजाना किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्व प्रथम गणपति वंदना, नमो भगवते वासुदेवाय, श्री कृष्ण कृपा अमृत का पाठ, अष्टदाश गीता पाठ व पंचम अध्याय के पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अमित गर्ग ने गीता जी के विषय में बताया कि कर्म का अत्यंत सूक्ष्म महान विवेचन देखना बोलना सुनना सुघना आदि क्रियायो के साथ भी जागरूकता आवश्यक कमल पुष्प की तरह अपनी अच्छाई का प्रभाव कोई छोडे बाहर की विकृतियों का प्रभाव अपने उपर नही इसी प्रकार प्राचीन शिव मन्दिर मुजफ्फरनगर में श्री रामबीर सिंह जी ने बताया कि व्यवहार की भिन्नता हो सकती है व्यवहार तथा योग्य लेकिन दृष्टि सब के प्रति सम सब में एक चेतना व्यवहार जगत में रहकर भी इन्द्रिय सुखों की अधीनता नही इंद्रियों का सही दिशा में सदुपयोग अक्षय सुख के लिए अक्षय अविनाशी परमात्मा का आधार अंत में भजनो की श्रृंखला में गोविन्द मेरो है गोपाल मेरो है, बाबा ने बुलाया में दौड़ा चला आया,कभी श्याम बनके कभी राम बनके, मेरे अंगना में आ नंद लाला, तू इतना न कर श्रंगार, भक्तो के घर भी आया करो,एक झोली में फूल खिले हैं, जग में सुन्दर है दो नाम, सदा सर पर तेरा हाथ रहे, आदि भजनों का वर्णन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर से अमित गर्ग, राजेश वर्मा, शैलेंद्र किंगर,रामवीर सिंह, अजय गर्ग, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गोयल, सुभाष गर्ग, पंडित कृष्णा नन्द, पंडित संजय मिश्रा पण्डित दिनेश, पण्डित मोहन, सतीश गर्ग,नमन , मीनाक्षी गर्ग, मधु शर्मा मीरा , रेखा , शीला राधा मिश्रा का सहयोग रहा।
विश्व मानव दिवस कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारतीय मानव अधिकार संरक्षण संघ की राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर नगर के इन्दिरा कालोनी मे एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था के समस्त पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने इस विषय पर अपने विचार प्रकट किए। विश्व मानव दिवस के अवसर पर केक काटकर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मिथलेश गोयल,रा.उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान, वार्ड अध्यक्ष विशाल कुमार, अरविन्द जैन, जिला मीडिया प्रभारी अशोक कुमार, मनोहर लाल सैनी, कार्तिक, गोपी शर्मा आदि ने भाग लिया।
बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
मीरापुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ तहसील में अमीन के पद पर तैनात प्रहलाद पुत्र प्रेमसिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बाइक से मीरापुर में दिल्ली पौड़ी राजमार्ग पर स्थित स्टेट बैंक शाखा में किसी कार्य से आया था इस दौरान वह अपनी स्प्लेंडर बाइक को बैंक के बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर चला गया था। कुछ समय बाद जब वह वापिस बाहर आया तो उसकी बाइक गायब मिली,सीसीटीवी फुटेज से उसकी बाईक चोरी होने का पता लगा।सूचना पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोर की तलाश शुरू कर दी।
सड़क बनने से मिलेगी राहत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शहर के डाकघर से झांसी की रानी के सामने से होते हुए प्रकाश चौक तक की सड़क बनेगी। कोर्ट रोड शहर का मुख्य मार्ग है, इसके बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ होगा। सड़क के निर्माण पर ३९ लाख ९८ हजार ३०० रुपये खर्च होंगे।
शहर के हृदय स्थल शिव चौक के निकट डाकखाने से झांसी की रानी के सामने से प्रकाश चौक तक की सड़क स्वीकृत हो गई है। यह शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। इस समय यह सड़क पूरी तरह खराब है। कचहरी जाने वाले ९५ प्रतिशत लोग इसी मार्ग से जाते हैं। इसी मार्ग से मौलाहेड़ी मार्केट, सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट आदि मुख्य बाजार जुड़े हैं। इस सड़क के बन जाने से आम जनता को बेहद लाभ होगा। इस सड़क के लिए नगर पालिका परिषद ने ३९ लाख ९८ हजार ३०० रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण हो जाएगा।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर उनका पूरा फोकस है। आम जनता को परेशानी न हो इसलिए सबसे पहले शहर के मुख्य मार्ग बनवाए जा रहे हैं। कोर्ट रोड भी इन्हीं में शामिल है।


