समाचार (Muzaffarnagar News)
स्कूलों के समय परिवर्तन की मांग को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा कि गत दिवसों में अत्यधिक ठण्ड कोहरा एवं शीतलहर का प्रकोप जारी है और मौसम विभाग के अनुसार जो आने वाले दिनों में भी जारी रहने वाला है। वर्तमान मौसम के कारण शिक्षको और छात्र छात्राओ को विद्यालय जाने में कठिनाई आ रही है और कभी भी किसी अप्रिय दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। बहुत से बच्चे ठण्ड का शिकार हो रहे है जिस कारण बच्चे उलटी, दस्त, और सरदर्द जैसी समस्याओं से जूझ रहे है और विद्यालयों में छात्र अनुपस्थिति निरंतर बढ़ रही है। और ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यालयों में स्थिति और भी विकट है। उक्त क्रम में मानवीय दृष्टिकोण से जनपद के माध्यमिक विद्यालयों का कुछ दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित करने की कृपा करे तत्पश्चात वर्तमान विद्यालय समय प्रातः 9ः30 से अपराहन 3ः30 के स्थान पर प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन 3ः00 बजे तक कर दिया जाये। इस दौरान समीर चौधरी जिलामंत्री, डा० राहुल कुशवाहा जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद मुजफ्फरनगर शामिल रहे।
अवैध शस्त्र के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खालापार पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/ क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान मे कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त आसिफ पुत्र शमशाद नि0 जैनबिया स्कूल के पास द0 खालापार थाना खालापार मु0नगरको अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्री गनेश कुमार शर्मा, हे0का0 जयदीप नागर, का0 राजीव कुमार शामिल रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की सम्पन्न
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह जनवरी 2025 की बैठक जूम ऐप के माध्यम से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 01.01.2025 से दिनांक 31.01.2025 के मध्य राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने का निर्णय लिया गया, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, मुजफ्फरनगर को एक्शन प्लान तैयार कर समस्त स्टेक होल्डर विभागों / कार्यदायी संस्थाओं को अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी, द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। ओवर लोडिड वाहनों / गन्ने से भरे ट्रकों/अनफिट वाहनों पर कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त शहरी मार्गों पर नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कूड़ा-कचरा डालने से गन्दगी / बीमारियाँ फैलने के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा शहरी कूड़ा-कचरा डालने हेतु किसी वैकल्पिक स्थान को चिन्हित कर नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।
पदोन्नत होने पर किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर गेड-ए से कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी पर पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा स्टार लगाकर दी गयी शुभकामनाएं। जनपद मुजफ्फरनगर में नियुक्त तथा विभागीय पदोन्नति में उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर गेड-ए से कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड- बी पर पदोन्नत हुए कम्प्यूटर आपरेटर्स को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा स्टार लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर पदोन्नति की बधाई दी गयी साथ ही पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा व कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गयी। पदोन्नत उपनिरीक्षक- सत्यनारायण, पदोन्नत कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पुष्पेन्द्र कुमार, थाना कोतवाली नगर, रवि कुमार, थाना मंसूरपुर, अजय चौहान, थाना रतनपुरी, रवि कुमार, थाना पुरकाजी, सौरभ कुमार, सर्विलांस सेल, सचिन मलिक. थाना नई मण्ड़ी, अंकुल कुमार, थाना कोतवाली नगर, जितेन्द्र सिंह, सीसीटीएनएस सेल, नितीश कुमार, थाना ?नई मण्ड़ी, कृष्ण कुमार, थाना भौराकलां, टिंकु कुमार, थाना मीरापुर, रणजीत सिंह, थाना खालापार, सुमित कुमार अत्री, महिला थाना, जितेन्द्र सिंह तोमर, थाना छपार, ज्ञान सिंह, थाना साईबर क्राईम, विपिन कुमार, थाना बुढ़ाना, कुशल सिंह, अपराध शाखा, श्रीमति शिल्पा सिंह, महिला थाना, अभिषेक चौधरी, मीडिया सेल, मुजफ्फरनगर।
पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को मुठभेड मे किया गिरफ्तार
मंसूरपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर पुलिस ने 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के मामले का 14 घंटे मे खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि बेगराजपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक लेबर रूम मे करीब 6 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशो के चलते थाना मंसूरपुर पुलिस ने उक्त मामले मे परिजनो की तहरीर के आधार पर मामला कायम कर भागदौड शुरू की। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। चर्चा रही कि आरोपी असम का रहने वाला है और बेगराजपुर स्थित एक फैक्ट्री मे मजदूरी करता है। सीओ खतौली रामाशीष यादव के निर्देशन मे मंसूरपुर इंस्पैक्टर उमेश रोरिया व पुलिस टीम ने मुठभेड के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
समस्याओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। पीआरडी के जवानो ने विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को एक ज्ञापन सौंपा।
कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीआरडी के जवानो ने डीएम उमेश मिश्रा को सौंपे गए ज्ञापन मे मानदेय बढाने, छुटटी ना काटने सहित विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सैकडो पीआरडी के जवान मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन
मोरना। स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कॉलेज भोपा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा.वीरपाल निर्वाल अध्यक्ष जिला पंचायत दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शुभारंभ किया और छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग है उन्हेंने जोर देते हुए कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि वे शिक्षित होने क साथ-साथ स्वावलंबी भी हो सकें सरकार द्वरा शिक्षा के लिए विशेष योजनाएं चलाई गयी है। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा देश भक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक झांकियों की प्रस्तुति दी गई! कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक समिति के सम्मानित सदस्यगण, समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किय
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) डीएम उमेश मिश्रा ने आज शहर का निरीक्षण किया, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और इसे और बेहतर बनाने के लिए डीएम ने आज कई महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया। जानकारी के मुताबिक डीएम उमेश मिश्रा शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार कर रहे हैं। इसी क्रम में शहर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां जल्द ही सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। चौराहों के सौंदर्यकरण के लिए भी एक खास रणनीति तैयार की गई है, ताकि शहर की छवि को और निखारा जा सके। जनपद के आला अधिकारियों एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व एसडीएम सदर निकिता शर्मा सहित ईओ प्रज्ञा सिंह के साथ डीएम ने आज शहर का भ्रमण किया और मौके पर ही कई कड़े दिशा निर्देश जारी किए। डीएम मुज़फ़्फ़रनगर उमेश मिश्रा की यह पहल निश्चित रूप से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में मील का पत्थर साबित हो सकती है। साथ ही डीएम उमेश मिश्रा ने नगरपालिका को लेकर भी कई बड़े निर्णय आज लिए हे और कड़े दिशा निर्देश ईओ प्रज्ञा सिंह को दिए है नगरपालिका की कार्यप्रणाली को लेकर डीएम उमेश मिश्रा आज काफी नाराज नजर आए नगरपालिका के कई कर्मचारियों पर डीएम उमेश मिश्रा की नाराजगी का कहर गिर सकता है। डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सहित सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व एसडीएम सदर निकिता शर्मा व ईओ प्रज्ञा सिंह के साथ मीनाक्षी चौक,शिव चौक, अस्पताल चौराहा,नावेल्टी चौराहा, टाऊन हाल झांसी की रानी चौक, सोल्जर बोर्ड चौराहा,रेलवे स्टेशन, रेलवे स्टेशन रेन बसेरे,रोडवेज बस स्टेंड, प्रकाश चौक, महावीर चौक जीआईसी ग्राउंड, सर्कुलर रोड , सुजड़ू चौराहा सहित कई जगहों का ओचक निरीक्षण कर शहर की तस्वीर बदलने के शख्त दिशा निर्देश आला अधिकारियों को दिए।
गौशाला का किया भ्रमण
मुजफ्फरनगर। देर रात एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने मीरापुर नगर पंचायत और जानसठ नगर पंचायत में एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार के साथ गौशालाओं का निरीक्षण किया साथ ही दोनों प्रशासनिक अधिकारी नगर पंचायतों में स्थित रेन बसेरों और अलावो का निरीक्षण भी कर रहे हैं एडीएम फाइनेंस और एसडीएम जानसठ ने व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थ कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से ठीक करने और बेहतर करने के दिशा निर्देश दिए
दंगा नियंत्रण अभ्यास का रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल व सहायक पुलिस अधीक्षक (यूटी) राजेश गुनावत के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया दंगा नियंत्रण अभ्यास (एंटी रायट ड्रिल), एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के साथ पुलिस ने की ड्रिल। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक (यूटी) श्री राजेश गुनावत व प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में पुलिस फोर्स को दंगा नियंत्रण अभ्यास कराया गया । इस दौरान मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के सम्बन्ध में बताया एवं प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी गयी । अभ्यास से पूर्व अधिकारीगण द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए बताया कि भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियन्त्रित करने तथा बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का पुलिसबल द्वारा प्रयोग किया जाता है, जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे। कभी भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जहां छोटी सी भी घटना बडा रूप ले सकती है, जिसके लिए तैयारियां बहुत अधिक महत्वपूर्ण है । सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ऐसी स्थिति के दौरान ड्यूटी में दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेगें ताकि यदि कोई असामाजिक तत्व सौहार्द एवं शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो पुलिस की तैयारियों के मद्देनजर उसका प्रयास विफल हो और स्थिति सामान्य रहे। इस दौरान अधिकारीगण द्वारा मौजूद पुलिस बल को विभिन्न एन्टी रायट इक्विपमैन्ट्स के बारे में जानकारी दी तथा ड्रिल का अभ्यास किये जाने से पूर्व स्वयं के द्वारा उपकरणों का डैमो दिया गया साथ ही ड्रिल में मौजूद पुलिस बल को आपात स्थिति में आग पर काबू पाने और खुद का बचाव करने के तरीके भी बताए गये।
प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का एसडी इंटर कालेज में जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज बस स्टैंड मुजफ्फरनगर में प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर माननीय प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल जी वह राहुल कुमार जी द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के संघर्ष से भरे जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। बताया गया की माता सावित्रीबाई फुले के द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने की दिशा में जो कदम उठाए गए वास्तव में वह बहुत ही सराहनीय कदम थे। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाचार्य श्री सोहन पाल जी, डॉक्टर राजबल सैनी, अशोक सैनी, अरविंद कुमार, विश्व यादव, राजकुमार, श्री संजय सिंह, राजेश सोनकर, अमित शर्मा, नरेंद्र कुमार, अनिल त्यागी, आदि का विशेष योगदान रहा।
धूमधाम से मनाया अंग्रेजी नववर्ष
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा नव वर्ष का कार्यक्रम प्रिंस पार्टी हॉल गांधी कॉलोनी में बड़ी धूम-धाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकुर दुआ रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन अध्यक्ष संजय मिश्रा और शाखा सदस्यों ने किया शुभारंभ वंदे मातरम के साथ किया गया। आज का कार्यक्रम आज की शाम संगीत के नामश् के अंतर्गत रेशु गुप्ता जी ने किशोर दा के कई गीतों को स्वर दिया। आशीष जी ने श्एक प्यार का नगमा है की धुन को वायलिन पर प्रस्तुत किया। इस गीत को कार्यक्रम का संचालन कर रही डॉ अंजलि गर्ग ने भी गुनगुनया । डॉ रीतू रानी ने अपनी एक कविता के माध्यम से भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। वृतिका पंडित, श्रेयांसी शर्मा, नंदिता अग्रवाल ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की। छोटी सी बच्ची आराध्या गुप्ता ने श्दिल हो छोटा साश् गीत पर डांस कर सभी के मन को मोह लिया। नव वर्ष के जश्न को सभी ने अपने गीतों और डांस के द्वारा अनोखा बना दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजलि गर्ग ने किया। मोहनलाल जी ने अपने चुटकुलों के द्वारा सभी का मनोरंजन किया। वीरेंद्र अग्रवाल ने चदरिया झीनी रे झीनी गीत सुनाया। सुनीता शाह बंगाली गीत एकला चलो रे को स्वर दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक रेशु गुप्ता, डॉ बीके आत्रेय जी रहे। कार्यक्रम में अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, डॉ दीपक गर्ग, आशु अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, बृजभूषण गुप्ता, शिवम गर्ग, अनुराग गुप्ता, अरुण मित्तल, मनीष गर्ग,विनीत गुप्ता, सुनीता शाह,बृज मोहन शर्मा, प्रीत वर्धन शर्मा आदि सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सुंदर आयोजन सचिव नवनीत गुप्ता और कोषाध्यक्ष नीरज सिंहल ने किया। अंत में शाखा के संरक्षक हर्षवर्धन जैन और अध्यक्ष संजय मिश्रा जी ने सभी का आभार प्रकट किया।और सभी को मुजफ्फरनगर गुड़ की नगरी की शान गुड और शक्कर मिष्ठान के रूप भेंट की गई अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लिया।
समीक्षा बैठक में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा का आकस्मिक निरीक्षण कर थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लेते हुए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल महोदय द्वारा थाना भोपा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ सफाई, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, भोजनालय, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया। त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना भोपा पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया। अर्दली रूम के दौरान थाने पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त महोदय द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भोपा विजय सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
जयंती पर किया नमन
मुजफ्फरनगर। मित्र वेलफेयर सोसाइटी, मुजफ्फरनगर द्वारा महावीर चौक स्थित केड कम्प्यूटर (पहली मंजिल), मुजफ्फरनगर पर सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। सावित्री बाई फुले जी भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल तथा पहले किसान स्कूल की संस्थापक थी। सावित्री बाई फुले जी को महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयास के लिया जाना जाता है। इनका निधन प्लेग के छूत से प्रभावित बच्चे की सेवा के कारण स्वयं भी बीमार हो जाने की वजह से हुआ था। उनके समाज के प्रति समर्पण को उनकी जयंती पर सेमिनार आयोजन करके नमन किया गया। इस अवसर पर संस्था संरक्षक अमित पटपटिया, उपाध्यक्ष (राहुल बलियान व हितेश आनंद), सचिव ईश जुनेजा, संयुक्त सचिव नासिर अली, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल तथा सुमित पल, अर्णव बालियान, सौरव बालियान, आरती त्यागी, हिमांशी शर्मा, प्रिंस, मयंक इत्यादि ने अपना सहयोग प्रदान किया।
प्रभात फेरी का हुआ आयोजन
खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड़, खतौली के सानिध्य में गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नगर में निकाली जा रही…सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी का पांचवां दिन… गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड से शुरू होकर जी. टी. रोड़, जुम्मा पैंठ रोड से मिट्ठूलाल में बिद्दी बाड़ा, गुरुद्वारा राम मूर्ति में पहुंची…जहां ज्ञानी सोहन सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किया गया…और मनीष सहगल परिवार द्वारा चाय नाश्ते के प्रसाद का वितरण हुआ.। तदोपरांत प्रभात फेरी जी. टी. रोड़, जानसठ रोड़, पंजाबी कॉलोनी होते हुए…गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंची…जहां एडवोकेट सरदार हरविंदर सिंह व सरदार गुरविंदर परिवार द्वारा नाश्ते की सेवा की गई…यहीं पर विश्राम दिया गया। प्रभातफेरी में ज्ञानी हरभजन सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, सरदार वीरेन्द्र सिंह मान (बिल्लू), सरदार जसवीर सिंह, सरदार मंजीत सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह तानू, सरदार ईश्वर सिंह, सरदार गगन सिंह, गौरी शंकर गौरी, विद्या भूषण साहनी, नितिन ग्रोवर, रमित खरबंदा, जुगल किशोर गोगिया, विनोद कुमार, आशीष रावल, राजीव ग्रोवर, सरदार बिट्टू, सुमित रहेजा, सरदार नवनीत सिंह, गौरव सलूजा व अन्य महिला-पुरुष साध संगत उपस्थित रहीं…
एसडीएम खतौली ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज खतौली उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी जोकि अपनी त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती है ने खतौली क्षेत्रान्तर्गत मंसूरपुर शुगर मिल (डी. बी.ओ.) के अंदर जल रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया एसडीएम के औचक निरीक्षण से मिल में हड़कप मच गया एसडीएम ने केन यॉर्ड, मिल गेट पर व अंदर गन्ना तौल पर जल रहे समस्त अलाव का निरीक्षण किया इस दौरान एसडीएम ने मिल में उपस्थित किसान भाइयों से भी वार्ता की जिस पर किसानों ने एसडीएम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप जैसी एसडीएम है तो किसानों को कोई दिक्कत नही होगी, किसानों ने कहा कि ऐसी एसडीएम पहली बार देखी है जो हर पहलू की बड़ी बारीकी से समीक्षा/निरीक्षण करती हैं और आमजन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहती है।
एसडीएम को सूचना मिली थी कि चीनी मिल के अंदर किसान भाइयों के लिए जल रहे अलाव का निरीक्षण भी कर लिया जाए सूचना को गंभीरता से लेते हुए आज एसडीएम ने शुगर मिल में जल रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण में समस्त स्थानों पर अलाव जलते पाया गया किसान भाई मिल में जल रहे अलाव से संतुष्ट नजर आए। एसडीएम खतौली ने मिल कर्मचारियों को प्रतिदिन पूरी रात अलाव जलाने के निर्देश दिए तथा किसान भाइयों को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी एसडीएम ने मिल कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम ने वहां पर खड़े गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली पर अपने हाथ से रिफ्लेक्ट भी लगाए।
फैशन शो, डांस और गेम के साथ नववर्ष उत्सव आयोजित किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लायंस क्लब उन्नति ने अपने लायन परिवार के सदस्यों के साथ रेडिएंट होटल मेरठ रोड पर बॉलीवुड थीम पर रैंप पर फैशन शो व नाच गाकर, गेम खेलकर धूमधाम से आयोजित किया नववर्ष प्रोग्राम कार्यक्रम को प्रोग्राम चेयरमैन लायने शिवांगी गर्ग एवम लायनेड शालू मित्तल के संयुक्त एवं कुशल संयोजन में आयोजित किया गया, सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष लायन सीए मनीष बंसल ने एक कविता सुनाकर सभी सदस्यों को नववर्ष की शुभकामनाये दी, उसके बाद क्लब के सदस्यों ने हर्षाल्लास के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिय, ये जानकारी क्लब के मीडिया चेयरमैन एवम डिप्टी डिस्ट्रिक गवर्नर लायन अनिल कंसल ने दी एवं सभी लायन लायनेड सदस्यों ने वालीवुड थीम पर सभी लॉयनेड ने विभिन्न प्रकार अभिनेत्रियों व एक्टर की ड्रेस में फैशन शो, सम्बन्धित गानों पर डांस किया व प्रतिस्पर्धापक गेम खिलाए गए बच्चों ने भी विभिन्न गानों पर डांस किया, प्रोग्राम में मुख्यरूप से डिस्ट्रिक कैबिनेट सेक्रेटरी सीए लायन अजय अग्रवाल, रीजन चेयरमैन लायन अतुल ऐरन, लायन तनुजा ऐरन,लायन लायन शिशिर सिंगल, पूर्व अध्यक्ष लायन निखिल मित्तल, लायन मनीष जैन,अर्चना जैन, लायन हिमांशु गुप्ता, सोम्मया गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन अमित गर्ग, रुचि मित्तल, लायन अमित मित्तल वन्दना मित्तल, लायन कपिल गर्ग, रिंकी गर्ग, लॉयन प्रतिभा बंसल, लायन डॉक्टर प्रवेश, लायनेड अनुपमा कर्णवाल, लायन दिनेश गर्ग, नेहा गर्ग, लायन मुकुल गोयल, नीतू गोयल, लायन सचिन गोयल,खुशबू गोयल, लायन राजीव माहेश्वरी, हेमलता माहेश्वरी, लायन नितिन गोयल, प्रगति गोयल,लॉयन महेश जिंदल, अनीता जिंदल, लायन आकाश अग्रवाल निधि अग्रवाल, लायन राहुल महेश्वरी, रचना महेश्वरी, लायन राजेश मित्तल,अनुराधा मित्तल, आदि सभी ने वालीवुड हीरो हीरोइन के रूप में बनकर अपनी प्रस्तुति दी प्रोग्राम मे बढ़चढ़ कर मनोरंजन किया व कार्यक्रम में चारचांद लगाए. कड़ी प्रतिस्पर्द्धा के बाद अंत नववर्ष प्रोग्राम में प्रथम स्थान लायन रचना महेश्वरी, दूसरे स्थान पर लायन वंदना मित्तल और तृतीय स्थान लायनेड अनिता जिन्दल को चुना गया एवम सभी प्रतिभागी लायनेड को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित समस्त सदस्यों द्वारा स्वादिष्ट रात्रि भोज का आनन्द लिया, और सुन्दर प्रोग्राम के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया।
बार संघ चुनाव में नाम वापसी के साथ प्रत्याशी जनसम्पर्क में जुटे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला बार संघ चुनाव के कारण कचहरी परिसर में आजकल अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी हुई है। बार संघ अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष आदि पदों पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों सहित कचहरी परिसर मे सम्पर्क कर प्रचार में व्यस्त हैं।
जिला बार संघ चुनाव मे 2 जनवरी 2025 को हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद आज नाम वापसी की प्रक्रिया मे महानगर सचिव के पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता उस्मान अली के अलावा लगभग सभी प्रत्याशी चुनाव मैदान मे हैं। जो अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर मे जनसम्पर्क मे लगे हुए है। मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मिया जैदी व सहायक चुनाव अधिकारी आमोद त्यागी एडवोकेट के अनुसार इस चुनाव में बार संघ अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए ठा.कंवर पाल सिंह, मौ.अन्जुम खान, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी चुनाव मैदान मे हैं। वहीं महासचिव पद पर उस्मान अली ने आज नाम वापसी के दिन अपना नाम वापिस ले लिया है। उनके अलावा महासचिव पद के लिए अग्रीस राणा, अर्जुन सिंह, अनूप सिंह राठी, गुलवीर सिंह वर्मा, चन्द्रवीर निर्वाल, नरेन्द्र कुमार, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर चन्द्रवीर चौधरी, निश्चल त्यागी, सौरन सिंह के अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित भारद्वाज, महेश पालीवाल, रामधन सिंह, श्रीमति शशि प्रभा आदि प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं।
‘‘भारत मे वित्तीय समावेशन के मुद्दे और चुनौतियाँ’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम कॉलेज मुजफ्फरनगर मे व्यवसाय व प्रबंधन विभाग द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसका विषय ‘‘भारत में वित्तीय समावेशन के मुद्दे और चुनौतियाँ’’ रहा। सेमिनार का शुभारम्भ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता सेबी पैनलबद्ध विशेषज्ञ और राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केन्द्र के प्रशिक्षक दीपक गर्ग रहे। उन्होंने बताया कि भारत मे आज भी उनके वित्तीय समावेशन से सम्बन्धित चुनौतियों व कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है, जैसे – वित्तीय साक्षरता मे कमी, डिजीटल डिवाईड, अपर्याप्त बुनियादी ढांचा, लैंगिक असमानताएं, डिजिटल एक्सेस प्वाईंट की कमी, सेवाओं की ऊँची लागत, वित्तीय अस्थिर नीतियाँ आदि। इस अवसर पर दीपक गर्ग ने बताया कि इन चुनौतियों से निपटने के लिये, वित्तीय शिक्षा और साक्षरता कार्यक्रमो का आयोजन कर वित्तीय शिक्षा मे सुधार लाया जा सकता है।
सेमिनार के प्रथम चरण मे मुख्य वक्ता दीपक गर्ग ने छात्र छात्राओं को बताया कि किस प्रकार वे बजटिंग के माध्यम से आय एवं व्यय मे सामंजस्य स्थापित कर सकते है और साथ ही उन्होनें छोटे व बडे निवेश माध्यमों के बारे मे भी बताया। तत्पश्चात उन्होने छात्र-छात्राओं को शेयर मार्किट मे ट्रेडिंग करने के गुर भी सिखायें। सेमिनार के दौरान श्री दीपक गर्ग ने छात्र-छात्राओं का प्रश्नोत्तरी के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया। सेमिनार के दूसरे चरण मे मुख्य वक्ता दीपक गर्ग ने डिजिटल अरेस्ट, साईबर क्राईम और पोंजी स्कीमस पर गहन चर्चा की। सेमिनार को आगे बढ़ाते हुए उन्होनें व्यवसाय व प्रबंधन विभाग के प्रवक्ताओं और छात्र-छात्राओं को सेमिनार के विषय पर अपने अपने विचार प्रकट करने के लिए मंच पर आमंत्रित किया जिसमे विभिन्न प्रवक्ताओं और छात्र छात्राओं ने भारत मे वित्तीय समावेशन के मुद्दे और चुनौतियां से सम्बन्धित अपने अपने लेख प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर श्री राम ग्रुप आफ कॉलेज़ज के चेयरमेन डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ ने व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भविष्य मे भी विभाग से इस प्रकार के कार्यक्रम अपेक्षित है।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य भारत मे होने वाली वित्तीय समावेशन की चुनौतियों को कम करना व छात्र-छात्राओं और प्रतिभागियों को वित्तीय शिक्षा व साईबर ठग से जागरूक करना है। इस अवसर पर श्री राम कॉलेज की प्रबंधन ब्लॉक के डीन डॉ0 सौरभ मित्तल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को इस तरह के सेमिनारों मे प्रतिभाग करते रहना चाहिए ताकि उनकी वित्तीय शिक्षा और अधिक सुदृढ़ हो सके और विषय पाठयक्रम के साथ साथ उनका बहुमुखी विकास हो सके। कार्यक्रम का समापन करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ0 विवेक कुमार त्यागी ने विशिष्ठ अतिथियों, मुख्या वक्ता व अन्य सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। उन्होनें साथी प्रवक्ताओं व छात्र-छात्राओं को भविष्य मे भी इस तरह के कार्यक्रमों मे प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के सहा0 प्रवक्ता डॉ0 अतुल कुमार ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे हिमांशु वर्मा, शिवानी शर्मा, सागर शुक्ला, जतिन सिंघल, पूनम शर्मा, कपिल देशवाल, ममता मित्तल, जेबा ताहिर, अंकुश रावल, मोनिका, तनु त्यागी, स्वाति तायल, निशी ठाकुर, निशू वर्मा का सहयोग रहा।
तेदुंए की आहट से दहशत
बुढाना। क्षेत्र के जंगलो मे तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र मे जांच-पडताल शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव दुर्गनपुर के जंगल मे तेंदुओ ने नीलगाय और भेडों को अपना शिकार बना लिया। स्थानीय ग्रामीणो मे चर्चा है कि आजकल क्षेत्र के जंगल मे 2 बडे तेंदुए और 3 बच्चों का झुंड सक्रिय है। जिससे ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बना हुआ है।
सर्दी व कोहरे से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गलनभरी सर्दी और कोहरे से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सर्दी के कारण बाजार से रौनक गायब नजर आई। पिछले कई दिनो से चल रही जबरदस्त ठण्ड के कारण हर कोई सर्दी से बचने की जुगत मे है। उल्लेखनीय है कि दिसम्बर माह तक सर्दी का कोई खास असर नजर नही आ रहा था। परन्तु दिसम्बर माह के आखिरी सप्ताह से सर्दी ने अपना रंग दिखलाना शुरू कर दिया। अब सर्दी का यह आलम है कि दिन प्रतिदिन बढती ठण्ड के चलते जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूलो में छुटटी घोषित कर दी गई है। बढती ठण्ड के कारण पालिका प्रशासन द्वारा रात्रि मे अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टै्रट विकास कश्यप, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, ईओ पालिका प्रज्ञा सिंह आदि अधिकारीगण रात्रि भ्रमण कर ठण्ड से बचाव के लिए निराश्रितो को


