News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन

Muzaffarnagar Newsमोरना। –मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोकरहेड़ी में नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा द्वारा किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के सम्बोधन को बड़ी स्क्रीन पर देखा व सुना।कार्यक्रम में युवाओं से राष्ट्र हित मे मतदान करने व सही जनप्रतिनिधियों को चुनने की अपील की गयी। तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
भोकरहेड़ी के खेल ग्राउण्ड पर आयोजित नव मतदाता सम्मेलन के मुख्य अथिति व बिजनोर विधायक ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने कहा कि युवाओँ को वोट की शक्ति को पहचानना होगा।मतदान में युवाओं की सहभागिता होगी तो सरकार में भी सहभागिता होगी। धन के बल पर वोट मांगने वाले समाज को दूषित करने का काम करते हैं।भाजपा सरकार ने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का मौका दिया है।शिक्षा व खेल को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार के प्रदान किये जा रहे हैं।युवा देश का भाग्य हैं।युवाओं का भाग्य बदलने के लिये जागरूकता आवश्यक है।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मतदाता जागरूकता के कार्य मे जुटे रहें।मोदी व योगी सरकार ने सुशासन दिया है।यही राम राज्य है।आज प्रत्येक को सम्मान,सुरक्षा,न्याय दिया जा रहा है।किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मन्त्री अमित राठी,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने वह कार्य किया है।जो आज तक कोई सरकार न कर सकी है। शीघ्र भारत विश्व की तीसरी बड़ी शक्ति बनने जा रहा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सम्भव हुआ है। आज उत्तरप्रदेश में विश्वास का वातावरण है। जिससे प्रदेश में तेजी से विदेशी निवेश हो रहा है।और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से प्रदेश समृद्धि की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी,मण्डल अध्यक्ष डॉ.वीरपाल सहरावत,अंकित गुर्जर,पुनीत चौधरी, अश्विनी सहरावत,मोनू सहरावत,मण्डल महामन्त्री अरुण कुमार,अनुज पहलवान,नरेन्द्र राठी,अनुज गोयल,शिवराम सैनी,रविन्द्र वाल्मीकि,भूपेंद्र वाल्मीकि,प्रदीप कुमार सहरावत,राहुल कुमार,अजय कुमार,पुष्पेन्द्र फौजी,राहुल सभासद ,आदित्य शर्मा,संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय कृष्ण शास्त्री ने किया।

 

मोटरबोट द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया

Muzaffarnagar Newsमोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शुकतीर्थ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशासन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा में मोटरबोट द्वारा रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया ।साथ ही कॉलिज व गुरुकुल के बच्चों द्वारा भी तीर्थ नगरी के मुख्य मार्गों पर रैली निकाली गयी।
शुकतीर्थ गंगा घाट पर पहुँचे उपजिलाधिकारी सुबोध कुमार ने कहा कि मतदाता अपने मत के मूल्य को पहचाने व मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें।बच्चे घर जाकर परिजनों को मतदान के प्रति प्रेरित करें।मतदान को अनिवार्य समझकर सबसे पहले मतदान कर लोकतांत्रिक प्रकिर्या को मजबूत करें।प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गंगा में मोटर बोट के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी इसके उपरांत गंगा घाट पर मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई गयी। गंगा घाट पर विषय परक सुन्दर रँगीली सजाने वाली छात्राओं नेहा,अजंलि,सरस्वती,मीनाक्षी,आँचल,प्रिया, वैष्णवी,अंशिका, सानिया,ऋषिका को पुरष्कृत किया गया। अंत मे तीर्थ के मुख्य मार्गो पर स्लोगन लेकर रैली निकाली गयी। रैली में स्वामी कल्याणदेव एस डी इन्टरकॉलिज,गुरुकुल सँस्कृत महाविद्यालय व शुकदेव सँस्कृत माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।इस अवसर पर तहसीलदार राधेश्याम गौंड,नायब तहसीलदार अजय कुमार,राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान, सुनील शर्मा,मंगेश वालिया, अनिल गौतम,विनोद शर्मा,आचार्य गिरीशचंद उप्रेती,अंकुश कुमार,राणा सिंह,तुषार शर्मा,महक सिँह प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

अवैध शस्त्र निर्माण करने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ०२ अभियुक्तगण गिरफ्तार

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रामराज पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण करने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ०२ अभियुक्तगण गिरफ्तार किये जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बने/अधबने अवैध शास्त्र तथा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। जनपद में अवैध शस्त्रों की बरामदगी एवं शस्त्र तस्कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री महेश चन्द्र गौतम व प्रभारी निरीक्षक थाना रामराज श्रीमती सीता सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रामराज पुलिस द्वारा गंगा बैराज के पास पुस्ता वाले कच्चे रास्ते पर वन विभाग के जंगल से अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए ०२ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बनेध्अधबने अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। २४ जनवरी को थाना रामराज पुलिस को मुखबिर खास के माध्यम से सूचना मिली कि गंगा बैराज के पास पुस्ता वाले कच्चे रास्ते पर वन विभाग के जंगल में एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित है। इस सूचना पर उच्चाधिकारीगण द्वारा थाना रामराज पर पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान की घेराबन्दी कर सघनता पूर्वक चेकिंग अभियान चलाते हुए वन विभाग के जंगल में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री को जब्त करते हुए मौके से ०२ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में बनेध्अधबने अवैध शस्त्र बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त गण जावेद पुत्र दाउद निवासी ग्राम नंगला लियावली थाना रतनपुरी, आलिम पुत्र मुरसलीन निवासी ग्राम जई थाना भावनपुर जनपद मेरठ। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि वे रिस्ते में जीजा-साले है तथा गंगा बैराज के किनारे वन विभाग के जंगल में सुनसान क्षेत्र व आवागमन की सुगम सुविधा को देखकर अवैध शास्त्र निर्माण कार्य करते थे। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में अवैध शस्त्रों की मांग बढ जाती है जिसके लिये हम अवैध रूप से शस्त्र निर्माण करते थे तथा निर्मित शस्त्रों को बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करते थे । अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ मसकट डबल बैरल १२ बोर, ०५ अदद तमंचे ३१५ बोर, ०५ अदद तंमचा बाँडी अधबनी, ०३ अदद नाल १२ बोर , ०३ नाल ३१५ बोर, ०१ नाल ०.२२, ०१ खोखा कारतूस ३१५ बोर व ०१ खोखा कारतूस १२ बोर०७ अदद स्प्रिंग छोटे बडे, ०३ छेनी व ०१ सुम्मी, ०६ बिट, ०४ रेती, ०२ आरी, ०७ आरी के ब्लैड, ०४ पीस रेगमाल, एक इमरजेंसी लाईट, ०५ टुकडे लकडी के, ०१ हथौडा, ०१ ड्रील मशीन, ०१ ड्रील मशीन स्टैण्ड, ०१ प्लास, ०१ तिकोरा रेती, १५ फायरिंग पिन, ०४ हैमर ग्रुज काटने के लिए,१३ हैमर,१० ट्रेगर, ०१ लेमर का हैन्डल, ०९ मोहर तमंचों पर नम्बर लिखने के लिए, ०३ सरिया ०६ इंच ०३ सूत की ट्रेगर बनाने के लिए, ०३ नाल के गुल्ले १२ बोर, ०१ बट की मुठ लोहे की, ०१ ट्रिगर गार्ड, ३ लैमर ३२ बोर, ०१ शिकन्जा नाल मे ग्रुज काटने के लिये, ०१ क्लच वायर, ०१ चोरसी, २० अदद चाप, ०२ पैमाने बट नापने के, ०१ ऐंगल लोहे की, ०१ गाटर लोहे का ०६ ईंच, एक दाव लकडी काटने के लिए, ०१ ईमर्जेन्सी लाईट, ०१ गैस स्टोव लोहा गर्म करने के लिये, ०३ प्लास्टिक के कट्टे।
गिरफ्तार करने वाली टीम में व०उ०नि० शैलेन्द्र कुमार सोलंकी, उ०नि० मोहित कुमार, है०का० नवीन कुमार, अमित कुमार, का० सुल्तान सिंह, प्रशान्त कुमार, ऐशवीर सिंह थाना रामराज शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के शातिर किस्म के अपराधी हैं, अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

पुलिस मुठभेड़ के दौरान ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, गौवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान ०१ शातिर गौकश अभियुक्त घायल/गिरफ्तार जिसके कब्जे से ०१ स्कूटी बिना नम्बर, ०१ जिन्दा गौवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किया। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह एवं थानाध्यक्ष रतनपुरी अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक २४/२५ जनवरी की रात्रि में थाना रतनपुरी पुलिस की मण्डावली खादर से भण्डवाडा जाने वाले रास्ते से काली नदी के तरफ बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश अभियुक्त को घायलध्गिरफ्तार किया गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ स्कूटी बिना नम्बर, ०१ जिन्दा गौवंश, कटान के उपकरण व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया है। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि २४/२५ जनवरी को थाना रतनपुरी पुलिस को चौकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि भण्डवाडा जाने वाले रास्ते पर काली नदी के किनारे गन्ने के खेत में ०२ बदमाश गाय को लेकर जा रहे है। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा ०१ गाय गन्ने के खेत के पास तथा ०२ बदमाश स्कूटी लेकर खडें है। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागे । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करके बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०१ अभियुक्त घायल हो गया तथा अन्य ०१ बदमाश अंधेरेध्कोहरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गया। थाना रतनपुरी पुलिस टीम द्वारा भागे हुए बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु जंगल में लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त उस्मान उर्फ छंगा पुत्र सलीम निवासी नंगला रियावली थाना रतनपुरी है। जिसके कब्जे से ०१ स्कूटी बिना नम्बर, ०१ जिन्दा गौवंश, ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर, कटान के उपकरण- ०३ छुरे, ०१ कुल्हाडी, ०१ दाब, ०४ बोरे(प्लास्टिक के) बरामद की। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मानवेन्द्र भाटी, है०का० जयवीर नागर, का० आकाश कुमार, कपिल कुमार, आकाश, हेमन्त थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिऐशन मुजफ्फरनगर के सभागार मे राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक व महासचिव सतेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे सिविल बार एसोसिऐशन के सदस्यगणों की उपस्थिति में किया गया जिसमे मतदाताओ को स्वस्थ मतदान की शपथ दिलायी गयी तथा मतदाताओ द्वारा ष्हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें शपथग्रहण की गयी। इस अवसर पर मुख्य वक्ता योगेन्द्र कुमार मित्तल, अशोक कुमार कुशवाहा के अलावा जितेन्द्र पाल सिंह, सुनील गर्ग, नेत्रपाल सिंह, राजसिंह रावत, रामबीर सिंह, रविदत्त, नीरज ऐरन, अजमेर सिंह, बिजेन्द्र प्रताप, सौरभ पंवार रूपाकर गुप्ता, ध्रुव मित्तल, राकेश पाल, अभिषेक पाल, अभिषेक खन्ना, प्रवीर सिंघल, हिंमाशु, कुमानूपुर चौधरी, मीना पुण्डीर, फुलबानो, मोनिका आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

छबील लगाकर हलवे का वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हजरत अली इब्ने अबुतालिब के जन्मदिन के अवसर पर नगर वासियों को मुबारकबाद देते हुए अली फाउंडेशन, गढ़ी गोरवान, मोतीमहल की तरफ से अली-डे के अवसर पर रुड़की रोड, नावल्टी चौक पर छबील लगाकर हलवे का वितरण किया गया जिसमें जनाब कैसर हुसैन, नुसरत रियाज, हसन राजा, जमाल अब्बास, सामी जैदी, कल्बे हसनैन, अफसर जैदी एवं शिया समुदाय के आलिम हजरात जनाब मौलाना मुजफ्फर हसनैन जैदी साहब, जनाब मौलाना अथर, मौलाना साहिबे आलम, आदि ने भी शिरकत फरमाकर इस अवसर की शोभा बढ़ाई ।

 

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं श्री अन्न (मिलेट्स)कार्यशाला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के कृषि प्रदर्शनी स्थल पर आयोजित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस एवं श्री अन्न (मिलेट्स)कार्यशाला में आज मुख्य अतिथि के रूप में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, जिला अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, सी.डी.ओ.संदीप भागिया तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चैक तथा प्रमाण पत्र वितरित किए और अनेक स्टालों का निरीक्षण किया ।कार्यक्रम में नव मतदाताओं के रूप में विद्यार्थियों को भावी मतदाता के स्टीकर लगाकर उत्साहित किया । उपस्थित लोगों को संबोधित कर केंद्र एवम् राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया ।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का शानदार आयोजन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन में एवं उपजिला अधिकारी महोदय बुढ़ाना श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता एवम तहसीलदार बुढ़ाना श्री सतीश चंद्र बघेल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें निर्वाचन आयोग की धरोहरध् बुजुर्ग मतदाताओं प्रतोष त्यागी एवं श्रीमती सुरेश देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मैं भी मतदाता/फर्स्ट टाइम वोटर्स अंतिम,आरती, निशबा, किशोर व अजय को एपिक वितरित किए गए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में निर्वाचन कार्यो में उत्कृष्ट कार्य ध्सहयोग करने वाली श्रीमती उषा, श्रीमती साबरा, श्रीमती सीमा, श्रीमती ममता व श्रीमती निर्मला को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करने वाली आर्य कन्या इंटर कॉलेज एवं बी एस एस इंटर कॉलेज की छात्राओं को फूलमाला पहनाकर उत्साह वर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा राजीव कुमार द्वारा उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के आयोजन में तहसीलदार बुढ़ाना श्री सतीश चंद्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में श्री अमर भारद्वाज बी एस एस इंटर कॉलेज, श्री शिवराज सिंह सदस्य इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी एवम तहसील स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

 

चौधरी चरण सिंह मार्किट में हुआ मां शाकम्भरी जन्मोत्सव पर भंडाराMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) माघ मास की पूर्णिमा को चौ. चरण सिंह मार्किट में मां शाकुम्भरी देवी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। हवन पूजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों की संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब मुजफ्फरनगर एवं चौधरी चरण सिंह मार्किट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मां शाकम्भरी देवी जन्मोत्सव पर सवेरे पूजा अर्चना हुई। तत्पश्चात कन्या पूजन के उपरान्त विशाल भ्ांंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं उद्योगपतियों सहित अनेक व्यापारी नेता सहित पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारी सम्मिलित हुए। मुख्य यजमान प्रेमपाल सिंह संधावली एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू सिंह रही। पंडित वंशीधर ने विधि विधान के साथ हवन पूजा सम्पन्न कराई। कार्यक्रम में रालोद विधायक मंडल दल के नेता राजपाल बालियान, अनिल कुमार विधायक, विधायक चंदन सिंह चौहान, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक पंकज मलिक, विधानपरिषद सदस्य श्रीमती वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर, पूर्व सासंद राजपाल सैनी, पूर्व सासंद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, राकेश शर्मा सपा के राष्ट्रीय सचिव, जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, महसचिव सुरेंद्र मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, ब्लॉक प्रमुख शाहपुर अरविंद त्यागी, श्रीराम ग्रुप के चेयरमैन डा. एसससी कुलश्रेष्ठ, सिविल बार अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, पूर्व बार अध्यक्ष अनिल जिंदल, सपा नेता इलम सिंह गुर्जर, उद्योगपति राकेश बिंदल, उद्यमी सतीश गोयल टिहरी, उद्योगपति भीमसैन कंसल, उद्यमी गिरीश अग्रवाल, डा. पंकज जैन, चन्द्रवीर सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, विवेक बालियान, श्रीमोहन तायल, डा. सुभाष शर्मा, अशोक बालियान एडवोकेट, इंजीनियर अशोक अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अभिषेक अग्रवाल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, प्रवीन शर्मा भाजपा नेता, भाजपा नेता प्रवीन खेडा, गुलाब िंसह चौधरी, डा. सुभाष पूर्व चेयरमैन, अभिषेक चौधरी, अक्षय शर्मा स्टेनो, सतेन्द्र कुमार कर अधिकारी, कमल मित्तल, डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा, एसडी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह, दीपचंद ग्रेन चैम्बर के प्रधानाचार्य विजय शर्मा, चौ. छोटूराम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नरेश प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोमपाल भाटी, कैप्टन प्रवीन प्रधानाचार्य जनता इंटर कालेज भोकरहेडी, अभिषेक चौधरी गुर्जर, सूचना विभाग से राजू सिंह, सूचना विभाग से अनमोल त्यागी, श्यामपाल चेयरमैन मंसूरपुर, अरविंद त्यागी शाहपुर, पं. जयकुमार शर्मा, डा. एमएल गर्ग, समाजसेवी व भाजपा नेता निधिषराज गर्ग, राजीव गर्ग भाजपा नेता, विपुल भटनागर पूर्व चेयरमैन आईआईए, अशोक बाटला, विकास बालियान, शलभ कौशिक एडवोकेट, अचिन्त मित्तल, राहुल गोयल केसंस भाजपा नेता, पं. संजीव शंकर, राहुल गोयल, मनोज पुंडीर, सरिता शर्मा अरोरा, नमन मित्तल, संजय अरोरा, कृष्णगोपाल मित्तल, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, भाजपा नेता राजीव गर्ग, अरविंद राजशर्मा भाजपा नेता, डा. जे.पी.सिंह, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, सतीश शर्मा कांग्र्रेस नेता, बैंक मैनेजर अनिल गर्ग, राजकुमार यादव, हरविन्द्र सिंघल, सौरभ मित्तल, गौरव मित्तल, दीपक गोयल, अभिषेक अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, स. बलविंद्र सिंह सल, श्याम सिंह सैनी, राजीव बालियान एडवोकेट, प्रवीन जैन चीनू, पुलकित जैन, स. जसप्रीत सिंह, अरविंद गुप्ता, मजहर, चन्द्रवीर सिंह, मास्टर विजय सिंह, सुनील तायल, राजू अहलावत, संजय राठी रालोद नेता, तरूण गोयल एडवोकेट, ललित माहेश्रवी, डा. मुकेश अरोरा, भाजपा नेता राजीव गर्ग, कमलकांत एडवोकेट, नरेंद्र कुमार शर्मा सहायक शासकीय अधिवक्ता, राजीव शर्मा डीजीसी, नरेंद्र पाल सिंह वर्मा, नईमुल्ला उर्फ नानू मियां, श्रीकांत त्यागी, उमादत्त शर्मा, सुरेंद्र शर्मा टॉप, सुभाष शर्मा, आरएसएस नेता कुलदीप गोयल,डा. डीएस मलिक, उद्यमी समर्थ प्रकाश, भाजपा नेता सतपाल सिंह पाल, राजेश जैन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सभासद राजीव शर्मा, सभासद मनोज वर्मा, बिजेंद्र पाल, सभासद देवेश कौशिक, समाजसेवी सुरेंद्र अग्रवाल, अरूण राजवशीं, पं. संजीव शंकर, मुफ्ति जुल्फिकार, विशाल गर्ग, अनिल लोहिया, कमल मित्तल, बंटी के अलावा कार्यक्रम में अंकुर दुआ सदस्य प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया व सम्पादक मुजफ्फरनगर बुलेटिन, वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार प्रभारी दैनिक जागरण, मदन बालियान प्रभारी अमर उजाला, नीरज भार्गव प्रभारी हिन्दूस्तान, अरविंद भारद्वाज वरिष्ठ पत्रकार, शरद गोयल, रविन्द्र चौधरी सम्पादक के अलावा वरिष्ठ पत्रकार वशिष्ठ भारद्वाज, रिषीराज राही, राजेन्द्र कौशिक, लोकेश भारद्वाज, संजीव गोल्डी, सुनील जैन, श्रीमती चन्द्रकांता, अरविंद गुप्ता, राकेश शर्मा, विकास त्यागी, संजीव तोमर, प्रवेश मलिक, राशिद अली, सलेकचंद पाल, सचिन जौहरी, भगत सिंह, तस्लीम अहमद, डा. पीके श्रीवास्तव, अनिल चौधरी मुन्नू, श्यामाचरण पंवार, अमित सैनी, विनोद पाराशर, अमन कुमार, सतपाल सिंह, दिलशाद मलिक, योगेश त्यागी, विजय सैनी, राकेश अस्थाना, दिनेश अस्थाना, रणवीर सैनी, मनीष कंछल, प्रवीन कुमार, नरेन्द्र मित्तल, सौराज सिंह, प्रवीन कुमार, अतुल जैन, संदीप कुमार, भूषण सिंह, मनीष चौहान, राजू सिंह, अमित पुण्डीर, अमित पाल, संदीप वत्स (पंडित जी), अमित वर्मा, विजय कैमरिक सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी चौ. चरण िंसंह मार्किट के व्यापारियों में प्रेमपाल सिंह संधावली, कमलकिशोर राणा, दिनेश कुमार कश्यप, बबलू भाई, डा. एम.एल.गर्ग, डा. मुकेश अरोरा, डा. सौरभ जैन, डा. दीपक गोयल, डा. अखिल गोयल, डा. अमित, वरिष्ठ समाजसेवी निधिषराज गर्ग, गौरव जैन, दीपेश कुमार, पवन जालान, मोहन, कृष्णपाल प्रधान जी फिल्म सिटी वाले, प्रविंद्र धीमान, विनोद धीमान, अजय कुमार उर्फ टीनू, अक्षय कुमार बंटी, राधेश्याम, आशु, सुरेश कश्यप, नितिन कुमार, गौरव जैन, अमरदीप वर्मा, सुधीर कुमार, राजीव कुमार, सुनील, अनिल कर्णवाल, पंकज, गौरव आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =