News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

रामपुर तिराहा कांडः पीएसी के दो रिटायर्ड सिपाहियों को आजीवन कारावासMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। चर्चित रामपुर तिराहा कांड में सामूहिक दुष्कर्म, लूट, छेड़छाड़ और साजिश रचने के मामले में अदालत ने फैसला सुना दिया। पीएसी के दो रिटायर्ड सिपाहियों पर १५ मार्च को दोष सिद्ध हो चुका था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-७ के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की और दोनों दोषी सिपाहियों को आजीवन कारावास के साथ दोषियों पर पचास-पचास हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा और उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अभियुक्त मिलाप सिंह और वीरेंद्र प्रताप सिंह पर दोष सिद्ध हुआ था। लंच के बाद सजा के प्रश्न पर सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से कुल १५ गवाह पेश किए गए। दोनों अभियुक्तों पर धारा ३७६जी, ३२३, ३५४, ३९२, ५०९ व १२० बी में दोष सिद्ध हुआ था।
सजा के प्रश्न पर सुनवाई करते हुए अदालत ने इस कांड को जलियावाला बाग जैसी घटना से तुलना की। अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस ने कई मामलों में वीरता का परिचय दिया प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया, लेकिन यह देश और न्यायालय की आत्मा को झकझोर देने वाला प्रकरण है।
उल्लेखनीय है कि एक अक्तूबर, १९९४ की रात अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। इनमें महिला आंदोलनकारी भी शामिल थीं। रात करीब एक बजे रामपुर तिराहा पर बस रूकवा ली। दोनों दोषियों ने बस में चढ़कर महिला आंदोलनकारी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। पीड़िता से सोने की चेन और एक हजार रुपये भी लूट लिए थे। आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए। उत्तराखंड संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद २५ जनवरी १९९५ को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। पीएसी गाजियाबाद में सिपाही मिलाप सिंह मूल रूप एटा के निधौली कलां थाना क्षेत्र के होरची गांव का रहने वाला है। दूसरा आरोपी सिपाही वीरेंद्र प्रताप मूल रूप सिद्धार्थनगर के थाना पथरा बाजार के गांव गौरी का रहने वाला है।

 

अध्यापक को पुलिस कर्मी ने मारी गोली, मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीती रात वाराणसी से पुलिस सुरक्षा मे यूपी बोर्ड हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर रोडवेज बस स्टैण्ड के समीप स्थित एसडी इंटर कॉलेज मे पहुंचे चंदौसी निवासी शिक्षक से आपसी विवाद होने पर उनकी सुरक्षा मे तैनात सिपाही ने कारबाईन से गोलियां चला कर हत्या कर दी। शिक्षक की मौत से क्षुब्ध शिक्षको ने एकत्रित हो विरोध प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार बीती रात थाना सिविल लाईन क्षेत्र के एसडी इंटर कॉलेज पर जनपद वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर आए अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार की उनके साथ आए मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि विगत 14 मार्च को जनपद वाराणसी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा की कॉपी लेकर अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार व संतोष कुमाय मय पुलिस गार्द उप निरीक्षक नागेन्द्र चौहान मय पिस्तट व मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश मय कार्बाइन नियुक्ति तथा 02 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेन्द्र मौर्य व कृष्णप्रताप वाहन द्वारा वाराणसी से चले जो रास्त मे जनपद प्रयागराज, शहाजहांपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर मे कॉपियां उतारते हुए 17/18 मार्च की रात्रि मुजफ्फरनगर पहुंचे।
एसडी इंटर कॉलेज का दरवाजा बन्द होने के कारण ये लोग गाडी मे ही आराम कर रहे थे। चर्चा रही कि इस दौरान मुख्य आरक्षी चन्द्रप्रकाश शराब के नशे मे था तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से बार बार तम्बाकू सुरती मांग रहा था व किसी को आराम नही करने दे रहा था।
शिक्षक धर्मन्द्र कुमार ने जब इस पर आपत्ति जताई तो मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश ने उस पर सरकारी कारबाईन से गोलियां चला दी। जिसमें शिक्षक धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार राम निवासी बैराठ, रामगढ जनपद चंदौसी गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात हुई घटना की सूचना से पुलिस मे हडकम्प मच गया तुरंत ही थाना सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची तथा आनन-फानन मे ही घायल शिक्षक धर्मेन्द्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते थाना सिविल लाइन पुलिस ने उक्त् टीम मे मौजूद सभी लोगों को हिरासत मे लेते हुए शस्त्रों को भी पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। इस मामले पुलिस के उच्चाधिकारियो ने घटना स्थल का निरीक्षण किया मामले की जांच पडताल शुरू की।

 

गुस्साएं शिक्षकों ने किया हंगामा
राकेश टिकैत, विधायक पंकज मलिक, सपा नेता राकेश शर्मा शिक्षकों के धरने के बीच पहुंचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। बीती रात हुई अध्यापक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या से क्षुब्ध सैकडो शिक्षको ने थाना सिविल लाइन क्षेत्र की सरकूलर रोड स्थित चौ.छोटूराम इण्टर कॉलेज पर एकत्रित हो जोरदार विरोध प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की।
शिक्षको के हंगामे की खबर मिलते ही एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपीसिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी, इंस्पैक्टर सिविल लाईन ओमप्रकाश सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर रहे शिक्षको को समझाने का प्रयास किया। वहीं दूसरी और भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत, चरथावल विधायक पंकज मलिक, सपा नेता राकेश शर्मा भी इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे तथा उक्त सभी नेताओं ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं आर्थिक मदद की मांग की। सीओ सिटी व्योम बिन्दल का कहना है कि मृतक के परिजन मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो चुके हैं। तथा परिजनो का कहना है कि वे लोग यहां पहुंच कर इस सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर सौपेंगे। जिसके पश्चात उक्त मामले मे मुकदमा कायम हो पाएगा। फिलहाल टीम मे शामिल सभी लोगों को हिरासत मे ले लिया गया है।

 

चुनाव लडेगी सर्वजन लोक शक्ति पार्टी : ओमपाल कश्यप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। सर्वजन लोकशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह कश्यप ने रूडकी रोड स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारों को जानकारी दी कि सर्वजन लोकशक्ति पार्टी ने मुजफ्फरनगर लोकसभा से उन्हे प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होने बताया कि उनकी पार्टी मुजफ्फरनगर के साथ-साथ सहारनपुर, कैराना, बागपत, मेरठ तथा बदायूं से भी शीघ्र अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। उन्होने आरोप लगाया कि देश की सभी राष्ट्रीयां पिछडो को बहकाकर वोट हासिल कर लेती हैं लेकिन अति पिछडो को राजनैतिक भागीदारी एवं युवा बेरोजगारी के नाम पर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। सर्वजन लोकशक्ति पार्टी अति पिछडो को राजनैतिक हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय एवं उनकी आर्थिक स्थिती को दृष्टिगत रखते हुए उन्हे समुचित आरक्षण दिलाए जाने को पार्टी चुनाव लडकर सदन मे अपनी उपस्थिती दर्ज कराकर ज्वलन्त समस्याओं को उठाकर गरीबों की आवाज उठाने का कार्य करेगी। कोई भी दल अति पिछडां की आर्थिक स्थिती सुधाने के लिए गम्भीर नही है।
प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजबीर कश्यप, रा.महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमति सुनीता कश्यप, किरणपाल कश्यप, सुरेन्द्र कश्यप, आरिफ जंग, रामकुमार कश्यप, पंकज कश्यप, सुमित कश्यप, सत्यपाल कश्यप, बोहरान लाल एवं रामशरण कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन
मुजफ्फरनगर। सर्व धर्म शक्ति नामक धार्मिक संस्था की और से नई मन्डी रामलीला भवन मे चल रहे दो दिवसीय रूद्राभिषेक व अखण्ड मॉ बगलामुखी महायज्ञ का पुर्णाहुति एवं विशाल भण्डारे के साथ विधिवत रूप से समापन हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान मे गणमान्य लोगों सहित सैकडो श्रृद्धालु महिला पुरूषो ने सहभागिता कर धर्म लाभ उठाया। सर्व धर्म शक्ति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारतीय के पावन के सानिध्य मे नई मन्डी रामलीला भवन मे 24 घंटे अखण्ड पंच कुण्डीय महायज्ञ में 21 लाख आहूति दी गई। आज धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन पुर्णाहुति, महाआरती के पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे अतिथियों के रूप मे समाजसेवी देवराज पंवार, समाजसेवी बिटटू शर्मा, राकेश शर्मा आदि के अलावा सर्वधर्म शक्ति के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र भारतीय, आचार्य सुर्यांश, मण्डल अध्यक्ष सचिन भारतीय, एनसीआर प्रभारी प्रवीण भारतीय, आचार्य रजनीश, रविन्द्र तिवासी पीएनबी, सन्तू पंडित, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

मतदाता जागरूकता हेतु चलाया अभियान
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस० डी० कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मु०नगर में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को मतदान के पुनीत कर्तव्य निर्वहन हेतु जागरूक किया गया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारीं संदीप भागिया के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के एस० डी० कन्या इंटर कॉलेज झांसी की रानी मु०नगर में लोकसभा निर्वाचन २०२४ के तत्वाधान में जनपद में मतदान प्रतिशत की वृद्धि करने तथा प्रत्येक मतदाता में मतदान के कर्तव्य के अर्थ को समझाने हेतु मासिक स्वीप कार्य योजना के अंतर्गत विद्यालय में छात्राओं द्वारा ’नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रत्येक मतदाता को मतदान के पुनीत कर्तव्य निर्वहन हेतु जागरूक किया गया।

 

जल एवं पर्यावरण संरक्षण पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर नरेश कुमार के निर्देशन में तथा तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों डॉ हरी शंकर (इकाई प्रथम) डॉक्टर सयोनि दास (इकाई द्वितीय) तथा डॉक्टर सुधीर पाल (इकाई तृतीय) के संयुक्त नेतृत्व में चल रहे रा. से. यो. के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रातः योग के साथ शुरूआत किया गया । दिन के प्रथम सत्र में कार्यस्थल पर साफसफाई की गई, उसके बाद स्लोगन प्रतियोगिता की गई, जिसका विषय जल एवं पर्यावरण संरक्षण रहा। द्वितीय सत्र में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक तिवारी ने खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट और उसके दुष्प्रभाव तथा मिलावट की पहचान कैसे करे इत्यादि की जानकारी प्रदान की। डा रवीश कुमार द्वारा जल को कैसे संरक्षित करे, पर्यावरण को नुकसान से कैसे बचाए आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर मंच संचालन का कार्य कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय डॉ सयोनी दास ने किया तथा अंत में डा सुधीर पाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक सिंह, डा जोनी कुमार, इंजीनियर सुधीर कुमार, डा स्वशांख कुमार, डा हरीशंकर, डा टेशू कुमार, डा प्रेम कुमार, डा नवनीत कुमार, डा पी एस आर्य, डा रोहित कुंडू डॉक्टर कुलदीप आदि उपस्थित रहे।

 

होली मिलन कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा मुजफ्फरनगर रजी. द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश सभा भवन (राजवंशी धर्मशाला) पर होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गर्ग अध्यक्षएवं संचालन महामंत्री शलभ गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया सर्वप्रथममहाराजा अग्रसेन महाराज एवं अमर शहीद राजा रतन चंद जी की चित्रों पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया और दीप प्रजावलित कर पांच गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ होली मिलन समारोह का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष,महामंत्री द्वारा आये हुए सभी वैश्य बंधुओ को रंग बिरंगी टोपी,पीला पटका ओर चन्दन का टिका लगाकर स्वागत किया गया। कार्येकर्म में श्रीमती रुचि, श्रीमती नमिता सिंघल,अनिता राजवंशी, सुनीता एरण, शुभ्रा गुप्ता, बीना कुमार, अदिति गुप्ता,रश्मि गुप्ता आदि ने मनमोहक डांस ओर कविता प्रस्तुत की। रोबिन सिंघल द्वारा फिल्मी गीत सुनाकर होली मिलन समारोह का समा बाँधा गया बच्चो द्वारा नृत्य ओर संस्कृतिक कार्येक्रम प्रस्तुत किये गये। राजेंद्र प्रसाद गर्ग,कुलदीप गुप्ता, अंकित गुप्ता, कार्तिक पंकज राजवंशी, विनय कुमार द्वारा कपल डांस कर समारोह को होली की मस्ती मै रंगा गया। शलभ गुप्ता एडवोकेट महामंत्री द्वारा हुए सभी राजवंश वैश्य बंधुओ को राजवंश सभा की ओर से होली की बधाई दी गई तथा सभी का होली मिलन समारोह को सफल बनाने पर सभी का आभार प्रकट किया। मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद गर्ग ,शलभ गुप्ता एडवोकेट पंकज राजवंशी कुलदीप गुप्ता पेट्रोल पंप वाले बृजमोहन प्रशांत कुमार एडवोकेट कन्हैया लाल गुप्ता ,अश्विनी सिंगल अमित गुप्ता एडवोकेट, राहुल मित्तल लवी गोयल ,रोबिन सिंगल ,अजय कुमार ,दीपक मित्तल ,राजीव मित्तल नवनीत गुप्ता ,योगेश गुप्ता ,देवेंद्र गोयल,प्रवेश एडवोकेट ,अंकुर गुप्ता अंकित गुप्ता ,राजेंद्र गुप्ता आलू वाले, जनार्दन विश्वकर्मा, हिमांशु गोयल, प्रवीण तायल, देवेश गर्ग ,आकाश अग्रवाल, सुनीता एरण, रुचि गुप्ता नमिता सिंगल, अनीता राजवंशी ,बीना कुमार, अमिता गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, अदिति गुप्ता, रश्मि गुप्ता, शुभ्रा गुप्ता, राजकुमार गुप्ता ,राजकुमार गोयल ,,अश्वनी सिंघल,विनय् कुमार ,अवनी गुप्ता,पायल,वासु ,आकाश,वरुण प्रताप राजवंशी आदि सेकड़ो वैश्य राजवंशबन्धु मौजूद रहे।

 

होली मिलन कार्यक्रम आयोजित,पूनम मार्शल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। रेलवे रोड स्थित ट्यूलिप रेस्टोरेंट में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से फूलो की होली खेलकर मनाया गया। जनपद में सामाजिक कार्यों में निरंतर बड़ती हुई संस्था अर्धनरीश्वर धाम परिवार ने नगर के ट्यूलिप रेस्टोरेंट में होली मिलन कार्यक्रम पूनम मार्शल के आयोजन में शानदार आयोजन किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में विभिन्न साज सज्जा में पोशाक पहन कर आई महिलाओं ने होली एवम फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्य कर कार्यक्रम में एनर्जी भरने का काम किया। अर्धनारीश्वर धाम परिवार द्वारा संजोये गए होली मिलन कार्यक्रम में राधा कृष्ण बने नन्हे राधा कृष्ण आकर्षक का केंद्र रहे तथा होली खेले बरसाने में रघुबिरा , होली गीतों पर राधा कृष्ण के साथ फूलो की होली खेली गई। अर्धनारीश्वर धाम रजिस्टर्ड संस्था की सह अध्यक्ष एवम कार्यक्रम संयोजक पूनम मार्शल ने कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को रंगबिरंगे गुलाल लगाकर होली की सभी को बधाई दी । कार्यक्रम में जनपद की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हर्ष उल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया।
होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य था की सभी लोग आपस में मिलजुल कर रहे हैं तथा आपसी प्रेम और सौहार्द्ध बनाए रखें।कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्षा अर्चना गोयल, सह अध्यक्ष पूनम मार्शल, सचिव शिवानी यादव , उप सचिव रेणुका जैमिनी , प्रबंधक रीमा, तनिष्का, श्रुति, अंशुल, नीतू, भावना शर्मा, सुमन गोयल, रजनी, अनुराधा वर्मा,पुष्पा गोयल,शशि शर्मा,सरला अरोड़ा आदि बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति देकर होली कार्यक्रम को खूब हसगुल्लो के साथ मनाया।

 

भाषण प्रतियोगिता का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के वाणिज्य संकाय द्वारा विश्व राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त विज्ञान व मानिविकी विभाग के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा० सचिन गोयल, विभागध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल, डा० अपर्णा शर्मा, श्रीमति मानसी अरोरा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि है परन्तु अधिकांश उपभोक्ता अपने अधिकार के बारे में अज्ञानता के कारण धोखाधडी का शिकार हो जाते हैं। अतः हम सभी को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होने सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने के लिए अर्शिवाद दिया । तत्पश्चात वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल ने अपने वक्तव्य में बताया कि उभोक्ता अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु उभोक्ता फोरम/मंच में अपने साथ हुए धोखे या ठगी के व्यवहार की शिकायत कर न्याय प्राप्त कर सकता हैं, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के इन आयोगों में नियत व्यवस्था के तहत न्यायिक कार्यवाही कर दोषी को सजा देने के प्रावधान हैं। जिसकी जानकारी उपभोक्ता को होनी आवश्यक हैं। भाषण प्रतियोगिता में आयशा परवीन, ईशा भारद्वाज, अलफिया, अक्षरा पुण्डीर, संयम, रचना, शुभान, मनुचौधरी, प्रीति एवं यश वर्मा आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलफिया, द्वितीय स्थान अश्ररा पुण्डीर एवं तृतीय स्थान संयम ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डा० अपर्णा शर्मा व कुमार वैभव एवं प्रतियोगिता का संचालन श्रीमति मानसी अरोरा ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डा० नवेद अख्तर, डा० रिंकु एस० गोयल, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० जगमोहन सिंह जोदान, डा० माधुरी अरोरा, डा० अजय महेश्वरी, प्रशान्त शर्मा, डा० अतुल वर्मा, अमन वर्मा एवं रोहित आदि ने सहयोग किया एवं सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया ।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =