News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

डेयरी और मिठाई की दुकानों पर भरे सेम्पल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी त्यौहारो के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी बुढाना द्वारा बुढाना क्षेत्र की मिठाईयो की दुकानो व डेरियो पर छापामार कार्यवाही की गयी। छापामार कार्यवाही के दौरान मिठाई का दुकानो से नमूने एकत्रित कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गयेदृ उप जिलाधिकारी बुढाना। शासन के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में उप जिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी के निर्देश पर  नायब तहसीलदार अमन कुमार एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार, डॉ अनिल कुमार कौशल की संयुक्त टीम ने होली त्यौहार के मददेनजर मिठाई की दुकानों एवं डेरियों पर छापे मार कार्यवाही की। इस कार्यवाही में मैसर्स अकबर मिल्क चिलिंग सेंटर कर्बला रोड बुढ़ाना से दूध का नमूना तथा वेलकम स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट कांधला रोड, बुढ़ाना से रंगीन छेना रसगुल्ला का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किए जाएंगे तथा प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का किया विरोधMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आप नेता अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध मे पार्टी नेताओ ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व मे कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे आप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो ने जिला प्रशासन को सौपे गए ज्ञापन मे आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया है। 21 मार्च 2024 की रात को कथित शराब घोटाले को लेकर ईडी द्वारा भारी पुलिसबल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के यहां छापेमारी और पूछताछ की गयी। मुख्यमंत्री के पूछताछ मे सहयोग के बावजूद ईडी द्वारा उन्हे गिरफ्तार किया गया। जो अनुचित है। करीब 2 साल से ईडी और सीबीआई द्वारा कथित शराब घोटाले की जांच चल रही है। लेकिन आज तक भी ईडी व सीबीआई एक रूपये की ना तो रिकवरी दिखा सकी है और ना ही मनी ट्रेल साबित कर सकी है। इसके बावजूद ईडी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को करीब डेढ वर्ष और दिल्ली राज्य मे राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंजय सिंह को भी पिछले 6 महीने से जेल मे डाल रखा है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान, जिला महासचिव अजय चौधरी आदि मौजूद रहे। 
चैकिंग अभियान से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध की गयी विधिक कार्यवाही। त्यौहारों एवं आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना/चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रों में स्थान चिन्हित कर मुख्य मार्गों, हाईवे आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चेकिंग की गयी तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
बालक ई रिक्शा की टक्कर से घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) ।भगत सिंह रोड़ पर रिक्शावाला ने बच्चे को टक्कर किया घायल वहीं घायल बच्चें को संजीव संगम ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया तथा मामले की सूचना बच्चे के घर वालों को दी। उल्लेखनीय है कि नगर में ई रिक्शा चालक हर गली व हर मौहल्लों में ई रिक्शा लेकर चले जाते है और जिससे तंग गलियों में ई रिक्शा जाने के बाद जहां एक ओर जाम लग जाता है वहीं दूसरी ओर दुर्घटना होने का भी अंदेशा लगा रहता है क्योंकि कई बार तंग गलियों से बच्चे आदि निकलते है जिस कारण उनके या किसी बुजुर्ग के चोट लगने का भय बना रहता है लेकिन इन ई रिक्शा का कोइ रूट निर्धारित न होने से जाम की समस्या तो बन ही जाती है साथ ही कई बार हादसो ंको भी न्यौता मिलने का भय बना रहता है। 
 पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रंगो की वर्षा, गुलाल की फुहार , सूरज की किरणे, अपनों का प्यार , मुबारक हो आपको , होली का त्योहारज्ज् 7 होली भारत का  का एक प्रमुख और प्रसिद्ध हँसी खघ्ुशी का  त्योहार है, जो आज विश्वभर में मनाया जाने लगा है।रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन को होलिका जलायी जाती है, जिसे होलिका दहन भी कहते हैं। दूसरे दिन, जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल इत्यादि फेंकते हैं, ढोल बजा कर होली के गीत गाये जाते हैं और घर-घर जा कर लोगों को रंग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि होली के दिन लोग पुरानी कटुता को भूल कर गले मिलते हैं और फिर से दोस्त बन जाते हैं। एक दूसरे को रंगने और गाने-बजाने का दौर दोपहर तक चलता है। इसके  शाम को लोग नये कपड़े पहनकर एक दूसरे के घर मिलने जाते हैं, गले मिलते हैं और मिठाइयाँ खिलाते हैं। राग-रंग का यह लोकप्रिय पर्व वसंत का संदेशवाहक भी है।फाल्गुन माह में मनाए जाने के कारण इसे फाल्गुनी भी कहते हैं। गुझिया होली का प्रमुख पकवान है जो कि मावा (खोया) और मैदा से बनती है और मेवाओं से युक्त होती है इस दिन कांजी के बड़े खाने व खिलाने का भी रिवाज है।
इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए आई०एम०ए० ब्रांच मुजफ्फरनगर ने हाईवे स्थित नमस्ते द्वार पर अपना पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित किया। आने वाले सभी आगंतुकों को चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया। सभी एक दूसरे से गले मिले , होली की बधाइयाँ दी। इस होली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण हास्य कवि सम्मेलन था जिसमे कि दिल्ली से पधारे प्रसिद्ध हास्य कवि अरुण जैमिनी  और चिराग जैन ने अपनी चटपटी रचनाओं से सभी को खूब गुदगुदाया , खूब हँसाया ।इस आयोजन में काफी संख्या में चिकित्सक सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे, जिसमें मुख्य रूप से आई०एम०अध्यक्ष हेमन्त शर्मा , सचिव यश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ ईश्वर चंद्रा, मीडिया प्रभारी डॉ सुनील सिंघल, डॉ अशोक कुमार, डॉ एस सी गुप्ता , डॉ रमेश माहेश्वरी ,डॉ प्रदीप कुमार, डॉ डी एस मलिक, डॉ डी पी सिंह, डॉ अशोक सिंघल, डॉ राकेश खुराना, डॉ सुभाष बाल्यान, डॉ बी के जैन, डॉ यू सी गौड़, डॉ रवींद्र जैन, डॉ आर बी सिंह ,डॉ अशोक शर्मा, डॉ संजीव जैन, डॉ दीपक गोयल , डॉ मनीष अग्रवाल ,डॉ मनोज काबरा, डॉ अविनाश रमानी, डॉ सुनील चौधरी, डॉ पंकज सिंह, डॉ अभिषेक यादव , डॉ अभिषेक गौड़, डॉ अनिल राठी,डॉ अजय सिंघल, डॉ नीरज काबरा, डॉ सुजीत सिंह ,डॉ अनिल कुमार, डॉ गौरव निर्वाल, डॉ आशीष बाल्यान, डॉ प्रदीप गर्ग, डॉ पी के चाँद, डॉ विकास गर्ग ,डॉ विवेक अरोरा,, डॉ रोहित गोयल , डॉ मनु गर्ग, डॉ ललिता माहेश्वरी, डॉ विनीता सिंघल, डॉ निशा मलिक डॉ नीना रमानी ,डॉ दीप शिखा जैन, डॉ रश्मि गोयल, डॉ रेणु अग्रवाल , डॉ अनीता अग्रवाल डॉ अनीता शर्मा , डॉ ईना जैन,  आदि उपस्थित थे ।अतुल कुमार  का विशेष सहयोग रहा ।इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन मुजफ्फरनगर परिवार सभी जनपदवासीओ को होली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है। कृपया अपना खघ््याल रखें ।
राधा कृष्ण संग लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर उन्नति ने खेली होली 
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्थानीय  मूलचंद रिजॉर्ट में लायंस क्लब उन्नति ने लायन परिवार के सदस्यों ने कृष्ण बने रीना अग्रवाल, व राधा बनी ममता अग्रवाल,राधा कृष्ण संग नाच गाकर धूमधाम से मनाया होली उत्सव लायन्स क्लब उन्नति के मार्केटिंग चेयरमैन अनिल कंसल ने ये जानकारी दी।     कार्यक्रम को प्रोग्राम चेयरमैन लायन रीना अग्रवाल व लायन ममता अग्रवाल , के संयुक्त एवं कुशल संयोजन में आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष रेनू गुप्ता की अनुपस्थित में सीए लायन अजय अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम संयोजन में योगदान किया गया, होली मिलन कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया एवं सभी लायन लायनेड सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के होली से सम्बन्धित गानों पर डांस किया व प्रतिस्पर्धापक गेम खिलाए गए, एवम लायनेड  व बच्चों ने विभिन्न गानों पर नृत्य किए गए सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया प्रोग्राम मे मुख्यरूप से लायन अनिल कंसल, लायनेड सुनीता कंसल,लायन सीए अजय अग्रवाल, लायनेड रीना अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन अतुल ऐरन, लायन तनुजा ऐरन,लायन निखिल मित्तल शालू मित्तल, सीए लायन मनीष बंसल लायन प्रतिभा बंसल,लायन हिमांशु गुप्ता सोम्मया गुप्ता, पूर्व जोन चेयरमैन लायन अमित गर्ग, शिवांगी गर्ग,लायन सचिन गोयल, खुशबू गोयल, लायन राजीव माहेश्वरी, हेमलता माहेश्वरी, लायन दीप अग्रवाल, ममता अग्रवाल, लायन अभिनव कुच्छ्ल, सुहानी कुच्चल लायन संदीप संगल अलका संगल, लायन अमित मित्तल,वन्दना मित्तल,लायन अनुज मित्तल, लायनेड रुचि मित्तल, लायन राकेश गर्ग लक्ष्मी साड़ी, वन्दना गर्ग, लायन आकाश अग्रवाल निधि अग्रवाल,लायन पंकज अग्रवाल, कोषाध्यश रूमा अग्रवाल,लायन मुकुल गोयल नीतू गोयल, लायन गिरीश अरोरा, लवली अरोरा,राजेश मित्तल, अनुराधा मित्तल, प्रवीण गोयल, मोनिका गोयल,माधवी गोयल,लायन भारत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल,लायन रोहित सिंगल,पूजा सिंगल,लायन राहुल माहेश्वरी,लायन सत्यप्रकाश अग्रवाल,लायन महेश जिन्दल,अनीता जिन्दल,आदि सभी ने प्रोग्राम मे बढ़चढ़ कर मनोरंजन किया व कार्यक्रम में चारचांद लगाए,अंत में क्लब द्वारा सभी परिवार को अलग अलग कलर के गुलाल एवम गुंजिया का डिब्बा गिफ्ट मे दिए गए और क्लब द्वारा आयोजित स्वादिष्ट रात्रि भोज का सभी ने आनन्द लिया।
बच्चों को राशन वितरित किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद  मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा स्थाई प्रकल्प के अंर्तगत क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को राशन वितरण कार्यक्रम  आयोजित किया गया। मित्तल बाथ गैलरी जिला चिकित्सालय के सामने रुड़की रोड़ पर सुबह १०.१५ बजे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ’ डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता जी (अध्यक्ष क्षय रोग विभाग) एवं परमकीर्तिशरण अग्रवाल जी (प्रा० संरक्षक) का सानिध्य प्राप्त हुआ।   सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष डॉ नितिन जैन ने अतिथियों व हास्पिटल स्टाफ का पटका पहनाकर स्वागत किया फिर आये हुए सभी क्षयरोग के मरीजों को शाखा की और से राशन की पोटली वितरित की गई इस अवसर पर डॉ लोकेश चन्द्र जी ने शाखा द्वारा पूरे वर्ष किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया प्रा० संरक्षक परमकीर्तिशरण जी ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।   कार्यक्रम संयोजक रू-’श्री संदीप मित्तल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष ई० पी.के.गुप्ता, महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति कंसल, कीमती लाल जैन, गोपाल कंसल, बी.के.सूर्यवंशी, प्रवीण सिंघल, मनोज गुप्ता एवं जिला अस्पताल स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। 
छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्याMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अज्ञात कारणो के चलते एक युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। 
  जानकारी के अनुसार मूल रूप से छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी बिजेन्द्र पिछले कुछ वर्षो से अपने परिवार सहित नई मन्डी क्षेत्र की भोपा रोड स्थित बचन सिंह कालोनी मे किराये के मकान मे रह रहा था। अज्ञात कारणो के चलते बिजेन्द्र के बेटे तुषार ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतक तुषार कक्षा 10 का छात्र था। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। वहीं दूसरी और युवक की मौत की खबर पर पडौसियो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की जांच-पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। युवक की मौत से मौहल्लावासियो मे शोक छाया हुआ है। 
चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर।लोकसभा चुनाव और होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासनिक उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी फुगाना डॉक्टर रविशंकर व आबकारी निरीक्षक महेश नन्दन लाल व उनकी टीम ने फुगाना क्षेत्रों के बॉडर के इलाकों में भी लगातार अवैध शराब से जुड़े संदिग्ध स्थलों चेकिंग अभियान चलाया।अवैध शराब की बिक्री व परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के यह अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि कोई भी अवैध शराब का सेवन ना कर पाएं।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं लोकसभा निर्वाचन २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के आदेशों एवं जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन मे एवं आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर आबकारी निरीक्षकों द्वारा एक संयुक्त अभियान में क्षेत्राधिकारी फुगाना  के साथ दुकानों का निरिक्षण किया तथा दुकानों पर रखे माल का स्टॉक रजिस्टर से मिलान किया गया एवं दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया। इसके साथ ही अवैध मदिरा के आवागमन को रोकने के उद्देश्य से आबकारी एवं पुलिस के संयुक्त अभियान में शामली बॉर्डर पर रोड चेकिंग की कार्यवाही की गयी।किसी भी वाहन से अवैध मदिरा की प्राप्ति नहीं हुई।दूसरी टीम के आबकारी निरीक्षकों द्वारा दुकानों की चेकिंग की गयी। दूकान पर रखे स्टॉक को भी चेक किया गया।साथ ही अवैध मदिरा के आवागमन को रोकने के उद्देश्य से शामली बॉर्डर एवं जागाहेडी पर रोड चेकिंग की कार्यवाही की गयी।किसी भी वाहन से अवैध मदिरा की प्राप्ति नहीं हुई।
होली रंगोत्सव का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) टैक्स बार एसोसिएशन रजि0 द्वारा होली रंगोत्सव का कार्यक्रम लिंक रोड स्थित हरि वृन्दावन पैलेस में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के अध्यक्ष डा0 एन0के0 अरोरा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वन्दना से किया गया। कार्यक्रम में संगीत सरिता कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोहा गया। कार्यक्रम में अयोध्या के श्री रामलला की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गयी एवं राधा कृष्ण जी के साथ फूलो की होली खेली गयी। जिससे उपस्थित सदस्य भावविभोर हो गये। कार्यक्रम में तम्बोला, प्रश्नोत्तरी एवं फैमली गेम खेलकर उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में संघ के सदस्यों और बच्चों द्वारा अनेकों प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम के अन्त में सभी कलाकारों एवं बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक नमन मित्तल, सलिल वत्स, ब्रजमोहन, राजकुमार शर्मा, प्रशांत कुमार, अभिलाष कुमार, आर0के0 शर्मा, प्रवीण कुमार, सतीश अनेजा, एम0पी0 जैन, मधुसूदन गर्ग, अभिषेक खन्ना, हरीश कुमार अरोरा, हर्षित गर्ग, जसबीर सिंह, राजीव गुप्ता, रविशंकर अग्रवाल, नीरज पाल, नवीन गोयल, मुकेश ढींगरा, प्रभात कुमार, शलभ गर्ग, आर0सी0 मिश्रा, अंकुर मैनी, अनुज सैनी, विजय कुमार जैन, सौरभ गर्ग, विकास वत्स आदि सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
 भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली घंटाघर खतौली में चल रही नवदिवसीय श्री रामकथा के पांचवें दिन कथा व्यास श्री कृष्णदास विपिन भारद्वाज जी ने बताया मुनि विश्वामित्र जी के साथ श्री राम लक्ष्मण जनकपुरी पहुंचते हैं। जनक जी महाराज श्री राम जी के रूप को देखकर अति मोहित हो जाते हैं और एकदम से प्रेम में डूब जाते हैं। गुरुदेव की पूजा के लिए पुष्प वाटिया से पुष्प लेने श्री राम आते हैं वहीं जनक नंदिनी जानकी से मिलना होता है। तब सीता जी श्री राम जी को देखकर गौरी जी के मंदिर में पूजा करने के लिए जाती है और एक ही वरदान मांगती है।  मोर मनोरथ जानहूं, नी के बसहु सदा उर पूर सबही के। देवी आप सभी के हृदय में वास करती हैं मेरे हृदय में क्या चल रहा है आप भली भांति जानती हो।  साक्षात देवी माता प्रकट होकर जनक नंदिनी को आशीर्वाद देती है कि तुम्हारा मनोरथ पूर्ण हो उसके बाद कथा में वर्णन करते हुए बताया रंगभूमि में जैसे ही श्री राम के चरण पडते हैं जैसे जिसका भाव था उसने वैसे ही दर्शन किए । जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी  १० हजार योद्धाओं ने धनुष उठाने की चेष्टा की परंतु धनुष को तनिक भी नहीं हिला सके। तब प्रभु श्रीराम ने गुरु आज्ञा से पलक झपकते ही धनुष का खंडन कर दिया। देवताओं ने पुष्प वर्षा की माता जानकी ने प्रभु श्री राम के गले में वरमाला डाल दी । फिर चारों भाईयो का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के उपरांत पुनः अयोध्या लौटकर वापस आए। महाराज जी के सुंदर-सुंदर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा में मुख्य रूप से कमेटी के प्रधान मनोज अग्रवाल दीपक गर्ग( सी.ए),मंत्री मुकेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर,भावेश गुप्ता,संजीव मिश्रा, अरविंद वर्मा,कुलदीप शर्मा,मुकेश तायल,मनोज जैन,प्रभात गुप्ता,ललित अग्रवाल,विकास गुप्ता बिट्टू शर्मा,बृजेश राजपूत,किशोर गोयल ,बलराम अग्रवाल,विनोद शर्मा,दयानंद शर्मा, राजाराम गुप्ता ,कन्हैयालाल मित्तल रामकुमार,रमेश कुमार,कुलबीर कर्णवाल आदि भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
 बच्चों ने मनाया होली पर्व
मुजफ्फरनगर। रामपुरी के फ्लोरेंस नाइटिंगेल मॉर्डन हाई स्कूल में स्कूली बच्चो द्वारा बच्चो  होली का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया। साथी अध्यापकों ने बच्चों को होली के  बारे में बताया कि यह पर्व रंगों का पर्व है इसे बड़ी सादगी और भाईचारे के साथ एक दूसरे को गुलाल लगाकर मनाएं। घर में आए मेहमानों को गुजिया पकौड़ी अन्य व्यंजन खिलाएं और गले मिलकर एक दूसरे को इस पावन पर्व होली की बधाई दे।
 राष्ट्रीय सेवा योजना ७ दिवसीय शिविर का भव्य समापन
मुजफ्फरनगर।  जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के  सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। छात्राओं ने अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नुक्कड़ नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन ने स्वयं सेविकाओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया और कहा कि यह शिविर हमें मिलजुल कर आगे बढ़ाने की सीख देता है विभिन्न धर्म जाति वर्ग की छात्राएं एक साथ रहकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को जानते हैं। इस अवसर पर धनोरी डिग्री कॉलेज के डॉ शौर्य कुमार ने छत्राओ को कहा कि वे मतदान जागरूकता ,स्वच्छता ,महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने आस-पड़ोस के लोगों को जागरूक कर समाज ,राष्ट्र के प्रति सेवा में अपना योगदान दे। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर वर्चसा सैनी ने छात्राओं से कहा कि वह खुद सशक्त होकर अपने परिवार और समाज को मजबूत बनाने का काम करें। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गुलाब सिंह ,सभासद विनीत कुमार,कु.मनीषा कु. इलमा शुभम,सुभाष आदि का सहयोग रहा।
बाइक और एक्टिवा की भिडंत में दो घायल
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   मोरना भोपा मार्ग पर  बाइक और एक्टिवा की आमने सामने की भिडंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव  अंबहेटा निवासी अखिलेश त्यागी दवाई सप्लाई करने के लिए भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में आए थे। देर शाम जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी भोपा मोरना मार्ग पर चीनी मिल के पास सामने से आ रही बाइक के साथ उनकी एक्टिवा की भिड़ंत हो गई।जिससे दोनों वाहनों पर सवार चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची १०८ एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर पहुंचाया। जहां से अखिलेश त्यागी और मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवक को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मोटरसाइकिल सवार युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है।
नवोदित गायक का सारेगामा ने रिलीज किया सान्ग
मुजफ्फरनगर। एशिया की प्रसिद्ध गुड मंडी के कारण देशभर मे अपनी मिठास के लिए मशहूर जनपद मुजफ्फरनगर के मूल निवासी सुरीली आवाज के बादशाह नवोदित गायक पुलकित राजवंशी देश के विभिन्न मैट्रो सिटीज मे अपनी मीठी आवाज का जादू बिखेरने के साथ आजकल अपनी गायकी से मुम्बई मे विभिन्न कार्यक्रमो मे शानदार प्रस्तुति दे रहे उदयमान गायक पुलकित राजवंशी के द्वारा हाल ही मे फिल्म हम दोनो के गाने अभी ना जाओ छोडकर कि दिल अभी भरा नही, को मुम्बई की म्यूजिक कम्पनी सारेगामा ने रीलिज किया है। विदित हो कि इस गाने को महान गायक मौहम्मर रफी साहब ने फिल्म हम दोनो नामक फिल्म मे गाया था। नवोदित गायक पुलकित राजवंशी के इस गीत ने आजकल जबरदस्त धमाल मचा रखा है। अनेक लोग उन्हे इस उपलब्धि पर अपनी बधाईयां प्रेषित कर रहे हैं।
अवैध खनन के आरोप में डम्फर सीज
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के चलते एसडीएम सदर परमानंद झा ने पुलिस टीम के साथ मिली सूचना के आधार पर रोहाना क्षेत्र मे 11 डम्फर जिनमे 2 डम्बर देर रात एवं 9 डम्फर आज दोपहर के वक्त जब्त करते हुए जांच पडताल शुरू की। एसडीएम सदर द्वारा की गई इस कार्यवाही से आरोपितो मे हडकम्प मचा हुआ है। इस दौरान भारी मात्रा मे पुलिसबल तैनात रहा। 
लोकसभा चुनावः तीसरे दिन भी नामांकन पत्र खरीदेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोकसभा चुनाव के मददेनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम की कडी मे पिछले दो दिनो से कचहरी परिसर स्थित डीएम कोर्ट मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत नामांकन के आज तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नही किया। 
  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन मे लोकसभा चुनाव एवं कचहरी परिसर मे चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत आज नामांकन के तीसरे दिन 13 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें संदीप कुमार पुत्र विनोद निवासी दौलतपुर थाना सिखेडा, निर्दलीय, आनन्द पुत्र अन्तुराम निवासी गांव ठिरवा, थानाभवन, निर्दलीय, आसमौहम्मदद पुत्र नसीर अहमद निवासी रथैडी, पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी, कृष्णकान्त अशोक पुत्र भंवर सिंह निवासी सिविल लाईन, निर्दलीय, राजेश पुत्र रामरतन सिंह निवासी आवास विकास कालोनी, निर्दलीय,जय बहादुर पुत्र रामशरण निवासी गांव जावन, खतौली निर्दलीय, नंदकिशोर पुण्डीर पुत्र अमी सिंह निवासी लक्ष्मण विहार, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी , कविता पत्नि नंदकिशोर पुण्डीर निवासी लक्ष्मण विहार, राजपा, नन्दु पुत्र शिवचरण शर्मा,प्रेमपुरी , निर्दलीय, पायल पत्नि पंकज मलिक निवासी प्रेमपुरी, निर्दलीय, राजपाल सिंह पुत्र सुखवीर सिह निवासी जसोई थाना तितावी, निर्दलीय, राहुल कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी गांधी कालोनी, निर्मल प्रताप सिंह पुत्र रामपाल गांव चॉद समन्द थाना खतौली, निर्दलीय, ने नामांकन पत्र खरीदे। 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कचहरी परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। 
  कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओ ने जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा। जिसमे आरोप लगाते हुए अवगत कराया गया कि भाजपा द्वारा जनवरी 2018 मे अधिसूचित इलैक्ट्रोल बाण्ड योजना आजाद भारत में चुनावी चंदे की सबसे भ्रष्ट योजना बन गई है। इस योजना की आड मे भाजपा द्वारा सबसे बडा घोटाला किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के 5 न्यायधीशो की पीठ द्वारा भी इस योजना को एकमत से असंवैधानिक करार दिया गया। भाजपा द्वारा अपने लाभ के लिए लाई गई इस योजना का कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी के सभी खाते सीज करा दिये गए है ताकि जब पार्टी के पास पैसा नही नही होगा तो पार्टी चुनाव कैसे लडेगी। यह एक किस्म से पार्टी की अभिव्यक्ति एवं प्रजातन्त्र के खात्मे का नमूना है। कांग्रेस पार्टी जनपद मुजफ्फरनगर यूथ कांग्रेस एन.एस.यू.आई. व सभी फ्रन्टल संगठन मांग करते है कि कांग्रेस पार्टी के खातो पर जो बैन लगा है उस पर रोक लगायी जाये तथा चंदे के धन्धे की न्यायिक जांच पर कार्यवाही की जाये। ज्ञापन सौपने वालो मे धीरज माहेश्वरी सचिव, मदन मोहन शर्मा, नवनीत कुमार, गुफरान, लियाकत, महमूद राणा, सलीम अली आदि मौजूद रहे। 
ट्रेन की चपेट में आने से मौत
खतौली। ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। 
  जानकारी के अनुसार आज सुबह ट्रेन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि तिलकराम इंटर कॉलेज के सामने रेलवे ट्रेक पर अज्ञात युवक का शव पडा देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। 
गैंगस्टर के आरोपी की 25 लाख की संपत्ति कुर्क
मुजफ्फरनगर। जनपद में जिलाधिकारी के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गैंगस्टर एक्ट में एक गोकश की २५ लाख की संपत्ति कुर्क की है । सीओ सिटी  वियोम बिंदल ने बताया कि शहर कोतवाली में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी खालिद खालापार का रहने वाला है और उसके खिलाफ डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं सिविल लाइन थाना पुलिस गैंगस्टर के मुकदमे की जांच कर रही थी। आज सिविल लाइन थाना पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर  खालिद के २५ लाख कीमत की संपत्ति (मकान) कुर्क की है।
मजदूर की  हादसे में मौत
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के गांव गादला में काम करते समय कोल्हू मजदूर की गन्ना पेराई करने वाली चर्खी में चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रतनपुरी क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी हसीन (२२) गांव गादला में फहीम के कोल्हू पर मजदूरी कर रहा था। वह काम करते समय गन्ना पेराई करने वाली चर्खी की चपेट में आकर घायल हो गया था। उसे बेगराजपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तडके उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर भोपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि हादसे के बारे में अभी तहरीर नहीं आई है।
पूर्व मंत्री की पत्नी का निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप की धर्मपत्नी और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप की माताजी बीना स्वरूप का आज सुबह निधन हो जाने से जनपदभर में शोक का वातावरण बन गया है। उनकी पुत्रवधु मीनाक्षी स्वरूप वर्तमान में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष भी हैं।
शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री स्वर्गीय चितरंजन स्वरूप की पत्नी बीना स्वरूप के निधन की खबर मिलने पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सवेरे ही उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। बीना स्वरूप अपने छोटे पुत्र सौरभ स्वरूप उर्फ बंटी के साथ द्वारिकापुरी स्थित आवास पर रह रही थी। वो कुछ दिनों से बीमार थी और आज सवेरे अपने आवास पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। इस निधन से पूरा स्वरूप परिवार शोकाकुल है। नई मंडी पटेलनगर स्थित पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर पहुंचे लोगों और पालिका सभासदों व अधिकारियों-कर्मचारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। साल २०१५ में पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरूप का निधन हो गया था। 
News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 5 =