News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

देवी अहिल्याबाई की २९९वीं जयंती धूमधाम से मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपने शासन और धर्म व समाज की रक्षा के लिए किये गये कार्यों के चलते समाज में लोकमाता का दर्जा पाने वाले देवी अहिल्याबाई होल्कर की २९९वीं जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान योगी सरकार के दो मंत्रियों और चार पूर्व सांसदों के साथ ही पालिका चेयरपर्सन, सपा, भाजपा और रालोद के नेताओं तथा धनगर और पाल समाज के सैंकड़ों लोगों ने अहिल्याबाई होल्कर चौराहे पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। इससे पूर्व सवेरे यहां पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्री कपिल देव ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज युवा पीढ़ी को देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श अपनाकर देश और धर्म की रक्षा के लिए कार्य करने को आगे आना चाहिए।
शहर के देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर अनन्य शिवभक्त, त्याग, धर्म और समर्पण की प्रतिमूर्ति मालवा साम्राज्य इंदौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होल्कर की २९९वीं जयंती के अवसर पर जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सवेरे यहां पर अखिल भारतीय पाल महासभा के द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन कराया गया। इसमें जिले के राजनेताओं और समाजसेवियों के साथ ही पाल और धनगर समाज के सैंकड़ों लोगों ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के राजयमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि महापुरूषों का जन्म नहीं होता, उनका अवतरण होता है। ऐसे में हम आज यहां देवी अहिल्याबाई होल्कर का अवतरण दिवस मना रहे हैं। वो लोकमाता के रूप में प्रसि( रही हैं। धर्म और समाज की रक्षा के लिए उन्होंने अपनावन समर्पित किया है। आक्रामणकारियों ने जब काशी के शिव मंदिर को नष्ट किया तो उसकार्णो(ार देवी अहिल्याबाई ने ही किया है। समाज के लिए उन्होंने कुएं और पोखर-तालाब खुदवाकर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए एक परम्परा को शुरू कराया। वो एक ईमानदार शासक और निष्ठावान प्रशासक रही हैं। इसके अलावा राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व सांसद कादिर राणा, नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने भी यहां पहुंचकर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
अतिथियों और समाज के लोगों का अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल, अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अरविन्द धनगर ने स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र पाल, देशबंधु तोमर, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, तरुण पाल, मनोज पाल, जिलाध्यक्ष रालोद संदीप मलिक, सभासद अमित कुमार, हनी पाल, तरुण पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, रमन सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

 

अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाहीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) के अफसरों द्वारा जनपद में बसाई जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को एमडीए की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर पांच स्थानों पर बसाई गई अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ४६ बीघा भूमि पर किये गये अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलवाकर उसको बिस्मार किया गया। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता हरिशंकर गौतम ने बताया कि जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवं एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में अवैध कालोनियो पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में शुक्रवार को एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में विकास क्षेत्र खतौली में अवैध कालोनियों पर कार्यवाही की गई है। इस दौरान एमडीए की टीम ने उपजिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादव, नायब तहसीलदार अमित रस्तोगी और पुलिस बल की उपस्थिति में हुई कार्यवाही में पांच चिन्हित अवैध कालोनियों पर निर्माण ध्वस्त कराया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनाइजर राहुल अरोड़ा आदि के द्वारा भूस्वामियों के साथ मिलकर खतौली के सफेदा रोड फ्लाईओवर के पास लगभग १० बीघा भूमि में प्लाटिंग की जा रही है। वहां पर सवेरे पहुंची एमडीए की टीम ने बुल्डोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही अवैध कालोनाइजर नौशाद उर्फ मौनी द्वारा रवापुरी इंटर कॉलेज के सामने बुढ़ाना रोड पर भूस्वामियों के साथ मिलकर लगभग १४ बीघा में, अवैध कालोनाइजर संजय द्वारा ग्राम गंगधाडी में मीरापुर रोड पर लगभग ०९ बीघा में, अवैध कालोनाइजर दिनेश जैन आदि के द्वारा जानसठ रोड पर लगभग ०३ बीघे में, अवैध कालोनाइजर सुरेश व सुनील द्वारा जानसठ रोड पर रजवाड़ा फार्म हाउस के सामने लगभग १० बीघे भूमि में अनाधिकृत रूप से बसाई जा रही कालोनियों पर कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी, इसके लिए अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। आज इन कालोनियों में निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि एमडीए टीम द्वारा कुल ०५ स्थलों पर लगभग ४६ बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, हरिशंकर गौतम एवं भरत पाल, अवर अभियंता जयकरण सिंह, हितेश गुप्ता, अवनीश गर्ग, राजीव कोहली, अमरीश कुमार के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी मौके पर उपस्थित रहे।

 

जयंति पर निकली शोभायात्रा
भोपा। वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर की जयंति के अवसर पर मोरना क्षेत्र के गॉव फिरोजपुर से आरम्भ हुई। जो विभिन्न बैण्ड बाजों एवं सुन्दर-सुन्दर झॉकियो के साथ शुरू होकर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव इलाहाबास, बहुपुरा, मोरना, छछरौली, भोकरहेडी आदि विभिन्न गांवो से होते हुए देर शाम वापिस लौटी। इस दौरान भारी संख्या मे श्रृद्धालु महिला पुरूष एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ द्वारा उनके ऐतिहासिक कार्यो का गुणगान करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा अपने मजबूत शासन में मानवता हित मे ऐतिहासिक कार्यों को कराकर अपनी अमिट छाप छोड़ी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्यामलाल बच्ची सैनी व सपा के वरिष्ठ नेता विनय पाल एवं सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए कहा कि उनके मजबूत शासनकाल में ऐतिहासिक धार्मिक कार्यो के साथ जनता के हितों के लिए भी मजबूत कार्य कर अपने मजबूत शासन की चारो ओर प्रशंसा पाई गई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जुटे सपा पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हर्षोल्लास से उनकी जयंती मनाई।
सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी,धर्मेन्द्र सिंह नीटू, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, सपा नेता दर्शन सिंह धनगर,सचिन पाल,सपा युवजन सभा जिला महासचिव आशीष त्यागी,सपा जिला सचिव पवन पाल,सपा नेत्री दीप्ति पाल,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,तहसीन मंसूरी,सुमित पँवार बारी,सपा जिला सचिव अंकित शर्मा,हुसैन राणा, रामपाल सिंह पाल,नरेश पाल,बृजेश कुमार, चौधरी मेहरबान, फारुख, अमित पाल, अनुराग पाल,नदीम तावली व नवमनोनित सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष हेमानी सिंह सहित अनेक पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने देवी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर उनको नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए गए।

 

जयंती पर यज्ञ हवन पूजन का आयोजन
चरथावल। क्षेत्र के गांव मुथरा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की २९९ वीं जयंती यज्ञ हवन पूजन करके मनाई गयी आचार्य ब्रहाचारी मृगेन्द्र नें वेद के पवित्र मंत्रों से हवन पूजन संपन्न कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग साधना आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने जयंती मे आये लोगों को संबोधित करते हुए कहा की लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी एक महान सनातनी यौद्वा थी कुशल शासक थी उन्होंने सनातन धर्म का समस्त विश्व में प्रचार किया हिंदुत्व की अलख जगाने वाली और संपूर्ण भारतवर्ष के अंदर सबसे ज्यादा प्त१२८७६मंदिरों का निर्माण और पुनः निर्माण कराने वाली भारत भूमि पर एकमात्र लोकमाता की पदवी से सम्मानित हिंदुत्व की देवी भारतीय इतिहास की कुशल महिला शासकों में से एक थी उनका जीवन बहुत ही आध्यात्मिक था सनातन धर्म के प्रति अगाध प्रेम था ऐसी महान दिव्य आत्मा का सम्मान समस्त सनातनियों को करना चाहिए सभी हिन्दू जाति के लोगों को जातिवाद से ऊपर उठकर महापुरूषों की जयंती मनानी चाहिए और महापुरुषों के दिखाये मार्ग पर चलना भी चाहिए और उनकी विचार धारा को अपने जीवन में धारण करना चाहिए कार्यक्रम में चरथावल मण्डल अध्यक्ष भाजपा भोपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी अंकुश पाल अंकुर कुमार मोहनपाल मुकेश अंकित पंकज प्रिंस शिवम आजाद सौहित अभिषेक सिद्धार्थ बिट्टू आदि उपस्थित रहे

 

छात्र सम्मान समारोह हुआ आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जानसठ रोड में विद्या भारती मेरठ प्रान्त के तत्वाधान में प्रतिभाशाली छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अलंकरण समारोह में यूपी बोर्ड तथा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के विद्या भारती के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर शाहू, कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण खण्डेलवाल, विशिष्ट अतिथि मनोज बाठला, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवन्द्र कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का परिचय कराया। प्रबंध समिति की ओर से सभी आगंतुक अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदानकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री डोमेश्वर शाहू ने वरीयता सूची में जगह बनाने वाले छात्र छात्राओं को शुभकामना प्रदान करते हुए कहा कि विद्या भारती सम्पूर्ण देश में शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन करने का सर्वोत्तम कार्य करता है। विद्या भारती के विद्यार्थी पूरे देश में बोर्ड परीक्षा की प्रदेश स्तरीय वरीयता सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही सिविल सेवाओं में भी विद्या भारती के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विद्या भारती के विद्यालयों में प्रदान की जाने वाली संस्कारयुक्त एवं उत्कृष्ट शिक्षा का ही परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों से भविष्य में राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ समाज के हित में कार्य करने की अपील की।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सभी सफल छात्र छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा का कोई अंत नही होता है। प्रत्येक बच्चे में जीतने की ललक होती है। केवल परिश्रम के बल पर ही सफलता अर्जित की जा सकती है। विद्या भारती के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम सदैव उत्कृष्ट रहता है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुसार बच्चों के अंदर विभिन्न कौशल विकसित करें तथा आत्मनिर्भर बनने का कार्य करें।
भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम प्रान्त उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरुण खण्डेलवाल ने बताया कि अलंकरण समारोह में सहारनपुर, मेरठ तथा मुरादाबाद मंडल के करीब १३ जिलों में संचालित करीब १०० से अधिक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के चयनित छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसके तहत यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले गुलाबबाड़ी मुरादाबाद की अनंशी यादव, दीपांशी, तनिष्का गुप्ता, नैतिक सिंह, पूजा तथा अफजलगढ़ बिजनौर के अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कंकरखेड़ा मेरठ के छात्र यशवर्धन देव त्यागी व श्रेयांश कुमार तथा गुलाबबाडी मुरादाबाद के छात्र मयंक शर्मा को सम्मानित किया गया। इनके अतिरिक्त विद्या भारती मेरठ प्रान्त के करीब १३ जिलों में अपने अपने जिले की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के ४३ तथा इंटरमीडिएट के ३० छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय टॉप करने वाले १७ तथा इंटरमीडिएट परीक्षा के १५ छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहत आचार्य प्रज्ञा परीक्षा में ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले ६ आचार्यों का अभिनंदन किया गया। साथ ही विद्या भारती मेरठ प्रान्त द्वारा आयोजित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में अपनी समिति की प्रान्त की मेरिट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा पांच के ६ तथा कक्षा आठ के १० विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अधिकतम सहभागिता के लिए १८ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष अरुण खण्डेलवाल ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए अथक परिश्रम करने वाले आचार्यों को भी धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन संभाग निरीक्षक जगवीर शर्मा ने किया। प्रबंधक समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्या भारती मेरठ प्रान्त के शैक्षिक प्रमुख महेश चंद्र शर्मा, जन शिक्षा समिति के अध्यक्ष चरणपाल सिंह तोमर, भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक विसोक कुमार, हेमराज सिंह, शिवकुमार शर्मा, कमल कुमार, उपेंद्र शर्मा, ड़ॉ नीरज शर्मा, प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन, सदस्य अवधेश कुमार, सूरत सिंह वर्मा, विपुल भटनागर, अंकित संगल, नितीश एरन, अतुल अग्रवाल, नितिन तायल सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र छात्राएं तथा अभिभावक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम के साथ हुआ।

 

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी विदाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण क्षेत्राधिकारी कृष्ण मोहन सक्सैना आंकिक शाखा, (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त), उ०नि० ना०पु० श्री रईस अहमद थाना भोपा, (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ०नि० ना०पु० देवदत्त शर्मा थाना पुरकाजी, (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति) है।

 

वीरांगना देवी अहिल्याबाई होल्कर की २९९ वी जयंती मनाई गई
कैबिनेट मंत्री सहित राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद कादिर राणा,पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित भाजपा नेता गौरव स्वरूप एंव कई भाजपाई नेता भी रहे शामिल
मुजफ्फरनगर। यूपी के जनपद मु० नगर में स्थित अस्पताल तिराहे पर वीरांगना देवी अहिल्याबाई होल्कर की २९९ वी जयंती मनाई गई । यहां माल्यार्पण के पश्चात् हवन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया मातेश्वरी वीरांगना देवी अहिल्याबाई होल्कर की २९९ वी जयंती अहिल्याबाई तिराहे पर मनाई गई जिसमे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व सांसद कादिर राणा,पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित भाजपा नेता गौरव स्वरूप एंव शैतान सिंह पाल (राष्ट्र अध्यक्ष) वार्ड मेम्बर बिजेंद्र पाल, अमित कुमार , हनी पाल, रोहताश पाल , तरुण पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, रमन कंवरपाल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

गौवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। पशु चिकित्सा विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा वृद्ध गौ संरक्षण केंद्र बधाई कला में निरीक्षण एवं गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में आज दिनांक ३१.०५.२०२४ को डॉ सुनंदा पांडेय एवं श्री अरुण कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा व्रहद गो संरक्षण केंद्र बधई कलां में निरीक्षण एवं गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए । भ्रमण के समय हरा चारा, भूसा ,स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। साफ सफाई व्यवस्था ठीक पाई गई एवं केयरटेकर उपस्थित मिले।डा सुनंदा पांडेय एवं अरुण कुमार के संयुक्त प्रयासों से वृहद गो संरक्षण केंद्र बधाई कला में १० कुं भूसा दान में आया। इसके अतिरिक्त डॉक्टर हर्षवर्धन पशु चिकित्सा अधिकारी बहेड़ी द्वारा अस्थाई गोआश्रय स्थल हैबतपुर एवं कान्हा गौशाला चरथावल में गोवंश स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी गोवंश स्वस्थ पाए गए। निरीक्षण के समय दोनों ही जगह केयरटेकर उपस्थित मिले। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक पाई गई। कान्हा गौशाला चरथावल में हरा चारा, स्वच्छ पेयजल, व भूसा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। अस्थाई गो आश्रय स्थल हैबतपुर में भूसा, स्वच्छ पेयजल, उपलब्ध मिला। हरा चारा नियमित रूप से उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण के समय उपस्थित सचिव को निर्देशित किया गया।

 

कथा का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विगत सात दिनों से गोकुल सिटी में चल रही श्रीमद् भागवत् कथा को विश्राम देते हुए आज प्रातः नो बजे यज्ञ का आयोजन किया गया जिस में राकेश कौशिक, शशि कौशिक, सुनील गर्ग सुदेश गर्ग, आलोक सिंघल, रेणु सिंघल, जयविंद र्, रमेश सिंह अनुज कुछल्, राहुल सिंह, बालें न्दर सिंह आतम पाल अनिल शर्मा सुभाष कुमार, दिनेश नामदेव, राजू त्यागी, अखिलेश कौशिक, राकेश अग्रवाल, बृजेश गौड़, श्रीमती सुषमा, कल्पना, रेणु, कुसुम, सुदेश, दिव्या कौशिक नूतन शर्मा, सविता शर्मा, घ्तु शर्मा, रेणु भरद्वाज, प्रीति, पूनम, श्रद्धा आदि के साथ गोकुल सिटी सुरेंद्र नगर, महालक्ष्मी एंक्लैवे,गीता कॉलोनी विष्णु विहार , श्री वृंदावन सिटी , आदि के भक्त जनों ने आहुति देकर यज्ञ मे प्रतिभाग किया और यज्ञ वेदी की परिक्रमा भी करके धर्म लाभ उठाया . यज्ञ के पश्चात कथा व्यास श्री गोविंद जी शास्त्री जी ने सभी भक्त जनो को कलश का महत्व समझाते हुए महिमा का बखान किया और विस्तार से बतलाते हुए कहा कि कलश के जल को छिड़क कर घर को पवित्र बनाएं तथा शेष जल को मुख्य द्वार पर बाहर की ओर फेकते हुए अपने पितृ का स्मरण करते हुए श्रद्धा सहित जल को छिड़क दे .आयोजक श्रीमती शशि कौशिक व श्री राकेश कौशिक सभी धर्म प्रेमियों को भंडारे प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया तथा कथा स्थल पर स्वागत किया । प्रसाद वितरण के साथ ही आज व्यास विदाई बड़े ही भाव पूर्ण वातावरण मे दी गयी .

 

मधुमेह रोग निवारण शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर प्राथमिक विद्यालय पटेल कन्या रामलीला टील्ला मुजफ्फरनगर का सफल समापन आज विधि विधान से हो गया। इस अवसर पर भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि अब से लगभग ३०-४० वर्ष पूर्व मधुमेह (डायबिटीज) के रोग को कोई जानता भी नहीं था। लेकिन आज यह रोग मानव समाज के लिए अभिशाप बनता जा रहा है। यह रोग चयापचय का रोग है। शरीर द्वारा ग्रहण किए गए भोजन से कार्बोहाइड्रेट अर्थात शर्करा को पाचन क्रिया द्वारा ग्लूकोज में बदलकर उसे लीवर में भेज दिया जाता है। लीवर इस ग्लूकोज को ऊर्जा में बदलने के लिए रक्त में मिलाकर पूरे शरीर में भेज देता है। रक्त में जब भी मीठे का स्तर बढ़ जाता है तो अग्नाशय की बीटा कोशिकाएं रक्त में इंसुलिन का स्त्राव करती है जो शरीर की कोशिकाओं में, ऊक्तको में मीठे को प्रवेश दिलाकर उसे ऊर्जा में बदलने का कार्य करता है। जिससे हमारा शरीर ऊर्जावान बना रहता है । जब इंसुलिन शरीर में आवश्यकता से कम बनता है या उसकी गुणवत्ता बिगड़ने लगती है तो शरीर में मीठे को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया बाधित होने लगती है तथा रक्त में मीठे का स्तर सामान्य से अधिक होने लगता है जब यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो शरीर मधुमेह का रोगी बन जाता है। मधुमेह के रोग को दूर करने में वक्रासन, उदराकर्षण आसन, योग मुद्रासन, अर्द्ध मत्सयेन्द्र आसान ,मंडूकासन तिर्यक भुजंगासन ,शलभासन, पवनमुक्त आसन व शवासन आदि महत्वपूर्ण है। अग्निसार प्राणायाम, कपालभाति, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम भी मधुमेह रोग को ठीक करने में सहायक है। अपने भोजन और जीवन शैली में सुधार लाकर नियमित योग अभ्यास से हम इस रोग पर काफी हद तक नियंत्रण पा सकते हैं।
भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री योगेश्वर दयाल ने बताया कि हित भुख, मित भुख, और ऋतभुख के द्वारा भी हम अपने शरीर को रोगग्रस्त होने से बचा सकते हैं। योग शिक्षक यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि मधुमेह रोग को भले ही दुसाध्य माना जाता हो लेकिन नियमित योग अभ्यास और प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर इस रोग से छुटकारा पाया जा सकता है। इस अवसर पर विशाल कुमार ,पुरुषोत्तम, प्रमोद कुमार ,मुनेश कुमार ,केंद्र प्रमुख सुशील कुमार ,राखी वर्मा ,आरती आदि का सहयोग रहा।

 

शिविर का हुआ सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरणMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कानूनगोयान स्ट्रीट जक्की वाला जैन मंदिर में २३ मई से ३१मई तक धर्म संस्कार संस्कृति शिक्षण शिविर का आयोजन भव्य रूप में किया गया। उक्त शिविर परम पूज्य सुधा सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को आचार्य विद्यासागर महाराज के गुरु उपकार महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम संकलन तथा संयोजन संजय दादरी ने किया। समारोह गौरव के पद को राजीव जैन बैंक वालों ने सुशोभित किया। पुरस्कार वितरण का पुण्य राजरानी तथा सुरभि जैन ने प्राप्त किया। समारोह के विशेष अतिथि रामकुमार जैन रहे। प्रभात फेरी मंगलाचरण चित्र अनावरण तथा दीप प्रज्जवलन के मांगलिक कार्य किये गए। शिविर में प्रशिक्षण सांगानेर जयपुर से पधारे सौरभ जैन शास्त्री तथा अमन जैन शास्त्री ने दिया। शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्त्री,पुरुष तथा बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस शिविर में शास्त्रों का अध्ययन कराया गया।भक्तांमर स्तोत्र छहढाला तथा द्रव्य संग्रह की नियमित कक्षाएं दी गई। सभी ने धर्म ज्ञान अर्जित किया। इस पावन अवसर पर अमन शास्त्री तथा घ्सौरभ शास्त्री ने धर्म चर्चा करते हुए बताया हमें बच्चों को संस्कार रूपी संपत्ति देनी है। इस शिविर में बच्चों को प्रतिदिन जैन धर्म और उनके सिद्धांतों का पाठ सिखाया गया। जिनेंद्र भगवान के दर्शन और अभिषेक प्रक्षाल के बारे में बताया गया। साथ ही दैनिक जीवन के कर्तव्य बताए गए। जीवन में करुणा तथा सरलता धारण करनी है। संस्कारित बच्चे ही राष्ट्र का भविष्य होते हैं। नैतिक रूप से संस्कारित बच्चे ही संस्कृति को निर्बाध रूप में आगे बढ़ाते हैं। इस अवसर पर मुकेश एडवोकेट एल० एम० जैन राजेंद्र दादरी सुशील मंडी वीरेश महेश मनोज आढती संजय महलका पुनीत दादरी अजय हैंगर अरविंद पेन्ट अरुण नंगली विकास मुखिया दीपक भैंसी राजेश किराना सुधीर मुखिया मुकेश महलका बबलू टिकरी वैभव औषधि सुबोध सतीश चक्की अजय प्रवक्ता सुशील सिल्लो विवेक प्रवक्ता मनोज महलका पवन टाइप प्रीति दादरी दर्शनमाला शैफाली वर्षा काजल संगीता पारुल रेनू छवि गीता नमिता उर्मिला स्नेह अंजलि बबीता करुणा शैली सविता काजल सुदेशलता सरिता रजनी सुरभि स्वाति मंजू सुषमा जिन्नेद्र पेन्ट अविरल रामकुमार बाला सरोज सीमा शांति राजरानी अनीता मीनू पूनम पारस सौरभ सभासद सहित समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन करते हुए संजय दादरी तथा सुशील मंडी ने कहा इस प्रकार के शिक्षण शिविर धर्म प्रभावना में वृद्धि करते हैं। शिविर में उपस्थित लोगों के प्रयास सराहनीय है।अमन शास्त्री तथा सौरभ शास्त्री जी का मंदिर कार्यकारिणी ने सम्मान किया।। शिविर में भाग लेने वाले धर्म प्रेमियों को पुरस्कार वितरित किए गए।

 

अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही
जानसठ। एसडीएम ने क्षेत्र मे चल रहे अवैध खनन की सूचना पर चार टै्रक्टर-ट्रालियों को पकडा। एसडीएम की इस कार्यवाही से अवैध कार्यो मे लिप्त लोगों मे हडकम्प मच गया। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के अनुपालन में क्षेत्र मे दौरे के दौरान मिली सूचना के आधार पर अवैध खनन पर कार्यवाही करते हुए चार टै्रक्टर ट्राली अपने कब्जे मे लेते हुए इस सम्बन्ध मे अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

एमडीए का गरजा महाबली
खतौली। एमडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी के निर्देशो के चलते आज सुबह खतौली क्षेत्र मे पहुंची एमडीए की टीम ने सफेदा रोड के बाद बुढाना रोड पर अवैध कब्जे की कार्यवाही की ध्वस्त किया। इस दौरान एसडीएम जानसठ के साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

 

रोटरी-क्लब, मुजफ्फरनगर-गैलेक्सी द्वारा मीटिग हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी-क्लब, मुजफ्फरनगर-गैलेक्सी द्वारा जनरल मीटिंग आहुत की गई। मीटिंग का उद्देश्य रोटरी इंटरनेशनल के तत्वाधान में आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुश्री दीपा खन्नाजी द्वारा प्रायोजित सत्र २०२४-२०२५ की प्रथम इंटरसिटी हर्षवर्धनम् की फाइनल रूप रेखा बनाना है। जो कि २,जून,रविवार को होटल ग्रैंड रेडिएंट इन, दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर होनी है। सभी सदस्यों ने मिलकर होनेवाले कार्यक्रम की सिलसिलेवार योजनाओं को मूर्तरुप दिया गया। यह सभा एस स्क्वार पब्लिक स्कूल,पचेंडा रोड (निकट बाबूराम राठी निवास) पर आयोजित की गई। मीटिंग की शुरुआत अत्यंत उपयोगी १५ मिनिट्स का मेडिटेशन (कायाकल्प) सेशनष् से की गई। ताकि सभी सदस्य तनावमुक्त होकर,संपूर्ण रूप से एक अच्छा कार्यक्रम बना सकें। जिसके बाद सभी ने रिलैक्स महसूस किया। मीटिंग के उपरांत सभी साथियों ने एक साथ जल-पान लिया। एक सौहार्दपूर्ण माहौल में रोटरी इंटरसिटी के विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ सचिवजी द्वारा मीटिंग समाप्त की गई। इस दौरान रो. विकास त्रिपाठी (अध्यक्ष), रो अजय कुमार गर्ग (सचिव), रो. पुनीत अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) शामिल रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 8 =