Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रानी लक्ष्मीबाई अभिनय प्रतियोगिता, बालिका इंटर कालेज की छात्रा खुशी प्रथम

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव बालिका इंटर कालेज-भोपा में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित ब्लाक स्तरीय मैं भी रानी लक्ष्मीबाई अभिनय प्रतियोगिता में छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश शिवाच ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्र के आधा दर्जन इंटर कालेजों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में अभिनय किया। बालिका इंटर कालेज की छात्रा खुशी प्रथम, किसान मजदूर इंटर कालेज-चौरावाला की छात्रा सिमरन द्वितीय तथा महर्षि शुकदेव इंटर कालेज की छात्रा कुमारी मनु व जनता इंटर कालेज की छात्रा मंतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

समापन पर नोडल अधिकारी जनता इंटर कालेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार व पर्यवेक्षक राजकीय इंटर कालेज-कम्हेड़ा के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

निर्णायक मंडल में शिक्षिका सुरेखा देवी, अनीता सहरावत व ममतेश देवी रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका राठी ने किया। आयोजन में अनीता जैन, अंजू राठी, प्रियांशी, कोमल, मोनिका, पूजा व सोनिया जैन ने मुख्य भूमिका निभाई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =