Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जनपदीय पुलिस द्वारा चला चेकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि वित्तीय संस्थाओं पर सुरक्षा की दृष्टि से चलाया गया चेकिंग अभियान।

वरिष्ठ पुलिस विनीत जायसवाल के निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा मय पुलिस बल अपने-अपने क्षेत्र के बैंक, ए०टी०एम, पेट्रोल पम्प, व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं वित्तीय संस्थानों एवं लेन देन के महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग की गई ।

जनपदीय पुलिस द्वारा सभी बैंको, पेट्रोल पम्प पर जाकर सी.सी.टी.वी कैमरे, अलार्म आदि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को चेक किया गया साथ ही सभी प्रबन्धकों से कुशलता जानी गई । बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी । बैंक डियूटी में लगे पुलिसकर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक डियूटी करने हेतु निर्देश दिये गये ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =