News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

गर्मी से नागरिक त्रस्तMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गर्मी के कारण आम आदमी पूरी तरह परेशान है आम आदमी है क्या आम और खास हर व्यक्ति आसमान से बरस रही आग से त्रस्त है दिन-ब-दिन बढ़ती गर्मी अब लोगों के लिए परेशानी का सबक बन चुकी है। गर्मी का आलम यह है कि हर कोई तेज धूप से बचने के लिए इधर-उधर बढ़ता नजर आ रहा है। दोपहर के वक्त शहर के बाजार व चौराहे सब सूनी सूनी नजर आते हैं जिला प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी के चलते जनहित में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके प्रशासन द्वारा जगह-जगह की व्यवस्था तथा पक्षियों के लिए भी गर्मी के चलते पानी आदि की व्यवस्थाएं की गयी है। वहीं दूसरी और विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा गर्मी के दृष्टिगत कई स्थानों पर शीतल जल एवं मीठे शरबत के वितरण की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को स्टेज गर्मी में निजात मिल सके। देश प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी गर्मी का असर आ रहा है गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी से बचाव के चलते लोग शाम तक अपना घर से बाहर निकालने से बच रहे हैं। बहुत जरूरी कार्य होने पर ही कुछ व्यक्ति बाजार निकल रहे है। इस वर्ष लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से कहीं अधिक हुई गर्मी से नागरिक परेशान है। गर्मी का असर उनके कामकाज पर भी पड रहा है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के कारण दोपहर के वक्त बहुत ही कम ग्राहक अपने घर से बाहर निकलते हैं जिस कारण उनका काम कारोबार बहुत मंदा हो गया है।

 

इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) देर रात थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव इंचौड़ा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों की एसटीएफ नोएडा, बिहार व रतनपुरी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें बिहार से दो लाख का इनामी बदमाश निलेश राय मारा गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पुलिस ने उसके पास से बाइक व दो पिस्टल व एक तमंचा तथा कारतूस बरामद किए हैं।
बुधवार देर रात रतनपुरी थाने की कल्याणपुर पुलिस चौकी पर नोएडा और बिहार की एसटीएफ टीम अपराधियों के बारे में जानकारी ले रही थीं। तभी बुढ़ाना की तरफ से एक बाइक पर आते तीन युवकों को पुलिस ने रोकना चाहा तो वे पुलिस पर फायरिंग कर खतौली-बुढ़ाना मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो गांव इंचौड़ा के जंगल में उनकी बाइक फिसल गई और दो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस ने उसे बुढ़ाना सीएचसी पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के कुख्यात बदमाश निलेश राय, निवासी बारो रामपुर थाना गढ़हरा बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। उस पर बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। निलेश पर हत्या, लूट , डकैती और रंगदारी जैसे १६ गंभीर धाराओं के मुकदमे पंजीकृत हैं। एसपी देहात ने बताया कि २१ फरवरी २०२४ को थाना गढ़हरा क्षेत्र बेगूसराय में पुलिस ने छापा मारा था, तब निलेश ने साथियों के साथ बिहार पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायर किए थे और वह मौके से भाग गया था। इस दौरान एक व्यक्ति को गोली लगी थी। निलेश के दोनों फरार साथियों की तलाश में जंगल में कांबिंग की जा रही है। इस दौरान रतनपुरी थाना प्रभारी अक्षय शर्मा सहित पुलिस टीम मौजूद रही।

 

सासंद हरेंद्र मलिक ने जताया आभारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक ने आम जनता एवं सभी मतदाताओं का आभार जताते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि मुजफ्फरनगर से हरिद्वार के बीच टोल टैक्स पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाये क्योंकि इस मार्ग पर जहां हिंदूओं की आस्था का केंद्र हरिद्वार है वहीं पर रूड़की में पिरान कलियर भी अल्पसंख्यको की धार्मिक आस्था का केंद्र है। उन्होंने महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के लिए उनके द्वार खुले हुए है और कभी भी कोई मतदाता अपनी समस्या के लिए उनसे कभी भी सम्पर्क कर सकता है और वे उसकी लडाई सड़क से लेकर संसद तक लडेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और गठबंधन के दल एकजुट रहे जिसका फायदा उन्हे मिला और वे सांसद के रूप में विजयी हुए। इससे पूर्व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजकुमार यादव ने कहा कि अकेले उत्तर प्रदेश में ही भाजपा का विजय रथ रूका है और यहां मंदिर मुद्दा भी फील होकर रह गया है क्यांकि अयोध्या व बांधा जहां चित्रकूट धाम स्थित है दोनों जगह ही समाजवादी पार्टी की शानदार जीत हुई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि यहां जीत लोकसभा क्षेत्र में बिना रालोद के सम्पन्न हुई है और मीरांपुर और पुरकाजी क्षेत्रो ंमें हमारा वोट बैंक पिछडा है जिसकी समीक्षा करायी जायेगी। उन्होंने इस बात पर फर्क जाहिर किया कि पूरे देश में सपा गठबंधन तीसरे नम्बर पर उभरकर सामने आया है। प्रेसवार्ता में राकेश शर्मा ने बोलते हुए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत समाजवादी के सभी कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रेसवार्ता में इलम सिंह गुर्जर, जिया चौधरी, बोबी त्यागी, बच्ची सैनी, साजिद हसन, पवन गिरी, गोल्डी, हसीब राणा, मौहम्मद सलीम, सोमपाल भाटी आदि मौजूद रहे।

 

शनि जयंती पर किया ३१ यजमानों नेअभिषेकShanidham
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वट अमावस्या एवं शनि जयंती का मुख्य समारोह श्री शनि धाम मंदिर चरथावल मोड पर आयोजित किया गया। प्रातः काल प्रेम प्रकाश व उनके सहयोगियों के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उपरोक्त जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि यज्ञ, हवन महा आरती के उपरांत ३१ यजमानों द्वारा भगवान शनि देव का पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात हिमांशु की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनि जयंती पर ५६ भोग विनय गर्ग द्वारा अर्पित किया गया। समस्त धार्मिक कार्य एवं पूजन पाठ पंडित केशवानंद, पंडित संतोष मिश्रा, सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार द्वारा संपादित कराए गए। शिवम मिश्रा का भी इसमें उल्लेखनीय सहयोग रहा। मंदिर स्थल पर सवेरे से ही श्रद्धालु भक्त जनों का तांता लगा हुआ था। मंदिर परिसर को भव्य ढंग से सजाया गया था। उपस्थित श्रद्धालुओं को वट पूजा, पितरों की अमावस्या व शनि जयंती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं व यजमानों ने भी घी, नील, बुरा, दहीं, शहद, दूध आदि से भगवान शनि देव का अभिषेक किया गया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, मुकेश चौहान, नरेंद्र साधू आदि ने व्यवस्था बनाए रखी। सिक्योरिटी इंचार्ज राकेश, मंदिर के सेवक दिनेश भारद्वाज, सतीश, आशीष अनमोल आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण में सहयोग किया। संध्या आरती के यजमान राजीव धीमान रहे।

 

वट सावित्री अमावस्या व्रत सादगी से मना
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र में वट सावित्री व्रत सादगी से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखा और वट की पूजा अर्चना की। गृहणी मंजू वर्मा, मीनू गर्ग, अंजना, अंजू आदि ने बताया कि पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा गया। शनि मंदिर और महादेव मंदिर में वट वृक्ष पर वट के पत्तों के लिए लोगों की भीड़ रही। इसके अलावा रूड़की रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में भी श्रद्धालु महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा की एवं अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की।

 

बिजनौर सांसद का स्वागत
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल के साथ आज बिजनौर लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद चंदन सिंह चौहान जी से भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की । भारतीय जनता पार्टी के रविंद्र चौधरी ,संजीव राठी, रामकुमार शर्मा जिला संयोजक सा.प्रकोष्ठ आदि साथ रहे ।

 

छात्रों ने पर्यावरण को बचाने का दिया संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्ल्ड विजन के छात्रों ने अनेक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के विषय में समझाया गया । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के लिए जागरूक करना तथा उन्हें वातावरणिक विषयों में सक्रिय बनाना है। ब्लू प्लेनेट क्लब के सदस्यों ने छात्रों संग पौधारोपण किया व पर्यावरण में हो रहे परिवर्तनों पर सविस्तार चर्चा की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ मृणालिनी अनंत ने कहा कि पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति से युवा पीढ़ी को अवगत कराया जाए व इसकी रक्षा के लिए जनमानस को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय ही वह स्थल होता है, जहाँ देश के भविष्य का निर्माण होता है। छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास करना भी विद्यालयों का ही उत्तरदायित्व होता है। सीनियर अकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल व क्लब के सदस्यों ने कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

दी गुड खंडसारी ग्रैंन मर्चेंट एसो की डायरेक्टरी का हुआ विमोचन
मुजफ्फरनगर। दी गुडखांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल द्वारा छपाई गई सदस्य निर्देशिका( डायरेक्टरी ) दी गुड खंडसारी एसो के अध्यक्ष संजय मित्तल द्वारा विमोचन किया गया मंत्री श्याम सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व में छपी डायरेक्टरी काफी पुरानी थी जिसमें नंबर काफी बदल चुके थे इसलिए इस वर्ष नई सदस्य निर्देशिका छपवाकर सभी सदस्यों को वितरित की जा रही है जिससे व्यापार में काफी लाभ होता है सभी सदस्यों ने डायरेक्टरी की सराहना की इस शुभ अवसर पर अध्यक्ष संजय मित्तल मंत्री श्याम सिंह सैनी मुख्य न्यायाधीश हरिशंकर मुंदडा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बंसल उप मंत्री जितेंद्र कुच्छल दिनेश चौधरी अंकित गर्ग नितिन सिंघल राजेश गोयल श्याम सुंदर निरंजन कुमार संदीप गुप्ता मनमोहन मुंदडा नितिन संगल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

 

उपजिलाधिकारी बुढ़ाना ने फरियादियों की समस्याएं सुनी
बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी बुढाना द्वारा अपने कार्यालय मे आये फरियादियो की शिकायतो/समस्याओ को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराते हुए े उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी महोदया द्वारा अपने कार्यालय मे आये फरियादियो फरियादियो की शिकायतो ध् समस्याओ को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनका त्वरित निस्तारण कराने के संबधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

एक वटवृक्ष जरूर लगाएः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वट सावित्री व्रत का दिन है, वटवृक्ष की पूजा का सनातन धर्म में बहुत महत्व है थोड़ा वैज्ञानिक रूप से अगर हम जान तो वट वृक्ष इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि है इसकी पत्तियां १ घंटे में ५ मिली लीटर ऑक्सीजन छोड़ती है,वट वृक्ष की छाल का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ती है, वट वृक्ष के नीचे सामान्य तापमान से १० डिग्री कम होता है, यह वट वृक्ष भागवत कथा का साक्षी है और शिव का प्रिया वृक्ष है, यदि कभी जीवन में तनाव अधिक हो तो कुछ समय वटवृक्ष के नीचे जाकर बैठना चाहिए बहुत लाभ होता है, महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने कहा किआज एक वटवृक्ष जरूर लगाए यह धार्मिक रूप से तो विशेष है ही वैज्ञानिक रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है।

 

9 वारण्टी अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार
शाहपुर। मुजफ्फरनगर में वारण्ट/वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा ०९ वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण मंजूर पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम सोरम, अरविन्द पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम निरमाना, दीपक पुत्र राजेश, सतेन्द्र पुत्र महेन्द्र, दीपक पुत्र रामपाल, अनीश पुत्र नसीरा, तेजवीर पुत्र जयपाल, इम्तियाज पुत्र उमरदीन, रहमत पुत्र उम्मेद निवासी ग्राम हजनूरनगर थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा अभियान के महत्व को समझाया
मुजफ्फरनगर। एसवीएम महाविद्यालय में पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में कॉलेज प्राचार्य तथा बैंक प्रबंधक अमित कुमार ने एवं सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने एक एक पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा अभियान के महत्व को समझने का प्रयास किया तथा साथ-साथ या नारा दिया श्पेड़ लगाना है पर्यावरण को बचाना हैश् जितना पर्यावरण संरक्षण होगा उतनी ही वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा में बढ़ोतरी होगी तथा साथ ही साथ समस्त जीव जंतुओं को सांस लेने में आसानी होगी जिस प्रकार कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा में वृद्धि हो रही है ठीक उसी प्रकार मानव ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है इस प्रकार पेड़ लगाना जरूरी है और ऑक्सीजन को बढ़ाना आवश्यक है जिससे समस्त जीव जंतु अपने जीवनयापन को बढ़ावा मिल सके पर्यावरण हमारा घर है और इस घर को चलाने के लिए पेड़ लगाना आवश्यक हैं आज पेड़ की कमी के कारण ही हमारा ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के कारण हमारा जीवन बहुत किलिस्ट हो गया है साथ ही साथ बहुत सारी बीमारियों ने जन्म ले लिया है और वर्तमान में हम इसका सामना भी कर रहे हैं जैसे करोनॉ जैसी महामारियों से निपटने के लिए हमें पेड़ लगाना अनिवार्य हो गया है ताकि भविष्य में हम इसका सामना कर सकें

 

शुकतीर्थ में जुटी श्रद्धालुओं की भीड
मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ स्थल शुक्रताल में आज वट सावित्री अमावस्या के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। जनपद सहित आसपास के विभिन्न जनपदों एवं ग्रामीण अंचल से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मोक्ष दायिनी मां भागीरथी के तट पर पहुंचकर गंगा स्नान किया तथा अपने पितरों को तर्पण किया। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं ने पौराणिक तीर्थस्थली एवं श्री भागवत उद्गम पीठ शुकतीर्थ में स्थित विभिन्न मंदिरों हनुमत धाम, श्री गणेश धाम, दुर्गा धाम एवं श्री सुखदेव मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं महाभारत कालीन विशाल काय वट वृक्ष की परिक्रमा कर श्रद्धालु महिला पुरुषों ने अपनी मनोकामना कामना की पूर्ति के लिए मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों, आश्रमों, गंगा घाट पर स्नान के साथ धर्म लाभ उठाया। जिला पंचायत एवं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई तथा श्रद्धालुओं को जाम का जाम न झेलना पड़े इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी की गई ।

 

पीआरवी पर तैनात आरक्षी ने बचाई जान
मुजफ्फरनगर। पीआरवी पर तैनात आरक्षी की तत्परता ने बचाई युवक की जान आरक्षी ने नहर में डूब रहे युवक को रात्रि में ही सकुशल बाहर निकाला । गत दिवस ०२ मोटरसाइकिल पर सवार ०३ व्यक्ति सहारनपुर की तरफ से मेरठ जा रहे थे । थानाक्षेत्र भोपा के निरगाजनी झाल के पास पहुंचने पर अचानक आई तेज हवा व धूल के कारण ०१ मोटरसाइकिल पर सवार ०१ व्यक्ति अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सहित नहर में गिर गया । उक्त व्यक्ति के साथियों एवं अन्य राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर पीआरवी २२३२ पर तैनात आरक्षी पंकज भाटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नहर के तेज बहाव तथा अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर में छलांग लगा दी तथा अथक प्रयासों से नहर में डूब रहे उक्त मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को सकुशल नहर से बाहर निकाला गया । रात्रि होने के कारण मोटरसाइकिल को नहर से नहीं निकाला जा सका है । मोटरसाइकिल सवार द्वारा आरक्षी का आभार व्यक्त किया गया ।

 

सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना आनलाइन संचालित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश सं0 06/2018/190/64-2-2018-1 (68)/2006 दिनांक 27 फरवरी 2018 के द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है। वर्ष 2024-25 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट‘ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़ें वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ‘ लेवल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन कियेजाने की तिथि 08 जून 2024 से 21 जून 2024 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट इंबांतकूमसिंतमनचण्हवअण्पद पर दिये गये लिंक एवं वइबबवउचनजमतजतंपदपदहण् नचेकबण्हवअण्पद से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश/समय-सारिणी उक्त वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है। आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वांतल, अशोक मार्ग लखनऊ/कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुजफ्फरनगर मे 21 जून 2024 सायं 5ः00 बजे तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन मे भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

 

युवा अधिवक्ताओं द्वारा छबील लगाकर किया गया शीतल जल वितरण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी में युवा अधिवक्ताओ के सहयोग से बढ़ती गर्मी को देखते हुए छबील ( जल वितरण सेवा ) का आयोजन किया गया जिसमें इंसानियत ही सबसे पहले धर्म है इंसान का संदेश दिया गया जिसमें मुख्य सहयोगी रू-देवेंद्र कुमार मिठालिया एडवोकेट, सचिन धारिया एडवोकेट,सन ऑफ कश्यप विकास कुमार एडवोकेट,अमन गोयल एडवोकेट,निखिल कुच्छल एडवोकेट ,बाबर त्यागी एडवोकेट,अभिषेक बर्मन एडवोकेट,अभिषेक पाल एडवोकेट(सिविल), अभिषेक खन्ना एडवोकेट ( इनकमटैक्स )शिवम तायल एडवोकेट,भूपेन्द्र आर्य एडवोकेट,ब्रिजेश कुमार एडवोकेट(इनकमटैक्स ),हर्ष त्यागी एडवोकेट,अतुल वर्मा एडवोकेट,अभिषेक खन्ना एडवोकेट(इनकमटैक्स ),रीना सैनी एडवोकेट,सुशील कुमार एडवोकेट ,पुष्पेन्द्र पाल एडवोकेट, निशुकान्त शर्मा एडवोकेट, दीपक एडवोकेट,धीरज प्रजापति एडवोकेट व अन्य युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

गर्म राख में पैर झुलसे
छपार। शुगर मिल से लाकर डाली गई गर्म राख में फंस कर बरला निवासी फरीद के पैर झुलस गये। बड़ी मुश्किल से राहगीरों ने उसे बाहर निकाला।
खाईखेडी चीनी मिल से ठेकेदारों ने ट्रैक्टरों में लादकर हाईवे के गरबी रजबहे के निकट व मार्ग पर बने गहरे गड्ढों तथा बरला बसेड़ा मार्ग पर गर्म राख डाली जा रही है। बरला निवासी युवक जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। जब वह हाईवे के गरबी रजबहे पुल के निकट पहुंचा तो वहां सड़क किनारे डाली गई राख में फंस गया। शोर मचाने पर राहगीरों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला मगर तब तक उसके पैर बुरी तरह झुलस चुके थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने डाक्टर के यहां उसका उपचार कराया। बरला क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व भी एक किशोर व एक किशोरी के पैर झुलस चुके हैं। घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने मामले में जानकारी होने से इनकार किया है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =