फिल्मी चक्कर

महिला कांस्टेबल ने मार दिया Kangana Ranaut को थप्पड़

Kangana Ranaut के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट बदसलूकी का मामला सामने आया है. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ की एक महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर कंगना रनौत को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद वहां काफी हंगामा शुरू हो गया. वहीं थप्पड़ वाली घटना होने के बाद मामले को लेकर वरिष्ठ सीआईएसएफ अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है. वहीं आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है.

Kangana Ranaut के राजनीतिक सलाहकार ने बताया कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने कंगना रनौत को थप्पड़ मारा. कंगना रनौत ने घटना को लेकर शिकायत भी दर्ज की है. साथ ही सीआईएसएफ गार्ड को हटाने की मांग की है.

Kangana Ranaut ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सिक्योरिटी चेक के दौरान सुराक्षा में तैनात महिला गार्ड ने उन्हें थप्पड़ मारा और गालियां दी. कंगना ने बताया कि सीआईएसएफ कांस्टेबल ने मुझे चेहरे पर मारा गया और गाली भी दी. उन्होंने कहा कि मैं सुरक्षित हूं लेकिन पंजाब में आतंकवाद को लेकर चिंतित हूं.

Kangana Ranaut दिल्ली जाने के लिए चंडीगढ़ हवाई अड्डे आयी थीं. इस दौरान सीआईएसएफ की एक महिला सिपाही ने कथित रूप से उन्हे थप्पड़ मार दिया. अधिकारियों ने बताया कि महिला सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि कंगना के विमान में सवार होने से पहले हवाई अड्डे पर तलाशी के दौरान सीआईएसएफ सिपाही ने कथित रूप से अभिनेत्री को थप्पड़ मारा. बता दें, हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा के लिए निर्वाचित होने वाली कंगना ने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 74 हजार मतों से हराया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + fourteen =