समाचार (Muzaffarnagar News)
दसवां अतर्रास्ट्रीय योग दिवस मनाया

शुक्रतीर्थ/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जनपद मु० नगर में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में भी गंगा घाट पर आज अंतरास्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया शुक्रवार की सुबह सवेरे गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में दण्डी आश्रम के संस्कृत छात्रों ने मंत्रोच्चारण के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गंगा घाट पर सुहावने मौसम के बीच मुजफ्फरनगर से आई महिला पतंजलि योग संगठन की सह जिला प्रभारी मिथलेश सिंह व योग शिक्षक सत्यम अहलावत ने योगाभ्यास कराया। यहां मिथलेश सिंह व सत्यम अहलावत द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ आसन,कटी चक्रासन,प्राणायाम,शव आसन,अनुलोम,विलोम,धनु आसन,वीर भद्र आसन, गरूड़ आसन,नटराज आसन आदि का अभ्यास कराया गया। यहां मिथलेश सिंह ने बताया की योग को प्रचार की आवश्यकता है योगा का प्रचार कर उसके लिये वातावरण तैयार करने की आवश्यकता है शरीर को निरोगी बनाने के लिये योगा को सीखना होगा। सत्यम अहलावत ने कहा कि युवाओ को योगा के प्रति जागरूक किया जा रहा है युवाओं को अनेक स्पर्धाओं में भाग लेना होता है जिसके लिये उच्च स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है। योग उच्च स्वास्थ्य का माध्यम है योग के लिये कोई साधन खरीदने अथवा किसी भी अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत नही पड़ती शरीर को मजबूत बनाने के लिये योग को अपनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जानसठ विपिन कुमार चौधरी,राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के डॉ.सुरेन्द्र कुमार,वर्मा,लेखपाल विकास धनगर,विनोद शर्मा,धर्मेन्द्र शर्मा,देवेन्द्र आर्य,राजपाल सैनी प्रधान,राजकुमार प्रधान,देवेन्द्र आर्य,वन विभाग के डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, वन दरोगा नन्द किशोर शर्मा, अमित कुमार,पुनीत कुमार,रवि कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा भोकरहेड़ी में आर्य समाज मंदिर में भी योगा कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल,ब्लॉक् मुख्यालय पर ब्लॉक् प्रमुख अनिल राठी ने भाग लिया।
धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में हुआ योग
मुजफ्फरनगर। धामपुर बायो ऑर्गेनिक लिमिटेड यूनिट मंसूरपुर में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस विधि विधान के साथ मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ चीनी मिल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार व महिला क्लब अध्यक्षा गीता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम का संचालन फैक्ट्री मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा ने किया तथा भारतीय योग संस्थान खतौली से पधारे योगाचार्य तेजिंदर भाटीया और योगाचार्या अंजली सिंह ने सभी को योग क्रियाएं कराई तथा योग की उपयोगिता एवं बारीकियां को समझाया और सभी से प्रतिदिन योग अवश्य करने की अपील की, चीनी मिल उपाध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में सभी को बताया कि हमें अपने शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना परम आवश्यक है तथा ष्महिला सशक्तिकरण के लिए योगष् के आधार पर आयुष मंत्रालय द्वारा ली थीम के अनुसार महिलाओं के लिए योग बहुत जरूरी है, इस अवसर पर महाप्रबंधक उत्पादन सरबजीत सैनी, मुख्य महाप्रबंधक वित्त पंकजअग्रवाल, शिव कुमार सिंह ब्रजराज यादव, करण सिंह, गजेंद्र सिंह, अनु रावत, रूबी तोमर,अनिल कुमार शर्मा,अशोक कुमार,साधुराम,अखिलेश तिवारी, ब्रह्मसिंह तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे।
वृहद् वृक्षारोपण अभियान हेतु किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। जिला प्रशासन द्वारा जनपद में वृहद् वृक्षारोपण अभियान हेतु स्थल चयन के लिए विभिन्न स्थलों का निरिक्षण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री संदीप भागिया, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग श्री कन्हैया पटेल एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा जनपद में ग्रीन कवर को बढ़ाने के लक्ष्य से अपर गंगा कैनाल (गंगनहर मार्ग) पर व्रहद वृक्षारोपण अभियान हेतु स्थल चयन करने के लिए स्थलीय निरिक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीगण द्वारा वन विभाग एवं सिंचाई विभाग व अन्य सम्बंधित अधिकारीयों के साथ व्रहद अभियान के लिए उपयुक्त स्थल के चयन के लिए मृदा की गुणवत्ता , स्थानीय पर्यावरण के लिए उपयुक्त वृक्षों की प्रजाति, वृक्षारोपण करने की नवीन पद्धतियों के साथ साथ विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए स्थलों का मूल्यांकन किया गया।
जीवन मे संयम से रहें यदि जीवन मे संयम है तो बडी से बडी बाधा दूर हो सकती हः आचार्य नयन सागर

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। 1008 आचार्य नयन सागर जी महाराज ने श्रृद्धालुओं के समक्ष अपने प्रवचन मे कहा कि जीवन मे संयम से रहें यदि जीवन मे संयम है तो बडी से बडी बाधा दूर हो सकती है।
मुनीम कालोनी स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर मे सवेरे श्रृद्धालुओ के समक्ष प्रवचन करते हुए महाराज श्री ने कहा कि अपना मनोबल बनाए रखे। जिस तरह भगवान पारसनाथ ने अपने जीवन मे संयम को अपनाया और सदाचारी रहे इसी प्रकार आपस संयम का पालन करें। अिंहंसा को अपनाए किसी जीव का दिल ना दुखायें। सभी से प्रेम का व्यवहार करें। यदि ऐसा करें तो आपका जीवन सफल है। इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन फोटो स्टेट वाले, समाजसेवी जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन आदि ने महाराज श्री का स्वागत किया तथा उन्हे श्रीफल भेंट किए। नगरपालिका की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, सभासद सीमा जैन, पूर्व सभासद विकल्प जैन आदि ने आचार्य श्री का आर्शीवाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मे भारी संख्या मे श्रृद्धालु मौजूद रहे। इससे पूर्व सवेरे करीब 6 बजे शिवचौक पर पहुंचे महाराजश्री का श्रृद्धालुओ ने जयकारे लगाकर स्वागत किया तथा उन्हे बैण्ड बाजो के साथ मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर लेकर आए।
योग से रहते है निरोगः डा० सोमेन्द्र तोमर
योग ऐसा प्रभावशाली माध्यम है जिसके द्वारा मन व मस्तिष्क को संतुलित रखा जा सकता हैः प्रभारी मंत्री
योग एक ऐसा अनमोल खजाना है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिएः मण्डलायुक्त

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। प्रभारी मंत्री डा० सोमेन्द्र तोमर ने आज डी०ए०वी० इंटर कालेज में आयोजित दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ करते हुए कहा कि योग मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन हमें योग करना चाहिए। उन्होने कहा कि योग निरोग रखता है और मन मस्तिष्क को संतुलित रखता है और इंद्रियों को नियंत्रित करता है। उन्होने कहा कि पूरे विश्व में योग किया जाता है। उन्हेने कहा कि योग के द्वारा हम बहुत से रोगो पर नियंत्रण करते है। उन्होने कहा कि स्वयं योग करे और अपने परिजनों एव आस पास के लोगो को भी योग के प्रति प्रेरित करे। उन्होने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण में योग एक अचूक मंत्र है। उन्होने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा रही है और ऋषि मुनियो के द्वारा भी योग की शिक्षा दी जाती थी और प्राचीन ग्रथों में भी योग के महत्व के बारे में उल्लेख है। आज के समय में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तथा तनावमुक्त रहने के लिए योग को महत्वपूर्ण मानते हुए लोगो ने इसे अपनाया है। मा० प्रभारी मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है। उन्होने कहा कि योग हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाये रखने के लिए अचूक मंत्र है। उन्होने कहा कि योग से शरीर के अन्दर एक नयी स्फूर्ति का संचार होता है और हमारा शरीर निरोगी रहता है। उन्होने कहा कि योग से हम आज के परिवेश में अपने जीवन को सुखी बना सकते है और इस प्रदूषित वातावरण में योग के द्वारा अनेको बीमारियो से निजात पा सकते है। कहा कि योग केवल रोगो से छूटकारा पाने का साधन ही नही बल्कि स्वस्थ रहने की गारण्टी भी है। उन्होने कहा कि योग शरीर,मन व आत्मा को संतुलन में रखता है और निरोग रखता है। उन्हेने कहा कि शरीर को स्वस्थ व दीर्घायु रखने के लिए नित्य योग करे। उन्हेने कहा कि अनियमित जीवन शैली जनित रोगो में योग के विभिन्न आसन कर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्हेने कहा कि सभी संकल्प ले प्रतिदिन येग करेगे और अपने परिजनों को भी करायेगे।
मण्डलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं तथा परिवार के साथ योग अपनाना चाहिए। उन्होने कहा कि योग एक आध्यात्मिक ज्ञान है साथ ही यह इद्रियों, शरीर एवं मस्तिष्क पर नियंत्रण रखने की कला भी है। उन्होने कहा कि योग आंतरिक शक्तियों में समन्वय करता है और एकाग्रता बढाता है और आत्मिक शक्ति को जाग्रत करता है। उन्होने कहा कि यह एक ऐसा अनमोल खजाना है जिसका सभी को लाभ उठाना चाहिए। उन्होने कहा कि स्वस्थ और खुशहाल जिन्दगी को जीने के लिए आज पूरी दुनिया ने योग के पथ का अनुसरण किया है। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद से बडी संख्या में लोगो ने इसे अपनाया और इसका लाभ उठाया है। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री डा० सोमेन्द्र तोमर, वरिष्ठ अधिकारियों,आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि एवं सहयोगी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को मोमेन्टों एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० गजेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकाश कश्यप, एसडीएम, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, अभिषेक चौधरी, अचिंत मित्तल, सहित बडी संख्या में समाजसेवी संस्थाओं, जिलास्तरीय अधिकारियों तथा जनपद के गणमान्य नागरिकों तथा स्कूल/कॉलेज के छात्र/छात्राआें ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के आसन की विभिन्न क्रियायें की। कार्यक्रम में पंतजलि योगपीठ की श्रीमती प्रभा नगाईच व प्रविन्द्र बालियान, एवं आर्ट आफ लिविंग से डा० सोनिया लूथरा द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एंव यूनानी अधिकारी डा० इसमपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं अन्य सभी सहयोगी संस्थाओं व विभागों का आभार व्यक्त किया गया।
पुलिसकमिर्यो के साथ किया गया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-२०२४ के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिसकमिर्यो के साथ किया गया योगाभ्यास। पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास को अपने जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहने का दिया गया संदेश। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-२०२४ के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिसकमिर्यो के साथ योगाभ्यास किया गया। योगाचार्य अंकित गौतम द्वारा मौजूद समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रखने हेतु योगाभ्यास कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को योग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी देते बताया गया कि योग बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, योग ना केवल मानसिक एवं शारीरिक लाभ भी प्रदान करता है, योग से रक्त संचार भी बढ़ता है। इसके साथ ही सभी को दैनिक जीवन में योग को सम्मलित करने हेतु बताया गया। तत्पश्चात योगाचार्य अंकित गौतम को स्मृति चिंह भेंट किया गया तथा पुलिस मार्डन स्कूल में आयोजित निबंध एवं चित्र कला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले पुलिस परिवार के बच्चो मानवी, लविश, विधि भारती व अनन्या मुच्छल को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस लाइन में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानो/शाखाओं पर पुलिसकर्मियों द्वारा योग किया गया।
३ शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीनों पर २५-२५ हजार था इनाम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड पर बसुंधरा से सहावली जाने वाले रास्ते पर थाना नई मंडी पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा चौकिंग अभियान चलाया हुआ था, तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया, परंतु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल को लिंक रोड की तरफ लेकर भागने लगे। बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया,बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस के द्वारा खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी। जिसके पश्चात पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में तीन बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान सुनील खड़गा, प्रताप खड़गा,अंकित जोशी है,पकड़े गए। इन बदमाशों के ऊपर २५,२५ हजार रुपये का इनाम था। जो थाना नई मंडी से वांछित चल रहे थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने ३ लाख रुपये नगद,आभूषण,फर्जी आईकार्ड,एक मोटरसाइकिल बिना नंबर की,ओर ३ तमंचे ३ जिंदा व ३ खोखा कारतूस ३१५ बोर के बरामद किए है। पकड़े गए बदमाशो से जब पूछताछ की गई तो सुनील खड़गा ने बताया की हम नोकर बनकर लोगों के घर में काम करते है तथा मौका देखकर नगदी व आभूषण आदि कीमती सामान चोरी कर लेते है तथा चोरी के सामान को नेपाल में ले जाकर अपने घर दे देते है। इसके पश्चात उसने बताया कि वह नीरज जैन पुत्र लल्लू के यहां काम करता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नगदी व आभूषण चोरी किए थे।
अलीगढ़ में २२ वर्षीय दलित युवक की हत्या के विरोध में इंसाफ की मांग
मुजफ्फरनगर। जनपद के कचहरी परिसर में स्थित जिलाधिकारी कार्यलय पर अखिल भारतीय परिसंघ उत्तर प्रदेश पश्चिम के बैनर तले संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। और मांग की कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दबंगों के द्वारा जिस तरीके से २२ वर्षीय दलित युवक गौरव जाटव की हत्या की गई है यह घोर निंदनीय है। इस हत्याकांड में जो भी आरोपी संलिप्त है उन सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। ३१ मार्च को २२ वर्षीय युवक गौरव जाटव का अपहरण कर लिया गया था। जिसकी गौरव जाटव के पिता ने १ जून २०२४ को नाम जद रिपोर्ट थाने पर लिखवाई गई थी,३ जून २०२४ को गौरव जाटव का शव नहर से बरामद हुआ था जिससे पता चला कि गौरव की आंख फोड़कर जीभ काट कर रीड की हड्डी तोड़कर हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई है। कुछ दिन पहले गौरव जाटव का दबंगो से मोटरसाइकिल टकराने को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें दबंगों ने ८ दिन में गौरव की हत्या करने की धमकी दी थी। गौरव की हत्या के २० दिन बीत जाने के पश्चात भी प्रशासन के आला अफसर ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। इसलिए हम चाहते हैं कि पीड़ित के परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा तत्काल रूप से दिया जाए। और पीड़ित परिवार का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए,पीड़ित परिवार को सीआरपीएफ की सुरक्षा प्रदान की जाए। इस घटना की सीबीआई जांच अवश्य कराई जाए,इस हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
फुगाना। देर रात्रि को थाना फुगाना पुलिस को डायल-११२ के माध्यम से रामनिवास पुत्र आशाराम निवासी ग्राम खेड़ीगनी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर के साथ मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना फुगाना पुलिस तथा पीआरवी मोबाईल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो परिजनों द्वारा बताया गया कि अकरम पुत्र खुर्शीद व शोएब पुत्र मेंहदी हसन निवासीगण ग्राम खेड़ीगनी थाना फुगाना, मुजफ्फरनगर आदि द्वारा रामनिवास उपरोक्त के साथ मारपीट की गयी है। थाना फुगाना पुलिस द्वारा रामनिवास उपरोक्त को मेडिकल परीक्षण हेतु सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उसके शरीर का निरीक्षण किया गया तो कोई जाहिरा चोट नहीं थी, डॉक्टर द्वारा रामनिवास को ठीक तथा शराब के नशे में होना बताया गया जिस पर उसका लड़का गौरव अपने पिता को वापस अपने घर ले गया था। रात्रि में रामनिवास उपरोक्त की तबीयत पुनः खराब हो जाने के कारण परिजनों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी बुढाना में भर्ती कराया गया जहाँ से उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहाँ पर दौराने उपचार उसकी मृत्यु हो गयी है । थाना फुगाना पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है । पुलिस द्वारा ०३ लोगों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
कमला फार्मस में हुआ योग शिविर आयेजित
मुजफ्फरनगर। २१ जून २०२४ को भारतीय योग संस्थान पंजीकृत दिल्ली के भारतीय योग संस्थान मुजफ्फरनगर केन्द्र द्वारा कमला फॉर्म पर प्रातः ५ः०० बजे से ६ः३० बजे तक बड़े हर्ष के साथ१० वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया सबसे पहले गहरे लंबे स्वांस ,गायत्री मंत्र रवि दत्त धीमान द्वारा कराया गया तत्पश्चात, अजय सिंघल जी,डॉक्टर पंकज जैन, अंकित ,राकेश ढींगरा एवं केंद्र के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद सरस्वती वन्दना प्रेमिला गिरधर द्वारा कराई गई। इस अवसर पर अजय सिंघल ने बताया कि योग जीवन जीने की कला है। योग करके मानव निरोगी रहकर दीर्घायु हो सकता है। प्रत्येक योगासन, प्राणायाम, ध्यान, आहार, नियम में इतने लाभकारी रहस्य छिपे है कि इनकी व्याख्या करना कठिन है। भगवान श्रीकृष्ण को भी योगेश्वर कहा गया है महऋषि पतंजलि से लेकर अनेक ऋषियों ने योग की व्याख्या की है। आज के दूषित जल और पर्यावरण के समय योग को बाल्यकाल से ही अपनाना अत्यन्त लाभकारी है।
इसके बाद संस्थान द्वारा निर्देशित आसन प्रणायाम संजीव कुमार गोयल (क्षेत्रीय प्रधान),प्रेम सिंह राणा (जिला मंत्री), मंजू कंसल, गजेन्द्र राणा, विनीता मित्तल, सत्यप्रकाश जी, दिनेश, अंजू छाबड़ा द्वारा कराए गए, सूचनाएं एवम वर्ष भर में किए गए कार्यों के बारे मे ज्ञान चंद अरोड़ा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवम योग चिकित्सक द्वारा बताया गया।योग के माध्यम से जन मानव के लिए संदेश कुसुम जी द्वारा बताया गया। संगीतमय योग प्रदर्शन रेणु तायल द्वारा किया गया। योग गीत सोनिया नारंग द्वारा गाया गया। नियमित योग साधना के लाभ जिला प्रधान सुभाष जी द्वारा बताया गया। अतिथियो द्वारा भीं योग के विषयो के बारे में विस्तार से बताया गया, पंकज जैन जी बड़े सुंदर तरीके से योग में भ्रामरी प्राणायम का महत्व बताया और कहा की बच्चो एवम युवा को भी योग करना चाहिए। अजय सिंघल, अंकित एवम राकेश ढींगरा जी द्वारा योग के साथ साथ वृक्ष भी लगाए ।शांति पाठ नीरज राणा द्वारा कराया, एवम प्रो. आर के गर्ग (संरक्षक) द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। प्रसाद वितरण में मुंजाल जी (टैंट हाउस वाले), धर्मवीर जी, रवि जी, प्रमोद जी, शशी राज जी (के एल मेडीकल वाले), शशी जैन जी, परमिला राय, अलका शर्मा, सुशीला जी, जियालाल जी,विपिन जी,आदि के द्वारा कराया गया। सभी आसनों का प्रदर्शन विनोद शर्मा एवम मधु जी द्वारा बड़े ही सुन्दर तरीके से किया गया। प्रचार में सहयोग राकेश शर्मा, आनंद, कुलदीप, संजीव तोमार,अरविंद, दिनेश, रिषीपाल, नीरज, शरद, राजेंद्र कौशिक, रविंद्र चौधरी आदि की रही। आज इस प्रोग्राम में सैंकड़ों की संख्या में साधक साधिकाएं उपस्थित रहे।
योग दर्शन आत्मा से जुड़ने के लिए बहुत जरूरी
मुजफ्फरनगर। आत्मा से जुड़ने के लिए योग दर्शन बहुत जरूरी है। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले योग महोत्सव को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस योग दिवस आज के मुख्य अतिथि श्री राकेश बिंदल जी रहे। विद्यालय के प्रबंधक माननीय विनोद संगल, उपाध्यक्ष महेश गर्ग, गुडविल संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, सचिव होतीलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहनी, संयोजक मुकुल दुआ जी एवं देवराज पँवार आदि, भारत विकास परिषद समृद्धि शाखा के अध्यक्ष पंकज बंसल, सचिव अचिन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमर माहेश्वरी, महिला संयोजिका ऋचा गुप्ता आदि, डायरेक्टर एम. के. गुप्ता, विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर श्री आशीष त्यागी, जुनियर विंग की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान, काउंसलर श्रीमती कंचन सोनी जी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ओऽम् का उच्चारण और सूर्य नमस्कार के साथ किया गया। सूर्य नमस्कार के पश्चात विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया गया। जिसमें विभिन्न
जो करेगा योग, वही रहेगा निरोग
मुजफ्फरनगर। श्री राज दुर्गा योगासन केंद्र पर रेलवे फाटक रेशू विहारविश्व योग दिवस मनाया गया। इसमे – महिलाओ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग जीने को एक कला है जीवन का शुद्ध वायु , धरती , आकाश , अग्नि , जल के साथ धरती जोड़ते हुये प्रकृति के करीब रखना चाहिए। जीवनशैली को अनुशासित् नियमित रखकर व संतुलित खानपान प्रयाग करना चाइए। योग शिविर योग प्रशिक्षका कोर्ति अहलावत के सानिध्य में हुआ श्शाविर में इन्द्रा, सोनिका, नीरज, राजेश्वरी,अनिता,राधिका,पिंकी,सुधा, ममता मादि मौनूद रहे, अंत में महिलाजो को प्रमाण-पत्र देकर भी वितरित किये गये।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आर्केड फॉर्म नदी रोड मोहल्ला गौशाला मुजफ्फरनगर में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं आर्केड फॉर्म के स्वामी श्री विपिन बालियान जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर जीत सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ कराई। तत्पश्चात यज्ञ दत्त आर्य ने ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटि चालन तथा घूटना चालन क्रिया करवाई, ताड़ासन, वृक्षासन ,अर्ध चक्रासन ,पादहस्तासन क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ने ,अर्ध चक्रासन और त्रिकोन आसन योग शिक्षिका रजनी मलिक ने, भद्रासन और वक्रासन अंकुर मान ने, वज्रासन उष्ट्रासन शशक ,आसन उत्तान मंडूकासन केंद्र प्रमुख नीरज बंसल ने, हास्य आसन केंद्र प्रमुख राकेश गोयल ने, मकरासन ,भुजंगासन शलभासन योग शिक्षक कविंद्र बालियान ने, पवनमुक्त आसन, सेतुबंध आसन ,अर्ध हलासन तथा शवासन केंद्र प्रमुख यशपाल ने तथा अनुलोम विलोम, कपालभाति ,शीतली तथा भ्रामरी प्राणायाम आचार्य रामकिशन सुमन ने, ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने करवाया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य में भारतीय योग संस्थान के निर्देशानुसार नियमित योग अभ्यास के लाभ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास करने से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है अर्थात शारीरिक ,मानसिक ,बौद्धिक और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। योग एक सुखी और स्वस्थ जीवन जीने की कला है। योग समाज को जोड़ने का कार्य करता है । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी श्री विपिन बालियान ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है । आज योग दिवस समारोह भारत ही नहीं वरण विश्व के अधिकतर देशों में मनाया जा रहा है । योग के प्रथम दो अंग यम और नियम का पालन करने से स्वयं तथा समाज दोनों का हित होता है। केंद्र प्रमुख यज्ञ दत्त आर्य के द्वारा योग पर बहुत सुंदर मनमोहक भजन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के छात्र अमन सैनी तथा ऋतिक ने योग का विशेष प्रदर्शन किया। जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर जीत सिंह तोमर और रविंद्र आर्य ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉक्टर जीत सिंह तोमर ने सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोगों में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। जिनमें मुख्य रूप से भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री योगेश्वर दयाल, डॉक्टर वीर सिंह रोहल, डॉक्टर सहदेव आर्य ,संस्थान के जिला संगठन मंत्री डॉ अमित कुमार ,विपिन शर्मा ,क्षेत्रीय प्रधान राजमोहन गुप्ता, सुशील कुमार, एडवोकेट अरुण कुमार शर्मा, हर्षवर्धन, विशाल कुमार ,आर्य समाज शहर की जिला मंत्री श्रीमती मंजू त्यागी, मंजू चौधरी ,पूनम शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के उपरांत शांति पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन(रजि०) ने अपनी छमाही बैठक का आयोजन मारवाड़ी भोज होटल के प्रांगण में कार्यशाला आयोजित कर संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया, कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा दवा व्यापार में आ रहे नए नियमों और जीएसटी में आ रही कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की, कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री सचिन त्यागी के द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान के द्वारा की गई, सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के द्वारा अपने संगठन की मोतियों की माला में जिला परिषद प्रांगण से वरिष्ठ दवा व्यापारी सुधीर मटोजा(आशु फार्मास्यूटिकल) एवं सार्थक मटोजा(नौब लैंब)और सिद्धार्थ एवं राघव शर्मा को फूल माला पहनकर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर संगठन में उनका स्वागत कर सभी को सदस्यता ग्रहण कराई एवं सुधीर मटोजा को सर्वसम्मति से जिला कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल ने कहा सुधीर मटोजा के जिला कोऑर्डिनेटर के पद पर आने से जिला परिषद दवा बाजार एवं व्यापार में मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को मजबूती मिलेगी, चेयरमैन सतपाल ने कहा आशु फार्मास्यूटिकल पुरानी फर्म के साथ साथ स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं और मैं उनका संगठन में हृदय की गहराइयों से हार्दिक स्वागत करता हूं, संरक्षक डॉ०आर०के० गुप्ता ने सभी दवा व्यापारियों से अनुरोध किया कि औषधि को बिल से खरीदे बिल से बेचे, कार्यक्रम में कार्यकारी महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सोम, उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा (बिट्टू), पंकज तनेजा,रविंद्र छाबड़ा,नरेंद्र सैनी, सुबोध जैन, कुलदीप शर्मा, संदीप शर्मा, मुकेश शर्मा, संदीप चौहान, विशाल भार्गव, राजीव चौधरी, हरीश गुप्ता, रूपांकर गुप्ता, सुधीर यादव आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
जिला पिछडा मोर्चा भाजपा ने योग दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। जिला पिछड़ा मोर्चा भाजपा के तत्वाधान में मोर्चे के विजय वर्मा 6कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री8 ने अपने फिटनेस फ्रीक जिम गांधी कॉलोनी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को शहर के जाने-माने डॉक्टर मनोज काबरा, डॉ हेमंत सिंह एवं रोहिल वाल्मीकि जिला महामंत्री भाजपा, विजेंद्र पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामकुमार कश्यप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा, मनोज पांचाल जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा की उपस्थिति में धूमधाम से बनाया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील दर्शन थे उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और योग को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में लाने के लिए संकल्प दिलवाया, हरिओम शर्मा योग आचार्य ने बहुत ही अच्छे तरीके से सभी लोगों को योग करवा कर आनंद दिलवाया और साथ ही घुटनों की बीमारी और पेट की बीमारी को योग से किस तरह से ठीक किया जा सकता है के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी, डॉ मनोज काबरा ने प्रधानमंत्री मोदी जी के इस प्रयास की प्रशंसा की,और कहा योग व्यक्ति को दिमागी तौर पर भी मजबूत बनाता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को योग अवश्य करना चाहिए और अंत में विजय वर्मा ने योग की आवश्यकता को बताया और कहा की योग के द्वारा आज लाखों लोग हिंदुस्तान में नहीं बल्कि दुनिया के कोने में योगाचार्य के रूप में काम करके अपना रोजगार भी चला रहे हैं और हमारी अध्यात्म और संस्कृति का भी पूरे विश्व में प्रचार कर रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की स्थापना कर समूचे विश्व की शांति और व्यक्ति की अपनी शांति के लिए योग को फैलाने का जो संकल्प लिया था आज वह पूरा होता दिख रहा है इस कार्यक्रम में प्रेमी छाबड़ा पूर्व सभासद, बाल बहादुर, संजय वधवान, प्रशांत मक्कड़, अनिल आहूजा, विजय कालरा, अनिल नारंग, देवप्रीत सिंह, देवेंद्र पाल, अश्मित पांचाल, आरव पांचाल, अंकित उप्पल आदि लोग उपस्थित थे।
पीआर पब्लिक स्कूल में जोश के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
मुजफ्फरनगर। शरीर और आत्मा के लिए तोहफा है योग।
खुद को खुद से मिलने का मौका है योग।।
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) के पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया।यह पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग पर केंद्रित थी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। विद्यार्थियों ने योग और आज की विश्व स्थिति में इसकी प्रभावशीलता के बारे में बात की। सभी योग आसनों का पालन करने और अभ्यास करने के लिए प्रेरित हुए। कक्षा १२ और १० के छात्रों आदर्श,रौनक ,वासु ने दैनिक चर्या में होने वाले योग अभ्यास कराये। पहले वार्मिंग एक्सरसाइज की गई, फिर ताड़ासन, अधो-मुख, शवासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन और पश्चिमोत्ताना जैसे विभिन्न योग आसन किए गए। प्रत्येक आसन का महत्व विस्तार से बताया गया। छात्रों ने व्यायाम के साथ इस कार्यक्रम का आनंद लिया। स्कूल प्रधानाचार्या मानसी सिंघल जी ने इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सिर्फ शारीरिक मुद्राओं के बारे में नहीं है,यह आंतरिक सद्भाव और संतुलन की भावना को पोषित करने के बारे में है। यह हमारे छात्रों और शिक्षकों के लिए योग के कई शारीरिक और मानसिक लाभों को अपनाने का अवसर है, जिसमें लचीलेपन और ताकत में सुधार से लेकर बेहतर ध्यान और भावनात्मक कल्याण तक शामिल है।
यह दिन हमें याद दिलाता है कि योग का अभ्यास केवल चटाई तक ही सीमित नहीं हैय यह एक स्वस्थ, खुशहाल और अधिक संतुलित जीवन की ओर एक आजीवन यात्रा है। हमें अपने छात्रों और शिक्षकों के समग्र विकास को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता के एक अभिन्न अंग के रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने पर गर्व है।स्कूल निदेशक अनघ सिंघल जी और प्रबंधक अशोक सिंघल जी ने भी योगाभ्यास के इस कार्यक्रम में भाग लेकर योग किया और सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। आज के इस कार्यक्रम का संचालन कक्षा १० के छात्र नमन सिंघल और छात्रा मन्नत हसीजा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दिव्या शर्मा, राखी पाल, अजय कुमार ,शिखा ठाकुर, वैशाली त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।
भाजपा किसान मोर्चा ने मनाया योग दिवस
मुजफ्फरनगर। देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री मोदी के आह्वान और प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर आज २१ जून २०२४ अनर्ताष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे भाजपा नेता एवं योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमोहन तायल ने इस विषय की जानकारी दी।आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक मंडल और प्रत्येक मोर्चे पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजू अहलावत,चमन सिंह चौहान, डॉ राजकुमार वर्मा,मनोज लेमन,अशोक धीमान,मुकेश कुमार,मम्मचंद ठाकुर, यतेंद्र त्यागी प्रधान जी,सदाकत अली आदि उपस्थित रहे
सम्राट शाखा ने मनाया योग दिवस
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक २१.६.२०२४ दिन शुक्रवार को निम्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए – प्रथम योग शिविर पाणिनि आर्ष विद्याकुलम गुरुकुल बडेढी, छपार में प्रातः ५ बजे आयोजित किया गया। जिसमें परमकीर्तिशरण अग्रवाल (प्रा० संरक्षक) एवं रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट (विकास रत्न) का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों के साथ शाखा के सदस्यों व मातृशक्ति ने भी योग किया योग गुरु द्वारा बहुत सरल योग आसन्न कराये उन्होंने बताया कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है सुबह सुबह योग करने से मन प्रसन्न रहता है जिससे मनुष्य को पूरा दिन कार्य करना आसान हो जाता है। बिजेन्द्र गोयल जी की और से विद्यार्थियों को अन्डर गारमेंट्स व लेखन सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम चौयरमैन – कुलदीप भारद्वाज जी व श्रीमती शिखा भारद्वाज जी रहे ं। द्वितीय योग शिविर जिला मुजफ्फरनगर की समस्त शाखाओं द्वारा संयुक्त रूप से प्रातः ६.३० बजे से भागवन्ती सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालिज नई मंडी में आयोजित किया गया। शाखा के सदस्यों ने इस शिविर में भाग लिया । दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने में अध्यक्ष कीमती लाल जैन, सचिव गोपाल कंसल, महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, श्रीमती रीना सिंघल, डॉ नितिन जैन, बिजेन्द्र गोयल, जगरोशन गोयल, प्रवीण सिंघल, ई० पी.के, गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अजय गोयल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, संजीव अग्रवाल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट, मनोज गुप्ता, जी का पूर्ण सहयोग रहा।
कराटे ब्रांच का हुआ धमाकेदार शुभारंभ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। ४२ वर्षों से मार्शल आर्ट्स जगत में अपनी सेवाएं दे रहे जनपद के जाने-माने कराटे प्रशिक्षक शिहान वेदप्रकाश शर्मा एवं सैनसाई अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में २१ जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर द्वारका सिटी में आर्यपुरी स्थित कराटे अकेडमी के नेशनल अवार्ड विजेता ५१ कराटे खिलाड़ियों ने दमदार एवं आश्चर्य चकित प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया कार्यक्रम की अपार सफलता पर द्वारका सिटी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्री अमित वत्स,सचिव श्री मनोज कुमार, संरक्षक दरियाव सिंह, संजीव गर्ग, सत्यपाल सिंह, अंकित गोयल, आनन्द वर्मा , संजीव गुप्ता, आदेश त्यागी, श्री मनोज राठी ने कराटे खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए का शुभारंभ किया
योग दिवस का आयोजन
शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कालेज शाहपुर में योग दिवस का आयोजन कराया गया।जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रबंधक महोदय ने योग के बारे में बच्चों को जानकारी दी । जिसमें प्रधानाचार्या उषा अस्थाना और रिंकी रानी, आदेश, शिवानी अरोरा, अंजलि, ललिता शर्मा, तनु सैनी का सहयोग रहा।
चौधरी हरबंश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज में मनाया गया
मुजफ्फरनगर। चौ.हरबंश सिंह कन्या डिग्री कॉलेज मुबारिकपुर तिंगाई में छात्राओं ने बड़ी धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया। कॉलेज में उपस्थित भारतीय योग संस्थान खतौली से आए प्रांतीय प्रधान निर्मल, गगधाडी योग संस्थान केंद्र के केंद्र प्रमुख प्रवित, जिला प्रधान बाबूराम श्रीमती शशि गुप्ता, एवं जिला संगठन मंत्री श्रीमती अंजू विश्वकर्मा जी ने कार्यक्रम को सफल एवं रुचि कर बनाया। श्रीमती अंजू जी ने छात्राओं को सूक्ष्म आसान से लेकर ताड़ासन, वृक्षासन ,सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, गोमुखासन आदि आसनों को कराते हुए उनके लाभ भी बताएं। निर्मल ने छात्राओं को योग थीम महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर ओवरऑल हेल्थ पर फोकस करते हुए कहा कि इस दिन को महिलाओं के फिजिकली मेंटली इमोशनल एंड सोशल डेवलपमेंट के लिए मनाया जा रहा है कहा कि महिलाओं की सशक्तिकरण से ही समाज का उत्थान होना संभव है। इस अवसर पर कॉलेज उप प्रबन्धक श्री हरबीर सिंह , प्राचार्या डॉ.सारिका शर्मा ने इन्हें सम्मानित करते हुए छात्राओं को योग के प्रति सन्देश दिया। कॉलेज के अन्य प्रवक्ता गण योग शिक्षिका श्रीमती रितु मलिक, श्रीमती अनुराधा तंवर, श्रीमती मीनाक्षी पुंडीर, श्रीमती मोनिका मणि, डॉ फरहीन जावेद, कु. अंशिका शर्मा और श्री प्रदीप जी योग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
योग शिविर आयोजित
बुढ़ाना। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में शासन के आदेश के अनुपालन में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदया के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त स्टाफ व उपस्थित विद्यार्थियों की उपस्थिति में दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर कला में शासन के आदेश के अनुपालन में आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव जी के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त स्टाफ व उपस्थित विद्यार्थियों की उपस्थिति में राकेश बंसल सहायक अध्यापक के द्वारा सभी उपस्थित व्यक्तियों को योग के महत्व की जानकारी दी गई व कुछ सूक्ष्म व्यायाम व प्राणायाम को कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा बच्चों को अपने जीवन में योग को धारण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस प्रकार से योग दिवस पर बच्चों को योग के महत्व की जानकारी देने के पश्चात शासन के आदेश के अनुपालन में उपस्थित बच्चों को फल वितरित किया गया।
योग दिवस मनाया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिप अबेकस न्यू मंडी के छात्रों ने योग दिवस पर आसन करके दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बच्चों ने अपनी सेंटर डायरेक्टर रीना अग्रवाल के साथ मिलकर योग के विभिन्न आसनों को प्रदर्शित किया। जिसमें च्च्स्वयं एवं समाज के लिए योगज्ज् थीम पर आयोजित कर दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में मनाया। आत्म सकारात्मकता के द्वारा शरीर और मन को किस तरह से स्वस्थ रखना है। इस योग दिवस के जरिए पूरे विश्व में संदेश दिया जा रहा है। सेंटर डायरेक्टर रीना अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले १० वर्षों से लगातार इस दिवस को अपने सेंटर पर आयोजित करते हैं और बच्चों में योग के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न की है। इसके अतिरिक्त स्वस्थ एवं संतुलित आहार करते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखना है इसके विषय में भी बच्चों को जानकारी दी गई।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में ग्रीनलैंड मॉडर्न जू०हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर बच्चों ने जमकर योग किया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बच्चों को आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार आसन और प्राणायाम करवाए तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में विस्तार से बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है । योग वेदों से लिया गया है। सन २०१५ में मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की गई आज विश्व के लगभग १९० देश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं । योग से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। बच्चों की बुद्धि का विकास होता है। बच्चों के अंदर सद्गुणों की वृद्धि होती है । बच्चों को सही दिशा देने का कार्य योग के द्वारा ही संभव है । उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के निदेशक श्रीमान विनय श्रीवास्तव, नरेंद्र पाठक जी ,श्री दिव्य रंजन जी, शिवम गुप्ता जी एवं संस्थान के अध्यक्ष महोदय और अन्य सभी अधिकारियों के सहयोग और निर्देशन में त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन ग्रीन लैण्ड माडर्न जू० हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद में गुरुवार द एस डी पब्लिक स्कूल, द्वारिका सिटी जानसठ रोड में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों हेतु एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने विशिष्ट रुचि दिखाते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस एक विशेष थीम च् स्वयं और समाज के लिए योगज् के साथ मनाया गया है। जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत कल्याण के साथ-साथ समाज तथा वैश्विक स्वास्थ्य एवं शांति को बढ़ावा देना है।
योग अपनाएं जीवन स्वस्थ बनाएं
खतौली। नगर के श्री कुन्दकुन्द जैन इण्टर कॉलेज में प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग के निर्देश पर योग प्रदर्शन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्रायें बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम संयोजन व्यायाम शिक्षक विकास मोतला ने किया। भारतीय योग संस्थान खतौली से पधारे अतिथि साधक राकेश गुप्ता तथा गीता जैन ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया तथा इन आसनों से होने वाले लाभ के बारे में सभी को अवगत कराया। छात्र छात्राओ ने विभिन्न योग क्रियाओं तथा आसनों का प्रदर्शन किया। योग के महत्व एवं प्रयोग के बारे में जागरूक करते हुए प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया जीवन में योग का प्रयोग हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है। छात्र-छात्राओं को मत्स्यासन वज्रासन ताडासन सिंह गर्जना हास्यआसन सूर्यनमस्कार प्राणायाम कपालभाति अनुलोम विलोम भ्रामरी शीतली आदि योगासनों के बारे में बताया। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी योग के लिए बहुत सजग है और प्रत्येक भारतवासी को इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। १७ जून से २१ जून तक योग से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। २१ जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने के निर्देश हैं। संपूर्ण विश्व में इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम योग से महिला सशक्तिकरण है। महिलाओं में हमें जागरूकता का प्रचार प्रसार करना है। इस थीम का उद्देश्य योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को कल्याण एवं स्वास्थ्य प्रदान करना होगा।
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने के लिए योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। दिन में एक बार योग अवश्य करें। । हल्का सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है छात्र-छात्राएं योग को अपनाकर शरीर को स्वस्थ एंव फुर्तीला बनाएं।योग हमें भारतीय संस्कृति से जोड़ता है।आज के कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुराग जैन दलीप सिंह प्रमोद मोतला राजकुमार जैन हितेश कुमार चंदन शर्मा प्रियंका जैन सत्येंद्र मलिक रूपक वर्मा मदन गोपाल अतुल प्रताप नवीन सचिन संध्या नागर नूतन देवी एकता मीनाक्षी दीपा नीतू रीतु लवी बबीता गौरव डा.अमित जैन कुलदीप देवराज चौहान मनोज पायल सुधीर पांडेय अजय जैन रसना नीरज शर्मा आयशा प्रतिज्ञा अंशु जैन विनीत शर्मा सहित कॉलेज परिवार का सहयोग रहा।


