News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

शातिर अभियुक्त को पकडाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में साकेत चौकी प्रभारी रेशमपाल सिंह व व उनकी टीम ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितना शातिर हो वह पुलिस के लंबे हाथों से बच नही सकता।ऐसे ही एक अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया जिसने वर्ष २०१७ में यूको बैंक प्रकाश चौक स्थित से अपनी मां अनिता राज मकान सम्पत्ति थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नाम पर असल बैनामा की फर्जी व कुटरचित बैनामा तैयार करके फर्जी बैनामा बैक में बैनामा बंधक करके २४ लाख रूपये का ऋण लेने वाले बैंक से धोखाधड़ी की थी,जिसपर वादी शिव अग्रवाल यूको बैंक मैनेजर ने ८ फरवरी २०२३ में मुकदमा थाना सिविल लाइन पर लिखवाया था जिसकी विवेचना साकेत चौकी प्रभारी रेशमपाल सिंह कर रहें थें जिसपर आज मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रतीक राज अरोड़ा पुत्र कैलाश राज अरोड़ा निवासी थाना सिविल लाइन हाल निवासी गली नंबर ३ शिव नगर कुकड़ा थाना नई मंडी से अभियुक्त के मकान से गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

 

 

जिलाधिकारी द्वारा ई ऑफिस पोर्टल का विधिवत शुभारंभ।Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की उपस्थिति में ई- ऑफिस का शुभारंभ किया गया। ई-ऑफिस पोर्टल पर अपना प्रथम आदेश जारी कर ई-ऑफिस प्रक्रिया को आरंभ किया। जनपद में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय शर्मा की उपस्थिति में ई- ऑफिस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम ई-ऑफिस पोर्टल पर अपना प्रथम आदेश जारी कर ई-ऑफिस प्रक्रिया को आरंभ किया एवं उन्होंने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप सभी कार्यालय को पेपर मुक्त बनाने की दिशा में यह अभिनव प्रयास है! जनपद मुजफ्फरनगर इस प्रयास को पूर्णतया संभव बनाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनपद के कलेक्ट्रेट कार्यालय पेपर मुक्त किए जाएंगे एवं सभी पटल पर कार्यालयों की फाईल का मूवमेंट ई- ऑफिस पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। इस अवसर पर ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन, नेटवर्क इंजीनियर रवि कुमार उपस्थित रहे!

 

3 शातिर गौकश सहित पांच पुलिस मुठभेड में गिरफ्तारMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ ०३ गौकश अभियुक्तगण घायल सहित ०५ अभियुक्तगण गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, ०१ एसयूवी गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद। जनपदमें गौकश अभियुक्तगणों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत , पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्रपाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्रा थाना बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में दिनांक ११/१२ का रात्रि में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ ग्राम विज्ञाना नहर पटरी के पास से ०३ गौकश अभियुक्तगण घायल सहित ०५ गौकश अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, ०१ एसयूवी गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय हैकि ०८ जुलाई को थानाक्षेत्र बुढ़ाना के अन्तर्गत अज्ञात के द्वारा गौकशी की घटना कारित की गयी थी तथा गौवंश के अवशेषों को ग्राम चन्धेड़ी-बसी मार्ग पर फैंक कर भाग गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर अज्ञात के विरुद्ध मु०अ०सं० २७६/२४ धारा ३/५/८ सीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना बुढ़ाना पुलिस टीम का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली की दिनांक ०८ जुलाई को गौकशी की घटना करने वाले अभियुक्तगण आज फिर विज्ञाना नहर पटरी के पास गौकशी की घटना करने की फिराक में हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम बिना देरी किये मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंची और अभियुक्तगण की घेराबन्दी की तो अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की तथा एसयूवी गाड़ी से विज्ञाना-जौला नहर पटरी पर भाग निकले । गौकश बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में है०का० २८५ नीरज त्यागी घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा गौकश बदमाशों का पीछा किया गया। बदमाशों द्वारा चलती गाड़ी से भी पुलिस टीम पर फायरिंग की जाती रही। बदमाशो द्वारा गाडी को विज्ञाना-जौला नहर पटरी से कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया जहां तीव्र गति व मोड होने के गाडी खाई में उतर गयी । गाडी में सवार बदमाश गाडी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०३ गौकश बदमाश घायल हो गये तथा ०२ बदमाशों को मौके से आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिय गया। बदमाशों के ०३ अन्य साथी रात्रि व खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा फरार बदमाशों को पकडने हेतु कांबिग की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ रास गौवंश, गौकशी के उपकरण, ०१ एसयूवी गाड़ी तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घायल अभियुक्तगण तथा है०का० नीरज त्यागी को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घायल/ गिरफ्तार अभियुक्तगण एजाज पुत्र अब्दुल करीम नि० ऊंचा सद्दीक नगर भूमिया का पुल, लिसाडी गेट मेरठ । (घायल), भूरा पुत्र नूरइलाही नि० श्यामनगर लिसाडीगेट, मेरठ, गुलजार पुत्र सीनू नि० नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर (घायल), शौकत पुत्र जाबिर नि० नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर (घायल), सोनी पुत्र जाबिर नि० नगला रियावली थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ।
वांछित/फरार अभियुक्तगण अब्दुल रहमान पुत्र सीनू नि० नगला रियावली थाना रतनपुरी, समरेज पुत्र शरीफ नि० नगला रियावली थाना रतनपुरी, वजीर पुत्र अज्ञात पता अज्ञात। जिसके कब्जे से ०१ रास गौवंश, ०५ तमंचा मय ०८ जिन्दा तथा ०५ खोखा कारतूस ३१५ बोर, गौकशी के उपकरण, ०१ महेन्द्रा एक्सयूवी ५०० कार बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका गौकशी करने का एक संगठित गिरोह है तथा उनके द्वारा छुट्टा गौवंशीय पशुओं की गौकशी कर गौमांश को गाडी में भरकर विभिन्न स्थानों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ०नि० संदीप कुमार, ललित कसाना, सन्दीप चौधरी, अरूण बंसल, राजदीप सिंह, है. कां. नीरज त्यागी, संजय कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, निर्वेश कुमार, कां. नकुल सांगवान, अनुज चौधरी, राजीव अत्री, इस्फाक, राजवीर, जितेदं्र, दिलीप कुमार थाना बुढ़ाना शामिल रहे।

 

फरियादियों की एसएसपी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । शासन द्वारा निर्गत आदेशों-निर्देशों के क्रम में प्रतिदिन की भांति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया । जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पॉंस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा गया । इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीयों/ थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों/थाना परिसर पर जनसुनवाई का आयोजन करते हुए जनता की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है ।

 

कांवड व मोहर्रम के दृष्टिगत चला सफाई अभियान
खतौली। खण्ड विकास अधिकारी खतौली के नतृत्व में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा आगामी त्यौहार कावंड व मौहर्रम के दृष्टिगत साफ सफाई करायी गयी। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में खण्ड विकास अधिकारी खतौली के नेतृत्व में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा ग्राम कैलावडा कलां व भाएंगी (भंगेला)में संचारी रोग, कांवड़ यात्रा व मोहर्रम के दृष्टिगत मुख्य रोड पर जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर ट्राली से श्रमिको व सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई का कार्य कराया गया।

 

पुलिस ने मुठभेड में दो दबोचेMuzaffarnagar News
मीरांपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ ०१ अभियुक्त घायल सहित ०२ अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर तथा थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र थाना मीरापुर के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा चौकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१अभियुक्त घायल सहित ०२ अभियुक्तगण को डिगडेरा रोड गैस एजेन्सी के पास रजवाहे की पुलिया से घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ चोरी की मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
११/१२ की रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस डिगडेरा रोड पर गैस एजेन्सी के पास रजवाहे की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चौकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान कुतुबपुर झाल की तरफ से ०१ मोटरसाईकिल पर सवार ०२ लोग आते हुए दिखाये दिये। जिन्हे टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल को वापस मोड तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले मोटरसाईकिल सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल की तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। मोटरसाईकिल सवार बदमाश मोटसाईकिल को छोड खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०१ बदमाश घायल हो गया तथा उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कल लिया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से ०१ चोरी का मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण इरफान पुत्र मीरहसन निवासी ग्राम शाहपुर थाना गंगोह, सहारनपुर। (घायल), आशु उर्फ आसमोहम्मद पुत्र साकिब निवासी ग्राम बेगी नाजर थाना गंगोह, सहारनपुर। जिसके कब्जे से ०१ स्पलेन्डर मोटरसाईकिल यूपी १७ एफ ८२८९ (मु०अ०सं०- ६८२/१८ धारा ३७९ थाना कोतवाली नगर, हापुड़ से सम्बन्धित), ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा तथा ०२ खोखा कारतूस, ०१ चाकू है। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सड़क किनारे खडें मालवाहक वाहनों के टायर तथा अन्य सामान की चोरी करने की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है तथा चोरी किये गये टायरों व सामान को अपने अन्य साथियों की मदद से बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। आज हम चोरी के लिये रैकी करने के उद्देश्य से आये थे जिससे हम अपने साथियों की मदद से चोरी कर सके कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में उ०नि० वीरेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, विशाल राठी, अलीमुद्दीन, अंकित, टैलेश बाबू थाना मीरापुर शामिल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर अभियुक्तगण हैं। अभियुक्तगण द्वारा थानाक्षेत्र मीरापुर में एक वाहन के टायरों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना मीरापुर पर मु०अ०सं०- ८१/२०२४ धारा ३७९ भादवि पंजीकृत किया गया था। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा चोरी के उक्त अभियोग का सफल अनावरण किया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

रेट निर्धारित करने हेतु मीटिंग का आयोजन
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कावड़ यात्रा के संबंध में खाने-पीने की दुकानों के रेट निर्धारित करने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया, बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, अध्यक्ष मिठाई एसो सुभाष मित्तल,मावा एसो सुनील तायल, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन त्यागी, इकाई जानसठ रोड अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह,सुनील तायल नमकीन,उपस्थित रहे

 

चैकिंग अभियान चलाया व की पैदल गश्त
मुजफ्फरनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किलध् थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अनावश्यक रूप से खड़े/ घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/ अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

कीचड़ से भरे रास्ते, गांव में नही है स्वच्छ पेयजल की व्यवस्थाMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सोलानी नदी के किनारे आबाद हाजीपुर गांव अनेक समस्याओं से ग्रस्त है। तो गांव का मुख्य मार्ग टूटकर समाप्त हो चुका है।वहीँ टँकी न होने के कारण ग्रामीण स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को बनवाने व गाँव मे टँकी लगवाने की मांग की है। कस्बा भोकरहेड़ी देहात क्षेत्र के गाँव हाजीपुर के ग्रामीण मुख्य मार्ग के टूट जाने से बेहद परेशान हैं।भोकरहेड़ी से हाजीपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से टूटा हुआ है। भोकरहेड़ी में हाजीपुर मोड़ के पास सैंकड़ो मीटर तक मार्ग पर कीचड़ फैला हुआ है। कीचड़ व गन्दे पानी के जल भराव से चारों ओर दुर्गन्ध फैल रही है। आम दिनों में इस कीचड़ में वाहन अक्सर धँस जाते हैं।बारिश के समय यहाँ से वाहनों का निकलना बंद हो जाता है। वहीं लगभग तीन किलोमीटर लम्बा मार्ग पूर्ण रूप से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। वहीँ गाँव के मध्य इसी टूटे मार्ग पर जलभराव व कीचड़ के कारण भारी गन्दगी फैली हुई है।वार्ड सभासद पति राजकुमार सहित राजपाल, लिल्लु, बलबीर, रमेश, सतीश, बारू, जयपाल, मंगता, सुखबीर, बिंदा, श्रीपाल, रामपाल, पौदा, सतीश, ओमपाल, संतराम, शीतल आदि ने शासन प्रशासन से रास्ते को बनवाने की गुहार लगाई है।
गाँव मे नहीं है टँकी नहीं मिलता स्वच्छ पेय जल-नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मजरे हाजीपुर देहात में नागरिकों को स्वच्छ पेय जल की आपूर्ति नही होती ग्रामीण हेण्डपम्प का पानी पीने को मजबूर हैं।ग्रामीणों के अनुसार हैण्डपम्प आदि के पानी की गुणवत्ता की जांच भी कोई नही करता। जिस पानी को वह पी रहे हैं।उसकी गुणवत्ता के बारे में वह नही जानते। भोकरहेड़ी में चालीस वर्षों से नगर पंचायत द्वारा पेयजल की आपूर्ति टँकी व ट्यूबवेल द्वारा की जाती है।किन्तु कस्बे का मजरा होने के बावजूद होने स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था आज तक नही की गयी है।
क्या कहती हैं कस्बे की चेयरमैन
कस्बे की चेयरमैन सरला देवी वामन ने बताया कि कस्बे व उससे जुड़ी बस्ती के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराना नगर पंचायत के लक्ष्य में है। हाजीपुर में टँकी अथवा ट्यूबवेल के माध्यम से स्वच्छ पेय आपूर्ति की व्यवस्था के लिये शीघ्र ही प्रस्ताव भेजा जायेगा।गाँव के मुख्य मार्ग के निर्माण के लिये लोकनिर्माण विभाग को पत्र द्वारा व मौखिक रूप से अवगत किया जा चुका है। गाँव मे टॉयलेट कॉम्लेक्स का निर्माण पूरा हो चुका है।

 

अमर्यादित टिप्पणी करने वाले पर क्रांति सेना ने कार्यवाही की मांग
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में शहर कोतवाली पहुंचकर माता सीता के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर टिप्पणी करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप व अर्नव गोस्वामी के प्रति भी गंदे गंदे शब्दों का प्रयोग कर अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करने के संदर्भ में लोहिया बाजार निवासी युवक के खिलाफ खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कुछ असामाजिक तत्व लगातार सोशल मीडिया पर हिंदू देवी देवताओं व सनातन धर्म पर टिप्पणी कर बहुत गलत किया। श्री सैनी जी ने कहा उक्त व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए अन्यथा क्रांति सेना सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप कोरी, गोपी वर्मा, आशीष शर्मा, विपुल गुप्ता, प्रदीप जैन, डॉ सचिन कुमार, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

 

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी खतौली पंकज अग्रवाल के द्वारा विकास क्षेत्र खतौली के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल के द्वारा खतौली के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में निम्न स्थिति पायी गयी। प्राथमिक विद्यालय फुलत में बबली सहायक अध्यापिका प्रसूति अवकाश पर है और आरती बंसल सहायक अध्यापिका सीसीएल अवकाश पर हैं बाकी सभी अध्यापक और शिक्षामित्र उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत १३० बच्चों के सापेक्ष ९० बच्चे उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलत में साक्षी जैन सहायक अध्यापिका आकस्मिक अवकाश पर मिली शिप्रा सहायक अध्यापिका विद्यालय में उपस्थित मिली पंजीकृत १०४ बच्चों के सापेक्ष ५६ बच्चे उपस्थित मिले। राय बहादुर घनश्याम सिंह जूनियर हाई स्कूल चंदसीना में अनिल कुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर मिले बाकी सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत ७० बच्चों के सापेक्ष ३६ बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय चंदसिना में सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत ७३ बच्चों के सापेक्ष ६० बच्चे उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदसिना में इंचार्ज अध्यापिका उर्मिला मसीह मेडिकल अवकाश पर है बाकी सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत ५२ बच्चों के सापेक्ष ३९ बच्चे उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर में सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत ४० बच्चों के सापेक्ष ३० बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय अंबरपुर में सुमित कुमार सहायक अध्यापक आकस्मिक अवकाश पर मिले बाकी सभी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत ७५ बच्चों के सापेक्ष ६२ बच्चे उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय मथेड़ी में इंचार्ज अध्यापिका वारिजा चौधरी अवकाश पर मिली और स्नेह लता शिक्षामित्र अवकाश पर मिली बाकी अध्यापक उपस्थित मिले विद्यालय में पंजीकृत १२ बच्चों के सापेक्ष ९ बच्चे उपस्थित मिले। सभी स्कूलों में एमडीएम में आज ताहरी का वितरण किया गया। सभी अध्यापकों को और अधिक प्रयास के साथ बच्चों का शैक्षिक स्तर सुधारने के निर्देश दियें। सभी अध्यापको को निर्देशित दिया कि प्रतिदिन अभिभावकों से सम्पर्क करके स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन कराएं। शत प्रतिशत बच्चों की विद्यालय मे उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी शिक्षकों को संदर्शिका का नियमित प्रयोग करने के निर्देश दियें।

 

मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बी०एस०सी० (विज्ञान) पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी०एस०सी० (विज्ञान) पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०एस०सी० (विज्ञान) पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इन सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला द्वारा बी०एस०सी० (विज्ञान) की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया ।
बी०एस०सी० (विज्ञान- जीवविज्ञान समूह ) पंचम सेमेस्टर से बुशरा मिर्जा ने ८५ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मुस्कान जैन ने ८१ प्रतिशत अंक प्राप्त किये व जैनब परवीन ने संयुक्त रूप से ८० प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया
बी०एस०सी० (विज्ञान – गणित समूह) पंचम सेमेस्टर से कोमल यादव ने ८४ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हर्षित चौधरी ने ८२ प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा अनु पंवार व शैफाली त्यागी ने संयुक्त रूप से ७९ प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी विद्यार्थीयों को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है तथा भविष्य में भी सभी विद्यार्थीयों को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाये रखने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा।
इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया साथ ही उन्होने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सच्चा दृढ़संकल्प लेते हैं, और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं ।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय से डा० महेन्द्र सिंह, डा० सौरभ जैन, डा० नीरज कुमार, डा० ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय, डा० बुशरा आकिल, मोनिका पंवार, रजत धारिवाल, ओमकार सिंह, शेखर सिंह, वंशिका गुप्ता, शिखा पाल, सोनाली, अंजली त्यागी, राखी धीमान, कनिष्ठा मालियान, अनमोल, दीपक व मुसन्निफ आदि मौजूद रहे।

 

फरियादियों की डीएम ने सुनी जनसमस्यायें
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया तथा कई समस्याओं के सम्बन्ध मे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर मौजूद डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी ने जनता दर्शन के दौरान नगर क्षेत्र सहित जनपद के विभिन्न ग्रामीण अंचल से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याआें का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष रही समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निराकरण मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर आमजन की समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें।

 

कैदी की मौत
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार से पेशी पर आए कैदी की अचानक तबियत बिगड जाने से मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लि ए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार जानसठ क्षेत्र निवासी करीब 35 वर्षीय इरफान नामक युवक को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही चोरी के आरोप मे जेल भेजा था। चर्चा रही कि सजायाफ्ता इरफान को आज दोपहर के वक्त जिला कारागार से कोर्ट मे पेशी के लिए लाया गया। जहां कचहरी से पेशी के बाद आरोपी इरफान को जेल ले जाया जा रहा था कि वहीं अचानक उसकी तबियत बिगड गई और आनन-फानन मे जेलकर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। जहां डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनो को जब इस हादसे की जानाकरी मिली तो परिजनो मे कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

बाइक सवार घायल
शाहपुर। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निरमाना निवासी आफताब पुत्र युसुफ अपने चचेरे भाई इरफान के साथ स्कूटी द्वारा मुजफ्फरनगर से अपने गांव वापिस लौट रहा था कि इसी बीच तेजगति से आ रही कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। उधर से जा रहे ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।

 

हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। गली मे तेजगति के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र के पटेलनगर नई बस्ती निवासी बुजुर्ग देवीप्रसाद अपने घर की गली मे टहल रहे थे कि इसी बीच गली मे तेजी के साथ पहुंची बाईक की चपेट मे आकर उक्त बुजुर्ग घायल हो गया। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वही ंदूसरी और आरोपी युवक अपनी बाईक सहित मौके से फरार हो गया।

 

आश्वासन के बाद भी समस्या का हल नहीं
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि चरथावल क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई पंचायत में किसानों के जिन मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन से सहमति बनी थी वह अभी ज्यो के त्यों पड़े हैं! उसमें हिंडन नदी पर अस्थाई पुल का निर्माण हो, मथुरा गांव का चकबंदी का मामला हो, किसानो की फसल बर्बादी के मुआवजे का मामला हो या चरथावल रास्ते के चौड़ीकरण पर जो सहमति बनी थी उन विषयों पर अब तक जिला प्रशासन ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया! अगर एक सप्ताह के अंदर जिला प्रशासन अपने वादों को पूरा नहीं करता है तो एक सप्ताह बाद भाकियू बड़ी महापंचायत कर सकता है!!

 

विकास से आज भी गांव कोसो दूरMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोरना ब्लॉक का एक गांव विकास से कोसों दूर है सैकड़ो साल पुराने इस गांव में ना पानी की सही व्यवस्था है ना बिजली की ही व्यवस्था यही नहीं ग्रामीणों का आरोप है कि सैकड़ो साल पुराने इस गांव में आज तक भी सड़क नहीं बनी है गांव में वोट मांगने के लिए एमपी एमएलए तक आते हैं लेकिन कई मर्तबा शिकायत के बाद भी आज तक किसी ने सड़क नहीं बनवाई है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की गर्भवती महिलाएं,बीमार लोगों को भी काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है गांव में रेतीला रास्ता होने के कारण गांव में एम्बुलेंस भी नही आती है ग्रामीणों का आरोप है की बाढ़ ग्रस्त इलाके के सोनाली नदी किनारे भी बसा है अब ग्रामीणों ने मिडिया का सहारा लिया है ताकि यह शिकायत मुख्यमन्त्री तक पहुंच सके। दरअसल पूरा मामला जनपद मु० नगर के भोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लाक मोरना क्षेत्र के गांव खुशीपुरा का है जहां सैंकड़ों साल पुराना यह गांव विकास से कोसों दूर है और यहां विकास के दावों की सारी पोल खुल रही है खुशीपुरा गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है ग्रामीणों ने पंचायत कर मुख्य मार्ग के निर्माण, गांव में अस्पताल बनवाने की मांग सहित स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग जिला प्रशासन सहित शासन से भी की है। बता दें मोरना ब्लॉक क्षेत्र के गांव सीकरी का मजरा खुशीपुरा जिला मुख्यालय से लगभग ३५ किलोमीटर दूर सोलानी नदी के किनारे पर आबाद है गांव में मैव कलन्दर जाति (मुस्लिम समाज) के लगभग १५० परिवार रहते हैं। जो खेती बाड़ी तथा मजदूरी कर अपने परिवार की गुजर बसर करते हैं। गाँव के अधिकतर परिवार झोंपड़ियों में रहते हैं गांव के व्यक्ति बताते हैं कि उनका गाँव सैकड़ो वर्षों से एक स्थान पर आबाद है गांव का संपर्क मार्ग आज तक पक्का नहीं बन सका है सरकार द्वारा हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का अभियान खुशीपुरा में आकर दम तोड़ देता है। ग्रामीण अभी भी कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर है। ग्रामीणों का आरोप है की गांव में कोई चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशाओं द्वारा बच्चों का टीकाकरण तो किया जाता है मगर यहाँ डॉक्टरों की टीम तक नही आती है वहीं सरकार की हर घर स्वच्छ पेयजल योजना भी गांव में आकर दम तोड़ती दिख रही है। स्वच्छ पेय जलापूर्ति के लिए टंकी की पाइपलाइन तो बिछा दी गयी है लेकिन उसमें आज तक पानी की एक बूंद भी नहीं आई है गांव में किसी भी व्यक्ति की कोई पेंशन आदि नही है यहीं नही कुछ लोगों को छोड़कर गांव में अधिकतर लोगों के राशन कार्ड तक नही बने है जिनके बने है उन ग्रामीणों को सरकारी सस्ते गल्ले का राशन लेने के लिए दूसरे गांव में जाना पड़ता है। बरसात के मौसम में दूसरे गांव में राशन लेने जाना भी यहां आसान काम नहीं है रात में किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ जाने पर उसे किसी प्रकार टूटे मार्गो से १० किलोमीटर दूर मोरना लाया जाता है ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग को पक्का बनवाने तथा गांव में चिकित्सा सुविधा केंद्र व आंगनवाड़ी केन्द्र की स्थापना सहित गांव में ही राशन डीलर की दुकान खुलवाने व स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की जिला प्रशासन सहित योगी सरकार से मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि यहां एमपी एमएलए सहित प्रशासनिक अधिकारी आते तो जरूर है लेकिन कोरा आश्वासन देकर ही लौट जाते हैं।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21174 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 5 =