Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक एडवोकेट संजय शर्मा के आवास नई मंडी पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पंडित रामानुज दुबे ने की। सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संजीव राणा के निर्देशानुसार एडवोकेट संजय शर्मा को अखिल भारत हिंदू महासभा का पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कानूनी सलाहकार पद पर मनोनीत किया गया तथा नवीन अरोरा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शिवा सिंगल युवा सशक्त दल ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकारिणी को बधाई दी। जिलाध्यक्ष डॉ सतीश ने कहा की शिवरात्रि कावड़ यात्रा में अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से १ सप्ताह का निशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा और हरियाली तीज आने वाली है, इसके उपलक्ष्य में संगठन के ११ सदस्य प्रतिनिधि दुकानदारों से हाथ जोड़कर प्रार्थना करेंगे कि महिला त्यौहार में महिलाओं को रोजगार देंमहिला ही कार्य करें ।

उन्होंने बताया की राष्ट्रीय कार्यालय बिरला हाउस मंदिर मार्ग नई दिल्ली है, अन्य कोई संपर्क कार्यालय अधिकृत नहीं है।

बैठक में पंडित रामानुज दुबे ,वरिष्ठ हिंदू नेता सुरेंद्र मित्तल, जिला अध्यक्ष डॉ सतीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष भूपन शर्मा, ख्याली शर्मा, नवीन अरोरा, सचिन शर्मा,शिवा सिंगल ,योगेश शर्मा , राजेंद्र शर्मा आदि रहे उपस्थित रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − twelve =