News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड कंट्रोल रूम व कांवड मार्ग का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-२०२४ को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ कांवड़ कन्ट्रोल रूम तथा कांवड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशल क्षेम । कांवड़ यात्रा-२०२४ को दुर्घटनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस अधिकारीयों के साथ शिव चौक पर बनाए गए कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया । कावंड़ कंट्रोल रुम निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कावंड़ मार्गों पर लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों की लाइव फुटेज को चेक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि कैमरों पर २४’७ सतर्क दृष्टि रखते हुए निगरानी करे तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन दिखने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये। यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र सहायता उपलब्ध करायी जाए। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिव चौक पर कांवड सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड़ यात्रियों की सुरक्षा व सुगमता के लिए लगी बैरियर व्यवस्था को चेक किया गया तथा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता के साथ ड्यूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्दश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर भूराहेड़ी चौकपोस्ट थानाक्षेत्र पुरकाजी पर स्थापित कांवड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा जनपद हरिद्वार पुलिस एवं मुजफ्फरनगर पुलिस को आपसी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने तथा कांवड़ कन्ट्रोल रूम के माध्यम से कांवड़ मार्ग पर सतत निगरानी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया ।
इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शिवचौक, वहलना कट, बागोंवाली, रामपुर तिराहा, बरला, छपार, बझेड़ी, पुरकाजी, भूराहेड़ी बॉर्डर आदि स्थानों पर कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । इस दौरान महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग में सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, सांकेतिक ध् चेतावनी बोर्ड, यातायात व्यवस्था, मेडिकल कैंप, बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा कांवडियों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा उनकी समस्याओं, खान-पान व अन्य विषयों पर संवाद करते हुए कांवडियोंध्श्रद्धालुओं को बताया गया कि यदि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होनी है तो डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक ध् क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री देववृत वाजपेयी सहित अन्य पुलिस अधिकारी ध् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

 

भोले के जयघोष से गुंजायेमान हुआ वातावरणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्रावण माह की रिमझिम बरसात के बीच शिवभक्त तेजी के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर चल रहे शिवभक्त कांवडियो के आगमन के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
उत्तर भारत की पत्रित्र कांवड यात्रा के चलते अब पूरा शहर शहर धर्ममय हो गया है। हाईवे से लेकर पूरे कांवड मार्ग पर अब शिवभक्तों का कब्जा है। हर और बम बम भोले का जयघोष सुनाई दे रहा है। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी तथा धार्मिक संस्थाए, स्काउट गाइडस आदि सभी शिवभक्त कांवडियो की सेवा मे जुटे है। कांवड मार्ग पर शिवभक्तों को कहीं फल वितरित किए जा रहे है। तो कहीं चाय-दूध, जलेबी, बालूशाही आदि बांटी जा रही हैं। हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तो की संख्या अब बढती जा रही है। हाईवे पर दिनरात शिवभक्त नजर आ रहे हैं। जो भगवान आशुतोष की भक्ति मे लीन हो शिवालयों की और बढ रहे हैं। श्रावण माह मे भगवान शंकर को जलाभिषेक का विशेष महत्व है। वहीं शिवरात्रि पर्व पर देशभर मे रूद्राभिषेक तथा जलाभिषेक की शास्त्रो मे मान्यता है। इस धार्मिक आस्था के वशीभूत शिवभक्त अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए पूरे श्रृद्धा विश्वास के साथ कांवड लाते हैं।
कांवड यात्रा के मददेनजर एक और जहां पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। वहीं दूसरी और डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी तथा एसएसपी अभिषेक सिंह ने क्षेत्र मे भ्रमणशील हैं। जिलाधिकारी ने हाईवे, रूडकी रोड, अस्पताल चौराहा, शिव चौक स्थित कन्ट्रोल रूम सहित विभिन्न पाइंटस पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कांवड यात्रा मार्ग कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कावंड यात्रा २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मु०नगर को साथ लेकर शिव चौक कावंड कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा २०२४ को दुर्घनामुक्त एवं सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मु०नगर श्रीमती प्रज्ञा के साथ शिव चौक स्थिल कावड़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कन्ट्रोल रूम में तैनात सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी से समस्त व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में महोदय द्वारा बताया गया कि कावंडियो ध् शिव भक्तो की सुरस्क्षा के लिए समस्त जरूरतमन्द व्यवस्थाओ को पूर्ण कर लिया गया है। किसी भी शिवभक्त की किसी असमाजिक तत्व द्वारा कावड खण्डित न की जाये इसके लिए चिन्हित स्थलो पर सी०सी०टी०वी० कैमरो की व्यवस्था कर कन्ट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है साथ ही महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद मु०नगर से सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारियो को निर्दशित करते हुए कहा गया कि कावंड यात्रा के दौरान कावंड मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृढ रखा जाये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद मु०नगर के अधिकारी/कर्मचारियो सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

 

भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया
मुजफ्फरनगर। नगर के हृदय स्थल शिव चौक पर भोलेनाथ के श्री चरणों में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने शीश नवाया व महा आरती में सम्मिलित हुई। इस दौरान क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान ललित मोहन शर्मा, , सत्य प्रकाश रिशु सहित सैकड़ो शिव भक्त महादेव की महा आरती में सम्मिलित हुए।

 

इनामी शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
जानसठ।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना जानसठ पुलिस की बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर चोर/वांछित व २० हजार रूपये का ईनामी अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जानसठ लक्ष्मण वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना जानसठ पुलिस की बसायच तिराहे पर बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर चोर/वांछित अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि थाना जानसठ पुलिस द्वारा बसायच तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चौकिंग के दौरान ०१ मोटरसाईकिल पर सवार ०१ व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे टार्च की रोशनी देकर चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल को तेजी से लेकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल की तीव्र गति होने के कारण बदमाश की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना जानसठ पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना जानसठ पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही
गिरफ्तार अभियुक्त थाना जानसठ पर मामला पंजीकृत अभियोगों में वांछित चल रहा था। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज आलम पुत्र इकबाल उर्फ बालू निवासी ग्राम व थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ स्पलैण्डर मोटर साईकिल नम्बर यूपी १२ बीएच ८४१५।(घटना में प्रयुक्त) बरामद किया।
घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० मोहित कुमार तेवतियां, सुधीर कुमार, है. का. अमित कुमार, सुशील कुमार, रामकुमार थाना जानसठ मौजूद रहे।

 

गुरू पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुरु पूर्णिमा महोत्सव महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के सानिध्य मे ज्ञानानंद जी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव महा मंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज जी के सानिध्य मे श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के द्वारा मुजफ्फरनगर मे गुरु पूर्णिमा उत्सव मयूर महल आदर्श कॉलोनी लिंक मुजफ्फरनगर मे हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे नगर व अन्य स्थानों से आई संगत ने गुरु पूजा की और गुरु देव ने अपने आशीर्वचन में व्यास पूजा का विस्तार से महत्व बताया तथा बच्चो को संस्कारित करने का भी आवाह्न किया। महिला मण्डल द्वारा बाल संस्कार केंद्र के बालक बालिकाओं द्वारा भी अपनी प्रस्तुति की गई। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने महाराज श्री का आर्शीवाद लेने के उपरांत अपने संबोधन में कहा कि गुरू से बढ़कर और कोई नहीं है गुरू की पूजा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है हम सबको गुरूओं के बताये रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में एड अमर कांत गुप्ता, सुरेन्द्र अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, श्याम लाल बंसल, कमल गोयल, अतुल कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग , अजय कुमार गर्ग, लोकेश चन्द्रा, रामबीर सिंह,एड आर के मलिक, आलोक गर्ग,विक्रांत, सुलेख गुप्ता, प्रमोद सिंघल,सुनील शर्मा, दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, शोभित गुप्ता, अनुज शर्मा, देवेन्द्र वर्मा , मुस्कान शर्मा, कल्पना चौहान, रीतू सिंघल, आदि का पूर्ण सहयोग रहा। यह जानकरी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

फ्लाई ओवर पर जाम से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड फ्लाई ओवर पर वाहनो का लम्बा जाम बन जाने से लोगां को काफी परेशानी का सामना करना पडा। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। नागरिको का कहना है कि अक्सर महावीर चौक एवं जानसठ रोड फ्लाई ओवर पर जाम की स्थिती बन जाती है। जिससे काफी परेशानी का सामना करना पडता है। अतः पुलिस प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

 

भोलों की क्रांति सेना में लगातार हो रही सेवा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना द्वारा आयोजित विशाल कावड़ सेवा शिविर के आज तीसरे दिन भी भोले भक्तों की सेवा में श्रद्धा भक्ति भाव से सेवा करते नजर आए क्रांति सेना के कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति क्रांति सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा क्रांति सेना द्वारा ३१ वर्षों से लगातार भोले भक्तों की सेवा की जा रही है जिसमें बोले भक्तों के लिए जलपान भोजन चाय पकौड़े दूध जलेबी सहित मेडिकल चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध रहती है भोले भक्तों की सेवा में संगठन के सैकड़ो कार्यकर्ता भोले भक्तों की सेवा के साथ-साथ सुरक्षा भी अपने दम पर करते हैं मगर कुछ विद्रोही इस धार्मिक कार्यक्रम में भी बांध उत्पन्न करने का कार्य करते हैं श्री शर्मा ने कहा अगर ऐसे धर्म विरोधियों को प्रशासन नहीं समझा सकता तो क्रांति सेना कार्यकर्ता ऐसे विद्रोहियों को भी समझने में सक्षम है वहीं जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा है होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर नाम लिखवाने के विरुद्ध आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हम सम्मान करते हैं मगर अपनी संस्कृति और अपनी धार्मिक यात्रा का भी हमें ही ध्यान रखना है हम सभी भक्तों को कहीं भी ठहरते हुए या भोजन करते हैं विशेष ध्यान रखना है कि कहीं कोई भी विधर्मी साजिश के तहत हमारी धार्मिक व पवित्र यात्रा में कोई बाधा उत्पन्न ना करेंद्य श्री सैनी ने कहा इस पवित्र यात्रा के दौरान सभी हिंदू दुकानदारों होटल रेस्टोरेंट ढाबो वह दुकान मालिकों को अपने प्रतिष्ठान पर भगवा ध्वज अवश्य लगायेध्

 

एसडीएम ने किया बुलेट से क्षेत्र का दौरा
मीरापुर। जलभराव की समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने बुलेट से क्षेत्र मे पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। मीरापुर क्षेत्र मे पिछले काफी समय से चल रही जलभराव की समस्या से जब स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब एसडीएम को सुबोध कुमार को अवगत कराया गया। जन समस्या को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम जानसठ बुलेट पहुंचे तथा स्थलीय निरीक्षण किया।

 

कांवड मार्ग का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-२०२४ को सकुशल एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, कांवड़ियों से वार्ता कर पूछी कुशल-क्षेम, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था अक्षुण्य बनाए रखने तथा कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया । इस दौरान महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, विद्युत पोल एवं तारों की स्थिति तथा नीचे रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट तथा कांवड़ शिविरों एवं वाहन पार्किंग हेतु चिन्हित स्थानों, बैरिकेडिंग व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगाए गये चेतावनी/सांकेतिक बोर्ड, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, किसी अप्रिय घटना घटित होने पर कांवड़ियों के लिए त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने हेतु एंबुलेंस खड़ी करने/मैडिकल कैंप हेतु चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही उपस्थित अधिनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को कांवड़ मार्ग पर लगातार पैट्रोलिंग करने, कांवड़ियों की मदद के लिए पीआरवी पुलिस बल का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने, कांवड़ मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी करने. कांवडियों की हर संभव सहायता करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया । इसके साथ ही कांवड़ियों से वार्ता कर उनकी कुशल क्षेम पूछते हुए कांवड़ियों को जलपान कराया गया ।

 

पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने निराश्रित गौवंशो को सेंचुरी भेजा
मुजफ्फरनगर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन मे पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जानसठ रोड के पुल के नीचे मिले निराश्रित गौवंशो का सेंचुरी भेजा गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा जानसठ रोड के आस पास व जानसठ रोड के पुल के नीचे मिले निराश्रित गौवंशो को पकडवाकर कुड समय के लिये गुड मंडी गौशाला मे विश्राम दिलाकर सेंचुरी भेजा गया। साथ ही मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा अपनी टीम को समय समय पर अपने क्षेत्रो मे भ्रमण कर निराश्रित गौवंशो को उचित गौशाला भेजने को आदेशित किया गया।

 

अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अग्रणी साहित्यिक संस्था वाणी की मासिक गोष्ठी लक्ष्मी नितिन डबराल के पटेल नगर स्थित आवास पर आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता बृजेश्वर सिंह त्यागी जी ने की । सुनील कुमार शर्मा ने संचालन किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की वंदना डा. वीना गर्ग द्वारा प्रस्तुत की गई। गोष्ठी में राहुल वशिष्ठ ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा….दो कुल को है करती रोशन, बेटी जग में बंधन है। इसे पांव की धूल ना समझो ये माथे का चंदन है। देवेंद्र तोमर ने अपनी रचना में कुछ यूं पढा…आज हम सुनाएं सबको वीरों की कहानी, आजादी है यह सब उनकी निशानी। कैसे बांके वीर थे वह कैसी थी कुर्बानी। निशु भारद्वाज ने पर्यावरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा…यह कैसा नजारा अब नजर आ रहा है, वृक्ष पतन करके कंक्रीट छा रहा है । दीवारें सजी है आजकल ए.सी. से, प्रकृति से प्रेम अब कागजी सा नजारा है। विजया गुप्ता ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा…ष्गुरु ने खोले नयन ज्ञान के, मेघ छंटें अब तिमिर अज्ञान के। गुरु की कृपा जब जिस पर होय, खुले कपाट बहु विध विज्ञान के। मीरा भटनागर ने अग्नि के गुणों को दर्शाया…अग्नि तेरे रूप अनेक, कभी क्रूर और कभी नेक। सुनील कुमार शर्मा ने मन के अंतर्द्वंद की पीड़ा को कुछ इस प्रकार व्यक्त किया…..अंतर्द्वंद चल रहा मेरे मन के अंदर। आशा निराशाओं का उमड रहा समंदर। अंतर्द्वंद चल रहा मेरे मन के अंदर। डा. मुकेश दर्पन ने अपनी रचना बखूबी ऐसे पढ़ी…गुरु का ध्यान समंदर खंगाल सकता है, मुसीबत से वह तुझको निकाल सकता है । जिसे यकीन हो अपने गुरु की वाणी पर, जमीं की तह से वो सूरज निकाल सकता है। सुमन सिंह चंदेल ने अपनी रचना में वसंत की बात करते हुए कहा, मेरे जीवन के जब से बीते हैं पचपन, पिताजी के मेरे लौट आया है बचपन। कमला शर्मा ने गुरु की महिमा को कुछ इस प्रकार आत्मसात किया.. ज्यों गुरुदेव मिले, मन की गांठ खुलने लगी। ग्रंथि अज्ञान बंधी, पल में ही सुलझने लगी। वाणी अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह त्यागी जी ने अपना अंदाज कुछ यूं बयां किया… और पतंगा यूँ बोला तुम प्रीत निभानी क्या जानो, मुझ से पूछो ये इश्क है क्या दे देता जान भी ज्वाला पर। गोष्ठी में बृजेश्वर सिंह त्यागी, रामकुमार शर्मा रागी, सुनील कुमार शर्मा ,सुमन सिंह चंदेल, सुमन प्रभा, लक्ष्मी नितिन डबराल, निशु भारद्वाज, विजया गुप्ता, मीरा भटनागर , कमला शर्मा, विपुल शर्मा,अनुज शर्मा फतेह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

 

कांवड सेवा शिविर का हुआ शुभारम्भ
मुजफ्फररनगर। विश्व हिंदू परिषद बघरा के द्वारा करनाल हाईवे धोलरी बस स्टैंड पर कांवड़ शिविर को यज्ञ हवन कर शुरू किया गया। शिविर को वीरेंद्र कुमार (जिला अध्यक्ष),गुलवीर सिंह लाटीयान (प्रखंड अध्यक्ष), सत्यपाल जसोई (जिला सेवा प्रमुख), कृष्णपाल (प्रखण्ड सत्संग प्रमुख), राजपाल (प्रखण्ड सेवा प्रमुख), सुरेन्द्र लाटीयान (प्रखण्ड उपाध्यक्ष), जशवीर सिंह (जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख प्रमुख), ओमपाल सिंह (प्रखण्ड मंत्री), सतीश कौशिक (जिला सह-सत्संग प्रमुख), विनय मित्तल प्रखंड मंत्री, अमित धामा, वीरेंद्र शर्मा, गांधी, रोबिन, सोनू, अंकित, एवं अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रसाद वितरण और शिविर का शुभारंभ किया गया।

 

शिव महापुराण कथा का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित श्री श्यामा श्याम मंदिर में शिवमहापुराण कथा व्यास पंडित जगमोहन भारद्वाज जी के द्वारा श्रावण माह में कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ,सावन मास में शिव महापुराण कथा सुनना बहुत ही पुण्य का कार्य है भक्तो का सौभाग्य है की सावन मास में शिव कथा आपके निकटतम मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध श्रीश्यामा श्याम मंदिर में हो रही है महाराज जी ने बताया सावन शिव को प्रिय है शिव देवो के देव महादेव है इसलिए सावन मास सर्वोत्तम है इस माह में जो भक्त शिवपूजा करते है या शिव पुराण कथा श्रवण करते है उनका शिव उद्धार करते है आज कथा में पंडित हंसराज भारद्वाज ने पूजा कराकर विधिविधान से कथा आरंभ कराई आज की कथा में मुख्य रूप से ललित अग्रवाल, हरीश गोयल (भाजपा नेता)विपुल गुप्ता, नागेश्वर त्यागी, डा सुभाष छोछलान, संजय शर्मा, रितेश कुमार,विनोद गुप्ता,चंद्रप्रकाश, प्रदीप सिंघल, डा कुलदीप शर्मा,अशोक कुमार, श्रीपाल का सहयोग रहा।

 

जॉइंट कमिश्नर जीएस शुक्ला का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,अध्यक्ष सर्राफा ऐसो पवन वर्मा,संयोजक सुखबीर सिंह,नगर उपाध्यक्ष सुनील अरोरा (विक्की),प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा जॉइंट कमिश्नर एस आई बी ज्योति स्वरूप शुक्ला को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित अधिवेशन चुनाव में उश प्रश राज्य कर सेवा संघ के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत सम्मान किया गया चुनाव में श्री शुक्ला को कुल पड़े ४८३ मत में से ३०४ मत प्राप्त हुए,इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा को भी चुनाव में पूर्ण सहयोग हेतु सम्मानित किया गया प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,संजय मिश्रा,सरदार बलविंदर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कहा कि आज वरिष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा जॉइंट कमिश्नर जीएसटी विभाग जी एस शुक्ला के राज्य कर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वागत सम्मान किया गया है हमें पूर्ण आशा है कि व्यापारिक समस्याओं को भी श्री शुक्ला जी द्वारा तीव्रता के साथ हल किया जाएगा

 

सपा की सदस्यता कराई ग्रहण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सहित मुजफ्फरनगर लोकसभा पर सपा सांसद हरेंन्द्र मलिक के रूप में सपा की बड़ी जीत के बाद युवाओं का सपा में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। युवा समाजसेवी अफजल खान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों विचारों में आस्था जताते हुए सपा जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक के प्रयासों से सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व चरथावल से सपा विधायक पंकज मलिक सहित अन्य सपा नेताओं की उपस्थिति में सपा कार्यालय पर अनेक युवाओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अफजल खान को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि भाजपा अपनी ही सरकार में नफरत फैलाने,नौकरी आरक्षण व जनता के संवैधानिक अधिकारों को कुचलने का कृत्य कर रही है वंही समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में युवाओं को नौकरी, रोजगार, किसानों मजदूरो की तरक्की व पीडीए को अधिकार एवं सँविधान बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़कर यूपी सहित देश मे हर जाति वर्ग में लोकप्रिय बनी हुई है जिसका उदाहरण लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत है। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, शमशेर मलिक, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक सपा नेता असद पाशा,डॉ इसरार अल्वी, वसीम राणा, नासिर खान,योगेंद्र बालियान द्वारा समाजवादी पार्टी में शामिल हुए युवा नेता अफजल खान, समीर सिद्दीकी,अली शान अली, जुल्फिकार मलिक का स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों विचारों को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

 

भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। जी.डी.गोयनका पब्लिकस्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े भक्तिभाव और धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईश्वर के प्रति आस्था का भाव दर्शाना, उनमें आध्यात्मिक गुणों का विकास करना था। इस अवसर पर स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।बच्चों ने भगवान शिव के भजनों पर बड़ा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। प्रार्थना सभा में महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण किया गया तथा शिवरात्रि पर्व पर विद्यार्थियों द्वारा स्पीच दी गई।
नन्हें मुन्ने बच्चे शिव परिवार श्री गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा, विश्वास व आस्था का परिचय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती तिवारी ने छात्रों को महाशिवरात्रि के महत्व के विषय में बताया कि महाशिवरात्रि एक पर्व ही नहीं बल्कि हर देशवासी में धर्म के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है । इससे सभी में आस्तिकता का भाव आता है और ईश्वर के प्रति आस्था, भक्ति व आध्यात्मिकता का विकास होता है।

 

कृमिनाश्क दवा दी
मुजफ्फरनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी शेरपुर द्वारा संभावित बाढ़ छेत्र ग्राम पंचायत शेरपुर , भदोली, ब्लॉक पुरकाजी मैं सचल वाहन द्वारा कैम्प लगाकर पशुओं को कृमिनाश्क दवा दी गई। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कुशल निर्देशन में पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ० रवींद्र कुमार शेरपुर द्वारा संभावित बाढ क्षेत्र ग्राम पंचायत शेरपुर , भदोली, ब्लॉक पुरकाजी मैं सचल वाहन द्वारा कैम्प लगाकर पशुओं को कृमिनाश्क दवा दी गई। जिसमे ग्राम प्रधान रजकल्लापुर व द्धह्य टीकाकरण टीम मैं शुभम् कुमार , नाथीराम , अनुज , रजनीश पेरावेट उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अजय कुमार द्वारा गौ आश्रय स्थल मुझेडा व कान्हा गौशाला मीरापुर का निरीक्षण किया गया। जिसमें द्वारा सभी गौवंशो को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। महोदय द्वारा गौ आश्रय स्थल में गौवंशो हेतु हरा चारा भूसा व शुद्ध पेयजल की व्यवस्थाओ को नियमित रूप से सुदृड रखने हेतु सम्बन्धित को निर्दशित करते हुए गौ आश्रय स्थल में साफ सफाई रखने हेतु कहा गया।

 

वृहद वृक्षारोपण किया
भोपा न्यूज। जनता इंटर कॉलेज भोपा में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत वृक्षारोपण जन अभियान -२०२४ की श्रंखलाओं में वृहद वृक्षारोपण किया गया। छात्रों ने देश की महान महिलाओं एवं अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर उनके पालन पोषण का संकल्प लिया।इस अवसर पर लगभग २०० सदाबहार वृक्षों को रोपित किया गया।
मंगलवार को विद्यालय के कृषि फार्म पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शिक्षाविद व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार जी ने कहा कि जीवों और पेड़ पौधों का आपस में घनिष्ठ संबंध है। सभी जीवधारी श्वसनक्रिया में आक्सीजन लेते हैं और कार्बन-डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं।जबकि पेड़ पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड लेते हैं और आक्सीजन छोड़ते हुए हैं।इस प्रकार प्रकृति में दोनों के मध्य संतुलन बना रहता है। लेकिन आधुनिक परिवेश एवं भौतिक जीवन शैली के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। जिसका सभी जीवों पर हानिकारक प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए हम सब का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पृथ्वी को घने वृक्षों से आच्छादित कर दें। उपप्रधानाचार्य श्री संजय कुमार जी ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण और स्वस्थ जीवन का आधार है। सरकार के द्वारा इस वर्ष ३६ करोड़ ५० लाख वृक्षों को रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने छात्रों का आह्वान करते हुए कहा कि एक पेड़ मां के लिए आवश्य लगाएं और उसका पालन पोषण करें। जिसका लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिल सकेगा। इससे पूर्व विद्यालय के सभी संकायों के छात्रों ने वृहद स्तर पर आम , अमरूद,शीशम, जामुन, अर्जुन आदि सदाबहार वृक्षों को रोपित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राणा प्रताप सरोज, चांदवीर सिंह ,सुनीत कुमार, लोकेंद्र कुमार,गौरव सिंह, संजीव कुमार राठी, रमेश सिंह असवाल, अभिषेक सिंह, कृष्ण कान्त शर्मा, विनोद कुमार सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 6 =