News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

डीएम-एसएसपी ने टीम के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा २०२४ को दुर्घटना मुक्त व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिसग् प्रशासन की टीम के साथ जनपद मुजफ्फरनगर के कावंड मार्ग कावंड मार्ग शिव चौक से नावलटी चौराहा अस्पताल चौराहा से बागोवाली तक भ्रमण करते हुए कांवडियो के लिए की गयी व्यवस्था को परखा गया। भ्रमण के दौरान अधिकारीगण द्वारा समस्त व्यवस्थाओ जैसे दृ बैरिकेटिंगग् विद्घ्युत ग् कांवड मार्ग पर साफदृसफाई व अन्य समस्त व्यवस्थाओ को परख सम्बन्धित को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अधिकारीगण द्वारा कावंड मार्ग पर तैनात समस्त कर्मचारियो ध् अधिकारियो की उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर अधिकारी ध् कर्मचारियो को डयूटी के दौरान पूर्ण रूप से अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अधिकारीगण द्वारा इस पावन पर्व के अवसर पर समस्त शिवभक्तो से आपसी सामंजस्य के साथ शांति व्यवस्था कायंम रखने हेतु आवाहन किया गया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागियाग् अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंहग् पुलिस अधीक्षक नगर सत्य नारायण प्रजापतग् पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंहग् सहायक पुलिस अधीक्षक ध् क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिन्दलग् क्षेत्राधिकारी भोपा रवि शंकर सहित ए०टी०एस० सुरक्षा बल सहित अन्य पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ध् कर्मचारी मौजूद रहे।

 

कांवड सेवा शिविरों का मंत्री ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रत्येक वर्ष सावन माह में कावड़ यात्रा पर्व पर हरिद्वार से अमृतमयी माँ गंगा के चरणों से जलभरकर आने वाले लाखो शिवभक्त शिवमय हुए मुजफ्फरनगर से होकर गुजरते हैं। इसी क्रम में आज नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने क्षेत्र के विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का उद्घाटन किया।
इस दौरान मंत्री कपिल देव ने कहा कि अतिथि देवो भवः परम्परा के सर्वोत्तम उदाहरण के रूप में शहर मुजफ्फरनगर में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवभक्तो के लिए विभिन्न प्रकार के शिविरों का आयोजन किया हैं।
उन्होंने शहर में चारों ओर लगे विभिन्न शिवरों का फीता काटकर उद्धघाटन किया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर शिवभक्तों की सेवा की। मंत्री कपिल देव ने शिविर संचालकों से आसपास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने पुरकाजी में आयोजित निःशुल्क कावड़ सेवा शिविर का उद्धघाटन कर शिवभक्तों की सेवा में हाथ बंटाया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, भाजपा मण्डल महामंत्री हरिराम सैक्सेना, खुल्लर जी, वीरेंदर, डॉ० गौतम, वारिष्ठ भाजपा नेता डॉ० देशबंधु तोमर, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, अनूप, भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

शिवालयों की ओर बढे जयघोष के साथ शिवभक्त कांवडियेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला-पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। वहीं हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ रही है। शिवभक्त बम बम भोले के जयघोष के साथ अपने शिवालयों की ओर तेजी के साथ बढने शुरू हो गये है। वहीं अब बड़ी कांवडों का दौर भी शुरू हे चुका है जहां श्रद्धालु देर शाम से ही देर रात्रि तक बडी कांवडों को देखने के लिए इकट्ठा हो रहे है। जिससे पूरा वातावरण धार्मिक बनता नजर आ रहा है। श्रावण माह मे चलने वाली पवित्र कांवड यात्रा के चलते जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह के निर्देशन मे विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की और जाने वाले शिवभक्त कांवडियो की संख्या दिनरात बढती जा रही है। कांवड यात्रा से पूरा माहौल धर्ममय बन गया है। कांवड मार्ग से लेकर शहर के हर मार्ग पर हर और बस बम बम भोले का जयघोष गूंज रहा है। धार्मिक भावना से ओतप्रोत विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारी, जनसेवी शिवभक्तो की सेवा मे लगे हैं। कांवडियो की सेवा के लिए चिकित्सा सुविधा, फल वितरण, दूध चाय वितरण, भोजन एवं ठहने की व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों की सेवा के लिए कांवड सेवा शिविर खुलने का सिलसिला जारा है। शासन के निर्देशो के चलते कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए इस प्रकार की व्यवस्थाए की गई हैं। जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित सभी अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील हो व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। धर्ममय माहौल के बीच शहर मे बडी कावडों के आने का सिलसिला जारी है। दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गाजियाबाद, नोएडा आदि अनेक जनपदों/राज्यो के शिवभक्त अब बहुत तेजी के साथ अपने गंतव्य की और बढ रहे हैं। आज-कल मे लोकल के कांवडिये हरिद्वार जल लेने के लिए पहुंचेगे जो पूरा महादेव, काली पलटन मेरठ कैन्ट तथा अपने गांव, सम्भलहेडा आदि स्थानो पर जलाभिषेक करेंगे। एटीएस की कडी निगरानी मे कांवड यात्रा चल रही है।

 

एटीएस स्पॉट कमांडो टीम को शिव चौक पर किया ब्रीफMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कांवड़ यात्रा-२०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने एटीएस स्पॉट कमांडो टीम को शिव चौक पर किया ब्रीफ। कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी आतंकवादी घटना की रोकथाम के लिए एटीएस स्पॉट कमांडो टीम का जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हो गया है जो शिव चौक पर तैनात रहेगी। शिव चौक पवित्र स्थल है जहां पर हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से आये कांवडिये परिक्रमा करके जाते है। सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस के अतिरिक्त ०१ कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स, ०६ कम्पनी पीएसी व फ्लड यूनिट तैनात है साथ ही एन्टी सेबोटाज टीम व बीडीडीएस (बोम्ब डिटेक्शन एण्ड डिस्पोजल स्कवॉड) द्वारा निरंतर जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा एटीएस स्पॉट कमांडो टीम को शिव चौक पर ब्रीफ करते हुए किसी भी आतंकवादी हमले से निपटने के लिए शिव चौक व आस-पास के स्थानों को सुपुर्द किया गया।

 

 

 

कांवड सेवा शिविर का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर दीपक बैंकट हॉल पर चल रहे कावड़ शिविर का कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया शुभारंभ,इस दौरान शिविर संचालक वीरेंद्र त्यागी बिट्टू,टिन्नू त्यागी,हरेन्द्र शर्मा,अंकुर त्यागी चरथावल,अंकुर त्यागी बरला,जोनी त्यागी रोहना, ओम कैलाश त्यागी,तेलू त्यागी बरला,प्रदीप त्यागी त्यागी,आदि शिव भक्त मौजूद रहे।

 

डकैती के शातिर पुलिस मुठभेड में दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस व एस०ओ०जी की संयुक्त टीम द्वारा डकैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौरान ०४ शातिर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में ०२ अभियुक्त घायल)।अभियुक्तगण के कब्जे से थानाक्षेत्र कोतवाली नगर स्थित नूर ज्वैलर्स दुकान से लूटे गये सफेद व पीली धातु के आभूषण, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल(कुल ०२ मोटरसाइकिल) बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर डकैत/लूटेरो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल व थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस व एस०ओ०जी० टीम द्वारा डकैती के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए ०४ शातिर डकैत अभियुक्तगण(पुलिस मुठभेड में ०२ अभियुक्त घायल) को पिन्ना बाइपास से शाहपुर चौराहे जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित नूर ज्वैलर्स दुकान से लूटे गये सफेद व पीली धातु के आभूषण, अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल सहित कुल ०२ मोटर साइकिल बरामद की गयी। घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर नूर ज्वैलर्स नाम से दुकान तथा आभूषण बनाने की छोटी फैक्ट्री है। १५ जुलाई को समय लगभग प्रातः १०.३० बजे एक व्यक्ति बुर्का पहन के आभूषण देखने के लिए दुकान में दाखिल हुआ तथा मौका देखकर तमंचा निकाल लिया, इसी दौरान बुर्का पहने व्यक्ति के साथ ०४ अन्य लोग भी दुकान में दाखिल हुए तथा दुकान में मौजूद लोगों को बंधक बनाते हुए दुकान व फैक्ट्री से सोने व चांदी के आभूषण को लूटने की घटना कारित की गयी थी।
सूचना प्राप्त होते ही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व मे घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मुखबिर द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस व एस०ओ०जी टीम को सूचना दी गयी कि शाहबुद्दीनपुर रोड पर नूर ज्वैलर्स दुकान में डकैती डालने वाले अभियुक्तगण आभूषणों को बेचने के इरादे से पिन्ना तिराहे के पास खडे है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एस०ओ०जी० टीम को तत्काल दो टीमों में विभाजित किया तथा दोनों तरफ से मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचे तथा बदमाशों की घेराबंदी की गयी। बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिरा देखकर जान से मारने की नीयत से फायर किये तथा भागने का प्रयास किया। पुलिस टीमों द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से खुद को बचाते हुए बदमाशों का पीछा किया तथा अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें ०२ बदमाश घायल हो गये तथा पुलिस टीमों द्वारा ०२ अन्य बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी गयी सफेद व पीली धातु के आभूषण, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त ०१ मोटरसाइकिल सहित ०२ मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण मुज्जक्किर उर्फ मोनू पुत्र नवाब निवासी दक्षिणी मण्डी चन्धेडी रोड कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर (घायल), विशु पुत्र राकेश निवासी सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर (घायल), शाहरुख पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला जनकताबाद थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर, प्रिंस पुत्र मनोज निवासी ग्राम मांडी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर वहीं फरार/वांछित/प्रकाश में आये अभियुक्तगण हर्षित उर्फ माइकल पुत्र सुधीर निवासी मांडी थाना तितावी, शाहरुख उर्फ पठान पुत्र इकबाल निवासी दक्षिणी मण्डी चन्धेडी रोड थाना बुढाना, सोनू उर्फ अफसर पुत्र अफजल निवासी उपरोक्त। पकडे गये शातिरों के कब्जे से लगभग ३.५ किलोग्राम सफेद धातु के आभूषण, लगभग ७०० ग्राम पीली धातु के आभूषण, ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर (घटना में प्रयुक्त), ०१ मोटरसाइकिल स्पलेण्डर, ०४ तमंचे मय ०४ खोखा व ०६ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त मुज्जक्किर उर्फ मोनू द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि हम ०७ लोगों द्वारा डकैती की योजना बनायी गयी थी तथा शाहरुख, विशू, प्रिन्स, हर्षित उर्फ माइकल, शाहरुख उर्फ पठान द्वारा दुकान की रेकी करने के उपरान्त ०५ लोगो (शाहरुख, विशू, प्रिन्स, शाहरुख उर्फ पठान, सोनू उर्फ अफसर उपरोक्त) द्वारा ०२ मोटरसाइकिलों से डकैती को अंजाम दिया गया था। लूटे गये आभूषणों को हमने आपस में बांट लिया था तथा कुछ हिस्सा अपने परिवारजन को दे दिया था। शेष आभूषणों को आज हम लोग बेचने के लिए आये थे। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री एस०ओ०जी टीम, थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा, व.उ.नि. नरेंद्र सिह, उ.नि. मानवेन्द्र भाटी, अजय प्रसाद गौड, मोहित चौधरी, है. कां. प्रवीण कुमार, रोहित तेवतिया, अमित तेवतिया, जोगेंद्र जोगेन्द्र सिंह एस०ओ०जी टीम, है०का० ब्रहम प्रकाश है. कां. विक्रान्त चौधरी, सचिन अत्री, राजीव भारद्वाज, पिन्टू एसओजी, का. ललित पायल एसओजी टीम, एस०ओ०जी टीम, का. दीपक कुमार, संदीप कुमार, सन्नी कुमार थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

गुड़हल का पुष्प भगवान आशुतोष का प्रियः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)वैसे तो भगवान शिव की उपासना भावना प्रधान है फिर भी भिन्न भिन्न इच्छाओं के लिए भिन्न भिन्न सामग्री अर्पित करने से भगवान भक्त की मंशा को सहज ही जान लेते हैं और उसकी इच्छा पूर्ति कर कल्याण करते हैं, महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि तीन पत्तियों वाला बिल्वपत्र शिव जी को अत्यंत प्रिय है, शिवलिंग के अभिषेक में बेलपत्र का प्रथम स्थान है. भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाने से कई कन्याओं के कन्यादान के बराबर फल मिलता है.,शिवजी को बेर बहुत प्रिय है, महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को बेर चढ़ाना चाहिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेर चढ़ाने से सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है. भगवान शिव को फलों में केला अति प्रिय है, शिवजी की पूजा धतूरे के बिना भी अधूरी है, इसलिए इनकी पूजा में धतूरे का फूल जरूर चढ़ाएं, इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। कनेर का फूल शिव जी को प्रिय है, इसके अलावा धतूरे का फूल,शमी का फूल,पारिजात का पुष्प,मदार का पुष्प इत्यादि निश्चित संख्या में (जैसे तीन,पांच, ११ या १०८)लेकर शिवजी की पूजा अर्चना की जाती है,भगवान शिव के पसंदीदा फूलों में गुड़हल का पुष्प अपना विशेष स्थान रखता है।

 

कावड़ शिविर एवं ढाबों का निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों द्वारा कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न स्थानों पर कावड़ शिविर एवं ढाबों का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेशानुसार एवं श्रीमती अर्चना धीरान सहायक आयुक्त (खाद्य)।। के निर्देशन में आज दिनांक २६ जुलाई २०२४ को खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन विभाग की विभिन्न टीम द्वारा जनपद में कावड़ शिविर एवं ढाबों के निरीक्षण करते हुए शाहपुर से बुढ़ाना रोड पर काकड़ा शिविर, शाहपुर, ,शिव कावड़ शिविर बड़कता, बड़ौत रोड, शिव भंडारा, निरमानी गेट, बुढ़ाना रोड, अमन शुद्ध भोजनालय, बड़ौत रोड, बुढ़ाना, शिव भोजनालय, बड़ौत रोड, बुढ़ाना, चौधरी फैमिली ढाबा, बड़ौत रोड, बुढ़ाना, सियावती भोजनालय बड़ौत रोड बुढ़ाना, कृष्ण भोजनालय, बड़ौत रोड बुढ़ाना, माधव ढाबा न ०१, बड़ौत रोड, बुढ़ाना, और श्री राम फैमिली भोजनालय बयवाला, बुढ़ाना तथा निर्गजनी पुल पर गठवाड़ा शिव कावड़ संघ शिवर ,कावड़ शिविर भोपा, महादेव शुद्ध भोजनालय निर्गजनी पुल, शिव कावड़ सेवा शिविर ,घटवाड़ा कावड़ सेवा शिविर, गंग नहर आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने व शुद्ध एवं ताजा भोजन परोसने के साथ अखाद्य रंगों का प्रयोग न करने के लिए दिशा निर्देशित किया गया।
सभी ढाबा रेस्टोरेंट वालों को प्रशासन से प्रदत्त रेट लिस्ट के के अनुसार ही मूल्य लेने के लिए कहा गया। सभी जूस के स्टॉल व ठेलो पर रेट लिस्ट लगाई गई, और प्लास्टिक के गिलास न प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

फांसी पर लटका मिला शव
तितावी। जंगल मे युवक का फांसी लगा शव लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र की बघरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव करवाडा के जंगल मे बाग मे आम के पेड पर युवक का शव फांसी पर लटका देखकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त अज्ञात शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

करंट से कई घायल
जानसठ। विद्युत लाइन की चपेट मे आ जाने से एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
जानसठ क्षेत्र के गांव कमहेडा मे हादसे के तहत बिजली के तार की चपेट मे गांव कमहेडा निवासी सुरेन्द्र सिह बाल्मिकि का परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। भारतीय बाल्मिकि दल के मुखिया मितवा भंवर ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मितवा भंवर ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त घायलों को उचित उपचार दिलाया जाए। इस दौरान मितवा भंवर के साथ अमित भंवर तथा बाल्मिकि समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

संभलहेड़ा में स्वयं प्रकट हुए थे महादेव, पंचमुखी शिवलिंग की है विशष मान्यताMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जनपद के मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर की दूर-दराज तक मान्यता है। श्रावण माह की शिवरात्रि पर यहां शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते मन्नत मांगते हैं। बताते हैं कि काठमांडू और उज्जैन के बाद तीसरा पंचमुखी मंदिर संभलहेड़ा में ही स्थित है। ग्रामीण बताते हैं कि करीब छह सौ वर्ष पूर्व एक बुजुर्ग महात्मा ने संभलहेड़ा में खड़ी तपस्या की थी। कथा है कि बुजुर्ग को भगवान शिव ने साक्षात दर्शन देकर पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना करने के लिए कहा था। इसके बाद संत ने गांव के किसान तुलसीराम के साथ मिलकर पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना की थी। मंदिर में सोमवार को प्रसाद चढ़ाने की विशेष मान्यता है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाला नरेंद्र गर्ग बताते हैं कि करीब पचास वर्ष पूर्व यहां रह रहे एक पुजारी को रात में एक दुर्लभ पंचमुखी शिवलिंग नीचे दबा होने का स्वप्न दिखा था जिस पर सवेरा होने पर मंदिर परिसर में खुदाई कराई गई तो एक और दुर्लभ पंचमुखी शिवलिंग निकला जो आज भी मन्दिर में स्थापित है। सुबह चार बजे होता है भोलेनाथ का श्रृंगार
मंदिर के पुजारी पंडित अंकज भारद्वाज कहते हैं कि प्रतिदिन सुबह चार बजे वह बाब का श्रृंगार कराते हैं। इसके बाद रूद्राभिषेक का कार्य किया जाता है।
सुंदरीकरण को बढ़ा रहे आगे
मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग, विपिन राजवंशी, कृष्णपाल सैनी, कुबेरदत्त शर्मा, गुड्डू चौधरी, प्रवीण कुमार, शरद गर्ग, जयगोपाल सैनी, रविन्द्र कश्यप, पुष्पेंद्र शर्मा, सतेन्द्र कुमार, जोनी, संदीप, प्रियम राजवंशी, जगपाल प्रजापति मंदिर के सुंदरीकरण कार्य को आगे बढ़ रहे हैं।

 

व्यापारी नेताओं ने की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,द्वारा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल कुमार से शिष्टाचार भेंट करते हुए राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई,कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार द्वारा व्यापारी नेताओं को आश्वस्त करते हुए कहां की व्यापारियों कि किसी भी समस्या के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा,इस दौरान वरिष्ठ नेता राम निवास पाल भी उपस्थित रहे।

 

विद्यार्थियों द्वारा एसडी ग्लोबल में किया गया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। एस.डी. ग्लोबल स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के निर्देशक डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा व स्कूल की प्रधानाचार्य साक्षी बालियान व सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करके शिक्षा सप्ताह कार्यक्रम के छठे दिन के अंतर्गत चलाई जा रहे वृक्षारोपण अभियान में उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें विद्यालय के निर्देशक डॉक्टर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सभी को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए क्योंकि जहां है हरियाली वहां है खुशहाली और सबको बढ़ते प्रदूषण व घटते वृक्षों के प्रति जागरूक किया वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य साक्षी बालियान ने प्लांट फॉर मदर पहल के अंतर्गत बहुत अच्छा संदेश दिया गली गली में गूंजे यह नारा वृक्षारोपण है संकल्प हमारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में वृक्ष लगाए गए जिनमें विद्यार्थियों ने लगाए गए वृक्षों की सिंचाई आदि की जिम्मेदारी लेते हुए पौधों के फलने फूलने तक पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। प्लांट फॉर मदर पहल के अंतर्गत सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और पृथ्वी पर पेड़ों के महत्व को समझें। वृक्षारोपण को सफलतापूर्वक करने में सभी शिक्षकगण श्वेता , शैलजा , अमिता, रेखा , प्रीति, सुमित, इस्विंदर, विदुषी, पूजा, गुलनाज, दीप्ति, हिमांशु, सौरभ, शिप्रा, विकास, सुरेखा आदि का सहयोग रहा।

 

कांवड़ सेवा शिविर का पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई ने कियाशुभारंभ
शाहपुर। नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में लगाए गए कावड़ सेवा शिविर का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के छोटे भाई विवेक बालियान व श्यामपाल सिंघल ने फीता काटकर किया। इस दौरान विवेक बालियान ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरेशी को साधुवाद देते हुए कहा कि हाजी अकरम सभी धर्मों के काम मे बढ़ चढ़कर भाग लेते है। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामपाल सिंघल ने भी कांवड़ियों की सेवा सबसे बड़ी सेवा बताया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी , हाजी अकरम कुरैशी , श्याम पाल सिंघल, हाजी शाहिद त्यागी, थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ,अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार, डॉ, अब्बास चौधरी, अरविंद पाल, मुर्सलीन प्रधान , चौधरी आरिफ कुरैशी, सभासद सोनू सैनी , आसिफ सलमानी , अब्दुल कलाम अंसारी , सतीश पाल , मनोज अरोड़ा, विशाल गर्ग , वकीला बेगम, बुद्ध प्रकाश , मास्टर शरीक खान, तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

शिवभक्तों की सेवा जारीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था मुजफ्फरनगर के तत्वधान में जिला अध्यक्ष जिला अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, जिला पुलिस प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के संरक्षण व दिशा निर्देशों के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक व उपाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर सहारनपुर मंडल/मेरठ मंडल मयंक शर्मा एवं जिला मुख्य आयुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला जिला स्काउट गाइड कमिश्नर विजय कुमार शर्मा डॉ० राजेश कुमारी के अनुपालन में जिला संगठन कमिश्नर भारत भूषण अरोरा ,श्रीमती प्रभा दहिया, आनन्द मालियान, अमित सैनी कावड़ सेवा शिविर स्थान शिव चौक पर यातायात व्यवस्था भोलो की प्राथमिक चिकित्सा,जल सेवा व भोजन वितरण आदि में स्काउट और गाइड ने कार्य किया। जिसमे जनपद मुजफ्फरनगर से स्काउट और गाइड रोवर, रेंजर ने प्रतिभाग किया। यह सेवा शिविर जनपद मुजफ्फरनगर पुरकाजी, जय भारत इंटर कॉलेज छपार ,डीएवी इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला, जैन कन्या इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज पचेंडा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ,एसडी इंटर कॉलेज,आदि विद्यालयों ने प्रतिभा किया । ,एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी,शिक्षा सदन कन्या इंटर कॉलेज आर्य कन्या इंटर कॉलेज बुढ़ाना, प्रधानाचार्य परमेश कुमारी सहायक गाइड कमिश्नर बुढ़ाना और श्रीअजय कुमार अर्चना रानी मुजफ्फरनगर शिविर को सफल बनाने में समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं स्काउट मास्टर,गाइड कैप्टन रोवर लीडर रेंजर लीडर का विशेष योगदान रहा प्रधानाचार्य डॉ सविता सिंह सहायक जिला गाइड कमिश्नर तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला द्वारा बच्चों को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर के उज्जवल भविष्य की कामना की जिला संस्था के सभी प्रशिक्षक पिंकू कुमार कुमारी शिवानी एवं बुढ़ाना से श्री बीरबल सिंह खतौली से एडल्ट रिसोर्स आयुक्त श्री संतोष कुमार वर्मा आदि का विशेष योगदान

 

जिलाधिकारी को शिक्षकों ने दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा.अमित कुमार जैन ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौपते हुए कहा है कि कांवड यात्रा के दौरान सभी विद्यालयो मे अवकाश् चल रहा है। 26 जौलाई से 2 अगस्त तक सभी विद्यालयो को बन्द रखने के निर्देश हैं। इसके बावजूद कुछ विद्यालयो मे शिक्षकों के अलावा बच्चो को भी बुलाया जा रहा है। रास्ते बन्द होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पडा रहा है। ऐसे मे यदि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना हो जाती है। तो उस परिस्थिती मे किसकी जिम्मेदारी होगी। डा.अमित जैन एवं शिक्षक संघ के जिला मंत्री अरूण कुमार व जिला कोषाध्यक्ष सजय मोघा ने कहा है कि रास्ते बन्द होने की समस्या को ध्यान मे रखते हुए शिक्षकों को भी स्कूल ना आने की राहत दी जाए।

 

गांव की समस्याओं को पत्रकार प्रमुखता से उठायेः संजीव बालियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से आए पत्रकारों को कार्ड वितरित किये गये। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है। गांव की आवाज शासन, प्रशासन तक पत्रकारों के माध्यम से ही पहुंचती है, इसलिए पत्रकार गांव की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकार सीमित संसाधनों में सराहनीय लेखन कार्य करते हैं। गांव-गांव से समाचार संकलन करते हैं। सम्मेलन में एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें ताकि गांव-गांव तक लोगों को योजनाओं की जानकारी हो सके। सम्मेलन में सहारनपुर से आए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकार निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। शिक्षाविद डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि पत्रकारों को निरंतर अध्ययन करते रहना चाहिए। सम्मेलन में जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए पत्रकारों को कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश शंकर विद्यार्थी व ग्रा.प.ए. के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष रोहिताश्व कुमार वर्मा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, मौ. अहसान, संजय राठी, प्रेम सागर, अमित शर्मा, संजय गर्ग, प्रदीप मित्तल, शक्तिदेव त्यागी, अनिल चौधरी, बसन्त गौतम, धर्मोद चौधरी, दीपक सिंघल, दीपक त्यागी, जसवीर सिंह, मेजर अरविन्द कुमार, अनु सैनी, गय्यूर मलिक, खुशनसीब, राहुल प्रजापति, वेदपाल कपासिया, समून राईन आदि मौजूद रहे।

 

कावंड सेवा शिविर का आयोजन
खतौली। श्री परशुराम महादेव कांवड़ सेवा शिविर (खतौली) के चौदहवें निःशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का उद्धघाटन पूरे विधि विधान से किया गया…शिविर में भूमिपूजन व हवन किया गया..जिसमें मुख्य यजमान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा व भारतीय जनता पार्टी मंडल मंसूर पुर अध्यक्ष मनोज राठी रहे.। इस अवसर पर आयोजक मंडल के सदस्य अनुज भारद्वाज, डॉ रविंद्र शर्मा, डॉ आदित्य शर्मा, मुकेश शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा(क्चस्हृरु), पंकज शर्मा, प्रदीप शर्मा, मुखिया जी, प्रशांत पंडित, माधव शर्मा, अतुल शर्मा , गोपाल शर्मा, नीरज शर्मा, बंटी शर्मा, अमित शर्मा,सूर्यकांत शर्मा, आशुतोष मिश्रा, बसंत शर्मा , राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, सोनू पंडित, हरेन्द्र सैनी, सुमित कौशिक, रुचित त्यागी, प्रदीप त्यागी ,ललित त्यागी व बड़ी संख्या में गणमान्य शिवभक्त उपस्थित रहे..

 

फलों का किया वितरण
मुजफ्फरनगर। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से पंचक काल समाप्त होते ही सड़को पर उतरी हिन्दू युवा वाहिनी की। टीम जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहुजा नगर अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के सानिध्य में कवाड़ मार्ग के प्रमुख स्थानों पर फल वितरण किया गया जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहुजा ने बताया कि जब तक कवाड़ यात्रा चलेगी तब तककविडियो के सेवा में फल वितरण का कार्य चलता रहेगा

 

बिना निमंत्रण पिता के घर भी नही जाना चाहिए शिव ने सती से कहा था : जगमोहन भारद्वाजMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)श्री श्यामा श्यामा मंदिर में शिवपुराण कथा में आज कथा वाचक पंडित जगमोहन भारद्वाज जी ने माता सती और शिव की कथा प्रसंग की कथा विस्तार से सुनाई
मुजफ्फरनगर। दक्ष प्रजापति की सभी पुत्रियां गुणवती थीं। फिर भी दक्ष के मन में संतोष नहीं था। वे चाहते थे उनके घर में एक ऐसी पुत्री का जन्म हो, जो सर्व शक्ति-संपन्न हो अतरू दक्ष एक ऐसी ही पुत्री के लिए माता भगवती की तपस्या करने लगे। भगवती आद्या ने प्रकट होकर कहा, श्मैं तुम्हारे तप से प्रसन्न हूं। तुमको क्या चाहिए दक्ष ने तप करने का कारण बताया तो मां बोली मैं स्वयं पुत्री रूप में तुम्हारे यहां जन्म धारण करूंगी। भगवती आद्या ने सती रूप में दक्ष के यहां जन्म लिया। सती दक्ष की सभी पुत्रियों में सबसे अलौकिक थीं। सती बाल्यावस्था से ही शिव की तपस्या करने लगी थी, जब सती विवाह योग्य हो गई, तो दक्ष को उनके लिए वर की चिंता होने लगी। उन्होंने ब्रह्मा जी से इस विषय में परामर्श किया। ब्रह्मा जी ने कहा, सती आद्या की अवतार हैं। आद्या आदि शक्ति और शिव आदि पुरुष हैं। अतः सती के विवाह के लिए शिव ही योग्य और उचित वर हैं। दक्ष ने ब्रह्मा जी की बात मानकर सती का विवाह भगवान शिव के साथ कर दिया। सती कैलाश में जाकर भगवान शिव के साथ रहने लगीं। भगवान शिव के दक्ष के दामाद थे, किंतु कई कारणों से दक्ष के ह््रदय में भगवान शिव के प्रति बैर और विरोध भाव पैदा हो गया। एक बार देवलोक में ब्रह्मा जी ने धर्म के निरूपण के लिए एक सभा का आयोजन किया था। सभी बड़े-बड़े देवता सभा में एकत्र हुए। भगवान शिव भी इस सभा में बैठे थे। सभा मण्डल में दक्ष का आगमन हुआ। दक्ष के आगमन पर सभी देवता उठकर खड़े हो गए, पर भगवान शिव खड़े नहीं हुए। उन्होंने दक्ष को प्रणाम भी नहीं किया। फलतः दक्ष ने अपमान का अनुभव किया। केवल यही नहीं, उनके ह््रदय में भगवान शिव के प्रति ईर्ष्या की आग जल उठी। वे उनसे बदला लेने के लिए समय और अवसर की प्रतीक्षा करने लगे। एक बार सती को पता लगा की उनके पिता दक्ष बड़ा यज्ञ कर रहे है माता सती ने शिव से यज्ञ में जाने की कही, शिव ने माता सती से कहा की हमे यज्ञ में आमंत्रित नही किया गया इसलिए हमारा वहां जाना उचित नही होगा,माता सती ने कहा की मेरे पिता के घर में यज्ञ है पुत्री तो पिता के घर बिन बुलाए भी जा सकती है इस यज्ञ में अवश्य मेरी सभी बहनें आएंगी। उनसे मिले हुए बहुत दिन हो गए है
भगवान शिव ने उत्तर दिया, इस समय वहां जाना उचित नहीं होगा। आपके पिता मुझसे बैर रखते हैं हो सकता हैं वे आपका भी अपमान करें। भगवान शिव ने उत्तर दिया, विवाह हो जाने पर लड़की अपने पति की हो जाती हैं। पिता के घर से उसका संबंध टूट जाता हैं। लेकिन सती पीहर जाने के लिए हठ करती रहीं। अपनी बात बार-बात दोहराती रहीं। उनकी इच्छा देखकर भगवान शिव ने उनके पिता के घर जाने की अनुमति दे दी। उनके साथ अपने गण नंदी को भी साथ में भेज दिया,दक्ष के यहां सती से किसी ने भी प्रेमपूर्वक वार्तालाप नहीं किया। दक्ष ने सती से कहा तुमको यज्ञ में आमंत्रित नही किया तुम क्यों आई हो, पिता के कटु और अपमानजनक शब्द सुनकर भी सती मौन रहीं। वे उस यज्ञमंडल में गईं जहां सभी देवता और घ्षि-मुनि बैठे थे तथा यज्ञकुण्ड में धू-धू करती जलती हुई अग्नि में आहुतियां डाली जा रही थीं। सती ने यज्ञमंडप में सभी देवताओं के तो भाग देखे, किंतु भगवान शिव का भाग नहीं देखा। वे भगवान शिव का भाग न देखकर अपने पिता से बोलीं पितृश्रेष्ठ! यज्ञ में तो सबके भाग दिखाई पड़ रहे हैं किंतु कैलाशपति का भाग नहीं हैं। आपने उनका भाग क्यों नहीं रखा? दक्ष ने गर्व से उत्तर दिया मैं तुम्हारे पति शिव को देवता नहीं समझता। वह तो भूतों का स्वामी, नग्न रहने वाला है। वह देवताओं की पंक्ति में बैठने योग्य नहीं हैं। सती के नेत्र लाल हो उठे। उनका मुखमंडल प्रलय के सूर्य की भांति तेजोदिप्त हो उठा। उन्होंने पीड़ा से तिलमिलाते हुए कहा ओह! मैं इन शब्दों को कैसे सुन रहीं हूं मुझे धिक्कार हैं। देवताओ तुम्हें भी धिक्कार हैं! तुम भी उन कैलाशपति के लिए इन शब्दों को कैसे सुन रहे हो जो मंगल के प्रतीक हैं और जो क्षण मात्र में संपूर्ण सृष्टि को नष्ट करने की शक्ति रखते हैं। वे मेरे स्वामी हैं। नारी के लिए उसका पति ही स्वर्ग होता हैं। जो नारी अपने पति के लिए अपमानजनक शब्दों को सुनती हैं उसे नरक में जाना पड़ता हैं। हे पृथ्वी, हे आकाश, हे देवताओं सुनो! मेरे पिता ने मेरे स्वामी का अपमान किया हैं। मैं अब एक क्षण भी जीवित रहना नहीं चाहती। सती अपने कथन को समाप्त करती हुई यज्ञ के कुण्ड में कूद पड़ी। जलती हुई आहुतियों के साथ उनका शरीर भी जलने लगा।
यज्ञमंडप में खलबली पैदा हो गई, हाहाकार मच गया। देवता उठकर खड़े हो गए।
शिव आदेश से वीरभद्र ने आकर देखते ही देखते दक्ष का मस्तक काटकर फेंक दिया। भगवान शिव प्रचंड आंधी की भांति यज्ञ स्थल पहुंचे। सती के जले हुए शरीर को देखकर भगवान शिव अपने आपको भूल गए। सती के प्रेम और उनकी भक्ति ने शंकर के मन को व्याकुल कर दिया।जिन्होंने काम पर भी विजय प्राप्त की थी और जो सारी सृष्टि को नष्ट करने की क्षमता रखते थे। वे सती के प्रेम में खो गए, बेसुध हो गए।
भगवान शिव ने उन्मत की भांति सती के जले हुए शरीर को कंधे पर रख लिया। वे सभी दिशाओं में भ्रमण करने लगे। शिव और सती के इस अलौकिक प्रेम को देखकर पृथ्वी रुक गई, हवा रूक गई, जल का प्रवाह ठहर गया और रुक गईं देवताओं की सांसें।
सृष्टि व्याकुल हो उठी, सृष्टि के प्राणी पुकारने लगेश् त्राहिमाम! त्राहिमाम! भयानक संकट उपस्थित देखकर सृष्टि के पालक भगवान विष्णु आगे बढ़े। वे भगवान शिव की बेसुधी में अपने चक्र से सती के एक-एक अंग को काट-काट कर गिराने लगे। धरती पर इक्यावन स्थानों में सती के अंग कट-कटकर गिरे। जब सती के सारे अंग कट कर गिर गए, तो भगवान शिव पुनः अपने आप में आए। जब वे अपने आप में आए, तो पुनः सृष्टि के सारे कार्य चलने लगे।
धरती पर जिन इक्यावन स्थानों में सती के अंग कट-कटकर गिरे थे, वे ही स्थान आज शक्तिपीठ माने जाते हैं। आज भी उन स्थानों में सती का पूजन होता हैं, उपासना होती हैं। धन्य था शिव और सती का प्रेम। शिव और सती के प्रेम ने उन्हें अमर और, वंदनीय बना दिया।
सती के विरह में शंकरजी की दयनीय दशा हो गई। वे हर पल सती का ही ध्यान करते रहते और उन्हीं की चर्चा में व्यस्त रहते। उधर सती ने भी शरीर का त्याग करने के उपरांत राजा हिमाचल के घर में पुत्री रूप में जन्म लेकर शिव की तपस्या में लीन हो गई फिर से देवताओं ने भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से कराया
माता पार्वती ने ही माता महाकाली के रूप में अवतार लिया
शिवशक्ति दोनो एक है शिव ही शक्ति है शक्ति ही शिव है
आज की कथा के यजमान राकेश शर्मा रहे, ललित अग्रवाल,हरीश गोयल,पंडित हंसराज भार्गव,डा.सुभाष,अमर नाथ,आदि का सहयोग रहा,

 

कारगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबली को पूर्व सैनिकों के साथ मनायाKargil Vijay Diwas Program 1
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बारात घर के वीर हकीकत राय कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें कारगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबली को पूर्व सैनिकों के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गांधी कॉलोनी बारात घर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कारगिल विजय दिवस की २५वीं वर्षगांठ के इस पावन अवसर पर, कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिन न केवल भारत की विजय के प्रतीक के रूप में बल्कि उन वीर जवानों की स्मृति में भी मनाया गया जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
कार्यक्रम के दौरान, ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमेटी ने कई पूर्व सैनिकों को शाल उड़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख नामों में हीरालाल कौशिक, वेद प्रकाश, वारंट ऑफिसर ठाकुर उदय नारायण सिंह, सूबेदार हरिओम शर्मा आदि शामिल थे। इस अवसर पर बोलते हुए, कमेटी के सहायक राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार रहेजा ने कहा कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या १४५ करोड़ के करीब है, जिसमें केवल १४ लाख की फौज है। यह कुल आबादी का एक प्रतिशत से भी कम है, फिर भी हमारे वीर जवान देश की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देशवासियों को चाहिए कि वे अपने सैनिकों के लिए जो भी संभव हो, करें। कारगिल युद्ध, जो मई से जुलाई १९९९ के बीच लड़ा गया था, भारतीय सेना की वीरता और साहस की अनूठी मिसाल है। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने ऊंचाई पर स्थित पाकिस्तानी घुसपैठियों को हराकर भारत की भूमि को पुनः प्राप्त किया। इस अवसर पर पंडित मनसुख शर्मा, राकेश ढींगरा, रघुनाथ, कमल गोयल, मनोज गुप्ता, उमेश वर्मा, रविंद्र, हिमांशु कौशिक, अमित पटपतिया (सभासद) सहित अनेक सभ्रांत नागरिक भी मौजूद थे।

 

समाजवादी पार्टी ने की संविधान मानस्तम्भ की स्थापना
जिया चौधरी,राकेश शर्मा ने कहा संविधान रक्षा समाजवादी पार्टी का मुख्य एजेंडा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा कि संविधान व आरक्षण बचाने की लड़ाई समाजवादी पार्टी प्रमुखता से लड़ती रहेगी। इसी क्रम में संविधान मान स्तंभ की स्थापना सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा कार्यालय पर की गई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण बचाए रखने के लिए आरक्षण दिवस समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में मना रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा की हर वर्ग को सम्मान और हर वर्ग को अधिकार के साथ समाजवादी पार्टी पीडीए के अधिकारों की लड़ाई हमेशा लड़ती रहेगी। भाजपा द्वारा संविधान व आरक्षण से छेड़छाड़ तथा निजीकरण के नाम पर आरक्षण से वंचित करने का खेल भाजपा को महंगा पड़ेगा। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं द्वारा सपा कार्यालय पर संविधान मान स्तंभ स्थापित करते हुए संविधान को बचाने के लिए संघर्ष का संकल्प लिया गया।
कारगिल शहीद दिवस पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक,सपा जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल, सपा नगर महासचिव सलीम मलिक, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरेशी, मुकेश वशिष्ठ सपा जिला सचिव पवन पाल, रमेश चंद शर्मा, वसीम राणा, नवाब इम्तियाज कुरैशी, सुमित पवार बारी, तरुण सौदे एडवोकेट, सभासद सुंदर सिंह, हसीब राणा, जियाउल चौधरी, चेतन देव आर्य, नावेद रंगरेज, रजत शर्मा, अखलाक चौधरी, तरुण शर्मा, हुसैन राणा, मोहम्मद बिलाल सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

कांवड यात्राः मेन बाजार मे ई-रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा की सकुशलता के लिए प्रशासन अलर्ट है। विभिन्न व्यवस्थाए तथा सेवा कार्य प्रशासन द्वारा किए है। कांवड यात्रा के मददेनजर शहर के भीडभाड वाले क्षेत्र भगत सिंह रोड, शिव चौक, गोल मार्किट, झांसी की रानी आदि विभिन्न बाजारों मे प्रशासन ई-रिक्शाओ के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ताकि कहीं भी वाहनो के जाम की स्थिती ना बने।

युवक का फांसी पर लटका मिला शव
तितावी। जंगल मे युवक का फांसी लगा शव लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र की बघरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव करवाडा के जंगल मे बाग मे आम के पेड पर युवक का शव फांसी पर लटका देखकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। इस दौरान दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त अज्ञात शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + sixteen =