News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हिंदू संगठनों ने कावड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची डॉक्टर उदिता त्यागी का शिव चौक पर किया जोरदार स्वागतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदसनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पूर्व मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड डॉ उदिता त्यागी और यति संन्यासी यति सत्यदेवानंद जी,यति रणसिंहानंद जी,यति परमतमानंद जी,मोहित बजरंगी था अन्य भक्तगणों द्वारा २५ जुलाई को हरिद्वार के माया देवी मंदिर जूना अखाड़े के आनंद भैरव घाट से उठाई गई कांवड़ आज मुजफ्फरनगर शिव चौक पहुंची।यह कांवड़ (विश्व धर्म संसद)की सफलता,हिंदुओ के परिवारों में वृद्धि व मजबूती और जातिवाद व जातीय वैमनस्यता के समूल विनाश के लिए उठाई गई है। हिंदूवादी नेता बिट्टू सिखेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया यह ऐसी पहली कांवड़ है जो सनातन धर्म के मानने वाली को रक्षा और सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए उठाई गई है।यह कांवड़ यात्रा बेटी और अस्तित्व बचाने का संदेश दे रही है।इन कांवड़ यात्रियों के साथ पंच धातुओं का बना भव्य शिव परिवार भी है जिसे सनातन धर्म के शत्रुओं के समूल विनाश के लिए शिवशक्ति धाम डासना में स्थापित किया जाएगा। मुजफ्फरनगर के सभी हिंदू संगठनों ने बिट्टू सिखेडा,राजू सैनी और संदीप जिंदल के नेतृत्व में इस पवित्र उद्देश्य के लिए इतना श्रम करने वाले कांवड़ियों का भरपूर स्वागत किया। मुजफ्फरनगर के हिंदू संगठनों के विशेष आग्रह पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज भी आज शिव चौक पर उपस्थित हुए। इन कांवड़ यात्रियों में पंडित सनोज शास्त्री,मोहित बजरंगी,बॉबी त्यागी, उदयवीर,विवेक नागर,अभिषेक, अंकित नागर,रेंचो तथा अन्य भक्तगण शामिल है।

 

जनपदवासियों के लिये भोलो की सेवा करना सौभाग्य की बातः गौरव जैन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गौरतलब है की जनपद में कावड़ यात्रा अपने पूर्ण स्वरूप में चल रही है व लाखो कावड़िया जनपद मुजफ्फरनगर से होकर गुजर रहा है ऐसे में प्रतिवर्ष की भांति अनेको सेवा शिविर सामाजिक संगठनों व संस्थाओं द्वारा अलग अलग स्थानों पर आयोजित किये गये हैं जिनमे आगंतुक भोले भक्तों की सेवा सम्पूर्ण भक्ति भाव से जनपदवासियों द्वारा की जा रही है इसी कड़ी में आनंद भवन में भी क्रांति सेना का शिविर हमेशा की भांति जोर शोर से चल रहा है जहां संगठन के लोगो के साथ ही जनपद के समाज सेवी व धर्म भावना रखने वाले लोगो को भी सेवा का अवसर लगातार मिलता रहता है
इसी सेवा भाव के चलते समाजवादी पार्टी के नेता गौरव जैन भी २८-जुलाई-२०२४ को क्रांति सेना के शिविर में सपरिवार पहुंचें व भोलो की सेवा के साथ साथ ही संध्या आरती करने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ संघ्या आरती में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना,भोले भक्त कावड़ियों की शुभ यात्रा की मंगल कामना के साथ ही विश्व कल्याण हेतु भी प्रार्थना की गयी
आरती के पश्चात गौरव जैन कहा कि भोलो की सेवा का अवसर मिलना जनपद के लिये सौभाग्य की बात है व आज उन्हें क्रांति सेना के कावड़ सेवा शिविर में भोलो की सेवा व भक्ति का अवसर प्राप्त हुआ यह उनका व उनके परिवार का परम सौभाग्य है व ऐसे शुभ अवसर भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही प्राप्त हो सकते हैं।
उन्होंने ऐसा शुभ अवसर प्रदान किये जाने पर ललित मोहन शर्मा,शरद कपूर,प्रवीण शर्मा,संजीव वर्मा आदि का धन्यवाद भी किया।

 

बम बम भोले के हर ओर गूंज रहे है जयकारे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर भारत की प्रसि( कांवड यात्रा में शिवभक्तों के बीच देशभक्ति का जज्बा भी देखने को मिला है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले ज्यादातर शिवभक्तो की कांवड/झांकी पर राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है। इतना ही नही देशभक्ति के जज्बे के साथ कांवड यात्रा पर निकले कांवडियों मे से कई कांवडिये अपने हाथ मे तिरंगा लेकर वन्दे मातरम एवं भारत माता की जय आदि जयघोष के साथ बडी तेजी से अपने गंतत्य की और बढ रहे हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवडियो मे भोले की भक्ति के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना पनप रही है। इन कांवडियो मे से अधिकतर कांवडियो ने अपने वाहनो पर भी तिरंगा लगा रखा है। वहीं हर ओर बम बम भोलों के जयघोष सुनाई दे रहे है। चारों तरफ वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। छोटे से छोटे कांवडियों से लेकर बडे बुजुर्ग व महिला कांवडियों की संख्या भी इस बार काफी है। वहीं तेज धूप में भी कांवडिये अपने शिवालयों की ओर बढते जा रहे है।

 

युवाओं व किसानों के लिए बजट में रखा गया विशेष प्रावधानः सोमेंद्र तोमरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)उत्तर प्रदेश के उर्जा राज्यमंत्री एवं जनपद मुजफ्फरनगर के प्रभारी सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केन्द्रिय सरकार द्वारा घोषित बजट मे सभी वर्गो के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। खासकर किसानो एवं युवा वर्ग के लिए बजट मे विशेष प्रावधान किया गया है। गांधी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो बजट जारी किया गया है। उसमे 2047 भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की कोशिश की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा बीपीएल कार्ड धारकों के लिए खाद्यान्न योजना एवं आयुष्मान योजना चलाई जा रही है। अगले पांच वर्षो तक खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया जाएगा। जारी बजट मे एक करोड घरों को सोलर उर्जा मुफ्त देने लक्ष्य रखा गया है। जिसमें प्रत्येक घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का प्रावधान रखा गया है। उन्होने बताया कि 2014 मे हम देश की 10 वीं अर्थ व्यवस्था थे और जीडीपी बढने के कारण हम पांचवे स्थान पर आ गए हैं। हमारा प्रयास है कि 2029 तक हम विश्व की तीसरी अर्थ व्यवस्था बन जाएगे। उन्होने कहा कि एक करोड युओ को रोजगार देने का लक्ष्य है। उन्हे शिक्षा ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने पांच सौ कम्पनियों को युवाओं को इंटरशिप देने का लक्ष्य रखा हैं। उन्होने कहा कि किसानों को उनकी फसल के लिए एमसीपी बढाकर दी जाएगी। तथा किसान की औसत आये बढाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होने यह भी कहा कि किसानो को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे अच्छी-फसल तो मिलेगी ही नागरिकों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। प्रेसवार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता पवन अरोरा, मीडिया प्रभारी अचिन्त मित्तल, हरीश अहलावत, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।

 

मन की बात कार्यक्रम को सुना
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात लाइव 112वें एपिसोड को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित कई भाजपाईयो ने ध्यान पूर्वक सुना। तथा इस पर संयुक्त रूप से चर्चा भी की।
थाना सिविल लाइन क्षेत्र की जाट कालोनी निवासी प्रवीन जावला एडवोकेट के आवास पर पहुंचे भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात लाइव एपिसोड को सुना। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल,पूर्व विधायक अशोक कंसल, अनिल चौधरी मून्नू, देवेन्द्र सिंह भुम्मा, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी, श्री मोहन तायल,मनोज कुमार, अनिल शर्मा, जोगेन्द्र सिंह, आदेश शर्मा, डा.जीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

शिव भक्त कांवड़िये को दौरा आने पर किया सहयोग
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मेरठ रोड पर अचानक एक शिव भक्त कांवड़िये को दौरा पड़ गया जब यह नजारा वहां अपनी ड्यूटी पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट ३५ अरविन्द मलिक ने देखा तो उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से पहले तो शिव भक्त कांवड़िये को वहां उपचार दिलाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर तुरंत एंबुलेंस को सूचना कर मौके पर बुला शिव भक्त कड़िया को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा है। जब यह नजारा आसपास से गुजर रहे अन्य कांवड़ियों ने देखा तो उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट ३५ अरविंद मलिक सहित उनकी टीम की भूरी भूरी प्रशंसा की है। बता दे मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पशु चिकित्सक अरविंद मलिक इस समय मेरठ रोड पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ३५ के रूप में तैनात है जो अपनी टीम के साथ लगातार शिव भक्त कांवड़ियो की सेवार्थ में दिन-रात जुटे हैं। अभी गत दिनों यहां एक भारी वाहन को भी रोकने में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी तो वही आज एक शिव भक्त कावड़िये की हालत बिगड़ता देख उसे तुरंत अस्पताल में उपचार दिलाया है लोगों का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अरविंद मलिक द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है।

 

दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थित भगवान शिव मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर जल चढ़ाकर पंडित अंकित शर्मा जी द्वारा आरती एवं सभी दायित्वधारियो के तिलक लगाकर कलावा बांध कर प्रसाद का भोग लगाकर दरिद्र नारायण सेवा के अंतर्गत मीठे चावल प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंघल स्थाई प्रकल्प संदीप महेश्वरी प्रांतीय सहायक नितिन जैन जिला संमव्नय संरक्षित कार्यक्रम संयोजक मोहनलाल बीके आत्रेय सुनील जैन सुखबीर सिंह भरत शर्मा संस्कृत सप्ताह संरक्षण संयोजक आरडी शर्मा मनीष गर्ग विनीत गुप्ता दीपक गर्ग और शाखा के संरक्षक हर्षवर्धन जैन राजकुमार गर्ग पुरुषोत्तम सिंघल आरके सैनी अनिल शर्मा विरेन्द्र कुमार शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा सचिव नवनीत गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल महिला संयोजिका अंजलि गर्ग सभी सदस्यों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद किया गया व सभी का चाय नाश्ता भगवान शिव के आशीर्वाद से प्रसाद के रुप में सम्पूर्ण हुआ

 

54वां कांवड़ सेवा शिविर आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गीता मानस मण्डल मुजफ्फर नगर का ५४ वा विशाल में कांवड़ सेवा शिविर सनातन धर्म सभा निकट झांसी की रानी मुजफ्फर नगर में शुभारंभ किया जिसमें आज पंडित भुवनेश्वर कपिल शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कराया गया आज के कार्यक्रम का उदघाटन कपिल देव अग्रवाल मंत्री राज्य सभा व मुख्य अतिथि श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, अध्यक्ष नगर पालिका गौरव स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश गोयल, भीम सैन कंसल ने किया पूजन व आरती नरेंद्र गोयल, सुरेश बिंदल अंकुर दुआ, अशोक कंसल, राम कुमार सर्राफ ने किया दीप प्रज्वलन श्री शंकर स्वरूप बंसल, योगेंद्र मित्तल, शरद गोयल यशवंत सिंह के द्वारा किया गया अध्यक्ष साधु राम गर्ग ने कैंप के विषय में पूर्ण जानकारी दी और संचालन कोषाध्यक्ष अजय गर्ग ने किया। शिव चरण गर्ग ने बताया की आज से ३१ तक यहां पर निशुल्क भोजन चाय डॉक्टर की सेवा २४ घंटे रहेगी आज भी हजारो कांवड़ियों ने भोजन ग्रहण किया आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय तायल, गिरीश अग्रवाल, दीपक मित्तल, अमर कांत गुप्ता, शोभित गुप्ता, सुशील गोयल , सतीश गर्ग नितिन कुमार अमित गर्ग, संजय गर्ग, अनुराग अग्रवाल नवीन गुप्ता अतुल कुमार गर्ग अंजुल भूषण, नीरज अग्रवाल आदि का पूर्ण सहयोग।

 

जिला उर्वरक समिति की बैठक आयोजित
जनपद में रासायनिक उर्वरकों (डी०ए०पी०, यूरिया, एन०पी०के० एंव एम०ओ०पी० आदि) की उपलब्धता एंव वितरण पर समीक्षा की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)जिला कृषि अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में जिला उर्वरक समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद में रासायनिक उर्वरकों (डी०ए०पी०, यूरिया, एन०पी०के० एंव एम०ओ०पी० आदि) की उपलब्धता एंव वितरण पर समीक्षा की गयी। साथ ही कृषकों को सन्तुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग एंव पोस मशीन द्वारा समस्त अनुदानित उर्वरकों को वितरित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी महोदय, द्वारा दिये गये है। उक्त के कम में जनपद के समस्त सहकारी समितियों, निजी खुदरा विक्रेताओं व थोक विक्रेताओं को पोस मशीन का प्रयोग करने तथा जनपद में समस्त विकासखण्डों में नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध होता रहें को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, एवं जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी सहायक निबन्धक सहकारिता के साथ-साथ इफ्फको/ कृभको एवं जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० को निर्देश दिये गये कि वह अपने कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले बिक्री केन्द्रों पर नियमित रूप से उर्वरक उपलब्धता एंव वितरण का कार्य सुचारू रूप से कराते रहें, तथा जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिये कि वह अपने बिकी केन्द्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता केन्द्र वार सूची बनाकर जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिये गये-१- जनपद के समस्त सहकारी समिति एंव उर्वरक रिटेलर प्रत्येक किसान को उनकी जोत के अनुसार आधार कार्ड के माध्यम से पी०ओ०एस० मशीन के द्वारा ही शत-प्रतिशत उर्वरकों की बिकी करें। २- प्रत्येक सहकारी समिति उर्वरक थोक विकेता/उर्वरक रिटेलर बिना अथॉरिटी लेटर के उर्वरकों का वितरण नहीं करेगें। ३- प्रत्येक सहकारी समिति, निजी उर्वरक थोक विक्रेताध्उर्वरक रिटेलर अपने-अपने प्रतिष्ठान/केन्द्रों पर उर्वरक बीज एवं कीटनाशक के उर्वरक प्राधिकार पत्र, बीज अनुज्ञप्ति पत्र व कीटनाशी अनुज्ञप्ति पत्रो की प्रति चस्पा करेगें। साथ ही प्रत्येक प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड /स्टॉक बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहियें। ४- प्रत्येक सहकारी समिति एंव निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों/केन्द्रो पर जिला कृषि अधिकारी एंव जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाईल न० अंकित किये जायें। ५- फुटकर उर्वरक विकेताओ को उर्वरक आपूर्ति करने से पूर्व उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र की वैधता वैध होंने पर एवं पी०ओ०एस० मशीन सही स्थिति में होने की दशा में ही उर्वरक आपूर्ति की जायें। ६- प्रत्येक विकेता बिकी/स्टॉक रजिस्टर अद्यतन पूर्ण रखे तथा निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये। ७- प्रत्येक सहकारी समिति एंव निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों/ केन्द्रों पर पोस मशीन में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा में एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा में भिन्नता न हों। यदि इस प्रकार की भिन्नता मिलती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध उर्वरक नियत्रंण आदेश १९८५ के अर्न्तगत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। ८- प्रत्येक माह टॉप-२० बायर्स का सघन निरीक्षण कर दोषी के विरूद्ध एफ०सी०ओ० १९८५ में उपबन्धों के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी। ’ कृषकों को मृदा स्वास्थय के आधार पर नाईट्रोजन, फास्फेटिक एवं पोटाशिक उर्वरकों की बिकी की जायें। तथा कृषकों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाये । १०-सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देश दिया गया कि उर्वरक प्रीपोजिशनिगं के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति अगस्त माह तक कर ली जायें। ११-समस्त उर्वरक एवं बीज निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि छापेमारी के दौरान भिन्न-भिन्न उर्वरकोध्बीज केन्द्रों का निरीक्षण कर गुणवत्ता नियत्रंण सुनिश्चित करें। १२-समस्त सहकारी समितियों/गन्ना समितियों व निजी विक्रेताओं थोक / खुदरा के पास पोस मशीन होना अनिवार्य है इफ्फको एवं कृभको प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि जिन विक्रेताओं (सहकारी/निजी) के पास पोस मशीन उपलब्ध नही है अथवा कार्य नहीं कर रही है, को तत्काल पोस मशीन उपलब्ध करायी जायें। १३-जनपद में कोई भी विक्रेता उर्वरको की ओवररेटिंग/कालाबाजारीअवैध भण्डारण/ टैगिंग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियत्रंण आदेश, १९८५ के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। /

 

जिंप अध्यक्ष ने की टीशर्ट वितरित
मुजफ्फरनगर। ग्राम करहेडा में युवाओं और पर्यावरण को समर्पित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा .वीरपाल निर्वाल जी ने सहभागिता की ।क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अमित राठी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया । कबड्डी के गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन देशवाल को सम्मानित किया गया तथा युवाओं को टीशर्ट वितरित की गई। अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कांवडियों को किया प्रसाद वितरित
मुजफ्फरनगर। सदर तहसील में एसडीएम सदर निकिता शर्मा के नेतृत्व में सदर तहसील द्वारा कांवड़ियों की सेवा हेतु भंडारे का किया गया आयोजन, भंडारे में पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी,एसडीएम फाइनेन्स, सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने कांवड़ियों को किया प्रसाद का वितरण,साथ ही जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी के नेतृत्व में सभी अधिकारियों ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा,इस अवसर पर सदर तहसील का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

 

कावड़ सेवा शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा गत वर्षो की भांति अहिल्याबाई चौक चर्च मार्केट में विशाल कावड़ सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया, प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल, नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष कमल कांत शर्मा, प्रवीण त्यागी, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, मीडिया प्रभारी सुनील वर्मा द्वारा स्वागत करते हुए कावड़ सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला, पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा, सदस्य प्रेस काउंसिल इंडिया अंकुर दुआ, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता यशपाल पंवार, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजेंद्र पाल, भाजपा नेता सुनील तायल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता विशाल गर्ग, विक्की चावला, राजकुमार कालरा, बृजेश दीक्षित, सभासद रजत धीमान, द्वारा विधिवत पूजन कराकर शिविर में उपस्थित भोले भक्तों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराते हुए सेवा की गई, कावड़ सेवा शिविर में अनेकों तरह के व्यंजन प्रसाद के रूप में भोले भक्तों को वितरित किए गए, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल द्वारा किया गया, शिविर में संगठन के नगर युवा अध्यक्ष मयंक गोयल, अनिल सिंघल, शिव कुमार सिंघल, भूरा कुरैशी, जावेद, विजय प्रताप सिंह, विजय कुच्छल, राहुल त्यागी, सुखबीर सिंह, योगेश त्यागी, मनोज मित्तल, उज्जवल मित्तल, ध्रुव शर्मा, निखिल, वैभव, इशिका भारद्वाज सहित अनेकों द्वारा सेवा करते हुए शिव भक्त कावड़ियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया।

 

एसपी सिटी ने किया चैक
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा- २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाईन्ट को किया गया चेक, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महोदय द्वारा कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियोंध्श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटीध्बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा कांवडियोंध्श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा बताया गया कि किसी प्रकार की असुविधाध्परेशानी होने पर डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है, मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।

 

सदैव कमजोर व्यक्ति पर करता है रोग हमला
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)रोग सदैव कमजोर व्यक्ति पर ही हमला करता है। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है वे लोग जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं तथा संक्रमण भी इन्हीं लोगों को जल्दी होता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में बरसात के मौसम में पाचन शक्ति का कमजोर होना तथा संचारी रोग और योग विषय पर एक गोष्ठी में व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि प्रकृति का नियम है कि जो सशक्त होता है वही जीवित रहता है अर्थात कमजोर जीव का शक्तिशाली जीव सदैव शोषण करते हैं। ठीक इसी प्रकार जो व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता है और जिनकी जीवनी शक्ति अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें रोग घेर लेते हैं। बरसात के मौसम में हमारा पाचन कमजोर पड़ जाता है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है । इस मौसम में बीमारी के रोगाणु कीटाणु अधिक संख्या में पैदा हो जाते हैं जिसकी वजह से इस मौसम में लोग अधिक बीमार पड़ते हैं। नियमित योगाभ्यास के द्वारा तथा सात्विक और संतुलित भोजन के द्वारा हम इस मौसम में बीमारी से बच सकते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर अक्षय बालियान ने बताया कि सरकार आजकल संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिनका मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा इस मौसम में गंदगी से उत्पन्न होने वाले विभिन्न संचारी रोग जैसे मलेरिया, हैजा ,उल्टी दस्त ,नजला जुकाम आदि से लोगों को बचाना होता है। इसके लिए उन्होंने बताया कि अपने आसपास साफ सफाई रखें, मच्छरदानी का प्रयोग करें तथा भोजन कम से कम ले और नियमित योगाभ्यास से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं। योग ही एकमात्र साधन है जो आपके पाचन तंत्र को सशक्त बनाकर तथा शरीर की समस्त प्रणालियों को सुचारू रूप से संचालित करके आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है । इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ,क्षेत्रीय मंत्री वीर सिंह, केंद्र प्रमुख नीरज बंसल, डॉक्टर रामवीर बालियान, आचार्य रामकिशन सुमन ,अशोक मित्तल, प्रदीप शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रजनी मलिक, बेबी सैनी आदि काफी संख्या में योग साधक और साधिकाएं उपस्थित रही।

 

यात्रा निकाल किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। ५१००० पौधरोपण संकल्प यात्रा भाई अमित राठी (क्षेत्रिय मंत्री किसान मोर्चा पश्चिम उत्तरप्रदेश भाजपा) के द्वारायात्रा पहुँची हैं करहेड़ा में अंतराष्ट्रीय कब्बड्डी खिलाड़ी पुलिस उपाधीक्षक (डी एस पी )अर्जुन देशवाल का पगड़ी पहना के स्वागत कर उनके साथ घर घर एक वृक्ष देकर सभी को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया और सभी से निवेदन किया की वृक्ष का पालनपोषण भी जरूर करे और कबड्डी के मैदान पर पहुँच कर वृक्ष लागए और कबड्डी व वॉलीवाल के खिलाड़ियों को किट वितरण की इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ग्राम प्रधान और सम्मानित क्षेत्रवासी व ग्रामवासी मौजूद रहे ।।

 

शिवकथा का हुआ वर्णन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)श्री श्यामा श्यामा मंदिर में चल रही शिव कथा में कथा वाचक पंडित जगमोहन भारद्वाज जी ने बताया की किस प्रकार ऋषि भृगु जी ने तीनो देवो की परीक्षा ली थी जब वे बृहम देव की परीक्षा उपरांत कैलाश पहुंचे देवाधिदेव महादेव भृगु को आता देख प्रसन्न होकर अपने आसन से खड़े हुए और उनको गले से लगाने के लिए भुजा फैला दी किंतु भृगु तो उनकी परीक्षा लेने आए थे. भृगु ने उनका आलिंगन अस्वीकार कर दिया और कहा, हे शिव! आप हमेशा ही धर्म की मर्यादा का उल्लंघन करते हैं, दुष्ट-पापियों को आप तो सुलभता से वरदान दे देते है, परंतु उसके बाद वो पूरी सृष्टि को परेशान कर देते हैं, इसलिए मैं आपका आलिंगन कदापि नहीं करूंगा। उनकी बात सुनकर भगवान शिव क्रोध से तिलमिला उठे. उन्होंने त्रिशूल उठाकर भृगु को मारना चाहा, किंतु सती बीच मे आ गईं, जिससे उनका क्रोध शांत हो गया. इसके बाद भृगु मुनि वैकुण्ठ लोक गए, उस समय भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी की गोद में सिर रखकर लेटे थे. भृगु ने पहुंचते ही उनकी छाती पर एक तेज लात मारी. श्रीहरि विष्णु शीघ्र ही अपने आसन से उठे और उन्हें प्रणाम करके उनके चरण दबाते हुए बोले, च्च्महाराज! आपके पैर पर चोट तो नहीं लगी? कृपया इस सिंघासन पर बैठिये, ऋषिश्रेष्ठ! मुझे आपके यहां पधारने का पता नहीं था, इसी कारणवश मैं आपका स्वागत ना कर पाया. आपके चरणों का स्पर्श तीर्थों को पवित्र करने वाला है और आपके चरणों के स्पर्श से आज मैं धन्य हो गया.ज्ज् भगवान विष्णु का यह प्रेम-व्यवहार देखकर महर्षि भृगु की आंखों से आंसू बहने लगे.यह प्रसंग सुन भक्तजन भाव विभोर हो गए आज की कथा यजमान अशोक सिंह,प्रदीप शर्मा,दिव्या शर्मा,अशोक शमा हरीश गोयल,ललित अग्रवाल,अमरनाथ,रितेश, वेदांस ,डा,सुभाष,आदि का सहयोग रहा।

 

दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थित भगवान शिव मंदिर द्वादश ज्योतिर्लिंगों पर जल चढ़ाकर पंडित अंकित शर्मा जी द्वारा आरती एवं सभी दायित्वधारियो के तिलक लगाकर कलावा बांध कर प्रसाद का भोग लगाकर दरिद्र नारायण सेवा के अंतर्गत मीठे चावल प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंघल स्थाई प्रकल्प संदीप महेश्वरी प्रांतीय सहायक नितिन जैन जिला संमव्नय संरक्षित कार्यक्रम संयोजक मोहनलाल बीके आत्रेय सुनील जैन सुखबीर सिंह भरत शर्मा संस्कृत सप्ताह संरक्षण संयोजक आरडी शर्मा मनीष गर्ग विनीत गुप्ता दीपक गर्ग और शाखा के संरक्षक हर्षवर्धन जैन राजकुमार गर्ग पुरुषोत्तम सिंघल आरके सैनी अनिल शर्मा विरेन्द्र कुमार शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा सचिव नवनीत गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज सिंघल महिला संयोजिका अंजलि गर्ग सभी सदस्यों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद किया गया व सभी का चाय नाश्ता भगवान शिव के आशीर्वाद से प्रसाद के रुप में सम्पूर्ण हुआ

 

जिला उर्वरक समिति की बैठक सम्पन्न
जनपद में रासायनिक उर्वरकों (डी०ए०पी०, यूरिया, एन०पी०के० एंव एम०ओ०पी० आदि) की उपलब्धता एंव वितरण पर समीक्षा की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला कृषि अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, मुजफ्फरनगर में जिला उर्वरक समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद में रासायनिक उर्वरकों (डी०ए०पी०, यूरिया, एन०पी०के० एंव एम०ओ०पी० आदि) की उपलब्धता एंव वितरण पर समीक्षा की गयी। साथ ही कृषकों को सन्तुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग एंव पोस मशीन द्वारा समस्त अनुदानित उर्वरकों को वितरित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी महोदय, द्वारा दिये गये है। उक्त के कम में जनपद के समस्त सहकारी समितियों, निजी खुदरा विक्रेताओं व थोक विक्रेताओं को पोस मशीन का प्रयोग करने तथा जनपद में समस्त विकासखण्डों में नियमित रूप से उर्वरक उपलब्ध होता रहें को सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, एवं जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी सहायक निबन्धक सहकारिता के साथ-साथ इफ्फको/ कृभको एवं जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० को निर्देश दिये गये कि वह अपने कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले बिक्री केन्द्रों पर नियमित रूप से उर्वरक उपलब्धता एंव वितरण का कार्य सुचारू रूप से कराते रहें, तथा जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिये कि वह अपने बिकी केन्द्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता केन्द्र वार सूची बनाकर जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिये गये-१- जनपद के समस्त सहकारी समिति एंव उर्वरक रिटेलर प्रत्येक किसान को उनकी जोत के अनुसार आधार कार्ड के माध्यम से पी०ओ०एस० मशीन के द्वारा ही शत-प्रतिशत उर्वरकों की बिकी करें। २- प्रत्येक सहकारी समिति उर्वरक थोक विकेता/उर्वरक रिटेलर बिना अथॉरिटी लेटर के उर्वरकों का वितरण नहीं करेगें। ३- प्रत्येक सहकारी समिति, निजी उर्वरक थोक विक्रेताध्उर्वरक रिटेलर अपने-अपने प्रतिष्ठान/केन्द्रों पर उर्वरक बीज एवं कीटनाशक के उर्वरक प्राधिकार पत्र, बीज अनुज्ञप्ति पत्र व कीटनाशी अनुज्ञप्ति पत्रो की प्रति चस्पा करेगें। साथ ही प्रत्येक प्रतिष्ठान पर रेट बोर्ड /स्टॉक बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहियें। ४- प्रत्येक सहकारी समिति एंव निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों/केन्द्रो पर जिला कृषि अधिकारी एंव जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाईल न० अंकित किये जायें। ५- फुटकर उर्वरक विकेताओ को उर्वरक आपूर्ति करने से पूर्व उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र की वैधता वैध होंने पर एवं पी०ओ०एस० मशीन सही स्थिति में होने की दशा में ही उर्वरक आपूर्ति की जायें। ६- प्रत्येक विकेता बिकी/स्टॉक रजिस्टर अद्यतन पूर्ण रखे तथा निरीक्षण के समय अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराये। ७- प्रत्येक सहकारी समिति एंव निजी उर्वरक प्रतिष्ठानों/ केन्द्रों पर पोस मशीन में उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा में एवं भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरकों की मात्रा में भिन्नता न हों। यदि इस प्रकार की भिन्नता मिलती है तो सम्बन्धित के विरुद्ध उर्वरक नियत्रंण आदेश १९८५ के अर्न्तगत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। ८- प्रत्येक माह टॉप-२० बायर्स का सघन निरीक्षण कर दोषी के विरूद्ध एफ०सी०ओ० १९८५ में उपबन्धों के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी। ’ कृषकों को मृदा स्वास्थय के आधार पर नाईट्रोजन, फास्फेटिक एवं पोटाशिक उर्वरकों की बिकी की जायें। तथा कृषकों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रोत्साहित किया जाये । १०-सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता को निर्देश दिया गया कि उर्वरक प्रीपोजिशनिगं के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति अगस्त माह तक कर ली जायें। ११-समस्त उर्वरक एवं बीज निरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि छापेमारी के दौरान भिन्न-भिन्न उर्वरकोध्बीज केन्द्रों का निरीक्षण कर गुणवत्ता नियत्रंण सुनिश्चित करें। १२-समस्त सहकारी समितियों/गन्ना समितियों व निजी विक्रेताओं थोक / खुदरा के पास पोस मशीन होना अनिवार्य है इफ्फको एवं कृभको प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि जिन विक्रेताओं (सहकारी/निजी) के पास पोस मशीन उपलब्ध नही है अथवा कार्य नहीं कर रही है, को तत्काल पोस मशीन उपलब्ध करायी जायें। १३-जनपद में कोई भी विक्रेता उर्वरको की ओवररेटिंग/कालाबाजारीअवैध भण्डारण/ टैगिंग करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियत्रंण आदेश, १९८५ के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही की जायेगी। /

 

रस्म तेहरवीं पर दी श्रद्धाजंलि
छपार। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी के बेटे अनुभव त्यागी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने श्रृद्धासमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव बहेडी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी बहेडी के छोटे बेटे अनुभव त्यागी का बीते दिनो बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया था। आज गांव बहेडी मे अनुभव त्यागी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने स्व.अनुभव त्यागी के चित्र पर पुष्प चढा कर श्रृ़द्धासुमन अर्पित किए।

 

रविवार शिव व सोमवार शिव और पार्वती का दिनः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शिव पुराण के अनुसार यदि केवल भगवान शिव की पूजा-अर्चना-तपस्या करनी है तो दिन है रविवार और परिवार सहित शिव की पूजा करनी है तो दिन है सोमवार, महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि शिव पुराण में वारो की रचना के समय आया है कि अकेले शिव को साधना करनी हो तो रविवार के व्रत इत्यादि करने चाहिए यह संतों के लिए है, वही ग्रहस्थ लोगों के लिए शिव और पार्वती का स्वरूप की सेवा सोमवार के दिन मानी गई है घर- ग्रहस्थी की बाधाओं, उन्नति,संपन्निता इत्यादि के लिए सोमवार श्रेष्ठ है, मंगलवार कार्तिकेय का दिन व बुधवार गणेश, गुरुवार ब्रह्मा जी,शुक्रवार इंद्रवर और शनिवार यह को यमवार का वार माना गया है , इस प्रकार वारो के अनुसार रविवार आरोग्यता, सोमवार संपत्ति, मंगलवार व्याधियों का निवारण,बुधवार पुष्टि, बृहस्पतिवार आयु वृद्धि ,शुक्रवार भोग और शनिवार मृत्यु निवारण का दिन माना गया है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − four =