समाचार (Muzaffarnagar News)
सर्विलांस सेल कर बड़ा कारनामा, 110 मोबाइल किये बरामद
गुम हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा/खोये हुये कुल 110 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में नागरिकों के गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर खोयेध्गुम हुए कुल 110 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। नागरिकों द्वारा अपने गुमध्खोये हुए मोबाइल फोन को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिये गये थे जिन्हें सर्विलांस टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल द्वारा गुमशुदाध्खोये हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। बरामद किये गये मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनियों के कुल 110 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये)। बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, कम्पयूटर ऑपरेटर सौरभ त्यागी, है. का. रहाल सिरोही, दीपक चौधरी, का. ललित कुमार, नितिन कुमार सर्विलांस सेल शामिल रहे।
दीपावली पूजन और डेकोर एक्टिविटी का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वर्ल्ड विजन में दीपावली पूजन और डेकोर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। विद्यालय में दीपावली के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ दीपावली पूजन एवं डेकोर एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, और विद्यालय के समस्त कर्मचारियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
दीपावली पूजन की शुरुआत मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने दीप जलाकर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना की। छात्रों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी का मन जीत लिया।
डेकोर एक्टिविटी के तहत छात्रों ने विभिन्न प्रकार की वैक्स कैंडल्स मेकिंग,तोरण,फेसटून्स व अन्य आकर्षक सजावट की सामग्री बनाना सीखा। बच्चों ने अपनी कला-कौशल और सृजनात्मकता का अनोखा प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। डेकोर एक्टिविटी का आयोजन ह्यूज एंड एक्सप्रेशन क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर मृणालिनी अनंत ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है, बल्कि छात्रों में रचनात्मकता और सामूहिकता की भावना का भी विकास होता है। एमजी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश गोयल जी ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई दी व शुभकामना स्वरूप उपहार भेंट किए।
व्यापारियों के साथ गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी पर्व एवं त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, सिटी मजिस्ट्रेट व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर किया गया व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों तथा व्यापारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन। आगामी पर्व एवं त्यौहारों को जनपद मुजफ्फरनगर में सुकशल सम्पन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ रखने के उद्देश्य स पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल के द्वारा थाना कोतवाली नगर पर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, दुकानदारों तथा रेहडी/ठेले लगाने वालों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को दौरान थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व व्यापारीगण उपस्थित रहे। गोष्ठी को दौरान उपस्थित व्यापारियों से वार्ता करते हुए कहा कि आगामी पर्व व त्यौहारों (धनतेरश,दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज) पर बाजारों काफी भीड़ बढ जाती है तथा बड़ी संख्या में बाजार में वाहनों का आवागमन होता है जिससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है तथा लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त समस्या के निदान हेतु सभी दुकानदारों व व्यापारियों को बताया गया कि दुकान के आगे अतिक्रमण ना करें तथा जगह खाली रखें जिससे वाहनों का आवागमन सुचारू रुप से हो सके तथा जाम से निजात मिल सके। इसके साथ ही शिव चौक से हनुमान चौक के बीच सड़क के मध्य रेहडी व ठेले लगाने वालों से वार्ता करते हुआ बताया गया कि सभी लोग अपने-अपने रेहडी व ठेले सडक मध्य में ना लगाकर सडक की एक साईड में किनारे से लगाये जिससे सडक पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो तथा बाजार को मुख्य पर्व से 03 दिन पूर्व ही लगायें। इसके अतिरिक्त रेहडी/ठेले लगाने वालों के साथ सडक के मध्य लगने वाले बाजार को अगले वर्ष से किसी अन्यत्र स्थान पर लगाने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। महोदय द्वारा त्योहारों के दौराने मुख्य बाजार व अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों. दुकानों आदि में सीसीटीवी कैमरे लगवायें, कोई भी संदिग्ध गतिविधि/व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करें तथा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रखें जिससे आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सके। इसके साथ ही व्यापारियों/दुकानदारों के साथ अन्य सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा व्यापारियों/दुकानदारों की अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
दीपावली मिलन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गत दिवस सायकालीन वेला में स्थानीय ट्यूलिप रेस्टोरेंट निकट रेलवे स्टेशन मैं गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संयुक्त सौजन्य से आयोजित दीपावली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे तथा समारोह के अध्यक्षता गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने की मुख्य अतिथि माननीय मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रचलित किया, और उसी के साथ गुडविल सोसायटी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों ने अपने द्वारा एक-एक दीप जलाकर प्रकाश उत्सव किया। सोसायटी के सचिव होतीलाल शर्मा ने उपस्थितजन को गुडविल सोसायटी द्वारा मानवीय धरातल पर किए जा रहे जनहित कार्यों की जानकारी दी,और संगीतकार अनुज कुमार मुकुल दुआ बांसुरी वादक मुकेश लाल निष्कांम गर्ग निशांक जैन कुलदीप भारद्वाज निशित जैन शिशुकांत गर्ग एडवोकेट मनीष भाटिया इत्यादि ने संगीत की छठा बेखरकर समारोह को सुंदर बना दिया। इस मानव बेला में दोनों संस्थाओं से समृद्ध लोगों ने एक दूसरे को पावन पर्व की मंगल कामनाएं प्रस्तुत करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति भावना व्यक्त की और दीपक उत्सव को शांति प्रेम तथा सद्भाव से बनाने की अपील की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मित्तल जिला अध्यक्ष विनोद संगल रामकुमार तायल प्रदेश महामंत्री गुडविल सोसायटी के कोषाध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र साहनी इंजीनियर लोकेश चंद्रा मनोज बाटला चक्रेश जैन मनोज जैन बृजमोहन मुनेश सिंघल आरके मलिक एडवोकेट मनीष अग्रवाल राहुल शर्मा एडवोकेट भोरनलाल डीके राठी श्री कृष्ण अग्रवाल ल.के. मित्तल बीएम गुप्ता राजेंद्र गोयल अतुल जैन अरविंद गुप्ता विशाल कालरा ओम कुमार गर्ग कीमतीलाल जैन अवनीश मोहन तायल देवेंद्र गर्ग रविंद्र बंसल गिरीश अग्रवाल राजीव अग्रवाल संदीप दास कमल गोयल विश्व दीप गोयल सुनील गोयल शिव कुमार संगल प्रसून अग्रवाल विनोद अग्रवाल वेद प्रकाश मंगल अमित सिंघल अरुण गोयल अजय अग्रवाल एडवोकेट कुलवंत सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दो अभियुक्तां को सुनाई सजा लगाया अर्थदण्ड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) न्यायालय ने नशीले पदार्थ के साथ पकडे गए दो अभियुक्तों को दो-दो वर्ष का कारावास, 12-12 हजार के अर्थदण्ड व जुर्माना अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।
ए.डी.जे.सप्तम श्रीमति दिव्या भागर्व ने जानसठ थाने पर तैनात संब इंस्पैक्टर राजेन्द्र सिंह दायर वाद संख्या 619/14 एवं 620/14 के मामले मे अभियुक्त अमरजीत सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी कस्बा व थाना पावडा,जिला पटियाला तथा अभियुक्त स्वर्णसिंह पुत्र मोहरसिंह निवासी कस्बा व थाना पावडा, जिला पटियाला,पंजाब को दो-दो वर्ष कारावास व 12-12 हजार के अर्थदण्ड की सजा सुनाई तथा आदेशित किया कि जुर्माना अदा न करने पर 01 माह अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। ए.डी.जी.सी. प्रदीप कुमार ने मामले की शानदार पैरवी की।
साझा की दीपावली पर्व की खुशियां
मुजफ्फरनगर। सर्व समाज समन्वय समिति सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली पर्व आगमन पर दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित अग्रजन भवन पर गीता श्याम सत्संग के आयोजन में सत्संग से जुडी गरीब, विधवा, वंचित, वृद्ध, दिव्यांग महिलाओं को घरेलू उपयोग के उपहार देकर उनके साथ दीपावली महापर्व की खुशियां साझा की गयी । मुख्य अतिथि के रुप में अलीगढ से पधारे राजकुमार चावला, पूर्व प्रबन्धक, बैंक ऑफ इन्डिया व उनकी पत्नी श्रीमती दर्शन चावला, सत्संग संचालिका मनीषा गोयल के करकमलों से श्यामो देवी, सुशीला देवी, दमयन्ती देवी, कृष्णा वर्मा, सुमन शर्मा, अन्जू देवी, प्रकाशी शर्मा, सोहनबीरी धीमान, खुशी आदि को उपहार प्रदान किए गए। इन्जीनियर्स क्लब के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने बताया कि कार्यक्रम आयोजन में कोरियोग्राफर सन्नी रावत, सरिता बन्सल, पवित्रा गोयल, पूनम शर्मा, रेखा शर्मा, सपना रावत, इलायची देवी, अनिता गर्ग, प्रिया गर्ग, खुशी मित्तल, प्रीति शर्मा, रौनक शर्मा, निकुन्ज रावत, नन्हीं रिमझिम आदि का विशेष योगदान रहा ।
चोरी की घटना का अनावरण
बुढ़ाना। थाना बुढ़ाना पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर क्राउन पब्लिक स्कूल के पास चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त फुरकान पुत्र यामीन घायल हो गया, जिसे अभियुक्त, कामिल, फुरकान पुत्र फारूक सहित गिरफ्तार कर चोरी की घटना का अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जेध्निशादेही से चोरी के 46 मोबाइल टावर की बैट्री, 04 हजार रूपये नगद, 03 अवैध तमंचा 315 बोर मय जीवित/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन आदि बरामद हुए। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। थाना बुढ़ाना क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा चोरी की घटना कारित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पर अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद बैट्री आदि चोरी की घटना से सम्बन्धित है। गिरफ्तार अभियुक्त फुरकान पुत्र यामीन शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद शामली, मेरठ, सहारनपर, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानो में चोरी आदि के 10 अभियोग पंजीकृत है।
पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) आगामी पर्व/त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को कराया गया सुरक्षा का एहसास तथा अधिनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में आगामी पर्व/त्यौहारों (धनतेरश, दीपावली, गोवर्धनपूजा, भाई-दूज आदि) को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल द्वारा नगर क्षेत्र के बाजारों, मुख्य चौराहों/मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया। साथ ही अधीकारीगण द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द बनाये रखने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भडकाऊ/गलत/अशोभनीय पोस्ट शेयर न करने, किसी भी भ्रामक पोस्ट की पुष्टि उच्चाधिकारीगण से करने, साथ की कोई भी ऐसी गतिविधि जिससे आपसी सौहार्द खराब हो, ना करने तथा किसी भी कानून विरोधी गतिविधि का हिस्सा ना बनने की अपील की गई। अधिकारीगण द्वारा पुलिसबल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, भीडभाड वाले स्थानध्मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा मार्केट एरिया में लगातार गश्त करने, असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से भी अवगत कराया गया। पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा, प्रभारी उ0नि0 यातायात इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
सुंदर सुंदर बनाई रंगोली
मुजफ्फरनगर। दीपोत्सव पर छात्राओं ने सुन्दर-सुन्दर रंगोली बनाकर अतिथियों का आर्शीवाद प्राप्त किया। दीपावली के पर्व पर विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओ द्वारा रंगोले प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता आदि आयोजित की जा रही है।
इसी संदर्भ मे नई मन्डी पटेलनगर स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सुन्दर सुन्दर रंगोली तैयार की। कार्यक्रम मे पहुंचे अतिथियो ने छात्राओ द्वारा तैयार की गई रंगोली की सराहना की। इस दौरान कॉलेज प्रधानाचार्या श्रीमति कंचन प्रभा मिश्रा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
नीलगाय पर किया कुत्तो ने हमला
चरथावल। आवारा कुत्तों ने नील गाय के बच्चे को हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणो ने घायल नील गाय के बच्चे का उपचार कराया।
जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव बिरालसी मे आज सुबह आवारा कुत्तो ने रास्ता भटक कर गांव मे घुसे नील गाय के बच्चे पर हमला बोल घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने कुत्तों को भगाकर घायल नील गाय के बच्चे का उपचार कराया।
अवैध शस्त्रो के व्यापार मे संलिप्त 07 शातिर दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खालापार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रो के व्यापार मे संलिप्त 07 नफर अभियुक्तगण मय अवैध अस्लाह 02 अदद पिस्टल 32 बोर व 03 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व परिवाहन मे प्रयुक्त 01 अदद कार स्विफ्ट व 01 अदद मोटरसाईकिल व 07 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर/व0उ0नि0 थाना खालापार के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत कार्यवाही करते अवैध शस्त्रो के व्यापार मे संलिप्त 07 नफर अभियुक्तगण अवैध अस्लाह 02 अदद पिस्टल 32 बोर व 03 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व परिवाहन मे प्रयुक्त 01 अदद कार स्विफ्ट व 01 अदद मोटरसाईकिल व 07 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । उल्लेखनीय हैकि 28 अक्टूबर को उ0नि0 श्री मोहित कुमार द्वारा मय हमराही फोर्स के साथ थाना क्षेत्र मे संदिग्द्ध व्यक्ति व वाहनों की चौकिंग की जा रही थी कि मुखबिर की सूचना पर सिचाई विभाग कार्यालय के सामने मैन रोड के समीप की खडे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध अस्लाह 02 अदद पिस्टल 32 बोर व 03 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व परिवाहन मे प्रयुक्त 01 अदद कार स्विफ्ट व 01 अदद मोटरसाईकिल व 07 मोबाईल फोन की बरामद की गयी । जिसके आधार पर थाना खालापार पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध मामला पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है । विस्तृत पूछताछ करने पर पकडे गये सभी व्यक्तियों से बरामद पिस्टल व तमन्चो व दो 315 बोर के कारतूसों के सम्बन्ध में पूछा तो विशाल उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि साहब मैने 01 नाजायज पिस्टल का आनलाईन भुगतान प्रतीक पुत्र मांगेराम को किया था प्रतीक के माध्यम से ही एडवान्स भुगतान कर मनीष को औडर दिया था आज पीस्टल व तमंचो के आर्डर की डिलिबरी दी जानी थी कि आपके द्वारा पकड लिया । बरामद अन्य नाजायज अस्हलाहो के सम्बन्ध में सख्ती से पूछा गया तो गाडी सवार सभी लोगो के द्वारा एक स्वर में बताया गया कि साहब हम सभी दोस्त नाजायज असहलोह का व्यापार करते है । व्यापार से जो भी लाभ होता है हम उसे आपस में बांट लेते है । आपके द्वारा गाडी से जिन अस्लाहो को पकडा गया है उस गाडी को हम विक्री के लिये उपयोग करते है । अभियुक्त गणों में आजम रिजवी पुत्र नईम रिजवी निवासी जन्नत मस्जिद के पीछे जाटो वाली गली थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 24 वर्ष 2.विवेक नागर उर्फ हैप्पी पुत्र खुशी राम नागर नि0 गांव चरला पोस्ट मलहगा तहसील सरधना थाना सरधना जिला मेरठ, प्रतीक त्यागी पुत्र मांगेराम निवासी गांव नावला थाना मंसूरपुर मु0नगर, मनीष कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी गाँव मन्तोडी थाना जानसठ मु0नगर, ऋषभ प्रजापति पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी यमुना विहार खतौली थाना खतौली जिला मु0नगर, विशाल पुत्र नितिन कुमार निवासी रई थाना छपार मु0नगर, प्रतीक त्यागी पुत्र नीरज त्यागी निवासी गली न0 2 यमुना विहार थाना खतौली। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मोहित कुमार (चौकी प्रभारी अम्बा विहार), उ0नि0 लोकेश कुमार गौतम (चौकी प्रभारी खालापार), उ0नि0 प्रशिक्षु रमित यादव
है0का0 हाशिम रजा, है0का0 महेन्द्र बाबू, है0का0 हाशिम रजा, अजय कुमार, अनिल कुमार, का. जितेन्द्र कुमार, गवेन्द्र कुमार, हरीश शामिल रहै।
क्रांति सेना का बढ़ा कुनबा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांतिसेना द्वारा चलाये जा रहे सघन सदस्य्ता अभियान के तहत आज अलग अलग स्थानों पर बैठकों के माध्यम से लगभग 50 से अधिक लोगो को क्रांतिसेना से जोड़ा गया। आज नगर के प्रकाश चौक स्थित पार्टी कार्यालय के अलावा बुढ़ाना क्षेत्र के छाजपुर व सदर क्षेत्र के वहलना गांव मे आयोजित बैठक मे क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष अलोक अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री संजय आर्य, जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा ने क्रांतिसेना को वास्तविक हिंदुत्ववादी व आम जनता के हितो पर आवाज उठाने वाला एकमात्र संगठन बताते हुए कहा कि क्रांतिसेना ही भ्रष्टाचार व जनता की समस्याओ को बुलंद तरीके से उठाकर उनका समाधान कराने का कार्य भी कर रही है, यही कारण है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों मे बड़े पैमाने पर युवा क्रांतिसेना से जुड़ रहे है, क्रांतिसेना नेताओं ने कहा कि आज बीजेपी हिन्दू बेरोजगार युवा काम ना मिलने से और मिडिल क्लास वर्ग सरकार की नीतियों के कारण विभिन्न समस्याओ से जूझ रहा है। वही सरकार की हर मोर्चे पर खिलाफत करने वाला मुस्लिम वर्ग बीजेपी शासन मे आर्थिक, सामाजिक व राजनैतिक रूप से साधन सम्पन्न हो चूका है। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, मांगतराम सोनकर, शैलेन्द्र विश्कर्मा, राजेंद्र तायल, चौधरी ब्रह्मपाल जसवीर कश्यप मिंटू मेहरा पवन सिंह कश्यप सहेंद्र कश्यप, हेमकुमार कश्यप, आदि उपस्थित थे, क्रांतिसेना की सदस्य्ता ग्रहण करने वालो ( कार्यालय ) बिजेंद्र कुमार, आकाश कुमार रविन्द्र सिंह, विकास कुमार, अनुज कश्यप, लीलू सिंह, ( छाजपुर ) महेंद्र सिंह, अनुज पाल, सावन कुमार, गौरव मालिक, शिवम, आशीष कुमार, विशाल कुमार, रोहित सिंह, नरेश कुमार, नीरज कुमार, तेजिंदर सिंह, राजेंद्र, रिशिपाल, सुरेश, अक्षय गौतम, पंकज कुमार, राजवीर सैनी, कुमार सुखपाल, धर्मवीर, उमेश, आशीष और वहलना के ऋषि पाल, अनुज, शिवकुमार, अंकित, पिंटू, राकेश, रमेश, मुकेश, गोपाल, सागर कपिल, पप्पू, जयपाल, ओम, अमरेश बाबू, धर्मपाल आदि प्रमुख रहे।
16-मीरापुर विधानसभा उपनिर्वाचन 2024, में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के व्यय लेखा रजिस्ट्रर का निरीक्षण कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि 16-मीरापुर विधान सभा उपनिर्वाचन-2024, में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार निजी रूप से या अपने निर्वाचन एजेंट के माध्यम से या अपने द्वारा विधिवत रूप से प्राधिकृत व्यक्ति द्वारा व्यय प्रेक्षक ध् निरीक्षक के लिए पदाभिहित अधिकारी के सम्मुख व्यय लेखा रजिस्टर पेश करें। दो निरीक्षणों के बीच कम से कम तीन दिनों के अंतराल का प्रावधान हैं। प्रत्येक अभ्यर्थी की सुविधा के लिए निरीक्षण का समय सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे रखा गया है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का सार-संग्रह जनवरी माह 2024 में दिये चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में माननीय व्यय प्रेक्षक की सहमति से 16-मीरापुर विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के सभी प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर मिलान हेतु निम्न तीन तिथियां निर्धारित की गयी है, जिसका विवरण निम्न प्रकार है- प्रथम निरीक्षण दिनांक-4.11.2024 को 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक कोषागार मु0नगर में, द्वितीय निरीक्षण दिनांक-8.11.2024 को 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक कोषागार मु0नगर में, तृतीय निरीक्षण दिनांक-12.11.2024 को 10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक कोषागार मु0नगर में किया जायेगा।
यदि अभ्यर्थी या उसका एजेन्ट अपना व्यय लेखा रजिस्टर निर्धारित तिथि को निरीक्षण के लिए प्रस्तुत नही करता है, तो रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उसें लिखित में नोंटिस जारी किया जायेगा, कि यदि वह नोटिस में विर्निदिष्ट तारीख को फिर से निरीक्षण के लिए रजिस्टर प्रस्तुत करने में असफल होता है तो यह माना जाएगा कि वह लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अन्तर्गत अपेक्षित दैनिक निर्वाचन व्यय के लेखे रखने में असफल रहा है।
अतः तद्नुसार अपने व्यय रजिस्टर का ससमय मिलान कराना सुनिश्चित करेंगें।
पदोन्नत होने पर लगाये स्टार
मुजफ्फरनगर। निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए निरीक्षकगण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा स्टार लगाकर दी गयी शुभकामनाएं। जनपद में तैनात और विभागीय पदोन्नति में निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए मुकेश कुमार गौतम, अशोक कुमार सोलंकी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी गयी साथ ही मुकेश कुमार गौतम व अशोक कुमार सोलंकी के कार्यों की प्रशंसा व कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गयी।
पूजा का दीपावली पर सामान थूक मूत्रा गैंग से न खरीदेः स्वामी यशवीर महाराज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहदरा बांगर में रविवार को धर्म जागरण सभा का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य वक्ता स्वामी यशवीर महाराज पीठाधीश्वर योग साधना यशवीर आश्रम बघरा ने सभा में आये हिन्दुओं को संबोधित करते हुए कहा की आज सनातन धर्म के साथ साथ सनातन धर्म के त्यौहारों की पवित्रता पर भी सवाल उठा दिये है इससे पहले भारत के हिन्दुओं को खाने पीने की वस्तुओं में थूक मूत्र मिलाकर के धर्म भ्रष्ट किया, अब ये थूकने मूतने वाला षडयंत्रकारी गैंग पूरे भारत में हिन्दुओं की पूजा पाठ के सामान को बेचने लगे है। ये कटृरपंथी हिन्दुओं की पूजापाठ के सामान पर भी थूक मूत्र व अन्य निकृष्ट पदार्थ लगाकर देते होंगे, उस खण्डित पूजा के सामान से हिन्दुओं को पूजा करने से कोई लाभ नहीं होगा।
धर्म जागरण सभा में तीन प्रस्ताव पास हुए-1- शुक्रताल कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले मे जो भी दुकानदार खाद्य पदार्थ और पूजा पाठ के सामान की दुकान लगाये वो अपना वास्तविक नाम लिखे अपनी पहचान न छिपाये अपना आधार कार्ड साथ रखे।
2- मेले में कोई भी अन्य समुदाय का व्यक्ति हिन्दुओं की पूजा पाठ का सामान बिल्कुल न बेचे यदि कोई पूजापाठ का सामान बेचता हुआ मिला तो जुर्माना लगाके मेले से बाहर किया जायेगा।
3- प्रशासन से आग्रह है मेले मे जाने वाले हिन्दुओं से जो मेला कर लिया जाता हैं वो बिल्कुल बंद हो।
स्वामी यशवीर महाराज ने सभा में उपस्थित सभी हिन्दुओं से संकल्प कराया की दीपावली का कोई भी सामान थूकने मूतने वाले जेहादी गैंग से नहीं खरीदेंगे और दीपावली पर पीर मजार पूजने नहीं जायेंगे केवल मंदिर में जाकर पूजा करेंगे।
कार्यक्रम को ब्रहाचारी मृगेन्द्र ने भी संबोधित करते हुए युवाओं से आग्रह किया की धर्म और देश की रक्षा की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होती हैं, अब समय आ गया है हिन्दू युवा सनातन धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करे, अब समय जो चल रहा है ये सनातन धर्म के लिए निर्णायक समय है, प्रत्येक हिंदू सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपना सहयोग करे।
सभा की अध्यक्षता स्वामी सुंदर गिरी जी ने की, सभा का संचालन सुमित बजरंगी ने किया। कार्यक्रम में निखिल, मोहित, रामकुमार, गुड्डू, अनुज, मिंटू, अक्षय, आदित्य, नीशू, प्रियाशु पाल आदि उपस्थित रहे।।
रालोद-भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
भोपा। मोरना विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से जनपद की सियासी हलचल तेज हो गई है। रालोद भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल के चुनावी कार्यालय के उदघाटन के साथ गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव का शंखनाद हो गया। उल्लेखनीय है कि सांसद चंदन चौहान की लोकसभा चुनाव मे जीत के बाद मीरापुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव मे टिकट पाने वालो में रस्साकसी चल रही थी। रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी द्वारा पूर्व विधायक श्रीमति मिथलेश पाल को अपना प्रत्याशी घोषित करने तथा नामांकन के पश्चात चुनाव आगे बढ गया। आज मोरना मे रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल के कार्यालय का उदघाटन हुआ। इस दौरान सभी नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी मे जुट जाने का आहवान किया। चुनावी कार्यालय के उदघाटन अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान,पूर्व सांसद श्रीमति अनुराधा चौधरी, सांसद चंदन चौहान, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिह,पूर्व विधायक विक्रम सैनी, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, अमित राठी,सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, रामकुमार शर्मा, संजय राठी, डा.वीरपाल सहरावत, अजय कृष्ण शास्त्री, रालोद नेता प्रभात तोमर, बब्बू राठी, धर्मपाल राठी, हरीश राठी, रामनिवास पाल, भाजपा नेता अचिन्त मित्तल आदि मौजूद रहे।
धूमधाम से रोटरी क्लब संयम ने मनाया दीपोत्सव
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब संयम द्वारा सर्कुलर रोड स्थित एक होटल में दिवाली बूम पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सभी मेंबर मैं अपने परिवार सहित गेम्स, डांस आदि का भरपूर मनोरंजन किया कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित मेंबरों को उपहार आदि देकरसम्मानित किया गया, कार्यक्रम क्लब से जुड़े परिवारों के छोटे-छोटे बच्चों ने दिवाली के दीप जलाकर खुशियां मनाई, कार्यक्रम के मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष रजत राठी,सचिव संदीप बंसल, कोषाध्यक्ष अवनीत सिंगल, सतवीर सिंह, राहुल गोयल, आरुप कुच्छल, शिवम सिंगल, संजय कपूर आदि सभी मेंबरों ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी।
दीपावली पर दिया प्रेम व सौहार्द का संदेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) द० एस० डी० पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दीपावली पर्व का आयोजन पूर्ण हर्षोल्लास के साथ किया गया, जिसके अंतर्गत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे कविता, नृत्य, भाषण व नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से प्रदूषणरहित दीपावली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम माहना जी ने सभी बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित कंडिल, दीए और तोरण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भेंट स्वरूप उपहार में दिए। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पर्व हमारे आदर्श है, इन्हें हमें रुचि, उत्साह व प्रेमभाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी को प्रदूषणरहित व आपसी प्रेमभाव से दीपावली का त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया।
धूमधाम के साथ प्रयत्न संस्था ने मनाया दीपावली उत्सव
मुजफ्फरनगर। प्रयत्न संस्था के महिला शक्ति विंग ने दीपावली मिलन समारोह मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाया।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ जोया राणा ने दीप जला कर किया। कार्यक्रम में प्रयत्न की पूरी टीम सम्मलित रही। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में पुरुस्कार वितरित किये गए। पूरी टीम ने चेयरमैन समर्थ प्रकाश के अनुरोध पर ग्रीन दीवाली का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संयोजक साधना मेहता महिला अध्यक्ष प्रयत्न ने सभी का स्वागत किया। अनुपमा सिंघल ने गेम्स खिलाये । रोजी और प्रिया ने नियम बताए । कार्यक्रम में समर्थ प्रकाश, मुकेश अरोरा, रीना अग्रवाल, डॉ प्रेरणा मित्तल, डॉ जोया राणा, रमा नागर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मिनी असद फारूकी, रोजी नागया, उषा रानी, मीता गुप्ता, कमला भगत, ईशान अग्रवाल, विवेक कुमार, अनुराधा वर्मा, अरविंद गर्ग आदि उपस्थित रहे। संचालन साधना मेहता ने किया।
प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने बच्चों को दिखाई शिक्षा से तरक्की की राह
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एशिया पब्लिक स्कूल मदीना चौक सरवट में बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी एवं संस्था के महासचिव फैजुर रहमान द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति निष्ठावान होने की सीख देते हुए कहा कि शिक्षा ही तरक्की के सभी दरवाजे खोलती है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी एशिया पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के तहत शिक्षा के लिए प्रेरित करने का काम किया गया है। बाल जीवन एक प्रकार से कच्ची मिट्टी की तरह होता है। बच्चों को हमने यही बताया कि शिक्षा के सहारे ही परिवार, समाज और देश को उन्नति और उत्थान की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग केवल सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करना चाहिए। मोबाइल के दुरूपयोग के प्रति सचेत भी किया। उन्होंने सभी से एक दूसरे की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। धार्मिक आधार पर बच्चों में भेदभाव न हो और न ही डर का माहौल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से इस तरह के मामलों में ध्यान नहीं देकर केवल अपनी शिक्षा पर ही फोकस करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के सहारे ही हम तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए विद्यालय परिवार की भी प्रशंसा की।
प्रधानाचार्य नईम अहमद ने कहा कि आज बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक सीख देने का काम किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का उद्देश्य यही रहा कि बच्चों में मंचीय प्रस्तुति के प्रति बनी झिझक को दूर किया जा सके। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में बच्चों ने हदीस और आयतों को सुनाकर अन्य कार्यक्रम में मंचीय प्रस्तुति देकर प्रशंसा बटोरी, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्याथियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद आदिल मलिक, विद्यालय के प्रबंधक गय्यूर जब्बार, प्रधानाचार्य नईम अहमद, उप प्रधानाचार्य सदफ नाज, अफ्शा अमजद, जुबैर, समरीन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेहा नाज द्वारा किया गया।


