News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

हादसे में दादी घायल, पोत्री की मौतMuzaffarnagar News
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  बेहड़ा सादात मे बस स्टेण्ड के पास तेजी से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल ने सड़क से गुजर रही दादी व पोती को टककर मार दी। जिससे बालिका व उसकी दादी घायल हो गई। घायलों को अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया। व मोटर साइकिल को कब्जे मे लेकर चालक को हिरासत मे ले लिया बालिका की मौत से परिवार मे मातम छा गया है। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात मे गुरुवार की सुबह सात वर्षीय बालिका इनाया अपनी दादी वरीसा के साथ बस स्टेण्ड के पास मोरना मार्ग से गुजर रही थी की तेजी से आ रही बुलेट मोटर साइकिल ने उन्हें टककर मार दी। तेज टककर लगने से इनाया व वरीसा घायल हो गई। घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल मे लाया गया जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर जबकि वरीसा को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया। इनाया की मौत से परिवार मे मातम छा गया है। मृतका के पिता रईस शेख टेलर है।जो बैराज मार्ग पर सिलाई की दुकान करता है। रईस के परिवार मे पत्नी सलमा के आलावा पुत्र सुफियान पांच वर्ष व अबूबक्र एक वर्ष हैं। अबूबक्र का पालन पोषण उसका चाचा यूनुस करता है। सात वर्षीय इनाया की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा ने बताया की मृतक बालिका के शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।बुलेट मोटर साइकिल को कब्जे मे लेकर चालक गौरव कुमार निवासी जसाना को हिरासत मे लिया गया है।

 

सीएम के दौरे की तैयारियों का डीएम एसएसपी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल का किया गया निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा तथा सम्बन्धित को दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद के थानाक्षेत्र भोपा में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा अधिकारीगण के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के सम्बन्ध में अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही सुरक्षा उपकरणों को चेक करते हुए पुलिस बल को सतर्कता के साथ डियूटी करने, असामाजिक तत्वोंध्सौहार्द बिगाडने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने, छोटी-बड़ी सूचना से उच्चाधिकारियों को तत्काल अवगत कराने सहित अन्य निर्देशों से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा इस दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए द्वारा तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, वाहनो की पार्किंग, साफ-सफाई, मोबाईल टॉयलेट की समुचित व्यवस्था तथा सभा में वीवीआईपी एवं मीडिया हेतु गैलरी तथा परिसर में आने-जाने हेतु रास्तों तथा चिन्हित किये गये सभी चेकिंग प्वाइंट का बारिकी से स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही गाड़ियां पार्क हो। आपात स्थिति से निपटने को लेकर फायर ब्रिगेड और चिकित्सक टीम सहित एंबुलेंस के लिए चिन्हित स्थानों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रवि शंकर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना कर श्रृंगार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6ः30 से श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मुजफ्फर नगर एवं श्री कृष्णा नन्द जी , पंडित संजय जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी ने विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के 12वें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात भजनों की श्रृंखला में आयेंगे में श्री राम आज मेरा मन कह रहा है ,राधे राधे बोल, तेरे घर भी आयेंगे घनश्याम,जग में सुंदर है दो नाम, मेरे बांके बिहारी लाल तू इतना ना कर श्रृंगार, भजन भावों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित कृष्णा नंद , पंडित संजय मिश्रा,सतीश गर्ग, संजय अरोरा ,मुकुल, सुधीर बंसल, धुर्व ,रीतू सिंघल, मोनिका, निशा बंसल,मीनाक्षी गर्ग, राधा मिश्रा, रुकमणी गोयल, मोहिनी गुप्ता, पूनम ,अल्का गोयल, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, रेनू मित्तल अनीता गर्ग आदि । यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

 

पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। एस डी मार्केट योग क्लास में मुजफ्फर नगर में भारतीय योग संस्थान दिल्ली पंजीकृत निशुल्क के संस्थापक स्वर्गीय श्री बीरबल सिंह गुरुजी पूर्व जिला प्रधान मुजफ्फरनगर की 11वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ मनाई गई स्वर्गीय बीरबल सिंह गुरुजी के द्वारा ही मुजफ्फरनगर शहर में भारतीय योग संस्थान की स्थापना सन 1980 में की गई थी योग रूपी पौधा जो उन्होंने लगाया था वह पौधा आज वटवृक्ष का रूप ले रहा है इसकी छाया में आज शहर वासी योग से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने आजीवन योग द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाई की योग द्वारा जीवन को कैसे स्वस्थ रखा जाए स्वर्गीय बीरबल सिंह गुरुजी इतने सरल मधुर स्वभाव के व्यक्ति थे कि जो व्यक्ति उनसे एक बार जुड़ जाता तो ता उम्र उनका मुरीद हो जाता उनका हमेशा उद्देश्य रहा की अधिक से अधिक संख्या में लोग योग से जुड़कर जीवन जीने की कला को समझें आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान सुभाष चंद्र गुप्ता ने की कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक प्रोफेसर आरके गर्ग ने किया उनके पुत्र विनय कुमार वर्मा ने योगासन क्रिया कराई योगासन क्रिया के बाद सभी अधिकारी गण व योग साधकों ने उनके चित्र पर पुष्प रूपी श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम में श्री ज्ञानचंद अरोड़ा योगाचार्य जिला महामंत्री प्रेम सिंह राणा केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा रवि दत्त धीमान जियालाल त्यागी मास्टर हुकुमचंद जी राकेश कुमार शर्मा धर्मवीर पाल रतन पाल श्याम पाल शशि राज गुप्ता अजय मित्तल बीके ग्रोवर सुधीर शर्मा राजेंद्र पाल राजेश कुमार विपिन कुमार रेनू तायल विनीत मित्तल प्रमिला राय सुधा गर्ग अलका सैनी ममता त्यागी शशि जैन वैशाली बंसल शतरूपा त्यागी साधना गुप्ता आदि ने उनके साथ बिताए गए समय को योग साधकों के सम्मुख अपने विचार रखें कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी योग साधकों का बहुत सहयोग रहा।

 

एडीजी ने दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आगामी पर्वध्त्यौहार, कार्तिक गंगा स्नान मेला, मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने एवं कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ ध्रुवकान्त ठाकुर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ आगामी पर्वध्त्यौहार, कार्तिक गंगा स्नान मेला, मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने, अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा आगामी पर्वध्त्यौहार (छठ-पूजा, कार्तिक गंगा स्नान मेला) को जनपद मे सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा इस दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा मीरापुर विधानसभा उपचुनाव हेतु की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्रों में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूलध्कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/ बालिकाओं/ छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।
तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/ फरियादियों/ जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/ शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/ फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीध्थाना प्रभारियों को डायल-112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी०आर०वी० वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायातध्प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर
विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में
अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अंत में आगामी पर्व/त्यौहार, कार्तिक गंगा स्नान मेला, मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

 

मन को निर्विष्य कर देना ही ध्यान
मुजफ्फरनगर। धारणा के पीछे उसी देश में ध्यान करने और आश्रय लेने के योग्य जो अंतर्यामी परमेश्वर है, उसके आश्रय और आनंद में अत्यंत विचार और प्रेम भक्ति के साथ इस प्रकार प्रवेश करना कि जैसे समुद्र के बीच में नदी प्रवेश करती है । उस समय में ईश्वर को छोड़ किसी अन्य पदार्थ का स्मरण नहीं करना, किंतु उसी अंतर्यामी के स्वरूप और ज्ञान में मग्न हो जाना, इसी का नाम ध्यान है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे 7 दिवसीय ध्यान योग शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि अपने मन को निर्विष्य कर देना ही ध्यान है अर्थात अपने मन से सांसारिक विचारों को समाप्त कर देना तथा ईश्वरीय विचारों को चालू रखना ही ध्यान है। ध्यान के नियमित अभ्यास से व्यक्ति तनाव, अवसाद, अनिंद्रा तथा माइग्रेन जैसे गंभीर रोगों से मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ,क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी ,आचार्य रामकिशन सुमन, डॉक्टर प्रवीण बालियान, डॉक्टर अक्षय बालियान, डॉक्टर रामवीर बालियान, कविंद्र बालियान, कुलदीप मित्तल ,अशोक मित्तल, यज्ञ दत्त आर्य,रजनी मलिक, रितु मलिक आदि योग साधक उपस्थित रहे ।

 

गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन कियाMuzaffarnagar News
जानसठ। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  विधायक मदन भैया ने गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। इसी के साथ ही विधायक मदन भैया ने जानसठ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना के आवास पर स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की। विधायक मदन भैया ने जानसठ क्षेत्र के गांव मन्तौडी में गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना की खरीद सुनिश्चित कराने के निर्देश मिल प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि गन्ना की खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों को शत-प्रतिशत गन्ना खरीद किया जाए इसकी भी पूरी व्यवस्था रहेगी। ज्ञात रहे की खतौली क्षेत्रीय विधायक मदन भैया लोगों के दुख दर्द को बांटने प्रत्येक सप्ताह जानसठ आते हैं, साथ ही आम जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। विधायक मदन भैया ने पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, एलडीबी चेयरमैन बृजेश रस्तौगी सुरेन्द्र बंसल राजेन्द्र प्रधान आदि से मीरापुर उपचुनाव के मद्देनजर भी विचार विमर्श किया। विधायक मदन भैया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि किसान, मजदूर, युवाओं की सुविधा के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।

 

कुरीतियों से दूर होने का आह्वान
जानसठ। अखिल भारतीय जाट महासभा जानसठ के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में जाति और परिवार का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी वंदना वर्मा, सांसद हरेंद्र मलिक, बिजनौर से पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस एस के वर्मा आदि मौजूद रहे।

 

आईजीआरएस रेंकिंग में मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेशभर में मिला प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, आईजीआरएस शाखा, थानों में नियुक्त आईजीआरएस कर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2024 के माह अक्टूबर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों (थाना कोतवाली नगर के अतिरिक्त) द्वारा भी प्रदेश भर में माह अक्टूबर में जनसुनवाई पोर्टल (प्ळत्ै) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

 

शाहपुर पुलिस ने शातिरों के दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  आनलाइन पेमेंट एडवांस आफलाइन होम डिलीवरी। अवैध शस्त्रों के तीन कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ गये। थाना शाहपुर पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कुछ लोगों के द्वारा अवैध मंगवाये गये हैं तथा उनको अवैध शस्त्रों की डिलीवरी लेने के लिये लोग शाहपुर आने वाले हैं। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा ग्राम शाहपुर मार्ग कबीरपुर मोड कच्चे रास्ते से अवैध शस्त्रों की डिलीवरी देने आये 02 अभियुक्त व खरीददार 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण विक्रान्त पण्डित पुत्र अनिल शर्मा निवासी ग्राम पलडा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। फर्जी अध्यक्ष शिवाजी सेना, सादिक पुत्र यामीन निवासी ग्राम बसीकला थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। झोलाछाप डॉक्टर, अर्चित आर्य पुत्र अजय निवासी ग्राम मो0 बाजार कला अग्रवाल धर्मशाला के पास कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। पहलवान। जिनके कब्जे से 05 तमंचे मय 10 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 मोबाईल फोन, 01 स्पलैण्डर प्लस मोटर साईकिल नम्बर यूपी 15 एके 5725 बरामद की। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त विक्रान्त व सादिक उपरोक्त द्वारा बताया कि हमें अर्चित आर्य उपरोक्त द्वारा तमंचो का आर्डर दिया था तथा आर्डर के लिए 20 हजार रूपये का ऑनलाइन भुगतान किया था। आज हम दोनो तमंचो की डिलीवरी देने आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। हम लोग अवैध शस्त्र बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है।

 

सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ आज आयेंगे
भोपा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला-पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्थाए की गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में आयेंगे और वहां के इंटर कॉलेज के मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का उड़नखटोला दोपहर करीब 12 बजे मोरना इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेगा। इस जनसभा में मुख्यमंत्री एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। मिथलेश पाल मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में एनडीए के उम्मीदवार हैं, और इस जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके लिए चुनावी समर्थन जुटाने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियाँ तेज कर दी हैं। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसके चलते डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम जानसठ व सीओ जानसठ अिदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली स्थल महर्षि शुकदेव इंटर कालेज पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ इस दिशा में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री का यह दौरा मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार की स्थिति को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

गीता पाठ का आज का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। खटीकान पंचमुखी में पवित्र कार्तिक मास के उपलक्ष में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा शोभा यात्रा एवं गीता पाठ ।
परम पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से पवित्र कार्तिक मास में शोभा यात्रा व गीता पाठ का भव्य आयोजन श्री मति अनुराधा गर्ग के सौजन्य से 08-नवम्बर 2024 दिन शुक्रवार को 14 खटीकान पंच मुखी डेयरी के बराबर गली में चुंगी न 2 मुजफ्फर नगर में सायं 6ः00 बजे से रात्री 7ः30 बजे तक होना निश्चित हुआ है ।

 

फीता काटकर श्री श्याम गौशाला का उद्घाटन किया
खतौली। तपोनिष्ठ स्वामी कर्मवीर महाराज ने जीटी रोड भैंसी कट पर श्री श्याम गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया । इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी जी महाराज ने कहा की गाय विश्व की माता है। इसके बिना पृथ्वी सूनीऔर कंपित हो जाती है। देसी गाय के आयुर्वेद में बहुत लाभ बताए हैं महर्षि दयानंद सरस्वती ने गो करुणा निधि पुस्तक लिखकर गाय के महत्व को समझाया है। गाय का घी दूध मूत्र गोबर अनेक बीमारियों में अत्यंत उपयोगी है। देसी सफेद गाय के ऊपर प्रातः और शाम को हाथ फेरने से ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। इसके दूध में कोलेस्ट्रॉल नहीं होता अपितु गोल्ड की मात्रा पाई जाती है जो हृदय रोगियों के लिए बहुत ही लाभकारी है। स्वामी जी ने देशी गाय पालने का आवाहन किया। प्रसिद्ध समाजसेवी देवराज पवार ने बताया कि भारत भूमि ऋषि मुनियों की धरती रही है जहां हिंसक पशु भी ऋषि के आश्रम में आकर अहिंसक हो जाते हैं उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के लिए गाय का पालन आवश्यक है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत एक दिन अवश्य ही विश्व गुरु बनेगा। इस अवसर पर पंडित घनश्याम प्रेमी ने गाय से संबंधित काहे भजन प्रस्तुत किया और एक गाय की आरती गाते हुए श्री कृष्ण की विशेषताओं का वर्णन किया। प्रसिद्ध स्वामी यशवीर महाराज ने सनातन धर्म के रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एकत्र होने का आवाहन किया और गाय को सर्वोत्तम पशु बताया।
इस अवसर पर गौशाला के प्रबंधक राजेंद्र राणा ने स्वामी कर्मवीर महाराज देवराज पवार सत्येंद्र आर्य जसबीर राणा और घनश्याम प्रेमी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। जसबीर राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया संचालन सत्येंद्र आर्य अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर ने किया। कार्यक्रम में रितु राणा जगदीश सिंह आर्य दयानंद इलाहाबाद मास्टर नरेंद्र सुरेश आर्य उपेंद्र भारद्वाज आदि लोग उपस्थित रहे।

 

बाल विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयेजन
मुजफ्फरनगर। 52 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का जिला स्तरीय आयोजन सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर में हुआ, जिसमें जनपद के 89 माध्यमिक विद्यालयों के 256 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्य सोहन पाल, सुनील शर्मा , डॉ विकास कुमार व प्रधानाचार्या मोनिका द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय सतत भविष्य के लिए विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी था , जिले के बाल वैज्ञानिकों ने भोजन , स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, यातयात एवं संचार, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, गणितीय मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच, कचरा प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन आदि सामयिक विषयों पर जूनियर व सीनियर वर्ग में अपने क्रियाशील व स्थिर मॉडल का प्रदर्शन किया । डॉ विकास कुमार ने कहा कि आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। हमारी दिनचर्या से लेकर वैश्विक चुनौतियों तक, विज्ञान और प्रौद्योगिकी हर जगह हमारे साथ हैं। इनका उपयोग हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने में हो सकता है। प्रधानाचार्य सोहन पाल ने कहा कि सतत भविष्य का मतलब है ऐसी दुनिया जहां हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए संसाधन सुरक्षित रहें। विज्ञान और प्रौद्योगिकी इस सतत भविष्य को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने कहा कि जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एक ऐसा मंच है जहां हम सभी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखा सकते हैं। इस प्रदर्शनी में भाग लेकर हम न केवल अपने ज्ञान को बढ़ा सकते हैं बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। प्रधानाचार्या मोनिका ने कहा कि सभी शिक्षकों को अपनी कक्षा में प्रयोगात्मक कार्यों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे सभी विद्यार्थी नित नव प्रयोग करके खेल खेल में अपने विषय में पारंगत होंगे । सतत स्वास्थ्य एवं भविष्य के लिए श्री अन्न विषय पर व्याख्यान प्रतियोगिता में जाह्नवी, मोहम्मद जैद, खुशी शर्मा व रिंकल ने अपने अपने वर्गो में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में शिवम, नंदनी अग्रवाल, शारिक, हार्दिक, आयुषी, कृतिका, अफ्फान, सोफिया, खुशी शर्मा, नव्या, आरव सैनी, आरोही शर्मा ने अपने अपने उप विषयों में प्रथम तथा वंशिका, उर्मी, जैनब, इमामा फातिमा , सिमरन, कीर्ति, अंतरा, सुमित, आदित्य कुमार, आरती, इमानिया व स्वाति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आर्यन कश्यप, फिजा, मंतशा, अर्चना शर्मा, सुहाना, पूर्वा पंवार , जाह्नवी ने अपने अपने उप विषयों में प्रथम तथा साहिल, शगुन गोयल, शिफा, आदित्य कुमार, विदिती पंवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर चयनित सभी बाल वैज्ञानिक 11 नवम्बर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर में प्रतिभाग करेंगे।
अखिल सिंह राठौर, पारुल, योगेश कुमार, जब्बास खान, वरिता रानी, देवराज चौहान, संजीव कुमार, जावेद आलम, पूजा गोस्वामी, प्रमोद कुमार, प्रियंका सिंघल, मोनिका, मोहित शर्मा, अनिल कुमार निर्णायक मंडल में रहे। भूपेन्द्र कुमार, अभिषेक गर्ग, दिशा चौधरी, सुधा उपाध्याय, सीमा सिंघल, शैली शर्मा, नेहा पुंडीर, गुलशन आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 9 नवम्बर को शोभायात्रा के साथ होगा शुरूMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर मे भगवान श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक मनाया जा रहा है।
श्री खाटू श्याम मंदिर मे आयोजित प्रेसवार्ता मे मंदिर चेयरमैन समाजसेवी भीमसैन कंसल व अध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि आगामी 9 नवम्बर दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से मंदिर परिसर से श्री खाटू श्याम जी जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे मंडी क्षेत्र की परिक्रमा के बाद भोपा पुल से होते हुए शहर मे पहुंचेगी तथा शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए यह शोभायात्रा वापिस गांधी कालोनी पुल से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचेगी। जहां से वापिस द्वारिकापुरी भोपा रोड पुल के बराबर से होते हुए वकील रोड, बडा डाकखाना से होते हुए मंदिर पर पहुंचेगी। शोभायात्रा मे पांच बैण्ड,ढोल, 10 झांकिया रहेंगी। बाबा श्याम का रथ श्रृद्धालु हाथो से खीचेंगे। पूरे नगर को झण्डो एवं तोरण से सजाया जायेगा। 10 नवम्बर को सायं 7 बजे मंदिर प्रागण मे मेंहदी महोत्सव होगा।11 नवम्बर को शाम साय 7 बजे निशान वितरण होगा। 12 नवम्बर को सवेरे नो बजे से एकादशी निशान यात्रा प्रारम्भ होगी जो खाटू श्याम मंदिर पर सम्पन्न होगी। 12 नवम्बर की शाम को मंदिर मे एकादशी का भव्य कीर्तन आयोजित किया जाएगा। जिसमें बाहर से आए कलाकार प्रभु का गुणगान करेंगे। 13 नवम्बर को रात्रि मे 7 बजे से बधाई उत्सव होगा। तथा उसके बाद विशाल भण्डारा होगा।
प्रेसवार्ता मे अनिल गोयल, कैलाशचन्द ज्ञानी, चाचा जे.पी.गोयल, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, विनोद राठी, प्रतीक कंसल, नीरज गोयल, अमित गुप्ता, अमित गोयल,अंकित अग्रवाल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, शशांक राणा, शुभम तायल, रजत राठी, सभासद नवनीत गुप्ता, यश गर्ग तुषार गर्ग सहित मंदिर परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

शोकसभा में किये श्रृद्धासुमन अर्पित
शाहपुर। अजय बालियान की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा मे पहुंचे गणमान्य लोगों ने स्व.अजय बालियान के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रृद्धांसुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि पीजेंट वेलफेयर एसोसिशन के अध्यक्ष अशोक बालियान एडवोकेट के छोटे भाई अजय बालियान का विगत 3 नवम्बर 2024 को आकस्मिक निधन हो गया था। आज उनके पैतृक गांव रसूलपुर जाटान मे स्व.अजय बालियान की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानो, जिला पंचायत सदस्यो सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो ने स्व.अजय बालियान के चित्र पर पुष्प चढाकर श्रृद्धांजलि दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत, स. टीएस मान, भाजपा नेता सुभाष चौधरी, किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक, रालोद नेता रणधावा मलिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत के अलावा परिवारजनो में पीजेंट एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान एड., राहुल बालियान, अंजुल बालियान, पारूल बालियान, अनंगपाल िंसह, सचिन बालियान, निखिल बालियान, अर्जुन बालियान आदि मौजूद रहे।

 

विद्युत बकाया जमा न करने वाले बाकायादारो के कनेक्शन काटे, दर्जनों बकायादारों से बिल जमा कर राजस्व वसूला गयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मुख्य अभियन्ता पी.के.अग्रवाल के सख्त निर्देशन में मुजफ्फरनगर अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार यादव एसडीओ अतुल कुमार जेई पवन कुमार को साथ स्वंय विद्युत बकायेदारों से बिल जमा कराने हेतु उनके संस्थानों पर पहोंच गए व राजस्व जमा कराया जिन्होंने बकाया जमा नही किया उनके साथ के साथ विधुत कनेक्शन काट डाले गए। विधुत अधीक्षण अभियन्ता मनोज कुमार यादव द्वरा आज चलाये गए अभियान में लगभग 8 लाख रुपये राजस्व जमा करने में सफलता पाई वहीं 55 के लगभग विधुत कनेक्शन बिल बकाया जमा न होने पर काट दिए गए जिसके कारण विधुत बकायादारों में हड़कंप मंचा रहा।

 

थाना मीरापुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 04 हत्याभियुक्तगण गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर श्री बबलू कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर हत्याभियुक्तगण को उपाध्याय कैन्टीन कस्बा व थाना मीरापुर व 01 अभियुक्त को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बोरा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय हैकि 03 नवम्बर को थाना मीरापुर पुलिस को सिखरेड़ा नहर पुल के पास 01 अज्ञात शव के पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना मीरापुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजावाया गया तथा शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया। मृतक की पहचान बहादुर निवासी नेपाल के रूप में हुई। 05 नवम्बर को वादी मगन सिंह पुत्र दिमाग सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर ने अज्ञात द्वारा बहादुर उपरोक्त की हत्या के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0- 179/2024 धारा 103 (1)/238 बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मीरापुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तगण को उपाध्याय कैन्टीन कस्बा व थाना मीरापुर व 01 अभियुक्त राजेन्द्र को मोन्टी तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 बोरा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण हरपाल पुत्र ओमी निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा व थाना मीरापुर, अजय पुत्र हरपाल निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा व थाना मीरापुर, निक्की पुत्र मंगल निवासी मौहल्ला सराय दरवाजा कस्बा व थाना मीरापुर, राजेन्द्र पुत्र कर्म सिंह निवासी ग्राम पलड़ी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से 01 बोरा (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुआ। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त हरपाल द्वारा बताया गया कि मृतक बहादुर से उनकी जान पहचान 10-12 वर्ष पूर्व हुई थी। मैंने उसे कई जगह काम पर लगवाया था। काम छूटने पर वह हमारे घर पर भी कई-कई दिन रहता था। मैंने उसे 01 वर्ष पूर्व मगन सिंह के यहां पर काम पर लगवाया था। 25 दिन पूर्व तबियत खराब होने पर वह काम छोडकर हमारे यहां पर रहने लगा था। दिनांक 01 नवम्बर की रात्रि को जब घर के सभी लोग सोये हुए थे तभी मेरी नाबालिग पौत्री की चीख सुनकर मेरी आंख खुल गयी। मैंने देखा की मृतक बहादुर उपरोक्त नें कमरे में अकली सो रही मेरी नाबालिग पौत्री को पकड़ रखा था। यह देखकर मुझे गुस्सा आ गया तथा मैंने घर में मौजूद अपने साले व पुत्र बुला लिया तथा बहादुर के साथ मारपीट की जिसमें उसका सर दीवार से टकरा गया तथा उसकी मृत्यु हो गयी। बहादुर की मृत्यु के बाद हमने उसके शव को ठिकाने के लिये पडोस में रहने वाले निक्की उपरोक्त को बुला लिया तथा उसकी ई-रिक्शा में शव को बोरे में भरकर सिखरेड़ा नहर पर ले गये। वहां हमने मृतक बहादुर के शव को बोरे से निकालकर पुल से फैंक दिया तथा इधर-उधर छिपकर रहने लगे। आज हम भागने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। गिरफ्तारकरने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार, निरीक्षक अपराध सुनील कुमार मिश्रा, उ0नि0 अजयपाल सोलंकी, प्र0उ0नि0 प्रवीण कुमार, है0का0 जितेन्द्र सिंह, अनुज कुमार थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

जिसमें सब्र है वही शबरी
मुजफ्फरनगर। श्रीमद् भागवत कथा आचार्य अजय कृष्ण मां शाकुंभरी देवी सेवा संस्थान गली नंबर 4 प्राइमरी स्कूल के पास स्वामी कल्याण देवपुरी शुक तीर्थ ने कहा कि जिसमें सब्र है वही तो शबरी है और जो शबरी हो हो गया उसे ईश्वर तक प्रभु तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती अपितु भगवान स्वयं उसके द्वारा पर आया करते हैं मनुष्य के कर्म ऐसे हो जिनको प्रभु पसंद करते हैं प्रभु के अनुकूल हूं जब हम प्रभु की सत्ता में उनकी सृष्टि में प्रत्येक सत्कर्म करते हुए अपना समर्पण प्रभु को करेंगे हमारा जीवन साधना में होगा हमारा प्रत्येक श्वास प्रभु की भक्ति में होगा तो प्रभु की और हमारी दूरी खत्म हो जाएगी इसलिए श्वास श्वास में भजन कर ले प्रभु का नाम अपनी चिंता छोड़कर भज ले सुबह शाम चिंता दीनदयाल को मेरे मन आनंद चिंता वश में करेंगे क्योंकि प्रभु के चिंतन में बहुत ताकत होती है और जो चिंतन करता है उस ईश्वर का वह जीव चिंता मुक्त हो जाता है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =