News
खबरें अब तक...

समाचार

शहीदों को पुष्प चक्र चढाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की
मुजफ्फरनगर। 22 वें कारगिल विजय दिवस पर डीएम व एसएसपी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कारगिल के शहीदों को पुष्प चक्र चढाकर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 22 वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नगर के नुमाईश मैदान स्थित शहीद स्मारक पहुंची डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव,मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार,तहसीलदार सदर,नायब तहसीलदार,शहर कोतवाल एस.के.त्यागी,इंस्पैक्टर सिविल लाईन उम्मेद कुमार आदि मौजूद रहे।

 

करंट लगने से अधेड महिला की मौत
चरथावल। करंट लगने से अधेड महिला की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच महिला का शव सुपुर्दे खाक किया गया। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव न्यामू निवासी गफफूर की करीब 55 वर्षीय पत्नि श्रीमति छोटी दोपहर के वक्त अपने घर मे पैडेस्टल फैन का तार बोर्ड मे लगा रही थी कि इस दौरान हादसे के तहत करंट लगने से महिला छोटी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवारजनो में कोहराम मच गया ।इस घटना की जानकारी मिलते ही पडौसी व गली-मौहल्ले से दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। दोपहर के वक्त गमगीन माहौल के बीच महिला का शव सुपुर्दे-खाक किया गया। महिला की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

पुलिस ने सट्टेबाज एवं जुआरी दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 चरन सिंह द्वारा एक अभियुक्त सलीम पुत्र महबूब नि0 अम्बा बिहार थाना कोतवाली नगर मु0नगर को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसके कब्जे से एक पर्चा सट्टा कलम व 1610 रूपये नगद बरामद हुए। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त मुस्तकिम पुत्र जहूरा नि0 ग्राम नगला बुर्जग थाना भोपा मु0नगर को उसके मस्कन से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसके कब्जे से पर्चा सट्टा, कलम ,एक अदद मोबाइल विवो कम्पनी का गोल्डन कलर का व 1820 रूपये नगर बरामद हुये। इसके अलावा थाना भौराकंला पर नियुक्त व0उ0नि0 दिनेश कुमार द्वारा अभियुक्तगण बिजेन्द्र उर्फ काली पुत्र जिले सिंह, बिल्लू पुत्र ईश्वर, किशनपाल पुत्र सतपाल, प्रमोद पुत्र मेहनती, परविन्दर पुत्र महावीर, बिट्टू पुत्र मुकेश, सूरज पुत्र इन्द्रपाल, विनोद पुत्र सत्यपाल नि0गण ग्राम होली चौक कस्बा सिसौली थाना भौराकंला मु0नगर को कस्बा सिसौली से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिनके कब्जे से 52 पत्ते ताश के व 1530 रूपये बरामद हुये।

 

पुलिस ने कई वांछित दबौचे
खतौली। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 रघुनाथ द्वारा वांछित अभियुक्त फरमान पुत्र रिजवान, .वसीम पुत्र कासिम नि0गण ग्राम मीठापुर थाना इंचौली जनपद मेरठ को चितल कट से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 गजेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त लताफत पुत्र साजिद नि0 ग्राम भलवा थाना जानसठ मु0नगर को भलवा चौराहे गिरफ्तार किया गया । वहीं थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 तारिक वसिम द्वारा वांछित अभियुक्त अरशद पुत्र सजावल नि0 ग्राम लुहापुरी थाना कांधला जनपद शामली को अभियुक्त को मस्कन से गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त अमन उर्फ लीलू पुत्र हरीकिशन नि0 कासमपुर भूमा थाना मीरापुर को कासमपुर भूमा तिराहा से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसके कब्जे से 05 लीटर शराब बरामद हुई ।
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा अभियुक्त राशिद पुत्र हसमत नि0 ग्राम छतेला थाना तितावी मु0नगर को ग्राम हैदरनगर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिसके कब्जे से 01 तंमचा व 01 जिन्दा कार0 315 बोर हुआ ।

 

सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड1 Min 19 |
मुजफ्फरनगर। श्रावण का पवित्र माह शुरू हो गया है प्रथम सोमवार को जेसे ही मंदिरों के कपाट खुले वैसे ही सावन के पहले पवित्र सोमवार को भगवान शंकर की मूर्ति पर जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ इकट्ठे होना शुरू हो गई वही जनपद मुजफ्फरनगर के हृदय स्थली विश्व प्रसिद्ध शिव मूर्ति पर सुबह ६ः०० बजे से ही महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए आतुर हो गई महाकाल के भक्तों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भगवान शंकर कि मूर्ति व शिवलिंग पर दूध चढ़ाया फल चढ़ाए फूल चढ़ाएं और बेलपत्र चढ़ाएं और जलाभिषेक करते हुए अपनी मनोकामना मांगी महंत ने बताया कि आज सावन का पहला सोमवार है मंदिरों में भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं और २ साल के बाद कोरोना महामारी को देखते हुए लोग आज अपने आराध्य भगवान शंकर की मूर्ति पर सभी भक्तों जलाभिषेक कर रहे हैं महिलाओ ने अपने पति की मनोकामना लंबी आयु की मांगी और कहा कि सभी लोग सोशल डिफेंस का पालन करते हुए जलाभिषेक करें। श्रावण मास के पहले सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर शिवभक्तों में बेहद उत्साह रहा। जनपद मे मीरापुर के सम्भलहेडा स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर,शाहपुर क्षेत्र के गांव सांझक स्थित गौरी शंकर मंदिर सहित अंसारी रोड स्थित बोहरो का मंदिर, श्री गणपति धाम,श्री बालाजी धाम,नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर,संकीर्तन भवन,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मंदिर,गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर,गांधी कालोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर आदि विभिन्न मंदिरो मे भगवान शंकर पिण्डी पर श्रृद्धालुओ द्वारा जल व बेलपत्र चढाए गए। नई मन्डी बिन्दली बाजार स्थित माता वाले मंदिर के पुजारी पं.सुधाकर भारद्वाज आचार्य द्वारा भगवान शिव का रूद्राभिषेक कराया गया। इसके अलावा महामृत्युंजय मिशन के अध्यक्ष पं.संजीव शर्मा,पं.गिरधारी लाल शर्मा,पं.उमेश कौशिक,पं.देवशरण शर्मा आदि ने भी शिवालयो मे रूद्राभिषेक कराया। मंदिरों को सजाने के लिए रंगीन लाइटों और फूल-मालाओं का इस्तेमाल किया गया है। मंदिरों में भगवान शिव के प्रतीक शिवलिंग को भी भव्य रूप से सजाये गये। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालयों में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। खासकर संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित शिवालयों पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

पेट्रोल डीजल 100 के पार, रालोद ने भरी हुँकार, जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा3 Min 13 |
मुजफ्फरनगर। बढती मंहगाई के विरोध मे युवा रालोद ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। इस दौरान सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौ.विदित मलिक के नेतृत्व मे सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने बढती मंहगाई,बच्चों की फीस तथा पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों आदि विभिन्न मुददो को लेकर प्रदर्शन किया। रालोद कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओ ने जूलूस के रूप मे महावीर चौक पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा जब से सत्ता मे आई है तब से पहली बार रिकॉर्ड मंहगाई की मार सबसे ज्यादा हुई है। पूरी जनता इस मंहगाई से त्रस्त है। बिजली की बढती कीमतों से परेशान है। डीजल व पेट्रोल के दाम 100 रूपये से उपर हो चुका है। ज्ञापन मे बताया कि बच्चों के स्कूल भी बंद है, लेकिन स्कूल/कॉलेज मे पूरी फीस ली जा रही है। जिस कारण अभिभावकगण इस मंहगाई के दौर मे बहुत परेशान व दुखी हैं। इनन समस्याओं के मददेनगर जिला युवा रालोद द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्षव प्रमात तोमर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष चौ.विदित मलिक, महानगर अध्यक्ष काजी शहीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, जगपाल सिह,,अंकित सहरावत, पूर्व जिलला पंचायत सदस्य संजय राठी, ओमकार बालियान, संजीव पचैण्डा,विकास बालियान, कंवरपाल फौजी, हंसराज जावला,पराग चौधरी,नसीम राणा, सुधीर भारतीय, सागर मलिक, चमार माधोराम शास्त्री, विदित कादियान,पंकज राठी, हर्ष राठी, डा.वाजिद अली,गज्जू पठान, शादाब, सार्थक, नसीम राणा, काजी शहीर आलम आदि मौजूद रहे।

 

पूर्व प्रधान मांगेराम हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड में गिरफ्तार4 Min 11 |
मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर थाना जानसठ प्रभारी डीके त्यागी की पुलिस टीम ने पूर्व प्रधान मांगेराम हत्याकांड प्रकरण में दूसरे मुख्य आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
थाना जानसठ परिसर में एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते १५ जुलाई को गांव अरोड़ा के जंगल में पूर्व प्रधान मांगेराम की २० साल पुरानी रंजिशन के चलते हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर ५ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्त के पास से तमंचा,०६ जिंदा कारतूस ०१ खोखा कारतूस व आला कत्ल सहित घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद किए गए।

 

चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने करोड़ों रुपए की 3 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया, बारातघर का निर्माण कार्य आरंभ कराया5 Min 17 |
मुजफ्फरनगर। करोड़ों रुपए की ३ बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए ३९००००० रुपए की लागत से निर्माण कार्य आरंभ कराया गया क्षेत्र के लोगों द्वारा चेयरमैन अंजू अग्रवाल का ढोल नगाड़ा से किया गया स्वागत चेयरमैन अंजू अग्रवाल का सभी कब्जा धारियों को चेतावनी या तो पालिका की जमीन स्वयं खाली करें अन्यथा जेसीबी मशीन लाकर धराशाही कराई जाएगी
आज पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा सभासदगण के साथ रुड़की चुंगी जनकपुरी साइड में लगभग ३ बीघा पालिका भूमि को कबजा मुक्त कराते हुए वहां पर लगभग ३९ लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली चार दिवारी एवं मिट्टी भराव आदि कार्य का भूमि पूजन एवं मंत्रों उच्चारण के साथ शिलान्यास करते हुए कार्य प्रारंभ कराया गया। इस अवसर पर जोश एवं खुशी से लबालब उपस्थित मान्य सभासदगण के अलावा क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी श्रीमती अंजू अग्रवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए तथा मुकुट एवं पटका तथा देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा तथा बुके भेंट करते हुए सम्मानित भी किया गया अपने संबोधन में श्रीमती अग्रवाल के द्वारा कहा गया की अपना सुंदर सपना ग्रीन क्लीन एंड यूनिक सिटी हो अपना जिस शिलान्यास को आज मैंने किया है यह मेरा बोर्ड गठन से ही पालिका भूमि को संरक्षित करने का मेरा सपना था जो आज साकार होने की तरफ है २४ घंटे शहर के विकास कार्यों तथा जनता के लिए है जिनके द्वारा मुझे जिम्मेदारी देकर चेयरमैन बनाया है कुछ लोग विकास रथ को गाड़ी गुड्डूलना समझ रहे हैं वह उनकी भूल है लेकिन इसकी परवाह मैं नहीं करती हूं विकासशील टीम मेरे साथ कड़ी मेहनत और लगन शीलता से कार्य कर रही है श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा कहा गया की ना मैं गिरी ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरी मुझे गिराने वाले बार बार गिरे इसके बाद पालिका अध्यक्ष के द्वारा मोहल्ला जनकपुरी में ही निर्मित कराए गए श्मशान घाट का भी निरीक्षण पूरी टीम के साथ किया गया तथा मौके पर मौजूद कपिल कुमार अवर अभियंता निर्माण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। श्मशान घाट के अंदर खड़ी दो कारों को भी हटाने के निर्देश दिए गए। बाद में पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके बाद श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा जिलाधिकारी आवास पर पहुंचकर श्रीमती सेल्वा कुमारी जे जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को जनपद में उनके द्वारा कराए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बुके भेंट करते हुए नई तैनाती की शुभकामनाएं भी दी गई। श्रीमती अंजू अग्रवाल माननीय पालिका अध्यक्ष के साथ प्रथक प्रथक स्थानों पर ओम सिंह, अरविंद धनगर, सलेक चंद, श्रीमती कैलासो देवी सभासदगण तथा राजकुमार एवं नरेश खटीक, कपिल कुमार अवर अभियंता निर्माण, अशोक ढींगरा,रजत अग्रवाल लिपिकगण तथा इंद्र नारायण माथुर,सत्य प्रकाश त्यागी, मनीष कुमार ठेकेदारगण, स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एवं एसके बिट्टू तथा भासंख्या में क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

 

अमर बलिदानियों को नमन किया6 1 Min 1 |
शुकतीर्थ। कारगिल विजय दिवस पर शुकतीर्थ में कारगिल स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में अमर बलिदानियों को नमन किया गया। उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और गंगा घाट पर पूर्व सैनिक संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने भी शहीदो को नमन किया। मुख्य अथिति सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विशिष्ट अथिति कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी रहे। कार्यक्रम को ड़ा निर्वाल सहित दोनों अतिथियों व नवीन त्यागी, अजय कृष्ण आदि ने भी संबोधित किया। मुझे भी देशभक्ति काव्य पाठ का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन इंटर कालिज भोकरहेड़ी के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी व कैप्टन सुरेश चंद त्यागी ने किया। आयोजन में ब्रजवीर सिंह, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, रविन्द्र ककरौली, विजय राठी व संजय कोरी आदि ने भी सहभागिता की 

 

शिवसेना की बैठक सम्पन्न7 Min 15 |
मुजफ्फरनगर। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा ने जनपद के खतौली,मोरना व मीरापुर ब्लॉक के गांवों का दौरा कर ग्राम प्रमुखो से की मुलाकात। बिट्टू सिखेड़ा ने ग्राम प्रमुखो को शिवसेना को घर घर पहुंचा सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि शिवसेना इस बार जनपद के विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाया जाएगा। जिसके लिए चुनाव से पहले ही शिवसेना सदस्यता अभियान चलाकर शिवसेना को मजबूती प्रदान करें । जिला उप-प्रमुख राजीव गर्ग ने सभी शिवसैनिको से तैयारियां शुरू करने का आव्हान किया । दौरे पर जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा के साथ जिला उप प्रमुख राजीव गर्ग, नवीन कश्यप, पूर्व जिला प्रमुख शिवसेना भूपेश त्यागी,विशाल,रुपराम कश्यप, राहुल पांडे,सतीश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

सपाईयों ने वोटर कैंप लगाया, भाजपा सरकार पर बोला हमला8 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। भाजपा सरकार की नीतियों से बदहाल यूपी को संवारने, प्रदेश के रुके हुए विकास के लिए सपा की सरकार ही वक्त की जरूरत बन गयी है, यह विचार सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने ग्राम जौली में सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी के आवास पर आयोजित वोटर जागरूकता प्रोग्राम में कहे।
प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार किसानों मजदूरों नोजवानो की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है,साढ़े चार साल के कार्यकाल में यूपी हर मोर्चे पर पिछड़ा है इसलिए जिस गांव में भी वह जनसम्पर्क के लिए पहुंच रहे हैं भाजपा सरकार को बदलने के लिए जनता में आक्रोश साफ झलक रहा है उन्होंने यूपी के विकास के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। सपा नेता सैय्यद अली अब्बास काज़मी ने मौजूद ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता के उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष केवल समाजवादी पार्टी करती रही है तथा पूरे प्रदेश में अमन व एकता भाईचारे के पथ पर विकास करने के लिए प्रदेश की बागडोर अखिलेश यादव को सौंपने का वक्त आ गया है। सपा नेता साजिद हसन ने अपने सम्बोधन में मिशन २०२२ की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं की वोट बनवाने व भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसले नीतिओ से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। सपा जिला कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल सपा जिला सचिव शाह रज़ा नकवी प्रधान ने सभी कार्यकर्ताओं व सपा समर्थको से अपने बूथ को मजबूत करने जमीनी स्तर पर वोटरों की वोट बनवाने व सही कराने की अपील की। प्रोग्राम में युवा सपा नेता डॉ इसरार अल्वी,सपा के नन्हे स्टार प्रचारक शाही नकवी,रामपाल सिंह पाल, नवेद रंगरेज सहित सेकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

खस्ताहाल सडक से ग्रामीण परेशान9 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में गड्ढामुक्त सड़क अभियान भी नावला मार्ग की बदहाली को दूर नहीं कर सका है। बरसात में तालाब बनी सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है। दिन ढलने के बाद स्थिति अधिक विकट हो जाती है। आए दिन खस्ताहाल मार्ग पर राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण निरंतर मार्ग के पुनः निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
खतौली ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायत में शुमार नावला गांव को वार्षिक बजट के तौर पर ४५ लाख रुपये मिलते हैं। यह बजट गांव के सड़क, खड़ंजों और विकास कार्या के लिए होता है। लंबा-चौड़ा बजट होने के बाद भी मुख्य मार्ग बदहाल स्थिति में है। यह मार्ग नावला के अलावा जीवना, अंबरपुर-मथेड़ी, रायपुरी नंगली, भैंसी, चंदसीना, फुलत आदि को जोड़ता है। बरसात के मौसम में सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों में जलभराव होने से अधिक मुसीबत खड़ी हो गई है। दिन ढलने पर यहां निकलना हादसों को दावत देता है।
सड़क के पुनः निर्माण की निरंतर ग्रामीण मांग कर रहे हैं, लेकिन अनदेखी से गुस्सा बढ़ रहा है। ग्रामीण संजीव त्यागी, सुशील शर्मा, राजकुमार, रिहान, सुनील आदि का कहना हैं कि सरकार सभी क्षेत्रों में सड़क का निर्माण करा रही है, नावला मार्ग की सड़क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
इंद्रकांत द्विवेदी, एसडीएम खतौली ने कहा कि नावला मार्ग को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा। ग्रामीणों ने इस बाबत शिकायत नहीं दी है। जल्द ही मार्ग की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 

रक्तदान शिविर का आयोजन10 Min 16 |
मुजफ्फरनगर। मीरापुर में अधिवक्ता मोहित शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ११२ महिलाओं-पुरुषों ने रक्तदान कर अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीरापुर निवासी अधिवक्ता मोहित शर्मा के स्वजन द्वारा मिशन वंदेमातरम व मंथन द ट्रस्ट के तत्वाधान में उनकी द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर छज्जूमल धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेरठ मेडिकल कालेज के प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम में शामिल डा. रश्मि, डा. अर्शी, डा. प्रिया, अभय कुमार, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार पहुंचे। शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने सर्वप्रथम स्व. अधिवक्ता मोहित शर्मा के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर व रक्तदान कर उन्हे उन्हे श्रद्धांजलि देकर किया। सुबह १० बजे से दोपहर २ बजे तक यहां पर हिदु-मुस्लिम समाज के ११२ रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अधिवक्ता मोहित शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में अधिवक्ता समाज, भाजपा नेताओं, सपा नेताओं, भाकियू तोमर व व्यापारियों व अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। व्यवस्था बनाने वालों में सुशील शर्मा, राहुल शर्मा, शशांक शर्मा, मुकेश कुमार, कर्ण शर्मा, अर्जुन मैत्रेय, सुधीर शर्मा, सिद्धार्थ राजवंशी, शुभम ठाकुर, रजत तोमर, दीपक पंगाल, अनुभव चौहान आदि शामिल रहे।

 

जनपद को हरा भरा एवं ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा वृक्षारोपण11 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम में जनपद को हरा भरा एवं ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से निरंतर सामाजिक संस्थाएं मिलकर जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है आज रुड़की रोड पर निकट पुलिस चौकी डिवाइडर पर वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष रवि गौतम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संदीप दास एसएस दास चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे। चौकी इंचार्ज अक्षय शर्मा एवं सभी कॉन्स्टेबल मौके पर मौजूद रहे और वृक्षारोपण में हिस्सा लिया। एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर मुहिम लगातार क्रमबद्ध चल रही है स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी सरदार बलजीत सिंह समस्त समाजसेवी संस्थाओं को लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम मैं लगातार प्रयासरत हैं। जिससे कि पर्यावरण शुद्ध स्वच्छ हो सके..एक छोटी बच्ची पीहू ने अपना योगदान देते हुए वृक्षारोपण में सहयोग किया और सरदार बलजीत सिंह के साथ मिलकर पौधे लगाए कार्यक्रम में वैदिक सनातन कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ अनिल ज्योतिषाचार्य, नैनपाल प्रजापति रिटायर्ड कानूनगो, डा ओमपाल प्रजापति,टीटू प्रजापति, आचार्य दीपक ,रोटरी क्लब से संदीप मित्तल,समाजसेवी बोबी,प्यारी सी बच्ची पीहू,समाजसेवी सोनू मलिक, विभोर, इरफान अली और पप्पू मोहम्मद खालिद मोहम्मद बिलाल वरिष्ठ समाजसेवी एवं एडिटर विभोर आदि लोग मौजूद रहे।

 

रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन12 Min 9 |
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा स्थित मां सर्वेश्वरी सेवाश्रम समिति में रक्तदान शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में करीब ५० लोगों ने रक्तदान किया। करीब १० लोगों की आंखों की जांच भी की गई। शिविर में संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक आचार्य प्रवीण देव गुप्त ने मंगल प्रवचन किया। रक्तदान करने वालों के लिए आगे आए युवाओं के प्रयास की सरहाना करते हुए अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा गया। इसके साथ ही संस्था के विभिन्न पदाधिकारी ने शिविर मे भाग लिया। रक्तदान करने वालों में सुधीर कुमार मित्तल, प्रतीक गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, प्रियाशु बिदल, प्रवीण गर्ग, गीता रानी, संगीता गुप्ता, जतिन नागपाल, सौरभ गर्ग, गौरव गर्ग, पवन गर्ग, संदीप मालिक, आयुष बंसल, शुभम, गगन, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।

उत्पीडन का आरोप लगाकर क्रांति सेना ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। कं्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर सकूल में धरना-प्रदर्शनन,स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डा.योगेन्द्र शर्मा,ललिलत मोहन शर्मा,शरद कपूर,वरिष्ठ नेता मुकेश त्यागी,शहर अध्यक्ष लोकेश सैनी,देवेन्द्र चौहान आदि मौजूद रहे।

तमंचा व कारतूस सहित दबौचा15 Min 3 |
भोपा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात व पुलिस उपाधीक्षक भोपा व कार्यवाहक थाना प्रभारी भोपा के निर्देशन में थाना भोपा पर तैनात द्वारा दौराने चेकिंग रहकडा पुलिया जंगल ग्राम रहकड़ा थाना भोपा मु०नगर से अभियुक्त’ अनुज उर्फ नीतू पुत्र नरेंद्र नि० रहकड़ा थाना भोपा मु०नगर’ को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा नाजायज १२ बोर मय दो जिंदा कारतूस १२ बोर अनुज उर्फ नीतू पुत्र नरेंद्र नि० रहकड़ा थाना भोपा मु०नगर उत्तर प्रदेश गिरफ्तार अभि० अनुज उर्फ नीटू उपरोक्त को समय से न्यायालय भेजा जाएगा।

 

बाईक सवार युवक घायल
भोपा। कार की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बेहडा थ्रू निवासी विपिन आज दोपहर के वक्त अपनी बाईक द्वारा किसी काम से ककरौली जा रहा था। कि जैसे ही वह भोपा नहर की पटरी के समीप पहुंचा कि इसी बीच वह कार की चपेट मे आकर घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी कार सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर एकत्रित ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

सबा मलिक ने किया नाम रोशन
मुजफ्फरनगर। बीए-एलएलबी पंचम वर्ष के रिजल्ट में श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ की छात्र-छात्राओं का बोलबाल रहा। छात्रा सबा मलिक ने कॉलेज में सबसे अधिक ६२.८ प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षाफल में सबा मलिक के साथ ही इंदीप कौर ने ६१.८ प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान और आंचल व निशा ने ६०.८ प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष में कामाक्षी ने ६६.२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। लक्ष्मी पुंडीर ने ६२.२ प्रतिशत और संगीता ने ६१.२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ बीए-एलएलबी तृतीय वर्ष में आमना अखलाक ने ६१.६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शशांक अग्रवाल ने ५८.८ प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और फरहीन ने ५८.६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल करने का श्रेय परिजनों के साथ ही कॉलेज के शिक्षकों को भी दिया। वहीं, कॉलेज में होने वाले सेमिनार, मूट कोर्ट, विधिक साक्षरता शिविर और कोर्ट विजिट को लेकर भी कॉलेज की सराहना की। कॉलेज की विभागाध्यक्षा पूनम शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी। वरिष्ठ प्रवक्ता संजीव कुमार, सोनिया गौड़, आंचल अग्रवाल, सबिया खान और अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

 

गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला
खतौली। भारतीय योग संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिघल ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संसार में तीन गुरु माता, पिता और आचार्य हैं। गुरु अर्थात जो ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाए। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी सर्वाच्च माना गया है। अध्यक्षता जगमोहन जैन ने की। संचालन अंजू विश्वकर्मा ने किया। बुद्ध प्रकाश, राजपाल प्रजापति, रमा लोहिया, रमा कंसल, सविता, राजकुमार नारंग आदि ने अपने गीत प्रस्तुत किए और गुरु के प्रति अपना समर्पण भाव प्रकट किया। कार्यक्रम में राजकुमार, सतीश विश्वकर्मा, राकेश, बालकिशन आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संपन्न होने पर साधकों और साधिकाओं ने प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिघल को भेंट देकर सम्मानित किया। उधर, गांव चिदौड़ा में गुरु पूर्णिमा पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान दक्ष प्रजापति महाराजा के चित्र के साथ हवन-पूजन किया गया। मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति रहे। मास्टर श्यामलाल प्रजापति, मोदीलाल प्रजापति प्रधान लहोड्डा, सुभाष प्रजापति प्रधान रसूलपुर कैलोरा, डा. सहेन्द्र पाल प्रजापति आदि ने विचार व्यक्त किए। सपा नेता सत्यवीर सिंह प्रजापति एडवोकेट ने कहा कि दक्ष प्रजापति महाराजा भगवान ब्रह्मा के पुत्रों में से एक पुत्र थे। उन्हें भगवान विष्णु, ब्रह्मा शिव भगवान ने सर्व सहमति से ब्रहमांड का महाराजा नियुक्ति पर प्रजा का पालन करने और ब्रहमांड सुचारू रूप व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी थी। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार प्रजापति एडवोकेट ने किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 7 =