Muzaffarnagar News: ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट की टीम ने सीओ सिटी एवं प्रभारी यातायात को किया सम्मानित
Muzaffarnagar News:आज ऑल इंडिया एंटी करपश्न सर्विस ट्रस्ट की टीम की ओर से पुलिस लाइन में चल रहे कार्यक्रम यातायात जागरूकता माह 2021 के सफल समापन पर मुख्य अतिथि रहे सीओ सिटी कुलदीप सिंह एवं प्रभारी यातायात वीर अभिमन्यु को जनपद में यातायात व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए उनको बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त कर पटका पहनाया
साथ ही भगवान श्री गणेश जी की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष विक्की चावला, प्रदेश सचिव नितिन पांचाल एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही।

